Mirapur News - Sach Kahoon Hindi

शिखर शिक्षा सदन में अंग्रेज़ी सुलेख प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, छात्रों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और लेखन कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंग्रेज़ी भाषा की सुलेख प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सुंदर, सुस्पष्ट एवं आकर्षक लिखावट का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सुलेख केवल सुंदर लिखावट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य और एकाग्रता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। Mirapur News

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर दिए गए विषय पर स्वच्छ, सुसज्जित और संतुलित लेखन प्रस्तुत करना था। निर्णायक मंडल में शिवानी शर्मा और दर्शिका ने लिखावट की सुंदरता, स्पष्टता और प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे | Mirapur News

कक्षा एक से जायस और तारुशी, कक्षा दो से महानूर, देवांश और ताबिश, कक्षा तीन से केशव, गंगा और वेदांश, कक्षा चार से लक्ष्य प्रजापति और नक्ष, कक्षा पाँच से सृष्टि, आराध्या बंसला और फिज़ा, कक्षा छह से आरव राणा और हम्माद, कक्षा सात से श्रेया, सिमरन और भव्य तथा कक्षा आठ से अक्षा, समरीन, आरोही और आयुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक राजेश शर्मा ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों की लेखन क्षमता को निखारते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। Mirapur News

शिखर शिक्षा सदन का वीकेआईटी कॉलेज शूटिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: वीकेआईटी कॉलेज में आयोजित शूटिंग टूर्नामेंट में शिखर शिक्षा सदन स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं अकादमियों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

वीकेआईटी कॉलेज में हुए इस टूर्नामेंट में शिखर शिक्षा सदन के रिहान, जितेश, शौर्य राणा और जसप्रीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं युवराज, वंश, पृथ्वी, अनमोल और मनप्रीत ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। काफिया, हरमन और मानवजीत ने कांस्य पदक प्राप्त किए। Mirapur News

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शिखर शिक्षा सदन ने प्रतिष्ठित “चैंपियन ऑफ चैंपियंस स्कूल ट्रॉफी” भी अपने नाम की।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य श्री पुनीत राजपूत एवं कोच तपेन्द्र सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Mirapur News

यह भी पढ़ें:– निकाह में सादगी और अल्लाह पर भरोसा जरूरी: मौलाना बिलाल हुसैन थानवी

10th Results 2026: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में ज्ञानस्थली की हरमन कौर ने किया मीरापुर टॉप
ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल का रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

CBSE 10th Results 2026: मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। सीबीएसई द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, मीरापुर की छात्रा हरमन कौर ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में प्रथम स्थान (टॉप) हासिल किया। वहीं वाणी ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा राघव सिंह ने 96.04 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 10th Results

बुधवार दोपहर घोषित हुए सीबीएसई हाईस्कूल रिजल्ट में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के कुल 76 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि हरमन कौर ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणी ने 96.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय और राघव सिंह ने 96.04 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

30 विद्यार्थियों ने 80 % से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की

इसके अतिरिक्त परी (95.8%), अवनि शर्मा (95.2%), भव्य गुप्ता (94.6%), मानव माहेश्वरी (94%), निहारिका (93.8%), तनिषा (93.8%), स्वना माहेश्वरी (93.2%), अलका पंवार (92.8%), नविश (92.4%), नित्या कपासिया (92%), अलिश्बा अंसारी (91.2%), कुणाल (90.4%), तेजस्वी (90.4%) एवं रिया संगल (90.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राघव सिंह, स्वना माहेश्वरी, हरमन कौर, परी, मानव, जसविंदर एवं रिया रानी ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। 10th Results

विद्यालय के कुल 30 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से शानदार सफलता अर्जित की और अपने अभिभावकों व विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर रोहित सिंह ने कहा कि यह सफलता छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।

प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम प्रतिवर्ष उन्नति की ओर अग्रसर है। इसके लिए शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और स्वयं से प्रतिस्पर्धा की भावना आवश्यक होती है। हमारे छात्रों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। 10th Results

भगवन्त इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बी.एस.सी नर्सिंग का रिजल्ट 100% रहा
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: स्थित भगवन्त इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बी.एस.सी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस शानदार प्रदर्शन ने संस्थान का नाम एक बार फिर रोशन किया है। संस्थान की प्राचार्या डॉ विजया डी ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा विधि ने 77% (231 अंक) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनामिका नहारिया ने 74% (222 अंक) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर गुंजन और दीपांशु रहे, जिन्होंने 74% (221 अंक) अंक प्राप्त किए। Mirapur News

सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और संस्थान के मार्गदर्शन को दिया। प्राचार्या डॉ विजया डी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने से बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व पर भी विशेष जोर दिया। Mirapur News

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ अनुराग विजय अग्रवाल, उपनिदेशक डॉ पुष्पनील वर्मा तथा समस्त शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें:–  Hyderabad Police: हैदराबाद में पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, कमिश्नर ने घर पहुंचकर दी चेतावनी

शिखर शिक्षा सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष, मीरापुर में अनोखी पहल
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत मीरापुर थाना परिसर में एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा रिद्धि गुप्ता को एक दिन के लिए मीरापुर थाने का प्रभारी (थानाध्यक्ष) बनाया गया। इस अनूठे अनुभव ने न केवल रिद्धि के आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी प्रेरित किया।

थाने पहुंचने पर थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने रिद्धि गुप्ता का स्वागत किया और उन्हें पुलिस टीम से परिचित कराया। इस दौरान उन्हें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तरीके और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। रिद्धि ने थाने में बैठकर आम जनता की समस्याएं सुनीं और हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। Mirapur News

इस मौके पर इंस्पेक्टर सुनील मिश्रा, एसएसआई महेंद्र गौतम और महिला एसएसआई ममता अत्री सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ममता अत्री ने रिद्धि को महिलाओं से जुड़े मामलों और उनकी सुरक्षा से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में विशेष जानकारी दी। रिद्धि ने भी पुलिस कार्यप्रणाली में गहरी रुचि दिखाई और अधिकारियों से कई सवाल पूछे, जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया।

रिद्धि गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह अवसर उनके लिए बेहद खास और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और शिक्षा व मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान गांव और आसपास के क्षेत्रों से महिलाएं और बच्चियां भी थाने पहुंचीं और रिद्धि को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्रबंधिका शिखा शर्मा और निदेशक राजेश शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। Mirapur News

इस पहल को क्षेत्र में व्यापक सराहना मिल रही है और लोगों का मानना है कि ऐसे प्रयास समाज में बेटियों को सम्मान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें:– Haryana Health Department: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, 195 पदों पर होगी भर्ती: आरती राव

Mirapur Police: मीरापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटा गया आयसर कैन्टर बरामद
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: पुलिस ने खतौली रोड से लूटा गया आयसर कैन्टर बरामद करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मार्च को खतौली रोड से एक आयसर कैन्टर को अज्ञात बदमाशों द्वारा माल सहित लूट लिया गया था। घटना के बाद थाना मीरापुर में मामला दर्ज कर पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 3 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम भुम्मा पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से आ रहे संदिग्ध कैन्टर को रोकने का प्रयास किया गया। Mirapur News

कैन्टर में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना के बावजूद पुलिस ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बदमाशों को घेर लिया और बिना मौका दिए तीनों को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मरगूब पुत्र यूनुस, रागिब पुत्र खुशेंद और जुबैर पुत्र गफ्फार के रूप में हुई है, जो क्रमशः मेरठ और हापुड़ जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लूटा गया आयसर कैन्टर भी बरामद कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Mirapur News

यह भी पढ़ें:– Electricity News: गेहूं की फसल तैयार, सुबह से शाम तक बिजली सप्लाई बंद रखने के आदेश जारी

ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
मीरांपुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, मीरांपुर में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। Mirapur News

नर्सरी, एल.के.जी. एवं यू.के.जी. कक्षाओं में क्रमशः सूतिक्षा शर्मा, रोशनी सैनी, कुलरीत सिंह चौधरी, तनिशा पँवार, यश बरोदिया, अशर, नेक्षा काम्बोज, वैदिक, अरियांश, जगमहर सिंह, अद्विक सिड़ाना, नित्या वत्स एवं उज्ज्वल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्राथमिक एवं उच्च कक्षाओं में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा एक से अजमत अब्बास, प्रिषा, विराट एवं कनक चौहान, कक्षा दो से कनन धीमान एवं अली रूज़म, कक्षा तीन से नुवान नंदवानी एवं अवनी सिंह, कक्षा चार से सम्राट तोमर एवं परम अरोड़ा, कक्षा पाँच से जुमाना एवं कुंज, कक्षा छः से अर्पण भारद्वाज एवं उन्नति, कक्षा सात से आराध्या चौधरी एवं अनमोल, कक्षा आठ से राधा सैनी एवं श्रद्धा, कक्षा नौ से आराध्या गुप्ता एवं अनन्या सिंह तथा कक्षा ग्यारह विज्ञान वर्ग (अ) से अंशिका जैन, वर्ग (ब) से नमरा एवं वाणिज्य वर्ग से ऋषिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। Mirapur News

