Jattu Engineer - Sach Kahoon Hindi
‘जट्टू इंजीनियर’ से खुला किस्मत का ताला
‘रूहानी फिल्मस परेजेंट्स’ में कॉमेडी नाटक जल्द
रटते-रटते नाम तेरा, मंै दीवाना हो गया, गुरु जी मेरे…प्यार में तेरे, मैं खुद से बेगाना हो गया’’…यू-ट्यूब पर धमाकेदार संगीत के साथ धमाल मचा रहे इस गीत को चुम्बकीय सुरों से सजाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल ईश्वर नूर इन्सां आज पंजाबी, हरियाणवीं व हिन्दी गीतों के साथ-साथ कई हरियाणवीं नाटकों व फिल्मों में अपने अभिनय से धमाल मचा रहे हैं। सुपर स्टार डॉ. एमएसजी की फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ में अभिनय का जलवा दिखा चुके हरियाणा के जिला करनाल के गांव सैदपुरा निवासी इस गीतकार व कलाकार की सुरीली आवाज यू- ट्यूब पर 20 हजार से ज्यादा लोगों के दिलों को छू चुकी है।
‘रूहानी फिल्मस परेजेंट्स’ में इन दिनों इनके गीत खूब वाहवाही बटौर रहे हैं। फैंस इनके गीतों के इस कदर कायल हो चुके हैं कि यू-ट्यूब पर व्यूवर्स का ग्राफ मिनट दर मिनट बढ़ता रहता है। इनके एक हरियाणवी गीत ‘छोड़ गुरु जी देश अनामी, लिया जन्म हरियाणें मैं, गावै संगत भजन सुरिले महा अवतार मनावण नै’ को भी बेहद पसन्द किया गया है। कैसे खुला एक मामूली गायक की किस्मत का ताला और अपने अभिनय से फिल्म जगत में किस तरह मचा रहे हैं धमाल, बता रहे हैं सच कहूँ पत्रकार विजय शर्मा।
300 से ज्यादा गीत लिख व गा चुके गीतकार व कलाकार ईश्वर नूर इन्सां यू-ट्यूब पर ‘रूहानी फिल्मस परेजेंट्स’ के माध्यम से अपनी सुरीली आवाज के माध्यम से धमाल मचा रहे हैं। ईश्वर इन्सां ने सच कहूँ से बातचीत में बताया कि रूहानी फिल्मस परेजेंट्स में जल्द ही एक सामाजिक संदेश व कॉमेडी नाटक शुरू करने जा रहा है नाटक के माध्यम से मनोरंजन तो होगा ही साथ ही युवाओं को बुराइयां छुड़वाने व समाज में फैले अंधविश्वास को भी समाप्त किया जाएगा।
स्कूल से ही था गाने का शौक, दोस्तों ने किया प्रेरित
ईश्वर नूर इन्सां ने बताया कि जब वे स्कूल में पढ़ाई करते थे, तब स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में दोस्तों ने उन्हें गाने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद जब उन्होंने एक हिन्दी फिल्म का गीत गाया तो उनकी आवाज की सभी शिक्षकों व सहपाठियों ने खूब प्रशंसा की। बस वहीं से उन्हें गीत गाने की प्ररेणा मिली। जिसके बाद मेरा पढ़ाई में कम और गीत गाने में ज्यादा मन लगने लगा। घर में पिता को पता न चले, इसलिए स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्वयं ही घंटों संगीत का रिहाज किया करते थे।
समाज में बदलाव का संदेश देती हैं पूज्य गुरु जी की फिल्में
पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेवारियां व खेतीबाड़ी का बोझ बढ़ने लगा तो मुझे सरकारी नौकरी तक छोड़नी पड़ी। भाईयों में सबसे बड़ा होने के कारण ईश्वर नूर इन्सां अपने सपनों को दफन कर चुके थे। लेकिन बॉलीवुड के सुपर स्टार, सिंगर, एक्टर और डायरेक्टर के साथ रूहानियत के बादशाह पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ में काम करने के बाद ईश्वर सिंह इन्सां की किस्मत ही बदल गई। ‘जट्टू इंजीनियर’ में चौधरी साहब का किरदार निभाने वाले ईश्वर नूर इन्सां बताते हैं कि डॉ. एमएसजी की फिल्म में काम करने का जो अनुभव उन्हें मिला है वो कहीं ओर नहीं मिल सकता। डॉ. एमएसजी की फिल्मों ने बॉक्स आॅफिस पर धमाल ही नहीं मचाया बल्कि समाज को बदलने का भी काम किया है।
पिता कहते थे लोफरों का काम है फिल्मों में काम करना
