Sangrur News - Sach Kahoon Hindi

दो माह से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को सेवादारों ने परिवार से मिलाया
संगरूर (सच कहूूँ/नरेश कुमार)। Sangrur News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक संगरूर की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की देखभाल कर उसे उसके परिवार से मिलाकर इन्सानियत की मिसाल कायम की है। इस संबंध में प्रेमी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जुगराज सिंह इन्सां, संगरूर ने बताया कि करीब दो माह पहले एक महिला धूरी की गलियों में दयनीय हालत में घूमती मिली थी।

सेवादारों ने उसे पिंगलवाड़ा आश्रम, समाना में दाखिल करवाया, जहाँ उपचार और लगातार काउंसलिंग के बाद उसकी हालत में सुधार आया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम प्रीति, पत्नी संतोष शर्मा, निवासी मदेवी रोड, गोबिंद नगर, मलेरकोटला बताया। उसने अपने परिवार के पास जाने की इच्छा जताई। इसके बाद सेवादारों ने शीतल इन्सां, मलेरकोटला की मदद से उसके परिवार का पता लगाया और उसके पति संतोष शर्मा से संपर्क किया। सूचना मिलने पर संतोष शर्मा समाना पहुंचे और आवश्यक सत्यापन के बाद अपनी पत्नी को आश्रम से सुरक्षित घर ले गए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रीति पिछले दो माह से घर से लापता थी और परिवार की ओर से उसकी हर जगह तलाश की जा रही थी।

जब परिवार को प्रीति के जीवित और सुरक्षित होने की सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार के सदस्यों ने पूज्य गुरु जी व सभी सेवादारों का धन्यवाद किया। इस सेवा कार्य में दीक्षांत इन्सां और गगनदीप गांधी का भी विशेष योगदान रहा।

Sangrur News: दो माह से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को सेवादारों ने परिवार से मिलाया

विधायक भराज ने 1.21 करोड़ के विकास कार्यों की करवाई शुरूआत
संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। Sangrur News: संगरूर शहर के सड़क ढांचे को और मजबूत करते हुए विधायक नरेन्द्र कौर भराज ने कुल 1.21 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न सड़क विकास कार्यों की शुरूआत करवाई। इसके तहत 76.04 लाख रुपये की लागत से उभावाल रोड पर पेट्रोल पंप के सामने से यूनियन बैंक तक और उभावाल फाटक से ट्यूबवेल तक सड़क के पुनर्निर्माण का काम शुरू किया। इसके साथ ही 45 लाख रुपये की लागत से हरेड़ी रोड के पुनर्निर्माण कार्य की भी शुरूआत करवाई।

भराज ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में संगरूर शहर में लोगों को बेहतर सड़कें और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के पुनर्निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर पूरा किया जा रहा है। भराज ने सड़क विकास कार्यों की शुरूआत के अवसर पर उपस्थित चेयरमैन और एम.सी. साहिबान सहित आम आदमी पार्टी की पूरी टीम का धन्यवाद किया।

Sangrur News: विधायक भराज ने 1.21 करोड़ के विकास कार्यों की करवाई शुरूआत

डेरा श्रद्धालुओं ने 7 माह से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को परिजनों से मिलवाया
संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। Sangrur News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा श्रद्धालुओं ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की संभाल कर उसे परिवार से मिलाकर इन्सानियत का फर्ज निभाया। इस संबंध में रिटायर्ड इंस्पेक्टर जगराज सिंह इन्सां, संगरूर ने बताया कि करीब सात माह पहले एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला दयनीय हालत में गलियों में घूमती हुई मिली थी। टीम ने उसे बडरुखां स्थित वृद्ध आश्रम में दाखिल करवाया, जहाँ उपचार और लगातार काउंसलिंग के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम मीनू पत्नी जरनैल सिंह, निवासी ददहेड़िया, जिला पटियाला बताया और अपने तीन छोटे बच्चों के पास जाने की इच्छा जताई।

