Miranpur News - Sach Kahoon Hindi

Blood Donation Camp: रक्तदान शिविर में युवक की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया कैंप
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Miranpur News: थाना चैराहे पर बिना अनुमति लगाए गए रक्तदान शिविर में उस समय हंगामा हो गया, जब रक्तदान कर रहा एक युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिविर लगाने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने भेज दिया। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शिविर को बंद करा दिया। हालत बिगडने पर युवक को हास्पिटल में एडमिट कराया गया जहां पर उसके हाल जानने के लिए जानसठ सीएचसी प्रभारी डा. अर्जुन सिंह, कस्बा इंचार्ज ओमेन्द्र सिंह पहंुचे तथा उसे एम्बुलेंस के माध्यम से जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया।

बताया गया कि थाना चैराहे पर एक वैन खड़ी थी, जिसमें क्षेत्र के लोगो से रक्तदान कराया जा रहा था। पूछताछ करने पर आयोजकों ने बताया कि शिविर सर्वाेदय चैरिटेबल ब्लड सेंटर, मुजफ्फरनगर की ओर से लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सीएचसी जानसठ के प्रभारी डा. अर्जुन सिंह को दी। इसी दौरान खतौली रोड निवासी साहिल उर्फ पुत्र राशिद रक्तदान कर रहा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने जब पूछताछ की तो कथित तौर पर करीब एक लीटर रक्त निकाले जाने की बात सामने आई, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा इंचार्ज ओमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शिविर लगाने वाले लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद सीएचसी डा. प्रभारी अर्जुन सिंह को सूचना दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर शिविर की जांच की। अधिकारियों के अनुसार निर्धारित मात्रा से अधिक रक्त लिए जाने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। बेहोश हुए राजा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी थी। डा. अर्जुन सिंह ने बताया किया जंाच के बाद रक्तदान करने वाले युवक का एक पोंड से ज्यादा खून लिया गया है इसकी पुष्टि होने पर आयोजको के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

बीबीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह ने दी बधाई
मीरापुर (सच कहूं/कोमल कुमार)। Miranpur News: भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) के प्रबंधन विभाग के बीबीए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही संस्थान में खुशी का माहौल है। परीक्षा में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक हासिल किए और संस्थान का नाम रोशन किया।

घोषित परीक्षा परिणाम में सलोनी ने 81.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिफा ने 72.71 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा मनप्रीत कौर ने 71.43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. अनिल सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सफलता केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि निरंतर सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने की प्रक्रिया है।

संस्थान के निदेशक डॉ. कुलभूषण गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रबंधन के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार एवं करियर की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विभागाध्यक्ष गौरव राजपूत सहित समस्त शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग को दिया। प्रथम स्थान प्राप्त सलोनी ने कॉर्पोरेट जगत में सफल प्रबंधन विशेषज्ञ बनने की इच्छा जताई, जबकि शिफा मानव संसाधन प्रबंधन और मनप्रीत कौर ने उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही।

इस अवसर पर उपनिदेशक डॉ. पुष्पनील वर्मा, जीएम फाइनेंस सीए दुष्यंत कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा सहित अर्पित शर्मा, अर्पिता माहेश्वरी, स्वयंजीत सिंह एवं समस्त संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

Janmashtami: शिखर शिक्षा सदन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखा विद्यार्थियों का जोश
मीरापुर (सच कहूं/कोमल कुमार)। Miranpur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। साथ ही विद्यालय में दही-हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित लघु नाटिका का प्रभावशाली मंचन किया। इसके अलावा सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता को संवाद एवं नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। श्रीकृष्ण-राधा, रुक्मिणी और गोपियों की सुंदर झांकियों ने विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा वातावरण कृष्णमय नजर आया।

दही-हांडी प्रतियोगिता में चारों हाउस के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने टीम भावना, साहस, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का शानदार प्रदर्शन किया। उनके जोश और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन सुशील शर्मा ने कहा कि जन्माष्टमी प्रेम, कर्म, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। निदेशक राजेश शर्मा ने चारों हाउस के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में टीम भावना विकसित होती है।

प्रबंधिका शिखा शर्मा ने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी संस्कृति और संस्कारों के जीवंत प्रतीक हैं। प्रधानाचार्या शालिनी राय ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। शिक्षक फैजदीन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण महिमाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित कुमार, जेबा, शिल्पा, तनीषा, नैना शर्मा, ज्योति रस्तौगी, अंशिका नागर और लिपाक्षी सहित विद्यालय के शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

Miranpur News: शिखर शिक्षा सदन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखा विद्यार्थियों का जोश

डर के साए में जीने को मजबूर गरीब परिवार
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Miranpur News: थाना क्षेत्र के ग्राम सम्भलहेड़ा में लगातार हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का कच्चा मकान गिरने की कगार पर पहुंच गया है। बीती रात मकान की छत की एक कड़ी अचानक टूट गई, जिससे घर में सो रहे परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

ग्राम सम्भलहेड़ा निवासी अनीस पुत्र इद्दू मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। परिवार में उसकी पत्नी, चार बेटियां, दो बेटे तथा बुजुर्ग मां शामिल हैं। आर्थिक तंगी के चलते अनीस आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार और तेज बारिश ने मकान की हालत और अधिक जर्जर कर दी है।

मकान की दीवारों में बारिश का पानी भरने से जगह-जगह गहरी दरारें आ गई हैं। मकान में दरारें आने के बाद परिवार बरसात के पानी से बचाव के लिए पॉलिथीन लगाकर किसी तरह मकान को बचाने का प्रयास कर रहा है, ताकि बारिश का पानी अंदर न जा सके और मकान गिरने से बचाया जा सके। हालांकि यह प्रयास भी परिवार की सुरक्षा की गारंटी नहीं है, क्योंकि दीवारों में जगह-जगह दरारें होने के कारण मकान कभी भी धराशायी हो सकता है।

बीती रात छत की एक कड़ी टूटने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है। परिवार के सदस्य हर समय डर के साए में रहने को मजबूर हैं और उन्हें आशंका है कि लगातार बारिश जारी रही तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

अनीस का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से अपनी खराब आर्थिक स्थिति और जर्जर मकान के संबंध में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को अवगत कराता आ रहा है, लेकिन अभी तक उसे किसी प्रकार की ठोस सहायता या समाधान नहीं मिल सका है।

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द मदद उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है, ताकि समय रहते मकान की स्थिति का निरीक्षण कर परिवार को सुरक्षित स्थान या आवास की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके और किसी बड़ी अनहोनी से बचाया जा सके।

मीरापुर में दिनदहाड़े पुलिस-बदमाश मुठभेड़
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Miranpur News: थाना मीरापुर क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश जाफर पुत्र बहादुर अली निवासी आसिफाबाद, थाना किला परीक्षितगढ़, जनपद मेरठ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। घायल बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी राजीव शर्मा के नेतृत्व में मीरापुर पुलिस भुम्मा चैकी के पास नहर पटरी पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो कुछ दूरी पर बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपी बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश जाफर पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घटना के बाद पुलिस ने फरार साथियों की तलाश में आसपास के जंगलों में कांबिंग अभियान चलाया। थाना मीरापुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

श्रावण के दूसरे सोमवार को पंचमुखी महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
मीरापुर (सच कहूं/कोमल कुमार)। Miranpur News: श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सम्भलहेड़ा स्थित सुप्रसिद्ध श्रीसिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों सहित बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान पंचमुखी महादेव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रावण मास के दूसरे सोमवार के साथ शिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए स्थानीय थाना पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। इसमें महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर के साथ आसपास के क्षेत्र में भी लगातार निगरानी रखेंगे।

सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। शिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने विशेष सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारी की है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने या किसी आकस्मिक स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

मंदिर कमेटी के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सैकड़ों स्वयंसेवकों को सेवा में लगाया गया है। स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने, आवश्यक जानकारी देने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सहायता करने में सहयोग करेंगे।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर सम्भलहेड़ा पहुंचने वाले कांवड़ियों के लिए ठहरने की भी समुचित व्यवस्था की गई है। मंदिर कमेटी और पुलिस-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित मार्ग और कतार का पालन करने तथा पुलिस एवं स्वयंसेवकों का सहयोग करने की अपील की गई है।

Miranpur News

600 वर्ष पुराने विश्व प्रसिद्ध श्रीसिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर में सावन के प्रथम दिन बनारस की तर्ज पर गूंजी भव्य शिव महाआरती, उमड़ा आस्था का सैलाब
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Miranpur News: सावन माह के प्रथम दिन तहसील जानसठ के ग्राम सम्भलहेडा स्थित विश्व प्रसिद्ध श्रीसिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर में बनारस की तर्ज पर भव्य एवं दिव्य शिव महाआरती, शिव तांडव और गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। इस दिव्य आयोजन में क्षेत्र सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। दीपों की अलौकिक छटा, वैदिक मंत्रोच्चार और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

मंदिर के आचार्य पंडित अंकज भारद्वाज ने बताया कि दोपहर 4 बजे भगवान आशुतोष का वैदिक विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इसके उपरांत शाम 7 बजे काशी (बनारस) से आए विद्वान वैदिक ब्राह्मणों ने भव्य शिव महाआरती, शिव तांडव एवं गंगा आरती का आयोजन कराया। आरती के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में पूरी तरह लीन दिखाई दिए। मंदिर में गूंजते शंख, घंटों और डमरुओं की ध्वनि ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। कार्यक्रम के समापन पर अक्षय चौधरी के सहयोग से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

पंडित अंकज भारद्वाज ने बताया कि पूरे सावन माह प्रतिदिन रुद्राभिषेक, शिव महाआरती, शिव तांडव और गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना में सहभागी बनने का आह्वान किया।

करीब 600 वर्ष प्राचीन श्रीसिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर देश के प्रमुख शिवधामों में अपनी अलग पहचान रखता है। लगभग 30 बीघा क्षेत्र में फैला यह भव्य मंदिर अपनी प्राचीन वास्तुकला, विशाल परिसर और अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को असीम शांति और दिव्य ऊर्जा का अनुभव होता है। मान्यता है कि यहां भगवान पंचमुखी महादेव का जलाभिषेक और सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार नेपाल के काठमांडू और उज्जैन के बाद इस स्वरूप का पंचमुखी महादेव मंदिर सम्भलहेडा में स्थापित है, जिससे इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। पिछले वर्षों में प्रदेश सरकार के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया गया, जिसके बाद इसकी भव्यता और आकर्षण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

वैसे तो वर्षभर देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सावन मास में मंदिर की विशेष महत्ता रहती है। सावन के पहले दिन से ही विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो जाता है। वहीं महाशिवरात्रि और सावन के अंतिम दिनों में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले लाखों कांवड़िये यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। इसी कारण श्रीसिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर सावन मास में आस्था, श्रद्धा और शिवभक्ति का प्रमुख केंद्र बन जाता है।

शिखर शिक्षा सदन में स्पेलाथॉन प्रतियोगिता का आयोजन, 600 विद्यार्थियों ने दिखाई अंग्रेज़ी भाषा की शानदार प्रतिभा
Miranpur News: शिखर शिक्षा सदन में स्पेलाथॉन प्रतियोगिता का आयोजन, 600 विद्यार्थियों ने दिखाई अंग्रेज़ी भाषा की शानदार प्रतिभा

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Miranpur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर में विद्यार्थियों की अंग्रेज़ी भाषा पर पकड़ मजबूत करने और उनके शब्द-भंडार को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से स्पेलाथॉन (Spellathon) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी भाषाई प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया गया।

प्रथम चरण में विद्यार्थियों को उनकी कक्षानुसार अंग्रेज़ी के शब्द दिए गए, जिनकी सही स्पेलिंग लिखनी थी। इस चरण में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 64 विद्यार्थियों ने दूसरे चरण में प्रवेश किया। द्वितीय चरण में प्रतिभागियों को कठिन एवं उच्च स्तर के अंग्रेज़ी शब्द दिए गए, जिसके आधार पर 24 छात्र-छात्राओं का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया।

अंतिम चरण चार रोमांचक राउंड में संपन्न हुआ, जिसमें नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी रखी गई। कड़े मुकाबले के बाद विभिन्न हाउसों के विजेताओं का चयन किया गया।

रामानुजन हाउस से कक्षा 3-बी के अर्नव पाल, कक्षा 4-बी के अनुभव वत्स, कक्षा 5-सी के परीक्षित, कक्षा 6-ए की वृन्दा, कक्षा 7-सी की गौरी शर्मा तथा कक्षा 8-सी के मौ. आसिम विजेता रहे। वहीं रमन हाउस से कक्षा 3-ए के नमन, कक्षा 4-बी के राइफ, कक्षा 5-बी की मरियम, कक्षा 6-ए के तेजस, कक्षा 7-सी की भव्या रस्तौगी तथा कक्षा 8-ए की अक्षा रनर-अप रहीं।

इस अवसर पर मीडिया सेंटर के महासचिव आफताब आलम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। चयन समिति ने सभी विजेताओं के नामों की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया।

विद्यालय के चेयरमैन सुशील शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक राजेश शर्मा एवं मैनेजर शिखा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की भाषा दक्षता, शब्द-भंडार और आत्मविश्वास को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी राय ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी शैक्षिक एवं भाषाई क्षमता को भी सुदृढ़ बनाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर दीप्ति व्यास, कृति शर्मा, श्वेता, अमित कुमार, शिल्पा सैनी एवं जेबा खान का विशेष योगदान रहा।

मीरापुर एसडीओ कृष्ण मोहन का तबादला
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Miranpur: मीरापुर उपखंड विद्युत विभाग में तैनात उपखंड अधिकारी (एसडीओ) कृष्ण मोहन कुमार का खतौली देहात में  स्थानांतरण होने पर विभागीय कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विदाई समारोह के दौरान एसडीओ कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि मीरापुर उपखंड में उनका लगभग दो वर्ष का कार्यकाल शांतिपूर्ण एवं यादगार रहा। उन्होंने कहा कि यहां उनकी पोस्टिंग जुलाई 2024 में हुई थी और इस दौरान उन्हें क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग एवं सम्मान मिला।

उन्होंने अपने कार्यकाल में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि मीरापुर के लोगों का स्नेह और सहयोग वह हमेशा याद रखेंगे। विभागीय कर्मचारियों के साथ भी उनके मधुर और सौहार्दपूर्ण संबंध रहे। कर्मचारियों ने बताया कि एसडीओ साहब का व्यवहार हमेशा सरल, विनम्र और सहयोगात्मक रहा। वे अधिकारियों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं से समान सम्मान के साथ बातचीत करते थे, जिसके कारण सभी के बीच उनकी एक सकारात्मक छवि बनी। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर एसडीओ कृष्ण मोहन कुमार को भावभीनी विदाई दी तथा उनके नए कार्यस्थल पर सफलता और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुझेड़ा की मुंतजिर कॉलोनी में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध निर्माण रुका, राजस्व टीम ने दी सख्त चेतावनी
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Miranpur News: मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुझेड़ा सादात स्थित मुंतजिर कॉलोनी में सरकारी बंजर भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। बताया गया कि खसरा संख्या 801, जो राजस्व अभिलेखों में बंजर श्रेणी में दर्ज है, पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था।

इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी रश्मि लाम्बा से की।उपजिलाधिकारी रश्मि लाम्बा के निर्देश पर कानूनगो संजीव शर्मा, मुझेडा लेखपाल ओमवीर सिंह तथा सिंकदरपुर लेखपाल कपिल कुमार मौके पर पहुंचे और भूमि की पैमाइश कराई। जांच में लगभग 260 वर्ग गज सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया और कब्जाधारियों को भविष्य में दोबारा निर्माण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। राजस्व अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी इसी भूमि पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा अवैध निर्माण का प्रयास किया गया था,

जिसे प्रशासन ने समय रहते रुकवा दिया था। इसके बावजूद लगातार सरकारी भूमि पर कब्जे की कोशिशें चिंता का विषय बनी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा बार-बार कार्रवाई किए जाने के बावजूद भूमाफियाओं के हौसले कम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में मौजूद सभी सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

इंडिया ओपन शूटिंग में शिखर शिक्षा सदन का शानदार प्रदर्शन, रिहान अली ने नेशनल में बनाई जगह
मीरापुर (सच कहूं/कोमल कुमार)। Miranpur News: देहरादून में आयोजित प्रतिष्ठित इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के छात्र रिहान अली का चयन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ, जबकि जसप्रीत कौर, रुद्रवीर बाना, वीरभद्र और शौर्य राणा ने प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार खिलाड़ियों ने मात्र छह माह के नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा एवं मैनेजर शिखा शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

विद्यालय के डायरेक्टर राजेश शर्मा एवं प्रधानाचार्या शालिनी रॉय ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा कोच तपेन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन को दिया।

एक खिलाड़ी का नेशनल एवं चार खिलाड़ियों का प्री-नेशनल चयन शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शूटिंग अकादमी की उपलब्धियों में एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है, जिससे विद्यालय और मीरापुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

आकाशीय बिजली और लगातार बारिश से भगवंत आयुर्वेदिक कॉलेज-अस्पताल को भारी नुकसान, दो दिन से बिजली ठप
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Miranpur News: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली ने भगवंत आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बिजली गिरने से संस्थान के सोलर प्लांट का इन्वर्टर क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण पिछले दो दिनों से कॉलेज और अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बाधित है। इससे अस्पताल की कई आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

कॉलेज के निदेशक ने बताया कि अस्पताल प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिए जरूरी सेवाएं संचालित करने का प्रयास कर रहा है। अस्पताल के अधीक्षक के अनुसार सरकारी बिजली आपूर्ति भी पिछले दो दिनों से ठप है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

इस बीच अपार्टमेंट परिसर में रहने वाले डॉ. शमशेर सिंह के फ्लैट पर भी आकाशीय बिजली गिरने से टीवी, एसी, स्पीकर समेत कई विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए।

डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि विद्युत व्यवस्था बहाल करने के लिए तकनीकी टीम युद्धस्तर पर कार्य कर रही है और जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वर्तमान परिस्थितियों में केवल आपातकालीन स्थिति में ही अस्पताल आएं। हाईवे बंद होने और लंबे जाम के कारण अस्पताल तक पहुंचने में भी भारी दिक्कत हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Miranpur News