Weather Report - Sach Kahoon Hindi
Weather Report: गैंस चैंबर’ से जल्द मिलेगा छुटकारा, मौसम विभाग ने शेयर की गुड न्यूज़!
Weather Update: नई दिल्ली। मौसम परिवर्तन का इतना बुरा असर कि लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर दिल्ली सरकार द्वारा पूरे क्षेत्र में इस समय ग्रिड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू किया हुआ है। बच्चों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखते हुए स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। वहीं लोगों से अपील की गई है कि वो बिना किसी वजह घर से बाहर न निकलें। दिल्ली में वाहनों के लिए ऑड-इवन स्कीम फिर से लागू हो गई है। इसी बढ़ते प्रदूषण के बीच मौसम विभाग की एक अच्छी खबर आ रही है। मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई है। Weather Report
विभाग के अनुसार मौसम का मिजाज बदलने के आसार दिख रहे हैं, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हवा की गति में हल्की वृद्धि से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी देखने को मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा, ‘जैसा कि हमने अनुमान लगाया था, पश्चिमी विक्षोभ राहत लेकर आया है, यह कुछ दिनों तक जारी रहेगा’। मौसम विभाग ने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 10 नवंबर तक और आसपास के मैदानी इलाकों में 9 नवंबर को हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। इसके चलते पहाड़ों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। Weather Report
दिल्ली-एनसीआर में इस दिन है बारिश के आसार? | Weather Report
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली एनसीआर में इस प्रदूषण के बीच बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार को हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी और मंगलवार को यह उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी के बीच बदल गई। विभाग ने बताया कि जब हवाएं दक्षिण-पूर्वी दिशा में चलेंगी, तो पंजाब और हरियाणा में पराली की आग का असर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा प्रदूषण स्तर में नहीं पड़ेगा। Weather Report
हिमालय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण की पहचान की गई है। इसके प्रभाव से, 8 नवंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। 9 और 10 नवंबर को छिटपुट से लेकर काफी अधिक बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। 8 से 10 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में और 9 और 10 नवंबर को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश हो सकती है। 9 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम राजस्थान में छिटपुट सी बारिश हो सकती है।
स्काईमेट वेदर के जलवायु और मौसम विज्ञान के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिवाली पर मौसम में परिवर्तन हो सकता है। नवंबर से दिल्ली की स्थिति में और सुधार होगा। जब पश्चिमी विक्षोभ दूर चला जाएगा, और उत्तर-पश्चिमी हवाएँ 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। Weather Report
यह भी पढ़ें:– Rajasthan Weather Update: इस दिन आ सकती बारिश!
Weather Alert: Imd ने अभी जारी किया अपडेट, इन राज्यों में हेलीकॉप्टर बनेगा माँनसून, जमकर बरसेंगे बदरा
नई दिल्ली। Weather Alert: मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहले ही हिमाचल व उत्तराखंड में बारिश ने तबाही मचा रखी है। उधर मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भी मॉनसून को लेकर अलर्ट जारी किया है।
यहां पर बिजली गिरने की संभावना | Weather Alert
मौसम विभाग के अनुसार के 21 व 22 अगस्त को भारी बारिश होगी। 19 अगस्त को तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। गर्मी और उमस से राहत मिल जाएगी। मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, बरेली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, हापुड़, नगीना, बुलंदशहर, शाहजाहांपुर, लखनऊ, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, बहराइच में बारिश व बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है।
पंजाब-हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट | Weather Alert
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में 22 अगस्त तक पंजाब में बादल छाएं रहने, बूंदाबांदी, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
हिमाचल में बारिश का कहर, 13 और लोगों की मौत, सात मकान जमींदोज
हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर लगातार जारी है। प्रदेश में 13 और लोगों की मौत हो गई है। राजधानी शिमला में नगर निगम के स्लाटर हाउस समेत सात भवन जमींदोज हो गए हैं। इसमें दो लोगों की दब कर मौत हो गई। राजधानी के ही समरहिल में भूस्खलन से जमींदोज हुए शिव बावड़ी मंदिर के मलबे से पांच और शव निकाले गए हैं। इस घटना में अब मृतकों की संख्या 13 पहुंच गई है।
इसके अलावा कुल्लू के आनी में तीन और किन्नौर के पांगी गांव के दुनंग कंडे (काशंग नाला) में दो जबकि चंबा में एक मौत हुई है। इस प्रकार प्रदेश में दो दिन के भीतर ही 64 लोग आपदा से दम तोड़ चुके हैं। वहीं पौंग बांध से पानी छोड़ने से कांगड़ा जिले का इंदौरा और फतेहपुर क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। यहां वायुसेना के हेलिकाप्टर से 1,000 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। दोनों क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। कुल्लू जिले के आनी उपमंडल की पोखरी पंचायत के रगेली गांव में दो मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए। इससे एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। घर से करीब दस किलोमीटर दूर तीनों के शव मिले हैं।
किन्नौर जिले के कल्पा खंड के पांगी गांव के दुनंग कंडे (काशंग नाला) में चट्टानों की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चंबा जिले के चुवाड़ी स्थित कलम खड्ड में दोस्तों के साथ नहाने उतरे 14 वर्षीय युवक की पानी के तेज प्रवाह में बहने से मौत हो गई। ज्वालामुखी के साथ अधवानी पंचायत के क्रशर में फंसे 67 लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है। रेस्क्यू अभियान लगभग 24 घंटे तक चला। खुंडियां तहसील के अंबाड़ा गांव में 20 परिवार बेघर हो गए हैं। सड़कें बंद होने से कुल्लू में ईंधन और रसोई गैस की किल्लत हो गई है। जिले में सेब का तुड़ान भी रुक गया है। Weather Alert
मंडी जिला में हुई भारी बारिश के कारण जिला में अभी तक 267 लोगों के घर पूरी तरह से टूट गए हैं। कोई 19 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि नौ लोग अभी तक लापता हैं और उनकी तलाशी का कार्य जारी है। मंडी जिला प्रशासन ने बहाली के कार्य को शुरू तो कर दिया है लेकिन यह कार्य अभी आने वाले कई दिनों तक जारी रहने वाला है। एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 267 सड़कें पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। जिला से होकर गुजरने वाला चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे अनेकों स्थानों पर बंद है और इसे बहाल करने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है। कुल्लू-मनाली के लिए वाया कटौला कमांद रूट पर छोटे वाहनों को भेजा जा रहा है लेकिन वहां पर भी बार-बार भूस्खलन होने के कारण दिक्कतें पेश आ रही हैं। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहने का पूवार्नुमान है। आगामी 18 से 20 अगस्त तक दोबारा प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्टह् है। बुधवार को राजधानी शिमला समेत अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है।
राजस्थान: मौसम विभाग की 14 जिलों में बरसात की चेतावनी
राजस्थान में बुधवार को रुक-रुककर बरसात होने की सूचना है। बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रुक-रुककर हो रही बरसात से मौसम सुहाना हो गया है। जयपुर के अलावा राजस्थान के 13 से ज्यादा जिलों में बरसात होने का अनुमान लगाया जा रहा है। Monsoon Update
मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी भारत में मानसून के सक्रिय होने के कारण पूरे राजस्थान पर प्रभाव नजर आएगा। अगले 24 घंटों में राज्य में पानी बरसने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली। सुबह-सुबह बादल छाए और फिर हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इस रिमझिम बरसात से तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य के जयपुर, अलवर, भरतपुर, टोंक, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, सीकर और धौलपुर जिले में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर जिलों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। Weather
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की अब तक की स्थिति देखें तो राजस्थान में औसत से 34 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। 1 जून से 15 अगस्त तक राज्य में 294.3 एमएम बारिश होती है जबकि इस सीजन में अब तक 395.2एमएम बरसात हो चुकी है। सबसे ज्यादा बरसात सिरोही, जालोर, राजसमंद, पाली जिलों में रिकॉर्ड की गई।
यह भी पढ़ें:– Mega Tree Plantation: साध-संगत ने पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश
Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान से इन राज्यों में आने वाली है तबाही ? | Weather Report
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Cyclone Biparjoy: देश में मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में इस वक्त चक्रवात आने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इसकी चपेट में 4 राज्य आ सकते है। सबसे ज्यादा खतरा गुजरात में माना जा रहा है। IMD Cyclone Biparjoy
आशंका जताई जा रही है कि महाराष्टÑ, कर्नाटक और गोवो को भी यह प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में यह चक्रवात और विकराल रूप ले सकता है। चक्रवात तूफान को लेकर केन्द्र सरकार अलर्ट हो गई है। वहीं गुजरात में राष्टÑीय आपदा प्रबंधन की 15 टीमों को तैनात किया गया है। साथ ही आपदा प्रबंधन की 11 टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यह चक्रवात ‘बिपर जॉय’ नाम का धीरे-धीरे भारत की तरफ बढ़ रहा है।
Monsoon: भारी बारिश के साथ केरल में मॉनसून ने दी दस्तक, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बारिश
160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना | Cyclone Biparjoy
9 जून: पूर्व मध्य अरब सागर और पश्चिम मध्य अरब सागर के आस-पास के इलाकों में 135-145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है और 9 जून की शाम से इस क्षेत्र में 155-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हो सकती है। दक्षिण अरब सागर के आस-पास के इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है और कर्नाटक-गोवा-महाराष्ट्र के तटों के साथ-साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है | Cyclone Biparjoy fishermen warning
10 जून: मध्य अरब सागर में 155-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है और 9 जून की शाम से 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है और 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। Cyclone Biparjoy
उत्तरी अरब सागर के आसपास के इलाकों में 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। दक्षिण अरब सागर के आस-पास के इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और गोवा-महाराष्ट्र के तटों पर 35-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। Cyclone Biparjoy fishermen warning
Very severe cyclonic storm Biparjoy over eastcentral Arabian Sea at 2330 hours IST of 08th June, 2023 over about 840 km west-southwest of Goa, 870 km west-southwest of Mumbai. To intensify further gradually during next 36 hours and move nearly north-northwestwards in next 2 days. pic.twitter.com/dx6b3VAEN6
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 8, 2023
11 जून: मध्य और आसपास के उत्तरी अरब सागर में 145-155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है और 20 जून की शाम से इस क्षेत्र में 145-155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हो सकती है। महाराष्ट्र-गुजरात तटों के साथ-साथ 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। Cyclone Biparjoy
12 जून: 12 जून की शाम से 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा की गति मध्य और आसपास के उत्तरी अरब सागर पर प्रबल होने की संभावना है और 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। दक्षिण अरब सागर के आस-पास के इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। महाराष्ट्र-गुजरात के तटों के साथ-साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
13 जून: उत्तर और आसपास के मध्य अरब सागर में 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है और 13 जून की शाम से 120-130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हो सकती है। महाराष्ट्र-गुजरात के तटों के साथ-साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
समुद्र की स्थिति | Cyclone Biparjoy
9 जून: पूर्व मध्य अरब सागर और पश्चिम मध्य अरब सागर के आस-पास के क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति असाधारण रहने की संभावना है। दक्षिण अरब सागर के आस-पास के इलाकों में समुद्र की स्थिति बहुत खराब से खराब रहने की संभावना है। कर्नाटक-गोवा-महाराष्ट्र तटों के साथ-साथ समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है।
10 जून: मध्य अरब सागर के ऊपर समुद्र की स्थिति असाधारण रहने की संभावना है। उत्तरी अरब सागर के आस-पास के क्षेत्रों में और गोवा-महाराष्ट्र के तटों पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की संभावना है।
चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा (Punjab Weather) में अगले 2 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 2 दिन धूल भरी और अंधेरा रहेगा। 19 मई से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश में सक्रिय है और यह 19 मई तक अपना प्रभाव दिखाएगा। उन्होंने राज्य के मध्यम से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ साहिब में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सप्ताह लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
जून के प्रथम सप्ताह में केरल पहुंचेगा मानसून | Punjab Weather
वर्तमान में चाहे जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश को छोड़कर संपूर्ण उत्तर भारत, मध्य भारत व दक्षिण भारत गर्मी से परेशान हो, लेकिन इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश सामान्य होगी। मानसून के पहुंचने में थोड़ी देरी जरूर हो सकती है। भारत मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार इस बार दक्षिण पश्चिम-मानसून जून के प्रथम सप्ताह में केरल में प्रवेश करेगा। इसके बाद कर्नाटक से होते हुए पूर्व व पश्चिम की तरफ मानसून मूव करेगा। वर्तमान में चल रहे साइक्लोन का भी मानसून पर असर पड़ सकता है।
इस वक्त वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखाई दे रहा है। आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार यदि मानसून समय पर प्रवेश कर जाता है व बारिश सामान्य रहती है तो देश की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार दिखाई देगा। भारत देश में 70 फीसदी कृषि मानसून पर आधारित होती है। यदि मानसून अच्छी होगी तो फसल भी अच्छी होगी। फसल अच्छी होने से किसान खुशहाल होंगे। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।
धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश | Punjab Weather
मंगलवार को हरियाणा में दिन में तेज आंधी व बाद में हल्की बूंदाबांदी का असर दिखाई दिया। लेकिन इससे पहले सूरज ने भी अपने तीखे तेवर दिखाए। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को करीब 7 घंटे तक सूरज चमकता रहा। इस दौरान हिसार का अधिकतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिसार में दिन का अधिकतम तापमान 42. 2 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान भी बढ़कर 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। इसी वजह से जिनका सुकून व रात का चैन नही मिल पा रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ.मदन लाल खीचड़ के अनुसार 18 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।
शीत लहर पर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली में तापमान 1.4 डिग्री दर्ज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर पश्चिम भारत में एक बार फिर शीतलहर की दस्तक के बीच दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आगामी भीषण शीतलहर के कारण अगले छह दिनों के लिए दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार वर्ष के इस समय के लिए सफदरजंग वेधशाला में 1.4 डिग्री का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जो सामान्य से छह डिग्री कम है और एक दशक में जनवरी में दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान है। पिछली बार जनवरी 2021 में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री जबकि रिज पर 2 डिग्री और आईजीआई एयरपोर्ट, पालम में 5.3 डिग्री दर्ज किया गया।
5.3 डिग्री दर्ज किया गया
इस बीच आईएमडी ने आज आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली के अलावा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी 18 जनवरी तक भीषण शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। इससे पहले एजेंसी ने कहा था कि आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान बढ़कर 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास लौट सकता है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।