Haryana Chirag Yojana - Sach Kahoon Hindi

Chirag Yojana News: शिक्षा का नया सवेरा: निजी स्कूलों में चिराग जलाएंगे सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र
13 से 30 मार्च के बीच विद्यार्थी अपनी पसंद के स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Chirag Yojana Update: हरियाणा में शिक्षा के लोकतंत्रीकरण की दिशा में चिराग योजना एक मील का पत्थर साबित हो रही है। शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए निजी स्कूलों के द्वार सामान्य पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों के लिए खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। इस योजना के तहत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के दाखिलों का आधिकारिक बिगुल फूंक दिया गया है, जिससे उन अभिभावकों में उम्मीद की नई किरण जगी है जो अपने बच्चों को संसाधनों से संपन्न निजी विद्यालयों में पढ़ाने का सपना देखते हैं। Chirag Yojana News

10 मार्च तक स्कूलों में रिक्तियों को स्कूलों के सूचना पटल पर भी प्रदर्शित करना होगा, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। 13 से 30 मार्च के बीच विद्यार्थी अपनी पसंद के स्कूलों में आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यदि सीटों से अधिक दावेदार सामने आते हैं, तो 1 से 5 अप्रैल के बीच अभिभावकों के सम्मुख ड्रॉ के माध्यम से भाग्य का फैसला होगा।

योजना के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जिनकी पारिवारिक आय 1.8 लाख रुपये या उससे कम है और जिन्होंने वर्तमान सत्र में सरकारी स्कूल से शिक्षा ली है। विभाग की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रत्येक निजी स्कूल में दाखिला प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक सरकारी नॉमिनी तैनात किया जाएगा जो पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेगा। चयनित छात्रों की सूची 30 अप्रैल तक अपडेट कर दी जाएगी।

जहाँ एक ओर बड़े छात्र दाखिले की तैयारी में हैं, वहीं प्राथमिक कक्षाओं, बालवाटिका-3 से 5वीं के लिए वार्षिक परीक्षाओं का समय आ गया है। 16 से 25 मार्च तक चलने वाली इन परीक्षाओं में निपुण दक्षताओं का मूल्यांकन होगा। 16 मार्च को पहली की अंग्रेजी, दूसरी की गणित और तीसरी की हिंदी परीक्षा से इस अभियान की शुरूआत होगी।

डीईओ का कथन | Chirag Yojana News

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी ने स्पष्ट किया कि दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्कूलों को पहले रिक्तियों का ब्यौरा सार्वजनिक करना होगा, जिसके बाद ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही, प्राथमिक परीक्षाओं को लेकर उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे जीरो पीरियड का सदुपयोग कर कमजोर विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को सुधारें, ताकि जिला स्तर पर बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें।

यह भी पढ़ें:– Stray Dogs: आवारा कुत्तों का आतंक, शहरवासी करें एजेंसी का सहयोग: मेहता

Haryana Chirag Yojana: हरियाणा सरकार की चिराग योजना के तहत इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
Haryana Chirag Yojana: कैथल, सच कहूं /कुलदीप। जिले में ‘चिराग’ योजना के तहत 50 निजी स्कूलों में 2288 सीटें दाखिले के लिए उपलब्ध हैं। इन सीटों पर सरकारी स्कूलों की 5वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले पात्र बच्चे निजी स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। जिनका खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इन सभी स्कूलों में 31 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है । जिन स्कूलों का योजना के तहत दाखिले के लिए चयन किया गया है, उनमें से ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल हैं। कैथल जिले में गुहला चीका ब्लॉक के 8 स्कूलों में 287 सीटे, कैथल ब्लॉक के 8 स्कूलों में 156 सीटें, कलायत ब्लॉक के 10 स्कूलों में 728 सीटें, पूंडरी ब्लॉक के 11 स्कूलों में 422 सीटें, राजौंद ब्लॉक के 11 स्कूलों में 559 सीटें और सीवन ब्लॉक के 2 स्कूलों में 136 सीटें चिराग योजना के तहत इन निजी स्कूलों में उपलब्ध है। जिले में सबसे ज्यादा कलायत ब्लॉक में सीटें उपलब्ध है। नए शैक्षणिक सत्र में हरियाणा में गरीब परिवारों के 34 हजार से अधिक बच्चे निजी स्कूलों में अब बिल्कुल मुफ्त पढ़ सकेंगे। मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान योजना (चिराग) के तहत इन बच्चों को दाखिला मिलेगा और इन बच्चों को कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। प्रदेशभर में 700 निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों में 5वीं से 12वीं कक्षा तक 34,271 सीटें रिक्त दर्शाई गई हैं।

Share Market News: शेयर मार्किट में अब आएगा भारी उछाल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कर दिया बड़ा ऐलान

