Dr Balbir Singh - Sach Kahoon Hindi

अब त्रिपड़ी की कॉलोनियों में नहीं जमा होगा बरसाती पानी, आमजन को मिलेगी राहत
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने कहा कि पिछले कई दशकों से बरसाती पानी भरने की समस्या से जूझ रहे त्रिपड़ी के आनंद नगर-ए, दशमेश नगर-बी और आसपास के इलाकों के निवासियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को वार्ड नंबर 6 में बरसाती पानी की निकासी के लिए 45 लाख रुपये की लागत से नई पाइपलाइन डालने के काम की शुरूआत करवाई गई। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 4 आनंद नगर-बी से जेल रोड की ओर जाने वाली सड़क पर जमा होने वाले पानी की समस्या के समाधान हेतु 40 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई योजना का भी मौके पर जाकर जायजा लिया। डॉ. बलबीर सिंह ने आज अपने क्षेत्र के निवासियों से मुलाकात करते हुए कहा कि उन पर लोगों के बहुत एहसान हैं, और विकास कार्य करवाकर वे लोगों के इस कर्ज का ब्याज चुका रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पूर्व सरकारों की लापरवाही के कारण त्रिपड़ी के कई इलाकों में हर बारिश के समय पानी भर जाता था, जिसकी निकासी के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया था। लेकिन भगवंत मान सरकार ने लोगों की इस समस्या का समाधान करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इसके तहत भूमिगत कुएं बनाकर बरसाती पानी को जमीन के नीचे पहुंचाने तथा बरसाती पानी की निकासी के लिए नई पाइपलाइनें डालकर इस समस्या से राहत दिलाई जा रही है। आज आनंद नगर-ए स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन डालने के काम की शुरूआत करवाई गई और साथ ही दशमेश नगर-बी में किए जाने वाले कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उनके साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरपाल सिंह विर्क, नगर निगम कमिश्नर परमजीत सिंह, काउंसलर जसबीर सिंह गांधी, चरणजीत सिंह एस.के., मनदीप सिंह, गज्जन सिंह, राजविन्द्र कौर, मीनाक्षी तथा अन्य क्षेत्रवासी भी मौजूद थे।

Patiala News: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पटियाला के आनंद नगर-ए में स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन के कार्य का शुभारंभ करते हुए।

Patiala News: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पटियाला के आनंद नगर-ए में स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन के कार्य का शुभारंभ करते हुए।

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े
इलाज के खर्च के कारण कोई परिवार परेशान न हो, भगवंत मान सरकार घर-घर पहुंचा रही स्वास्थ्य की गारंटी: डॉ. बलबीर सिंह जी

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम पंक्ति तक पहुंच को और मज़बूत करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए अपने व्यापक आशा कार्यकर्ता नेटवर्क को सक्रिय किया है। इस अभियान के तहत 19,000 से अधिक आशा कार्यकर्ता और 900 सहायक पंजाब के गांवों में पंजीकरण को गति दे रहे हैं। Chandigarh News

आशा कार्यकर्ता इस योजना की पहुंच को ज़मीनी स्तर तक विस्तारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को लगभग 1,000 लोगों और करीब 250 परिवारों की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जहां वे घर-घर जाकर जागरूकता फैला रहे हैं और परिवारों को सेवा केंद्रों तथा कॉमन सर्विस सेंटरों में पंजीकरण के लिए सहयोग प्रदान कर रहे हैं। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुनिश्चित कर रही है कि योजना की जानकारी सीधे हर घर तक पहुंचे और पंजीकरण एवं सत्यापन की प्रक्रिया बिना किसी भ्रम या देरी के सुचारु रूप से पूरी हो सके।

ज़मीनी स्तर पर किए जा रहे इस निरंतर प्रयास का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पिछले 20 दिनों में ही आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगभग 10 लाख पंजीकरण किए गए हैं, जिससे पूरे पंजाब में स्वास्थ्य कवरेज का दायरा तेज़ी से बढ़ा है। इस गति को बनाए रखने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को सफल पंजीकरण पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे जवाबदेही और निरंतर कार्य सुनिश्चित हो सके। Chandigarh News

इस पहल के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए, पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह जी ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में कोई भी परिवार इलाज के खर्च के कारण परेशान नहीं होना चाहिए। हमारे आशा कार्यकर्ता इस भरोसे को लोगों के घर तक पहुंचा रहे हैं, ताकि हर परिवार योजना से अवगत हो और आसानी से पंजीकरण कर सके। यह केवल कागज़ों तक सीमित योजना नहीं है, बल्कि एक ऐसी गारंटी है जिसे हम हर घर तक पहुंचा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री सेहत योजना का दायरा लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 50,000 लोग पंजीकरण कर रहे हैं और अब तक 35 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी किए जा चुके हैं। लुधियाना, पटियाला और जालंधर जैसे जिले पंजीकरण के मामले में अग्रणी बने हुए हैं, जो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में व्यापक भागीदारी को दर्शाता है।

