Morna News - Sach Kahoon Hindi

राष्ट्रीय टीम के कप्तान व जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया वॉलीबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: कस्बा भोकरहेड़ी में मोरना मार्ग स्थित इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में मंडल, जनपद व तहसील स्तर की टीमों ने प्रतिभाग कर रही हैं।  दूसरे दिन जनपद स्तरीय स्पर्धा में पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय टीम के कप्तान विनीत कुमार चौधरी व जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व उनका उत्साहवर्धन किया।

कप्तान विनीत कुमार ने कहा कि बच्चों को खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए अनावश्यक रूप से मोबाइल  प्रयोग न करें। शारीरिक विकास के लिये खेल में भाग लेना जरूरी है।ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन आगे आकर करना चाहिये।

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने कहा कि संसाधनो के अभाव में कभी भी हतोत्साहित नही होना चाहिये।केवल परीक्षा पास करना ही उद्देश्य नही होना चाहिये,साहस, विनम्रता,सेवा भाव, कर्मठता,कर्तव्यनिष्ठा, देश सेवा के भाव होने चाहिये।खेलों के माध्यम से जीवन को तनाव मुक्त व शरीर को रोगमुक्त बनाएं। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कहा कि भोकरहेड़ी, छछरौली, मोरना, भोपा आदि गांव में अनेक युवक वॉलीबॉल खेल रहे है।अगले वर्ष इस मैदान पर प्रदेश स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इसके पूर्व कॉलिज प्रांगण में अथितियों द्वारा क्रांतिकारी सुभाषचन्द्र बोस व किसान नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।तथा छात्राओं द्वारा फ्लैग एरिया में ब्रीफिंग की गयी।एनसीसी कैडेट्स द्वारा अथितियों को सलामी दी गयी।

अंडर 14 में मुज़फ्फरनगर सदर की टीम प्रथम स्थान पर जानसठ की टीम द्वितीय स्थान पर अंडर 17 में जानसठ प्रथम व बुढ़ाना द्वितीय अंडर 19 में प्रथम स्थान पर जानसठ द्वितीय स्थान पर खतौली की टीम रही।इस अवसर पर सुधीर कुमार, लोकेन्द्र ,निशांत,रोबिन रेफरी के रूप में रहे, कोच के रूप में शालू राणा बिटावदा,पूजा खतौली,रवि सहरावत, आकाश वर्मा और अमित राणा सत्यकाम तोमर, प्रमोद कुमार, लोकेन्द्र सिंह, उधम सिंह विपिन कुमार रहे। वहीं प्रबंधक डॉ.कर्णवीर सिंह, बाबा ओमबीर सिंह,वेदवीर सिंह,वरुण सहरावत,प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी,नीरज बालियान,ललित सहरावत,मोनी लम्बरदार,जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Morna News: राष्ट्रीय टीम के कप्तान व जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया वॉलीबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

Magarmachh: मगरमच्छ की उपस्थिति से ग्रामीणों में दहशत
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Crocodile News: भोकरहेड़ी में ईंट भट्ठे के पास मगरमच्छ की उपस्थिति से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गयी है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ से जान को खतरा जताते हुए उसे पकड़ने की मांग वन विभाग से की है।मगरमच्छ वीडियो वायरल होने से हड़कम्प मचा हुआ है।

मोरना ब्लॉक् के गांव वज़ीराबाद में मोरना भोकरहेड़ी मार्ग पर स्थित ईंट भट्टे के पास मार्ग किनारे विशाल मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गयी।कुछ युवक वीडियो बनाने लगे तो अनेक व्यक्ति वहां से भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में मगरमच्छ को देखने को ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।जिसके बाद मगरमच्छ खेत मे चला गया।

गांव वज़ीराबाद निवासी किसान अंकित पुत्र देवेन्द्र ने बताया कि मगरमच्छ उनके खेत मे अक्सर नजर आता है।शुक्रवार को वह खेत मे कीटनाशक का छिड़काव करने गए थे। खेत से निकल कर वह सड़क की ओर चला गया।जिसकी वीडियो बना ली गयी।

