Sri Lanka - Sach Kahoon Hindi

Sri Lanka: श्रीलंका के हेड कोच का पद छोड़ेंगे सनत जयसूर्या
पल्लेकेले (एजेंसी)। Sanath Jayasuriya: सनत जयसूर्या ने श्रीलंका पुरुष टीम के हेड कोच पद से हटने का फैसला कर लिया है। उन्होंने यह निर्णय पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की बेहद करीबी हार के बाद सार्वजनिक किया, जिसके साथ ही टीम का विश्व कप सफर भी खत्म हो गया। हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर अभी तक श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को इसकी सूचना नहीं दी है, लेकिन उनका कहना है कि वह पहले ही तय कर चुके थे कि यह विश्व कप इस भूमिका में उनका आखिरी असाइनमेंट होगा। जयसूर्या ने कहा, “मुझे लगा कि अब यह जिÞम्मेदारी किसी और को देने का वक़्त आ गया है। इसीलिए लगभग दो महीने पहले इंग्लैंड सीरीज के दौरान मैंने कहा था कि इस नौकरी में लंबे समय तक बने रहने की मुझे उम्मीद नहीं है। तब तक मैं यह फैसला कर चुका था। मैंने सोचा था कि विश्व कप में अच्छे नोट पर कोच के तौर पर विदा ले पाऊंगा। लेकिन मैं वैसा नहीं कर सका जैसा चाहता था, और इसका मुझे अफसोस है।”

हालांकि जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) पद छोड़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह तुरंत ऐसा करेंगे। श्रीलंका का अफगानिस्तान के खिलाफ एक लिमिटेड-ओवर्स दौरा 13 मार्च से शुरू होना था (हालांकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण उस सीरीज पर अब खतरा मंडरा रहा है), और संभव है कि बोर्ड चाहेगा कि वह उस दौरे तक टीम के साथ बने रहें। उन्होंने कहा, “मेरा कॉन्ट्रैक्ट जून तक है। मैंने अभी तक आधिकारिक तौर पर एसएलसी को कोई जानकारी नहीं दी है। उन्हें यह भी नहीं पता कि मैं यह बात कहने वाला हूं। मुझे जाकर उनसे चर्चा करनी होगी। अगर वे किसी और को (टीम का कोच) ला सकते हैं, तो निश्चित रूप से उन्हें ऐसा करना चाहिए।”

जयसूर्या ने 2024 टी20 विश्व कप के तुरंत बाद श्रीलंका के हेड कोच की जिÞम्मेदारी संभाली थी। उनकी कई अहम उपलब्धियां उनके शुरूआती महीनों में ही आईं। अगस्त 2024 में श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती। इसके बाद उसी साल सितंबर में द ओवल में एक टेस्ट मैच जीता और फिर घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया। “पिछले डेढ़ साल में मैं टीम को उस स्थिति से यहां तक लेकर आया, जहां हम पहले थे। वनडे में हमारी रैंकिंग आठवें या नौवें स्थान पर थी और हम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर पाए थे। लेकिन मैं टीम को नंबर 4 तक ले आया। टेस्ट टीम को मैंने नंबर 6 तक पहुंचाया, और टी20 टीम भी छठे या सातवें स्थान पर है (फिलहाल वह आठवें नंबर पर है)।

“यह सब मैंने अकेले नहीं किया। मेरे सपोर्ट स्टाफ ने मुझे जबरदस्त सहयोग दिया। पहले दिन से ही मैंने उनसे मदद मांगी थी, क्योंकि कोच के तौर पर मेरे पास बहुत ज्यादा अनुभव नहीं था। लेकिन अपने क्रिकेट अनुभव की वजह से मैं इसे मैनेज कर पाया।” जयसूर्या के कार्यकाल का आखिरी साल सबसे छोटे फॉर्मेट में नाकामियों से भरा रहा। घरेलू टी 20 विश्व कप में लगातार चार हार के साथ टूनार्मेंट से बाहर होना इसकी सबसे बड़ी मिसाल है। इसके अलावा 2025 एशिया कप में भी श्रीलंका का प्रदर्शन साधारण रहा, और पिछले साल पाकिस्तान में हुई टी20 त्रिकोणीय सीरीज में भी टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। कोच बनने से पहले जयसूर्या दो अलग-अलग कार्यकाल में श्रीलंका के चीफ सेलेक्टर की भूमिका भी निभा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:– अमरजीत कौर इन्सां का नाम भी शरीरदानियों की सूचि में शामिल