पंजीकरण के साथ-साथ योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं भी तेज़ी से प्रदान की जा रही हैं। अब तक ₹300 करोड़ से अधिक की कुल लागत वाले 2 लाख से अधिक उपचार किए जा चुके हैं, जिनमें 40,000 से अधिक सर्जिकल प्रक्रियाएं शामिल हैं। इन उपचारों में हृदय रोग, डायलिसिस, अस्थि शल्य चिकित्सा (आर्थोपेडिक्स), कैंसर उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। योजना के विस्तार के लिए पंजाब बजट 2026–27 में ₹2,000 करोड़ का प्रावधान भी किया गया है।

शिविरों, सेवा केंद्रों और घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से पंजाब सरकार लगातार लोगों को प्रेरित कर रही है कि वे अपना सेहत कार्ड बनवाएं और मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस इलाज का लाभ उठाएं। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Benefits Of Sleep: 7-8 घंटे की नींद क्यों है जरूरी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय और सेहत पर इसका असर

स्वास्थ्य मंत्री बने फरिश्ता, हादसे में घायल पुलिसकर्मी को दी फर्स्ट एड
सरकारी माता कौशल्या अस्पताल में कराया भर्ती

10 लाख का स्वास्थ्य कार्ड भी बनवाया

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Health Minister: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सोमवार को रास्ते में घायल हुए एक पुलिसकर्मी को फर्स्ट एड देकर तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके इलाज के लिए 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कार्ड भी बनवाया। घटना उस समय हुई जब हलका सनौर के दूधनसाधा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रैली में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य मंत्री जा रहे थे। रास्ते में पुलिसकर्मी राजवंत सिंह निवासी शादीपुर अपनी मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने से उसकी पगड़ी भी उतर गई। मंत्री ने भीड़ देखकर गाड़ी रोकी और घायल पुलिसकर्मी को दर्द से तड़पता पाया। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी से फर्स्टएड बॉक्स मंगवाकर प्राथमिक उपचार दिया। Patiala News

इसके बाद मंत्री ने निर्देश दिया कि घायल को तुरंत पटियाला के सरकारी माता कौशल्या अस्पताल ले जाया जाए और इलाज शुरू किया जाए। चूँकि पुलिसकर्मी का 10 लाख रुपये वाला स्वास्थ्य कार्ड नहीं बना था, इसलिए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्ड जारी करने के आदेश दिए ताकि इलाज में कोई खर्च न लगे। बताया गया कि पुलिसकर्मी का कंधा उतर गया था और वह दर्द से काफी परेशान था। समय रहते उसे अस्पताल पहुँचाया गया।

हर गाड़ी में फर्स्ट एड बॉक्स रखने की अपील | Patiala News

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने भीड़ देखकर गाड़ी रोकी थी और उन्हें यह नहीं पता था कि घायल व्यक्ति पुलिसकर्मी है। उन्होंने तुरंत फर्स्टएड बॉक्स मंगवाकर प्राथमिक उपचार दिया जिससे उसका दर्द कम हुआ। मंत्री ने आम लोगों से भी अपील की कि हर व्यक्ति अपनी गाड़ी में फर्स्टएड बॉक्स जरूर रखे ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने फरिश्ते की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

यह भी पढ़ें:– ‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह
पैनल से बाहर के अस्पतालों के मामलों को योजना की विफलता के रूप में गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, दावे भ्रामक हैं: डॉ. बलबीर सिंह

1.72 लाख मरीजों का 292 करोड़ रुपये का इलाज हुआ, योजना को बदनाम करने की कोशिशें निंदनीय हैं: डॉ. बलबीर सिंह

विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं को अभी तक यह नहीं पता कि केवल एम्पैनल्ड अस्पताल ही योजनाओं के तहत इलाज प्रदान करते हैं: कुलदीप सिंह धालीवाल

विपक्षी नेता अपना सियासी वजूद बचाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं और स्वास्थ्य योजना के बारे में जनता को गुमराह कर रहे हैं: कुलदीप सिंह धालीवाल

