Meerapur - Sach Kahoon Hindi

सम्भलहेडा के किसान हाजी महबूब की किस्मत चमकी, लकी ड्रॉ में जीता महिंद्रा 575 ट्रैक्टर
मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) क्षेत्र के गांव सम्भलहेडा के किसान हाजी महबूब की किस्मत उस समय चमक उठी जब उनका नाम लकी ड्रॉ में निकलकर सामने आया और उन्हें महिंद्रा 575 ट्रैक्टर पुरस्कार स्वरूप मिला। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार हाजी महबूब ने सितंबर माह में एग्रो स्टार कंपनी के कैस्पर सरसों के एक-एक किलोग्राम के दो पैकेट बीज खरीदे थे। उस माह खरीदारी करने वाले किसानों के नाम लकी ड्रॉ योजना में शामिल किए गए थे। करीब 70 हजार किसानों ने इस योजना के तहत भाग लिया था। कंपनी द्वारा 13 जनवरी को पुणे स्थित मुख्यालय से ऑनलाइन लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमें सम्भलहेडा के किसान हाजी महबूब का नाम महिंद्रा 575 ट्रैक्टर के लिए घोषित हुआ।

जैसे ही ट्रैक्टर निकलने की सूचना मिली, किसान हाजी महबूब खुशी से झूम उठे। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और ग्रामीणों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।

सोमवार को कंपनी की ओर से सम्भलहेडा स्थित शिव फार्म हाउस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में रीजनल मैनेजर राकेश सिंह, टेरिटरी मैनेजर कुलदीप सिंह, वरिष्ठ कृषि अधिकारी देवेंद्र त्रिपाठी तथा जानसठ के आदेश कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने हाजी महबूब को सम्मानपूर्वक महिंद्रा 575 DI ट्रैक्टर की चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कंपनी किसानों को बेहतर बीज और तकनीक उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। हाजी महबूब की सफलता ने क्षेत्र के अन्य किसानों को भी प्रेरित किया है।

शिखा शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘नॉलेज फिएस्टा 2025’ का सफल आयोजन
मीरापुर। कस्बे के शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘एसएसएस नॉलेज फिएस्टा 2025’ का भव्य आयोजन बड़ी उत्सुकता, ऊर्जा और ज्ञानपूर्ण वातावरण के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों ने सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी की। ज्ञान पर आधारित यह आयोजन चार रोचक चरणों— मैनडेट राउंड, पासिंग द क्वेश्चन, रैपिड फायर राउंड तथा बज़र राउंड— से निर्मित था, जिसने प्रतिभागियों की बुद्धिमत्ता और त्वरित निर्णय क्षमता की वास्तविक परीक्षा ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत एवं डायरेक्टर राजेश कुमार शर्मा द्वारा सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। वहीं, डायरेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बच्चों को सतत सीखने, अनुशासन अपनाने तथा प्रतियोगिताओं में नेतृत्वपूर्ण भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षिकाओं ज़ैबा ख़ान एवं कोकिल बर्नवाल ने प्रभावशाली एवं व्यवस्थित ढंग से किया। आयोजन को सफल बनाने में को-ऑर्डिनेटर दीप्ति व्यास और कृति शर्मा का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सम्मिलित प्रयासों ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के परिणामस्वरूप रमन हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि भास्कर हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। रमन हाउस के प्रतिभागी— यावर (7-बी), अक्षा (7-ए), भव्या (6-सी) एवं आराध्या राजवंशी (8-ए)— ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी टीम को विजयी दिलाया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, त्वरित सोच, आत्मविश्वास और टीम-वर्क की भावना का विकास करना था। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता टीम सहित सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम की सफलता में राशि अरोड़ा, विपिन, नेहा राजवंशी, पूनम शर्मा, रविशंकर मलिक, फ़ैज़ दीन, धर्मेन्द्र सहित अनेक शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मीरापुर में तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड्स प्रशिक्षण कैंप का भव्य शुभारंभ
मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड्स प्रशिक्षण कैंप का भव्य उद्घाटन हुआ। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा आयोजित इस ‘कोमल पद शिविर’ में कक्षा तीन से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट ध्वज के हस्तांतरण और उसे गरिमापूर्ण रूप से फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के ए.एस.ओ.सी. अंकित चौधरी ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड प्रशिक्षण की मूल भावना, उद्देश्यों और नियमों से अवगत कराया। स्काउट गाइड प्रशिक्षक अभिषेक माथुर ने स्काउट ध्वज से संबंधित नियमों और उसकी गरिमा बनाए रखने के कर्तव्यों को विस्तार से समझाया।