सीटों का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध | Haryana Chirag Yojana

बता दे कि चिराग योजना को लेकर निदेशालय ने पत्र भी जारी किया है। जिसके तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र, जिनके अभिभावकों की वार्षिक सत्यापित आय परिवार पहचान पत्र के अनुसार 1.80 लाख रुपए या उससे कम है, उनके दाखिले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं से 12वीं में निजी स्कूलों में सहमति के बाद किए जाएंगे। सभी सहमत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की कक्षानुसार घोषित सीटों का विवरण विभागीय वेबसाइट पर दर्शाया जाएगा। निजी स्कूल कक्षानुसार घोषित सीटों की जानकारी नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करेंगे।

चिराग योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे निजी स्कूलो में दाखिला ले सकते है | 50 निजी स्कूलों की लिस्ट विभाग के पास गई है जिनमें 2288 सीटें विद्यार्थियों के लिए खाली है। इन सभी स्कूलों में 31 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है | पांचवी से 12वी कक्षा तक के विद्यार्थी आवेदन कर दाखिला ले सकते है |

रामदिया गागट , जिला शिक्षा अधिकारी , कैथल |

इन स्कूलों में होना है दाखिला- Haryana Chirag Yojana

स्कूल सीट

1. मॉडर्न स्कूल चीका 36

2. सैनिक पब्लिक स्कूल खरौदी 43

3. सरस्वती हाई स्कूल बलबेहडा 53

4. आदर्श निकेतन सीन. सेके. स्कूल चीका 39

5. बाबा पंचमपुरी सीन. सेके. स्कूल भागल 15

6. स. प्रीतम सिंह मैमोरियल स्कूल बद्सुई 24

7. शिशु निकेतन आदर्श हाई स्कूल भुना 20

8. सरस्वती सरस्वती मिडल स्कूल चीका 57

9. आर्य आदर्श मिडल स्कूल ख़नौदा 09

10. कृष्ण शिक्षा समिति पब्लिक स्कूल सुभाष नगर 05

11. मॉडर्न मिडल स्कूल कैथल 20

12. स्पर्शव जैन बाल सदन कैथल 40

13. आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल कठवाड 16

14. एवरग्रीन पब्लिक स्कूल कैथल 54

15. गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल बाबा लदाना 06

16. स्वामी विवेकानंद सीन. सेके. स्कूल कैथल 06

17. शिव विद्या मंदिर मिडल स्कूल बालू 09

18. डी.बी.एस.सी.आर. सिन. सके. स्कूल सिनद 242

19. गौर सीन. सेके. स्कूल कैलरम 32

20. एस.डी. सिन. सेके. स्कूल कलायत 120

21. शहीद भगत सिंह सीन. सेके. स्कूल मटौर 140

22. लार्ड कृष्णा मिडल स्कूल बात्ता 30

23. डी.डी.वाई. सीन. सेकें. स्कूल खरक पांडवा 06

24. शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल कलायत 06

25. दिल्ली सीन. सेके. स्कूल कलायत 23

26. सर छोटू राम सीन. सेके. स्कूल कुराड 120

27. जे.बी.पी.एम.एस. पाई 57

28.डीवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल ढांड 07

29. आर्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जडौला 18

30. प्रभात सीन. सेके. स्कूल पाई 62

31. आर.सी सीन. सेके. स्कूल पाई 45

32. सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंदराणा 09

33. श्वेता रॉयल पब्लिक स्कूल फतेहपुर पुंडरी 12

34. राजीव गांधी पब्लिक हाई स्कूल हजवाना 99

35. एस.डी सीन. सेके. स्कूल रसीना 35

36. श्री गीता निकेतन टयोंठा 60

37. टैगोर हाई स्कूल ढांड 18

38. रामचंद्र प्राइमरी स्कूल सेरधा 09

39.अमर पब्लिक स्कूल किठाना 11

40. गौरव हाई स्कूल, रेहडा 39

41. गोल्ड लाइफ प्राइमरी स्कूल राजौंद 160

42. ज्ञानदीप सीन. सेके. स्कूल राजौंद 40

43. किठाना पब्लिक स्कूल किठाना 26

44. शिव शंकर सीन. सेके. स्कूल कसान 103

45. महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल राजौंद 05

46. स्वामी सीता राम सीन. सेके. स्कूल किठाना 60

47.गीता पब्लिक स्कूल भाणा 61

48. एमडी सीन. सेके. स्कूल राजौंद 45

49. श्री शारदा रतन पब्लिक स्कूल सीवन 90

50. गीता एसडी पब्लिक स्कूल सीवन 46

Chirag Yojana: नरवाना खण्ड के कुल 192 छात्र ही उठा पाएंगे चिराग योजना का फायदा
खण्ड के चार स्कूलों का नाम सूची में | Narwana News