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने रविवार को कहा कि विपक्ष 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में लोगों को गुमराह करने के लिए जानबूझकर मुहिम चला रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष गैर-सूचीबद्ध अस्पतालों की इक्का-दुक्का घटनाओं का इस्तेमाल करके योजना के साबित हो चुके प्रभाव को नजरअंदाज करते हुए इसे असफल दिखाने की कोशिश कर रहा है। पार्टी ने बताया कि 1.72 लाख से अधिक मरीज पहले ही 292 करोड़ रुपये का इलाज करवा चुके हैं। पार्टी ने दावा किया कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की यह कोशिश या तो सरकारी योजनाओं की बुनियादी समझ की कमी को दर्शाती है या फिर लाभार्थियों में भ्रम पैदा करने और एक बड़ी जनकल्याणकारी पहल को कमजोर करने की सोची-समझी साजिश है।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा अमृतसर के एक मरीज की वीडियो साझा किए जाने पर सीधा जवाब दिया। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि वीडियो में दिखाया गया अस्पताल ‘शूर हॉस्पिटल’ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत सूचीबद्ध (एम्पैनल्ड) नहीं है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 600 से अधिक निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं और इलाज का लाभ केवल इन्हीं पंजीकृत संस्थानों में मिलता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के किसी नेता के लिए तथ्यों की जांच किए बिना ऐसी सामग्री साझा करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है, क्योंकि इससे न सिर्फ जनता गुमराह होती है बल्कि लाभार्थियों में बेवजह दहशत भी पैदा होती है।

उन्होंने ऐसी योजनाओं के ढांचे के बारे में और स्पष्ट करते हुए कहा कि अस्पतालों का सूचीबद्ध होना स्वैच्छिक है। डॉ. बलबीर सिंह ने आगे कहा कि आयुष्मान भारत योजना जैसी स्कीमों के तहत अस्पतालों की भागीदारी स्वैच्छिक होती है और किसी भी अस्पताल को शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। इसलिए गैर-सूचीबद्ध अस्पतालों की घटनाओं को योजना की विफलता के रूप में पेश करना तथ्यों के आधार पर गलत और भ्रामक है। Chandigarh News

इस पहल के स्तर और प्रभाव पर रोशनी डालते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब के लोगों को मिले प्रत्यक्ष लाभों पर जोर दिया। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि 1.72 लाख से अधिक मरीज पहले ही 292 करोड़ रुपये का इलाज करवा चुके हैं, जिसमें दिल की सर्जरी, दिमाग के ऑपरेशन, जोड़ों के बदलने और इमरजेंसी एक्सीडेंट केयर जैसे गंभीर इलाज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े योजना की प्रभावशीलता और पहुंच को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं और इसे बदनाम करने की कोशिशें निंदनीय हैं।

भ्रम फैलाने की कथित कोशिश पर सवाल उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने जवाबदेही की मांग की। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा को गलत जानकारी फैलाने और लोक-कल्याणकारी पहल के बारे में भ्रम पैदा करने की कोशिश करने के लिए पंजाब के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी पलटवार करते हुए सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल और राजा वड़िंग सहित विपक्षी नेताओं की प्रशासनिक समझ पर सवाल उठाए। कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि बाजवा और बादल जैसे नेता सालों तक उच्च पदों पर रहने के बावजूद सरकारी योजनाओं के बुनियादी कामकाज को समझने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि जो लोग उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद और वरिष्ठ नेता रहे हैं, उन्हें अभी तक यह नहीं पता कि ऐसी योजनाओं के तहत केवल सूचीबद्ध अस्पताल ही इलाज प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के बयान या तो उनकी अज्ञानता को उजागर करते हैं या फिर लोगों को गुमराह करने के उनके इरादे को बेनकाब करते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि योजना के अंतर्गत केवल स्वीकृत अस्पतालों को ही अधिकार दिया गया है और गलत जानकारी फैलाने के खिलाफ चेतावनी दी। कुलदीप सिंह धालीवाल ने आगे कहा कि पंजाब में हजारों अस्पताल हैं, लेकिन योजना के तहत केवल सरकार के स्वीकृत पैनल में शामिल अस्पताल ही अधिकृत हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सही राह दिखाने की बजाय ये नेता उन्हें उलझा रहे हैं और झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि लाखों गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने वाली योजना को कमजोर करने की कोशिश है।

ऐसी टिप्पणियों के पीछे के इरादे पर सवाल उठाते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी नेता जनहित से ज्यादा अपने सियासी वजूद को तरजीह दे रहे हैं। कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि विपक्षी नेता सिर्फ अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने और चर्चा में बने रहने के लिए बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टिप्पणी करने से पहले इन नेताओं को कम से कम सरकारी वेबसाइटों की जांच करनी चाहिए या तथ्यों की पुष्टि करनी चाहिए, क्योंकि उनके लापरवाही भरे बयान शर्मिंदगी का कारण बन गए हैं। Chandigarh News