भोकरहेड़ी निवासी व्यक्तियों ने बताया कि तालाब में तीन मगरमच्छ डेरा डाले हुए हैं जिसे खतरे की आशंका बनी हुई है अक्सर बच्चे उधर चले जाते हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है।वन विभाग मगरमच्छ को पकड़कर दूसरे स्थान पर छोड़े।

क्षेत्राधिकारी वन रविकांत चौधरी ने बताया की भोकरहेड़ी तालाब में तीन मगरमच्छ होने की जानकारी है। एक व्यक्ति को निगरानी के लिये तैनात किया गया है। मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

जलभराव की समस्या से परेशान साधु सन्तो ने किया प्रदर्शन, एसडीएम पहुंची मौके पर
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: शुकतीर्थ में जलभराव की समस्या से तीर्थवासी परेशान हैं।जल निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण मुख्य मार्गों ने तालाब का रूप ले लिया है। साधु सन्तो ने जलभराव की समस्या से तंग आकर प्रशासन की लापरवाही के विरोध में प्रदर्शन किया है।तथा समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है।मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी ने शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में स्थित प्रसिद्ध हनुमन्तधाम आश्रम,मानव चेतना केंद्र आदि के सामने जल भराव से तीर्थवासी व श्रद्धालु परेशान हैं। जल भराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को प्रशासन के विरोध में शुक्रवार को साधु सन्तो ने प्रदर्शन किया।मां पूर्णागिरि आश्रम के महंत महामंडलेश्वर  स्वामी गोपालदास महाराज ने बताया कि तीर्थ नगरी में जल भराव की समस्या पर शासन प्रशासन ध्यान नही दे रहा है।आश्रमो के सामने सड़के तालाब बन गयी हैं।गन्दे पानी से भारी दुर्गंध फैल रही है।तीक्ष्ण दुर्गन्ध व गन्दगी से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।विकास के नाम भारी खर्च के दावों के बावजूद गन्दे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था अभी तक नही हुई है।स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिये मानव चेतना केंद्र के संस्थापक स्वामी ब्रह्मस्वरूपानन्द महाराज ने बताया कि भारी जल भराव से सड़कें भी टूट गयी हैं।आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पानी मे धंस जाते हैं।वृद्ध श्रद्धालु कीचड़ में फिसलकर गन्दे पानी मे गिर जाते हैं।

स्वामी विज्ञानन्द महाराज ने कहा कि जलभराव की समस्या चिंताजनक है।स्वच्छता के स्थान पर गन्दगी होना लचर व्यवस्था का प्रतीक है।तीर्थो की स्वच्छता सर्वोपरी होनी चाहिये जो शुकतीर्थ में अभी तक नही है। मौके पर पहुंची एसडीएम रश्मि लांबा को साधु सन्तो ने बताया नालियों की सफाई नही होती है।चॉक होने के कारण नालियों का पानी सड़क पर फैल रहा है।गौशाला का गोबर पानी मे छोड़ा जा रहा है।जिससे यहां से गुजरना दूभर हो गया है।बारिश के दौरान पैदल व्यक्ति भी यहां से नही गुजर सकता है।एसडीएम ने जल निकासी के लिये आसपास का निरीक्षण कर अधीनस्थ को नाली नाले की सफाई कर जल भराव की समस्या को दूर करने के आदेश दिये।इस अवसर पर मुख्य रूप से भरतदास महाराज,भारती महाराज, शंकरगिरी महाराज,रामगिरी महाराज, उमेशदास, श्रीनंद सरस्वती, रामदास, अमरसिंह महाराज, शिवचरण दास, बाबा रामदेव, जीवनदास, अमनगीरी, बलबीर दास, राजेंद्र नाथ आदि उपस्थित रहे।