64 की उम्र में आज कलाकारों की दुनिया में खासी पहचान बन चुके ईश्वर नूर इन्सां को युवावस्था में कई बार हरियाणवी फिल्मों में अभिनय का मौका मिला लेकिन पिता गिरधारी लाल को यह नागवार गुजरा। 10वीं तक पढ़े ईश्वर नूर इन्सां को सर्वप्रथम हरियाणवीं फिल्म जर, जोरू और जमीन में विलेन के रोल के लिए जयंत प्रभाकर ने सिलेक्ट किया तो पिता ने साफ-साफ शब्दों में बोल दिया कि ये लोफरों का काम है। पिता बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनका बेटा फिल्म लाइन में जाए। लेकिन वे पिता की नजरों से बचकर शूटिंग के लिए जाया करते थे। आखिरकार एक दिन ये चोरी पकड़ी गई और पिता ने कह दिया कि ये फिल्म-विल्म छोड़ो और नौकरी करो। पिता गांव के सरपंच थे और उनकी बात टालना मेरे बस में नहीं था, इसलिए मैंने पिता की बात मान ली।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
पटियाला में 51,365 दर्शकों ने देखी ‘जट्टू इंजीनियर’
गांवों को विकसित करने का संदेश दे रही डॉ. एमएसजी की फिल्म
पटियाला (खुशवीर तूर)। 500 करोड़ के बिजनस का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ का जादू सिने प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रविवार रात्रि में पटियाला के 51365 दर्शकों ने एक साथ फिल्म देखकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस दौरान बच्चे व बुजुर्गों के अलावा युवाओं में भी खास उत्साह देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय नामचर्चा घर में रविवार रात्रि को आॅनलाइन माही सिनेमों में फिल्म जट्टू इंजीनियर देखने के लिए 51365 सिने प्रेमी एक साथ जुटे। इस मौके शहर के गणमान्यजन व मीडिया कर्मियों ने भी फिल्म का आनंद लिया।
फिल्म देखने के लिए शाम को ही दर्शक नामचर्चा घर में पहुंचने शुरू हो गए थे। जिम्मेवार सदस्यों ने बताया कि डॉ. एमएसजी द्वारा बनाई गई यह फिल्म समाज सुधार के कई संदेश देती है। फिल्म में गांवों को स्वच्छ रखने, अनपढ़ता को खत्म करने, लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व पंजाब के संगरूर में 32730, भटिंडा में 7577, हरियाणा के कुरूक्षेत्र में 37025 दर्शकों ने एकसाथ आॅनलाइन माही सिनेमा में यह फिल्म देखी है।
खुशी में निकाली ‘जागो’
फिल्म देखने के लिए दर्शकों में उत्साह देखते ही बन रहा था। हर कोई सज-धजकर फिल्म देखने के लिए पहुंचा। इस दौरान महिलाओं ने पंजाबी संस्कृति की झलक बिखेरते हुए ‘जागो’ भी निकाली और मधुर गीत भी गाए।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
जट्टू इंजीनियर 45 दिन में 500 करोड़ पार
हकीकत एंटरटेनमेंट प्रा. लि. ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी जानकारी
मुंबई। स्वच्छ कॉमेडी और समाज सुधार के संदेशों से परिपूर्ण पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां अभिनीत एवं निर्देशित फिल्म जट्टू इंजीनियर 45 दिन में 501 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
हकीकत एंटरटेनमेंट प्रा. लि. ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी। 19 मई को रिलीज हुई ‘जट्टू इंजीनियर’ देश-विदेश के दर्शकों को खूब भा रही है।
आॅनलाइन माही सिनेमा में फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ के हाउसफुल शो
आॅनलाइन माही सिनेमा में भी इस फिल्म को देखने के लिए देश के ग्रामीण आंचल में भारी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं। बता दें कि फिल्म के प्रति दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है
कि गत दिनों राजस्थान के श्रीगंगानगर में 40,650, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 37,025, पंजाब के संगरूर में 32,730 मानसा में 3400 लोगों ने एक साथ फिल्म का शो देखकर फिल्म जगत में अनोखा उदाहरण पेश किया। बुधवार को भी देश के विभिन्न सिनेमा घरों, मल्टीप्लैक्सों व आॅनलाइन माही सिनेमा में फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ के हाउसफुल शो चले।
