Ludhiana News - Sach Kahoon Hindi

लुधियाना में एजीटीएफ की गैंगस्टरों के साथ मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर
लुधियाना (सच कहूँ/सुरिंद्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: लुधियाना में रविवार को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने 2 गैंगस्टरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोपहर बाद करीब 3 बजे आत्मा पार्क के बाहर एजीटीएफ और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई। एजीटीएफ टीम को देखते ही गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरु कर दी। इसके बाद एजीटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई।

घटना की सूचना मिलते ही लुधियाना के पुलिस कमिश्नर (सीपी) स्वपन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई है। सीपी ने कहा कि सूचना हमारे पास पहले से थी। ये जॉइंट आॅपरेशन था। एजीटीएफ के पास गैंगस्टरों संबंधी पहले से ही इनपुट थी। उन्होंने कहा कि मारे गए दोनों युवक (शूटर) अमृतसर के रहने वाले थे। ये विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल के संपर्क में थे। डोनी बल ही इन्हें गाइड कर रहा था और उसी ने टारगेट के साथ-साथ हथियार भी मुहैया करवाए थे।

सीपी ने कहा कि यह पूरी घटना इंटर-गैंग राइवलरी (वर्चस्व की लड़ाई) का हिस्सा है, जो 2016 के रवि ख्वाजके मर्डर और दविंदर बंबीहा (जिसका 2016 में बठिंडा में एनकाउंटर हुआ था) गैंगवार से जुड़ी है। शूटरों को रविवार को रवि ख्वाजके की याद में लगे ब्लॅड डोनेशन कैंप में विरोधी गैंग के लोगों को अपना निशाना बनाना था। जहां मुठभेड़ हुई, वहां से कैंप की दूरी 900 मीटर थी।

जानकारी के अनुसार दोनों शूटर मोटरसाइकिल पर सवार थे। जब पुलिस ने उन्हें रोका, तो उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर गोलियां चला दीं। इस पूरी मुठभेड़ में कुल 25 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने मौके से तीन 9 एमएम की आॅटोमैटिक पिस्टल (सोफिस्टिकेटेड वेपन) बरामद की हैं। मुठभेड़ के वक्त भी हथियारों के चेंबर में गोलियां पूरी तरह लोड थी। मामले की जांच जारी है और पुलिस की ओर से इस पूरे गैंग नेटवर्क के साथ जुड़ी कड़ियों की भी जांच की जा रही है।

दोराहा में विशेष स्वच्छता अभियान, विधायक ने खुद संभाली सफाई मुहिम की कमान
लुधियाना/दोराहा (सच कहूूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेशभर में सफाई और सैनिटेशन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान के तहत हलका पायल के विधायक मनविन्द्र सिंह ग्यासपुरा ने दोराहा शहर में विशेष सफाई मुहिम का नेतृत्व किया। इस दौरान विधायक ने सफाई कार्यों का स्वयं जायजा लिया और सफाई टीमों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न हिस्सों में चलाए जा रहे अभियान में भाग लिया। सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य संवेदनशील स्थानों की सफाई की गई। इसके साथ ही एकत्रित कूड़े को हटाने के अलावा कूड़ा जमा होने वाले संवेदनशील स्थानों और गंदगी वाले स्थानों की भी विशेष रूप से सफाई की गई।

विधायक ने कहा कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद दोराहा के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाना तथा शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित सभी संवेदनशील स्थानों की पूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केवल एक बार सफाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जिन स्थानों पर बार-बार कूड़ा जमा होता है, वहाँ निरंतर निगरानी की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सफाई के बाद इन स्थानों पर दोबारा कूड़ा जमा न हो। उन्होंने कहा कि दोराहा को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ लोगों की सक्रिय सामुदायिक भागीदारी बेहद जरूरी है।

विधायक मनविन्द्र सिंह ग्यासपुरा दोराहा में विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं सफाई मुहिम का नेतृत्व करते हुए।

Ludhiana News: दोराहा में विशेष स्वच्छता अभियान, विधायक ने खुद संभाली सफाई मुहिम की कमान

‘मिशन क्लीन पंजाब’: 10 दिन में खन्ना को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने का लक्ष्य: सौंद
लुधियाना/खन्ना (सच कहूूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Khanna News: पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के शहरों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से 29 अगस्त से 7 सितंबर तक चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत खन्ना से विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की गई। कैबिनेट मंत्री एवं हलका खन्ना के विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद ने नगर काउंसिल खन्ना के कार्यालय से इस अभियान की शुरूआत की। सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के शहरों को साफ-सुथरे और सुंदर शहरों के रूप में विकसित करने के लिए बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इसका मुख्य उद्देश्य पंजाब के छोटे-बड़े शहरों को स्वच्छता के मॉडल के रूप में विकसित करना है, ताकि लोगों को साफ-सुथरा और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी नगर निगमों और नगर काउंसिलों के अधीन आने वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत खन्ना शहर में भी अगले 10 दिनों के दौरान सफाई कार्यों में तेजी लाई जाएगी। खास तौर पर उन स्थानों की पहचान कर सफाई की जाएगी, जहाँ लोगों द्वारा बार-बार कूड़ा फेंका जाता है।

Khanna News: 10 दिन में खन्ना को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने का लक्ष्य सौंद

Anganwadi Helper: कैबिनेट मंत्री ने 28 नवनियुक्त आंगनवाड़ी हेल्परों को सौंपे नियुक्ति पत्र
लुधियाना/खन्ना (सच कहूँँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का अभियान लगातार जारी है। पंजाब सरकार द्वारा अब तक करीब 70 हजार युवाओं को मेरिट और पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर नियमित सरकारी नौकरियाँ दी जा चुकी हैं। उपरोक्त शब्द हलका खन्ना के विधायक व पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत, श्रम, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले तथा बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने वीरवार को किशोरी लाल जेठी (लड़कियों) स्कूल आॅफ एमिनेंस, खन्ना में 28 नव-नियुक्त आंगनवाड़ी हेल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर किया।

उन्होंने नव-नियुक्त हेल्परों को बधाई देते हुए अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ निभाने की अपील की। सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अपने वादे के अनुसार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और मेरिट को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को बिना किसी भेदभाव के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ लोगों को बेहतर और प्रभावी सरकारी सेवाएँ उपलब्ध करवाना है। इस मौके एसडीएम स्वाति टिवाणा, सीडीपीओ सुखजीत कौर, जिला परिषद सदस्य मास्टर अवतार सिंह, नगर काउंसिल खन्ना के प्रधान जतिन्द्र पाठक, वरिष्ठ उपप्रधान हरीश गुप्ता और उपप्रधान करमजीत सिंह सिफ्ती के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे।

आंगनवाड़ी हैल्पर की स्वास्थ्य सुविधाएँ निभाने में अहम भूमिका: सौंद

मंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसके बच्चों के स्वस्थ और उचित विकास से जुड़ी होती है। आंगनवाड़ी केन्द्र बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और प्रारंभिक विकास से संबंधित सुविधाएँ देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए नव-नियुक्त आंगनवाड़ी हेल्परों की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी हेल्पर अपनी नौकरी को केवल रोजगार का साधन न समझें, बल्कि इसे समाज सेवा के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में निभाएँ।

उन्होंने उन्हें सरकार की महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं का लाभ प्रत्येक योग्य लाभार्थी तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर लोगों की जरूरतों को समझते हुए सरकारी सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए काम करने की अपील की। नव-नियुक्त आंगनवाड़ी हेल्परों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए रोजगार के साथ-साथ बच्चों और महिलाओं की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सरकार द्वारा पारदर्शी ढंग से मेरिट के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

देर रात अनियंत्रित कार जोहड़ में गिरी, तीन युवकों की मौत
लुधियाना/रायकोट (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: रायकोट के निकट गाँव बसियां के कुहणी मोड़ पर बीती देर रात नकोदर से माथा टेककर लौट रहे पाँच युवकों की कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे बने जोहड़ में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार कुछ ही पलों में पानी में समा गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवकों को लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। मृतकों में आम आदमी पार्टी से संबंधित बलकार सिंह, विशाल और संदीप सिंह शामिल बताए जा रहे हैं, जो वित्त मंत्री हरपाल चीमा के करीबी थे।

मिली जानकारी के अनुसार, पाँचों युवक नकोदर में माथा टेकने के बाद कार से अपने घरों को लौट रहे थे। बीती रात करीब 1:15 बजे जब वे रायकोट के निकट गाँव बसियां के कुहणी मोड़ के पास पहुंचे तो कार के सामने अचानक एक आवारा पशु आ गया। पशु को बचाने की कोशिश के दौरान चालक का कार पर नियंत्रण नहीं रहा और कार सड़क से नीचे उतरकर सीधे जोहड़ में जा गिरी। पानी में गिरने के बाद कार तेजी से डूबने लगी और अंदर बैठे युवकों को बाहर निकलने के लिए बहुत कम समय मिला।

हादसे के बाद कार में से युवकों की चीख-पुकार और आवाजें सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना देरी किए बचाव कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने पानी में उतरकर कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, तीन युवकों को बचाया नहीं जा सका और पानी में डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। थाना सदर रायकोट के एसएचओ हीरा सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि कार के सामने अचानक एक आवारा पशु आ गया था। पशु को बचाने की कोशिश के दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे जोहड़ में जा गिरी। पुलिस द्वारा हादसे से संबंधित तथ्यों की जाँच की जा रही है और घटना के कारणों को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विधायक माणूंके ने बताया कुहणी मोड़ को खतरनाक

हादसे की सूचना मिलने के बाद विधायक सरबजीत कौर माणूंके भी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बसियां के कुहणी मोड़ को बेहद खतरनाक बताते हुए कहा कि रात के समय बाहर से आने वाले वाहन चालकों को इस मोड़ का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिसके कारण यहाँ हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने इस स्थान पर सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए जाने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

लुधियाना में किचलू नगर में 20 फुट गहरी जमीन धंसी
लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: औद्योगिक नगरी लुधियाना में प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी हैं, इसकी प्रत्यक्ष मिसाल गुरुवार सुबह पॉश इलाके किचलू नगर में देखने को मिली। यहाँ मुख्य सड़क अचानक ताश के पत्तों की तरह धंस गई, जिससे लगभग 20 फुट गहरा और 30 फुट लंबा विशाल गड्ढा बन गया। सड़क धंसने से नीचे गुजर रही सीवरेज पाइपलाइन भी टूट गई, जिसके कारण तेज गति से पानी बहने लगा और जमीन के और अधिक धंसने का खतरा पैदा हो गया। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पास स्थित एक कोठी की नींव भी हिल गई और पूरा परिवार खतरे की जद में आ गया। जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी एवं कोठी मालिक कमल सिंघानिया ने बताया कि सुबह उनके घर के बाहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी।

जैसे ही चालक ने वाहन आगे बढ़ाया, ट्रैक्टर का एक पहिया अचानक जमीन में धंस गया। चालक ने किसी तरह वाहन को बाहर निकाला, लेकिन कुछ ही मिनट बाद जोरदार धमाके जैसी आवाज के साथ पूरी सड़क धंसती चली गई। घर के अंदर तक धमाके की आवाज और कंपन महसूस होने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मकान में रह रहे सभी लोगों को तुरंत बाहर निकाल लिया।  दूसरी ओर, हादसे के बाद किचलू नगर से डीएमसी अस्पताल जाने वाले इस मुख्य मार्ग को पूरी तरह बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार गड्ढे को भरने, पाइपलाइन की मरम्मत करने और सड़क को दोबारा यातायात योग्य बनाने में लगभग 10 दिन का समय लग सकता है।

अधिकारियों का पक्ष

मौके पर पहुंचे नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त जसदेव सिंह सेखों ने स्वीकार किया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि किसी कंपनी द्वारा भूमिगत केबल या अन्य लाइनें बिछाने के दौरान बरती गई लापरवाही इस हादसे का कारण हो सकती है। उन्होंने कहा कि मामले की जाँच रिपोर्ट तैयार की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ludhiana News: लुधियाना के किचलू नगर में सड़क धंसने से बना विशाल गड्ढा।

Blood Donation: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने किया 29 यूनिट रक्तदान
लुधियाना (सच कहूँ/सुरेंद्र कुमार शर्मा)। Blood Donation: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए लुधियाना के डेरा श्रद्धालुओं द्वारा सोमवार को सिविल अस्पताल लुधियाना के ब्लड बैंक में पहुंचकर थैलेसीमिया से पीड़ित मासूम बच्चों के लिए लगभग 29 यूनिट रक्तदान किया गया। जानकारी के अनुसार, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की पूर्ति हेतु ब्लड बैंक में खून की कमी के कारण डॉक्टर चिंतित थे, क्योंकि कई बच्चों को हर 15 दिन बाद रक्त की आवश्यकता पड़ती है और यदि समय पर रक्त न मिले तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती है। इस नाजुक स्थिति में सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक ने डेरा सच्चा सौदा सरसा की समाज भलाई संस्था, जो कि एमएसजी ट्रू ब्लड पंप के नाम से भी जानी जाती है तथा सेवादार शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के साथ संपर्क किया।

सच्चे रुहानी रहबर पूजनीय गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा मानवता की सेवा और रक्तदान के लिए दी गई प्रेरणा पर चलते हुए सेवादारों ने बिना देरी किए विशेष रक्तदान शिविर लगाया और कुछ ही समय में दर्जनों रक्तदाता सिविल अस्पताल पहुंच गए। इससे न केवल थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की कमी दूर हुई, बल्कि अन्य जरुरतमंद मरीजों की भी सहायता हुई।

ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ. अमनप्रीत कौर (बीटीओ) ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पास डेरा सच्चा सौदा की टीम का धन्यवाद करने के लिए शब्द कम हैं। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण रक्त की भारी कमी थी और उन्हें मजबूरी में थैलेसीमिया पीड़ित कुछ बच्चों को वापस भेजना पड़ा। इस बात ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया। इसके बाद उन्होंने स्वयं डेरा सच्चा सौदा की टीम से संपर्क कर तुरंत रक्तदान शिविर लगाने का अनुरोध किया। डॉ. अमनप्रीत ने बताया कि बहुत कम समय के नोटिस के बावजूद डेरा सच्चा सौदा की टीम के 25 से 30 रक्तदाता तुरंत ब्लड बैंक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक शिविर नहीं था, बल्कि उन बच्चों की जान बचाने का प्रयास था, जिनके लिए रक्त की प्रत्येक यूनिट जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर बन सकती है।

इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा सरसा की स्टेट कमेटी के सदस्य एवं नम्र सेवादार जसवीर इन्सां ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं के कारण सेवादार हमेशा मानवता की भलाई के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को रक्त की कमी नहीं आने दी जाएगी। शिविर में 33वीं बार रक्तदान करने वाले लखविंदर सिंह ने कहा कि वे कई वर्षों से नियमित रक्तदान कर रहे हैं और उन्हें आज तक कभी कमजोरी महसूस नहीं हुई। बल्कि मानवता की सेवा करके उन्हें आत्मिक खुशी मिलती है।

डेरा श्रद्धालुओं का धन्यवाद करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाते हैं: डॉ. अमनप्रीत

डॉ. अमनप्रीत कौर ने बताया कि उनके ब्लड बैंक में रक्त की कमी के कारण उन्हें थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को वापस भेजना पड़ा था, जिससे उन्हें बहुत निराशा हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं अनुरोध करके डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों से रक्तदान शिविर लगाने की अपील की। उन्होंने बिना देरी किए शिविर लगा दिया और थोड़े ही समय में 25-30 रक्तदाता शिविर में पहुंच गए, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मेरे पास इतने शब्द नहीं हैं कि मैं टीम का कितना धन्यवाद करुं।

नशे ने फिर उजाड़े दो घर: जगराओं में दो जिगरी दोस्तों की मौत ने खड़े किए बड़े सवाल
लुधियाना/जगराओं (सच कहूँ/सुरेंद्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: पंजाब में नशों के विरुद्ध मुहिम के दावों के बीच जगराओं के निकटवर्ती गांव मनवरपुरा में दो जवान मौतों ने एक बार फिर पूरे प्रबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही गांव, दो जिगरी दोस्त, हरप्रीत सिंह और प्रिंस अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिजनों का आरोप है कि दोनों नशे की टीकों की चपेट में आए थे, जबकि पुलिस ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।

पीड़ित परिजनों का दावा है कि शवों के पास से नशे के इंजेक्शन और सिरिंज मिली हैं। वहीं पुलिस ड्रग ओवरडोज से हुई मौत मानने से साफ इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह महज बीमारी और ‘नेचुरल डेथ’ का मामला है। साथ ही, उसका दावा है कि मृतकों में से एक युवक पहले से बीमार था। घर के इकलौते चिरागों की इस तरह हुई संदिग्ध मौत के बाद पुलिस के इस ‘कुदरती मौत’ वाले दावे पर सवाल उठने लगे हैं।

हरप्रीत सिंह व प्रिंस दोनों एक ही गांव के थे। दोनों अक्सर एक साथ ही रहते थे। दोनों ने जल्दी ही स्कूल छोड़ कर काम काज करना शुरु किया। परिजन बताते हैं कि दोनों पहले भी साथ ही रहते थे। दोनों राज मिस्त्री के साथ काम करते थे। परिजनों का कहना है कि दिनभर काम करने के बाद दोनों शाम को भी साथ ही रहते थे। शुरु में गोलियों से शुरु हुआ नशा, धीरे-धीरे टीकों तक पहुंच गया और अंत में दोनों की जान ले गया।

हरप्रीत के पिता बताते हैं कि उन्हें काफी समय पहले शक हुआ तो उन्होंने हरप्रीत से पूछा था कि तू नशा तो नहीं कर रहा। जिस पर उसने नशे से इंकार करता रहा, पर कुछ समय बाद परिवार को हकीकत का पता लगा। पिता का कहना है कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि हरप्रीत खेतों में मोटर के पास पड़ा है। जब वहां गए तो वो बहोशी की हालत में था। उसे उठाकर डॉक्टर के पास ले गए तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरी तरफ प्रिंस अपने घर के आंगन में ही गिरा हुआ था। परिवार का दावा है कि उसके हाथ में सिरिंज लगी थी। परिजनों ने जब उसे उठाने की कोशिश करती तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

हरप्रीत के पिता का कहना है कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा है, जिसकी उम्र एक साल है। उनका कहना है कि बच्चे के सिर से बाप का साया उठ गया। दूसरी तरफ प्रिंस तीन बहनों का इकलौता भाई था। प्रिंस की बहनों का कहना है कि नशे ने उनका भाई छीन लिया। अब आने वाले रक्षाबंधन पर हम किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी?

इन दोनों मौतों ने एक बार फिर पंजाब में नशों की चुनौती, युवाओं की सुरक्षा और सप्लाई की कड़ी पर रोक संबंधी कई अह्म सवाल लोगों के सामने खड़े कर दिए हैं। जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे, पर इस समय दो परिवार अपने जवान पुत्रों के बिछोड़े का असहाय दुख सह रहे हैं।

सीएम भगवंत मान ने लुधियाना को दी दो नए स्कूल ऑफ एमिनेंस की सौगात
लुधियाना (सच कहूँँ न्यूज)। Ludhiana News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को लुधियाना के किदवई नगर और मिलरगंज में दो नए स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इन दोनों स्कूलों के शुरू होने के साथ ही लुधियाना में स्कूल ऑफ एमिनेंस की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जो राज्य में सबसे अधिक है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक कक्षाओं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, आॅडिटोरियम और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित ये स्कूल सरकारी शिक्षा व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचे, शिक्षकों के विदेश प्रशिक्षण और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के कारण अब अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूलों में करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार बनी थी, तब पंजाब स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में देश में 27वें स्थान पर था, लेकिन आज राज्य पहले स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से सरकार स्वस्थ, शिक्षित और नशामुक्त पंजाब का निर्माण कर रही है। मान ने उद्घाटन के बाद स्कूलों का दौरा किया और विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, विज्ञान प्रयोगों तथा सीखने के अनुभवों पर चर्चा की। उन्होंने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा शिक्षकों और स्कूल स्टाफ की सराहना की। इस दौरान कई विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से आॅटोग्राफ लिए और हाथ से बनाए गए चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया।

आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं दोनों स्कूल

मुख्यमंत्री ने बताया कि किदवई नगर स्कूल आॅफ एमिनेंस का निर्माण 10.62 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। 8,300 वर्ग गज क्षेत्र में बने इस भवन में 60 कमरे, जिनमें 27 कक्षाएँ, सात आधुनिक प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय, प्रधानाचार्य कक्ष, 500 विद्यार्थियों की क्षमता वाला आधुनिक आॅडिटोरियम और नौ शौचालय शामिल हैं। मिलरगंज स्कूल ऑफ एमिनेंस का निर्माण 3.48 करोड़ रुपये की लागत से 1,800 वर्ग गज क्षेत्र में किया गया है। इसमें 22 कमरे, 11 कक्षाएँ, सात प्रयोगशालाएँ, प्रधानाचार्य कक्ष, छह शौचालय तथा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले लुधियाना के इंदरपुरी में भी अत्याधुनिक सुविधाओं वाला स्कूल आॅफ एमिनेंस शुरू किया गया था, जिसमें स्विमिंग पूल और टेनिस कोर्ट जैस सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहाँ विद्यार्थियों की संख्या 1,320 से बढ़कर 1,788 हो गई है।

सीएम मान ने कहा कि जिले के 200 सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को उन्नत किया गया है और लगभग तीन लाख विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में लुधियाना में 16 स्कूल आॅफ एमिनेंस, 11 स्कूल आॅफ ब्रिलियंस और 35 स्कूल आॅफ हैप्पीनेस संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही गरीबी और सामाजिक बुराइयों से बाहर निकलने का सबसे प्रभावी माध्यम है। सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक स्थिति चाहे जैसी भी हो, प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 में सरकारी स्कूलों के केवल 80 विद्यार्थी नीट परीक्षा में सफल हुए थे, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या बढ़कर 881 हो गई है। इसी तरह इस वर्ष सरकारी स्कूलों के 125 से अधिक विद्यार्थियों ने जेईई मेन परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। उन्होंने कहा कि लुधियाना जिले के 155 विद्यार्थियों ने जेईई और नीट परीक्षाओं में सफलता हासिल की है, जबकि 47 विद्यार्थियों ने पंजाब स्टेट टैलेंट सर्च परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लुधियाना के 201 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व किया और सात स्वर्ण सहित 25 पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

Ludhiana News: स्कूलों का उद्घाटन व बच्चों से बात करते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से लुधियाना बना कूड़ाघर, 8,800 मीट्रिक टन कचरा जमा
लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Sanitation Workers' Strike: बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब भर में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब लुधियाना में गंभीर सफाई संकट का रूप ले चुकी है। शनिवार को हड़ताल नौवें दिन में प्रवेश कर गई, जिसके चलते नगर निगम की कचरा उठाने की व्यवस्था लगभग ठप हो गई है। इसके परिणामस्वरूप शहर में करीब 8,800 मीट्रिक टन कचरा जमा हो चुका है। शहर की मुख्य सड़कों, चौकों, बाजारों, रिहायशी इलाकों और गलियों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। बदबू और गंदगी के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जबकि बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियाँ फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

हड़ताल के कारण घरों, दुकानों, होटलों, सब्जी मंडियों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाला कचरा निर्धारित स्थानों से नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में सड़कें ही कचरा फेंकने की जगह बन गई हैं। शहर के मिड्डा चौक, प्रताप चौक, चीमा चौक, मॉडल ग्राम, बस स्टैंड तथा अन्य कई क्षेत्रों में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बनी हुई है। मिड्डा चौक के पास कचरे का ढेर इतना बड़ा हो गया है कि सड़क की एक लेन लगभग बंद हो गई है, जिससे यहाँ लगातार यातायात प्रभावित हो रहा है।

उधर नगर निगम आयुक्त ओजस्वी अलंकार ने माना कि स्थिति गंभीर है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें पंजाब सरकार तक पहुंचा दी गई हैं और बातचीत के माध्यम से जल्द समाधान निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम सामने आएगा और सफाई सेवाएँ फिर से सामान्य हो जाएंगी।

नगर निगम के आँकड़ों के अनुसार लुधियाना में प्रतिदिन लगभग 1,100 मीट्रिक टन ठोस कचरा उत्पन्न होता है। जमालपुर स्थित लेगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में इसमें से केवल 300 मीट्रिक टन कचरे का ही निस्तारण हो रहा है, जबकि शेष लगभग 800 मीट्रिक टन कचरा प्रतिदिन जमा होता जा रहा है। हड़ताल के 9 दिनों में यह मात्रा बढ़कर लगभग 8,800 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। हालांकि नगर निगम ने हाल ही में कचरा निस्तारण क्षमता बढ़ाने के दावे किए थे, लेकिन मौजूदा स्थिति ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था की कमियों को उजागर कर दिया है। दूसरी ओर सफाई कर्मचारी यूनियन ने स्पष्ट किया है कि बरनाला की घटना में नामजद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने तक हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन नेताओं का कहना है कि केवल अधिकारियों को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए।

Ludhiana News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से लुधियाना बना कूड़ाघर, 8,800 मीट्रिक टन कचरा जमा

जगराओं के गांव गिद्दड़विंडी को मिला 66 के.वी. ग्रिड सब-स्टेशन
लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: पंजाब सरकार द्वारा राज्य के बिजली बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जगराओं तहसील के गाँव गिद्दड़विंडी में नए 66 के.वी. ग्रिड सब-स्टेशन का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने किया। इस अवसर पर जगराओं की विधायक सर्वजीत कौर माणूंके तथा पॉवरकॉम के सीएमडी डॉ. बसंत गर्ग भी उपस्थित रहे। बिजली मंत्री ने बताया कि लगभग 5 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई इस परियोजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध, भरोसेमंद और बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि इस सब-स्टेशन से गिद्दड़विंडी, लोधीवाल, तिहाड़ा, शेरेवाल, सोधीवाल, मलसियां बाजां, कन्नियां, रसूलपुर जांडी, तरफ कोटली और अबूपुरा सहित 10 गाँवों के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए ग्रामीणों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए 1 एकड़ 2 कनाल भूमि दान में दी। इसके तहत 6.30 किलोमीटर लंबी 66 के.वी. ट्रांसमिशन लाइन बिछाई गई है तथा 29 टावर स्थापित किए गए हैं। सब-स्टेशन में 12.5 एम.वी.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर और 7 आउटगोइंग 11 के.वी. फीडर लगाए गए हैं।

विधायक सर्वजीत कौर माणूंके ने कहा कि इस ग्रिड के शुरू होने से जगराओं विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और अधिक सुचारु होगी। उन्होंने यह भी बताया कि बुजकर, काऊंके और भम्मीपुर में भी नए ग्रिडों का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याओं में और कमी आएगी।

पॉवरकॉम के सीएमडी डॉ. बसंत गर्ग ने कहा कि नया सब-स्टेशन न केवल ट्रांसमिशन और वितरण प्रणाली को और अधिक मजबूत करेगा, बल्कि आने वाले समय में लगभग 20 गाँवों की बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में भी सुधार लाएगा। इससे वोल्टेज में सुधार होगा और मौजूदा सब-स्टेशनों पर लोड भी कम होगा।

Ludhiana News: जगराओं के गांव गिद्दड़विंडी को मिला 66 के.वी. ग्रिड सब-स्टेशन

कूड़े के डंप में लगी आग, सीएनजी कार जलकर स्वाहा
लुधियाना (सच कहूँ/सुरेंद्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: ट्रांसपोर्ट नगर कट के सामने न्यू शिवाजी नगर स्थित गंदा नाला के पास रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। कूड़े के डंप में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई गई आग धीरे-धीरे पास खड़ी एक सीएनजी मारुति अर्टिगा कार तक पहुंच गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कूड़े के ढेर में लगी आग तेजी से फैलती हुई पास खड़ी कार तक पहुंच गई। चूंकि कार सीएनजी थी, इसलिए आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रुप धारण कर लिया। कार से उठ रही लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर कई मीटर तक दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने कार में आग लगती देख बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और उसका अधिकांश हिस्सा राख में तबदील हो गया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कार में लगी भीषण आग का वीडियो भी बनाया, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भयावह थी कि कुछ समय के लिए आसपास के लोग दहशत में आ गए। कार के मालिक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि गंदा नाला के पास बने कूड़े के डंप को तत्काल हटाया जाए। उनका कहना है कि यहां रोजाना कूड़ा फेंका और जलाया जाता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सांकेतिक फोटो