Morna News: शुकतीर्थ में जल भराव की समस्या को लेकर एसडीएम से बात करते साधु संत

दरक गया भोकरहेड़ी-शुकतीर्थ मार्ग, दुर्घटना की आशंका
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: बारिश के दौरान भोकरहेड़ी-शुकतीर्थ मार्ग बीच से धंस गया। जिससे वाहनों के फंस जाने व दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मार्ग को शीर्घ ठीक कराने की मांग की है। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी किसान बिजेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, विनोद, उमेश आकाश, कालू, विनीत, रवि, आदेश,बंटू,सन्नी, मंगल सिंह आदि ने बताया कि गांव बहुपुरा के पास भोकरहेड़ी-शुकतीर्थ  मार्ग बीच से धंस गया है। मार्ग में गहरा गड्ढा बन गया है।

प्रतिदिन किसानों के अनेक ट्रैक्टर ट्राली भैंसा बोगी वहां से गुजरते हैं। शुकतीर्थ जाने श्रद्धालु की बसें अन्य सेंकडों वाहन प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं। जिससे बड़ी दुर्घटना घटने का खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने मार्ग को शीघ्र ठीक कराने की मांग जिलाधिकारी से की है वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मोनी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मार्ग का निर्माण किया गया था। रूरल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अधिशासी अभियंता को इस सम्बंध में सूचित किया जाएगा।

गंगा का पानी हुआ काला, जलीय जन्तुओं की मौत, साधु-संतों मे रोष
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News:  पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ में गुरुवार को गंगा में काला पानी देख साधु संतों में रोष व्याप्त हो गया। गुरुवार की सुबह सवेरे स्नान करने पहुँचे साधु संत गंगा में तैरती मछलियों को देख दंग रह गए गंगा स्नान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई तथा पुलिस को सूचना दी गयी। साधु संतों तीर्थवासियो व श्रद्धालुओं ने गंगा में दूषित पानी छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है तथा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

शुकतीर्थ में स्थित  मां पूर्णागिरि आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल दास महाराज गंगा स्नान घाट पर पहुंचे जहां उन्होंने गंगा में आए दूषित पानी को लेकर भारी रोष प्रकट करते हुए कहा कि अनेक बार गंगा में केमिकल युक्त पानी छोड़ा जाता है जिससे हजारों लाखों जलीय जंतु मर जाते हैं। गंगा का पानी जहरीला हो जाने से साधु संत दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु बिना स्नान कर ही लौट जा रहे हैं तथा गंगाजल का आचमन भी कोई नहीं कर रहा है शुकतीर्थ के विकास के नाम पर सरकार अरबो  रुपए खर्च करने के दावे करती है किंतु जब गंगा का स्वरूप ही नहीं रहेगा तो तीर्थ का स्वरूप किस प्रकार का होगा इसका अनुमान लगाया जा सकता है।

उत्तराखंड क्षेत्र की फैक्ट्रियों द्वारा कैमिकल युक्त पानी को गंगा में छोड़ा जाता है।अनेक बार शिकायत की गयी है किंतु भ्रष्टाचार के कारण शिकायत पर कार्यवाही कुछ भी नहीं हुई है।

पर्यावरण प्रेमी तथा समाजसेवी रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले 8-10 सालों से वह गंगा संरक्षण पर कार्य कर रहे हैं। किंतु शासन प्रशासन गंगा संरक्षण जैव विविधता संरक्षण को लेकर गंभीर नहीं है अनेक बार काला पानी प्रदूषित पानी छोड़ा जाता है जिससे जैव विविधता को भारी नुकसान होता है