इसके अलावा, शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए भी कई छात्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें सूतिक्षा शर्मा, तेजस, सार्थक, आराध्या गर्ग, आयुषी, अर्पण भारद्वाज, नवाजिस आलम, जसमीत, सृष्टि आर्यन, उन्नति, अवनी धीमान, सिद्धार्थ, आराध्या गुप्ता, निपुण चौधरी, आन्या, कीर्तिका, नीतिका, यशी गोयल एवं कुनाल प्रमुख रहे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने अभिभावकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं होता, इसलिए स्वयं से प्रतिस्पर्धा करते हुए निरंतर उन्नति और नैतिक व बौद्धिक विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। Mirapur News

विद्यालय निदेशक रोहित कुमार एवं प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सत्र 2025-26 के सफल समापन पर पूरे विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें:– हैरिटेज स्कूल के रुद्र ने नेटबॉल में गोल्ड मेडल पर किया कब्जा

अनुभव मेमोरियल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: अनुभव मेमोरियल एकेडमी में बुधवार को वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष पंडित सुशील शर्मा, निर्देशक राजेश शर्मा, आफताब मेवाती, कोमल प्रजापति एवं प्रबंधक शिखा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। Mirapur News

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न कक्षाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नर्सरी कक्षा से ईज़ना, ईशान, फलक, एलकेजी से राज, एलिशबा, दक्ष, यूकेजी से शिवा, हैदर हुसैन, अनाया, कक्षा प्रथम से तस्मिया, आराध्या, युविका, कक्षा द्वितीय से अर्णव, अनु, गुड़िया, कक्षा तृतीय से राहिब, शिफा, अवनी, कक्षा चतुर्थ से मानव, केशव, देवांश, कक्षा पंचम से साद, अवन्या, कनिका, कक्षा षष्ठम से मानवी, शुभम, वाइज, कक्षा सप्तम से सदफ, छवि, इशू तथा कक्षा अष्टम से लक्की, अर्ष खान और यश को उनके उत्कृष्ट परिणाम एवं गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि गीता शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में निरंतर परिश्रम और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। Mirapur News

विद्यालय की प्रबंधक शिखा शर्मा ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यदि विद्यार्थी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे तो निश्चित ही सफलता उनके कदम चूमेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण मनोज शुक्ला, प्रिंस बड़ोदिया, अक्सा, ज्योति, नेहा, वैशाली एवं मुस्कान का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें:– डॉ. सुभाष पालेकर ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों पर किसानों को दी विस्तृत जानकारी

छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर ले जाने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार जेल भेजा
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: कस्बे के मोहल्ला तहबरपुरा से एक युवक द्वारा दूसरे समुदाय की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। Mirapur News

मीरापुर थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार 20 मार्च को मीरापुर के मोहल्ला तहबरपुरा निवासी एक छात्रा मेरठ के एक कॉलेज में पढ़ने के लिए घर से गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो छात्रा के पिता ने मीरापुर थाने में तहरीर देकर बेटी के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और संदिग्धों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि मोहल्ले के ही एक युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे अपने साथ ले गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए युवक और छात्रा दोनों को बरामद कर लिया। छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, शादी का झांसा देकर शोषण तथा पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं छात्रा का मेडिकल परीक्षण जिला चिकित्सालय में कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र का माहौल बिगड़ने से बच गया और लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। Mirapur News

यह भी पढ़ें:– जालसाजी का अजीबोगरीब मामला, मां-बेटे और वकील समेत चार लोग गिरफ्तार

मीरापुर थाने में नवनिर्मित सुविधाओं का एसएसपी ने किया उद्घाटन
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: थाना परिसर मीरापुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राव ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर थाने में बनाए गए कम्प्यूटर लैब, रसोई, भोजनालय कक्ष, वात्सल्य रूम, ई-मालखाना और आरक्षियों के लिए आदर्श बैरक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने थाने के विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। Mirapur News