सिनेमा घरों में धूम मचा रही पाँचवीं फिल्म
गौरतलब है कि हकीकत इंटरटेनमैंट के बैनर तले बनी यह पाँचवीं फिल्म लगातार सिनेमा घरों में धूम मचा रही है। ‘जट्टू इंजीनियर फिल्म में पूज्य गुरू जी द्वारा गाँव को स्वच्छ रखने, शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने, लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना इत्यादि अनेक संदेश दिए गए हैं, जिनसे आमजन प्रेरणा ले रहे हैं।
पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के कई गाँवों की पंचायतें ‘जट्टू इंजीनियर’ फिल्म देखकर अपने गाँवों में साफ-सफाई रखने और विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का प्रण ले चुकी हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
मानसा में 3400 दर्शकों ने देखी ‘जट्टू इंजीनियर’
आनलाइन माही सिनेमा ने दी मानसा में दस्तक, दर्शकों में भारी क्रेज
नगर कौंसिलों व पंचायतों के नुमायंदे भी शामिल
दर्शकों ने साढे तीन क्विंटल लड्डू बांटें
मानसा (सुखजीत मान)। हकीकत इंटरटेनमैंट के बैनर तले 19 मई को रिलीज हुई पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की कॉमेडी फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ दर्शकों के दिलों पर लगातार छाई हुई है।
मानसा स्थित शाह सतनाम जी रूहानी धाम में ‘आनलाइन माही सिनेमा’ में ब्लॉक भीखी के 3400 दर्शकों ने फिल्म का आनंद लिया। ब्लॉक दर्शकों में फिल्म प्रति उत्साह का अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि फिल्म देखने आए दर्शकों को साढ़े तीन क्विंटल लड्डू बांटें गए।
इन्होंने देखी फिल्म:
फिल्म देखने वालों में भीखी नगर कौंसिल के मैंबर विनोद कुमार सिंगला, मनोज कुमार सिंगला, विजय गर्ग, मुनीश गर्ग, गांव दलेल सिंह वाला के पंच हाकम सिंह, लाभ सिंह, गांव धलेवां से सरपंच हरबंस कौर, पंच सुखदेव सिंह, चैना सिंह,
सेबू सिंह, बिल्लू सिंह व केला सिंह, गांव मौजो कलां से सरपंच जगतार सिंह, पंच मिट्ठू सिंह, जसवीर कौर, बलविन्दर सिंह, नंबरदार भोला सिंह, गांव हीरो कलां से सरपंच आसू सिंह, पंच बुध सिंह, पंच शिंगारा सिंह, ढैपई से पंच गुरबचन सिंह, जोगा से नगर कौंसिल मैंबर हरमेल सिंह, समाजसेवी काका माखा व पॉवरकाम के इंजीनियर हरदेव सिंह इत्यादि उपस्थित थे।
फिल्म को खूब सराहा
फिल्म देखने उपरांत गणमान्यजनों ने फिल्म की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरू जी द्वारा समाज सुधार हित फिल्में बनाने का शुरू किया गया यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यदि देश भर के लोग इस फिल्म को देखकर अपने-अपने क्षेत्र में सफाई रखने का प्रण कर लें तो वह दिन दूर नहीं जब सुंदरता के मुकाबले भारत विश्व के बाकी देशों को पिछाड़ देगा।
खराब मौसम के बावजूद पहुंचे दर्शक
45 मैंबर नरिन्दर कौर इन्सां ने बताया कि जब ब्लॉक भीखी के दर्शक फिल्म देखने पहुंचे थे तो काफी बारिश होने के कारण मौसम बहुत ज्यादा खराब था। इसके बावजूद दर्शक बढ़-चढ़कर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दर्शकों में प्रत्येक आयु वर्ग के दर्शक शामिल थे।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
एक दिन, दो जगह 77,675 दर्शकों ने देखी ‘जट्टू इंजीनियर’
दर्शकों से खचाखच भरे थे रामलीला मैदान और पाल प्लॉजा
श्रीगंगानगर में 40650 कुरुक्षेत्र में  37025 उमड़े सिने प्रेमी