उन्होंने नागरिकों से केवल प्रमाणित जानकारी पर भरोसा करने की अपील भी की। कुलदीप सिंह धालीवाल ने दोहराया कि पंजाब के लोगों को ऐसे प्रचार से गुमराह नहीं होना चाहिए और केवल प्रमाणित जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना प्रभावशाली ढंग से काम कर रही है और आम लोगों को बड़ी राहत प्रदान करना जारी रखे हुए है।

भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक महीने के भीतर दूसरे संस्थान की घोषणा: डॉ. बलबीर सिंह
पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 100 नई एमबीबीएस सीटें, 300 बिस्तरों वाला अस्पताल: डॉ. बलबीर सिंह

लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा कदम, पंजाब में बड़े स्तर पर रोजगार पैदा करने के लिए नया संस्थान: डॉ. बलबीर सिंह

भगवंत मान सरकार ने कपूरथला में 275 करोड़ रुपये के श्री गुरु नानक देव जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की घोषणा की, 25 मार्च से निर्माण कार्य शुरू होगा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज कपूरथला में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा की। यह इस महीने घोषित किया जाने वाला दूसरा ऐसा संस्थान है, इससे पहले होशियारपुर में शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का ऐलान किया गया था। श्री गुरु नानक देव जी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के रूप में यह नई सुविधा कपूरथला के मौजूदा जिला अस्पताल परिसर में स्थापित की जाएगी। Chandigarh News

आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “टेंडरिंग प्रक्रिया सहित सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और कार्यकारी एजेंसियों को काम के आदेश जारी कर दिए गए हैं। निर्माण कार्य 25 मार्च, 2026 से शुरू कर दिया जाएगा और मार्च 2028 तक 24 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है।”

उन्होंने आगे बताया, “275 करोड़ रुपये की कुल लागत से स्थापित किए जाने वाले इस प्रोजेक्ट में 300 बिस्तरों वाला अस्पताल और एक मेडिकल कॉलेज शामिल होगा, जिसमें हर साल एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। इससे न केवल राज्य की मेडिकल शिक्षा क्षमता बढ़ेगी बल्कि पंजाब के विद्यार्थियों को महंगी मेडिकल पढ़ाई के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।”

इस पहल के सकारात्मक प्रभावों के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा, “एक बार शुरू होने के बाद यह संस्थान न सिर्फ 100 एमबीबीएस सीटों की वृद्धि करेगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक सेकेंडरी और टर्शियरी स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करेगा। यह संस्थान रोजगार का एक बड़ा स्रोत बनेगा, जिससे 1000 से अधिक लोगों को सीधे तौर पर लाभ होगा और कई लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।”

स्वास्थ्य क्षेत्र में अन्य उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए सुल्तानपुर लोधी के सरकारी अस्पताल को शहरी केंद्र के रूप में अपग्रेड किया जाएगा और बेगोवाल के सरकारी अस्पताल को ग्रामीण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। दोनों को कपूरथला के नए मेडिकल कॉलेज से जोड़ा जाएगा।” Chandigarh News

लगभग 5 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में बनने वाले इस प्रोजेक्ट में छह बड़े ऑपरेशन थिएटर, 500 क्षमता वाला ऑडिटोरियम, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं, एक केंद्रीय प्रयोगशाला, एक ब्लड बैंक और कौशल प्रयोगशालाओं व संग्रहालयों से सुसज्जित आधुनिक शैक्षणिक विभाग शामिल होंगे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव कुमार राहुल, पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना और पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक अमित तलवार भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के चार वर्ष पूर्ण: प्रारंभिक देखभाल से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक—पंजाब ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया
17 मार्च को 100 नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे इन क्लीनिकों की कुल संख्या 993 हो जाएगी: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बना

सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में पहला सफल लिवर ट्रांसप्लांट पंजाब में तृतीयक देखभाल के लिए मील का पत्थर साबित हुआ: डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के चार वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान राज्य का स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पूरी तरह परिवर्तित हुआ है, जिसमें जमीनी स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर सुपर-स्पेशियलिटी देखभाल तक एक सुदृढ़ और व्यवस्थित इकोसिस्टम विकसित किया गया है। Chandigarh News

सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब देश का एकमात्र राज्य है जो प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रहा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंत्री ने घोषणा की कि 17 मार्च 2026 को 100 नए आम आदमी क्लीनिक (एएसी) का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यरत क्लीनिकों की कुल संख्या 993 हो जाएगी और 450 अन्य क्लीनिक वर्तमान में विचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि मौजूदा 883 एएसी पहले ही 1.6 करोड़ से अधिक पंजाबियों को सेवाएं प्रदान कर चुके हैं और इन क्लीनिकों में 5 करोड़ से अधिक मरीजों की आमद दर्ज की गई है। इन क्लीनिकों में 107 आवश्यक दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक परीक्षण पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि इन क्लीनिकों में हर महीने 30,000 से अधिक गर्भवती महिलाओं को प्रसव-पूर्व देखभाल प्रदान की जा रही है और 1.1 लाख से अधिक लोगों को मधुमेह और उच्च रक्तचाप के लिए नियमित उपचार मिल रहा है।

मंत्री ने दोहराया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये की सुरक्षा प्रदान की जाती है और यह देश की सबसे बड़ी राज्य-वित्तपोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना के तहत 2,300 से अधिक सर्जरी और रोग प्रबंधन पैकेज—जिनमें कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और ट्रॉमा शामिल हैं—कवर किए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत 600 से अधिक प्रमुख निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है ताकि राज्य के गरीब परिवारों को गुणवत्तापूर्ण उपचार तक आसान पहुंच मिल सके। Chandigarh News

तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि का उल्लेख करते हुए मंत्री ने पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पीआईएलबीएस) को कार्यशील बनाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां नवंबर 2025 में सरकारी सुविधा के अंतर्गत राज्य का पहला सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया गया था।

इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। सभी जिला अस्पतालों को एमआरआई सेवाओं से लैस किया जाएगा और सीटी स्कैन सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। साथ ही अमृतसर, फरीदकोट, मोहाली और पटियाला में नई पीईटी स्कैन सुविधाएं शुरू की जाएंगी।

राज्य के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती मुहिम के बारे में मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने 2022 से अब तक 948 जनरल डॉक्टरों और 627 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की है, जो सरकारी डॉक्टरों की कुल संख्या का लगभग 35 प्रतिशत है। इसके अलावा नर्सों और फार्मासिस्टों सहित पैरामेडिकल स्टाफ की भी बड़े पैमाने पर भर्ती की गई है।

पंजाब को चिकित्सा शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाने और छात्रों के विदेशों में पढ़ाई के रुझान को कम करने के लिए सरकार द्वारा होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, शहीद भगत सिंह नगर, लहरागागा, मलेरकोटला और लुधियाना में सात नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। इन कॉलेजों का निर्माण शीघ्र शुरू होगा, जिससे राज्य में 600 नई एमबीबीएस सीटें जोड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पटियाला, अमृतसर और फरीदकोट के मौजूदा मेडिकल कॉलेजों को भी पोस्ट-ग्रेजुएट सुपर-स्पेशियलिटी संस्थानों में अपग्रेड किया जा रहा है।

आपातकालीन और क्रिटिकल केयर को दी जा रही प्राथमिकता पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने बताया कि ‘फरिश्ते’ योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल कैशलेस उपचार उपलब्ध कराकर 600 से अधिक लोगों की जान बचाई गई है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण का कार्य भी जारी है, जिसमें 50 बिस्तरों वाले 22 क्रिटिकल केयर ब्लॉकों का निर्माण शामिल है।

‘सीएम दी योगशाला’ पहल के अंतर्गत प्रतिदिन लगभग 5,000 पर्यवेक्षित योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे लगभग 1.5 लाख नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। नशे के खिलाफ निर्णायक अभियान के तहत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के अंतर्गत 548 ओट क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों के व्यापक नेटवर्क द्वारा 10.63 लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया जा रहा है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

New Medical Colleges: सात नए मेडिकल कॉलेजों के साथ उन्नत स्वास्थ्य देखभाल ढांचे का साक्षी बनेगा पंजाब
होशियारपुर में शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का निर्माण 20 मार्च से होगा शुरू: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

इन संस्थानों के साथ एमबीबीएस सीटों में 600 अतिरिक्त सीटों की वृद्धि होगी, पंजाब के छात्रों को मेडिकल शिक्षा के लिए अन्य देशों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी: डॉ. बलबीर सिंह

274.75 करोड़ रुपये की लागत से 24 महीनों के अंदर होशियारपुर मेडिकल कॉलेज किया जाएगा पूरा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। New Medical Colleges: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता के अनुसार राज्य में स्वास्थ्य देखभाल और मेडिकल शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए मिसाली कदम उठाते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज राज्य भर में सात नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की।