UP Expressway News: उत्तर प्रदेश में बनने जा रहे हैं 8 नए हाईटेक एक्सप्रेसवे, 30 जिलों की बदल जाएगी किस्मत

प्रधानाचार्य सजी वर्गीस ने कहा कि स्काउट्स एंड गाइड्स का आदर्श वाक्य “हमेशा तैयार रहो” विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के मूल सिद्धांत सिखाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधक शालविक जैन ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट्स एंड गाइड्स प्रशिक्षण विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करता है। यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर विद्यालय कोऑर्डिनेटर मुदासिम एवं रोहिणी सिबी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दशहरा के दिन गांव ग्राम कासमपुर खोला हुआ गमगीन, सपूत लांस नायक कपिल कुमार को दी गई अंतिम सलामी
मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) क्षेत्र का ग्राम कासमपुर खोला उस समय गमगीन हो गया जब गांव के सपूत लांस नायक कपिल कुमार (28 वर्ष) का पार्थिव शरीर गुरुवार को गांव पहुंचा। जाट रेजीमेंट में की टुकडी ने आकर कपिल के अंतिम संस्कार में उनके सम्मान में अंतिम सलामी दी।

ग्राम कासमपुर खोला निवासी कपिल कपासिया पुत्र ध्यान सिंह की तैनाती गुजरात में जाट रेजीमेंट में चल रही थी। 20 जनवरी 2025 को पुणे में ड्यूटी के दौरान उन पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इस घटना में उनकी गर्दन पर चाकू से गहरा वार हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें पुणे मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां कई माह तक उनका इलाज चलता रहा। बाद में परिजन उन्हें मेरठ मिलिट्री हॉस्पिटल लेकर आए। यहां पर लगभग चार महीने तक उनका उपचार चला, लेकिन बुधवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

गुरुवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव कासमपुर खोला में पहंुचा तो हजारों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आर्मी अधिकारियों ने उन्हें गार्द ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। इसके बाद गांव के श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।शहीद कपिल कुमार के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी पत्नी कोमल, छोटा बेटा माधव और माता-पिता गहरे शोक में डूबे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि कपिल कुमार बचपन से ही होनहार और साहसी थे। सेना में भर्ती होकर उन्होंने गांव और परिवार का मान बढ़ाया।अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्रीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और आस-पास के लोग मौजूद रहे। सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।गांववासियों ने कहा कि शहीद का यह बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। कपिल कुमार ने देश सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। उनका नाम हमेशा गर्व से लिया जाएगा।

गुरुद्वारे की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, राकेश टिकैत ने हाईवे निर्माण रोकने की दी चेतावनी
मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) ग्राम देवल स्थित बीआईटी चौकी के समीप बने गुरुद्वारे के पास पिछले कई माह से जारी किसान यूनियन का धरना मंगलवार को उस समय और जोर पकड़ गया, जब किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत स्वयं धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशासनिक और हाईवे अधिकारियों को तुरंत बुलवाया तथा उनसे स्पष्ट शब्दों में कहा कि गुरुद्वारे से 260 मीटर के दायरे में किसी भी कीमत पर हाईवे का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

टिकैत ने चेतावनी दी कि यदि किसी एनएचएआई कर्मचारी ने इस क्षेत्र में कार्य शुरू करने की कोशिश की तो किसान यूनियन उसका सामान जब्त कर लेगी और धरना-प्रदर्शन को तेज कर देगी। उन्होंने कहा कि यह गुरुद्वारा क्षेत्र के साथ-साथ यात्रियों की आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग पहुंचते हैं। यहां चलने वाले लंगर में लोग भोजन ग्रहण कर विश्राम करने के बाद अपनी यात्रा आगे बढ़ाते हैं। यदि हाईवे का निर्माण इस स्थान पर कर दिया गया तो गुरुद्वारा दूसरी ओर छिप जाएगा और राहगीरों की नजर से ओझल हो जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या प्रभावित होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि 260 मीटर तक का क्षेत्र चिन्हित कर वहां झंडे लगाए जाएं और वहीं से धरना समाप्त कर दिया जाए। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस दायरे में कोई कर्मचारी निर्माण कार्य करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।

धरना स्थल पर इस दौरान एडीएम गजेंद्र सिंह, एसडीएम राहुल देव भट्ट, नायब तहसीलदार विपिन चौधरी, कानूनगो संजीव शर्मा और हल्का लेखपाल हरेंद्र सिंह मौजूद रहे। किसान यूनियन की ओर से जिला अध्यक्ष नवीन राठी, योगेश शर्मा, अशोक घटायन, योगेश बालियान, अमीर सिंह, प्रमोद अहलावत, गुलशन चौधरी, मास्टर महकर सिंह, जयप्रकाश, मोनू प्रधान, बबलू चपराना, खालिद चौधरी, सद्दाम और सतवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरने में राकेश टिकैत की मौजूदगी से किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यूनियन कार्यकर्ताओं ने संकल्प दोहराया कि गुरुद्वारे की आस्था और परंपरा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो बड़े आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

भारतीय संसद की शैक्षिक यात्रा में सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल के छात्र
मीरापुर। (सच कहूं/कोमल प्रजापति)23 सितंबर 2025 को सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल के 30 छात्रों और 3 शिक्षकों का दल भारतीय संसद के अध्ययन भ्रमण पर गया। इस शैक्षिक यात्रा ने छात्रों को न्यायपालिका, चुनाव प्रक्रिया और संसदीय कार्यप्रणाली की गहरी जानकारी दी। छात्रों ने लोकसभा, राज्यसभा और सेंट्रल हॉल का प्रत्यक्ष अवलोकन कर राजनीतिक प्रणाली को नजदीक से समझा।

UP New Highway: दिवाली से पहले यूपी वालों को मिली खुशखबरी, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण

यात्रा के दौरान छात्रों ने ब्लॉक पेंटिंग और कैलिग्राफी जैसे कला रूपों का भी अनुभव किया, जिससे उनकी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को नया आयाम मिला। लौटकर उन्होंने अपने अनुभव साथियों के साथ साझा किए, जिससे पूरे विद्यालय में जागरूकता और ज्ञान का विस्तार हुआ। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों के उत्साह और जिज्ञासा की सराहना करते हुए इस यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी का आभार प्रकट किया। यह शैक्षिक भ्रमण छात्रों के लिए न केवल यादगार रहा, बल्कि उनके भविष्य के लिए मूल्यवान सीख का आधार भी बना।

वाहनो से स्क्रेप (लोहा) चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
आरोपियों से एक चाकू, लोहे का तार, कपलिंग, इलैक्ट्रानिक कांटा आदि बरामद

मीरापुर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढाबो पर खडे वाहनो से स्क्रेप (लोहा) चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यो को गिरफ्तार किया है जबकि इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों से एक चाकू, लोहे का तार, कपलिंग, इलैक्ट्रानिक कांटा आदि बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया हैं ।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा चालाये जा रहे अपराधियांे के धरपकड अभियान में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ युवक ढाबो पर खडे वाहनो से स्क्रैप (लोहा) चोरी करने की फिराक में खडे हुए है। पुलिस टीम ने प्रात 4 बजे चौधरी ढाबा के बराबर में टायर पंचर के खोखे के पीछे दबिश देकर दो आरोपियो को हिरासत में ले लिया जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम फरमान पुत्र मौ. इकबाल निवासी गढी मुझेडा, अनस पुत्र यासीन निवासी मौहल्ला कोटला थाना मीरापुर बताया जबकि उनका तीसरा साथी सारिक उर्फ शाह आलम पुत्र यासीन निवासी मौहल्ला कोटला मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों से एक चाकू, लोहे का तार, कपलिंग, इलैक्ट्रानिक कांटा आदि बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।