Odhan News - Sach Kahoon Hindi

Body Donation: गगनचुंबी इलाही नारों के साथ ओढ़ां के शरीरदानी सुरेंद्र इन्सां को साध-संगत ने दी अंतिम विदाई
Body Donation: ओढ़ां/सरसा (सच कहूँ/राजू)। एक वो समय था जब लोग शरीरदान तो क्या रक्तदान करने से भी हिचकिचाते थे। ऐसे में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए लाखों डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने आगे आकर मरणोपरांत शरीरदान करने के प्रतिज्ञा पत्र भरकर संकल्प लिया। इस मुहिम पर चलते हुए हजारों डेरा अनुयायियों के शरीर दान हो चुके हैं। विशेष बात ये है कि शरीरदान करने वाला व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से जीते जी अपने परिजनों को उसका शरीरदान करने का संकल्प याद करवा के जाता है।

इसी कड़ी में गांव ओढ़ां निवासी 65 वर्षीय प्रेमी सुरेंद्र इन्सां की मृत देह मेडिकल शोध कार्यांे हेतु दान कर दी गई। प्रेमी सुरेंद्र इन्सां पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने सोमवार सांय अंतिम सांस ली। सुरेन्द्र इन्सां ने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम शब्द लेकर अपने पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा। वे मानव सेवा हेतु गठित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्य थे। उनके पुत्र बंसी लाल इन्सां व राकेश इन्सां ने बताया कि उनके पिता ने पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मरणोपरांत शरीरदान करने का संकल्प लिया हुआ था। उनके पिता ने उन्हें समय रहते ही अवगत करवा दिया था कि उनके मरणोपरांत उनके शरीर को मेडिकल शोध कार्यांे हेतु दान करना है।

इसी के चलते मंगलवार को उनके मरणोपरांत उनकी पार्थिव देह मेडिकल शोध कार्यांे हेतु रामां मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, हापुड़ (उत्तरप्रदेश) को दान कर दी गई। सच्चे नम्र सेवादार मुलखराज इन्सां व ब्लॉक प्रेमी सेवक सुखमंदर इन्सां ने बताया कि प्रेमी सुरेंद्र इन्सां का पूरा परिवार लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा है। सुरेंद्र इन्सां जाते जाते शरीरदान के रूप में जो महादान करके गए हैं इसके लिए वे हमेशा स्मरणीय रहेंगे

पार्थिव देह को फूलों से सजी एम्बुलेंस में किया रवाना

सुरेंद्र इन्सां को अंतिम विदाई देने हेतु उनके परिजन एवं रिश्तेदार व गणमान्य लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्य पहुंचे। प्रेमी सुरेंद्र इन्सां की पार्थिव देह को फूलों से सजी गाड़ी में पुष्पवर्षा एवं इलाही नारों के साथ रुखसत किया गया। इससे पूर्व डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान मुहिम के तहत उनकी अर्थी को कंधा उनकी बेटी रेखा इन्सां व बहनें पम्मी, उषा व बीरी देवी ने दिया। प्रेमी सुरेंद्र इन्सां गांव ओढ़ां के 8वें शरीर दानी के रूप में हमेशा स्मरणीय रहेंगे।

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी समय-समय पर समाज हित में कार्य करते रहते हैं। प्रेमी सुरेंद्र अरोड़ा के परिजनों ने उनका मृत शरीर मेडिकल शोध के लिए दान कर बहुत ही नेक कार्य किया है। इससे मेडिकल के विद्यार्थियों को शिक्षा में काफी सहयोग मिलेगा। वैसे ही मरने के बाद इस शरीर को अग्नि में जला ही दिया जाता है। क्यों न हो इस शरीर को जलाने की बजाय इसे इंसानियत हित में दान किया जाए, ताकि ये शरीर हमेशा के लिए अमर हो जाए। इससे बड़ा और दान क्या हो सकता है।
- संदीप सिंह, ग्राम सरपंच

Electricity News: गेहूं की फसल तैयार, सुबह से शाम तक बिजली सप्लाई बंद रखने के आदेश जारी
लोगों के रोजमर्रा के कार्य पूरी तरह से बाधित

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। Odhan News: फसली सीजन के मद्देनजर विद्युत विभाग ने विद्युत आपूर्ति सुबह से लेकर शाम तक शटडाउन रखने के आदेश दिए हैं। ये आदेश 3 अप्रैल से लागू किए गए हैं। आदेशों के अनुसार खेतों व गांवों (एपी फीडर व आरडीएस फीडर) की विद्युत आपूर्ति सुबह 8:30 से लेकर शाम 6:00 बजे तक यानी 9 घंटे 30 मिनट तक आगामी आदेशों तक बंद रहेगी। इस विषय में सब डिवीजन पंजुआना के एसडीओ राजेन्द्र कुमार ने नुहियांवाली 400 केवी व ओढ़ां 132 केवी सबस्टेशन को पत्र जारी किया है। Odhan News

अधिकारी ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है और खेतों में कटान का कार्य भी शुरू हो चुका है। ऐसे में एहतियात के तौर पर ये आदेश जारी किए गए हैं। शुक्रवार को शट डाउन के प्रथम दिन लोग विद्युत आपूर्ति को लेकर काफी परेशान दिखे। लोगों के रोजमर्रा के कार्य बुरी तरह से प्रभावित रहे तो वहीं पेयजल आपूर्ति सहित अन्य जरूरी कार्य पूरी तरह से बाधित रहे। अधिकारी ने बताया कि ये आदेश पूरे प्रदेशभर में है, जो आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे। वहीं लोगों ने इस लंबे कट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आगजनी की घटनाएं खेतों में होती हैं, इसलिए चाहे खेतों की आपूर्ति बंद रखें, लेकिन गांवों में आपूर्ति क्यों बंद की गई है। कट लगने से उनके रोजमर्रा के कार्य बाधित होंगे तो वहीं पेयजल आपूर्ति न होने से भी परेशानी होगी। Odhan News

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 काबू
नशे की पूर्ति के लिए करते थे चोरी

