Mahendrapal Bittu - Sach Kahoon Hindi

Mahendrapal Bittu Murder Case: महेंद्रपाल बिट्टू मर्डर केस में हाईकोर्ट ने स्टेट्स रिपोर्ट मांगी
मृतक की पत्नी संतोष कुमारी ने दायर की याचिका

याचिका में कहा-मेरे बेकसूर पति को बेअदबी में झूठा फंसाकर करवाया कत्ल

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Mahendrapal Bittu Murder Case: आज माननीय हाई कोर्ट में महेन्द्रपाल बिट्टू मर्डर केस में बिट्टू की पत्नी संतोष कुमारी द्वारा एक याचिका दायर की गई। याचिका में कहा गया कि मेरे बेकसूर पति महेंद्रपाल बिट्टू को बेअदबी के केस में झूठा फसाकर साजिशवश मेरे पति की हत्या करवाई गई है। हत्या की पीछे सभी साजिशकर्ताओं पर कड़ी कारवाई की माँग करते हुए कहा कि हत्या की साजिश को मेरे पति महेंद्रपाल बिट्टू द्वारा पहले से ही एक डायरी में लिख दिया गया था। बिट्टू की हत्या के बाद वो डायरी परिवार के हाथ लगी तो उस समय भी परिवार द्वारा हाई कोर्ट में याचिका डाली गई और हाई कोर्ट के आदेशोंनुसार उस डायरी की जाँच के आदेश किए गए।

जाँच के दौरान जब बिट्टू की हैंडराइटिंग (लिखाई) का मिलान बिट्टू की डायरी में लिखी हैंडराइटिंग से करवाया गया तो सीएफएसएल चंडीगढ़ की रिपोर्ट में यह कहा गया कि डायरी में लिखी गई हैंडराइटिंग बिट्टू की ही है। सीएफएसएल रिपोर्ट आने से यह स्पष्ट हो गया कि बिट्टू द्वारा डायरी में लिखे गए साजिशकर्ताओं द्वारा ही मेरे बेकसूर पति को बेअदबी के केस में झूठा फंसाकर और अमानवीय यातनाएँ देकर उनसे जबरन झूठा कबूलनामा (164 स्टेटमेंट) करवाकर यह कहा कि अगर तू इस कबूलनामे से बदला तो तुझे फरीदकोट जेल से शिफ्ट करके नाभा जेल भेजकर तेरा कत्ल करवा दिया जाएगा और बिलकुल वैसे ही योजनाबद्ध तरीके से उनका कत्ल नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल में करवाया गया है।

संतोष कुमारी ने यह भी कहा कि मेरे पति बिट्टू ने जैसे-जैसे डायरी में लिखा वैसे-वैसे ही उनके कत्ल की साजिश को अंजाम दिया गया है और जो कबूलनामा अमानवीय यातनाएं देकर करवाया गया था वो भी सीबीआई जाँच में झूठा पाया गया है। संतोष कुमारी ने माननीय हाई कोर्ट से इंसाफ की माँग करते हुए माननीय हाई कोर्ट में याचिका दायर की, इस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया और अब तक की जाँच की स्टेटस रिपोर्ट को भी तलब कर लिया है। इस केस की अगली सुनवाई 6 फरवरी लगाई गई है। Mahendrapal Bittu Murder Case

यह भी पढ़ें:– Haryana Transport Department: हरियाणा परिवहन विभाग खरीदेगा 750 नई बसें:- अनिल विज

डेरा श्रद्धालु महेन्द्रपाल बिट्टू हत्या मामले पर आई बड़ी अपडेट
जांच के लिए एसआईटी ने किया नाभा जेल का दौरा

खुशवीर तूर/तरूण कुमार

पटियाला/नाभा। नाभा जेल में हुए डेरा श्रद्धालु महेन्द्रपाल बिट्टू की हत्या की जांच के लिए गठित एसआईटी ने नाभा जेल में पहुंचकर इस हत्या कांड की जांच-पड़ताल की। माननीय अदालत द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद पंजाब सरकार ने यह एसआईटी बनाई है। एसआईटी टीम जेल में लगभग दो घंटे तक रूकी रही व जेल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करती रही।

उल्लेखनीय है कि नाभा जेल में डेरा श्रद्धालु महेन्द्रपाल बिट्टू की वर्ष 2019 में दो व्यक्तियों ने नाभा जेल में उस समय हत्या कर दी थी। मामले में बिट््टू के पारिवारिक सदस्यों ने हत्या के कारणों के स्पष्टीकरण व मामले की निष्पक्ष जांच के लिए की अपील पर कार्रवाई करते पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस के तीन उच्च अधिकारियों की एसआईटी का गठन किया था, जिसमें एडीजीपी (ट्रैफिक) पंजाब एएस राय, पटियाला के आईजी सहित एसएसपी पटियाला शामिल हैं।

नाभा जेल सुपरिडैंट रमनदीप भंगू ने बताया कि यह सही है कि एडीजीपी (ट्रैफिक) पंजाब ए एस राय के नेतृत्व में एसआईटी ने जेल अधिकारियों से कोई बात नहीं की। क्लैरीकल स्टाफ से एसआईटी सदस्य काफी रिकॉर्ड जब्त कर ले गए हैं। एडीजीपी ट्रेफिक ए.एस. राय ने पुष्टि करते कहा कि उन्होंने आज जेल में महेन्द्रपाल बिट्टू के हत्या कांड की जांच की है व इस मामले को लेकर पूरी जानकारी जुटाई गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।