गंगा सेवा समिति के महामंत्री डॉ. महकार सिंह ने बताया की उनके प्रयासों से अनेक बार 10 लाख के लगभग मछलियों के बच्चे गंगा में छोड़े जा चुके हैं। किंतु कुछ समय बाद गंगा में दूषित पानी आ जाने पर सभी जलीय जंतु मर जाते हैं जिसके लिए वह लगातार संघर्ष करते रहे हैं किंतु बड़े दुख और खेद की बात है कि प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं देता है। जंतुओं के मर जाने से यहां पर्यावरण को नुकसान हुआ है वही धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं बात करें साधु संतों की तो साधु संतों ने इस घटना पर रोष प्रकट किया है।

Roof Collapse: बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से 20 बकरियों की दबकर मौत
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: तेज बारिश के दौरान भोकरहेड़ी में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में वहां बंधी 20 बकरियों की दबकर मौत हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सेठपुरी निवासी मोहनलाल वाल्मीकि ने बताया कि उसका परिवार बकरियों का पालन कर परिवार की आजीविका चलाता है।वर्तमान में वह 32 बकरियों को साया प्रदान करने के लिये उसने डेढ़ लाख रुपये उधार लेकर मकान बनाया था।

कि गुरुवार को  लगातार तेज़ बारिश के दौरान  मकान अचानक ढह गया, जिससे अंदर बंधी 20 बकरियां मलबे में दब गईं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सभी बकरियों की मौत हो चुकी थी। दूसरे स्थान पर बंधे होने से 12 बकरियां बच गयी। घटना के बाद भाई संजीव माता सोहनवीरी सदमे में है। पीड़ित ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

इस दौरान उपस्थित सतीश कुमार,महिपाल वाल्मीकि, मुकेश कुमार, बंटी,आदित्य, शगुन, रोहन, विकास छोटू संजीव राहुल आकाश, मनोज कुमार, कुणाल, सौरव, मोनू, विशाल, ओमबीर, रोहन, रोहित, धूम सिंह, मनीष, सहित नामित सभासद तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र वाल्मिकी, भूपेन्द्र वाल्मीकि आदि ने गरीब परिवार के लिये सहायता की गुहार प्रशासन से लगाई है।

Morna News: मौके पर उपस्थित ग्रामीण व मृत बकरियां

सीबीएसई में 96 प्रतिशत अंक लाने वाले वेदांत राठी का हुआ सम्मान
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: क्षेत्र के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुकुल सिटी, शुकतीर्थ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले भाजपा नेता अमित राठी के पुत्र वेदांत राठी को सम्मानित किया गया।

स्टार एलुमिनी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ शुक्रताल के महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज ने फीता काटकर किया। इस दौरान ग्रुप के पदाधिकारियों ने वेदांत राठी को स्मृति चिह्न एवं पटका भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेजर (सेवानिवृत्त) अरविंद कुमार ने कहा कि स्टार एलुमिनी ग्रुप क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।

महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति सदैव जागरूक और समर्पित रहना चाहिए। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन होता है। उन्होंने वेदांत राठी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर रक्षा सेवाओं से जुड़े अधिकारी, जनता इंटर कॉलेज भोपा के पूर्व छात्र, एनसीसी अधिकारी सहित मेजर अरविंद कुमार,कैप्टन  रमन सिंह, इंस्पेक्टर अमित कुमार, राजकुमार राठी, अमृत सहरावत, अरुण कुमार, अमित सहरावत, मनीष तोमर, धीरज राठी, रोहित गुलिया, अंकित राठी, अंकुर राठी, ऋतिक, अचिन चौधरी, अगम तोमर, आर्यन दुहन, अनिरुद्ध राठी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गंगा में घटते जल स्तर और निर्माण कार्यों पर नाराजगी, शुकतीर्थ में ज्ञापन सौंपा
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: शुकतीर्थ में गंगा का जल स्तर बढ़ाने, जल भराव, अतिक्रमण आदि की समस्या सहित स्नान घाट पर गंगा में अतिक्रमण कर आरती स्थल के निर्माण का भारी विरोध किया गया। जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन लिखकर शीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग की गयी। शुकतीर्थ में समस्याओं को लेकर साधु सन्तो में लगातार रोष बना हुआ है। गंगा का जल स्तर लगातार घटने से तीर्थ नगरी में चिंता व्याप्त है। मंगलवार को गंगा घाट पर सन्त समाज द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने कहा कि शुकतीर्थ में गंगा का जल स्तर लगातार घट रहा है। बावजूद इसके गंगा के भीतर आरती स्थल का निर्माण कराया जा रहा है।