इस प्रोजेक्ट के तहत दो सरकारी मेडिकल कॉलेज, सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड के तहत दो कॉलेज तथा निजी और अल्पसंख्यक संगठनों के द्वारा विकसित तीन कॉलेज शामिल हैं।

डॉ. बलबीर सिंह (Dr Balbir Singh) ने यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि होशियारपुर में शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का निर्माण कार्य 20 मार्च, 2026 से शुरू हो जाएगा। कुल 24 महीनों की अवधि में विकसित होने जा रहा यह संस्थान मार्च 2028 में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को 274.75 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। इस प्रोजेक्ट के तहत 300 बेड वाले अस्पताल के साथ-साथ एक मेडिकल कॉलेज भी होगा, जिसमें वार्षिक एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री के साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल, विशेष सचिव-कम-एमडी पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पाेरेशन (पीएचएससी) अमित तलवार और निदेशक अनुसंधान एवं मेडिकल शिक्षा डॉ. अवनीश कुमार भी मौजूद थे।

मंत्री ने जोर देकर कहा कि पिछले अनुमानों की बारीकी से समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत जो पहले 550 करोड़ थी, को 274 करोड़ तक घटाने में सफलता हासिल की, जिससे लगभग 250 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन की बचत हुई है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि होशियारपुर के अलावा कपूरथला में भी एक अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह संगरूर और एसबीएस नगर में भी पीपीपी मोड के माध्यम से कॉलेज खोले जाएंगे, जिनकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

इसके अलावा लहरागागा में भी जैन समाज द्वारा कॉलेज बनाया जा रहा है, जिसके लिए सरकार ने समझौता ज्ञापन कर जमीन लीज़ पर ले ली है। जबकि मालेरकोटला में मुस्लिम समाज द्वारा बनाए जा रहे कॉलेज के लिए डीपीआर केंद्र सरकार को जमा करवा दिया गया है। इसी तरह लुधियाना के निकट भी एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज बन रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि राज्य में सात मेडिकल कॉलेजों के बनने से राज्य की मेडिकल शिक्षा क्षमता में काफी वृद्धि होगी और स्थानीय छात्रों को अब मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन, चीन या नेपाल जैसे देशों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में वर्तमान में 1900 एमबीबीएस सीटों वाले 13 मेडिकल कॉलेज हैं और इन नए कॉलेजों से लगभग 600 सीटों की वृद्धि होगी। Chandigarh

डॉ. बलबीर सिंह (Dr Balbir Singh)  ने यह भी घोषणा की कि पटियाला, अमृतसर और फरीदकोट में मौजूदा मेडिकल कॉलेजों को सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएं प्रदान करने के लिए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट स्तर तक अपग्रेड किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि होशियारपुर में बनने जा रहे इस संस्थान में एक पांच मंजिला अस्पताल और एक तीन मंजिला मेडिकल कॉलेज की इमारत शामिल है, जो आधुनिक लेबोरेटरीज, लाइब्रेरी और 500 सीटों वाले ऑडिटोरियम से लैस होगी। क्लिनिकल बुनियादी ढांचा आईसीयू, जनरल सर्जरी, ऑर्थाेपेडिक्स और मनोविज्ञान सहित एमआरआई और सीटी स्कैन जैसे उन्नत डायग्नोस्टिक्स की भी सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें:– समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का अवलिंब निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता- एसडीएम

Sehat Bima Card: सेहत बीमा कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली, केस दर्ज
मानसा और मुक्तसर में सामने आया मामला, कॉमन सर्विस सेंटर का लाइसेंस रद्द

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। AB PM-JAY MMSBY: पंजाब में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड बनाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे लेने वाले दो कॉमन सर्विस सेंटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनके कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इन दोनों कॉमन सर्विस सेंटरों का लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। सरकार ने यह सख्त कार्रवाई तब की जब मानसा और मुक्तसर में प्रति कार्ड 50 रुपये वसूले जाने की शिकायत मिली। जबकि योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कार्ड पूरी तरह मुफ्त बनाया जा रहा है। Chandigarh News

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड मुफ्त बनाए जा रहे हैं और 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने में किसी भी निवासी से एक भी पैसा नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कार्ड बनाने या इलाज के दौरान पैसे की मांग करता है तो तुरंत इसकी सूचना पंजाब सरकार या जिले के उच्च अधिकारियों को दी जाए, क्योंकि इस तरह का भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मानसा और मुक्तसर में शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई है।

