Brij Bhushan Sharan Singh - Sach Kahoon Hindi
Brij Bhushan Singh: ‘‘विनेश फोगाट को मिली धोखाधड़ी की सजा’’
Haryana Assembly Election 2024: चंडीगढ़ (एजेंसी)। भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह जोकि पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष (Former WFI president Brij Bhushan ) भी रहे हैं, ने शनिवार को ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट पर निशाना साधते हुए उन पर ‘धोखाधड़ी’ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘आप पेरिस ओलंपिक में धोखा देकर शामिल हुए थे, भगवान ने उसी की सजा आपको दी है।’’ Brij Bhushan Singh
एक मीडिया रिपोर्ट में बृज भूषण सिंह ने बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा के बीच मिलीभगत का संकेत दिया। उल्लेखनीय है कि बृज भूषण के खिलाफ पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। वहीं पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। फोगाट को जुलाना से आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में टिकट मिली है, जबकि पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
रिपोर्ट में एक राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, ‘‘मैं बेटियों का अपमान करने का दोषी नहीं हूं। अगर बेटियों का अपमान करने का कोई दोषी है तो वो बजरंग और विनेश फोगाट हैं और जिसने इसकी पटकथा लिखी, भूपिंदर हुड्डा इसके लिए जिम्मेदार हैं। अगर बीजेपी मुझसे हरियाणा चुनाव में प्रचार करने के लिए कहेगी तो मैं इसके लिए तैयार हूं। एक दिन कांग्रेस को पछताना पड़ेगा…’’
‘‘भगवान ने विनेश फोगाट को दी धोखाधड़ी की सजा’’ | Brij Bhushan Singh
भाजपा नेता ने कहा, ‘‘मैं विनेश फोगाट से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई खिलाड़ी एक दिन में 2 भार वर्गों में ट्रायल दे सकता है। क्या वजन के बाद 5 घंटे के लिए ट्रायल रोके जा सकते हैं?… आप कुश्ती नहीं जीते, आप धोखाधड़ी करके वहां गए थे। भगवान ने आपको इसके लिए दंडित किया है।’’ ब्रज भूषण ने तीखी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि पहलवानों ने दो साल से अधिक समय तक ‘अभ्यास’ नहीं किया। ‘हरियाणा खेलों के क्षेत्र में भारत का ताज है।’ और उन्होंने लगभग 2.5 साल तक कुश्ती गतिविधियों को रोक दिया।’’
‘‘बजरंग पुनिया बिना ट्रायल के एशियाई खेलों में चले गए’’
बजरंग पुनिया के खिलाफ आरोपों की बौछार करते हुए बृज भूषण ने कहा, ‘‘क्या यह सच नहीं है कि बजरंग बिना ट्रायल के एशियाई खेलों में चले गए? मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो कुश्ती के विशेषज्ञ हैं।’’
ये सारी कांग्रेस की मिलीभगत है | Brij Bhushan Singh
पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह (Former WFI president Brij Bhushan ) ने पहलवानों और हरियाणा कांग्रेस के नेताओं दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए बृज भूषण ने आरोप लगाया कि ‘पहलवानों के आंदोलन’ के पीछे हरियाणा कांग्रेस के नेताओं का हाथ है।
बृजभूषण ने मीडिया रिपोर्ट में कहा, ‘‘करीब दो साल पहले, इन खिलाड़ियों ने 18 जनवरी को एक साजिश शुरू की थी। जिस दिन यह सब शुरू हुआ, मैंने कहा था कि यह एक राजनीतिक साजिश है। इसमें कांग्रेस शामिल थी, दीपेंद्र हुड्डा शामिल थे, भूपेंद्र हुड्डा शामिल थे। पूरी स्क्रिप्ट लिखी गई थी। यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है और अब करीब दो साल बाद यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस इस नाटक में शामिल थी।’’ Brij Bhushan Singh
यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण की नई मुसीबत!
यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण को 18 जुलाई को अदालत में पेश होने का निर्देश
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan) के खिलाफ दायर कथित यौन उत्पीड़न मामले में शुक्रवार को उन्हें समन जारी कर 18 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल की अदालत ने आरोपी बृजभूषण के अलावा आरोपी उनके असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को भी अदालत में पेश होने का समन जारी किया। अदालत ने इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र के मद्देनजर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया। Brij Bhushan
अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) की अदालत ने एक जुलाई को दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर मामले को सुनवाई टाल दी थी। दिल्ली पुलिस ने अदालत से अनुरोध करते हुए कहा था कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया जा सकता है। अदालत ने पुलिस के इस अनुरोध पर इस तथ्य पर भी गौर किया था कि मामले में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) रिपोर्ट अभी नहीं मिली है तथा उसका इंतजार किया जा रहा है।
क्या है मामला | Brij Bhushan
इससे पहले इसी अदालत ने 27 जून को मामले को एक जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया था। तब अदालत ने आरोपी सांसद सिंह के खिलाफ दायर लंबे आरोप पत्र को देखने के बाद मामले को स्थगित कर दिया था। सीएमएम महिमा राय सिंह की अदालत ने 22 जून को लोक अभियोजक की दलील सुनने के बाद मामले को 27 जून की सुनवाई के लिए अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल की अदालत में स्थानांतरित किया था। दिल्ली पुलिस ने 15 जून को आरोपी सांसद सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 , 354-ए, 354-डी और 506 के तहत आरोप पत्र अदालत में दायर किया था। Brij Bhushan
यह भी पढ़ें:– पन्‍द्रहवीं विधान सभा के अष्‍टम सत्र की पुन: बैठक के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्‍ध
Wrestlers Protest: प्रदर्शन को लेकर पहलवान Sakshi Malik का बड़ा ऐलान
सोनीपत (Sonipat)। Wrestlers Protest Khap Mahapanchayat: पहलवानों के मुद्दों को सुलझाने के लिए चल रही बातचीत के बीच पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने शनिवार को कहा कि जब तक मामला पूरी तरह से सुलझ नहीं जाता वे एशियाई खेलों में भाग नहीं लेंगी। सोनीपत में संवाददाताओं से बात करते हुए मलिक ने कहा कि कोई नहीं समझ सकता कि पहलवान रोज मानसिक रूप से किस स्थिति से गुजर रहे होते हैं। (Brij Bhushan Sharan Singh)
क्या है मामला
30 वर्षीय पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पहलवानों के लिए भविष्य की रणनीति तय करने के लिए महापंचायत में भाग लेने के लिए सोनीपत पहुंचीं साक्षी ने कहा, “हम एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे जब इन सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा। आप नहीं समझ सकते कि यह मानसिक रूप से कितना थका देने वाला है और हम हर रोज किस स्थिति से गुजर रहे हैं।”
“सरकार ने पुलिस जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का समय मांगा है
साक्षी की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एशियाड के लिए ट्रायल इसी महीने में होने वाले हैं। विरोध में शामिल लोगों सहित सभी पहलवानों को ट्रायल में भाग लेने और एशियाई खेलों के लिए भारत की टीम में अपनी जगह अर्जित करने की आवश्यकता है, जो 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक हांग्जो, चीन में आयोजित किया जाएगा।
इससे पहले बुधवार को साक्षी ने बजरंग पूनिया और अन्य लोगों के साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके घर पर मुलाकात की थी और कहा था कि सरकार ने पुलिस जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का समय मांगा है। “सरकार ने पुलिस जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का समय मांगा है। वह कुश्ती से संबंधित हमारे अधिकांश प्रस्तावों पर सहमत हो गई है। अब हम इन प्रस्तावों को किसान संघों, महिला संघों, हमारे वरिष्ठों के सामने रखेंगे।”
पहलवानों के खिलाफ दायर मामले पर आई बड़ी अपडेट
पहलवानों के खिलाफ दायर मामले पर सुनवाई सात जुलाई तक के लिए स्थगित
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर कथित रूप से झूठे आरोप लगाने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने वाले पहलवानों के खिलाफ दायर मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद सुनवाई आगामी सात जुलाई तक के लिए शुक्रवार को स्थगित कर दी। (Wrestlers Protest)
क्या है मामला | (Wrestlers Protest)