Cyclone Ditva Relief: भारत ने तूफान दितवा से प्रभावित श्रीलंका के लिए मदद की पहली खेप भेजी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Disaster Relief India to Sri Lanka: भारत ने चक्रवाती तूफान दितवा से प्रभावित श्रीलंका में जान-माल के नुकसान की भरपाई के लिए ऑपरेशन ‘सागर बन्धु शुरू’ कर तत्काल राहत सामग्री की पहली खेप भेजी है। विदेश मंत्री डा.एस जयशंकर ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत ने चक्रवाती तूफान दितवा से प्रभावित श्रीलंका को मदद की पहली खेप भेजी है।

डा. जयशंकर ने श्रीलंका को राहत सामग्री सौंपे जाने की तस्वीरें साझा करते हुए कहा है ,” आॅपरेशन सागर बन्धु शुरू। आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि ने कोलंबो में राहत सामग्री सौंपी। आगे के कदम उठाये जा रहे हैं। ” उल्लेखनीय है कि तूफान दितवा से श्रीलंका में भारी तबाही हुई है। रिपोर्टों में कहा गया है कि श्रीलंका में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है और करीब 40 लोगों की मौत हुई है। भारतीय नौसेना का स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत देश में ही निर्मित फ्रिगेट आईएनएस उदयगिरि के साथ अभी श्रीलंका नौसेना द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा निरीक्षण समारोह में हिस्सा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– राइस मिल एसोसिएशन ने फिजिकल वेरिफिकेशन नीति पर जताया विरोध

former Sri Lankan Captain Murder : श्रीलंकाई टीम के भारत दौरे से पहले बड़ी वारदात! श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान की हत्या!
former Sri Lankan Captain Murder: अंबालांगोडा (एजेंसी)। पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की मंगलवार रात अंबालांगोडा में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 41 वर्ष के थे। वारदात के दौरान वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर पर ही थे, जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। अभी तक संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जांच जारी है, लेकिन वारदात के पीछे के कारण का अभी तक पता नहीं लग पाया है। Sri Lanka News

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के सक्षम बल्लेबाज निरोशन को उनके खेल करियर के दौरान एक उभरती हुई प्रतिभा के रूप में देखा जाता था। उन्होंने 2001 से 2004 तक गॉल क्रिकेट क्लब के लिए 12 प्रथम श्रेणी मैच और 8 लिस्ट-ए गेम खेले, जिसमें 300 से अधिक रन बनाए और 19 विकेट लिए।

2000 में श्रीलंकाई अंडर-19 टीम के लिए पदार्पण करते हुए, उन्होंने दो साल तक अंडर-19 टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भाग लिया। निरोशन ने 10 मैचों में श्रीलंकाई अंडर-19 टीम की कप्तानी भी की, जिसमें फरवीज महारूफ, एंजेलो मैथ्यूज और उपुल थरंगा जैसे भविष्य के सितारे शामिल थे, जिन्होंने उच्चतम स्तर पर श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया। दिसंबर 2004 में, निरोशन ने अपना अंतिम प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच खेला। Sri Lanka News

Gautam Gambhir : गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच चुनने के पीछे क्या है वजह? बीसीसीआई ने किया ये …

IND vs SL, Asia Cup Final: एशिया कप से एक कदम दूर ‘टीम इंडिया’
IND vs SL, Asia Cup Final: एशिया कप की आखिरी बार की कामयाबी को फिर भुनाना चाहेगी ‘टीम इंडिया’

कोलंबो (श्रीलंका)। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार को यहां होने वाले एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ प्रबल दावेदार होगी जिसमें वह पांच साल से कई देशों के टूर्नामेंट में ट्रॉफी नहीं जीतने के सूखे को खत्म करने के लिए बेताब होगी। IND vs SL, Asia Cup Final

भारतीय टीम ने पिछले पांच वर्षो में कोई खिताब नहीं जीता है जिससे रविवार को उसके लिए अपनी कैबिनेट में एक और ट्रॉफी शामिल करने का अच्छा मौका होगा। विश्व कप से पहले खिताबी जीत उस टीम के लिए मनोबल बढ़ाने के लिए आदर्श होगी जो सभी विभागों में पूरी तरह से खरी नहीं उतरी है। लेकिन कुछ महीने पहले से तुलना की जाए तो टीम तब से कहीं अधिक मजबूत दिख रही है। भारत ने क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में अंतिम खिताब 2018 में जीता था जब रोहित की टीम ने दुबई में एशिया कप में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया था। India Vs Sri Lanka Asia Cup Final

ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल, वॉशिंगटन सुंदर को कोलंबो में बुलाया

इस जीत के बाद से भारत महत्वपूर्ण मैचों और मौकों पर महारत हासिल करने में नाकाम रहा जो काफी हैरानी भरा भी है। भारत 2019 वनडे विश्व कप और 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा। 2019 में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उसे न्यूजीलैंड से और 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार मिली।पिछले साल के एशिया कप में भी टीम अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में विफल रही जिसमें श्रीलंका ने खिताब जीता जो टी20 प्रारुप में खेला गया था। Asia Cup 2023 Final

भारत अपनी क्रिकेट परंपरा पर गर्व करता है जिससे यह निश्चित रुप से काफी खराब रिकॉर्ड है और अब टीम मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित के साथ कुछ नया चलन स्थापित करना चाहेगी। भारतीय टीम को विश्वास है कि उसके पास रविवार को एक और ट्रॉफी अपनी कैबिनेट में शामिल करने का शानदार मौका है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैच में अपने पांच मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया था जो अब फाइनल में वापसी करेंगे। टीम को इस मैच में छह रन की हार मिली थी। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की फाइनल में वापसी से बल्लेबाजी इकाई निश्चित रुप से मजबूत होगी जो बांग्लादेश के स्पिनरों के खिलाफ जूझती दिखी थी। IND vs SL, Asia Cup Final

सलामी बल्लेबाज शुभमन सिंह ने शीर्ष स्तरीय शतकीय पारी खेली लेकिन बाकी अन्य बल्लेबाज मध्य के ओवरों में स्ट्राइक अच्छी तरह रोटेट नहीं कर सके जिससे निचले क्रम के सामने बड़ा लक्ष्य बचा था। इस मैच से यह भी साफ दिखा कि भारत को अपनी इस समस्या पर भी काम करना होगा कि शुरुआती विकेट झटकने के बावजूद वह प्रतिद्वंद्वी टीम को समेटने में असफल रहा। विश्व कप से पहले भारत को अपने सभी विभागों की तैयारी देखने के लिए अभ्यास मैचों के अलावा चार और वनडे (एशिया कप फाइनल और आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच) खेलने हैं। Asia Cup Final 2023

एशिया कप में खिताबी जीत अगले महीने शुरु होने वाले विश्व कप से पहले टीम का मनोबल बढ़ाने में अह्म होगी क्योंकि टीम इसमें 10 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना चाहेगी। वहीं श्रीलंकाई टीम भी काफी आत्मविश्वास से भरी है क्योंकि घरेलू टीम वनडे लगातार 15 वनडे जीतकर शानदार लय में चल रही है।

यह भी पढ़ें:– IND vs BAN: आखिर शुभमन गिल का शतक क्यों हुआ बेकार…

Cricket World Cup 2023: श्रीलंका, जिम्बाब्वे विश्वकप में जगह बनाने की दौड़ में आगे
स्काटलैंड की क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ी | Cricket World Cup 2023

हरारे (जिम्बाब्वे)। दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज के बाहर होने के बाद जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट (Qualifier Tournament) के जरिए अब भी चार टीमों के पास भारत में इस साल होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका है। श्रीलंका, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैड और नीदरलैंड की टीम पांच अक्तूबर से भारत में शुरु होने वाले 50 ओवर के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली दो टीमों की दौड़ में शामिल हैं।

जिम्बाब्वे की राह आसान नहीं होगी | Qualifier Tournament

श्रीलंका के सुपर सिक्स के तीन मैच में छह अंक हैं। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा श्रीलंका रविवार को अगर यहां जिंबाब्वे को हरा देता है तो विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लेगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बावजूद श्रीलंका की टीम के पास सात जुलाई को अपने अंतिम सुपर सिक्स मैच में वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप में जगह बनाने का मौका होगा। श्रीलंका का नेट रन रेट (1.832) भी काफी अच्छा है। Qualifier Tournament

जिम्बाब्वे के भी तीन मैच में छह अंक है और उसने श्रीलंका के समान अपने सभी मुकाबले जीते हैं। टीम का नेट रन रेट (0.752) काफी अच्छा नहीं है और श्रीलंका के खिलाफ जीत के बावजूद जिम्बाब्वे की विश्व कप में जगह बनाने की राह आसान नहीं होगी। अपने अंतिम मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ हार जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।