इसके बाद गाँव के सरपंच लक्ष्मण सिंह और उसके पति जरनैल सिंह से संपर्क किया गया। सेवादारों द्वारा उसे कार से गाँव ददहेड़िया ले जाकर पंचायत की मौजूदगी में उसके परिवार और बच्चों के हवाले कर दिया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मीनू करीब सात माह से घर से लापता थी। उसके सुरक्षित होने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर भी उसकी काफी तलाश की गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। परिवार ने पूज्य गुरु जी व सेवादारों का धन्यवाद किया। उक्त महिला की संभाल करने और उसे परिवार तक पहुंचाने में सुखविन्द्र सिंह भट्ठल, रिटायर्ड एसई बिजली बोर्ड तथा प्रबंधक वृद्ध आश्रम बडरुखां का भी विशेष योगदान रहा।

Sangrur News: महिला को परिजनों से मिलवाते डेरा श्रद्धालु

आदर्श स्कूल के कर्मियों ने दिड़बा में किया विशाल रोष प्रदर्शन
दिड़बा मंडी (सच कहूँँ/प्रवीण गर्ग)। Dirba Mandi News: दिड़बा अनाज मंडी में आदर्श स्कूल टीचिंग नॉन-टीचिंग एसोसिएशन पंजाब के आह्वान पर आदर्श स्कूलों के समूह कर्मचारियों, बच्चों के अभिभावकों और विभिन्न भाईचारा संगठनों द्वारा विशाल रोष प्रदर्शन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों, नॉन-टीचिंग कर्मचारियों, अभिभावकों तथा संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के बाद दिड़बा शहर में रोष मार्च निकाला गया और प्रदर्शनकारी पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के कार्यालय के सामने पहुंचे, जहाँ उन्होंने रोष प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया।

आदर्श स्कूल कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि लंबे समय से सेवाएँ निभा रहे सभी टीचिंग, नॉन-टीचिंग और दर्जा-चार कर्मचारियों को शिक्षा विभाग में नियमित करके फुल ग्रेड पे लागू की जाए तथा वेतन से संबंधित समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। घेराव के दौरान प्रशासन की ओर से संगठन के नेताओं को आज शाम 4 बजे बैठक करवाने और मांगों के समाधान के लिए बातचीत करने का भरोसा दिया गया। वित्त मंत्री और संगठन के प्रतिनिधियों के बीच होने वाली बैठक में सरकार के रुख को देखते हुए संगठन द्वारा अगला फैसला लिया जाएगा। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बैठक के दौरान माँगों का कोई ठोस और संतोषजनक समाधान नहीं निकला तो संघर्ष को और तेज करते हुए अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आदर्श स्कूल कर्मचारी, अभिभावक और सहयोगी संगठन अपनी जायज माँगों के लिए एकजुट हैं और माँगों का समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस संघर्ष में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां, भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर और पूर्व सैनिक क्रांतिकारी यूनियन पंजाब सहित सभी आदर्श स्कूलों के कर्मचारी, बच्चों के अभिभावक और बच्चे शामिल हुए।

डेरा श्रद्धालुओं ने बुजुर्ग की संभाल कर उसे परिजनों ने मिलवाया
संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। Sangrur News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी ब्लॉक संगरूर के सेवादारों ने अजीत नगर बस्ती, संगरूर में दयनीय हालत में मिले 85 वर्षीय मंदबुद्धि बुजुर्ग की संभाल करते हुए उसे उसके परिवारिक सदस्यों से मिलवाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमी जगराज सिंह संगरूर ने बताया कि अजीत नगर बस्ती की गली में एक बुजुर्ग दयनीय हालत में पड़ा मिला था। इस संबंध में मोहल्ले के एमसी तारा सिंह ने सेवादारों को सूचित किया। सूचना मिलते ही टीम ने बुजुर्ग की संभाल शुरू कर दी और उसे एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, संगरूर में लाया गया।