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अनामिका ने गत 25 मई को आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत नए आवेदन/शिकायत की सुनवाई के बाद सुनवाई की अगली तिथि (एनडीओएच) के लिए संबंधित एसएचओ से कार्रवाई रिपोर्ट पेश किये जाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कार्यवाही के लिए नौ जून की तिथि तय की थी। दिल्ली पुलिस ने आज अदालत के समक्ष कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की और यह कहते हुए मामले को खारिज करने का अनुरोध किया कि शिकायतकतार्ओं
की ओर से पेश वीडियो (Video) में पहलवान नारे लगाते नहीं दिख रहे हैं और अभद्र भाषा का कोई अपराध नहीं बनता है और इसे खारिज करने का अनुरोध किया गया है। अदालत ने अब मामले की सुनवाई के लिए सात जुलाई की तिथि मुकर्रर की है। बम बम महाराज नौहटिया ने पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक के खिलाफ सिंह पर कथित रूप से झूठे आरोप लगाने और अभद्र भाषा में लिप्त होने के मामले को लेकर याचिका दर्ज की है।
यह भी पढ़ें:– Cm Ashok Gehlot: मुख्यमंत्री गहलोत की सौगात, अब तेज रफ्तार में दौड़ेंगे दिव्यांग
Wrestlers Protest News: गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पहलवान काम पर लौटे
नई दिल्ली। Wrestlers Protest News भाजपा सांसद और देश के कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारत के शीर्ष पहलवान शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद आज काम पर लौट आए हैं। ओलंपियन बजरंग पुनिया ने बताया कि शनिवार देर शाम उन्होंने गृह मंत्री से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी।
सूत्रों की मानें तो रात साढ़े 12 बजे तक हुई बैठक में पुनिया, साक्षी मलिक, संगीता फोगट और सत्यव्रत कादियान ने भाग लिया। मुलाकात के दौरान पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की – जिन पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप है। Wrestlers Protest News
इस दौरान अमित शाह ने कथित तौर पर पहलवानों को भरोसा दिलाया कि कानून सबके लिए समान है, “कानून को अपना काम करने दें।” सूत्रों का कहना है कि विरोध करने वाले पहलवानों ने शनिवार को कुश्ती महासंघ के प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की पांच दिन की समय सीमा समाप्त होने के बाद श्री शाह के साथ बैठक की मांग की थी। जोकि पूरी हो गई। सोमवार को गृह मंत्री से मुलाकात के बाद पहलवान काम पर लौट आए हैं। Wrestlers Protest
बता दें कि पहलवानों ने पिछले महीने हरिद्वार में गंगा नदी में अपने पदक विसर्जित करने के अपने फैसले की घोषणा की थी। हालाँकि, उन्होंने किसान नेता नरेश टिकैत के हस्तक्षेप के बाद अस्थायी रूप से अपनी योजना को स्थगित कर दिया।
यह भी पढ़ें:– जीवन बचाना है तो ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए.: सविता आर्य
महिला पहलवान के पिता बोले, सच्चाई की होगी जीत
कहा, दिल्ली पुलिस को खुद सौंपे सभी दस्तावेज
रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। महिला पहलवानों (female wrestler) द्वारा कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन शोषण के आरोपों को लेकर नाबालिग महिला पहलवान के पिता सामने आए और कहा कि जब बेटी ने नेशनल कैम्प में हुई आपबीती बताई तो एक दम मानो शरीर से आत्मा बाहर निकल गई।
यह भी पढ़ें:– Wrestlers Protest: महिला पहलवानों के मामले में आई बड़ी अपडेट, बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किल…
साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे भाई ने झूठ बोला है, क्योंकि रिश्ते में वह चाचा नहीं बल्कि लड़की का ताऊ लगता है और पिछले कई सालों से सुख दुख में हमारा कोई भी वास्ता नहीं रहा है। स्वयं उन्होंने दिल्ली पुलिस को बेटी के दस्तावेज सौंपे है और उन्हें कानून व न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जीत सच्चाई की होगी। दरअसल हाल ही में नाबालिग पहलवान के ताऊ ने आरोप लगाया था कि उसके भाई का परिवार दूसरों के प्रभाव में है और बेटी नाबालिग नहीं बालिग है।
वीरवार को नाबालिग महिला पहलवान (female wrestler) के पिता मीडिया के समाने आए कहा कि उनकी लड़ाई सरकार, दिल्ली पुलिस व व्यक्ति विशेष से नहीं है, बल्कि यह न्याय के लिए और गलत को सही करने की लड़ाई है, ताकि भविष्य में खिलाड़ियों के साथ ऐसा दोबारा न हो सके। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी हो सकती है, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की होगी और पहलवान सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे है, इसलिए पूरा देश आज उनके साथ है।
Wrestlers Protest: महिला पहलवानों के मामले में आई बड़ी अपडेट, बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!
नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ (Wrestlers Protest) के निवर्तमान अध्यक्ष और कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर दर्ज दोनों एफआईआर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एफआईआर में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के एक दो नहीं बल्कि 10 मामलों का जिक्र है। रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों ने कहा है कि बृजभूषण ने उनके साथ कई बार छेड़छाड़ की। Wrestlers FIR Against Brij Bhushan
जांच रिपोर्ट का मुझे बेसब्री से इंतजार: ब्रजभूषण | Wrestlers Protest
यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पहलवानो की तरह उन्हे भी दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है। नंदनीनगर महाविद्यालय परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये उन्होने कहा कि पहलवानों के आरोपों की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।
इस मामले में यदि आरोप सिद्ध हुये तो फांसी पर लटकने को तैयार हूं। वे अपने इस ऐलान पर अभी भी तैयार है। उन्होंने कहा कि पहलवानों द्वारा बार बार मांगे बदली जा रही है। उन्होंने कहा ‘फलाने क्या पंचायत कर रहे है, फलाने क्या कह रहे है,क्या कह रहे है इससे मुझे कोई लेना देना नहीं है। और न ही कुछ होने वाला है। ब्रजभूषण ने कहा कि पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार है जो रिपोर्ट में आयेगा और न्यायालय मुझे जो रास्ता दिखायेगा उसी रास्ते में चलूंगा। मुझसे कोई सवाल न कीजिये जांच रिपोर्ट का इंतजार कीजिये।
इन धाराओं में केस दर्ज | Wrestlers Protest
गौरतलब हैं कि 28 अप्रैल को हुई दोनों एफआईआर में आईपीसी की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 34 (सामान्य इरादे) का हवाला दिया गया है इन आरोपों में एक से तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान है।
चुनाव नहीं हुए तो निलंबित हो सकता है कुश्ती महासंघ-यूडब्ल्यूडब्ल्यू |
| Wrestlers Protest
विश्व स्तर पर कुश्ती के शासी निकाय यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने 28 मई को एक विरोध मार्च के दौरान भारत के प्रमुख पहलवानों के हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए मंगलवार को चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के लंबित चुनाव नहीं हुए तो वह इसे निलंबित कर सकता है।
यूडब्ल्यूडब्ल्यू कड़े शब्दों में जारी एक बयान में कहा कि वह डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा शक्ति के दुरुपयोग और यौन उत्पीड़न पर पहलवानों के विरोध से संबंधित स्थिति को ‘बड़ी चिंता’ के साथ देख रहा था।
बयान में कहा गया है, ‘इन अंतिम दिनों की घटनाएं और भी अधिक चिंताजनक हैं कि पहलवानों को विरोध मार्च शुरू करने के लिए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया और अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया।’ यूडब्ल्यूडब्ल्यू पहलवानों के साथ दुर्व्यवहार और उनकी गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता है। वह अब तक की जांच के परिणामों की कमी पर निराशा व्यक्त करता है। यूडब्ल्यूडब्ल्यू संबंधित अधिकारियों से आरोपों की गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह करता है।
शासी निकाय ने कहा कि यह पहलवानों से ‘उनकी स्थिति और सुरक्षा के बारे में पूछताछ करने और उनकी चिंताओं के निष्पक्ष और न्यायपूर्ण समाधान के लिए हमारे समर्थन की पुन: पुष्टि करने के लिए मिलेगा।’
उल्लेखनीय है कि यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने इस विवाद के कारण इस साल की शुरुआत में एशियाई चैंपियनशिप को दिल्ली से अस्ताना में स्थानांतरित कर दिया था। शासी निकाय ने कहा कि वह डब्ल्यूएफआई के चुनावों के बारे में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और कुश्ती संघ की तदर्थ समिति से जानकारी तलब करेगा।
बयान में कहा गया, “45 दिनों की समय सीमा जो शुरू में इस चुनावी सभा को आयोजित करने के लिए निर्धारित की गई थी, उसका सम्मान किया जाएगा। ऐसा करने में विफल रहने पर यूडब्ल्यूडब्ल्यू महासंघ को निलंबित कर सकता है, जिससे एथलीटों को (अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में) तटस्थ ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।’
Wrestlers Protest: महिला पहलवानों पर भाजपा नेता ने तोड़ दी चुप्पी, दे दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय (Wrestlers Protest) अध्यक्ष नरेश टिकैत ने मंगलवार को यहां गंगा में अपने पदक विसर्जित करने आये पहलवानों को रोककर उनसे पांच दिन का समय मांगा है। ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और एशियाई चैंपियन विनेश फोगाट रविवार को दिल्ली पुलिस के दुर्व्यवहार के बाद गंगा में अपने पदक विसर्जित करने के लिये पहुंचे थे। यह पहलवान यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
करीब एक महीने से प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों ने (Wrestlers Protest) रविवार को नवनिर्मित संसद भवन तक मार्च करने और वहां महिला महापंचायत करने की योजना बनायी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर मार्ग पर ही हिरासत में ले लिया और प्रदर्शन-स्थल से उनके तंबू उखाड़ दिये। टिकैत के पांच दिन की महुलत मांगने के बाद पहलवान गंगा तट से लौट गये। वहीं भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि खिलाड़ियों को कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि किसी खिलाड़ी का नुकसान हो।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान | Wrestlers Protest
वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि खिलाड़ियों को कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि किसी खिलाड़ी का नुकसान हो। पहलवानों की मांग पर कमेटी का भी गठन कर दिया गया, जो महासंघ का काम देख रही है। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”खिलाड़ियों को दिल्ली पुलिस की जांच का इंतजार करना चाहिए। उचित यह होगा कि जब तक जांच पूरी ना हो तब तक कोई ऐसा कदम नहीं उठाए जिससे खेल और खिलाड़ी प्रभावित होंं। उन्होंने दावा किया कि देश में खेल पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ा है।
पहलवानों के समर्थन में बोले कुंबले | Wrestlers Protest
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस के बर्ताव की निंदा करते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। कुंबले ने ट्वीट किया, “हमारे पहलवानों के साथ 28 मई को हुई बदसलूकी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उचित संवाद से किसी भी बात का समाधान निकाला जा सकता है। जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद है।”
यह भी पढ़ें:– तंबाकू रोकथाम के लिए प्रचार की कमी
उल्लेखनीय है कि बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित देश के कई नामचीन पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों ने रविवार को नवनिर्मित संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान संसद तक मार्च करने और महिला महापंचायत आयोजित करने का फैसला लिया था। पहलवान हालांकि जंतर-मंतर रोड से आगे नहीं बढ़ सके और पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर प्रदर्शन स्थल से पहलवानों के तंबू उखाड़ दिये।
पहलवानों के साथ पुलिस के बर्ताव पर निराशा व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एथलीट आयोग के सदस्य अभिनव बिंद्रा, टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मुरली श्रीशंकर भी ट्वीट कर चुके हैं। Wrestlers Protest
बीजिंग ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज बिंद्रा ने ट्वीट किया था, “ कल रात सो नहीं सका। अपने साथी भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन की भयावह तस्वीरों ने (मुझे) विचलित रखा। समय आ गया है कि हम सभी खेल संगठनों में स्वतंत्र सुरक्षा उपाय लागू करें। ” बिंद्रा ने कहा, “हमें सुनिश्चित करना होगा कि अगर ऐसी स्थिति आती है तो इसका निपटान बेहद संवेदनशीलता और सम्मान के साथ किया जाये। हर एथलीट एक सुरक्षित और सशक्त करने वाले माहौल का हकदार है।” नीरज ने रविवार को पहलवानों के हिरासत में लिये जाने के एक वीडियो पर टिप्पणी की, “यह देखकर बहुत दुख हो रहा है। इससे निपटने का बेहतर तरीका हो सकता है।”Wrestlers Protest
Wrestlers Protest LIVE: गंगा में मेडल बहाने निकले पहलवान
ये हमारी आत्मा, इनके बिना जीने का मतलब नहीं
जंतर-मंतर से लौटे अब इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे पहलवान
नई दिल्ली। Wrestlers Hunger Strike ये हमारे देश के लिए बड़े ही शर्म और दुर्भाग्य (Wrestlers Protest) की बात है कि हमारे देश की बेटियां, अपने ही देश में अपने आप को असहज महसूस करें। वो बेटियां जो हमारे देश का गौरव हैं, वो बेटियां जिन्होंने पूरी जी-जान लगाकर देश के लिए मैडल जीते हैं। आज वही बेटियां उन खून-पीसने की वर्षों की अपनी कमाई को गंगा में बहाने की बात कर रही हैं। इसके लिए वह हरिद्वार रवाना हो चुके हैं।
देश के कुछ उत्पीड़कों की बदौलत उन्हें अपना देश ही असुरक्षित लग रहा है। देश की वो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ तो देश बेटियों को बचाने, पढ़ाने की बात करता है वहीं दूसरी ओर उनका शोषण करने वाले उत्पीड़कों को बचाकर उन्हें मरने पर मजबूर करता है।
अपने साथ हुई बदसलूकी के कारण भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफए) (Wrestlers Protest) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना देने वाले पहलवान मंगलवार शाम 6 बजे हरिद्वार में अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करेंगे। ये पहलवान रेसलिंग फेडरेशन (डब्ल्यूएफए) के अध्यक्ष Brij Bhushan Sharan Singh की गिरफ्तारी के लिए जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। रविवार को पुलिस से हुई झड़प के बाद ये जंतर-मंतर से लौट आए हैं।
रेसलर साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर डाली अपनी (Wrestlers Protest) पोस्ट में लिखा कि मेडल्स गंगा में प्रवाहित करने के बाद इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे। साक्षी ने लिखा- हमने पवित्रता से इन मेडल को हासिल किया था। इन मेडल को पहनाकर तेज सफेदी वाला तंत्र सिर्फ अपना प्रचार करता है। फिर हमारा शोषण करता है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को नहीं लौटाएंगे, क्योंकि उन्होंने हमारी कोई सुध नहीं ली। वहीं दूसरी ओर बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को अयोध्या में महारैली बुलाई है। इसमें संत भाग लेंगे। बृजभूषण और संतों का कहना है कि पॉक्सो एक्ट का फायदा उठाकर इसका दुरूपयोग किया जा रहा है।
साक्षी मलिक की सोशल मीडिया पर डाली हुई पोस्ट…
🙏 pic.twitter.com/wdMCzeADEo
— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) May 30, 2023
यह भी पढ़ें:–महिला के हत्यारोपी हरिबाबा की जमानत अर्जी खारिज
28 मई को नई संसद भवन के पास होने वाली महिला महापंचायत का दिया न्यौता
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। सरकार की तरफ से अभी तक खिलाड़ियों को कोई रिस्पांस नहीं मिला, इसलिए खाप पंचायतों के फैसले अनुसार 28 मई को नई संसद भवन के पास एक बड़ी महिला महा पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर से महिलाएं, बेटियां पहुंचेंगी। यह बात ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने फतेहाबाद में आयोजित किसान कन्वेंशन में शिरकत करते हुए कही।
यह भी पढ़ें:– सीएम मनोहर लाल ने घुमाया फतेहाबाद के अभिनव सिवाच को फोन
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति द्वारा फतेहाबाद अनाज मंडी शेड के नीचे शहीद करतार सिंह सराभा जन्म दिवस के उपलक्ष्य में यह कन्वेंशन आयोजित की गई, जिसमें न केवल किसानों बल्कि जंतर-मंतर पर धरनारत पहलवानों के मुद्दों को भी उठाया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने इसमें शिरकत की। इस अवसर पर सभी को 28 मई को दिल्ली आने का आहवान किया। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष मनदीप सिंह नथवान ने अपनी टीम के साथ साक्षी मलिक का फतेहाबाद पहुंचने पर स्वागत किया।
साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने इस अवसर पर कहा कि यह बेटियों की लड़ाई है और देश की बेटियों की सुनवाई सरकार नहीं कर रही। महीने से ऊपर समय हो गया, लेकिन आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि पोक्सो एक्ट में अब तक गिरफ्तारी हो जानी चाहिए थी। भाजपा सांसद बेहद पॉवरफुल आदमी हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों इंडिया गेट पर हुए कैंडल मार्च में उन्हें पूरे देश का स्पोर्ट मिला है।
लोगों के सहयोग से अभी तक धरना शांतिपूर्वक रहा है और शांतिपूर्वक ही चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) नारको टेस्ट के लिए कह रहे हैं, इसलिए सरकार उनका नारको टेस्ट करवाएं और धरनारत पहलवानों का भी करवाना चाहे तो करवाएं, फिर जो गलत मिले, उसे सजादी जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद की मानसिकता खराब हो चुकी है, पहले उन्होंने मेडल को 15-15 रुपये का बता दिया और अब पहलवान बेटी को मंथरा बता रहे हैं। जिसने देश के लिए मेडल जीते, उसके लिए गलत बोलना ठीक नहीं है। उन्हें तो रावण भी नहीं कह सकते।
काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन पर आए पहलवान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों ने प्रदर्शन (Wrestlers Protest) के 18वें दिन गुरुवार को अपने बाजुओं और माथे पर काली पट्टी बांधकर अपना रोष जताया। जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और अन्य पहलवानों ने काली पट्टी बांधी तथा 11 मई को ‘काला दिवस’ करार दिया।
यह भी पढ़ें:– बेटा माँ के लिए गया था हॉस्पिटल, डॉक्टर बोला- ये दंडनीय अपराध
क्या है मामला
प्रदर्शन स्थल पर मौजूद अन्य समर्थकों ने भी अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधी। उल्लेखनीय है कि देश के कई नामचीन पहलवानों ने बृजभूषण पर महिला पहलवानों (Wrestlers) के यौन उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाये हैं। जनवरी 2022 में सरकार द्वारा जांच समिति के गठन के बाद पहलवानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया था, लेकिन जांच समिति के काम करने के तरीके से नाखुश होकर वे अप्रैल में प्रदर्शन के लिए आगे आये और अब दिल्ली पुलिस द्वारा ‘निष्पक्ष’ जांच की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण (Brij Bhushan) के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं, जिनमें से एक पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) की धारा 10 से भी संबंधित है। दिल्ली पुलिस ने इसी सप्ताह एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के बयान दर्ज किये हैं। नाबालिग पहलवान ने बुधवार को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत एक मजिस्ट्रेट के समक्ष भी अपना बयान दर्ज कराया।
बृजभूषण सच्चे हैं तो नार्को टेस्ट लें: पहलवान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) को चुनौती देते हुए बुधवार को कहा कि अगर वह अपनी बेगुनाही को लेकर इतने आश्वस्त हैं तो उन्हें नार्को टेस्ट करवा लेना चाहिये। उल्लेखनीय है कि सात महिला पहलवानों ने जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को दिये गये बयान में बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं। साक्षी ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैं डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष को नार्को टेस्ट देने की चुनौती देती हूं। हम भी टेस्ट देने के लिये तैयार हैं। सच को सामने आने दो, सबको पता चल जाये कौन आरोपी है और कौन नहीं।
यह भी पढ़ें:– पुलिस के साथ हाथापाई
बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं खिलाड़ी | (Delhi News)
पहलवानों ने यह भी कहा कि अगर बृजभूषण कुश्ती की किसी भी प्रतियोगिता को आयोजित करने में किसी तरह की भूमिका निभाते हैं, तो वे इसका विरोध करेंगे। पहलवानों ने इससे पहले मंगलवार को कहा था कि कोई कुश्ती प्रतियोगिता या शिविर बृजभूषण के राज्य उत्तर प्रदेश में होना उनको मंजूर नहीं है। टोक्यो ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने कहा, ह्लहम चाहते हैं कि सभी आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की समिति द्वारा आयोजित किये जायें।
अगर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष किसी भी तरह से शामिल होते हैं तो हम इसका विरोध करेंगे। पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ ‘जांच की धीमी गति’ का विरोध करने के लिये गुरुवार को अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधने का भी फैसला किया। प्रदर्शनकारी पहलवान एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने के आरोप में बृजभूषण (Brij Bhushan) की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थीं, हालांकि उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसी बीच, तीन बार की राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने देश के नामचीन उद्यमी रतन टाटा का ध्यान डब्ल्यूएफआई की ओर आकर्षित करते हुए दावा किया कि उनके द्वारा महासंघ को दिया गया दान एथलीटों तक नहीं पहुंच रहा है। विनेश ने कहा, ‘मैं रतन टाटा जी से अनुरोध करती हूं कि उन्होंने देश में कुश्ती को आगे बढ़ाने के लिये, बुनियादी ढांचे के विकास के लिये और एथलीटों की मदद के लिये पैसा महासंघ को दिया है, उन्हें देखना चाहिये कि वह धन एथलीटों तक पहुंचा या नहीं। उन्हें देखना चाहिये कि वह धन सही जगह खर्च हुआ है या नहीं।