स्कॉटलैंड के तीन मैच में चार अंक | Cricket World Cup 2023

स्कॉटलैंड के तीन मैच में चार अंक हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से टीम की क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ी हैं। टीम अगर अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत लेती है और श्रीलंका की टीम जिम्बाब्वे को हरा देती है तो स्कॉटलैंड की टीम क्वालीफाई कर जाएगी। अगर जिम्बाब्वे की टीम इस मुकाबले को जीत लेती है तो श्रीलंका, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के आठ-आठ अंक हो सकते हैं। ऐसे में नेट रन रेट काफी मायने रखेगा। स्कॉटलैंड का नेट रन रेट 0.188 है और उसे मंगलवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने अगले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

नीदरलैंड के तीन मैच में दो अंक हैं और विश्व कप में जगह बनाने के लिए उसे ओमान और स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने बाकी बचे दो मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। नीदरलैंड की टीम चाहेगी कि श्रीलंका क्वालीफाई कर ले जिससे कि दूसरे स्थान के लिए मुकाबला उनके, जिंबाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच होगा। चार टीम के बीच नीदरलैंड का नेट रन रेट ( माइनस 0.560) सबसे कम है। Cricket World Cup 2023

श्रीलंका में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प में एक दर्जन से अधिक घायल
कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका के कोलंबो शहर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान करीब बीस लोग घायल हो गये। अदा डेराना समचार चैनल ने अस्पताल के सूत्रों से यह जानकारी दी। नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) चुनावी गठबंधन द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन रविवार को कोलंबो में टाउन हॉल के पास आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारी जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग कर रहे थे।

क्या है मामला

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 20 लोग घायल हो गए। अस्पताल के सूत्रों ने अदा डेराना को बताया कि सभी घायलों को कोलंबो के राजकीय अस्पताल में लाया गया है। रविवार के विरोध के बीच शहर में कथित तौर पर कुछ सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कर वृद्धि से श्रीलंका में बढ़ेंगी आत्महत्या की घटनाएं
कोलंबो (एजेंसी)। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में सरकार की ओर से प्रस्तावित कर वृद्धि से स्थिति और भयावह होने तथा इससे लोगों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए विवश होने की आशंका जतायी गयी है। श्रीलंका के एक प्रमुख समाचारपत्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आम लोग अब टैरिफ और करों में भारी वृद्धि के कारण बड़ी मात्रा में सार्वजनिक धन की चोरी करने वाले और देश को दिवालिया बनाने वाले, आर्थिक अपराधियों के पापों का भुगतना करने के लिए मजबूर हैं। प्रस्तावित कर वृद्धि यदि लागू की जाती है, तो कई लोगों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका में मुद्रास्फीति बढ़कर 70 प्रतिशत से अधिक हो गई है और खाद्य पदार्थों की कीमतें एक साल पहले की तुलना में 84.6 प्रतिशत से अधिक बढ़ गयी हैं।

श्रीलंका के परिधान उद्योग में सुधार आएगा: शर्मा

कोट्स इंटरनेशनल ग्लोबल ने उम्मीद जतायी है कि श्रीलंका का परिधान उद्योग एक बार फिर पटरी पर वापस लौटेगा और यहां की अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। डेली एफटी अखबार ने कोट्स इंटरनेशनल ग्लोबल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव शर्मा के हवाले से अपन रिपोर्ट में पिछले तीन माह की अशांति और भ्रम वाली स्थिति होने के बावजूद भी यह वास्तव में हो रहा है जैसा कि पहले कहा गया था। शर्मा ग्राहकों और कर्मचारियों से मिलने के लिए श्रीलंका की यात्रा पर थे। उन्होंने कहा कि देश का माहौल बहुत अच्छा था। उन्होंने कहा ‘आप कभी भी श्रीलंकाई को निराश या हताश नहीं देख सकते हैं क्योंकि वे हमेशा खुश, आशावादी और विश्वास रखने वाले लोग हैं कि आने वाला कल आज से बेहतर होगा।

सीईओ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रीलंका को जो समर्थन मिलता है, वह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है क्योंकि श्रीलंका ने कई दशकों तक सद्भावना निर्माण का कार्य किया है। उन्होंने कहा ‘मैं यूरोप और अमेरिका के ग्राहकों से मिला। वे श्रीलंका और यहां के कपड़ा उद्योग को सहानुभूतिपूर्वक और दिल से सहयोग करने के लिए इच्छुक हैं। हर कोई अपने समर्थन को बढ़ाना चाहता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