यहाँ उसे चाय-पानी और खाना खिलाया गया। पूछताछ के दौरान बुजुर्ग ने अपना नाम राम पूजन, पुत्र वसावन, निवासी इस्सायुपुर, जिला सारण, बिहार बताया। इसके बाद अंबाला निवासी समाजसेवी बहन अनीता इन्सां से संपर्क किया गया। उनकी मदद से बुजुर्ग के परिवारिक सदस्यों को सूचित किया गया। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई और परिवारिक सदस्यों को उसकी लोकेशन भेजी गई। सूचना मिलने पर बुजुर्ग का पुत्र मोना, पुत्री मुन्नी देवी, पुत्रवधू पूजा और दामाद कुणाल संगरूर पहुंचे। अपने परिवारिक सदस्यों से मिलकर बुजुर्ग बहुत खुश हुआ। जरूरी दस्तावेजों और सबूतों की जाँच के बाद बुजुर्ग को उसके परिवारिक सदस्यों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान परिवारिक सदस्यों ने बताया कि बुजुर्ग पिछले करीब दो माह से घर से लापता था। परिवार द्वारा रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था।

हवलदार अमनदीप कौर बनीं थानेदार, माता-पिता ने वर्दी पर लगाए पदोन्नति के स्टार
खनौरी (सच कहूँ/बलकार सिंह)। Khanauri News: पंजाब पुलिस में अपनी ड्यूटी ईमानदारी, मेहनत और लगन से निभा रही थाना खनौरी में तैनात हवलदार अमनदीप कौर को पदोन्नत कर थानेदार बनाया गया है। उनकी इस पदोन्नति से परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। थानेदार के पद पर पदोन्नति मिलने के बाद अमनदीप कौर ने अपने माता-पिता जसवंत सिंह और जसबीर कौर के हाथों अपनी वर्दी पर थानेदार के स्टार लगवाए। इस अवसर का दृश्य परिवार के लिए बेहद भावुक और गर्व से भरा रहा।

माता-पिता ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उसे आशीर्वाद दिया और भविष्य में भी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। अमनदीप कौर ने कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे माता-पिता की दुआएँ, परिवार का सहयोग और पुलिस विभाग में मिला सहयोग बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और लगन के साथ निभाएंगी तथा लोगों की सेवा को हमेशा प्राथमिकता देंगी। अमनदीप कौर की पदोन्नति पर थाना खनौरी के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, सब-इंस्पेक्टर रघवीर सिंह, सब-इंस्पेक्टर चन्ना सिंह, सब-इंस्पेक्टर सुखविन्द्र सिंह सहित पुलिस कर्मचारियों, परिवार के सदस्यों और परिचितों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

9 माह से लापता युवक को डेरा श्रद्धालुओं ने परिजनों से मिलवाकर निभाई इन्सानियत
मूनक (सच कहूँ/मोहन सिंह)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा श्रद्धालुओं ने करीब आठ-नौ माह से बिहार से लापता एक युवक को उसके परिजनों से मिलाकर मानवता की सेवा का सराहनीय कार्य किया। जानकारी देते हुए सच्चे नम्र सेवादार हरचरण इन्सां व जगदीश राय इन्सां ने बताया कि लगभग 20 वर्षीय एक युवक कई दिनों से मूनक स्थित घग्गर नदी के आसपास घूम रहा था। जब आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने डेरा श्रद्धालुओं से संपर्क किया। इसके बाद लावारिस हालत में घूम रहे युवक को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, मूनक में लाया गया वहाँ डेरा श्रद्धालुओं ने उक्त युवक की देखभाल की।

उसे स्नान कराया, भोजन कराया तथा नए कपड़े पहनाए। जब उससे उसके घर-परिवार के बारे में पूछा गया तो उसने अपना नाम मिथलेश कुमार, पिता ननन मांझी, निवासी करनपुरा, जिला बसैली (बिहार) बताया। इसके बाद सेवादारों ने उसके घर-परिवार का पता लगाने का प्रयास किया और बिहार के डेरा श्रद्धालुओं से संपर्क किया। उन्होंने करनपुरा गाँव के सरपंच की सहायता से जानकारी जुटाई, जिससे पुष्टि हुई कि यह युवक मिथलेश कुमार ही है, जो उनके परिवार का छोटा बेटा है और करीब आठ-नौ माह पहले बिना बताए घर से चला गया था। परिवार ने उसे आसपास सहित कई स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला और अंतत: निराश होकर घर लौटना पड़ा। डेरा श्रद्धालुओं के प्रयासों से इतने लंबे समय बाद मिथलेश कुमार के परिवार से मिलने पर परिजनों ने पूज्य गुरु जी तथा डेरा श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