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Haryana Chirag Yojana: चिराग योजना के तहत सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब निजी विद्यालय में भी पढ़ पाएंगे। इसके लिए उन्हें पिछले शैक्षिक वर्ष में कक्षा सरकारी विद्यालय से पास होना जरूरी है। चिराग योजना को शुरू करने के लिए सरकार ने नियम 134ए को खत्म कर दिया है। सरकार का इरादा कम आय वाले बच्चों को भी निजी स्कूलों में मुफ्त में पढ़ने की अनुमति देना है। Narwana News

परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। वे चिराग योजना का लाभ पाने के पात्र हैं। योजना के तहत प्रारंभिक चरण में, सरकार ने योजना के तहत लगभग 25,000 छात्रों को कवर करने की योजना बनाई है, जो कक्षा 2 से कक्षा 12 वीं तक के होंगे। चिराग योजना के तहत नरवाना खंड में गरीब परिवार के बच्चों के हिस्से केवल 192 सीटें ही आई है। जानकारी देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने बताया कि सरकार द्वारा जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, और इस स्कीम के तहत केवल वही छात्र पात्र होगे जिन्होंने गत शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में सरकारी विद्यालयों में प्राप्त/ उत्तीर्ण की हो। Narwana News

सुरेश नैन ने बताया कि चिराग स्कीम के तहत नरवाना खंड के दिल्ली ग्लोबल पब्लिक स्कूल धनौरी (मिडिल) , आर डी एस डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमतान साहिब,सर छोटू राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमतान साहिब और स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंगवाल इन चार स्कूलों का सूची में नाम आया है। विद्यार्थी खंड के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं अगर आवेदन ज्यादा प्राप्त होते हैं तो विद्यार्थियों का चयन 12 अप्रैल को ड्रा निकालकर किया जाएगा।

किस स्कूल में कितनी सीटें | Narwana News

1. दिल्ली ग्लोबल पब्लिक स्कूल धनौरी

कक्षा चार में 3 सीट, कक्षा पांच में 4 सीट , कक्षा छः में 3 सीट, कक्षा सात में 4 सीट , कक्षा आठ में 3 सीट

2. आर डी एस डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमतान साहिब (मिडिल)

कक्षा चार में 10 सीट, कक्षा पांच में 10 सीट ,कक्षा छः में 10 सीट, कक्षा सात में 10सीट ,कक्षा आठ में 10 सीट

3.सर छोटू राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमतान साहिब (हाई स्कूल)

कक्षा चार में 10 सीट, कक्षा पांच में 10 सीट ,कक्षा छः में 10 सीट,कक्षा सात में 10 सीट , कक्षा आठ में 10 सीट, कक्षा नौवीं में 15 सीट, कक्षा दसवीं में 15 सीट

4.स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंगवाल | Narwana News

कक्षा चार में 5 सीट, कक्षा पांच में 5 सीट, कक्षा छः में 5 सीट, कक्षा सात में 5 सीट, कक्षा आठ में 5 सीट, कक्षा नौवीं में 5 सीट, कक्षा दसवीं में 5 सीट, कक्षा ग्यारवीं में 5 सीट, कक्षा बाहरवीं में 5 सीट

यह भी पढ़ें:– दो केएनजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित

चिराग योजना: नया शेड्यूल जारी, 26 स्कूलों ने दिया सीटों का ब्योरा
चार मई से लेकर 12 मई तक प्राइवेट विद्यालयों में कर सकते हैं आवेदन

15 से 25 मई तक होंगे स्कूलों में दाखिले

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों का दाखिला प्राइवेट स्कूलों में करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई (Chirag Yojana) चिराग योजना के तहत जिला भर से 26 स्कूलों ने आॅनलाइन आवेदन कर सीटों का ब्योरा दिया है। वहीं जिला मुख्यालय में केवल पांच ही स्कूल ऐसे हैं जो चिराग के तहत बच्चों को दाखिला देने के लिए सहमत हैं। शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को चिराग योजना के तहत शेडयूल जारी कर दिया है, जिसके तहत चार मई से प्राइवेट स्कूलों में दाखिलें के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। वहीं ये आवेदन विद्यार्थी 12 मई तक कर सकते है। जिसके बाद 15 मई से प्राइवेट स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 25 मई तक चलेगी। जिसके बाद 26 से लेकर 31 मई तक प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने 12 लोग लिए हिरासत में

चिराग योजना के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिले को लेकर शेडयूल जारी हो गया है। (Chirag Yojana) जिलाभर से 26 स्कूलों ने आॅनलाइन आवेदन कर सीटों का ब्योरा दिया है। इस दौरान कक्षा तीसरी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के दाखिले प्राइवेट स्कूलों में होंगे। जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये है या इससे कम है।

