Kharkhoda - Sach Kahoon Hindi

Bribery Case: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली कर्मचारी गिरफ्तार, मीटर लगाने की एवज में मांगी थी रकम
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: भिवानी से आई विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के कर्मचारी प्रतीक निवासी खांडा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट पीडब्ल्यूडी भिवानी संदीप मित्तल की अगुवाई में इंस्पेक्टर जगजीत की टीम द्वारा की गई। बिजली कर्मचारी प्रतीक ने खरखौदा निवासी कुलवंत से बिजली का मीटर लगाने की एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसमें से 10 हजार रुपये आरोपी पहले ही ले चुका था। बुधवार को भिवानी से आई विजिलेंस टीम ने उसे 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

शिकायतकर्ता कुलवंत ने रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस को दी थी। शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर जगजीत की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एएसआई रेणु, एएसआई सोमबीर, एएसआई सुखबीर, एएसआई पवन कुमार, एचसी दिनेश, एचसी नवीन और एचसी विकास सहित विजिलेंस टीम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हरिद्वार जा रहे ऑटो की अज्ञात वाहन से टक्कर, सात श्रद्धालु घायल, दो की हालत गंभीर
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda Road Accident: केएमपी एक्सप्रेसवे पर गोपालपुर सीमा के पास मंगलवार देर शाम को एक ऑटो की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में हरिद्वार जा रहे सात श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जबकि दो का उपचार खरखौदा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। अन्य तीन घायलों को राहगीर अन्य अस्पतालों में ले गए।

ऑटो में सवार कर्मपाल पुत्र राजपाल निवासी सौंधी, सुनील पुत्र राजबीर निवासी निमाना, बिरजू पुत्र नेतराम निवासी फरुखनगर, ऑटो चालक कर्मबीर पुत्र बलबीर निवासी याकुबपुर, सुरेश पुत्र मरीसिंह, तस्वीर पुत्र रामफल तथा एक अन्य व्यक्ति हरिद्वार स्नान के लिए तड़के करीब साढ़े तीन बजे रवाना हुए थे। गोपालपुर के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंचने पर आगे चल रहे एक अन्य वाहन के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से ऑटो उसकी चपेट में आ गया और टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर एंबुलेंस की सहायता से कर्मबीर, कर्मपाल, सुनील और बिरजू को सरकारी अस्पताल खरखौदा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कर्मबीर और बिरजू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहीं कर्मपाल और सुनील का उपचार खरखौदा अस्पताल में जारी है। अन्य तीन घायलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

खरखौदा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: ज्वेलरी शॉप लूटकांड का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार
खरखौदा, सच कहूं। खरखौदा में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब सीआईए खरखौदा की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी शनिवार सुबह सावरिया ज्वैलर्स में हुई चांदी के जेवरात लूट की वारदात में शामिल बताए जा रहे हैं।
सीआईए खरखौदा के पीएसआई दीपक गुलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम शाम करीब 6:50 बजे खरखौदा-रोहतक रोड स्थित छिनोली नहर के पास संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया।

बताया गया कि आरोपियों में शामिल सागर  निवासी जागसी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सागर के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पहले खरखौदा के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जिसके बाद उसे  इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से लक्ष्य निवासी बरोणा तथा अनुज निवासी बरोणा को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी शनिवार सुबह खरखौदा स्थित सावरिया ज्वैलर्स में हुई चांदी लूट की वारदात में शामिल थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार एवं वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य बरामद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी अन्य आपराधिक वारदात से भी संबंध है या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि लूटकांड से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया ।

मिर्ची पाउडर फेंककर चांदी के गहने लेकर आरोपी फरार,एक आरोपी पकड़कर किया पुलिस हवाले
खरखौदा , सच कहूं। शहर के थाना कलां चौक स्थित रतन सिंह मार्किट में सावरिया ज्वेलर्स पर शनिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई। तीन युवकों ने कारीगर की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर चांदी के गहने लूट लिए। एक आरोपी को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है।-चेन देखने के बहाने घुसे थे बदमाश    दुकान मालिक शिव शंकर निवासी वार्ड नंबर 7, खरखौदा ने बताया कि दोपहर को एक स्विफ्ट कार  में सवार तीन युवक दुकान में पहुंचे। चेन दिखाने की बात कहकर उन्होंने कारीगर का ध्यान भटकाया और अचानक उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। आंखों में जलन होने पर कारीगर कुछ समझ पाता, उससे पहले बदमाश चांदी की 3 चेन, 1 ब्रेसलेट और 2 लॉकेट लेकर भाग गए।

एक आरोपी दबोचा, पुलिस जांच में जुटी

शोर सुनकर आसपास के लोग और दुकानदार इकट्ठा हो गए। भागते समय एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान पवन  निवासी जागसी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। दुकानदार शिव शंकर ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो टैंकरों की भीषण भिड़ंत, मौके पर ही दो की मौत
खरखौदा, सच कहूं। हलालपुर गांव के पास से गुजर रहे यू ई आर -2  अर्बन एक्सटेंशन रोड दो केंटरो की आपस में भिड़ंत हो गई।  जिसमें मौके पर ही चालक सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:00 एक केंटर टाटा 407 मुर्गों से भरा दूसरा आईसर कैंटर जो की प्लाई से भरा हुआ था, आगे पीछे चल रहे थे ,कि अचानक मुर्गों से भरा टैंकर प्लाई से भरे  टैंकर में जा घुसा । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुर्गों से भरा टैंकर चालक व एक अन्य की मोकै पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों शव को कब्जे में लेकर सोनीपत सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक दोनों युवकों की समाचार लिखने तक पहचान नहीं हो सकी थी।  पुलिस केंटर मालिक से संपर्क कर रही है।

रिठाला से खरखौदा मेट्रो विस्तार परियोजना को भाजपा सरकार ने डाला ठंडे बस्ते में: पूर्व सीपीएस
Kharkhoda: रिठाला से खरखौदा मेट्रो विस्तार परियोजना को भाजपा सरकार ने डाला ठंडे बस्ते में: पूर्व सीपीएस

खरखौदा,  सच कहूं/ हेमंत कुमार।  पूर्व सीपीएस  जयबीर बाल्मीकि ने अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए  केंद्र व प्रदेश सरकार पर  क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से प्रदेश व केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद क्षेत्र में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ ।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 के दौरान उनके कार्यकाल में प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में क्षेत्र में जो विकास परियोजनाएं शुरू की गई थीं, आज भी वही क्षेत्र की पहचान हैं। इसके अलावा वर्तमान सरकार क्षेत्र मे कोई नई योजना लाने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का रखरखाव तक नहीं कर पा रही है। सरकारी अस्पताल में ने दवाई है अपने डॉक्टर है जिस कारण क्षेत्र वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डा बनवाया बस अड्डे में बसे नहीं है।  जिस कारण यात्रियों को आने-जाने में कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है।

उन्होने  कहा कि खरखौदा आईएमटी काग्रेस सरकार की देन है, लेकिन उसके बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना में कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं हुई। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत दयनीय है , जल निकासी व्यवस्था चरमराई हुई है ।  लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। खरखौदा का विकास जिस गति से होना चाहिए था, वह पूरी तरह रुक गया है।

उन्होंने बताया कि  विधायक बनने के बाद उन्होंने प्रत्येक गांव और वार्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के समय आयोजित कायाकल्प रैली में लगभग 800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का खाका तैयार किया गया था, जिसमें आईएमटी, सब डिवीजन, बस स्टैंड, बाईपास, कॉलेज तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल थीं। इन परियोजनाओं पर कार्य भी हुआ, लेकिन उसके बाद कोई नई बड़ी योजना शुरू नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि खरखौदा एनसीआर क्षेत्र मे आता है , राष्ट्रीय राजधानी  से बेहद निकट  होने के बावजूद यहां विकास की असीम संभावनाएं हैं। परंतु वर्तमान सरकार का क्षेत्र के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है । उन्होंने बताया कि  उनके कार्यकाल में व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के प्रयासों से रिठाला से खरखौदा तक मेट्रो विस्तार की योजना पर काम चल रहा था, लेकिन सरकार बदलने के कारण यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। जिसे भाजपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।  जयबीर बाल्मिकी ने सरकार से मांग की कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए बस स्टैंड को बाईपास के बाहर स्थानांतरित किया जाए। साथ ही पर्यटन विभाग के माध्यम से खरखौदा में टूरिज्म कॉम्प्लेक्स  व  आधुनिक गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाए ताकि क्षेत्र में आने वाले उद्योगपतियों, निवेशकों और अन्य लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

क्षेत्र में चार इंजन की सरकार फिर भी विकास नहीं

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चार इंजन की सरकार बनी हुई है । जनता ने भाजपा को पूरा जनादेश दिया फिर भी क्षेत्र में विकास नहीं हो रहा है। क्या सरकार के चारों इंजनों में आपसी तालमेल की कमी है।  यदि कमी है तो यह स्थिति सरकार की विफलता को दर्शाती है। इस आपसी तालमेल की कमी के कारण शहर मे  विकास कार्य प्रभावित  हों रहे है ।  उन्होंने कहा कि आपसी खींचतान का नुकसान सीधे जनता को उठाना पड़ रहा है और विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।

Free Medical Camp: निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे 203 मरीजों की जांच
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: लाला जय नारायण धर्मशाला में  ठाकुर की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप के साथ-साथ स्त्री रोग, हड्डी रोग, फिजीशियन तथा न्यूरो थैरेपी जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि कैंप में 203 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई, जिनमें से 8 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया।

इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिससे लगभग 72 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। वहीं राजू कोच द्वारा लगाए गए न्यूरो थैरेपी कैंप में 52 लोगों को दर्द एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से राहत मिली। कार्यक्रम में टीका राम मित्तल, धर्मपाल गर्ग, हरी प्रकाश गर्ग, पवन सिंगला, अमित सिंगला, डॉ. आयुष, पंकज गुप्ता, हंसराज अरोड़ा, प्रदीप सिंगला, योगेन्द्र सिंहमार, अमीचंद फौजी, राजपाल कौशिक, लक्ष्य गुप्ता, पवन भौरिया आदि मौजूद रहे।

एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप: कल्पना स्कूल की कोमल ने जीता कांस्य पदक
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: गुजरात के गांधीनगर में आयोजित एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 11 मई को भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कल्पना चावला विद्यापीठ अकादमी की विद्यार्थी कोमल कोहर ने शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया है। 23 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कोमल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कुल 177 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें स्नैच श्रेणी में 78 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क श्रेणी में 99 किलोग्राम भार शामिल रहा। क्लीन एंड जर्क में उनके शानदार प्रयास ने उन्हें एक कांस्य पदक दिलाया।

कोमल की इस शानदार उपलब्धि पर अकादमी में खुशी की लहर छा गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं। वहीं  कोमल के अकादमी पहुँचने भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में तिलक लगाकर तथा फूलो की  मालाओं के साथ अभिनंदन किया गया।

कोमल की इस शानदार सफलता के पीछे उनके कोच सत्यवान  का कुशल मार्गदर्शन और अटूट मेहनत छिपी है। इस उपलब्धि पर अकादमी ने कोच सत्यवान  के साथ-साथ कोमल के परिवारजनों को भी हार्दिक बधाई दी।
प्रबंध समिति, प्राचार्या उषा वत्स और प्राथमिक प्रभारी रितु ने कोमल की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कोमल की यह सफलता न केवल अकादमी के लिए खुशी का विषय है, बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए गौरव का विषय है। तथा यह अन्य युवाओं को भी भारोत्तोलन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: उपायुक्त नेहा सिंह
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर शुक्रवार को हरियाणा के मत्स्य एवं परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजशेखर वुंद्रू ने विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डियों कॉन्फ्रेंस के पश्चात उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को समय पर राहत प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में देरी होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए प्रत्येक विभाग समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान दीनदयाल योजना से संबंधित एक शिकायत का भी उल्लेख किया गया, जिसका समाधान अप्रैल माह में ही कर दिया गया था। इस पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों से संबंधित रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए तथा लाभार्थियों को समय पर सूचना उपलब्ध करवाई जाए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए विभागीय समन्वय को और अधिक मजबूत किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभाग आपसी तालमेल एवं समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी, प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

कल्पना चावला विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने नेशनल सुपर स्पीड खो-खो टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक
खरखौदा, सच कहूं। कल्पना चावला विद्यापीठ में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर लौटे विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।  कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, चड़वाल (कठुआ, जम्मू-कश्मीर) में 17  से 19 मई  तक आयोजित नेशनल  सुपर स्पीड खो-खो टूर्नामेंट में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें कल्पना चावला विद्यापीठ के चार प्रतिभावान छात्रों—आशु, रोहित, योगेश और कार्तिक ने हरियाणा प्रदेश की टीम की तरफ से खेलते हुए हिस्सा लिया।

बेहद रोमांचक मोड़ से गुजरते हुए इस प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की टीम के बीच खेला गया। अंतिम मैच में हरियाणा की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 17 अंक हासिल किए, जबकि जम्मू-कश्मीर की टीम 12 अंक ही बना सकी। इस तरह 5 अंकों के अंतर से मेजबान टीम को शिकस्त देकर हरियाणा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर  स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक समिति, प्राचार्या ऊषा वत्स, प्राथमिक प्रभारी ऋतु और समस्त अध्यापकगण ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की मेहनत और खेल के प्रति निष्ठा ने पूरे विद्यालय का नाम  गर्व से ऊँचा कर दिया है |

असफलता से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी- एसडीएम अमित कुमार
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: प्रताप स्पोर्ट्स स्कूल में प्रातः कालीन सभा के दौरान आयोजित समारोह में स्थानीय उपमंडल अधिकारी अमित कुमार ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के मूल मंत्र से प्रेरित किया। एसडीएम अमित कुमार ने विद्यार्थियों से अपने जीवन के संघर्ष, मेहनत और सफलता के अनुभव साझा किए। किसी भी व्यक्ति के जीवन में सफलता एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि इसके पीछे वर्षों की मेहनत, धैर्य और निरंतर प्रयास छिपे होते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में छठे प्रयास में सफलता प्राप्त की थी। कई बार असफल होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर लगातार प्रयास करते रहे।

इसी दृढ़ निश्चय और निरंतरता ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता जीवन का अंत नहीं होती, बल्कि वह सफलता की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण चरण होती है। जो विद्यार्थी अपनी गलतियों से सीख लेते हैं और लगातार मेहनत करते रहते हैं, वही जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए अनुशासन, समय का सही उपयोग और अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण अत्यंत आवश्यक है। यदि विद्यार्थी पूरी ईमानदारी, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने उद्देश्य पर कार्य करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

एसडीएम अमित कुमार ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी।  वर्तमान समय में सबसे बड़ी चुनौती समय का सही प्रबंधन करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने समय का सदुपयोग पढ़ाई, खेल और व्यक्तित्व विकास में करें। खेल विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाते हैं, जो जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत जरूरी गुण हैं। इस अवसर पर प्राचार्य दया दहिया, सुबोध दहिया, द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने  3 गोल्ड, 3 सिल्वर व 1 ब्रांज मैडल जीतकर प्रदेश व  स्कूल का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, वुशु कोच विनोद गुलिया एवं दिवस कटारिया ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विनय ने 60 किलोग्राम, चिराग ने 65 किलोग्राम व रोहित ने 85 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल, चिराग ने 75 किलोग्राम, धीरज ने 85 किलोग्राम एवं किरण ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल तथा नितेश ने 90 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्राचार्या दया दहिया ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें हर क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाना है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएँ एवं हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।