वहीं एसएचओ विनोद कुमार ने ‘सच कहूँ’ से बातचीत करते हुए बताया कि यह युवक करीब आठ-नौ माह से घर से लापता था। मूनक में यह डेरा श्रद्धालुओं को लावारिस अवस्था में मिला था और इसकी स्थिति अत्यंत दयनीय थी। डेरा श्रद्धालुओं ने उसकी देखभाल की और उसके घर का पता लगाने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने एआई की सहायता भी ली। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने युवक द्वारा बताए गए बिहार के पते पर जानकारी जुटाई और गाँव के सरपंच की मदद से पुष्टि की कि यह युवक मिथलेश कुमार ही है, जो कई माह से लापता था।

आज उसके परिजन, जिनमें उसका बड़ा भाई धमेन्द्र मांझी और राजीव कुमार शामिल हैं, उसे घर ले जाने के लिए स्वयं मूनक पहुंचे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसएचओ विनोद कुमार ने समाजसेवी व डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे हमेशा ऐसे मानवता-सेवा के कार्य करते रहते हैं। इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों में सुरेश कुमार (मुंशी), वरिन्द्र सिंह, हरी राम इन्सां प्रेमी सेवक मूनक, रतन इन्सां, गुरपाल इन्सां, सोमा इन्सां सहित अन्य उपस्थित थे।

मूनक। एसएचओ विनोद कुमार की मौजूदगी में डेरा श्रद्धालु लापता युवक को उसके परिजनों को सौंपते हुए।

स्कूटर-मोटरसाईकिल मैकेनिकों को अब लेना होगा ‘कम्प्यूटर’ का भी ‘ज्ञान’
संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Sangrur News: बदलते दौर में जहाँ नई-नई तकनीकों और आविष्कारों से लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं, वहीं यही तकनीकी बदलाव बड़ी संख्या में लोगों के लिए नई चुनौतियाँ भी खड़ी कर रहे हैं। देशभर में दोपहिया वाहनों की तकनीक में आए बदलाव के बाद पंजाब में काम कर रहे लाखों स्कूटर और मोटरसाईकिल मैकेनिकों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो गई हैं, जो आने वाले समय में और बढ़ सकती हैं। नई तकनीक पारंपरिक मैकेनिकों के कामकाज को बड़े स्तर पर प्रभावित कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाईकिल बनाने वाली लगभग सभी कंपनियों ने वर्ष 2025 के बाद आने वाले नए मॉडलों की तकनीक में बड़ा बदलाव किया है।

नई मोटरसाईकिलों का इंजन पहले की तुलना में पूरी तरह अलग तकनीक पर आधारित है। पहले पेट्रोल की सप्लाई के लिए इंजन में काबोर्रेटर लगाया जाता था, लेकिन 2025 के बाद काबोर्रेटर की जगह सीधे फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम का उपयोग किया जाने लगा है, जिससे पेट्रोल सीधे इंजन तक पहुंचता है। पहले पेट्रोल काबोर्रेटर से होकर इंजन तक जाता था। नई तकनीक के बारे में दावा किया जा रहा है कि इससे मोटरसाइकिल कम प्रदूषण करेगी और धुएँ का उत्सर्जन भी कम होगा।

इस बदलाव का असर पंजाब के उन हजारों-लाखों मैकेनिकों की आजीविका पर पड़ रहा है, जो स्कूटर और मोटरसाईकिलों की मरम्मत कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। प्रदेश के विभिन्न शहरों और कस्बों में दुकानें चलाने वाले ये मैकेनिक अब तक पुरानी तकनीक वाली मोटरसाईकिलों की मरम्मत करते रहे हैं, लेकिन वर्ष 2025 के बाद आने वाले मॉडलों की मरम्मत के लिए विशेष इलेक्ट्रॉनिक डायग्नोस्टिक मशीन और लैपटॉप आधारित उपकरणों की आवश्यकता होती है। इन उपकरणों से वाहन के किसी भी हिस्से में आई खराबी का पता लगाया जाता है। इन्हें चलाने के लिए विशेष प्रशिक्षण की जरूरत होती है, जबकि इनकी कीमत भी काफी अधिक है, जिसे खरीदना अधिकांश मैकेनिकों के लिए आसान नहीं है।

इस संबंध में बातचीत करते हुए संगरूर के मोटरसाईकिल और स्कूटर मैकेनिक दारा सिंह ने बताया कि अब मैकेनिकों को इंजीनियर बनना पड़ेगा, क्योंकि मोटरसाईकिलों की तकनीक में बड़े बदलाव आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि नए मॉडल के वाहनों की मरम्मत के लिए महंगी इलेक्ट्रॉनिक मशीनें खरीदनी पड़ेंगी, जिनकी कीमत लाखों रुपये में है। उनका कहना था कि फिलहाल अधिकांश मैकेनिक केवल वर्ष 2025 से पहले के मॉडलों की मरम्मत तक ही सीमित रह गए हैं और आने वाले समय में उनके काम का दायरा और भी सीमित हो सकता है।

2025 के बाद मोटरसाइकिलों के इंजनों में बड़े पैमाने पर हुए तकनीकी बदलाव: कृष्ण सिंह
दोपहिया वाहनों की एक एजेंसी संचालक कृष्ण सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 के बाद मोटरसाईकिलों के इंजनों में बड़े पैमाने पर तकनीकी बदलाव हुए हैं और अब नए मॉडलों की मरम्मत सामान्य मैकेनिकों के लिए संभव नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मैकेनिक गांवों में दुकानें चलाते हैं और मरम्मत का काम ही उनकी आय का मुख्य स्रोत है। भविष्य में नई मोटरसाईकिलों की मरम्मत का काम केवल अधिकृत कंपनियों की एजेंसियों तक ही सीमित होने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि बड़ी वाहन निर्माता कंपनियाँ अब तेजी से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। कई कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में आ चुके हैं और उनकी माँग लगातार बढ़ रही है।

मांगों को लेकर आशा वर्करों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की
संगरूर (गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। Sangrur News: संगरूर में शनिवार आशा वर्करों के राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के आवास के निकट पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी महिलाएँ बेहोश हो गर्इं, जबकि कई महिला पुलिसकर्मी भी बेहोश हो गर्इं। आशा वर्कर मुख्यमंत्री के संगरूर स्थित आवास के निकट पहँुचकर प्रदर्शन करना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशा वर्कर्स एवं फैसिलिटेटर्स यूनियन पंजाब की हजारों कार्यकर्ता अपनी माँगों के समर्थन में संगरूर-पटियाला ओवरब्रिज के नीचे एकत्रित हुई थीं। प्रदर्शन की अगुवाई संगठन की प्रदेश अध्यक्ष किरनदीप कौर पंजोला कर रही थीं।

कुछ समय बाद जब प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मुख्यमंत्री के संगरूर स्थित आवास की ओर कूच किया तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। प्रदर्शनकारी लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करती रहीं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करती रही। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। काफी देर तक चली इस खींचतान के दौरान भीषण गर्मी और धक्का-मुक्की के कारण लगभग आधा दर्जन आशा वर्कर बेहोश हो गर्इं। उन्हें उठाकर सिविल अस्पताल, संगरूर में भर्ती कराया गया। वहीं, कुछ महिला पुलिसकर्मी भी बेहोश हो गर्इं, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बेहोश हुई आशा वर्करों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था नहीं की गई। उन्हें अपने खर्च पर और निजी साधनों से सिविल अस्पताल ले जाना पड़ा।

Bribe: विजिलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई, रिश्वत लेता एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार
संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। Sangrur News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला थाना, पुलिस लाइंस, संगरूर में तैनात एएसआई (लोकल रैंक) कमलजीत सिंह को 7,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को भवानीगढ़, जिला संगरूर निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसकी पत्नी अलग रह रही थी। बाद में उसकी पत्नी ने महिला थाना, संगरूर में शिकायतकर्ता, उसके पिता और उसके भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

