Brahmasarovar - Sach Kahoon Hindi

ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर की संध्याकालीन आरती में राहुल गांधी ने की शिरकत
बीन सपेरा पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत में बजाई धुन

थानेसर के पुराने बस अड्डे पर संपन्न हुई यात्रा

सच कहूं, देवीलाल बारना

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा का हजारों लोगों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा का स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ जमा थी। राहुल गांधी की झलक पाने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी। पिपली में जंगम जोगियों ने गीत गाकर यात्रा का स्वागत किया और इसके पश्चात अगले पड़ाव पर बीन सपेरा पार्टी ने यात्रा के स्वागत में धुन बजाई।

तत्पश्चात मोहन नगर चौक पर हरियाणवी कलाकारों ने यात्रा में शामिल लोगों का मनोरंजन किया व श्रद्धानंद चौक पर भंगड़ा पार्टी के साथ कार्यकतार्ओं ने नाच गाकर भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत में फूल बरसा कर खुशी का इजहार किया।

रविवार देर सायं भारत जोड़ो यात्रा थानेसर के पुराने बस अड्डे पर आकर संपन्न हुई और इसके बाद राहुल गांधी ने एशिया के सबसे बड़े पवित्र ब्रह्मसरोवर की संध्या कालीन आरती में भाग लिया और ब्रह्मसरोवर की आरती उतारी। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रधान कुमारी शैलजा, विधायक दान सिंह, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, विधायक मेवा सिंह सहित अन्य विधायक, पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता मौजूद थे।

करनाल से गांव जिरबड़ी में पहुंची यात्रा

राष्ट्रीय राजमार्ग पर करनाल की तरफ से धर्मनगरी के गांव जिरबड़ी में यात्रा का पहला पड़ाव हुआ। यहां लाडवा के विधायक मेवा सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद उमरी चौक, पिपली चौक, सेक्टर 2 चौक, सेक्टर 10, नया बस अड्डा, अग्रसेन चौक, श्रद्धानंद चौक व पुराना बस अड्डा पर यात्रा का स्वागत किया।

ग्रामीण महिलाओं में दिखा उत्साह

सेक्टर 10 के नजदीक थानेसर हल्के की सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। जानकारी देते हुए टेकचंद बारना ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर महिलाओं में भी खूब उत्साह है। उन्होंने कहा कि थानेसर हल्के की हजारों की संख्या में महिलाएं भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए पहुंची हैं। यात्रा के स्वागत के लिए दर्जनों स्वागत द्वार बनाए गए थे और मुख्य चौराहों पर बड़ी स्क्रीन लगी हुई थी जिस पर यात्रा का टेलीकास्ट दिखाया जा रहा था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।