श्रीगंगानगर/कुरुक्षेत्र (अजय राजपुरोहित/देवीलाल बारना)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां अभिनीत एवं निर्देशित फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ देश-विदेश में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात्रि राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक साथ 40650 और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 37025 लोगों ने फिल्म जट्टू इंजीनियर देखी।
फिल्म देखने के लिए बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर आयु वर्ग के दर्शक उमड़े। शुक्रवार रात्रि सुखाड़िया सर्किल स्थित रामलीला मैदान में आॅनलाइन माही सिनेमा में ‘जट्टू इंजीनियर’ फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े। फिल्म को एक साथ 40 हजार 650 सिनेमाप्रेमियों ने देखा। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों व मीडियाकर्मियों ने भी शिरकत की।
गणमान्य नागरिकों व मीडियाकर्मियों ने भी की शिरकत
फिल्म को देखने के लिए लोगों का रात्रि 11.30 बजे तक आना जारी रहा।45 मैम्बर गोकुल सनेजा इन्सां ने बताया कि ‘जट्टू इंजीनियर’ फिल्म में पूज्य गुरु जी द्वारा दिए गए गाँवों को स्वच्छ रखने, अशिक्षा को खत्म करने, लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने इत्यादि संदेश से लोग प्रेरणा ले रहे हैं। 45 मैम्बर रणजीत इन्सां ने बताया कि फिल्म के द्वारा पूज्य गुरु जी ने ग्राम विकास उत्थान के अलावा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समाज को नई प्रेरणा दी है।
इस मौके सभापति अजय चाण्डक, नगर विकास न्यास के चेयरमैन संजय महीपाल, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन राजकुमार गौड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रहलाद टाक, अरोड़वंश सभा ट्रस्ट अध्यक्ष कपिल असीजा, तपोवन ट्रस्ट के महेश पेड़ीवाल, पार्षद संदीप शर्मा, भाजपा नेता हरभगवान सिंह बराड़, 45 मैम्बर रणजीत इन्सां, गोकुल सनेजा इन्सां, गुरमेल इन्सां, 15 मैम्बर भीमसैन इन्सां, रवि इन्सां, सुभाष इन्सां आदि सहित शहर के गणमान्य उपस्थित थे।
वहीं कुरुक्षेत्र के पाल प्लाजा में 37,025 दर्शकों ने एक साथ जट्टू इंजीनियर फिल्म देखी। इस मौके पर 45 मैंबर संदीप इन्सां (अनु), जोगिन्द्र इन्सां साध-संगत राजनीतिक विंग, रमेश रोहिला, डॉ. दलजीत, धर्मवीर, जयपाल, 25 मैंबर बृजमोहन, ओमप्रकाश, राकेश, रामदास, सुनील, राजेश पिहोवा ब्लॉक भंगीदास राजकुमार पिपली, प्रवीन उमरी, संतोष पिहोवा, सुरेश मंदेडी, बीर सिंह लाडवा, सुरमख बाबैन, सुरेश बेरथला, बचनाराम शाहबाद, पंकज कुरुक्षेत्र, जसवन्त ज्योतिसर, जिन्द्र बाखली, संजीव धुराला। 45 मैंबर पिंकी, संतोष इन्सां, सुनीता इन्सां, मीना इन्सां, उर्मिल इन्सां, संतोष इन्सां उपस्थित रहे।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
32,730 दर्शकों ने एक साथ देखी ‘जट्टू इंजीनियर’
दर्शकों के उत्साह ने बनाया रिकार्ड
3 एकड़ का ग्राउंड भी लगने लगा छोटा
विभिन्न प्रबंधों के साथ हुआ आयोजन
संगरूर (नरेश कुमार)। फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ देश-विदेश में धूम मचाए हुए है। संगरूर में 32, 730 दर्शकों ने एक साथ यह फिल्म देखकर एक और रिकॉर्ड कायम किया है।
इन दर्शकों को यह आॅनलाइन माही सिनेमा की ओर से फिल्म दिखाई गई। इस बारे में जानकारी देते हुए 45 मैंबर हरिन्दर इन्सां व रामकरण इन्सां मैंबर साध-संगत राजनैतिक विंग ने बताया कि ‘जट्टू इंजीनियर’ फिल्म के द्वारा पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा ग्राम विकास के उत्थान के अलावा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समाज को नई प्रेरणा दी गई है।