अमित मनहर, नोडल अधिकारी आरटीई योजना, सरसा।

स्कूलों में सीटों की संख्या | (Chirag Yojana)

बड़ागुढां में 56, डबवाली में 59, ऐलनाबाद में 286, चोपटा में 97, ओढां में 69, रानियां में 125, सरसा में 248

योजना के तहत जरूरी बातें:

योजना के तहत उन्हीं विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूल में दाखिला होगा जिसने अपनी पिछली कक्षा सरकारी स्कूल से उत्तीर्ण की हो।

विद्यार्थी उसी खंड के मान्यता प्राप्त स्कूल में आवेदन कर सकता है, जिसमें वो रहता है। एक से ज्यादा स्कूल में भी आवेदन कर सकता है।

लों में सीटों की ब्योरा सूची स्कूलों के नोटिस बोर्ड व अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध मिलेगी।

खिले की प्रक्रिया संपन्न करने के बाद विद्यार्थियों की सूची स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर दर्शाई जाएगी।

प्राइवेट स्कूल में दाखिला उन्हीं बच्चों का होगा जिनके अभिभावाकों वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये होगी।

आवेदन पत्र के बाद अभिभावक स्कूल से रसीद जरूर लें।

दाखिले के लिए विद्यार्थी का परिवार पहचान-पत्र होना जरूरी है।

विद्यार्थियों को दाखिले के लिए सीएलसी यानि स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट भी जरूरी होगा।

अब जरूरतमंद बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मिलेगा दाखिला
जिन अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार, वे भी कर सकते हैं आवेदन

चिराग योजना के तहत 15 मार्च से आवेदन शुरू, 31 तक दर्ज करवाएं सहमति

शिक्षा विभाग का शैड्यूल जारी, 15 से 31 मार्च तक होंगे आवेदन

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान (चिराग) स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों में दाखिला दिलाएगा। दाखिले के आवेदन हेतु शिक्षा विभाग ने शैड्यूल जारी कर दिया है। इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार मान्यता प्राप्त निजी स्कूल चिरोग योजना के तहत छात्रों का दाखिला करने बारे अपनी सहमति विभाग की वेबसाइट पर 31 जनवरी तक दर्ज करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:– विज का एक्शन: नायब तहसीलदार व एआरओ किया सस्पेंड, जांच के लिए बनाई कमेटी

स्कूल कक्षा अनुसार सीटों का विवरण विभागीय साइट और संबंधित विद्यालय सीटों का ब्यौरा नोटिस बोर्ड पर दर्शाएगा। वहीं छात्र या उनके अभिभावक योजना का लाभ लेने के लिए 15 मार्च से 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय छात्रों व अभिभावकों से प्राप्त आवेदन पोर्टल पर अपलोड करेगा। जिन विद्यालयों में सीटों से ज्यादा आवेदन प्राप्त होंगे उस स्थिति में दाखिले के लिए लॉटरी के माध्यम से एक अपै्रल से पांच अपै्रल के बीच में ड्रा निकाला जाएगा। इस बार योजना के तहत कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।

इन विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जिन छात्रों के अभिभावकों की आय एक लाख 80 हजार रूपए व इससे कम होगी। उन्हीं छात्रों को दाखिले के लिए पात्र माना जाएगा तथा वह आय परिवार वपहचान पत्र की वार्षिक सत्यापित आय से मान्य होगी। इस योजना के तहत केवल वहीं छात्र पात्र होंगे जिन्होंने गत शैक्षणिक वर्ष में अपनी शिक्षा सरकारी विद्यालयों से उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा छात्र दाखिले के लिए केवल उसके वर्तमान ब्लॉक के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में उपलब्ध सीटों पर दाखिले के लिए पात्र होंगे।

खंड में एक से अधिक स्कूलों में कर सकते हैं आवेदन

छात्र खंड में एक से अधिक विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते है। जिस मान्यता प्राप्त निजी स्कूल को अभिभावक या छात्र द्वारा आवेदन पत्र दिया जाएगा। वह विद्यालय अभिभावक व छात्र को रसीद अवश्य देंगे। इसके अलावा छात्र को पिछले सरकारी स्कूल से स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट लिया जाना अनिवार्य होगा। दाखिले के लिए छात्र के परिवार पहचान पत्र जरूरी है। फीस प्रतिपूर्ति राशि के लिए वही मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय पात्र होंगे जिन द्वारा फार्म 6 में अपने विद्यालय की फीस राशि चालू स्तर के लिए पोर्टल पर दिखाई होगी।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश मेहरा ने बताया कि शिक्षा विभाग ने चिराग योजना के तहत दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। अभिभावक या छात्र 15 मार्च से 31 मार्च तक चिराग योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।