जिससे गंगा घाट पर सिल्ट इकट्ठा होगी और सिल्ट के कारण गंगा का बहाव घाट से दूर होता चला जायेगा व पीछे से आने वाली जलकुंभी भी गन्दगी फैलाएगी।गंगा घाट व गंगा पहले से ही संकुचित है ऐसे में आरती स्थल का निर्माण सरकारी धन की बर्बादी है। हनुमन्तधाम के स्वामी विज्ञानन्द महाराज ने कहा कि साधु संतो के सुझाव से ही शुकतीर्थ में विकास कार्य किये जायें। साधु संतों की अपेक्षा करना उचित नहीं है। साधु संतों की मांग पर आरती स्थल के कार्य को अतिशीघ्र बंद किया जाए तथा तीर्थ नगरी में धर्महित के सापेक्ष ही विकास कार्य किया जाएं।

इस अवसर पर गीतानन्दतीर्थ महाराज, स्वामी विश्वानंद सरस्वती महाराज, बीके प्रवेश दीदी,अजय कृष्ण शास्त्री, चंद्रमा ब्रह्मचारी महाराज, गंगा सेवा समिति के महामंत्री डॉ. महकार सिंह, भरतदास महाराज, हरे कृष्ण महाराज, जीवनदास महाराज, संजयदास महाराज ओमकार दास, तुलसीदास, स्वामी भजनानन्द महाराज, मोहनगिरी महाराज, राजेंद्रनाथ, देवेंद्र आर्य, जोगेन्द्रदास महाराज  आदि उपस्थित रहे।

Morna News: बैठक को सम्बोधित करते स्वामी विज्ञानन्द महाराज

प्रजापति धर्मशाला के अध्यक्ष बने डॉ. अनिल कुमार प्रजापति, नई कार्यकारिणी का गठन
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News:  शुकतीर्थ स्थित प्रजापति धर्मशाला में रविवार को समाज की बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश प्रजापति ने कहा कि धर्मशाला समाज की अमूल्य धरोहर है और इसकी देखरेख ऐसे जिम्मेदार व्यक्तियों को सौंपी जानी चाहिए जो इसे सुरक्षित रखते हुए समाज हित में कार्य करें। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।

समाज के लोगों ने श्यामलाल प्रजापति को चुनाव अधिकारी तथा पूर्व अध्यक्ष धन सिंह प्रजापति को सहयोगी नियुक्त किया। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अनिल कुमार प्रजापति का नाम प्रस्तावित किया गया। जिस पर उपस्थित समाजजनों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति जताई। इसके साथ ही डॉ. अनिल कुमार प्रजापति को प्रजापति धर्मशाला का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

नई कार्यकारिणी में एडवोकेट मनीष कुमार प्रजापति टंढेड़ा को महामंत्री, जितेंद्र प्रजापति तिसंग को उपाध्यक्ष, रमेश प्रजापति को प्रबंधक,  उप मंत्री मनीष कुमार प्रजापति और कुलदीप प्रजापति भोपा को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समाज के वरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि समाज ने उन पर जो विश्वास जताया है। वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। धर्मशाला के विकास एवं समाज हित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मवीर प्रजापति शाहपुर ने की जबकि संचालन राजपाल सिंह प्रजापति ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव संगम प्रजापति, रमेश चंद्र प्रजापति, विजय कुमार प्रजापति, सोहनपाल प्रजापति, सुभाष मास्टर, नरेश प्रजापति, इंद्रपाल फौजी, रविंद्र प्रजापति, डॉ. बिजेंद्र प्रजापति, सनोज प्रजापति, सुरेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