चोरीशुदा एक स्कूटी व 8 मोटरसाइकिल बरामद

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। Sirsa News: एंटी व्हीकल थेफ्ट/स्पेशल स्टाफ तथा कालांवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पदार्फाश कर 3 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चोरी किए गए एक स्कूटी व 8मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान राजू सिंह उर्फ जीवन, नवदीप सिंह उर्फ नाटा व बिट्टू सिंह उर्फ आलु निवासी गांव भंगी रूलदू, जिला बठिंडा (पंजाब) के रूप में है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उपपुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ ने बताया कि बीती 13 जनवरी को मंडी कालांवाली के पीरखाना मोहल्ला निवासी महेन्द्र कुमार की शिकायत पर उसका सप्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में पुलिस चौकी मंडी कालांवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। Odhan News

इस मामले में एवीटी/स्पेशल स्टाफ तथा चौकी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आगामी जांच-पड़ताल की गई। जांच-पड़ताल उपरांत पुलिस ने हुड्डा कॉलोनी मंडी कालांवाली से बिना नंबर प्लेट लगे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीनों आरोपियों राजू सिंह, नवदीप सिंह व बिट्टू सिंह को काबू कर लिया। तीनों आरोपी मंडी कालांवाली में मोटरसाइकिल चोरी की और वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से आए हुए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे वह वही मोटरसाइकिल था जो उन्होंने 13 जनवरी को मार्केट कमेटी मंडी कालांवाली से चोरी किया था।

खाली प्लाट में छुपा रखे थे चोरीशुदा मोटरसाइकिल | Odhan News

पुलिस ने जब गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने मंडी कालांवाली में अलग-अलग जगहों से एक स्कूटी व 7 और मोटरसाइकिल भी चोरी किए थे जोकि उन्होंने कालांवाली में ओढ़ां रोड पर नशा मुक्ति केन्द्र के निकट स्थित एक खाली प्लाट में छुपा रखे हैं। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर लिए। आरोपियों ने बताया कि वे नशे की पूर्ति के लिए चोरी करते थे।

यह भी पढ़ें:– स्वास्थ्य विभाग ने फिरोजपुर केंद्रीय जेल में खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

Sirsa Crime News: सरसा में 2 कनाल जमीन के झगड़े में परिवार के बीच खून की होली, 2 की हत्या
गांव खोखर में जमीन के झगड़े ने छीन ली 2 जिंदगियां

परिवार के बीच खून ही होली, धारदार हथियारों से पूर्व सरपंच के बेटे व उसके भतीजे की हत्या

ओढ़ां/सरसा (सच कहूँ/राजू)। Odhan News: सरसा के कालांवाली थाना क्षेत्र के गांव खोखर में रविवार को एक परिवार के लोगों के मध्य खून की होली खेली गई। महज 2 कनाल जमीन ने 2 जिंदगियां छीन ली। इस विवाद में कुछ लोगों ने अपने ही परिवार के 2 लोगों की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी। वहीं इस हमले में मृतकों के 2 साथी भी घायल हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ आरोपी पक्ष के भी 3 लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान करीब 46 वर्षीय झरमल सिंह व उसके भतीजे करीब 24 वर्षीय दलजीत सिंह के रूप में है। घटना की सूचना के बाद थाना कालांवाली पुलिस व सीआईए स्टाफ कालावाली की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। Sirsa News

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया एवं घटनास्थल का जायजा लेते हुए आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस को मामले की हर पहलू से जांच करने के निर्देश दिए हैं। मृतक झरमल सिंह के चचेरे भाई निक्का सिंह के मुताबिक उसके चाचा महेंद्र सिंह के नए घर की नींव रखी जानी थी। जिसको लेकर झरमल सिंह, उसका भतीजा दलजीत सिंह, दोनों बाइक पर सवार होकर महेंद्र सिंह के घर पर जा रहे थे। इस दौरान दादा के भाई के परिवारिक सदस्यों मोती सिंह, बिकर सिंह व जसवंत सिंह ने उन्हें नौरंग रोड पर बीच रास्ते में रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस विवाद में मोती सिंह, बिकर सिंह व जसवंत सिंह ने धारदार हथियारों से झरमल सिंह और दलजीत सिंह को चोटें मारीं।

हमले में गंभीर रूप से झरमल व दलजीत सिंह को कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक झरमल सिंह का करीब 20 वर्षीय एक बेटा है जबकि दूसरा मृतक दलजीत सिंह अविवाहित था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। गांव खोखर के सरपंच प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के मध्य 2 कनाल भूमि को लेकर विवाद था। ये मामला पंचायत में आया था। जिसके बाद पंचायत द्वारा समझौते के प्रयास किए जा रहे थे। ये मामला इस तरह से खूनी संघर्ष का रूप ले लेगा, ये अंदाजा नहीं था। इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिजन सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के बीच हुई छोटी सी बात इतनी बढ़ जाएगी, ये सोचा नहीं था। वहीं इस घटना के बाद गांव के अलावा अस्पताल में भी पुलिस बल तैनात किया गया है जहां तीनों घायल हत्या आरोपी दाखिल हैं।

ये था विवाद | Sirsa News

मृतक झरमल सिंह के चचेरे भाई निक्का सिंह ने बताया कि इसी सप्ताह गांव के पिंदा सिंह ने बिकर सिंह से 2 कनाल जमीन बेचने के लिए 6 हजार रुपए साई के तौर पर लिए थे। लेकिन बाद में पिंदा सिंह साई के पैसे वापस लौटा आया था। जिसके बाद बिकर सिंह ने मृतक झरमल सिंह पर जमीन के पैसे उनके अधिक देकर साई वापिस दिलवाने और सौदा कैंसिल करवाने के आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि इसी कारण दोनों पक्षों में विवाद था। हालांकि मृतक झरमल सिंह के पिता मिट्ठू सिंह ने ही बिकर सिंह को अपनी साली का रिश्ता करवाया था। ग्रामीणों के मुताबिक झरमल सिंह की मां जसमेल कौर व पिता मिट्ठू सिंह दोनों गांव के सरपंच रह चुके हैं। एक चुनाव में झरमल सिंह के पिता मिट्ठू सिंह और ताऊ धर्म सिंह ने आमने-सामने चुनाव लड़ा था और धर्म सिंह चुनाव हार गए थे। इस बात को लेकर भी दोनों परिवार के मध्य मनमुटाव था।

