Weather News - Sach Kahoon Hindi

Dehradun weather: बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी, देहरादून प्रशासन अलर्ट
Dehradun weather: देहरादून, (हि.स.)। मौसम विभाग ने देहरादून के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई, रायवाला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से अति तीव्र वर्षा के साथ गरज और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने उपजिलाधिकारियों, तहसील स्तर पर तैनात त्वरित कार्रवाई दलों (क्यूआरटी) और अन्य संबंधित विभागों को संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। अधिकारियों को आवश्यक संसाधन और राहत-बचाव दल उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जलभराव और सड़क अवरोध पर विशेष नजर

प्रशासन ने पेड़ गिरने, टहनियां टूटने, जलभराव और सड़कों के बाधित होने जैसी परिस्थितियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है। किसी भी स्थान पर समस्या उत्पन्न होने पर क्यूआरटी को तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा जलभराव से निपटने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन का उद्देश्य बारिश के दौरान आमजन को होने वाली परेशानियों को कम करना और आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल जिला प्रशासन या 1077 पर डीडीएमओ को देने को कहा गया है।

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने राजस्थान में बारिश को लेकर दी नई अपडेट
जयपुर, (सच कहूँ ब्यूरो)। राजस्थान में मानसून की कमजोर सक्रियता के चलते इस बार बारिश सामान्य से कम दर्ज की जा रही है। कम बारिश के कारण नदी, तालाब और बांधों में पानी की आवक प्रभावित हो रही है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। हालांकि रविवार को जयपुर सहित करीब एक दर्जन शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि सलूंबर में सर्वाधिक 67 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। Rajasthan Weather Update

राजधानी जयपुर में मानसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। एक जून से एक अगस्त तक सामान्य वर्षा 273.6 मिलीमीटर के मुकाबले इस वर्ष केवल 186.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के उत्तर की ओर खिसकने से जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियां कम होंगी। वहीं 3 से 5 अगस्त के बीच बीकानेर संभाग, शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल तेज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जयपुर में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्यत: शुष्क रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। Rajasthan Weather Update

NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 जुलाई को क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। NCR Weather Update

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार को बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे खड़े होने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। वाहन चालकों को भी जलभराव और फिसलन वाले मार्गों पर सावधानी के साथ वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

पूर्वानुमान के अनुसार 30 जुलाई को अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा में नमी का स्तर अधिक रहने से उमस बनी रह सकती है, हालांकि बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। NCR Weather Update

आईएमडी के मुताबिक 31 जुलाई से मौसम में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। आसमान में बादल बने रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। अगस्त के शुरुआती दिनों यानी 1 से 4 अगस्त तक भी दिल्ली-एनसीआर में मानसून की गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं। इस अवधि में तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है और रुक-रुक कर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग का मानना है कि आगामी दिनों में लगातार बादल और हल्की वर्षा से गर्मी का असर कम रहेगा। हालांकि गरज-चमक और बिजली गिरने जैसी परिस्थितियों के दौरान लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां भी मौसम से जुड़े अपडेट पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। NCR Weather Update

IMD Alert: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
पंचकूला/नई दिल्ली (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने तथा कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की। IMD Alert

विभाग के अनुसार इस दौरान जलभराव, यातायात प्रभावित होने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। आईएमडी के ताजा मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 27 जुलाई से एक अगस्त तक व्यापक बारिश होने का अनमान है। राज्य में 27 जुलाई तथा 31 जुलाई से एक अगस्त के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 27 जुलाई को छिटपुट बारिश के बाद 28 से 31 जुलाई तक व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से 30 और 31 जुलाई को इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इससे दिल्ली-एनसीआर समेत बड़े शहरों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी मानसून सक्रिय रहेगा। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी एक अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश और कुछ इलाकों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है। IMD Alert

Weather Update: हरियाणा में अगले 4 दिन मानसून कमजोर, पंजाब व दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार
नई दिल्ली/चंडीगढ़ (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा, पंजाब सहित दिल्ली-एनसीआर में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। लेकिन अब अगले चार दिनों तक हरियाणा में मानसून कमजोर रहेगा तो पंजाब में बारिश बरकरार रहने के आसार हैं। देश की राजधानी राजधानी में लगातार तीसरे दिन बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

बुधवार को राजस्थान में भी जमकर बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश की वजह से उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान हरियाणा के करनाल व पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विभाग के मौसम बुलेटिन के मुताबिक आगामी चार दिनों के दौरान हरियाणा में मौसम खुशक रहने की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

फिलहाल बारिश थम गई है, लेकिन दिनभर बादल छाए रहने और शाम या रात के समय फिर से बारिश होने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की धूप भी निकल सकती है। स्काईमेट के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ 10 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण और लगभग 18 हजार फीट तक एक ट्रफ बनी हुई है।

वहीं पूर्वी राजस्थान से झारखंड तक एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ भी फैली हुई है, जिसके बीच छोटे-छोटे चक्रवाती परिसंचरण मौजूद हैं। इसी वजह से मानसून ट्रफ दिल्ली के दक्षिण में खिसक गई है। हवा की दिशा भी अब पश्चिमी से बदलकर पूर्वी हो गई है। इसलिए बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाएं पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ रही हैं, जिससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल बन रहे हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

Haryana-Punjab Weather Update: हरियाणा-पंजाब में आईएमडी का अलर्ट, 20 जुलाई से हो सकती है बारिश
Haryana-Punjab Weather Update: चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत में मानसून की बेरुखी और बारिश की कमी के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा और पंजाब में अगले तीन दिनों तक उमस भरी गंभीर गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले बढ़ा है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। Haryana-Punjab Weather

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा का भिवानी जिला 42.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा रोहतक में भी पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 अधिक है। दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के लगभग सभी इलाकों में बारिश नहीं हुई। हवा में नमी और बारिश न होने के कारण शुष्क मौसम ने उमस को काफी बढ़ा दिया है।

इस दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सबसे तेज बदलाव देखा गया, जहां तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आने वाले तीन दिनों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। अभी तीन दिन इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 20 जुलाई से मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान चंडीगढ़, पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश हो सकती है।

शेष हरियाणा, पंजाब और दिल्ली एनसीआर में बारिश के दौर के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। पर 20 जुलाई को हरियाणा और पंजाब में फिर से बारिश शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी। वर्तमान मौसम में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय सीधे धूप में निकलने से बचने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है। Haryana-Punjab Weather

Haryana-Punjab Rain Today: हरियाणा-पंजाब में बारिश, आईएमडी ने चेताया! फिर सक्रिय होगा मानसून
Weather Update: नई दिल्ली/चंडीगढ़ (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर से दक्षिण भारत तक मानसून ब्रेक के बावजूद हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के छिटपुट इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। हरियाणा में सोमवार दोपहर बाद सरसा, फतेहाबाद, हिसार और हांसी जिलों में कई जगह बारिश हुई। इस दौरान हिसार के आदमपुर क्षेत्र कालीरामण, कोहली, फ्रांसी, चिकनवास व सरसा के जोड़कियां, जमाल, हंजीरा, कुतियाना, नहराणा, शक्करमंदोरी गाँव में तेज बारिश हुई। Haryana-Punjab Rain Today

बारिश ने जहां आमजन को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं फसलों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। पिछले 24 घंटों के दौरान सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पंजाब, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

अगले 24 घंटे के दौरान, पंजाब, हरियाणा, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।  स्काईमेट के मुताबिक समुद्र तल पर मानसून ट्रफ इस समय श्रीगंगानगर, हिसार, मेरठ, शाहजहांपुर, गोरखपुर होते हुए दक्षिण असम तक फैली हुई है। इसी प्रकार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय है। इसका प्रभाव उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी असम और आसपास भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

भारत मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में इस वीकेंड तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान उमसभरी गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पर 15 जुलाई से बनने वाले मौसमी सिस्टम के कारण फिर से बारिश वाला मौसम बन सकता है। आईएमडी के मुताबिक 20 जुलाई के बाद बारिश का दूसरा दौर शुरू होने की संभावना है। Haryana-Punjab Rain Today

Monsoon Update: दिल्ली-हरियाणा में मानसून की एंट्री, 5 से 8 जुलाई तक भारी वर्षा के आसार
नई दिल्ली/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। प्रतीक्षित दक्षिण-पश्चिम मानसून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से होता हुआ हरियाणा तक में पहुंच गया है। मानसून का आगमन निर्धारित तिथि 27 जून से पांच दिन देरी से हुआ। राजधानी के अधिकांश हिस्से हल्की वर्षा से भीगे तो वहीं हरियाणा के फतेहाबाद, हिसार, हांसी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, करनाल और गुरुग्राम सहित कई जिलों में अलसुबह जमकर बारिश हुई। Monsoon Update

भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। हरियाणा के बाकी इलाकों में हल्की बरसात के कारण अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 4-5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुँच गए। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून ने दिल्ली व हरियाणा में नरम लैंडिंग की है।

एक पूर्व-पश्चिम निर्मित ट्रफ उत्तर पंजाब और बंगाल की खाड़ी पर विक्षोभकारी चक्रवातों को जोड़ रहा है, जो दिल्ली के पास बना हुआ है। जैसे-जैसे बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनकर अंदर की ओर बढ़ेगा, यह ट्रफ मजबूत होगा और दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक मौसमी गतिविधि तेज होगी। अब हरियाणा व दिल्ली में 4 जुलाई तक अधिकांश स्थानों पर बारिश कम तीव्रता की बने रहने का अनुमान है। Monsoon Update

5 से 8 जुलाई के बीच वर्षा की फैलाव और तीव्रता में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है; इस दौरान मध्यम दर्जे की बरसात व गरज-आंधी के साथ दिन-रात दोनों के तापमान में गिरावट आएगी। धूप के समय उमस बढ़ने से वातावरण गर्म व आद्र बनेगा, जबकि रातें अपेक्षाकृत बेहतर व सुहावनी रहने की उम्मीद है। मानसून के रुझान पर नजर रखते हुए मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि जुलाई व अगस्त दिल्ली के लिए सबसे वर्षामय महीने होते हैं।

जून का शुरूआत कमजोर रहने के बावजूद इस साल जुलाई के पहले दस दिनों में उत्तर भारत में ठोस मानसूनी गतिविधि की संभावना जताई जा रही है। पिछले छह वर्षों में दिल्ली के जुलाई माह में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। पर इस बार दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में औसतन रूप से कम बारिश की संभावना है। Monsoon Update

Lightning: आकाशीय बिजली का कहर, 30 से अधिक की गई जान, 35 घायल
रांची। झारखंड में मानसून के साथ आसमान से बरस रही आफत लगातार लोगों की जान ले रही है। राज्य मे 12 जून से अब तक वज्रपात की घटनाओं में 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रविवार को रांची जिले के सोनाहातू में वॉच टावर का निरीक्षण कर रहे वनरक्षक रोशन श्रीवास्तव की वज्रपात से मौत हो गई, जबकि दो अन्य वनकर्मी झुलस गए। लोहरदगा में तीन वर्षीय बच्ची, रांची के बेड़ो में एक किसान, सिल्ली में एक नाबालिग तथा गढ़वा जिले के रंका में आम चुनने गए दो बच्चों की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। 24 से 26 जून के बीच भी वज्रपात ने राज्य के कई जिलों में भारी तबाही मचाई। Jharkhand News

इस दौरान चतरा, पलामू, जामताड़ा, कोडरमा, देवघर और लोहरदगा समेत विभिन्न जिलों में 12 लोगों की मौत हुई और करीब 18 लोग घायल हुए। लोहरदगा में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 21 से 23 जून के बीच पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर बिजली गिरने से दो खिलाड़ियों की मौत हो गई थी। खूंटी जिले के कर्रा में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर वज्रपात होने से एक खिलाड़ी की मौत हुई और 11 अन्य घायल हो गए।

इससे पहले 17 से 19 जून के बीच हजारीबाग, रामगढ़, पलामू, लोहरदगा, गोड्डा और पश्चिमी सिंहभूम में आठ लोगों की मौत दर्ज की गई थी। मानसून के प्रवेश के पहले 24 घंटे के भीतर ही रांची, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह, जामताड़ा और सरायकेला-खरसावां में आठ लोगों की जान चली गई थी। Jharkhand News

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, झारखंड की भौगोलिक संरचना इसे वज्रपात के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील बनाती है। पठारी भूभाग, घने जंगल, ऊंचे वृक्ष, खनिज संपदा और मानसून के दौरान गर्म एवं ठंडी हवाओं के टकराव से यहां वातावरण में तेजी से विद्युत ऊर्जा विकसित होती है, जिससे बिजली गिरने की घटनाएं अधिक होती हैं। रांची, गुमला, पलामू, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम को राज्य के प्रमुख 'लाइटनिंग हॉटस्पॉट' माना जाता है।

क्लाइमेट रेजिलिएंट ऑब्जर्विंग सिस्टम्स प्रमोशन काउंसिल (सीआरओपीसी) और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में पिछले पांच वर्षों के दौरान हर साल औसतन 4.36 लाख से अधिक बार आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। पिछले एक दशक में वज्रपात से राज्य में कम से कम 1,669 लोगों की मौत हो चुकी है। Jharkhand News

विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है, क्योंकि दूरदराज के ग्रामीण इलाकों की कई घटनाएं आधिकारिक रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच पातीं। वज्रपात से होने वाली मौतों में सबसे अधिक संख्या किसानों, खेतिहर मजदूरों, मवेशी चराने वालों, महिलाओं और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों की होती है।

मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से गरज-चमक के दौरान खुले खेतों, पेड़ों, बिजली के खंभों और जलाशयों से दूर रहने की सलाह दी है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भी लोगों से मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और किसी भी स्थिति में खुले मैदान में नहीं रुकने की अपील की है। Jharkhand News

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में आंधी-बारिश का कहर, 24 जून तक IMD का अलर्ट जारी
North India Weather Alert: नई दिल्ली/चंडीगढ़ (सच कहूँ/संदीप सिंहमार।)। बेशक मानसून की गति धीमी पड़ गई हो पर उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं से लेकर भयंकर तूफान के साथ बूंदाबांदी और तेज बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश तक बदले हुए मौसम का असर दिखाई दे रहा है। IMD Weather Alert

पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में जहां 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई तो हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में भी दोपहर होते-होते तेज हवाओं में साथ बारिश हुई। वीरवार को हरियाणा और पंजाब में दोपहर में रात जैसा अंधेरा छा गया। इसके बाद जमकर बारिश हुई। इसके अलावा सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गुजरात क्षेत्र, तमिलनाडु और केरल में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हवा की रफ़्तार 60-80 किमी/घंटा रही और ओडिशा, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, कच्छ, छतीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोकण, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और मेघालय में कुछ जगहों पर हवा की रफ़्तार 40-60 किमी/घंटा रही। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना में कुछ जगहों पर लू जैसी स्थिति रही। IMD Weather Alert

आईएमडी के मुताबिक एक बार फिर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज देशभर में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग ने 24 जून तक दराजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के कई जिलों में बदलाव और अस्थिर मौसम की चेतावनी जारी की है।

इन दिनों कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। 24 जून तक पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा पंजाब में छिटपुट वर्षा और स्थान-विशेष पर गरज-चमक के साथ आंधी तथा तेज हवाओं की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में गरज के साथ आंधी की संभावना जताई गई है; वहां हवाओं की गति 60-80 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है। IMD Weather Alert

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड के कई जिलों को मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह
Uttarakhand Weather Update: देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी से लेकर टिहरी और नैनीताल तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। पहाड़ी जिलों में बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, देहरादून, टिहरी और नैनीताल में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। Uttarakhand Weather News

इसके अलावा, अनुमान है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ मौसम प्रभावित रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर बारिश का दौर सक्रिय रहेगा।

19 जून को भी मौसम का यही पैटर्न जारी रहने की संभावना है। इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में अधिक स्थानों पर वर्षा देखने को मिल सकती है, जबकि देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर सक्रिय रहने की चेतावनी दी गई है। 20 जून को बारिश की तीव्रता थोड़ी कम होने का अनुमान है, लेकिन पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बारिश जारी रह सकती है।

वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा 18 से 20 जून के दौरान पूरे राज्य में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और झोंकों में यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। Uttarakhand Weather News

मानसून ने पश्चिम बंगाल एवं बिहार के कुछ अन्य हिस्सों में दस्तक दी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Weather News: दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार को पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों सहित ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में पूरी तरह दाखिल हो चुका है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा के पास बने चक्रवाती दबाव के कारण 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। 12 और 13 जून को पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी-तूफान और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के अनुमान हैं।

विभाग ने मानसून की उत्तरी सीमा की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह रेखा वर्तमान में हरनाई, सोलापुर (महाराष्ट्र), हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम (तेलंगाना), कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश), पारादीप, बारीपदा (ओडिशा), पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), धनबाद (झारखंड) और मुजफ्फरपुर (बिहार) तक पहुंच चुकी है। आगामी दो-से-तीन दिनों के भीतर मौसम की परिस्थितियां अनुकूल रहने की उम्मीद है जिससे मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र और कर्नाटक और तेलंगाना के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के अनुमान हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में भी जल्द ही मानसून के कदम आगे बढ़ाने के लिए स्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुयी हैं।

पिछले 24 घंटों में देश के कयी हिस्सों में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले हैं। एक तरफ जहां केरल के कुछ हिस्सों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गयी, वहीं दूसरी तरफ विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण लू का प्रकोप जारी रहा। पिछले 24 घंटों में देश में सबसे अधिक तापमान राजस्थान के जैसलमेर में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए आम जनता को खराब मौसम में घरों के अंदर रहने, बिजली के उपकरणों से दूर रहने और पेड़ों के नीचे न रुकने की सलाह दी है। भारी बारिश वाले इलाकों में लोगों को जलभराव से बचने और मछुआरों को 17 जून तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। वहीं, जिन राज्यों में तेज लू चल रही है, वहां के लोगों को धूप से बचने और पानी, छाछ या लस्सी पीकर खुद को सुरक्षित रखने को कहा गया है।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसलों और फलों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं या तिरपाल से ढक दें। जिन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है, वहां खेतों और धान की नर्सरी से पानी निकालने के लिए तुरंत नाली की व्यवस्था करें। इसके साथ ही, पशुपालकों को ओलों और तेज बारिश के दौरान अपने मवेशियों को खुले में बांधने के बजाय शेड के नीचे रखने और गर्म इलाकों में पशुओं के लिए साफ एवं ठंडे पानी का प्रबंध करने का सुझाव दिया गया है।