आॅनलाइन माही सिनेमा की ओर से संगरूर के नामचर्चा घर में ‘जट्टू इंजीनियर’ फिल्म दिखाई गई। फिल्म के प्रति लोगों का उत्साह इतना जबरदस्त था कि 32,730 दर्शकों ने एक साथ बैठकर फिल्म का आनंद उठाया, जो अपने आप में एक रिकार्ड है।
उन्होंने बताया कि तीन एकड़ के ग्राउंड में इस शो का प्रबंध किया गया था, जोकि बाद में छोटा पड़ गया। इसके अलावा ट्रैफिक के लिए अलग व्यवस्था, पीने वाले पानी, मेडिकल सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
इस अवसर पर 45 मैंबर बलदेव कृष्ण इन्सां, 45 मैंबर बहन सरोज इन्सां, उषा इन्सां के अलावा 25 मैंबर, 15 मैंबर, सात मैंबर, सुजान बहनें, नौजवान समिति, बुजुर्ग समिति, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में सिनेप्रेमी मौजूद थे।
जागो निकालकर मनाई खुशी
आॅनलाइन माही सिनेमा के द्वारा दिखाई गई फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ को लेकर सिनेप्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान महिलाओं ने पंजाबी संस्कृति की झलक पेश करते हुए जागो निकाली और खुशी के गीत गाए। गीतों के द्वारा सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रहार किए गए।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ ने 31 दिन में कमाए 421 करोड़
ग्रामीण भारत को दिखाई विकास की राह
गाँवों की तस्वीर बदल रही प्रेरित पंचायतें
धर्मशाला। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ सफलतापूर्वक 32वें दिन में प्रवेश कर चुकी है तथा अब तक 421 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है।
पूज्य गुरु जी ने सत्संग दौरान फरमाया कि मूवी देखकर समाज में बदलाव आ रहे हैं। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी के लोग मूवी देखकर डेरा सच्चा सौदा में बने बायोगैस प्लांट को देखने पहुंच रहे हैं।
इसके अलावा गाँवों की नुहार बदलने के लिए ग्राम पंचायतें गाँवों में सफाई अभियान चला रही हैं। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि अगर ग्राम पंचायतें बायोगैस प्लांट लगाती हैं तो गाँव से कूड़ाकर्कट खत्म होगा, गाँव साफ सफाई में अव्वल होगा, बीमारियां दूर होंगी, लोगों को मुफ्त में गैस मिलेगी और गाँव वालों को गाँव से ही बिजली मिलेगी।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
‘जट्टू इंजीनियर’: 25 दिन में कमाए 363 करोड़
जट्टू इंजीनियर | फिल्म को लेकर जुनून बरकरार
मुंबई/नई दिल्ली(सच कहूँ न्यूज)। बॉक्स आॅफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही डॉ. एमएसजी की कॉमेडी फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ 25 दिन में 363 करोड़ की कमाई कर गई है, जिससे फैंस में खुशी की लहर है।
फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में हाऊसफुल चल रही है। अब भी फैंस में फिल्म को लेकर इस कदर जुनून बरकरार है कि उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक लगभग सभी जगह शो हाऊसफुल चल रहे हैं।
फिल्म में जिस तरह से ग्रामीण विकास का अद्भुत व ऐतिहासिक संदेश दिया गया है, उससे प्रेरित होकर ग्राम पंचायतें व ग्रामीण गांवों को सुधारने का संकल्प ले रहे हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
दिल्ली के बारहखंभा रोड पर होटल द ललित में हुआ भव्य आयोजन
New Delhi: फिल्म  ‘जट्टू इंजीनियर’ का प्रमोशन भी राजधानी में और अब इसकी सक्सेस पार्टी भी राजधानी में ही की गई। इस मौके पर सामाजिक, राजनीतिक जगत की हस्तियों ने शिरकत करके गुरुजी के प्रयासों को सराहा। फिल्मों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने के गुरुजी के प्रयासों की यहां जमकर सराहना हुई। वहीं गुरुजी ने एक बार फिर से गाय को राष्ट्रीय गौमाता का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया।
गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने को शुरु किया हस्ताक्षर अभियान
तय कार्यक्रम के मुताबिक यहां के बारहखंभा रोड स्थित होटल द ललित में  ‘जट्टू इंजीनियरÓ की सक्सेस पार्टी में शरीक होने को सुबह से ही लोग जुटने शुरू हो गए थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, यहां भीड़ बढ़ती गई। गुरुजी के आने के इंतजार में बैठे लोगों ने उस समय खुलकर खुशी जाहिर की, जब गुरुजी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। ‘जट्टू इंजीनियर’ यानी डा. एमएसजी दोपहर 01:08 बजे होटल में पहुंचे। उनका यहां पर मौजूद लोगों ने भव्य स्वागत किया।
एक बार फिर से काऊ मिल्क पार्टी कर गुरुजी ने दिया गाय बचाने का संदेश
इसके बाद उन्होंने यहां पर कार्यक्रमानुसार ‘जट्टू इंजीनियर’ की सक्सेस पार्टी का संदेश मीडिया के समक्ष दिया। यहां से वे सीधे वहां पहुंचे, जहां पर उनका बेसब्री से इंतजार हो रहा था। कार्यक्रम सीबीआर हॉल के अंदर जैसे ही गुरुजी ने साहिबजादी एवं फिल्म की निर्देशक हनीप्रीत इन्सां  व परिवार के बाकी सदस्यों के साथ प्रवेश किया तो वहां मौजूद प्रशंसकों ने खड़े होकर, तालियां बजाकर सभी का स्वागत किया। यहां मौजूद विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात करके गुरुजी ने 01:18 बजे स्थान ग्रहण किया। इसके बाद मंच से कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई।
19वें दिन तक फिल्म ने 291 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है
मंच से बताया गया कि फिल्म  ‘जट्टू इंजीनियर’ भारत के अलावा भी कई देशों में रिलीज हुई है। आज 19वें दिन तक फिल्म ने 291 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। यानी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल ही नहीं हुई, बल्कि अब 300 करोड़ को भी पार करने वाली है। दोपहर 01: 52 बजे डा. एमएसजी मंच पर पहुंचे। गाय को लेकर अपने अभियान और मिशन को दोहराते हुए गुरुजी ने एक बार फिर से काऊ मिल्क पार्टी सेलिब्रेट की। मंच पर सभी अतिथियों को बुलाया गया और उन्हें काऊ मिल्क पिलाकर पार्टी करने की एक नई परंपरा को गति दी। कार्यक्रम में मौजूद बाकी प्रशंसकों को भी चंद मिनटों में ही गाय का दूध वितरित कर दिया गया। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर 30 बच्चों को बैग व पाठ्य सामग्री दी गई।
गाय को लेकर शुरू किया गया हस्ताक्षर अभियान
बुधवार को राजधानी की सरजमीं से गुरुजी ने एक और मुहिम की शुरुआत की। गाय को माता का दर्जा देने की मांग भारत सरकार से करते हुए यहां से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। सबसे पहले डा. एमएसजी ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद मंच पर मौजूद सभी अतिथियों ने भी हस्ताक्षर अभियान किए।
दोपहर 01:56 बजे गुरुजी ने हस्ताक्षर करके इस अभियान को राष्ट्रव्यापी अभियान बनाने की नींव रख दी। इस हस्ताक्षर अभियान में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष शाम जाधव, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव, उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, केंद्रीय अधिकारिता एवं सामाजिक न्याय राज्य मंत्री विजय सांपला, यूपी से विधायक केपी मलिक समेत अनेक राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर गौमाता को राष्ट्रीय गौमाता का दर्जा देने की प्रधानमंत्री से मांग की।
500 करोड़ के पार जाएगी  ‘जट्टू इंजीनियर’: मनोज तिवारी