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मीरापुर थाने के कायाकल्प और आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा लगभग 12 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि इन नई व्यवस्थाओं से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और जनता को भी पुलिस सेवाएं अधिक सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को भी आमंत्रित किया गया। उन्हें संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने आप को कभी भी उपेक्षित या हताश न समझें। वे पूरी ऊर्जा और अनुभव के साथ अधिकारियों के संपर्क में रहें और यदि कोई समस्या हो तो उसे अवश्य साझा करें, ताकि उसका समाधान कराया जा सके।

इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी शिव कुमार शर्मा ने अपने मकान पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत अधिकारियों के सामने रखी, जबकि रविदत्त शर्मा ने पेंशन न मिलने की समस्या बताई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा चौकीदारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चौकीदार पुलिस व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे अपने-अपने गांव में सतर्क रहकर किसी भी घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जो चौकीदार अच्छा कार्य करेगा, उसे जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिए गए कि वे महिलाओं को समय-समय पर कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दें। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों और मीरापुर थाने के प्रधान लिपिक राहुल कृष्णात्रेय को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजीव शर्मा सहित अन्य थानों की पुलिस भी मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के थाने पहुंचने पर मीरापुर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर की गई।

यह भी पढ़ें:– आप’ सरकार ने केवल चार वर्षों में मेरिट के आधार पर बिना रिश्वत के 65,264 सरकारी नौकरियाँ दीं: मुख्यमंत्री भगवंत मान

संभलहेड़ा के जंगल में नलकूपों पर चोरों का धावा, स्टार्टर-केबल चोरी
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: क्षेत्र के ग्राम संभलहेड़ा में बुधवार की देर रात चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। अज्ञात चोरों ने गांव के जंगल में लगे करीब आधा दर्जन नलकूपों पर धावा बोलकर उनमें लगे स्टार्टर, मोटर के पार्ट्स और केवल आदि सामान चोरी कर लिए। घटना से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। Mirapur News

ग्राम संभलहेड़ा के जंगल में मोमीन पुत्र मोहम्मद अली, आस मोहम्मद पुत्र अल्लारखा,शाहबुद्दीन पुत्र मांगता,सतीश कुमार पुत्र जगत सिंह, मुस्लिम पुत्र उमर अली समेत अन्य किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए नलकूप लगे हुए हैं। गुरुवार की देर रात अज्ञात चोर खेतों में पहुंचे और एक-एक कर कई नलकूपों को निशाना बनाते हुए उनमें लगे कीमती उपकरण चोरी कर ले गए। गुरूवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों पर लगे स्टार्टर, केवल और अन्य उपकरण गायब मिले। चोरी की घटना देखकर किसानों के होश उड़ गए। किसानों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित किसानों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि इस चोरी से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। Mirapur News

यह भी पढ़ें:– France News: इराक के एरबिल इलाके में ड्रोन हमले में फ्रांस के एक सैनिक की मौत, कई घायल

महाशिवरात्रि पर पंचमुखी महादेव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, जयघोष के साथ हुआ जलाभिषेक
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: विश्व विख्यात प्राचीन श्री सिद्ध पीठ पंचमुखी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लग गईं और श्रद्धालु जयघोष के साथ प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक करते नजर आए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। Mirapur News

आचार्य पंडित अंकज भारद्वाज ने बताया कि 14 फरवरी की शाम बनारस की तर्ज पर भव्य महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। साथ ही 14 फरवरी से 20 फरवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा और रुद्र महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।

मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की थीं। दर्शन और जलाभिषेक की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की गई। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस दौरान उपजिलाधिकारी जानसठ राजकुमार भारती, नायब तहसीलदार अजय कुमार तथा थाना अध्यक्ष मीरापुर राजीव शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। Mirapur News

मंदिर परिसर में लगे मेले में बच्चों ने झूलों और मिकी माउस का आनंद लिया, वहीं महिलाओं ने खरीदारी की। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के साथ प्रवीण सैनी, जगपाल प्रजापति, अमित प्रजापति, दुष्यंत, सतपाल, रवि प्रजापति, नवनीत, रजत, ऋतिक, हर्षित शर्मा, जॉनी, पुष्पेंद्र शर्मा, सत्येंद्र कश्यप, सिद्धार्थ हिमांशु, आयुष, जितिन, अंशुल, अर्पित, देव प्रजापति, अनंत और नमन शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें:– CM Window: 6 वर्षीय मासूम ने सीएम विंडो पर लगाई गुहार,ट्रैफिक पार्क में लगें नए झूले