दूसरे पक्ष के लोगों को भी आई चोटें

जमीनी विवाद को लेकर आपसी झगड़े में झरमल सिंह व दलजीत सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके साथी मृतक झरमल सिंह का चचेरा भाई गुरप्रीत सिंह व चाचा का पौत्र अर्शदीप सिंह घायल हो गए। इसके अलावा दूसरे पक्ष के लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनमें धर्म सिंह के बेटे मोती सिंह, बिकर सिंह और बिकर सिंह का बेटा जसवंत सिंह शामिल है। जिन्हें नागरिक अस्पताल सरसा में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई जसवीर सिंह के बयान के आधार पर जसवंत सिंह, बीकर सिंह व मोती सिंह तथा 6-7 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं जोकि नागरिक अस्पताल सरसा में भर्ती है।

– पीएसआई सुनील कुमार, थाना प्रभारी (थाना कालांवाली)

यह भी पढ़ें:– रामजीलाल कश्यप के भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बांटी मिठाईयां

सच कहूँ प्रचार-प्रसार में सिरसा जिला का ये ब्लॉक रहा प्रथम एवं प्रदेश में तृतीय स्थान पर, मिली शानदार ट्रॉफी
सच कहूँ प्रचार-प्रसार में ब्लॉक रोड़ी रहा जिला में प्रथम

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। Sirsa News: पावन एमएसजी महा रहमो कर्म माह की खुशी में ब्लॉक रोड़ी की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा गांव बप्पां में स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र में धूमधाम से आयोजित हुई। नामचर्चा का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। बेनती भजन के साथ प्रारंभ हुई इस नामचर्चा में कविराजों ने बेहद ही सुंदर-सुंदर भजनों द्वारा गुरुयश गाकर साध-संगत को लाभांवित किया। वहीं नामचर्चा में सच-कहूँ पंजाबी के संपादक तिलकराज इन्सां व सर्कुलेशन मैनेजर सुरेन्द्र इन्सां विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने हरमन प्यारे समाचार पत्र सच कहूँ के प्रचार-प्रसार में अग्रणी रहने पर ब्लॉक रोड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने ब्लॉक की साध-संगत को बधाई देते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से ही ब्लॉक रोड़ी पूरे जिला में प्रथम स्थान पर एवं प्रदेशभर में तृतीय स्थान पर रहा है।

इस दौरान ब्लॉक प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने भी अपने संबोधन में समस्त साध-संगत को बधाई देते हुए कहा कि समस्त साध-संगत ने मिलकर पूरे उत्साह के साथ सच कहूँ को अपने पाठकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि सच कहूँ की तरफ से ट्रॉफी का मिलना पूरे ब्लॉक के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार रामपाल इन्सां, सुरजीत इन्सां व संदीप इन्सां ने भी अपने संबोधन में रोड़ी ब्लॉक को ट्रॉफी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि कोई भी सेवा हो, रोड़ी ब्लॉक हमेशा अग्रणी रहता है।

यह भी पढ़ें:– Haryana Board Paper Leak: 10वीं के गणित का पेपर लीक मामले में दो छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उपभोक्ता बैंक में आया ही नहीं, फिर भी कैशियर ने खाते से निकाले 7.35 लाख, मामला उठा तो आनन-फानन में डाले वापस
कैशियर ने अवैध रूप से 12 एंट्री में खाते से निकाले पैसे

3 शाखा प्रबंधकों के कार्यकाल में हुई एंट्री

ओढ़ां/सरसा (सच कहूँ/राजू)। Odhan News: उपभोक्ताओं की पैसा बैंकों में भी सुरक्षित नहीं रहा। उपभोक्ता बैंक में आया ही नहीं फिर भी उसके खाते से कैशियर द्वारा कथित रूप से लाखों रुपये की राशि इधर-उधर कर दी गई। मामला सुनने में कुछ अटपटा लग रहा होगा, लेकिन ये कारनामा सामने आया है गांव बडागुढ़ा में स्थित दी केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा में। बैंक के कैशियर सुभाष ने कथित रूप से गबन के उद्देश्य से एक वृद्धा के खाते से लाखों रुपये की राशि निकालते कुछ अन्य खाते में ट्रांसफर कर दी और कुछ नकद निकलवा ली। मामला उस वक्त सामने आया जब वृद्धा नसीब कौर निवासी गांव बडागुढ़ा अपनी बेटी सुखपाल कौर के साथ बैंक में आई। Sirsa News

जब वृद्धा ने अपनी पासबुक पूरी करवाई तो ट्रांजेक्शन देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वृद्धा के खाते में 10 लाख 3 हजार रुपये की राशि थी। जिसमें से 7 लाख 35 हजार रुपये की राशि कम पाई गई। जब इस बारे वृद्धा ने पूछा तो उसे उत्तर मिला कि आपके खाते से उक्त राशि निकली। लेकिन वृद्धा ने जब यह कहा कि वह तो काफी समय से बैंक में आई ही नहीं, तो उक्त राशि कैसे कम हो गई। ये सुनकर शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद शाखा प्रबंधक इन्द्रपाल इस मामले में सीधे तौर पर बचते नजर आए। उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ना चाहा कि ये तकनीकी त्रुटि की वजह से हुआ है। Sirsa News

जबकि सवाल ये है कि तकनीकी त्रुटि 1-2 बार हो सकती है। जबकि ऐसा 12 बार हुआ। वृद्धा व उसकी बेटी ने खाते की स्टेटमेंट निकलवाई तो उसमें पाया गया कि उसके खाते में से 12 बार में कुल 7 लाख 35 हजार रुपये निकाले गए हैं। जिसमें से कुछ तो एक अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। जबकि कुछ नकद निकलवाए गए हैं। बुधवार को इस मामले को लेकर वृद्धा व उसके परिजन बैंक में पहुंचे। इस दौरान पैसे को लेकर बैंक में काफी देर तक बहसबाजी होती रही। मामला मीडिया तक पहुंचने के बाद उपभोक्ता के खाते में उक्त राशि वापस ट्रांसफर भी कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक इस मामले की भनक लगते ही कैशियर सुभाष छुट्टी लेकर रफू-चक्कर हो गया। बुधवार को इस मामले को लेकर शाखा में काफी गहमा-गहमी रही। मौके पर मौजूद उपभोक्ता भी अपने खातों की राशि को लेकर चिंतित दिखे।

वृद्धा नसीब कौर के मुताबिक उसने ये राशि अपनी दोहती की शादी के लिए जमा की थी। वह लंबे समय से बैंक में आई ही नहीं और न ही उसने वाउचर पर अंगूठा लगाया। अब सवाल ये खड़ा होता है कि जब वृद्धा ने अंगूठा या हस्ताक्षर किए ही नहीं तो उसके खाते से कैशियर ने इतनी राशि दूसरे खातों में कैसे ट्रांसफर कर दी। मौके पर मौजूद कैशियर बलवंत सिंह ने पूछे जाने पर ये कहा कि उसे इस बारे कोई जानकारी नहीं है। वह तो अभी 5-6 दिन पहले बैंक में आया है। ये राशि कैशियर सुभाष द्वारा ट्रांसफर की गई है। वहीं ये मामला चचार्ओं का केन्द्र बना हुआ है।

12 एंट्री में निकले 7 लाख 35 हजार

कैशियर सुभाष द्वारा मनी ट्रांसफर का ये खेल 4 जुलाई 2025 से शुरू किया गया। जिसमें वृद्धा नसीब कौर के खाते से 4 जुलाई 2025 को 50 हजार रुपये, 6 अगस्त 2025 को 50 हजार रुपये, 7 अगस्त 2025 को 50 हजार, 11 अगस्त को 2 लाख 50 हजार, 12 अगस्त 2025 को 46 हजार, 13 अगस्त 2025 को 33 हजार, 15 सितंबर 2025 को 23 हजार 500, 3 अक्टूबर 2025 को 22 हजार 500, 8 अक्टूबर 2025 को 35 हजार, 24 दिसंबर 2025 को 50 हजार, 29 दिसंबर 2025 को 50 हजार व 22 जनवरी 2026 को 10 हजार रुपये सहित कुल 12 एंट्री में 7 लाख 35 हजार रुपये की राशि निकाली गई।

ये होता है प्रोसेस | Sirsa News

उपभोक्ता जब बैंक में पैसे निकलवाने आता है तो उसे विड्रॉल फार्म भरकर उस पर अपने हस्ताक्षर या अंगूठा लगाकर पासबुक सहित फार्म कैशियर को देना होता है। फिर कैशियर द्वारा उस फार्म को आॅनलाइन रूप से वेरिफाई कर उस पर डीसी नंबर लगाया जाता है। फिर ये फार्म शाखा प्रबंधक के पास जाता है और शाखा प्रबंधक उसे वेरिफाई करता है। उसके बाद कैशियर द्वारा उपभोक्ता को राशि दी जाती है या फिर उपभोक्ता के कहने पर अन्य खाते में ट्रांसफर की जाती है। जबकि इस मामले में कैशियर द्वारा नियमों को दरकिनार कर पेमेंट ट्रांसफर कर दी गई।

सूत्रों के मुताबिक कैशियर सुभाष ने कथित तौर पर उपभोक्ता के बैंक में आए बिना ही फर्जी रूप से शाखा प्रबंधक की आईडी से वेरिफाई करते हुए ये गोलमाल किया गया है। इस मामले में दूसरा बड़ा सवाल ये भी है कि अगर शाखा प्रबंधक इस मामले में शामिल नहीं है तो उन्होंने अपनी आईडी वेरिफिकेशन चैक क्यों नहीं की। बताया जा रहा है कि ये मनी ट्रांसफर का खेल मौजूदा शाखा प्रबंधक इन्द्रपाल, तत्कालीन प्रबंधक बलवंत सिंह व धर्मपाल के समय में हुआ। अब देखने वाली बात ये है कि बैंक द्वारा इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।

मेरी अभी यहां पर पोस्टिंग हुई है। उपभोक्ता हमारे पास शिकायत लेकर आया था उसके खाते से राशि निकाली गई है। ये राशि कैशियर सुभाष द्वारा ट्रांसफर की गई थी। हां, गलती तो है हमने इस बारे स्थापना अधिकारी को अवगत करवाते हुए महाप्रबंधक सरसा को लिख दिया है। ये सब तकनीकी त्रुटि की वजह से हुआ। हमने अब राशि दोबारा उपभोक्ता के खाते में डाल भी दी है।

– इन्द्रपाल, शाखा प्रबंधक (दी केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा बडागुढ़ा)

ये मामला अभी तक मेरे ध्यान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। – ऋषिपाल, महाप्रबंधक (सीबी सरसा)

यह भी पढ़ें:– भिवानी के 84 किसानों का निकला ड्रा

पंजाब पुलिस के एएसआई की रोड़ी में हवाई फायरिंग करते वीडियो वायरल
पंजाब से इनोवा व लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर आया था रोड़ी में, दहशत फैलाने के इरादे से की फायरिंग

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू। Odhan News: पंजाब-हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्र रोड़ी में पुलिस नाके के निकट गौशाला के सामने रोड पर पंजाब पुलिस के एक एएसआई द्वारा कथित रूप से सरेआम पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने और सड़क पर वाहनों को रोककर गुंडागर्दी करने का वीडियो पिछले 2-3 दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उक्त पुलिसकर्मी सड़क से गुजर रही पिकअप और बोलेरो गाड़ियों को रुकवाकर बहसबाजी करता दिखाई दे रहा है। आरोपी पुलिसकर्मी धन्ना सिंह है जोकि गांव रोड़ी का रहने वाला है और पंजाब के मानसा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है।

वहीं इस मामले में मानसा पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक बीती 8 फरवरी की रात्रि मानसा के रमदित्ता चौक से गुरप्रीत नामक युवक ने अपनी इनोवा गाड़ी में एएसआई धन्ना सिंह को लिफ्ट दी थी। गुरप्रीत सिंह के अनुसार रास्ते में पुलिसकर्मी ने उसके साथ हाथापाई की। आरोप है कि एएसआई ने गुरप्रीत सिंह को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर उसकी गाड़ी और लाइसेंसी रिवॉल्वर छीन ली और रोड़ी आ गया। रोड़ी आकर सरदूलेवाला रोड पर उक्त पुलिसकर्मी ने पुलिस नाके के निकट गौशाला के सामने दहशत फैलाने के उद्देश्य से सरेआम उक्त रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग और वाहनों को रोककर कथित रूप से गुंडागर्दी की। Odhan News

इस मामले में गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर मानसा थाना में आरोपी पुलिसकर्मी धन्ना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं इस मामले में जब रोड़ी थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी हीरा सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस विषय में कोई जानकारी या सूचना न होने की बात कही। उधर मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल होने और गुरप्रीत सिंह द्वारा शिकायत दर्ज करवाए जाने के बाद मानसा पुलिस ने अपने ही कर्मचारी आरोपी एएसआई धन्ना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:– Rohtak Crime News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले ईट-पत्थर, घटना सीसीटीवी में कैद

गांव शाहपुर बेगू में पैक्स प्रबंधक व 2 सेल्समेन सस्पेंड
पैक्सें बन रहीं घोटालों का केन्द्र, दोनों हाथों से लूट रहे कर्मचारी

अलीकां, चौटाला, डबवाली, दमदमा, मल्लेकां, बनसुधार व गोरीवाला पैक्सों में हो चुके हैं करोड़ों के घोटाले

सरसा/ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। Odhan News: किसानों की कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए बनी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पैक्स) गबन का केन्द्र बनकर रह गई है। ताजा मामला सरसा जिला के गांव शाहपुर बेगू का है जहां पैक्स के 3 कर्मचारियों ने अपने पद का दुरुपयोग कर पैक्स को मोटा चूना लगा डाला। इस मामले की हुई जांच में दोषी पाए जाने पर तीनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब हो कि पैक्स में गबन की बात कोई नई नहीं है। इससे पहले सरसा जिला में कई पैक्सों में करोड़ों रुपये के बड़े घोटाले सामने आ चुके हैं। जिनमें से अधिकतर कार्रवाइयां किन्हीं कारणों से ठंडे बस्ते में डली हुई हैं। Sirsa News

दरअसल गांव शाहपुर बेगू की पैक्स में पैक्स प्रबंधक रवि कुमार तथा सेल्समैन रणजीत सिंह व हरि सिंह तीनों ने कुछ समय पूर्व अपने पद का दुरुपयोग करते हुए खाद व अन्य उत्पादों में मोटा गबन किया। करीब 3 माह पूर्व जब विकास अधिकारी ने पैक्स के रिकॉर्ड की जांच की तो उसमें 56 लाख का स्टॉक कम पाया गया। सामने आया कि कर्मचारियों ने खाद व अन्य उर्वरक तो बेच दिए, लेकिन उसकी राशि जमा न करवाकर खुद डकार गए। जिसके बाद विकास अधिकारी ने महाप्रबंधक ऋषिपाल (सीबी सरसा) को मामले बारे अवगत करवाया। जिसके बाद महाप्रबंधक ने विभागीय नियमानुसार पैक्स प्रबंधन कमेटी को दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु लिखा। प्रबंधन कमेटी ने रिकवरी के उद्देश्य से उक्त तीनों कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर गबन की राशि जमा करवाने के नोटिस जारी किए, लेकिन उन्होंने राशि जमा नहीं करवाई। जिसके बाद प्रबंधन कमेटी ने महाप्रबंधक को उक्त कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हेतु लिख दिया।

कमेटी की रिपोर्ट पर महाप्रबंधक ने तीनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ-साथ महाप्रबंधक ने सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सरसा संजीव कुमार को तीनों आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने हेतु कहा है। शाहपुर बेगू जिला की बड़ी पैक्सों में आती है। इसके अधीन करीब 20 गांव पड़ते हैं। इन गांवों के किसानों को करीब 3 माह से खाद तक नहीं मिली। जिसका कारण ये रहा कि पूर्व में बेची गई खाद का पैसा तो पैक्स प्रबंधक व दोनों सेल्समैन खुद डकार गए। जिसके चलते खाद की खरीद-बेच का पूरा सर्कल ही रुक गया। शाहपुर बेगू पैक्स में गेहूं व नरमे-कपास का बीज आया था। जिसमें से तीनों कर्मचारी करीब 4 लाख रुपये का गेहूं का बीज व करीब 40 हजार रुपये का नरमे-कपास का बीज बाहर की बाहर बेचकर खा गए।

इससे पहले भी दोनों सेल्समेन कर चुके है हेर-फेर, पता चला तो जमा करवा दी मूल राशि | Sirsa News

इस मामले में सस्पेंड हुए सेल्समेन रणजीत सिंह व हरि सिंह दोनों पहले भी कथित रूप से हेर-फेर कर चुके हैं। वर्ष 2019-20 में दोनों ने स्टॉक में 20 लाख की हेर-फेर की थी। जब मामला पकड़ में आया तो दोनों सेल्समेन आनन-फानन में मूल राशि जमा करवाकर कार्रवाई से बच निकले।

कार्रवाई ठंडे बस्ते में :-

पैक्सों में घोटाला कोई नई बात नहीं है। कहीं खाद में गबन तो कहीं फर्जी लोन तो कहीं अन्य तौर-तरीकों के जरिए कर्मचारियों ने घोटाले कर पैक्स का नाम धूमिल कर रखा है। सरसा जिला में अलीक ां, चौटाला, डबवाली, दमदमा, मल्लेकां, बनसुधार व गोरीवाला सहित अनेक पैक्सों में मोटे घोटाले सामने आ चुके हैं। इनमें से सबसे बड़ा घोटाला वर्ष 2025 में गांव चौटाला में सामने आया जोकि करीब 3 करोड़ का था।

इसके अतिरिक्त अलीकां पैक्स में वर्ष 2018 में 1.15 करोड़, मल्लेकां पैक्स व ब्रांच दोनों में वर्ष 2023 में करीब 1 करोड़, डबवाली पैक्स में वर्ष 2025 में करीब 75 लाख के गबन शामिल हैं। इसके अलावा भी कई पैक्सों में खाद में छोटे-मोटे गबन होना तो आम सी बात हो गई है। ताजुबदार बात तो ये है कि इन घोटालेबाजों में अधिकतर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते घोटालेबाजों के हौसले बुलंद हैं।

खाद के स्टॉक में गबन सामने आया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं एआर को तीनों दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर करवाने हेतु लिखा गया है।

-ऋषिपाल, महाप्रबंधक (सीबी सरसा)

यह भी पढ़ें:– Bullet Bike Challan: ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने पर बुलेट बाइक का किया 34 हजार का चालान

Sirsa: गेंदे के फूल की खेती ने सरसा के इस किसान को बनाया मालामाल, लोगों के लिए बने रोल मॉडल
सरसा/ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। Sirsa: किसान कुलवंत सिंह व बलवंत राय भी कभी सामान्य खेती करते थे। लेकिन इसमें खर्च अधिक और मुनाफा कम होने की वजह से खेती में लगभग घाटा ही उठाना पड़ता था। जब उन्होंने सबसे हटकर खेती करनी चाही तो उसे लोगों की हंसी का पात्र भी बनना पड़ा। लेकिन उन्होंने मन में ठानते हुए ऐसी हटकर खेती करके दिखाई जिसके चलते अब लोग उसकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। किसान कुलवंत सिंह व बलवंत सिंह आज सालाना करीब 12 लाख रुपये कमा रहे हैं।

सरसा जिला के गांव छतरियां निवासी किसान कुलवंत सिंह घोड़ेला व बलवंत राय ने बताया कि उनके पास 10 एकड़ भूमि है। उन्होंने वर्ष 1998 में बागवानी अपनाते हुए सर्वप्रथम एक कैनाल भूमि में गेंदे के फूल की खेती की। प्रथम वर्ष उन्होंने 10 हजार रुपये मुनाफा कमाया जोकि उस समय बड़ी आमदन थी। जिसके बाद उन्होंने इसका दायरा बढ़ाते हुए एक एकड़ में गेंदे के फूल की खेती की। उस वक्त फूल के दाम तकरीबन 10 रुपये प्रति किलो के आसपास थे। एक एकड़ में उन्होंने 40 हजार रुपये का मुनाफा कमाया। जिसके बाद उन्होंने इसका दायरा 3 एकड़ से 6 एकड़ में बढ़ा दिया।

गेंदे के साथ-साथ उन्होंने 3 कनाल भूमि गुलाब की खेती भी शुरू कर दी। जिसमें उन्होंने 60 हजार रुपये का मुनाफा कमाया। फिर उन्होंने गुलाब का भी दायरा बढ़ाते हुए एक एकड़ में गुलाब की खेती कर 4 लाख रुपये का मुनाफा कमाया। मौजूदा समय में उनकी 3 एकड़ में गुलाब की खेती है। तो वहीं अढ़ाई एकड़ में गेंदा तथा करीब डेढ़ कनाल में गाड़ियों की सजावट में इस्तेमाल होने वाले गोल्डन घास की खेती कर रखी है।

कठिन था शुरूआती दौर | Sirsa

1998 में जब पहली बार कुलवंत सिंह व बलवंत राय ने फूलों की खेती शुरू की तो उन्हें बिक्री करने में काफी समस्या दरपेश आई। कारण ये था कि एक तो संसाधन कम थे तथा दाम व बिक्री की जगह का भी पता नहीं था। इसलिए जो दाम मिलते थे उसी दामों में फसल बेच दी जाती। दोनों किसान भाइयों ने ज्यों-ज्यों दायरा बढ़ाया त्यों-त्यों उसकी इस क्षेत्र में जानकारी बढ़ी। मौजूदा समय में कुलवंत सिंह के दोनों बेटे सोशल मीडिया का सहारा लेकर हरियाणा व पंजाब स्वयं मार्केटिंग करते हैं।

ग्रेजुएट बेटे भी लग गए खेती में

किसान कुलवंत सिंह के 2 बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटे सुनील ने बी.कॉम कर रखी है तथा छोटे बेटे राजेश ने बी.ए व जेबीटी कर रखी है। ग्रेजुऐशन करने के बावजूद भी कुलवंत के दोनों बेटे पिता के साथ खेती में लग गए। कुलवंत खेत संभालता है तथा राजेश व सुनील दोनों हर रोज अलसुबह बठिंडा, डबवाली, सरसा, कालांवाली आदि क्षेत्रों में फूलों की मार्केटिंग के लिए जाते हैं। कुलवंत सिंह के भाई बलवंत राय शिक्षा विभाग में अस्सिटेंट की नौकरी करने के चलते शनिवार व रविवार को पूरा हाथ बंटाता हैं।

जून में लड्डू गेंदा, सर्दी में जाफरी | Sirsa

किसान कुलवंत सिंह व बलवंत राय फूलों की करीब 5 वैरायटियां बोते हैं। वे जून में लड्डू गेंदे के फूल की बुआई करते हैं। ये पौधा 45 दिन में फूल देना शुरू कर देता है। ये फसल सर्द नवरात्रे व दीपावली पर अच्छा मुनाफा देती है। जाफरी का पौधा दिसंबर में फूल देना शुरू करता है जो मार्च तक चलता है। मार्च माह के बाद गर्मियों के लड्डू गेंदे की फसल शुरू हो जाती है। किसान कुलवंत सिंह ने बताया कि बाजार में उसका गुलाब का फूल 100 रुपये व गेंदा 80 से 100 रुपये बिक रहा है।

इस बार और भी नया

फूलों की खेती से किसान कुलवंत सिंह व बलवंत राय की नॉलेज और बढ़ी है। उन्होंने अपने खेत में गुलाब व गेंदे के साथ-साथ अन्य तरह के फूलों को भी शामिल किया है। जिसमें गलेडियोलस फूल भी शामिल है। ये फूल काफी सुंदर व अलग-अलग रंगों में होने के चलते इसकी डिमांड काफी रहती है। इन फूलों को खास लोगों के लिए स्वागत के रूप में बुकों में प्रयोग किया जाता है। किसानों ने मौजूदा समय में 3 एकड़ में गुलाब, अढ़ाई एकड़ में गेंदा, एक कनाल में गलेडियोलस की खेती कर रखी है।

फूलों की खेती में खर्च कम और आमदन अच्छी है। विभाग की ओर से फूलों की खेती पर अलग-अलग किस्मों पर अलग-अलग अनुदान दिया जाता है। जिसमें गेंदे की खेती पर 16 हजार रुपये प्रति एकड़ का अनुदान है तो वहीं ग्लेड, लीलीयम व जरवेरा जैसी अनेक किस्मों पर 16 हजार से 75 हजार रुपये तक अनुदान दिया जाता है। हालांकि इसका जिला में मंडीकरण न होने व कुछ मेहनत अधिक होने की वजह से किसान फूलों की खेती प्राय: कम करते हैं। फूलों के साथ-साथ किसान बागवानी में अन्य फसलें भी उगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

– डॉ. दीन मोहम्मद, जिला उद्यान विकास अधिकारी

यह भी पढ़ें:– Haryana Winter Holidays: बच्चों की हुई मौज, हरियाणा में इस तारीख से होगी सर्दियों की छूटियां!

Body Donation: 14 वर्षीय शरीरदानी समक्ष इन्सां को इलाही नारों के साथ दी अंतिम विदाई
ऐसे समाजसेवी जज्बे को सैल्यूट: चिकित्सक

Body Donation: ओढ़ा, सरसा(सच कहूँ/राजू)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी अपने मुर्शिद की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए अमर सेवा मुहिम के तहत शरीरदान जैसा महादान कर समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बन रहे हैं। इसी मुहिम के तहत ब्लॉक रोड़ी के गांव बप्पां में शरीरदान कार्य की एक बड़ी मिसाल देखने को मिली। इस मानवता भलाई कार्य की पूरे गांव में खूब चर्चा रही। किशोर की अंतिम यात्रा को देखकर हर किसी के मुख से यही शब्द निकले कि धन्य हैं ऐसे गुरु और धन्य हैं उनके शिष्य। वहीं इस अवसर पर मौजूद मेडिकल कॉलेज से पहुंचे चिकित्सक स्टाफ ने भी उक्त परिवार के इस समाजसेवी जज्बे को सैल्यूट किया। Sirsa News

जानकारी मुताबिक रोड़ी ब्लॉक के गांव बप्पां की प्रेमी समिति के सदस्य मोहित इन्सां का 14 वर्षीय बेटा समक्ष इन्सां पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा था। जिसने मंगलवार सायं अंतिम सांस ली। मोहित इन्सां का पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा में अथाह विश्वास रखता है। जिसके चलते उन्होंने अपने मुर्शिद के पावन वचनों का अनुसरण करते हुए अमर सेवा मुहिम के तहत समक्ष इन्सां की मृत देह इंसानियत हित में मेडिकल शोध कार्यांे हेतु आदेश मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भुच्चो मंडी, जिला बठिंडा (पंजाब) को दान कर दी। ब्लॉक प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने बताया कि सचखंडवासी मोहित इन्सां का पूरा परिवार लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा है। समक्ष इन्सां अल्प आयु में ही इस संसार से विदा हो गया, लेकिन शरीरदान जैसे महादान के लिए वो हमेशा स्मरणीय रहेगा। परिवार ने समक्ष इन्सां को बचपन से ही डेरा सच्चा सौदा से जोड़ दिया था।

पुष्पवर्षा एवं नारों के बीच किया रुखसत | Sirsa News

समक्ष इन्सां को अंतिम विदाई देने हेतु उनके परिजन एवं रिश्तेदार व गणमान्य लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्य पहुंचे। समक्ष इन्सां की मृत देह को फूलों से सजी गाड़ी में पुष्पवर्षा एवं इलाही नारों के साथ रुखसत किया गया। उसकी अंतिम यात्रा गांव में मुख्य बाजार, बस स्टैंड व विभिन्न गलियों से होकर गुजरी। इस दौरान हर किसी के मुख से यही शब्द निकले कि ऐसा जज्बा सिर्फ डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों में ही देखने को मिल सकता है। समक्ष इन्सां को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र बप्पां से इलाही नारे के साथ अंतिम विदाई दी गई। समक्ष इन्सां को गांव बप्पां के 5वें शरीरदानी होने का गौरव प्राप्त हुआ।

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी शरीरदान जैसा पुनित कार्य करते रहते हैं। शरीरदान से बढ़कर बड़ा दान और क्या हो सकता है। 14 वर्षीय बच्चे का मेडिकल शोध के लिए शरीरदान कर देना कोई छोटी बात नहीं है। ये कार्य कोई बड़े एवं मजबूत हृदय वाला इंसान ही कर सकता है। इस कार्य के लिए उक्त परिवार की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। इससे मेडिकल के विद्यार्थियों को शिक्षा में काफी सहयोग मिलेगा। वैसे ही मरने के बाद इस शरीर को अग्नि में जला ही दिया जाता है। क्यों न हो इस शरीर को जलाने की बजाय इसे इंसानियत हित में दान किया जाए, ताकि ये शरीर हमेशा के लिए अमर हो जाए।

शीशपाल केहरवाला, विधायक (हलका कालांवाली)

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने शरीरदान जैसा महान मानवता भलाई कार्य कर मेडिकल कॉलेज के लिए शोध कार्यांे की राह को काफी आसान कर दिया है। इस कार्य के लिए हम डेरा सच्चा सौदा का आभार व्यक्त करते हैं। 14 वर्षीय बच्चे का शरीरदान कर देना कोई छोटी बात नहीं है। ये बच्चा मरकर भी अमर हो गया है। हमारे पास इस परिवार की प्रशंसा करने के लिए शब्द नहीं है। Sirsa News

डॉ. मंदीप सिंह देयोल (आदेश मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल)

Blood Donation: घायल के लिए 75 किलोमीटर दूरी तय कर रक्तदान करने पहुंचे सेवादार
रक्त पाकर जताया पूज्य गुरु जी व सेवादारों का आभार

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। Blood Donation: डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी अपने मुर्शिद के वचनों पर चलते हुए हमेशा दूसरों की मदद हेतु तत्पर रहते हैं। बठिंडा के एम्स में दाखिल एक युवक को जब इलाज में रक्त की आवश्यकता हुई तो ब्लॉक रोड़ी के सेवादार 75 किलोमीटर दूरी तय कर अस्पताल पहुंच गए और रक्तदान करते हुए ईलाज में मदद की। परिजनों ने नम आंखों से सेवादारों का आभार व्यक्त किया। जानकारी मुताबिक गांव बीरूवालागुढ़ा निवासी सुखदेव सिंह का बेटा करीब 17 वर्षीय नवदीप सिंह बीते 4 दिन पूर्व एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसके चलते उसे उपचार के लिए बठिंडा के एम्स में दाखिल किया गया था। सोमवार को जब नवदीप सिंह के उपचार में रक्त की आवश्यकता पड़ी थी तो रोड़ी ब्लॉक के गांव बीरूवालागुढ़ा के 4 सेवादार सत्तू इन्सां, भुपेन्द्र इन्सां, पवन इन्सां व गुरप्यास इन्सां ने तुरंत बठिंडा पहुंचकर 4 यूनिट रक्तदान कर ईलाज में मदद की।

प्रेमी सेवक जसपाल इन्सां व रविन्द्र इन्सां ने बताया कि उन्हें जब रक्त की आवश्यकता बारे सूचना मिली तो वे गांव से 6 सेवादार तुरंत बठिंडा पहुंचे। जिनमें से 4 सेवादारों का रक्त लिया गया। उन्होंने परिवार को हौंसला दिया कि पूरी साध-संगत हर प्रकार से उनके साथ है। इस कार्य पर उक्त परिवार ने नम आंखों से आभार व्यक्त किया। गौरतलब हो कि इससे पहले भी कई बार बीरूवालागुढ़ा के सेवादारों ने बठिंडा में जाकर रक्तदान कर बीमार व घायलों की मदद कर चुके हैं। प्रेमी सेवक जसपाल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए साध-संगत हमेशा परहित के लिए तत्पर रहती है। Blood Donation

यह भी पढ़ें:– Bad Cholesterol: नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को पिघला देगी ये 9 चीजें, रोजाना खालें धमनियां हो जाएंगी क्लीन, दिल होगा जवान

Shri Jalalana Sahib: साध-संगत ने श्री जलालआणा साहिब के क्रिकेट स्टेडियम में चलाया सफाई अभियान
शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम पूरे क्षेत्र के लिए एक तोहफे के समान: सरपंच

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। Shri Jalalana Sahib: पावन गुरु नगरी श्री जलालआणा साहिब में स्थित शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को साध-संगत की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब की मंडी कालांवाली, गांव सुखचैन, दादू, लक्कड़ांवाली, देसुमलकाना, पक्का शहीदां के अलावा साथ लगते ब्लॉकों के गांव देसुजोधा, रत्ताखेड़ा व ओढ़ां से भी बड़ी संख्या में साध-संगत पहुंची। वहीं इस अवसर पर ग्राम सरपंच अंग्रेज सिंह, पूर्व सरपंच अमनदीप सिंह व जमना दास सहित काफी गणमान्य लोग भी पहुंचे। अभियान की शुरूआत बेनती भजन के साथ हुई जिसके बाद साध-संगत ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य को गति दी। साध-संगत ने स्टेडियम के बाहरी परिसर में उगे खरपतवार को साफ करते हुए जगह को ट्रैक्टरों द्वारा समतल किया।

प्रेमी मक्खन सिंह इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने ग्रामीण क्षेत्र में शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम जैसा यह भव्य स्टेडियम बनवाकर एक बड़ी सौगात दी है। इस स्टेडियम का गांव के ही नहीं बल्कि क्षेत्र के भी युवाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना करीब 27 वर्ष पूर्व स्वयं पूज्य गुरु जी के कर कमलों द्वारा हुई थी। जिसके बाद से इसकी नियमित देखरेख शाह सतनाम जी क्रिकेट एंड वेलफेयर सोसाइटी कर रही है।

इस मौके पर ग्राम सरपंच अंग्रेज सिंह ने पूज्य गुरु जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये खेल स्टेडियम क्रिकेट टूर्नामेंट व अन्य खेल आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण केन्द्र हैैं। उन्होंने साध-संगत की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की सेवा हो, डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत हमेशा आगे रही है। इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार मा. मुलखराज इन्सां, सुरजीत इन्सां के अलावा नछत्र इन्सां, लखविन्द्र इन्सां, सेवक सिंह इन्सां, जिंदर इन्सां, गुरचेत इन्सां, अर्शदीप इन्सां, हैप्पी इन्सां, मीका सिंह इन्सां, प्रदीप इन्सां, सुखराज इन्सां, राम इन्सां, भीम इन्सां सहित अन्य साध-संगत मौजूद रही।

यह भी पढ़ें:– 15 बाद हमीरपुर लौटे लापता सैनिक बलदेव सिंह, सोशल मीडिया बना सहारा

सेवा कार्य में जुटी साध-संगत।