सक्सेस पार्टी में पहुंचे अभिनेता एवं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि अभी तो फिल्म  ‘जट्टू इंजीनियर’ ने 291 करोड़ कमाए हैं। आने वाले 15 दिनों में यह फिल्म 500 करोड़ के पार जाएगी। फिल्म को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद 98 फिल्में बना चुके हैं, लेकिन गुुरुजी की फिल्म सब पर भारी है। फिल्म में जो संदेश दिए गए हैं वे खास हैं।
गाय को राष्ट्रीय गौमाता का दर्जा दिए जाने को लेकर शुरु किए गए अभियान पर उन्होंने कहा कि सभी की मांग है कि गाय को राष्ट्रीय गौमाता घोषित किया जाए। हमने भी जरा देर नहीं लगाई और इस मुहिम में शामिल होते हुए हस्ताक्षर कर दिए। हमने किसी को फोन भी नहीं किया और सिग्नेचर कर दिए। अब यह सवाल भी उठेगा। पर हम गुरुजी की मुहिम में शामिल हो गए हैं। यह अभियान भी देश में सुखद परीणिति होगा। यहां कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद हैं।
आध्यात्मिकता को न्यू इंडिया के रूप में किया पेश: विजयवर्गीय
कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि गुरुजी ने आध्यात्मिकता को न्यू इंडिया के रूप में पेश किया है। फिल्मों के माध्यम से गुरुजी ने युवा पीढ़ी के समक्ष संस्कार परोसे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे बचपन से ही अध्यात्म से जुड़े हैं। गुरुजी ने उनके घर पहुंचकर एक बार उनकी मां के हाथ से खाना खाया। आत्मीयता का यह रिश्ता वे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने गुरुजी द्वारा समाजहित में कार्यों को लेकर कहा कि यह एक साहसिक निर्णय है। एक नई परंपरा आध्यात्मिक संत ने शुरू की है। गाय को राष्ट्रीय गौमाता का दर्जा कोई सरकार दे या ना दे, यह अलग विषय है, लेकिन वे तो बचपन से ही गाय को माता मानते आए हैं। क्योंकि गाय में 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं। अगर राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलता है तो भी अच्छी बात है।
फिल्म में कई पहलुओं को छुआ है: शाम जाधव
दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष शाम जाधव ने यहां कहा कि गुरुजी ने फिल्म के माध्यम से कोई फन नहीं किया, बल्कि अनेक संदेश दिए हैं। स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, खेल और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का संदेश इसमें बखूबी दिया गया है। गुरुजी प्रवचनों के साथ-साथ फिल्मों के माध्यम से जो प्रेरणा दे रहे हैं, वह बड़ी बात है।
मैनें ऐसा गुरु कहीं नहीं देखा: डा. उदितराज
सांसद डा. उदितराज ने कहा कि मैनें ऐसा गुरु नहीं देखा है, जो धर्म ही नहीं, कला के क्षेत्र में भी है। बुराई से लडऩे का संदेश देते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी हैं। आपका इन क्षेत्रों में मैनें प्रकाश देखा है।
सरकार से पहले ही डेरा कर रहा है कई काम: जवाहर यादव
हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा, बेटियों को बचाने के लिए काम कर रही है। सरकार से भी पहले ये काम डेरा सच्चा सौदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आरएसएस को समझने  के लिए उनके भीतर जाने की जरुरत है, उसी तरह डेरा सच्चा सौदा को भी अगर जानना है तो इसके भीतर जाना ही होगा।
समाज को सही दिशा देने वाली जो फिल्में आएंगी, उन्हें भी टैक्स फ्री किया जाएगा
उन्होंने नि:संकोच कहा कि ठीक मार्ग पर चलने का जो रास्ता है, वो केवल डेरा सच्चा सौदा ही दिखाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली चोरी को लेकर जागरुकता अभियान चलाने में सहयोग को वे सरकार की ओर से डेरा सच्चा सौदा सौदा में गए थे। वहां पर कई प्रोजेक्ट देखे। यह आभास हुआ कि वेस्ट मैनेजमेंट का जो तरीका मैनें डेरा सच्चा सौदा में देखा, उसके बाद किसी को भी विदेशों में जाकर इस तरीके को समझने की आवश्यकता नहीं है। प्रोजेक्ट चाहे गोबर गैस प्लांट हो या फिर कोई और, सभी यहां पर दिखाई दिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि डॉ. एमएसजी की भविष्य में भी समाज को सही दिशा देने वाली जो फिल्में आएंगी, उन्हें भी टैक्स फ्री किया जाएगा।
कहीं नहीं लिखा कि गौमांस खाना है:विजय सांपला
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा कि गुरुजी ने बिल्कुल सही कहा है कि किसी धर्म में कहीं पर भी नहीं लिखा कि गौमांस खाना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है तो फिर यह बहस का भी मुद्दा नहीं होना चाहिए। यह समाज का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अंदर गाय को लेकर अच्छी भावनाएं हैं। गाय ही एक ऐसा जीव है, जो कि ऑक्सीजन छोड़ती है। हम इस दिशा में पहले से ही काम कर रहे हैं। गुरुजी का आशीर्वाद मिला तो सफलता मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे मंत्री होने के नाते इस मुद्दे को संसद में उठा नहीं सकते, इसका जवाब दे सकते हैं।
फिल्मों से समाज में बदलाव आ रहा है: संत गुरमीत
सक्सेस पार्टी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डा. एमएसजी यानी संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी ने कहा कि फिल्मों से समाज में बदलाव आ रहा है। बात करें अगर  ‘जट्टू इंजीनियर’  फिल्म की तो इस फिल्म को देखने के बाद कई पंचायतें उनके पास पहुंची हैं और बायो गैस प्लांट लगाने को लेकर चर्चा की। उन्हें इसके लिए गाइड किया जा रहा है। बाहुबली फिल्म से मुकाबले को लेकर सवाल के जवाब में डा. एमएसजी ने कहा कि हर कोई अपने फन में माहिर है।
जबकि किसी भी धर्म में यह नहीं लिखा कि गौमांस खाना चाहिए
हमारा मैसेज दुनिया में जा रहा है। बात रिकॉर्ड तोडऩे की है तो ऐसा उन्होंने कभी नहीं सोचा। अगली फिल्म को लेकर गुरुजी ने कहा कि ऑनलाइन गुरुकुल फिल्म शूट हो चुकी है। फिर भी उम्मीद है कि इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में आ सकती है। फिल्म का वीएफएक्स बड़ा है। इसके लिए युवाओं को ट्रेंड किया गया है। वे ही काम कर रहे हैं। यानी बहुत ही कम समय में स्वरोजगार के लिए तैयार हो गए हैं। गाय के दूध के साथ सक्सेस पार्टी पर सवाल का जवाब देते हुए डा. एमएसजी ने कहा कि गाय को लेकर बहुत बड़ा ऌागड़ा चल रहा है। गौमांस खाना चाहिए या नहीं, इस पर बहस हो रही है।
आन-बान-शान, मेरा हिंदुस्तान
जबकि किसी भी धर्म में यह नहीं लिखा कि गौमांस खाना चाहिए। हम बचपन से गाय को माता ही मानते हैं। गाय का ही दूध-घी पीया-खाया है, इसलिए अपने जीवन को देखकर लगा कि गाय के लिए कुछ किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक और फिल्म द बर्थ का भी निर्माण किया जाएगा। यह फिल्म अवतार फिल्म की तरह होगी। इसके अलावा छोटे पर्दे पर भी एक कार्यक्रम शुरू किए जाने पर काम चल रहा है। आन-बान-शान, मेरा हिंदुस्तान नाम इसका पंजीकृत हो गया है।
वहीं हास्य कार्यक्रम द लाफ्टर शो भी पंजीकृत हो चुका है। गुरुजी ने कहा कि गौमाता को राष्ट्रीय गौमाता का दर्जा दिलाने को लेकर आज जो हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है, भविष्य में इस तरह से करोड़ों हस्ताक्षर होंं। इसके बाद इसे अभियान को सरकार के समक्ष सौंपा जाएगा। हमारा मकसद समाज का भला करना है। हम समाज में राज नहीं बल्कि बुराइयों को दूर करना चाहते हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।