moga News - Sach Kahoon Hindi

Punjab Bulldozer Action: मोगा पुलिस का सख्त एक्शन, तीन ड्रग तस्करों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
मोगा (एजेंसी)। Moga News: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना बधनी कलां पुलिस ने नगर पंचायत के सहयोग से तीन ड्रग तस्करों की ओर से पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए बुलडोजर चलाकर जमीन को मुक्त करवाया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि पंजाब पुलिस की ओर से ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 10 अप्रैल को पुलिस और नगर पंचायत अधिकारियों की निगरानी में संयुक्त कार्रवाई की गई। Moga News

कार्रवाई के दौरान सामने आया कि कुलवंत सिंह और उसके बेटे गगनदीप सिंह ने करीब 7-8 मरले पंचायत की जमीन पर अवैध मकान बनाकर कब्जा किया हुआ था। वहीं दर्शन सिंह ने लगभग 1.75 मरला जमीन पर चारदीवारी कर कब्जा किया हुआ था, जबकि रेशम सिंह ने करीब 8.50 मरले पंचायत जमीन पर अवैध चारदीवारी बना रखी थी।

पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी ड्रग तस्करी से जुड़े हुए हैं और इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। कुलवंत सिंह पर एक, गगनदीप सिंह पर तीन, दर्शन सिंह पर दो और रेशम सिंह पर नौ मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया कि कब्जा की गई जमीन पर बनी संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए है।

पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी अवैध निर्माणों को हटाकर पंचायत की जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। मोगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्रग तस्करों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Moga News

Punjab Bomb Threat: पटियाला-मोगा में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट
पंजाब विश्वविद्यालय और सरकारी महेन्द्रा कॉलेज के कार्यक्रमों में पहुंचे थे राज्यपाल

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Punjab School Bomb Threat: पटियाला के कई प्रसिद्ध स्कूलों को वीरवार को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। इस दौरान इन निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया और पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। एक बड़ी बात यह थी कि आज पटियाला में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब विश्वविद्यालय और सरकारी महेन्द्रा कॉलेज में कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटियाला के वीपीएस, डीपीएस, बलोजम स्कूल, भूपेन्द्र इंटरनेशनल स्कूल, माउंट जी लिटरा स्कूल, केवी स्कूल आदि आधे दर्जन स्कूलों को यह धमकी भरे ईमेल आए हैं। पटियाला के एसपी सिटी पलविंदर चीमा, डीएसपी सिटी 1 सतनाम सिंह सहित विभिन्न थानों के इंचार्ज द्वारा अपनी टीमों के साथ सर्च अभियान चलाया गया। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड लेकर स्कूलों के हर कोने की चेकिंग की गई। इस चेकिंग के दौरान कोई भी संदेहास्पद वस्तु सामने नहीं आई।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे सख्त सुरक्षा उपायों के तहत स्कूलों में चेकिंग अभियान चला रहे हैं, क्योंकि हमारे बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में पूरी तरह से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा समाज में असमंजस पैदा करने के लिए ऐसे कदम उठाए जाते हैं, लेकिन पुलिस इस मामले में पूरी तरह सतर्क है। उल्लेखनीय है कि आज पंजाब के राज्यपाल द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय और सरकारी महेन्द्रा कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की जानी थी, जिसके कारण पुलिस हाई अलर्ट मोड में थी।

मोगा में धमकी से फैली दहशत, खाली करवाया स्कूल | School Bomb Threat

मोगा। वीरवार को मोगा जिले के तीन प्राइवेट स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, जिनमें चेतावनी दी गई थी कि उन्हें उड़ा दिया जाएगा, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। इन स्कूलों में महिमा सिंह वाला गांव के पास स्थित नारायण स्कूल के साथ-साथ दो अन्य निजी संस्थाएं भी शामिल हैं। ईमेलों में स्कूलों को बम से उड़ाने की स्पष्ट धमकी दी गई थी। जैसे ही स्कूल प्रशासन को स्थिति का पता चला, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। नारायण स्कूल की प्रिंसिपल नीना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, स्कूल को तुरंत खाली करवा लिया गया और बच्चों को घर भेज दिया गया। इसके अलावा, माता-पिता से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया और स्कूल के आंगन से बच्चों को इकट्ठा करने के लिए कहा गया।

सूचना मिलने पर, पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और स्कूलों की पूरी तलाशी ली। अब तक, किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लिया है और  जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद, मोगा के अन्य स्कूलों में भी डर का माहौल बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में मोगा के सरकारी स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने जनता से अफवाहें फैलाने से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि धमकियां भेजने के लिए इस्तेमाल की गई ईमेल आईडी की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। School Bomb Threat

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विकास कार्य जारी; मोगा में बहु-करोड़ी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
मोगा नगर निगम के अंतर्गत सड़कों को 7.58 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड किया जाएगा; मोगा-कोटकपूरा, मोगा-खोसा पांडो और जीरा सड़कों को भी उच्च गुणवत्ता वाले रूट में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

बिजली विभाग के 18.80 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट शुरू, जिसमें आधुनिक पावर ग्रिड का विकास और अन्य कार्य शामिल हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

विभाजन अभियान 13 अप्रैल से शुरू होगा; लोग आपसी सहमति से अपनी जमीन का विभाजन करवा सकते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ सरकार किसानों की गेहूं की सारी पैदावार खरीदेगी; अगर आढ़ती अनाज नहीं खरीदते तो सहकारी कमेटियां फसल खरीदेंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मोगा (सच कहूँ न्यूज़)। Moga News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के विकास एजेंडे की पुष्टि करते हुए मोगा में बहु-करोड़ी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और नींव पत्थर रखा। साथ ही उन्होंने बुनियादी ढांचे के विस्तार, किसान सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों पर केंद्रित शासन मॉडल की रूपरेखा भी पेश की। Moga News

प्रदेश स्तरीय समागम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों का भारी हुंकार और जन भागीदारी सरकार की ईमानदार और साफ-सुथरी राजनीति में बढ़ते विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि 47 किलोमीटर से अधिक मुख्य सड़क नेटवर्क को अपग्रेड करने, शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, 18.80 करोड़ रुपए के बिजली प्रोजेक्ट शुरू करने और 13 अप्रैल से विभाजन अभियान शुरू करने तक सरकार जमीन पर ठोस बदलाव ला रही है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘आप’ सरकार किसानों की गेहूं के दाने-दाने को खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी किसान आढ़तियों के रहमो-करम पर न रहे। इस तरह प्रदेश सरकार हर गांव और शहर को जोड़ने वाले विकास मॉडल के माध्यम से पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

मोगा में कई विकास प्रोजेक्ट्स का नींव पत्थर रखने के बाद समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पारंपरिक पार्टियों ने पंजाब के लोगों के साथ बार-बार विश्वासघात किया है।

उन्होंने कहा, “पंजाब के लोग अकालियों को कभी माफ नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने न सिर्फ पंजाब और यहां के लोगों को बर्बाद किया, बल्कि गुरुओं और गुरबाणी का भी घोर निरादर किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “अकालियों ने नशे के व्यापार को सरपरस्ती देकर पंजाब की पीढ़ियों का कत्लेआम किया है। इन नेताओं ने न सिर्फ नशे के व्यापार को बढ़ावा दिया, बल्कि नशे को बेचने या सप्लाई करने के लिए सरकारी वाहनों का भी इस्तेमाल किया।” Moga News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अकाली नेता सुखबीर बादल दावा करते हैं कि प्रदेश का सारा विकास उनके शासनकाल में हुआ, लेकिन वे बरगाड़ी और बहिबल कला की बेअदबी की घटनाओं को आंखों से ओझल कर बैठे हैं। उन्होंने अपने निजी हितों के लिए धर्म का इस्तेमाल किया और हर आम आदमी की मानसिकता को ठेस पहुंचाई, जो एक न माफ करने योग्य गुनाह है। वे पंथ और पंजाब की विरोधी ताकतों के समर्थक हैं।”

अकाली दल की कथित ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अकाली दल की इस चाल का असली नाम ‘परिवार बचाओ यात्रा’ है। 15 साल राज्य को लूटने के बाद अब वे पंजाब को किससे बचाने की कोशिश कर रहे हैं?”

उन्होंने आगे कहा, “लोगों ने अकालियों को चुना लेकिन वे गद्दार साबित हुए और हमेशा राज्य व यहां के लोगों की पीठ में छुरा मारा। जब किसान भाईचारा अपने हकों के लिए लड़ रहा था, तब अकालियों ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी जगह बचाने के लिए काले कृषि कानूनों पर मोदी सरकार का समर्थन किया।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने राज्य की कई पीढ़ियों को तबाह कर दिया है। ये पंजाब विरोधी ताकतें एक-दूसरे से हाथ मिलाकर चल रही हैं और राज्य के हितों को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये नेता केंद्र और नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुप हैं, जो पंजाब को बर्बाद कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, “ये नेता मुझ पर बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ते क्योंकि वे पंजाब की तरक्की से नाखुश हैं। लोगों को एकजुट होकर इन्हें राज्य से बाहर करके सबक सिखाना चाहिए। सुखबीर बादल, राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा और अन्य पंजाब के लिए बेगाने हैं क्योंकि इनका लोगों से कोई मेल नहीं है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अपनी स्कूली पढ़ाई से लेकर कपड़ों और आदतों तक इन लोगों का आम पंजाबियों से कुछ भी मेल नहीं खाता। ये नेता लोगों के सामने आने वाली समस्याओं से अनजान हैं क्योंकि वे पंजाब की असली स्थिति से कोसों दूर हैं। उन्होंने कभी खेतों का चक्कर तक नहीं मारा, तो किसानों की मुश्किलों के बारे में क्या जान सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “लोगों ने इन पारंपरिक पार्टियों को बड़े पैमाने पर वोट दिए, लेकिन उन्होंने पंजाब को लूटा। इन नेताओं ने परजीवियों की तरह पंजाब के संसाधनों का खून चूसा और आज भी उनके पास सत्ता की भूख के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। वे मुझे गालियां निकालने और अपनी हाई कमांड को वीडियो भेजने में एक-दूसरे से आगे हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन नेताओं के पास पंजाब के लिए कोई लक्ष्य या उद्देश्य नहीं है और वे निजी हितों में उलझे हुए हैं जबकि हमारी सरकार पंजाब को अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर प्रयास कर रही है। वह दिन दूर नहीं जब पंजाब देश का अग्रणी राज्य बनेगा।”

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमने पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए अनूठी पहल की हैं। हमने लोगों से किए सारे वादे पूरे किए हैं। सरकार बिना किसी पक्षपात के हर घर को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि जब से हमारी सरकार ने सत्ता संभाली है, 90 प्रतिशत परिवारों को बिजली का बिल नहीं आ रहा है। पंजाब के इतिहास में पहली बार किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 8 घंटे निर्बाध बिजली मिल रही है। सरकार ने नहर प्रणाली को सुधारने पर 6500 करोड़ रुपए खर्च किए हैं और पहली बार 1365 गांवों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सिंचाई के लिए सिर्फ 21 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग होता था, जो अब बढ़कर 68 प्रतिशत हो गया है और आने वाले धान के सीजन तक यह 85 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। 6900 किलोमीटर लंबे 18,349 जल मार्गों को सुधारकर पानी को टेल तक पहुंचाया गया है, जिससे किसानों को बड़ा फायदा हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जिन नेताओं के खेतों तक जाकर नहरें बंद हो जाती थी, उन्होंने कभी आम लोगों के इस मुद्दे पर कोई चिंता नहीं की। ऐसे फैसले सिर्फ वे नेता ले सकते हैं जो जमीन की हकीकत समझते हैं, न कि वे जो पहाड़ियों के कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़े हैं।

रोजगार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के सिर्फ योग्यता के आधार पर 65,000 से अधिक सरकारी नौकरियां देकर रोजगार क्रांति लाई है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड निजी निवेशों के कारण पिछले चार सालों में 7 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में 43,000 किलोमीटर लिंक सड़कें हैं और हमने अगले पांच सालों के लिए रखरखाव, मरम्मत और अपग्रेडेशन के लिए बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया है। सरकार किसानों की सुविधा के लिए हाई टेंशन तारों को जमीनदोज करने की संभावनाओं की भी पड़ताल कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसानों को बड़ी राहत देगा क्योंकि हाई टेंशन तारें उनके और उनकी फसलों के लिए बड़ा खतरा पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके गांव से शुरू होगी, जहां काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। Moga News

जनकल्याण पहलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि नई तक्सीम योजना 30 दिनों के अंदर जमीन का बंटवारा सुनिश्चित करेगी, जिसे 13 अप्रैल 2026 से पूरे पंजाब में लागू किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि लोग जितना हो सके आपसी समझ से विवाद सुलझाएं।

उन्होंने अपील की कि लोग मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपए तक के नकद रहित इलाज के लिए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाएं। यह योजना सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मावां धीयां सत्कार योजना के तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं को प्रति महीना 1500 रुपए और अन्य सभी श्रेणियों की महिलाओं को 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के सम्मान को सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा कि करदाताओं का पैसा लोगों का है, जिसे विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों पर खर्च किया जा रहा है। पहले यही पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, लेकिन अब सारी चोर रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

शिक्षा पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बेहतर शिक्षा गरीबी का इलाज है। कोई भी मुफ्त चीज गरीबी खत्म नहीं कर सकती, शिक्षा ही तरक्की और खुशहाली के दरवाजे खोल सकती है। हम शिक्षा को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जहां हम शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और कृषि की बात करते हैं, वहीं दूसरी पार्टियां सिर्फ सत्ता हथियाने की बात करती हैं। लोगों ने इन मौकापरस्त नेताओं को नकार दिया है, जो सिर्फ अपने परिवारों की भलाई के लिए काम करते रहे हैं।

गेहूं की खरीद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आढ़ती सरकार पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम नहीं झुकेंगे। सरकार सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए सहकारी कमेटियों का खरीद कोटा बढ़ाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में कई विकास प्रोजेक्ट्स का नींव पत्थर रखा, जिसमें बिजली प्रोजेक्ट, नगर निगम सड़कों की मरम्मत और प्रमुख सड़कों का अपग्रेडेशन शामिल है। उन्होंने रंगला और जीवंत पंजाब बनाने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

इससे पहले ‘आप’ पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि भगवंत सिंह मान देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। आप सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए मार्गदर्शक पहल की हैं। अगर कोई दूसरी पार्टी सत्ता में आई तो वे दिल्ली में भाजपा की तरह इन जनकल्याण योजनाओं को बंद कर देंगे।

भगवंत मान सरकार की विकासोन्मुखी सोच से रंगला पंजाब की ओर बढ़ रहा है राज्य

मोगा में चल रहे बुनियादी ढांचा कार्य एक निर्णायक और काम-आधारित शासन मॉडल को दर्शाते हैं, जहां सड़कों, शहरी बुनियादी ढांचे और बिजली व्यवस्था में बड़े निवेश किए जा रहे हैं।

47.70 किलोमीटर लंबी मोगा-बाघापुराना-कोटकपूरा सड़क को 46.98 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है। 22.72 किलोमीटर मोगा-धर्मकोट सड़क का नवीनीकरण 9.98 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है, जिससे मुख्य कस्बों व गांवों में संपर्क मजबूत होगा।

नगर निगम द्वारा 88.62 करोड़ रुपए के शहरी विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें 11.60 करोड़ रुपए के अतिरिक्त टेंडर प्रगति अधीन हैं। इनमें मुख्य सड़कों के नवीनीकरण के लिए 7.58 करोड़ रुपए, अन्य सड़कों के लिए 7.66 करोड़ रुपए, बहुमंजिला सामुदायिक हॉल के लिए 4.16 करोड़ रुपए, पुरानी अनाज मंडी में स्ट्रीट वेंडिंग जोन के लिए 2.19 करोड़ रुपए तथा गुरु नानक कॉलेज चौक पर एक घड़ी टावर के निर्माण के साथ-साथ गीता भवन, रेलवे अंडरब्रिज, जूती मार्केट, प्रताप रोड और मुख्य बाजार समेत शहर की प्रमुख जगहों के सौंदर्यीकरण के लिए 97 लाख रुपए शामिल हैं। Moga News

बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाले प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनमें रसूंगावाला में 9.82 करोड़ रुपए की लागत वाला 220 केवी ट्रांसफार्मर, 2.62 करोड़ रुपए की लागत वाला 20 एमवीए ट्रांसफार्मर और 4.22 करोड़ रुपए की लागत वाला सोसण में 132 केवी ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इसके अलावा मोगा शहर की बिजली वितरण व्यवस्था को अपग्रेड करने पर 3.74 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ये पहल पूरे शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार कर रही हैं और आसपास के लगभग नौ गांवों को लाभ पहुंचा रही हैं। साथ ही 1 करोड़ रुपए की लागत से डगरू में एक नया सब-डिवीजन कार्यालय तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– Heroin: अमृतसर में ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

98 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला कैंसर का कैशलेस इलाज, जनहितकारी स्वास्थ्य मॉडल के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण
मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह

मोगा (सच कहूँ न्यूज़)। Mukhyamantri Sehat Yojana: सुलभ और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि समाज के सबसे कमजोर वर्गों को भी बिना किसी आर्थिक बोझ के समय पर इलाज मिल सके। इसी क्रम में मोगा की 98 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैंसर का कैशलेस इलाज मिला। Moga News

योजना की सबसे वरिष्ठ लाभार्थियों में से एक मुख्तियार कौर ने कीमोथेरेपी से संबंधित विशेष उपचार प्राप्त किया, जिसका पूरा खर्च सेहत कार्ड के तहत वहन किया गया। इस उम्र में जहां निरंतर चिकित्सा देखभाल अत्यंत आवश्यक होती है, वहां कैशलेस उपचार की उपलब्धता ने यह सुनिश्चित किया कि उपचार से जुड़े निर्णय केवल चिकित्सकीय आवश्यकता के आधार पर लिए जाएं, न कि आर्थिक स्थिति के आधार पर। Moga News

इस उपचार में उन्नत दवाओं और सहायक चिकित्सा का उपयोग किया गया, जिसके लिए निरंतर निगरानी और समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप आवश्यक था। अस्पताल में सेहत कार्ड की पुष्टि होते ही उपचार बिना किसी देरी के शुरू कर दिया गया, जिससे देखभाल की निरंतरता बनी रही।

बुजुर्ग परिजनों की देखभाल करने वाले परिवारों के लिए बार-बार अस्पताल जाना और विशेष उपचार का खर्च अक्सर एक बड़ी चिंता बन जाता है। मुख्यमंत्री सेहत योजना इस समस्या का समाधान करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बना रही है, जिससे परिवार पूरी तरह मरीज की देखभाल और स्वास्थ्य लाभ पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

योजना के प्रभाव को रेखांकित करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सेहत योजना यह सुनिश्चित कर रही है कि पंजाब के बुजुर्ग मरीजों को बिना किसी आर्थिक कठिनाई के समय पर और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं मिलें, साथ ही उनकी गरिमा भी बनी रहे। जीवन के इस चरण में उपचार तक पहुंच अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह योजना परिवारों को आत्मविश्वास के साथ यह देखभाल सुनिश्चित करने में सक्षम बना रही है।” Moga News

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष ₹10 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाता है, जिससे लाभार्थी पंजाब भर के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

अब तक 9 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी किए जा चुके हैं और लाभार्थी 900 से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों में 2300 से अधिक उपचार पैकेजों के तहत इलाज प्राप्त कर रहे हैं। पंजाब सरकार नागरिकों को निर्धारित केंद्रों पर सेहत कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि वे इस योजना के तहत कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें:– भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक महीने के भीतर दूसरे संस्थान की घोषणा: डॉ. बलबीर सिंह

Punjab Bomb Threats: प्रमुख स्कूलों और ट्रेनों को उड़ाने की धमकी, जालंधर-मोगा में परीक्षा रद्द
खालिस्तानी समर्थकों के ईमेल से फैली दहशत, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने की चेतावनी, पुलिस ने जांच तेज की

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर और मोगा जिलों में सोमवार को प्रमुख स्कूलों, ट्रेनों और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर कई स्कूलों में नौवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई। धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और जांच शुरू कर दी गई है। जालंधर के एपीजे स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल और एक अन्य निजी स्कूल को ईमेल भेजा गया, जिसमें दिल्ली जाने वाली ट्रेन और विधानसभा को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई।

ईमेल में अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने के लिए 14 अप्रैल तक का समय दिया गया है, अन्यथा उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आर्कषी जैन ने कहा कि जहां-जहां धमकी मिली है, वहां पुलिस टीम जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं, प्रशासन मामले को गंभीरता से देख रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए हैं। साइबर सेल ईमेल की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी किसने और कहां से भेजी है। Jalandhar News

मोगा जिले के तीन सरकारी स्कूलों—गांव गोथेवाला, उगोके और झंडियाना—को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए। गोथेवाला स्कूल के एक अध्यापक ने बताया कि पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे। एहतियातन नौवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई। जालंधर के स्कूलों को भेजा गया ईमेल सुबह 7:37 बजे हाबी दानबा नामक अकाउंट से आया। इसमें लिखा था कि ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान निशाने पर हैं। अपने बच्चे बचाओ, अंबेडकर की मूर्तियां 14 अप्रैल तक हटा दो, नहीं तो धमाका होगा।’ ईमेल में स्कूलों, विधानसभा और ट्रेन को उड़ाने का समय भी उल्लेखित किया गया। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– 24 Speed Post: अब 24 घंटे में पहुंचेगा पार्सल, इंडिया पोस्ट लॉन्च कर रहा ‘24 स्पीड पोस्ट’

हैप्पी सरपंच हत्या मामले का मुख्य आरोपी लद्दाख से धरा
बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी, पुलिस ने बनाई विशेष टीमें

मोगा (सच कहूँ/विक्की कुमार)। Moga News: जिले के कस्बा बाघापुराना में बीते शुक्रवार को पत्तो हीरा सिंह वाला गांव के सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैपी की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ बब्बलू को लद्दाख से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अब मोगा लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाघापुराना पुलिस ने जसविन्द्र सिंह के बयान के आधार पर मनप्रीत सिंह उर्फ बब्बलू, जोबनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह (गांव जैमलवाला), जस्करण सिंह उर्फ जश्सू शर्मा (गांव पत्तो हीरा सिंह) और छह अज्ञात व्यक्तियों सहित कुल दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह घटना 6 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे कोटकपूरा रोड पर हुई थी। स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुने गए सरपंच हैपी पर पुरानी रंजिश के चलते 10 से अधिक राउंड फायर किए गए। गोलियों की आवाज से पूरे कस्बे में दहशत फैल गई। गंभीर रूप से घायल सरपंच को नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Moga News

मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी मोगा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की। एसएसपी अजय गांधी ने भरोसा दिलाया था कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसी दौरान चंडीगढ़ पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ बब्बलू को लद्दाख से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:– Harvinder Kalyan: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण व चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण की माता प्रेम कौर कल्याण का निधन

Amit Shah Moga Rally: भाजपा की सरकार बनने पर दो वर्ष में पंजाब को नशा मुक्त करेंगे
धर्मपरिवर्तन रोकने के लिए लाएंगे विधेयक- शाह

मोगा (सच कहूँ न्यूज)। Amit Shah Moga Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल फूंकते हुए शनिवार को कहा कि साल 2027 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर राज्य को दो साल के भीतर नशा मुक्त कर दिया जाएगा। जिले के गांव किल्ली चाहलां में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राज्य में बढ़ रहे धर्मपरिवर्तन को रोकने के लिए सरकार के पहले दो महीनों में ही धर्मपरिवर्तन रोकने के लिए विधेयक लाया जाएगा। उन्होंने कहा , “आज हम मोगा की पवित्र धरती पर पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेने आए हैं। मैं यहाँ उपस्थित सभी नेताओं और विशेषकर युवा मित्रों को प्रणाम करता हूँ। आज नानकशाही कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरूआत है, जिसकी आप सभी को बधाई।” Amit Shah Punjab Rally

उन्होने कहा, “मैं उन महान गुरुओं को नमन करता हूँ जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। गुरु तेग बहादुर जी का 350वाँ शहीदी पर्व चल रहा है; उन्होंने मुगलों के आतंक से कश्मीरी पंडितों और धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश कटा दिया। अगर वे न होते, तो आज भारत का स्वरूप कुछ और होता। मैं बाबा दीप सिंह जी, शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भी नमन करता हूँ।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब आज नशे, भ्रष्टाचार, गैंगस्टरवाद और जबरन धर्म परिवर्तन की समस्याओं से जूझ रहा है। वर्तमान सरकार केवल दिल्ली के लिए एक ‘एटीएम’ बनकर रह गई है और विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च कर रही है, जबकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। मोदी सरकार ने किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाई, बजट बढ़ाया और करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनवाया। उन्होंने कहा ” हम वादा करते हैं कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनी, तो हम दो साल में नशा खत्म करेंगे और धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए कड़ा कानून लाएंगे। आइए, पंजाब के सम्मान के लिए कमल खिलाएं।” Amit Shah Punjab Rally

यह भी पढ़ें:– उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

अमरजीत कौर इन्सां का नाम भी शरीरदानियों की सूचि में शामिल
पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु कर रहे मानवता भलाई का कार्य

इसी घर से पहले भी 2 दिन के बच्चे की मृत देह की जा चुकी है दान

मोगा (सच कहूँ/विक्की कुमार)। Body Donation: मोगा के गांव लंढे के से माता अमरजीत कौर इन्सां, पत्नी गुरबचन सिंह इन्सां के मरणोपरांत उनके परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल शोध के लिए दान कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गतदिवस माता अमरजीत कौर इन्सां अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा बिराजे। इसके उपरांत उनके पति गुरबचन सिंह इन्सां, पुत्र जसवीर सिंह इन्सां, हरप्रीत सिंह इन्सां व गुरप्रीत सिंह इन्सां ने ब्लॉक मोगा के जिम्मेवार सेवादारों से बात कर माता अमरजीत कौर इन्सां के पार्थिव शरीर को द्रोणाचार्य आयुर्वेदिक एजुकेशन इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल, खुशालीपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को मेडिकल शोध हेतु दान कर दिया।

इस दौरान नगर के गणमान्यजन तथा विशेष रूप से पहुंचे डॉ. बलविंदर सिंह ने पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 175 कार्यों भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि शरीर दान करना डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों पर बहुत बड़ा उपकार है, जिससे आने वाले समय में पूरी मानवता को लाभ होगा। डेरा सच्चा सौदा की पावन प्रेरणाओं के चलते माता अमरजीत कौर इन्सां की अर्थी को उनकी पुत्रवधूओं और बेटियों ने कंधा दिया।

माता अमरजीत कौर इन्सां की पार्थिव देह वाली एम्बूलैंस के रवाना होने के समय शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों और साध संगत ने पवित्र शाही नारा लगाकर फूलों की वर्षा की, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

सच्चे नम्र सेवादार गुरजीत सिंह इन्सां, बहन सुखजिंदर कौर इन्सां व आशा रानी इन्सां ने बताया कि इससे पहले भी इस परिवार द्वारा 2 दिन के बच्चे की मृत देह तथा एक बुजुर्ग माता के नेत्र दान किए जा चुके हैं। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि माता अमरजीत कौर इन्सां की जो मृत देह दान की गई है, वह सम्पूर्ण मानवता के लिए बहुत बड़ी सेवा है। परिवार की इस सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। Body Donation

इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे निर्मल सिंह प्रधान और लेक्चरार बलविन्द्र सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इस सेवा कार्य को करने के लिए बहुत बड़े हौसले की आवश्यकता होती है, क्योंकि ऐसा नेक कार्य रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर समाज के वहम-भ्रम को पीछे छोड़कर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं डेरा श्रद्धालुओं में इतनी बड़ी सोच को उजागर करने वाले डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ, जिनकी अच्छी शिक्षा के कारण मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को बहुत बड़ा लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साध संगत और सेवादार उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– Haryana: हरियाणा के इन गांवों और शहरों में जमीनों के रेट छूएंगे आसमान, ये है बड़ा कारण

Road Accident: घनी धुंध और बिना रेलिंग वाले नाले ने ली शिक्षक दंपति की जान
बाघापुराना के गांव संगतपुरा के पास हुआ हादसा

अपनी पत्नी को मतदान ड्यूटी पर छोड़ने जा रहे थे शिक्षक जसकरण सिंह

निहाल सिंह वाला (सच कहूँ/सुखमन्द्र हिम्मतपुरी)। Nihal Singh Wala Road Accident: रविवार सुबह एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसमें एक शिक्षक पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जसकरण सिंह भुल्लर अपनी पत्नी कमलजीत कौर को चुनाव ड्यूटी पर छोड़ने के लिए कार से जा रहे थे। इसी दौरान बाघापुराना के गांव संगतपुरा के पास उनकी कार एक नाले में जा गिरी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त विवरणों के अनुसार शिक्षक जसकरण सिंह अपनी पत्नी कमलजीत कौर को मतदान ड्यूटी पर छोड़ने के लिए सुबह निकले थे।

रास्ते में पड़ते नाले में कार गिर जाने से दोनों पति-पत्नी की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले पर न तो रेलिंग लगी हुई थी और न ही कोई चेतावनी साइन बोर्ड मौजूद था। घनी धुंध और रेलिंग के अभाव के कारण कार नाले में गिर गई। कार में पानी भर जाने से दोनों की जान चली गई। अंग्रेजी विषय के शिक्षक जसकरण सिंह भुल्लर, गांव सहस खोटे (जिला मोगा) में तैनात थे, जबकि उनकी धर्मपत्नी कमलजीत कौर डीपीई, पत्तो हीरा सिंह में कार्यरत थीं। दोनों रविवार सुबह चुनाव ड्यूटी देने जाते समय इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे | Nihal Singh Wala News

मौके पर एकत्र लोगों ने बताया कि इस नाले के पुल पर रेलिंग न होने के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कंबाइनों की आवाजाही के कारण पुल कई बार टूट चुका है, लेकिन किसी भी सरकारी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लोगों ने मांग की कि पुल को चौड़ा किया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें:– Krishna Kumar Bedi: कैबिनेट मंत्री बेदी ने किया 9 गलियों का उद्घाटन और शिलान्यास

Aashiyana Muhim: आशियाना मुहिम के तहत जरूरतमंद बदलू को बनाकर दी ‘पक्की छत्त’
पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने पेश की मानवता की मिसाल

ब्लॉक मोगा के सेवादारों ने बदलू के घर की कुछ ही घंटों में छत बनाकर दी

मोगा (सच कहूँ/विक्की कुमार)। Aashiyana Muhim: डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 170 मानवता भलाई सेवा कार्यों में से 27वें सेवा कार्य ‘आशियाना मुहिम’ के तहत मोगा शहर के बाबा नंद सिंह नगर में साध-संगत ने जरूरतमंद व्यक्ति बदलू के घर की छत बनाकर दी। जानकारी के अनुसार बदलू पिछले दो वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं। हाल ही में बारिश के कारण उनके कमरे की छत गिर गई थी। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते बदलू के लिए घर की छत बनाना बड़ी चुनौती थी। Moga News

इस स्थिति में बदलू ने डेरा सच्चा सौदा के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया और अपनी समस्या बताई। जांच के बाद उन्हें सहायता योग्य पाया गया। इसके बाद ब्लॉक मोगा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों को छत बनाने का कार्य सौंपा गया। खराब मौसम के बावजूद सेवादारों और साध-संगत ने तन-मन-धन से सेवा करते हुए कुछ ही घंटों में कमरे की नई छत डाल दी। इस अवसर पर बदलू ने भावुक होकर पूजनीय गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया। क्षेत्र के गणमान्यजनों व अन्य लोगों ने भी इस भलाई कार्य की भरपूर प्रशंसा की।

‘आप’ जिला प्रधान ने डेरा श्रद्धालुओं का किया तहेदिल से धन्यवाद

आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान शहरी एवं पूर्व पार्षद प्रेम चंद चक्की वाले, पार्षद विजय भूषण टीटू और लेक्चरार बलविंदर सिंह विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहर में इससे पहले भी डेरा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को मकान बनाकर दिए हैं। उन्होंने सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि इस परिवार की मदद कर उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की है।

ये रहे मौजूद | Moga News

इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार राम इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार संदीप कुमार इन्सां, कुलविंदर सिंह इन्सां, गुरबचन सिंह इन्सां, विजय कुमार बिट्टू, प्रीत सिंह इन्सां, चरण सिंह इन्सां, जगरूप सिंह साफूवाला, सतनाम सिंह साफूवाला, सैफी इन्सां, सुखदेव नाहल सहित साध संगत उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें:– Shri Jalalana Sahib: साध-संगत ने श्री जलालआणा साहिब के क्रिकेट स्टेडियम में चलाया सफाई अभियान

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया पंजाब के रणसिंह कलां गांव का दौरा
पराली प्रबंधन की बारीकियों को समझा

मोगा (सच कहूँ/विक्की कुमार)। Moga News: पंजाब के मोगा जिले के अंतर्गत आने वाला रणसिंह कलां गांव पराली प्रबंधन में एक आदर्श मॉडल बना है। गांव के किसानों ने पिछले 6 साल से पराली नहीं जलाई है। वीरवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद गांव में जाकर जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत की, ताकि वे सीधी बुवाई, कम खाद का इस्तेमाल और पराली मैनेजमेंट के उनके तरीकों को समझ सकें।  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रणसिंह कलां गांव पहुंचने पर किसानों से मुलाकात की। उन्होंने गांव के गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका और बाद में पंचायत सदस्यों और निवासियों के साथ बैठकर पारंपरिक पंजाबी खाना खाया।

शिवराज सिंह चौहान ने रणसिंह कलां गांव में पौधारोपण भी किया। गांवों के किसानों की तारीफ करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहां के लोगों का प्यार और स्नेह सच में कमाल का है। मक्के की रोटी और सरसों का साग खाकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं लोगों का सेवक हूँ और मैं उन्हें आदर के साथ नमन करता हूं। इसके बाद कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के साथ शिवराज सिंह चौहान खेतों में पहुंचे और फसल के साथ-साथ पराली प्रबंधन की बारीकियों को समझा। इस दौरान, एक किसान गोपाल ने कृषि मंत्री को बताया कि जहां वे डीएपी पहले डेढ़ बोरी डालते थे, अब एक बोरी डाला जाता है और यूरिया भी पहले 3 बोरी डलता था, वो घटकर 2 बोरी हो गया।

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से संवाद करते हुए घोषणा की कि रणसिंह कलां गांव को मशीनीकरण का केन्द्र बनाने की भी जरूरत है, इसके लिए हम पूरी योजना बनाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि कृषि क्षेत्र में क्या-क्या किया जा सकता है, इसके लिए योजनाएं बन रही हैं। लगातार चिंतन-बैठकें हो रही हैं और उसके बाद सभी चीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखा जाएगा।  Moga News

यह भी पढ़ें:– खन्ना के बाढ़ प्रभावित 120 परिवारों को सौंपे 1.44 करोड़ के मुआवजा राशि के चैक

Body Donation: चिकित्सा जगत के लिए वरदान साबित हो रही डेरा सच्चा सौदा की ‘अमर सेवा’ मुहिम
मोगा (सच कहूँ/विक्की कुमार)। Body Donation: मोगा के गांव नाहल खोटे निवासी सूबेदार गुरदीप सिंह इन्सां ने जीवित रहते हुए जहां देश की सेवा की, वहीं मरणोपरांत मानवता के लिए अपना शरीरदान कर अमर हो गए। जानकारी के अनुसार सूबेदार गुरदीप सिंह इन्सां का आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बाद उनके पुत्र नवदीप सिंह इन्सां और पत्नी गुरविन्द्र कौर इन्सां ने ब्लॉक मोगा के जिम्मेवार सेवादारों के साथ मिलकर डेरा सच्चा सौदा से संपर्क किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, वीरवार को डेरा श्रद्धालुओं और रिश्तेदारों की मौजूदगी में उनका पार्थिव शरीर रामां मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, हापुड़ (उत्तर प्रदेश) को मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया। Moga News

इससे पहले सूबेदार गुरदीप सिंह इन्सां की अर्थी को किरनप्रीत कौर इन्सां, रेशमा इन्सां, चरणजीत कौर इन्सां, परमजीत कौर इन्सां, गुरसिमरन कौर इन्सां और राज इन्सां सहित बहनों व बेटियों ने कंधा दिया। वहीं सेवादार राम लाल इन्सां, सुखजिन्द्र कौर इन्सां, आशा रानी इन्सां व कविता इन्सां ने कहा कि पार्थिव शरीर को मेडिकल शोध के लिए दान करना वास्तव में महान सेवा है। उन्होंने कहा कि सूबेदार गुरदीप सिंह इन्सां के परिवार ने सामाजिक रूढ़िवादिता से ऊपर उठकर यह नेक कार्य किया है।

वहीं गांव नाहल खोटे के सरपंच गुरचरण सिंह, पूर्व सरपंच बलवीर सिंह तूर, नंबरदार सुखदेव सिंह, नंबरदार कुलविंदर सिंह, पंचायत सदस्य गुरसेवक सिंह और गुरमीत सिंह ने भी डेरा सच्चा सौदा के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस मौके पर गांव की पूरी पंचायत, मास्टर भगवान दास इन्सां, लेक्चरर बलविन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार बलदेव सिंह, ब्लॉक प्रेमी सेवक कुलदीप सिंह इन्सां, प्रेमी सेवक कुलविन्द्र सिंह इन्सां, प्रीत इन्सां, सुखदेव सिंह इन्सां, जगतार सिंह इन्सां, गगन सिंह इन्सां, कुलविन्द्र सिंह इन्सां सहित बड़ी संख्या में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार मौजूद रहे।

इन अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि | Moga News

इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित हुए भारतीय सेना के मौजूदा और पूर्व अधिकारी नायब सूबेदार संजीव कुमार, ग. विकास साहनी, कैप्टन जोगिन्द्र सिंह, कैप्टन बलविन्द्र सिंह, हवलदार अवतार सिंह, सूबेदार बख्शीश सिंह, हवलदार केवल सिंह, नायक जसविन्द्र सिंह, हवलदार बिंदर सिंह, कैप्टन सुरजीत सिंह, नायक जगतार सिंह, हवलदार कुलविन्द्र सिंह, एसआई गुरा सिंह, सूबेदार संधूरा सिंह और कैप्टन गुरमेल सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं भारतीय सेना से विशेष रूप से पहुंचे नायब सूबेदार संजीव कुमार ने पार्थिव देह ले जाने वाली एंबुलेंस को रवाना किया और कहा कि डेरा सच्चा सौदा का यह प्रयास सम्पूर्ण मानवता के लिए महान परोपकार है।

यह भी पढ़ें:– ईमानदारी की मिसाल: लुधियाना-हिसार ट्रेन में मिला कीमती मोबाइल लौटाकर सेवादार बना मिसाल