आने वाले समय में सभी जिलों में पूरी निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई भी कॉमन सर्विस सेंटर या कर्मचारी आम जनता से पैसे की वसूली न कर सके। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब में 6 हजार से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने में लगे हुए हैं। 22 जनवरी को पूरे पंजाब में इस मुफ्त बीमा योजना को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। Chandigarh News

पंजाब में बीमा कार्ड और स्वास्थ्य बीमा पूरी तरह मुफ्त: स्वास्थ्य मंत्री

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब में 6 हजार से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने में लगे हुए हैं। 22 जनवरी को पूरे पंजाब में इस मुफ्त बीमा योजना को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– महिला की मदद करने के बहाने पांच माह की बच्ची लेकर दंपति हुए रफ्फू चक्कर

स्वास्थ्य मंत्री ने अर्बन एस्टेट में की विकास कार्यों की शुरूआत
पटियाला को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में सरकार का एक और कदम

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने रविवार को साधू बेला रोड, अर्बन एस्टेट फेज-2, पटियाला में विकास कार्र्यों का शुभारंभ किया। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यह विकास कार्य स्थानीय निवासियों की लम्बे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए शुरू किए गए हैं। इस प्रॉजैक्ट के तहत क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, ड्रेनेज सिस्टम का सुधार और सफाई संबंधित सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पटियाला जैसे ऐतिहासिक शहर को साफ-सुथरा, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से लैस करना सरकार का लक्ष्य है। Patiala News

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले यह सड़क कुछ समय बाद ही टूट जाती थी, लेकिन अब नए मापदंडों के अनुसार बनाई जा रही यह सड़क 5 साल से ज्यादा चलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता उच्च स्तर की होना जरूरी है, ताकि जनता के पैसों की सही कीमत मिल सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ-साथ उनके आसपास के वातावरण को भी सुधारना है, क्योंकि स्वच्छ वातावरण ही अच्छी सेहत की नींव है। डॉ. सिंह ने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि हर मुद्दे का समाधान तुरंत किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर कोई समझौता न किया जाए और सभी काम समय पर पूरे किए जाएँ। इस मौके पर उपस्थित समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने डॉ. बलबीर सिंह का धन्यवाद किया। इस मौके उनके साथ आम आदमी पार्टी से मोंटी घुम्मण, ओम प्रकाश शर्मा, सुरेश राए, सुरजीत, राजपाल, प्रीत इन्द्र सिंह, रणजीत सिंह, निशाद, मोहन सिंह खालसा, जसवंत सिंह, हरमेश, वरिन्द्र सिंह, नंदलाल पाहवा, जे.पी. सिंह, जगरूप सिंह सहित क्षेत्रवासी भी मौजूद थे। Patiala News

यह भी पढ़ें:– धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपी युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पंजाब में स्वास्थ्य व शिक्षा क्रांति के बाद अब आएगी बिजली क्रांति: डॉ. सिंह
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में 245 करोड़ की बिजली परियोजनाओं का किया शुभारंभ

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: जिला पटियाला में बिजली के बुनियादी ढांचे के निर्माण, विस्तार और नवीनीकरण की 245 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और बिजली मंत्री संजेव अरोड़ा के नेतृत्व में किया। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार बिजली क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही है, ताकि हर घर, खेत और उद्योग को निर्बाध और उच्च गुणवत्ता वाली बिजली उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वास्थ्य क्रांति लाकर लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं दी हैं, उसी तरह अब बिजली क्षेत्र में ‘बिजली क्रांति’ को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली के बिना न घर चलता है, न खेती, न उद्योग। समाज और अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए बिजली सबसे जरूरी साधन है। Patiala News

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के तहत जिले में बिजली के ढांचे को पूरी तरह अपग्रेड किया जाएगा, पुरानी व जर्जर तारों की मरम्मत, नई लाइनों की स्थापना और उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे न केवल बिजली कटौती समाप्त होगी, बल्कि वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से भी राहत मिलेगी।

डॉ. सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार जनता की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सस्ती और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि बिजली ढांचे की मजबूती से न केवल वर्तमान की जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि आने वाले दशकों के लिए भी मजबूत आधार तैयार होगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और लोगों की जीवन गुणवत्ता बेहतर बनेगी। इस मौके मेयर कुंदन गोगिया, जिला प्रधान तेजिन्द्र मेहता, जसबीर गांधी तथा बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। Patiala News

यह भी पढ़ें:– पिस्तौल सहित तीन अपराधी गिरफ्तार, ड्रोन बरामद

बौना वायरस व हल्दी रोग से हुए धान के नुक्सान का होगा विशेष सर्वेक्षण: डॉ. सिंह
कहा, पंजाब सरकार मुश्किल घड़ी में किसानों के साथ खड़ी

नाभा (सच कहूँ/तरुण कुमार शर्मा)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि बौना वायरस (सैडर्न राइस ब्लैक स्ट्रीक्ड डार्फ वायरस), हल्दी रोग (झूठी कांगियारी) और स्थानीय बाढ़ के कारण खराब हुई धान की फसल का आकलन करने के लिए विशेष सर्वेक्षण करवाया जाएगा। उन्होंने प्रभावित किसानों से अपील की कि अपनी फसल विशेष सर्वेक्षण होने तक न नष्ट करें क्योंकि सीएम भगवंत मान ने जल्द ही विशेष सर्वेक्षण कर किसानों को मुआवजा देने को हरी झंडी दे दी है। लगातार दूसरे दिन, डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला जिले के गाँव इछेवाल, रोहटी बस्ता, रोहटी मौड़ा, रोहटा, लुबाना कर्मू, कैदूपुर और धंगेड़ा का दौरा किया। Nabha News

उनके साथ कृषि विशेषज्ञ भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने चिंता व्यक्त की कि पटियाला में लगभग 8,000 एकड़ धान की फसल प्रभावित हुई है। पहले बाढ़ की मार और अब धान के वायरस से नुकसान, पंजाबियों को दोहरे संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस मुश्किल समय में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। डॉ. सिंह ने बताया कि जिन किस्मों, पी.आर. 131, पी.आर. 132 और पी.आर. 114 को 25 जून से पहले लगाया गया था, वे सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं, जिससे पौधों का बढ़ना रुक गया और दाने नहीं बने।

स्वास्थ्य मंत्री ने किसानों से अपील की कि कृषि विभाग के साथ लगातार संपर्क में रहें व दी गई सिफारिशों को तुरंत लागू करें। उन्होंने भरोसा भी दिलाया कि मुआवजे के साथ-साथ सरकार अगली फसल के लिए डी.ए.पी. खाद और मानक बीज समय पर उपलब्ध कराएगी, ताकि किसान अपने नुकसान से संभल कर अगली फसल बो सकें। Nabha News

यह भी पढ़ें:– जरूरतमंद परिवारों के लिए ‘कंटेनर होम’ लेकर रमदास पहुँची अमायरा

न्यू कैलाश नगर में सेहत मंत्री बलवीर सिंह का निरीक्षण, कई घरों में मिला डेंगू लारवा
20 हजार आशा वर्कर व स्कूली बच्चों की फौज उतरेगी मैदान में

जागरुकता के लिए हर गांव में सेहत समितियां गठित

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर गहल)। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने शुक्रवार को लुधियाना से राज्यव्यापी ‘हर शुक्रवार-डेंगू पर वॉर’ अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत हर शुक्रवार को लोगों को अपने घरों में मच्छर-जनित रोगों की रोकथाम हेतु सफाई अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। Ludhiana News

अभियान के तहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने न्यू कैलाश नगर की गली नंबर-1 का दौरा कर कई घरों का गहन निरीक्षण किया। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान कई घरों में कूलर, फूलदान, पानी के ड्रम, फ्रिज की ट्रे और पानी के टैंक जैसे स्थानों में डेंगू के लारवे पाए गए।

मंत्री ने स्थानीय निवासियों को जागरूक करते हुए कहा कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन के समय काटता है। इसलिए प्रत्येक शुक्रवार को कूलर, पानी की टंकियां और अन्य जल भंडारण स्थलों की सफाई और सुखाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पूरी बाजू की शर्ट पहनें और मच्छरों से बचाव के उपायों को अपनाएं।

आशा वर्कर और शिक्षक निभाएंगे अहम भूमिका | Ludhiana News

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब में 20,000 आशा वर्कर हर शुक्रवार को घर-घर जाकर डेंगू लारवे की जांच और जन-जागरूकता का कार्य करेंगी। इसके साथ ही राज्य के स्कूली शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे लगभग 20 लाख छात्रों को डेंगू की रोकथाम के बारे में जागरूक कर सकें। यह छात्र समुदाय में जागरूकता फैलाने की दिशा में ‘स्वास्थ्य सैनिक’ की भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि पंजाब के हर गांव में 15 सदस्यों वाली स्वास्थ्य समिति गठित की गई है, जिन्हें डेंगू लारवे की पहचान और नष्ट करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण स्तर पर भी सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: रामा मंडी में तस्करों का अवैध निर्माण ध्वस्त