श्रीलंका में चाय के लिए उथल-पुथल भरा समय
कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका का चाय उद्योग उत्पादन के मामले में उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। यहां फसल का स्तर तीन दशक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। डेली एफटी अखबार ने शनिवार को फोर्ब्स और वॉकर टी ब्रोकर्स के हवाले से बताया कि अगस्त में 1.82 करोड़ किलो उत्पादन हुआ जो 28 साल में सबसे कम है । पहले आठ महीने में 17.13 करोड़ किलो उत्पादन हुआ है जो वर्ष 1996 के बाद सबसे कम है। अगस्त 2022 की फसल में साल दर साल 56 लाख किलो या 23 फीसदी की गिरावट आई है और सभी ऊंचाईयों में 2021 के इसी महीने की तुलना में गिरावट देखी गई है।

यह भी पढ़ें:– 5जी है डिजिटल कामधेनु: मुकेश अंबानी

चाय की कीमतों में वृद्धि

फोर्ब्स और वॉकर ने कहा, ‘यह 1994 के बाद से एक कैलेंडर वर्ष में अगस्त के लिए सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है, जहां यह 1.62 करोड़ किलो दर्ज किया गया था। दैनिक की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2020 के 2.24 करोड़ किलो की तुलना में, नवीनतम फसल में 41 लाख किलो या 18 प्रतिशत की गिरावट आई है। जनवरी-अगस्त 2022 की फसल पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में चार करोड़ से अधिक किलो की उल्लेखनीय कमी दर्शाती है। फोर्ब्स और वॉकर ने कहा, ‘वर्ष 1996 के बाद से समीक्षाधीन अवधि के लिए यह सबसे कम दर्ज किया जाएगा, जहां यह 16.97 करोड़ किलो दर्ज किया गया था। इसमें कहा गया है कि संचयी आधार पर भी, सभी उन्नयनों में 2021 की इसी अवधि की तुलना में गिरावट देखी गई है। अखबार के मुताबिक उत्पादन में तेज गिरावट ने कोलंबो नीलामी के माध्यम से बेची जाने वाली चाय की कीमतों में वृद्धि करने में मदद की है। अगस्त में डॉलर और रुपये दोनों में सबसे अधिक फ्री आॅन बोर्ड (एफओबी) दर्ज करने के साथ सीलोन चाय का मूल्य लगातार बढ़ रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

राजपक्षे की पत्नी को धमकी देने के आरोप में नाई गिरफ्तार
कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे की पत्नी अयोमा राजपक्षे से जबरन धन वसूली करने की कोशिश के आरोप में एक नाई को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी द आइलैंड अखबार ने मंगलवार को दी। अखबार के अनुसार, आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने 37 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिसने पूर्व प्रथम महिला से कई बार धन उगाही करने की कोशिश की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रीमती अयोमा राजपक्षे को संदिग्ध व्यक्ति ने फोन किया और 10 लाख रुपये की मांग की।

रिपोर्ट में उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कहा गया है कि वह कोलोनावा के सलामुल्ला का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार होने से पहले उस व्यक्ति ने श्रीमती राजपक्षे को पहले दिन 19 बार, दूसरे दिन आठ बार और तीसरे दिन तीन बार फोन किया। श्रीलंका में राजपक्षे की आर्थिक नीतियों के खिलाफ हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद राजपक्षे और उनकी पत्नी नौ जुलाई को देश छोड़कर भाग गए थे। मालदीव, सिंगापुर और थाईलैंड में हफ्तों रहने के बाद दंपति इस महीने की शुरूआत में वापस श्रीलंका लौटे हैं।

यह भी पढ़ें – सीरिया के तट पर प्रवासी जहाज के डूबने की घटना में मृतकों का आंकड़ा 100 हुआ

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

श्रीलंका से हर घंटे 32 लोग कर रहे हैं पलायन
कोलंबो (एजेंसी)। गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका से हर घंटे 32 नागरिक रोजी रोटी और बेहतर भविष्य की तलाश में अन्य देशों का रूख कर रहे हैं। ‘नेशनल मूवमेंट फॉर जस्ट सोसाइटी’ के चेयरमैन कारू जयसूर्या ने सोमवार को प्रकाशित एक अखबार में यह सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होने कहा कि पुट्टलम जिले के चिलाव में पिछले आठ महीनों में 500 से अधिक डॉक्टर देश छोड़कर जा चुके हैं। उन्होने कहा, ‘आर्थिक मोर्चे पर व्याप्त निराशा के भाव से श्रीलंकाई नागरिकों का देश के प्रति मोहभंग हो रहा है और यही कारण है कि सैकड़ों की तादाद में इंजीनियर और बुद्धिजीवी अन्य देशों का रूख कर चुकें हैं। उनको लगता है कि ऐसा करने से वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ साथ उनका भविष्य भी सुरक्षित कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें:– पिछले 24 घंटे में 12 राज्यों में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी

जयसूर्या ने कहा, ‘श्रीलंका में विश्वविद्यालय शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाओं की कमी के कारण, माता-पिता अब अपने बच्चों के साथ विदेश जाने के लिए अपनी संपत्ति बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ये देश के तेजी से पतन के संकेत हैं। कोई देश इस तरह से विकसित या समृद्ध नहीं हो सकता है। प्रत्येक नागरिक को इन मुद्दों की गहरी समझ होनी चाहिए। जयसूर्या ने लोगों से अपील की कि वे देश में जारी आर्थिक संकट को देखते हुये हर रोज आने वाली दिक्कतों जैसे बिजली कटौती, ईंधन और विदेशी मुद्रा की कमी, कृषि और उद्योग का पतन और मछुआरों की समस्यायों पर ध्यान दें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए जतायी प्रतिबद्धता
कोलंबो (एजेंसी)। भारत ने कहा कि श्रीलंका 1948 में आजादी के बाद से अपने सबसे खराब आर्थिक संकट (Sri Lanka Crisis) से जूझ रहा है और वह उसकी मदद के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय उच्चायोग ने उन मीडिया रिपोर्टों पर यह टिप्पणी की जिसमें कहा गया था कि भारत श्रीलंका को अब और कोई वित्तीय सहायता नहीं देगा। भारतीय उच्चायोग ने यहां एक बयान में कहा कि भारत ने श्रीलंका के लोगों के सामने आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए इस वर्ष लगभग चार अरब डॉलर की अभूतपूर्व द्विपक्षीय सहायता प्रदान की थी।

भारत ने अन्य द्विपक्षीय और बहुपक्षीय भागीदारों की भी वकालत की है जो श्रीलंका को उसकी मौजूदा आर्थिक कठिनाइयों से तेजी से समर्थन दे रहे हैं। बयान में कहा गया है कि भारत ने हरसंभव तरीके से, विशेष रूप से श्रीलंका में प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों में दीर्घकालिक निवेश को बढ़ावा देकर उसका सहयोग जारी रखा है, ताकि इसकी शुरूआती आर्थिक सुधार और विकास हो सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

श्रीलंका में बच्चों का प्रीस्कूल से पलायन
कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका के प्रीस्कूलों के शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि आर्थिक संकट (Sri Lanka Crisis) के कारण प्रीस्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या में गिरावट आयी है जिससे ये स्कूल गहरे में संकट का सामना कर रहे हैं। आइसलैंड समाचार पत्र ने यह जानकारी दी। द आइलैंड अखबार ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में राज्य द्वारा संचालित प्रीस्कूल और संस्थान हैं जो वंचित समुदायों की पूर्ति करते हैं। उनमें पेशेवर रूप से कई योग्य शिक्षक भी हैं, जिनका भी पलायन इस प्रीस्कूलों से हो रहा है। शिक्षकों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में अधिकांश बच्चे प्रीस्कूल छोड़ चुके हैं और जो आ रहे हैं, उनमें से अधिकतर बड़ी कठिनाइयों के साथ ऐसा कर रहे हैं।

क्या है मामला

एक शिक्षिका के अनुसार,‘अधिकतर बच्चे कम पोषण वाला खाना अपने साथ लेकर आते हैं। कुछ बच्चों ने कई सप्ताहों से दूध नहीं पिया है। ज्यादातर बच्चे सांबोल के साथ चावल लाते हैं। कुछ बच्चे त्रिपोशा की एक गेंद लेकर आते हैं। मैंने शायद ही बच्चों को मांस, मछली या अंडा लाते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चे भी बहुत कम पोषण वाला खाना लाते हैं।

बड़ी संख्या में बच्चे फीस नहीं दे पा रहे हैं और पढ़ाई छोड़ रहे हैं। एक अन्य शिक्षिका ने कहा,ह्ल हम भी मुसीबत में हैं क्योंकि फीस देने वाले बच्चों को ढूंढना बहुत कठिन हो रहा है। राज्य द्वारा संचालित प्रीस्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों को सरकार से 2,500 रुपये प्राप्त होते हैं,लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह बच्चों के विकास पर ज्यादा ध्यान केंद्रीत करे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।