e-tendering - Sach Kahoon Hindi

E-tendering: गुरुग्राम में ई-टेंडरिंग के पक्ष में उतरी 127 ग्राम पंचायतें
ग्रामीण विकास को गति देने के लिए इन पंचायतों ने पास किया रेजोल्यूशन

सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा

गुरुग्राम। जिले की ग्राम पंचायतों ने ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में (E-tendering) पारदर्शिता लाने के लिए हरियाणा सरकार की ई-टेंडर व्यवस्था में रूचि दिखाई है। जिला की 127 ग्राम पंचायतों ने रेजोल्यूशन पास करके ई-टेंडर व्यवस्था के माध्यम से विकास कार्य करवाने की सहमति दी है। यह दावा सोमवार को जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने किया। जिला की पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए डीसी निशांत कुमार यादव ने ग्राम सचिवों की बैठक ली। बैठक में ग्राम पंचायतों में ई-टेंडरिंग के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों सहित शिव धाम योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। डीसी ने ग्राम सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में पांच लाख से अधिक राशि के विकास कार्य ई-टेंडरिंग के माध्यम से करवाने के निर्देश दिए है।

ऐसे में सभी ग्राम सचिव मार्च माह के अंत तक प्रत्येक (E-tendering) पंचायत से पांच लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों का रेजोल्यूशन पास करवाकर उसका एस्टीमेट तैयार करवाएं। इसके बाद संबधित एस्टीमेट को ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत आगे भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पंचायत से कम से कम दो विकास कार्य ई-टेंडरिंग के लिए भेजे जाएं। बैठक के दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला की 157 ग्राम पंचायतों में से 127 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के रेजोल्यूशन पास हो चुके हैं। जिसमें से 53 विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए हैं। इसी क्रम में 11 विकास कार्यों के टेंडर फ्लोट हो चुके हैं।

बैठक के दौरान डीसी ने शिव धाम योजना की समीक्षा (E-tendering) करते हुए कहा कि योजना को लेकर सरकार पूर्णत: गंभीर है। योजना के तहत प्रदेश की सभी श्मशान भूमि पर चार मूलभूत सुविधाएं जैसे पीने का पानी, टीन शेड, पक्की चारदीवारी सहित श्मशान घाट तक पहुंचने का पक्का रास्ता बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शिव धाम यानी शमशान घाट पर (E-tendering) यह चारों सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने तीन माह का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में सभी ग्राम सचिव योजना के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों की अगले 15 दिनों में जिला की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। इस दौरान किसी भी श्मशान घाट पर इन चार मूलभूत सुविधाओं में से कोई भी अपूर्ण मिली तो संबंधित ग्राम सचिव को जिम्मेदार माना जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सरपंचों का सम्मान करें सरकार, ईटेंडरिंग प्रणाली को खत्म हो: आशीष दहिया
खरखौदा। (सच कहूं/हेमंत कुमार) ब्लॉक के सभी सरपंच खंड कार्यालय में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जसीया में होने वाली पंच सरपंचों की रैली के लिए रवाना हुए। ब्लॉक खरखौदा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान आशीष दहिया ने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई ई टेंडरिंग प्रणाली व री कॉल नीति को वापस लेकर गांव के विकास को गति देने का काम करें।

यह भी पढ़ें:– सांसद की पत्नी ने ठंड व पाले से प्रभावित फसलों का लिया जायजा

जो सरकार सरपंचों के साथ अन्याय कर रही है उसे बंद करें ताकि गांव में आपसी भाईचारा ,प्यार प्रेम की भावना बनी रहे। क्योंकि सरकार की जो नीति है उससे न तो गांव का विकास हो सकेगा और ना ही आपसी भाईचारा बन पाएगा। उन्होंने कहा कि सरपंचों की सरकार से मांग है कि ग्राम पंचायत को 2500000 रुपए तक के कार्य करने की अनुमति दें, राइट टू रिकॉल को वापसी ले, सरपंचों का मानदेय ₹10000 किया जाए, पंचों का मानदेय ₹3000 किया जाए, जे ई की पावर ₹2500000 की जाए, एसडीओ की पावर ₹5000000 तक की जाए गांव में सफाई कर्मचारियों की संख्या दोगुनी की जाए।

उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को गोहाना होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की रैली का विरोध किया जाएगा, उनका विरोध काले झंडे दिखाकर करेंगे। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक यह प्रदर्शन धरने जारी रहेंगे ।जसीया रैली में जाने वाले झरोठी के सरपंच जोगिंदर, बरोना से बबलू, सोहटी से जितेंद्र, सिलाना से बलवान, मंडोरा से अनिल कुमार सैदपुर से प्रमोद किडोली से जगबीर, गोपालपुर से विनोद, फरमाना से सुशीला, पहलादपुर से पहलाद सिंह निरथान से राजेश, फतेहपुर से करण सिंह, बिधलान से सुभाष आदि सरपंच पंच रवाना हुए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ई टेंडरिंग प्रणाली के विरोध में सरपंचों का धरना जारी
खरखौदा, सच कहूं न्यूज़ ,(हेमंत कुमार ) खंड के बीडीपीओ कार्यालय में ई टेंडरिंग व रिकॉल प्रणाली के विरोध में सरपंचों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा । धरने की अध्यक्षता झरोठी के सरपंच जोगिंदर ने की। थाना कला के सरपंच आशीष दहिया ने सरकार पर आरोप लगाया कि एक तरफ तो सरकार पारदर्शिता का दावा करती है जबकि ई टेंडरिंग प्रणाली से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा । इस प्रणाली से अफसरशाही को बढ़ावा मिलेगा ।सरकार सरपंचों के अधिकारों का हनन करके गांव के विकास करने के लिए सरकार द्वारा सरपंचों को 20 लाख रुपए की राशि तक खर्च करने की अनुमति होती थी परंतु सरकार ने इसे घटाकर ₹2 लाख रुपए कर दिया है जोकि सरासर गलत है।

उन्होंने कहा कि जब तक ई टेंडरिंग नियम व री कॉल प्रणाली को खत्म नहीं किया नहीं किया जाता तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस हाईवे के साथ-साथ जो रेलवे लाइन निकालने के लिए सरकार ने जमीन अधिग्रहण करने का काम किया है उसमें थाना कला गांव की पंचायती जमीन भी आती है अभी तक विभाग द्वारा पंचायती जमीन का जो मुआवजा राशि बनती है पंचायत को अभी तक कोई नोटिस नहीं दिया है गांव के पंचायती जमीन 2 एकड़ 5 कनाल 17 मरले आती है जिसके अभी तक कोई भी नोटिस नहीं आया है उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि क्या सरकार उनकी जमीन को मुफ्त में लेना चाहती है ।

गांव की पंचायती जमीन को मुफ्त में नहीं दिया जाएगा ।गांव और पंचायत की ओर से पिपली टोल पर चल रहे धरने का समर्थन करने के लिए भी जाएंगे। झरोठी गांव के सरपंच जोगिंदर ने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई ईटेंडरिंग व री कॉल प्रणाली से ना तो गांव का विकास होगा, ना ही इसे भ्रष्टाचार खत्म होगा, इससे और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा अफसरशाही को मौका मिलेगा जो गांव के विकास में बाधक है ।सरपंच हमेशा से ही गांव का सेवक रहा है ऐसी नीतियों से गांव में आपसी भाईचारा प्यार प्रेम का माहौल खराब होगा जो भी विकास कार्य करवाया जाएगा ठेकेदार अपनी मनमानी से उसमें घटिया प्रकार का मैट्रियल लगाएगा जो गांव द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऐसी प्रणाली को तुरंत प्रभाव से समाप्त किया जाए और गांव के विकास को गति देने का काम करें। धरने का समर्थन करने के लिए खंड के अनेक गांव के सरपंचों ने समर्थन दिया सभी ने इस प्रणाली को समाप्त करने का सरकार से अनुरोध किया। धरना स्थल पर आनंदपुर के सरपंच प्रह्लाद फतेहपुर के सरपंच करण सिंह, मंडोरी के सरपंच मोहित ,मंडोरा के सरपंच प्रेम सिंह ,किडोली के सरपंच पवन ,रोहट के सरपंच ओम प्रकाश ,सिसाना के सरपंच जगबीर सिंह, थाना खुर्द के सरपंच सुमित कुमार ,सोहटी के जितेंद्र ,सिलाना के बलवान सिंह, सिसाना से जगबीर ,गोपालपुर से राम सिंह, जाटोला से सतबीर, गोरड से पवन कुमार ,गोपालपुर से रामकरण, फिरोजपुर से दिनेश, विजय आदि सरपंच वे पंच मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।