मोरना में आदर्श संगठन की बैठक पंजीकरण व प्रवेश प्रक्रिया पर मंथन
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: भोकरहेड़ी मे उ.प्र. मान्यता प्राप्त विद्यालय आदर्श संगठन, ब्लॉक इकाई मोरना की एक आवश्यक बैठक रविवार को चौधरी लाल सिंह जूनियर हाईस्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ऋषिपाल सिंह विलायत नगर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सुमित सहरावत द्वारा स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद उपस्थित शिक्षकों ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में महासचिव सुमित सहरावत ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए संगठन के पंजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

इस दौरान आवश्यक पदों के नामांकन पर चर्चा की गई और संबंधित दस्तावेज एकत्र किए गए।बैठक में विभिन्न शिक्षकों ने अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत करने और पंजीकरण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने पर सहमति जताई। कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा ने नए सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया और यू-डायस पोर्टल की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। Morna News

संरक्षक मांगेराम शर्मा ने कहा कि केवल टीसी और PEN नंबर वाले छात्रों को ही प्रवेश दिया जाए तथा अमान्य प्रवेशों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जल्द ही खंड शिक्षा अधिकारी से वार्ता करने की बात कही।

बैठक में विद्यालय संचालन से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिनका समाधान ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सहरावत और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र राठी ने अपने संबोधन में दिया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों के नाम मौखिक रूप से घोषित किए गए और उम्मीद जताई गई कि अगली बैठक से पहले पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

अंत में प्रधानाचार्य शिव कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह के संबोधन के साथ हुआ।

इस मौके पर मांगेराम शर्मा, लोकेंद्र सिंह सहरावत, सुमित सहरावत, नरेंद्र सिंह राठी, श्रवण कुमार शर्मा, नुपुर वालिया, कृष्णपाल शर्मा, शिव कुमार, ओमबीर सिंह, सुधीर कुमार, सुशील कुमार, विवेक शर्मा, पंकज कुमार, गुलबीर सिंह और कार्तिक कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद। Morna News

यह भी पढ़ें:– कैराना में एटीएस की छापेमारी, चार संदिग्ध हिरासत में

शुक्रतीर्थ (अनसूया धाम) में विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, ‘वंदे मातरम चौक’ नामकरण की उठी मांग
मुजफ्फरनगर/मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Muzaffarnagar News: माता अनसूया धाम शुक्रतीर्थ में आज विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिखारी प्रजापति ने संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक प्रमुख चौक का नाम ‘वंदे मातरम चौक’ रखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा संगठन द्वारा समय-समय पर समीक्षा बैठक कर प्रदेश स्तर पर जानकारी साझा की जाएगी। Muzaffarnagar News

बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें मातृशक्ति की भी विशेष रूप से सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान जिले में ‘वंदे मातरम चौक’ नामकरण की मांग को लेकर चर्चा की गई तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पूर्व में ज्ञापन सौंपे जाने की जानकारी भी दी गई।

बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया

इस अवसर पर राजेश शर्मा जिलाध्यक्ष, मनोज कौशिक, एडवोकेट गुलाब सिंह, व्योम शर्मा, सुनील धनगर, डॉ. रक्षित पाल, अनिल भारद्वाज, ओमबीर पाल, प्रदीप पाल, कृष्णपाल खटीक, विकास राज, राहुल कुमार, गौरव कुमार, विजय धीमान, राजकुमार शर्मा, बबिता सैनी, संगीता पाल, निशा सैनी, ओमवती, पूजा शर्मा, शिखा पाल, मंजू सैनी, सुमन कश्यप, अनु, आशा प्रजापति, शशि कश्यप, कमलेश पाल, दीपा शर्मा, महिमा कश्यप एवं सरोज देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित

रोकटोक बनी जानलेवा, बेटियों ने ही कर डाली पिता की हत्या
चाकू से गरदन को रेतकर पेट मे घोंपा चाकू

तीन घंटे बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर कातिल बेटियों को किया गिरफ्तार

खीर मे नींद की गोली डालकर परिवार को बेहोश किया था

मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: मोरना मे सोमवार की अलसुबह अधेड दलित किसान की हत्या से सनसनी फैल गयी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फॉरेन्सिक टीम की सहायता से घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान घर से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू की तो बेटियों ने ही पिता की हत्या करना स्वीकार किया पुलिस ने आलाए कत्ल दो चाकूओ व ख़ून से सने कपड़ो को बरामद कर आरोपियों को न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में जानसठ मार्ग स्थित गुरु रविदास मंदिर के पीछे 55 वर्षीय रामप्रसाद असोजवाल पुत्र घसीटू पुशतेनी 32 बीघा भूमि पर खेती करता था। खेती कार्य मे उसके दो पुत्र अमित 33 वर्ष भी व सुमित 13 वर्ष भी हाथ बटातें थे। रविवार को रामप्रसाद कार्य निपटाकर घर की गैलरी मे खड़े ट्रेक्टर ट्रॉली के पास चारपाई पर लेट गया था।अमित व सुमित एक कमरे मे सोये हुए थे की पत्नी चन्द्रकली 32 वर्षीय पुत्री कोमल तथा 16 वर्षीय पुत्री अलग कमरे मे सोई हुई थी। की सुबह सवेरे परिजनों ने रामप्रसाद असोजवाल का शव लहूलुहान हालत मे चारपाई पास पड़े देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुँच गये हत्या की ख़बर गांव मे फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी।क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेयी व थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने फॉरेन्सिक टीम की सहायता से घटना स्थल की गहनता से जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। Morna News

कुछ देर बाद एसपी देहात आदित्य बंसल भी मौके पर पहुंच गये। वहीं पुलिस घर मे तलाशी ले रही थी इसी बीच मोरना चौकी पर तैनात दरोगा साजिद खान ने तलाशी के दौरान भूसा रखने वाले कमरे से कपड़ो की एक पोटली को बरामद किया जिसमे ख़ून से सनी चुनरियां बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस की जांच ने नया मोड़ ले लिया पुलिस ने तुरंत ही परिजनों को हिरासत मे लेकर थाने पहुंचाया और पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद बेटी कोमल ने अपनी छोटी बहन के साथ मिलकर परिजनों को खीर मे नींद की मिलाकर आधी रात पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुत्र अमित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों बहनो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। व आरोपी बहनो की निशानदेही पर आलाए कत्ल दो चाकूओ को बरामद कर दोनों को न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जहाँ से कोमल को जेल भेजा गया तथा बाल अपचारी नाबालिग पुत्री को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

घटना के संबंध मे मृतक की पत्नी चंद्रकली ने बताया कि सुबह सवेरे लगभग 7 बजे जब वह सोकर उठे तो उन्होंने पति रामप्रसाद के शव को लहूलुहान हालत में पड़े देखा था। मृतक के परिवार में पत्नी चंद्रकली के अलावा पुत्र अमित व सुमित तथा पुत्री लता, शिल्पी कोमल व नाबालिग पुत्री है लता व शिल्पी की शादी हो गई है।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे थे जिसके आधार पर परिजनों से गहनता से पूछताछ की गयी जिसमें मृतक की पुत्रियों ने पिता की रोक टोक से नाराज होकर चाकूओ से गोदकर हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी पुत्री ने ख़ून से सने कपड़ो को भूसे के कमरे मे छिपा या था तथा खून से रंगे हाथों को हेंडपम्प पर धोया था। Morna News

यह भी पढ़ें:– Namo Bharat: नमो भारत और मेरठ मेट्रो के पहले दिन यात्रियों पर नियम भारी, समय सीमा पार करते ही लगी पेनाल्टी