इस मामले की जांच एएसआई कमलजीत सिंह कर रहा था। आरोप है कि उसने इस मामले का चालान सक्षम अदालत में पेश करने के एवज में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता आरोपी एएसआई को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 3,000 रुपये पहले ही दे चुका था तथा शेष 7,000 रुपये बाद में देने का आश्वासन दिया था। शेष रिश्वत राशि देने के लिए तैयार न होने पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज, पटियाला से संपर्क किया। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना, पटियाला में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

धूरी डबल मर्डर केस में 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाइक बरामद
संगरूर (गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। Sangrur News: जिला पुलिस संगरूर ने थाना सिटी धूरी क्षेत्र में दो युवकों की हत्या के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए 6 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि 7 जुलाई को कक्कड़वाल रोड पर एक दुकान के पास लब्बू पुत्र अशोक कुमार, सावन, प्रिंस, करण रटोल, नीरज, विक्की, रिंकू, मोगली पुत्री राज कुमार निवासी पोलो बस्ती धूरी तथा 7-8 अज्ञात व्यक्तियों ने देव कुमार उर्फ देबू और अनिल पर घातक हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना सिटी धूरी में मामला दर्ज कर जाँच शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी (इन्वेस्टिगेशन) संगरूर दविन्द्र अत्तरी के नेतृत्व में, डीएसपी (डिटेक्टिव) सुखदेव सिंह तथा डीएसपी सब-डिवीजन धूरी गुरप्रीत सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर संदीप सिंह (इंचार्ज सीआईए संगरूर) और इंस्पेक्टर जसवीर सिंह (एसएचओ थाना सिटी धूरी) की टीमों का गठन किया गया। तकनीकी जाँच के दौरान बुधवार को आरोपी लब्बू, सावन, प्रिंस, करण धूरी, रमन और पवन को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए। एसएसपी ने बताया कि जाँच के दौरान यह सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच 14 जून को झगड़ा हुआ था, जिसके संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी धूरी में मामला दर्ज किया गया था। उसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

कैबिनेट मंत्री गोयल ने खनौरी वासियों को दिया शुद्ध पेयजल का तोहफा
खनौरी/संगरूर (कुलवंत सिंह/बलकार सिंह)। Khanauri News: हलका लहरागागा के कस्बा खनौरी में शहरवासियों की शुद्ध पेयजल संबंधी समस्या का समाधान करते हुए कैबिनेट मंत्री एडवोकेट बरिन्द्र गोयल ने खनौरी निवासियों को शुद्ध पेयजल का तोहफा देते हुए शनिवार को 18 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जल शुद्धिकरण प्लांट (वाटर वर्क्स) का नींव पत्थर रखा। इसके तहत नहर के पानी को शुद्ध कर पीने के लिए सप्लाई किया जाएगा। इस मौके पर खनौरी निवासियों ने बरिन्द्र कुमार गोयल का धन्यवाद करते हुए उनका भव्य स्वागत किया और कहा कि मंत्री ने शुद्ध पेयजल की समस्या का समाधान कर उन्हें बड़ा तोहफा दिया है।

गोयल ने कहा कि लहरागागा हलका उनका अपना परिवार है, इसलिए क्षेत्र में विकास कार्य करवाना और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तय समय में पूरा कर लिया जाएगा और जल्द ही खनौरी निवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्लांट में 0.50 लाख गैलन क्षमता की बड़ी टंकी बनाई जाएगी ताकि लोगों को पानी की कमी न हो। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नए वाटर वर्क्स लगाए जा रहे हैं और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ सिस्टम भी लगाए जा रहे हैं तथा खराब पड़े आरओ को ठीक किया जा रहा है।

पंजाब सरकार द्वारा पेयजल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सप्लाई प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए 315 करोड़ रुपये की नई परियोजनाएँ मंजूर की गई हैं। राज्य के कई क्षेत्रों, विशेषकर मालवा में भूजल पीने योग्य नहीं है, इसलिए सरकार सतही जल परियोजना के तहत ट्यूबवेलों की बजाय नहर के पानी को शुद्ध कर घरों तक पहुँचा रही है। विश्व बैंक की सहायता से विभिन्न शहरों में करोड़ों रुपये की लागत से बड़े ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं।