jind news - Sach Kahoon Hindi

Nipun Haryana Mission: निपुण हरियाणा मिशन को रफ्तार देने की तैयारी
जींद (सच कहूँ/जसविन्द्र)। Jind News: निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए शिक्षा विभाग ने चयनित स्कूलों पर विशेष ध्यान देने की योजना बनाई है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निदेर्शों के अनुसार जिले में कैप्सूल स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों को डेटा के आधार पर शैक्षणिक सहयोग दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों के सीखने के परिणाम बेहतर हो सकें। जिले के करीब 15 प्रतिशत यानी 60 स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें जींद के 14, अलेवा के 6, जुलाना के 8, नरवाना के 11, पिल्लूखेड़ा के 6, सफीदों के 6 और उचाना के 10 स्कूल शामिल हैं। मुख्य रूप से कैटेगरी बी और सी के स्कूल चुने गए हैं, जहां निपुण विद्यार्थियों का प्रतिशत 40 से 60 के बीच है।

कक्षा 2-3 की पढ़ाई पर विशेष नजर

जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि आगामी आकलनों को देखते हुए कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों की बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणना की क्षमता मजबूत करने पर जोर रहेगा। वर्तमान सत्र में असर असेसमेंट और अगले सत्र में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण प्रस्तावित है। ऐसे में इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को केंद्रित शैक्षणिक सहयोग देने से उनकी सीखने की क्षमता बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

GST Notice: जीएसटी नोटिस को निपटाने के लिए मांगे पांच लाख , ईटीओ और सीए 3 लाख लेते गिरफ्तार
जींद (सच कहूँ/जसविन्द्र)। Jind News: स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जींद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग के ईटीओ और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 75 लाख रुपये के जीएसटी नोटिस को निपटाने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। सौदे में तीन लाख रुपये एडवांस और दो लाख रुपये काम होने के बाद देने पर सहमति बनी थी।

गांव ईगराह निवासी अमन ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि उसने पटियाला चौक पर इलेक्ट्रिक यूरिया की फर्म शुरू की थी, लेकिन करीब तीन महीने पहले कारोबार बंद कर दिया था। फर्म बंद कराने के लिए उसने विभाग से संपर्क किया तो उसे छह अगस्त को 75 लाख रुपये का जीएसटी नोटिस भेजा गया। इसके बाद नोटिस के मामले को निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, अमन ने सीए अजय शर्मा से संपर्क किया। अजय शर्मा ने जीएसटी ईटीओ दिवेश साहू से बातचीत कर मामला निपटाने की बात कही। दोनों के बीच पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें तीन लाख रुपये पहले और दो लाख रुपये काम होने के बाद देने की बात हुई। अमन ने इसकी सूचना पहले ही एसीबी को दे दी थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी के जींद यूनिट के निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सिंचाई विभाग, जुलाना के एसडीओ दीपांशु को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता को तीन लाख रुपये की रिश्वत राशि दी, जिन पर पहचान के लिए पाउडर लगाया गया था। इसके बाद टीम ने तय योजना के तहत ट्रैप लगाया। एसीबी की योजना के मुताबिक अमन ने भिवानी रोड स्थित सीए अजय शर्मा के कार्यालय में जाकर उसे तीन लाख रुपये दिए। इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने अजय शर्मा को मौके पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से रिश्वत के तीन लाख रुपये बरामद हुए। हाथ धुलवाने पर रासायनिक पदार्थ के कारण उसके हाथों का रंग भी बदल गया।

पूछताछ के बाद ईटीओ भी गिरफ्तार

सीए अजय शर्मा से पूछताछ के दौरान ईटीओ दिवेश साहू का नाम सामने आया। इसके बाद एसीबी की टीम लघु सचिवालय स्थित जीएसटी कार्यालय पहुंची और ईटीओ दिवेश साहू को भी गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में रिश्वत मांगने और लेने से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

Fertilizer: खाद के 600 कट्टे मिलने पर कालाबाजारी का केस दर्ज
जींद (सच कहूँ न्यूज़)। Jind News: सदर थाना नरवाना पुलिस ने गांव सच्चाखेड़ा-भिखेवाला रोड स्थित एक पोल्ट्री फार्म से खाद के 600 भरे कट्टे बरामद किए हैं। कृषि विभाग के एसडीओ सुनील की शिकायत पर बरसोला निवासी रविन के खिलाफ आवश्यक वस्तु कालाबाजारी, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विभागीय टीम ने छापेमारी के दौरान 720 खाली कट्टे भी बरामद किए। जांच में सामने आया कि खाद किसानों में बांटने के बजाय फैक्ट्रियों में महंगे दाम पर बेचने के लिए रखी गई थी। विभाग ने खाद के दो सैंपल लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सतीश कुमार ने संभाला सिटी थाना एसएचओ का कार्यभार
सफीदों (सच कहूँ/देविन्द्र कुमार)। Safidon News: सिटी थाना सफीदों के नए एसएचओ के रुप में सतीश कुमार ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। सतीश कुमार ने राजकुमार राणा का स्थान लिया है। नवनियुक्त एसएचओ सतीश कुमार ने कहा कि उनकी पहली और प्रमुख प्राथमिकता क्षेत्र में नशे तथा अपराध पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाना रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक, जींद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को किसी गलत या गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिलती है या उसका अंदेशा होता है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। एसएचओ ने कहा कि अपराध और अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में आमजन का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।

Safidon News: सिटी थाना सफीदों के नवनियुक्त एसएचओ सतीश कुमार।

Fraud Alert: विदेश भेजने का झांसा देकर 25 लाख ठगे, केस दर्ज
जींद (सच कहूँ/जसविन्द्र)। Jind News: सदर थाना सफीदों पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में युवक प्रभजोत के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। निम्राबाद निवासी लवप्रीत कौर ने शिकायत में बताया कि आरोपित ने उसकी बेटी को विदेश भेजने का झांसा देकर पासपोर्ट व दस्तावेज लिए और अप्रैल 2025 में 25 लाख रुपये अपने खाते में जमा करवाए। बाद में दिल्ली बुलाकर फ्लाइट की बात कही, लेकिन फोन बंद कर दिया। आरोपित ने दस्तावेज भी वापस नहीं किए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Blood Donation: बची रहे इंसानियत की डोर, सेवादारों ने किया रक्तदान
संगतपुरा/जींद ((सच कहूँ/राहुल)। Sangatpura News: थैलेसीमिया मरीजों की मदद के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार सुनील इन्सां, कुलदीप इन्सां और प्रदीप इन्सां ने नागरिक अस्पताल, जींद स्थित ब्लड बैंक में स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता भलाई का संदेश दिया। सेवादारों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की किरण बन सकता है। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से वे मानवता भलाई के कार्यों में योगदान देते हैं। थैलेसीमिया मरीजों को नियमित रूप से रक्त की जरूरत होती है, इसलिए स्वस्थ लोगों को भी आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।

ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. शिप्रा ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए पूज्य गुरुजी और सेवादारों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया मरीजों के लिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से बिना झिझक रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। रक्तदान के बाद डॉ. शिप्रा ने सुनील इन्सां, कुलदीप इन्सां और प्रदीप इन्सां को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। सेवादारों ने कहा कि वे भविष्य में भी रक्तदान सहित मानवता भलाई के कार्यों में निरंतर योगदान देते रहेंगे।

Sangatpura News: रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित करतीं ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. शिप्रा।

खिलौने बेचकर लौट रहे दो युवकों पर चाकू से हमला, घायल
सफीदों (सच कहूँ/देविन्द्र कुमार। Safidon News: गांव कारखाना के समीप मंगलवार देर रात खिलौने बेचकर लौट रहे दो युवकों पर चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ितों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव रोजला निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर के मकबरा पीर के पास खिलौनों की दुकान लगाता है। मंगलवार देर रात दुकान बंद करने के बाद वह अपने दोस्त गांव कारखाना निवासी दीपक के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

जब वे गांव कारखाना के पास पहुंचे तो पीछे से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, आए और उनकी बाइक रुकवा ली। राहुल के अनुसार, बदमाशों ने बिना किसी बातचीत के उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राहुल की उंगली और हाथ की कोहनी पर चोट लगी, जबकि दीपक की गर्दन पर चाकू से वार किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। राहुल ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश या पुरानी दुश्मनी नहीं है और न ही उसका किसी के साथ कोई विवाद रहा है। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दो युवकों पर चाकू से हमला किए जाने की शिकायत मिली है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Safidon News: नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल व दीपक।

Hydrogen Train News: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने 9 दिनों में तय किया 1,200 किलोमीटर का सफर
जींद (सच कहूँ/जसविन्द्र)। Hydrogen Train: दिल्ली मंडल के जींद-सोनीपत रेलखंड पर संचालित देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने लगातार नौ दिनों में बिना किसी बाधा के 1,200 किलोमीटर से अधिक का सफर पूरा कर लिया है। इस दौरान ट्रेन ने लगभग 3,200 लीटर डीजल की बचत की है। भारतीय रेल के अनुसार यह ट्रेन हाइड्रोजन और आॅक्सीजन की रासायनिक अभिक्रिया से स्वयं बिजली उत्पन्न करती है, जिससे केवल जलवाष्प निकलती है और कार्बन उत्सर्जन नहीं होता।

दस कोच वाली इस ट्रेन में दो हाइड्रोजन ड्राइविंग पावर कार लगी हैं, जो संयुक्त रूप से 2,400 किलोवाट क्षमता प्रदान करती हैं। इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरियों और हाइड्रोजन सिलेंडरों का भी उपयोग किया गया है। सुरक्षा के लिए हाइड्रोजन रिसाव, आग, धुआं और अधिक तापमान का स्वत: पता लगाने वाली आधुनिक प्रणालियां तथा स्वचालित शट-आॅफ सिस्टम लगाए गए हैं।

इस परियोजना के तहत जींद में भारतीय रेल की पहली समर्पित हाइड्रोजन भंडारण और ईंधन भरने की सुविधा स्थापित की गई है। यहां लगभग 3,000 किलोग्राम हरित हाइड्रोजन के भंडारण की क्षमता है। जींद-सोनीपत रेलखंड पर सफल परिचालन के बाद जल्द ही इस ट्रेन का परीक्षण दिल्ली मार्ग पर भी शुरू किया जाएगा। भारतीय रेल इसे स्वच्छ, शून्य-उत्सर्जन और आत्मनिर्भर रेल परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रही है।

Blood Donation: आशीष इन्सां व एमएसजी आईटी विंग सेवादार प्रिंस इन्सां ने निभाया इंसानियत का फर्ज
किनाना/जींद (राहुल)। गांव पड़ाना, ब्लॉक किनाना निवासी एमएसजी आईटी विंग सेवादार आशीष इन्सां ने पीजीआई रोहतक में प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता होने पर एक महिला की मदद के लिए एक यूनिट रक्तदान किया। रक्त की जरूरत की जानकारी मिलने पर आशीष इन्सां ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और महिला की सहायता की। Blood Donation

आशीष इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने उन्हें मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा दी है। वह भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य करते रहेंगे। महिला के परिजनों ने रक्तदान के लिए आशीष इन्सां का आभार जताते हुए पूज्य गुरु जी का भी धन्यवाद किया।

डेरा श्रद्धालु ने 61वीं बार रक्तदान कर बचाई कैंसर मरीज की जान

यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु ने कैंसर पीड़ित की एक यूनिट रक्तदान कर उसकी जान बचाई। आईटी विंग मैंबर प्रिंस इन्सां ने बताया ब्लॉक यमुनानगर निवासी दीपक इन्सां ने सिविल अस्पताल में दाखिल एक कैंसर पीड़ित मरीज को एक यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि दीपक इन्सां ने पूज्य गुरु जी की प्रेरणा पर चलते हुए 61वीं बार रक्तदान किया। Blood Donation

Hydrogen Train: हरियाणा के लिए अच्छी खबर, जर्मनी, चीन से बेहतर है भारत की हाइड्रोजन ट्रेन
जींद (सच कहूँ न्यूज)। भारत ने हरित एवं स्वच्छ रेल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित ट्रेन शुरू कर दी है। जर्मनी और चीन में संचालित हाइड्रोजन ट्रेनों की तुलना में यह अधिक क्षमता और अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। यह ट्रेन भारतीय रेलवे की स्वदेशी इंजीनियरिंग और तकनीकी दक्षता का नया उदाहरण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से जींद-सोनीपत रेलखंड पर शुक्रवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दस डिब्बों वाली यह ट्रेन 1,200 किलोवाट क्षमता वाले हाइड्रोजन ईंधन सेल प्रणाली से संचालित होगी और 75 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम परिचालन गति से चलेगी।

यह ट्रेन हाइड्रोजन और आॅक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से बिजली उत्पन्न करती है। इस प्रक्रिया का एकमात्र उत्सर्जन जलवाष्प (वॉटर वेपर) होता है, जिससे यह लगभग शून्य-कार्बन उत्सर्जन वाली पर्यावरण अनुकूल रेल सेवा बन जाती है। भारतीय रेलवे के अनुसार, दुनिया के कई देशों में अभी दो या तीन डिब्बों वाली हाइड्रोजन ट्रेनें ही परिचालन में हैं, जबकि भारत ने 10 डिब्बों वाली ट्रेन विकसित की है, जो करीब 2,600 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। क्षमता और शक्ति के लिहाज से इसे दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों माना जा रहा है।

इस परियोजना के लिए हरियाणा के जींद में भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा हाइड्रोजन ईंधन भरने का स्टेशन भी स्थापित किया गया है। इसी स्टेशन से ट्रेन में हाइड्रोजन की आपूर्ति की जाएगी, जिससे इसके नियमित परिचालन के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा तैयार हो गया है।

रेल मंत्रालय ने बताया कि यह ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित की गयी है। इसके तकनीकी मानक और डिजाइन को रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स आॅर्गनाइजेशन ने तैयार किया है। परियोजना 'मेक इन इंडिया' और हरित ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। भारतीय रेलवे भविष्य में 'हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज' परियोजना के तहत अन्य रेलखंडों, विशेषकर विरासत और पर्वतीय मार्गों पर भी हाइड्रोजन ट्रेनों के संचालन की योजना पर काम कर रहा है।

Indian Railways: हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे को आधुनिक बनाने का अहम हिस्सा: अश्विनी वैष्णव
Hydrogen Train India: जींद, हरियाणा । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे को आधुनिक बनाने के पीएम मोदी के विजन का अहम हिस्सा है। इस ट्रेन की तकनीक पूरी तरह से स्वदेशी है और आत्मनिर्भर भारत का शानदार उदाहरण है।  रेलवे मंत्री वैष्णव ने कहा कि भारत में हाइड्रोजन को दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह ही एक नए ईंधन के तौर पर देखा जाता है और सरकार ने इसे बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। रेलवे ने ट्रांसपोर्ट सेक्टर के लिए 2,400 किलोवाट का पूरा हाइड्रोजन प्रोपल्शन सिस्टम तैयार किया है, जिसे इस ट्रेन में लगाया गया है। Indian Railways

उन्होंने आगे कहा कि यह तकनीक पूरी तरह से स्वदेशी है और 'आत्मनिर्भर भारत' की सोच को दर्शाती है। यह ग्रीन एनर्जी की दिशा में एक अहम कदम है। साथ ही, यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से चल रहे रेलवे के आधुनिकीकरण के काम का हिस्सा है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इस हाइड्रोजन तकनीक के बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकार भारत के पास ही है और इसे आने वाले समय में निर्यात में भी किया जाएगा। साथ ही कहा कि रेलवे फिलहाल इसे आगे विकसित करने पर कार्य कर रहा है।

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हाइड्रोजन फ्यूल सेल संचालित ट्रेन का प्रारंभिक संचालन उत्तर रेलवे के जींद-सोनीपत रेलखंड पर किया जाएगा। यह ट्रेन जींद जंक्शन, गोहाना जंक्शन और सोनीपत को जोड़ेगी। साथ ही यह मार्ग के बीच स्थित स्टेशनों और प्रस्तावित ठहरावों पर भी सेवा देगी। इनमें जींद सिटी, पांडू पिंडारा जंक्शन, ललित खेड़ा हॉल्ट, भंभेवा, इसापुर खेड़ी हॉल्ट, बुटाना हॉल्ट, खंडराई हॉल्ट, रभराह हॉल्ट, लाठ हॉल्ट, मोहाना, बरवासनी हॉल्ट और सोनीपत न्यू शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, भारत में चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन की खासियत यह है कि इसे 10 कोचों वाले यात्री ट्रेनसेट के रूप में तैयार किया है, जिसमें करीब 2,600 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। वहीं, वर्तमान में दुनिया भर में संचालित अधिकांश हाइड्रोजन यात्री ट्रेनों में केवल दो या तीन कोच होते हैं और इन्हें मुख्य रूप से छोटी क्षेत्रीय रेल सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे भैंस चोर गिरोह के तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचे
जींद (सच कहूँ/जसविंद्र)। Jind News: जींद पुलिस और अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह के बीच शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को जवाबी कार्रवाई के बाद दबोचा गया। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने के प्रयास में गिरकर घायल हो गया। तीनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि चोरी की पिकअप में सवार तीन बदमाश जींद क्षेत्र में भैंस चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिशनपुरा बस अड्डे के पास नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने वाहन नहीं रोका, बल्कि सरकारी गाड़ी को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। पीछा करने पर किशनपुरा रोड स्थित विश्वविद्यालय के पास बदमाश वाहन छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन लगातार गोलीबारी जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।

आरोपियों के खिलाफ पहले से ही दर्ज हैं आपराधिक मामले

कार्रवाई के दौरान फुरकान उर्फ मिर्ची और कामिल के पैरों में गोली लगी, जबकि सोहेल भागते समय गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुरकान उर्फ मिर्ची निवासी अकबरपुर सुनहेटी, कामिल निवासी बढ़ेड़ और सोहेल निवासी कैराना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और चोरी की पिकअप बरामद की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी कुख्यात भैंस चोर गिरोह के सदस्य हैं और उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में इनके खिलाफ चोरी, लूट और अन्य संगीन अपराधों के तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की गहन जांच कर रही है।

Jind News: एनकाउंटर में घायल भैंस चोर गिरोह के तीनों आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन