Barnala News - Sach Kahoon Hindi
Suvidha Kendra: सेवा केंद्रों का सॉफ्टवेयर बदलने की उलझन ‘आमजन’ के लिए बना परेशानी का सबब
धनौला (सच कहूँ/लाली धनौला)। Dhanaula News: लोगों को सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बनाए गए सेवा (सुविधा) केंद्र अब असुविधा का कारण बन रहे हैं। इसके चलते अपने काम करवाने आने वाले लोगों को कई-कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों की शिकायतों के अनुसार, सॉफ्टवेयर बदलने की उलझन आम लोगों के लिए परेशानी बन गई है। पहले सुविधा केंद्र में काम ई-सेवा सॉफ्टवेयर के माध्यम से होता था, जबकि अब कर्मचारियों की ओर से डिजी पंजाब सॉफ्टवेयर लॉन्च होने की बात कही जा रही है।
लोगों का सवाल है कि यदि नया सॉफ्टवेयर पूरी तरह तैयार नहीं है तो पुराना सॉफ्टवेयर क्यों बंद कर दिया गया। पीड़ित लोगों का दावा है कि कभी सॉफ्टवेयर न चलने, कभी सेवा उपलब्ध न होने और कभी अन्य तकनीकी कारण बताकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। कई लोगों का कहना है कि एक ही काम के लिए उन्हें दस-दस चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे उनका समय, पैसा और कामकाज प्रभावित होने के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि नई प्रणाली में तकनीकी समस्याएं हैं तो विभाग की ओर से उनके समाधान के लिए क्या प्रबंध किए गए हैं? क्या लोगों को पहले ही स्पष्ट जानकारी दी जा रही है कि कौन-सी सेवा कब और किस सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपलब्ध होगी? या फिर ‘सॉफ्टवेयर नहीं चल रहा’ कहकर लोगों को वापस भेज देना ही व्यवस्था बन गया है?
इसी दौरान सुविधा केंद्र के कामकाज को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। कुछ लोगों की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं कि सॉफ्टवेयर और प्रक्रिया की उलझन का कथित तौर पर निजी हितों के लिए फायदा उठाया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को कथित तौर पर अलग-अलग तरीकों से आर्थिक नुकसान पहुंचाए जाने की बातें भी सुनने को मिल रही हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रुप से पुष्टि नहीं हुई है और किसी कर्मचारी के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुए हैं। इसलिए इन दावों की सच्चाई सामने लाने के लिए विभागीय जांच ही वास्तविक तस्वीर स्पष्ट कर सकती है।
धनौला वासियों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि सुविधा केंद्र की अचानक और उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। पिछले समय के दौरान आई शिकायतों, लोगों को दिए गए टोकन, लंबित मामलों, फीस की रसीदों और काम के निपटारे के रिकॉर्ड की जांच की जाए। लोगों का यह भी कहना है कि यदि सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या है तो उसका समाधान करना विभाग की जिम्मेदारी है। लोगों की मांग है कि जांच के दौरान किसी कर्मचारी की लापरवाही, जानबूझकर देरी, नियमों का उल्लंघन या किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
Truck Road Accident: हुक टूटने से नमक से भरा ट्राला पलटा, बिजली की तारें टूटीं
बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Barnala News: बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर डेरा बाबा इंदर दास के सामने हुक टूटने के कारण एक घोड़ा ट्राला बेकाबू होकर सड़क पर ही पलट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में ट्राला चालक बाल-बाल बच गया और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए ट्राला चालक आशू राम ने बताया कि वह बीकानेर (राजस्थान) से नमक के गट्टे भरकर राजपुरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह घड़ैली चौक वाले ओवरब्रिज से नीचे उतरकर कट के रास्ते स्लिप रोड पर चढ़ने लगा तो अचानक चेसी के पीछे लगी ट्रॉली का हुक झटके से टूट गया।
इससे ट्रॉली स्लिप रोड पर पलट गई और उसमें लदा सारा नमक खेत में बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से हादसाग्रस्त ट्रॉले को सड़क से हटाकर एक तरफ करवाया और बाधित यातायात को दोबारा बहाल करवाया। हादसे के कारण सड़क किनारे से गुजर रही हाई-वोल्टेज बिजली की तारें भी टूट गई। इससे आसपास के इलाके की बिजली गुल हो गई और बड़ा खतरा टल गया।
दूसरी ओर प्रभावित खेत के मालिक जग्गी सिंह ने दु:ख जताते हुए कहा कि नमक की भारी बोरियां उसकी खड़ी फसल में गिरने के कारण उसे हजारों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। मौके पर मौजूद राहगीरों ने हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि कट के बीच सड़क का हिस्सा ज्यादा ऊंचा-नीचा होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने मांग की कि इस खतरनाक मोड़ पर सड़क को तुरंत समतल किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव हो सके।
Bomb Threat: बरनाला के अदालती परिसर को बम से उड़ाने की मिली धमकी
बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Barnala News: जिला बरनाला के अदालती परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अदालती परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल प्राप्त हुई। धमकी की खबर फैलते ही अदालत में मौजूद लोगों में दहशत और सहम का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और पूरे परिसर को घेरकर बड़े स्तर पर सर्च आॅपरेशन शुरु कर दिया।
जानकारी के अनुसार यह धमकी भरी ई-मेल उस समय आई, जब अदालत परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत चल रही थी। इसके चलते कचहरी परिसर में जजों, वकीलों, अदालत के कर्मचारियों के अलावा अपने मामलों के निपटारे के लिए आए लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। जैसे ही बम की धमकी की खबर फैली, पुलिस ने तुरंत विशेष टीमों को मौके पर भेजकर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों के साथ अदालती परिसर में पहुंची। टीमों ने अदालत के कमरों, वकीलों के चैंबरों, वाहन पार्किंग और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
जिला पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सरफराज आलम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धमकी वाली ई-मेल मिलते ही डीएसपी जसविंदर कौर की अगुवाई में पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को तुरंत कचहरी भेजा गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर की बारीकी से जांच की गई, लेकिन जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस द्वारा हर पल पूरी निगरानी रखी जा रही है। साइबर सेल की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि धमकी भरी ई-मेल कहां से और किसने भेजी है।
डेरा श्रद्धालु ने नहर में गिरी बुजुर्ग महिला को सही समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
बरनाला (जसवीर गहल/रमनीक बत्ता)। Barnala News: कस्बा भदौड़ के एक डेरा श्रद्धालु ने अपनी सूझ-बूझ और समय पर मदद देकर एक बुजुर्ग महिला की जान बचाकर मानवता भलाई की मिसाल कायम की है। जानकारी के अनुसार, शहिणा के नजदीक से गुजरती सरहिंद-बठिंडा ब्रांच नहर में एक बुजुर्ग महिला के गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और कुछ युवाओं ने महिला को नहर में से बाहर निकाल लिया। इस दौरान वहाँ से गुजर रहे डेरा सच्चा सौदा की इकाई ब्लॉक तपा-भदौड़ के प्रेमी सेवक प्रवीण कुमार इन्सां अपनी पत्नी आशा इन्सां (जो आशा वर्कर हैं) को सिविल अस्पताल में लगी ट्रेनिंग के लिए छोड़ने बरनाला जा रहे थे। रास्ते में शहिणा नहर पर लोगों की भीड़ देखकर वह भी रुक गए।
उन्होंने देखा कि कुछ युवाओं ने एक बुजुर्ग महिला, जो नहर में बहती जा रही थी, को बाहर निकाला है। उन्होंने बताया कि पेट में पानी भर जाने के कारण नहर से निकाली गई महिला को दंदल पड़ चुकी थी। स्थिति को देखते हुए उनकी पत्नी आशा इन्सां ने तुरंत सूझ-बूझ से काम लेते हुए उसकी दंदल खोली। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी से उक्त महिला को पहले शहिणा के एक निजी डॉक्टर से प्राथमिक सहायता दिलवाई। होश आने पर महिला की पहचान दविन्द्र कौर (65) पत्नी रतन सिंह निवासी भदौड़ के रूप में हुई। इसके बाद प्रवीण कुमार ने महिला के पति से संपर्क किया और अपनी गाड़ी से मरीज को तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
ऐसे युवाओं के कारण इन्सानियत जिंदा है
महिला के पति रतन सिंह उर्फ बाबा ने बताया कि दविन्द्र कौर मानसिक रूप से परेशान रहती हैं, जिसके चलते सिविल अस्पताल बरनाला से उनकी दवा भी चल रही है। उन्होंने बताया कि वह घर से कस्बे की गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने के लिए गए थे और पर्ची कटवाकर लाइन में ही खड़े थे, लेकिन महज आधे घंटे के अंदर ही दविन्द्र कौर मानसिक परेशानी की हालत में भदौड़ से शहिणा के पास से गुजरती नहर तक पहुंच गई।
उन्होंने पूज्य गुरु जी व प्रवीण कुमार और उनकी पत्नी का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी समय पर की गई मदद और अस्पताल पहुंचाने के प्रयास के कारण ही आज उनकी पत्नी की जान बच सकी है। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं की सराहना करते हुए प्रवीण कुमार इन्सां और उनके परिवार का तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे युवाओं के कारण ही इन्सानियत जिंदा है।
Barnala News: जानकारी देते हुए महिला के पति रतन सिंह और प्रवीण कुमार इन्सां व अस्पताल में दविन्द्र कौर की संभाल करते हुए प्रवीण कुमार इन्सां।
Punjab Farmers News: किसानों ने डीसी और एसएसपी कार्यालयों का किया घेराव
मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Punjab Farmers News: भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार को डीसी और एसएसपी कार्यालयों का पूर्ण घेराव किया। यह प्रदर्शन 30 अगस्त से डीसी कार्यालय के बाहर चल रहे पक्के मोर्चे के तहत किया गया। घेराव में महिलाओं समेत हजारों किसानों ने हिस्सा लिया और केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला प्रधान राम सिंह भैणीबाघा ने कहा कि कामकाज के व्यस्त मौसम और गर्मी के बावजूद किसान सात दिनों से मोर्चे पर बैठे हैं, लेकिन सरकारें उनकी मांगों की अनदेखी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
किसानों ने केंद्र से किसान विरोधी समझौतों से बचने, किसानों-मजदूरों का कर्ज माफ करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग की। पंजाब सरकार की लैंड पॉलिसी रद्द करने, काश्तकारों को जमीन के अधिकार देने, आंदोलन व पराली जलाने से जुड़े मामले रद्द करने, हर खेत को नहरी पानी और हर घर को पीने का पानी उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। किसानों ने पंजाब के पानी पर कंपनियों के कब्जे रोकने और फसलों के भाव स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार तय करने की मांग की।
मुआवजे की मांग पर किसानों का डीसी दफ्तर घेरा
अमृतसर। बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के किसानों ने शनिवार को डीसी कार्यालय का घेराव किया। पक्के मोर्चे के दौरान किसानों ने बैरिकेडिंग हटाकर कार्यालय परिसर में प्रवेश किया। उन्हें रोकने पर पुलिस और किसानों के बीच तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान एक किसान की पगड़ी भी उतर गई। किसान नेताओं ने कहा कि बाढ़ से कई क्षेत्रों में खड़ी फसलें बर्बाद हुई हैं और जमीन व संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने सरकार से प्रभावित किसानों और लोगों को जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
बरनाला में किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से एसएसपी आवास घेरा
बरनाला। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में चल रहा किसानों का धरना शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से एसएसपी आवास का घेराव कर केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है और कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां अपना रही है। उन्होंने कहा कि तेज धूप में किसान एक सप्ताह से प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
Mission Clean Punjab: मिशन क्लीन पंजाब के तहत बरनाला में सफाई अभियान, सांसद मीत हेयर ने खुद लगाई झाड़ू
बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Mission Clean Punjab: मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण के तहत वीरवार को नगर निगम बरनाला द्वारा शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से अग्रसेन चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए खुद अपने हाथों से झाड़ू लगाकर शहर की सफाई की। उनके साथ नगर निगम के मेयर हसन भारद्वाज और पार्षद भी मौजूद थे। इस दौरान सड़कों, फुटपाथों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई तथा लोगों को सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए जागरूक किया गया।
मीत हेयर ने कहा कि साफ-सुथरा शहर केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मिशन क्लीन पंजाब के तहत चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियानों का उद्देश्य केवल शहर की सफाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों में सफाई के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना पैदा करना भी है। उन्होंने बरनाला वासियों से अपील की कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और सफाई को केवल विशेष अभियानों या कुछ दिनों तक सीमित न रखें।
प्रत्येक नागरिक अपने घर, दुकान, कार्यालय और आसपास के क्षेत्र को साफ रखना अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, सड़कों और पार्कों को गंदा न किया जाए तथा अपने आसपास के क्षेत्रों की सफाई के प्रति भी जिम्मेदारी निभाई जाए।
मेयर हसन भारद्वाज ने भी शहरवासियों से नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियानों में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों ने भी लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि वे ‘मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी’ की भावना के साथ इस अभियान से जुड़ें और बरनाला को साफ-सुथरा व खूबसूरत बनाने में अपना योगदान दें।
Mission Clean Punjab: बरनाला में सफाई करते हुए लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर।
मेयर भारद्वाज ने कच्चे घरों में रहने वाले 152 जरूरतमंद लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र
बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Barnala News: नगर निगम बरनाला की ओर से मेयर हसन भारद्वाज के कुशल नेतृत्व में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के कच्चे मकानों में रहने वाले 152 जरूरतमंद लाभार्थियों को पक्के मकानों के निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। समारोह के दौरान लाभार्थियों को संबोधित करते हुए मेयर हसन भारद्वाज ने कहा कि आज 152 ऐसे परिवारों के मामलों को मंजूरी देकर उन्हें स्वीकृति पत्र दिए गए हैं, जो लंबे समय से अपने पक्के घर की आस लगाए बैठे थे। उन्होंने बताया कि ‘आप’ सरकार के कार्यकाल के दौरान अब तक बरनाला शहर में 1,500 से अधिक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अपने पक्के मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता जारी की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के अथक प्रयासों के चलते ही बरनाला नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा प्राप्त हुआ है। इसके बाद शहर की सड़कों, स्ट्रीट लाइटों और सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बरनाला वासियों को और भी बड़ी सौगातें दी जाएंगी। हलका इंचार्ज हरिन्द्र सिंह धालीवाल ने आप सरकार की जनहितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के नेतृत्व में बरनाला जिले के सभी गाँवों और शहरी क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए गए हैं।
Barnala News: बरनाला में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपते हुए मेयर हसन भारद्वाज।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से लुधियाना बना कूड़ाघर, 8,800 मीट्रिक टन कचरा जमा
लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Sanitation Workers' Strike: बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब भर में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब लुधियाना में गंभीर सफाई संकट का रूप ले चुकी है। शनिवार को हड़ताल नौवें दिन में प्रवेश कर गई, जिसके चलते नगर निगम की कचरा उठाने की व्यवस्था लगभग ठप हो गई है। इसके परिणामस्वरूप शहर में करीब 8,800 मीट्रिक टन कचरा जमा हो चुका है। शहर की मुख्य सड़कों, चौकों, बाजारों, रिहायशी इलाकों और गलियों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। बदबू और गंदगी के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जबकि बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियाँ फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
हड़ताल के कारण घरों, दुकानों, होटलों, सब्जी मंडियों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाला कचरा निर्धारित स्थानों से नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में सड़कें ही कचरा फेंकने की जगह बन गई हैं। शहर के मिड्डा चौक, प्रताप चौक, चीमा चौक, मॉडल ग्राम, बस स्टैंड तथा अन्य कई क्षेत्रों में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बनी हुई है। मिड्डा चौक के पास कचरे का ढेर इतना बड़ा हो गया है कि सड़क की एक लेन लगभग बंद हो गई है, जिससे यहाँ लगातार यातायात प्रभावित हो रहा है।
उधर नगर निगम आयुक्त ओजस्वी अलंकार ने माना कि स्थिति गंभीर है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें पंजाब सरकार तक पहुंचा दी गई हैं और बातचीत के माध्यम से जल्द समाधान निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम सामने आएगा और सफाई सेवाएँ फिर से सामान्य हो जाएंगी।
नगर निगम के आँकड़ों के अनुसार लुधियाना में प्रतिदिन लगभग 1,100 मीट्रिक टन ठोस कचरा उत्पन्न होता है। जमालपुर स्थित लेगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में इसमें से केवल 300 मीट्रिक टन कचरे का ही निस्तारण हो रहा है, जबकि शेष लगभग 800 मीट्रिक टन कचरा प्रतिदिन जमा होता जा रहा है। हड़ताल के 9 दिनों में यह मात्रा बढ़कर लगभग 8,800 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। हालांकि नगर निगम ने हाल ही में कचरा निस्तारण क्षमता बढ़ाने के दावे किए थे, लेकिन मौजूदा स्थिति ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था की कमियों को उजागर कर दिया है। दूसरी ओर सफाई कर्मचारी यूनियन ने स्पष्ट किया है कि बरनाला की घटना में नामजद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने तक हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन नेताओं का कहना है कि केवल अधिकारियों को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए।
Ludhiana News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से लुधियाना बना कूड़ाघर, 8,800 मीट्रिक टन कचरा जमा
महल कलां में पुलिस और कथित गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार
महल कलां/बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Barnala News: मंगलवार को महल कलां क्षेत्र में पुलिस और कथित गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हथियार, कारतूस, खाली कारतूस के खोखे तथा एक कार सहित गिरफ्तार करने का दावा किया है। मामले की जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पाँच बजे पुराना टोल प्लाजा, महल कलां में पुलिस, काउंटर इंटेलिजेंस और सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा विशेष नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान महल कलां की ओर से रायकोट की तरफ जा रही सफेद रंग की एक कार दिखाई दी।
पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और बैरिकेड तोड़कर भागने का प्रयास किया। इसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। कुछ दूरी पर जाकर आरोपी कार छोड़कर पास के खेतों की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ अर्शी निवासी बख्तगढ़, वर्तमान निवासी महल कलां तथा गुरशरण सिंह उर्फ सरना निवासी रौंता (जिला मोगा) के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक बिना मार्का .32
बोर देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की कार तथा मौके से पाँच खाली कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे या उनके संबंध किसी अन्य गैंगस्टर गिरोह से जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जाँच में जुटी हुई है।
Mehal Kalan News: मुठभेड़ के बाद बरामद कार तथा गिरफ्तार आरोपियों से बरामद हथियार।
सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज निजी केन्द्रों पर महंगे दामों में एक्स-रे कराने को मजबूर
बरनाला (सच कहूँँ/जसवीर गहल)। Barnala News: जिले की छह लाख से अधिक आबादी के लिए प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र सिविल अस्पताल बरनाला महंगाई के इस दौर में गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सस्ती स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में असफल साबित हो रहा है। अस्पताल प्रशासन की कथित लापरवाही के कारण मरीजों को निजी केन्द्रों पर महंगे दामों में एक्स-रे करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मामला सिविल अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग से जुड़ा है, जहाँ पिछले 10-15 दिनों से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है।
मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मशीन की मरम्मत तो दूर, सरकार की ओर से भेजी गई नई एक्स-रे मशीन को भी अब तक डिब्बे से बाहर नहीं निकाला गया है। अस्पताल प्रशासन की सुस्ती के कारण नई मशीन कई दिनों से पुरानी मशीन के पास ही पैक अवस्था में धूल फांक रही है। इस बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज निजी डायग्नोस्टिक केन्द्रों पर महंगे शुल्क देकर एक्स-रे कराने के लिए विवश हैं। अस्पताल के कमरा नंबर 13 में स्थित एक्स-रे कक्ष की पुरानी मशीन लगभग दो सप्ताह से पूरी तरह बंद पड़ी है।
जब इस संबंध में एक्स-रे कक्ष में तैनात रेडियोग्राफर से बात की गई तो उन्होंने पुष्टि की कि पुरानी मशीन खराब हो चुकी है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि नई मशीन अस्पताल में पहुंच चुकी है, लेकिन उसे अभी तक चालू नहीं किया गया है। इसके अलावा अस्पताल में लंबे समय से ब्लड बैंक बंद पड़ा है, जबकि मातृ एवं शिशु अस्पताल में नवजात शिशुओं की नर्सरी भी संचालित नहीं हो रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं और अस्पताल परिसर के पार्कों में फैली गंदगी स्वच्छता संबंधी दावों की पोल खोल रही है। इस पूरे मामले और अधिकारियों की कथित लापरवाही के संबंध में जब सिविल सर्जन डॉ. हरिपाल सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने हर बार की तरह फोन रिसीव नहीं किया।
अभी लगेंगे करीब दस दिन: एसएमओ
मामले पर संपर्क किए जाने पर एसएमओ बरनाला डॉ. इंदु बांसल ने पुरानी एक्स-रे मशीन के खराब होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुरानी मशीन अब ठीक नहीं हो सकती, इसलिए उसे कंडम घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है। कंडम का प्रमाणपत्र मिलने के बाद उसी स्थान पर नई एक्स-रे मशीन स्थापित कर चालू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में अभी एक सप्ताह से दस दिन तक का समय लग सकता है।
Barnala News: सिविल अस्पताल बरनाला में खराब पड़ी पुरानी एक्स-रे मशीन तथा उसके साथ डिब्बे में बंद नई मशीन।
बरनाला से संदिग्ध परिस्थितियों में दो नाबालिग बच्चे गायब, पुलिस जांच में जुटी
बरनाला (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Barnala News: बरनाला शहर के धनौला रोड इलाके से दो मासूम बच्चों के संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता होने का एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। लापता बच्चों की पहचान 13 वर्षीय कृष्णा और उसके पड़ोसी दोस्त 10 वर्षीय याकूब के रुप में हुई है। इस घटना के बाद से ही दोनों मासूमों के घरों में चीख-पुकार मची हुई है और कोहराम का माहौल है। परिजनों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे बेहद साधारण और गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। लापता कृष्ण की मां दूसरों के घरों में खाना बनाने (चौका-बर्तन) का काम करके अपने परिवार का पेट पालती हैं। पीड़ित मां ने रोते हुए बताया कि वह रोज की तरह दोपहर करीब 3 बजे अपने काम पर निकली थी। शाम को जब वह थकी-हारी घर लौटीं, तो कृष्णा वहां मौजूद नहीं था। देर रात तक जब आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। कृष्ण के छोटे भाई ने बताया कि दोपहर के समय उनका पड़ोसी और कृष्णा का दोस्त याकूब (10 वर्ष) उनके घर आया था। इसके कुछ देर बाद कृष्ण और याकूब दोनों एक साथ खेलते हुए घर से बाहर निकल गए।
उधर, याकूब की नानी करमजीत कौर ने बताया कि याकूब दोपहर को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्त कृष्णा के पास जा रहा है, लेकिन उसके बाद से दोनों में से कोई भी बच्चा वापस घर नहीं लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की तलाश के लिए इलाके में विशेष टीमें तैनात की गई हैं।
धनौला रोड और उसके आसपास के मुख्य मार्गों, दुकानों व घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों बच्चे किस दिशा में गए हैं या उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि इन बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें।
‘ऑपरेशन प्रहार’: पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 37 लोग किए गिरफ्तार
बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Barnala News: बरनाला पुलिस ने रविवार को ‘युद्ध नशों के विरूद्ध’ अभियान और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में घेराबंदी कर विशेष तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 177 पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के संदेह में 132 लोगों को हिरासत में लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘युद्ध नशों के विरूद्ध’ अभियान और ‘आॅपरेशन प्रहार’ के तहत जिलेभर में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान नशा तस्करी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि बरनाला शहर में नगर निगम कार्यालय के पीछे का क्षेत्र, सेंसी बस्ती, बस स्टैंड के आसपास का इलाका तथा तपा के बाजीगर बस्ती और भदौड़ सहित अन्य स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित कर कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 177 पुलिस कर्मियों ने नशा तस्करी से जुड़े लोगों के घरों और अन्य ठिकानों की गहन तलाशी ली। इस दौरान 132 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनमें से 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 41 अन्य लोगों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की गई। एसएसपी ने नशा तस्करी में शामिल लोगों को अपने गैरकानूनी गतिविधियों से बाज आने की कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसके बावजूद किसी ने ऐसे कार्य जारी रखे, तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Barnala News: एक व्यक्ति को हिरासत में लेते समय एसएचओ लखविन्द्र सिंह।