Cylinder Explodes - Sach Kahoon Hindi

करनाल में फटा सिलेंडर, 20 झुलसे
करनाल के भोला खालसा गाँव में हुआ हादसा

करनाल (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के करनाल में निगदू थानाक्षेत्र के भोला खालसा गांव में बर्थ-डे कार्यक्रम के दौरान अचानक छोटे सिलिंडर में आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही गांव में भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में नाश्ता कर रहे महिला, व्यक्ति, बच्चे और बुजुर्ग समेत 20 से अधिक लोग आग में झुलस गए। आग में झुलसे लोग बचाव के लिए चिल्लाते रहे, मगर आग की लपटें काफी तेज थी। गांव के लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आनन-फानन में घायलों को करनाल के प्राइवेट अस्पताल में लाया गया। कुछ जख्मी लोगों का निगदू अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:– पुलिस के जवानों के साथ पुलिस लाइन में किया स्कूली विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट

जानकारी के मुताबिक, भोला खालसा गाँव में सोमपाल के 7 साल के लड़के विशाल का जन्मदिन था। सोमपाल का परिवार अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था। खुशी का माहौल था। रिश्तेदार आ रहे थे। उनके लिए खाने का प्रबंध किया गया था। हलवाई सुबह से मेहमानों के लिए खाना बना रहा था। इस बीच अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और सब सन्न रह गए। सिलेंडर के आसपास करीब 20-22 लोग थे, जो सिलेंडर के फटने से घायल हो गए। सबसे ज्यादा चोटें हलवाई को आई हैं। सिलेंडर फटने के बाद परिवार और आस पड़ोस में अफरा तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत करनाल के अस्पताल में लाया गया। जबकि कुछ को मामूली चोटें भी आई हैं, जिनका इलाज गांव में ही चल रहा है।

बड़ा हादसा टला

हलवाई द्वारा खाना खुले में बनाया जा रहा था। उसके पास कुछ लोग ही थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य व रिश्तेदार घर के अंदर थे। अभी रिश्तेदारों का आना लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब 250 से 300 लोग इस जन्मदिन समारोह में पहुंचने थे, लेकिन उस वक्त तक कम ही लोग थे।

3 हलवाई कर रहे थे काम

सिलेंडर फटने से साढ़े तीन साल का युवराज भी घायल हो गया। इसके साथ 3 और लोगों की पहचान हुई है, जो करनाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनमें पुनीत, सत्येंद्र कौर और राजेश शामिल हैं। जबकि 20 से ज्यादा लोग निगदू और कुरुक्षेत्र के अस्पताल में भर्ती हैं। तीन हलवाई थे, जो कि सलारपुर गांव के बताए जा रहे हैं।

कारिगर बदल रहा था सिलेंडर

परिजनों के मुताबिक जन्मदिन पर कई स्टॉल लगाए गए थे। बताया यह जा रहा है कि पॉपकॉर्न वाला कारिगर सिलेंडर बदल रहा था और इसी कारण हादसा हुआ। दूसरा पहलू यह भी हो सकता है कि सिलेंडर ही लीक हो।

मातम में बदली खुशियां

परिवार में लंबे समय बाद बेटे विशाल के जन्मदिन को लेकर महीने भर से तैयारियां चल रही थी। रिश्तेदार और परिवार के लोगों में जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह था, मगर किसी को नहीं पता था कि खुशी के मौके पर दर्दनाक हादसा हो जाएगा। सिलेंडर फटने की आग में लोग झुलस गए। हादसा होने पर खुशियों का माहौल गमगीन हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।