Amritsar News - Sach Kahoon Hindi
नशे और अवैध हथियार तस्करी के तीन नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: अमृतसर की पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9.549 किलोग्राम हेरोइन, 5.459 किलोग्राम अफीम और एक अवैध .30 बोर पिस्तौल बरामद करने का दावा किया है।  पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और ड्रोन के माध्यम से हेरोइन, अफीम तथा अवैध हथियारों की खेप हासिल कर आगे आपूर्ति करते थे। पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर की इंदिरा कॉलोनी निवासी राजिंदर सिंह (27), गवाल मंडी निवासी विनय (26), अमृतसर के गांव वरनाली हरसा छीना निवासी प्रदीप सिंह (37), अटारी निवासी करन सिंह उर्फ करन (24), नवनीत उर्फ कीड़ा (18), जसनदीप सिंह उर्फ धुन्नी (19), बाबा बूढ़ा सिंह कॉलोनी निवासी बलजिंदर सिंह (37) तथा अमृतसर ग्रामीण के गांव बोपाराय बाज सिंह निवासी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत (25) के रुप में हुई है। इस संबंध में अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट, थाना ए-डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाया जा रहा है। डीजीपी ने कहा कि मामलों की आगे की जांच जारी है।
Punjab Farmers News: किसानों ने डीसी और एसएसपी कार्यालयों का किया घेराव
मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Punjab Farmers News: भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार को डीसी और एसएसपी कार्यालयों का पूर्ण घेराव किया। यह प्रदर्शन 30 अगस्त से डीसी कार्यालय के बाहर चल रहे पक्के मोर्चे के तहत किया गया। घेराव में महिलाओं समेत हजारों किसानों ने हिस्सा लिया और केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला प्रधान राम सिंह भैणीबाघा ने कहा कि कामकाज के व्यस्त मौसम और गर्मी के बावजूद किसान सात दिनों से मोर्चे पर बैठे हैं, लेकिन सरकारें उनकी मांगों की अनदेखी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
किसानों ने केंद्र से किसान विरोधी समझौतों से बचने, किसानों-मजदूरों का कर्ज माफ करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग की। पंजाब सरकार की लैंड पॉलिसी रद्द करने, काश्तकारों को जमीन के अधिकार देने, आंदोलन व पराली जलाने से जुड़े मामले रद्द करने, हर खेत को नहरी पानी और हर घर को पीने का पानी उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। किसानों ने पंजाब के पानी पर कंपनियों के कब्जे रोकने और फसलों के भाव स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार तय करने की मांग की।
मुआवजे की मांग पर किसानों का डीसी दफ्तर घेरा
अमृतसर। बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के किसानों ने शनिवार को डीसी कार्यालय का घेराव किया। पक्के मोर्चे के दौरान किसानों ने बैरिकेडिंग हटाकर कार्यालय परिसर में प्रवेश किया। उन्हें रोकने पर पुलिस और किसानों के बीच तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान एक किसान की पगड़ी भी उतर गई। किसान नेताओं ने कहा कि बाढ़ से कई क्षेत्रों में खड़ी फसलें बर्बाद हुई हैं और जमीन व संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने सरकार से प्रभावित किसानों और लोगों को जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
बरनाला में किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से एसएसपी आवास घेरा
बरनाला। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में चल रहा किसानों का धरना शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से एसएसपी आवास का घेराव कर केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है और कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां अपना रही है। उन्होंने कहा कि तेज धूप में किसान एक सप्ताह से प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
अमृतसर (एजेंसी)। Amritsar News: पंजाब में अमृतसर पुलिस ने एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में लिप्त थे। इस गिरोह से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 20 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है। पंजाब पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर विस्तृत जानकारी दी है।
पुलिस के मुताबिक, पहले इस बारे में अमृतसर के लोपोके थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को शुरू किया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है, जिसके तहत यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस मॉड्यूल में कितने लोग जुड़े हुए थे और इनकी भूमिका क्या थी।
पुलिस ने बताया कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर कैसे सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी हो जा रही थी। यह संभव कैसे हो पाया था। जरूर कहीं ना कहीं पर किसी ना किसी प्रकार की खामी रही है। इसी वजह से यह सब कुछ मुमकिन हो पाया है। पुलिस इस घटना से जुड़े इन्हीं सब बिंदुओं की पूरी पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने कहा कि हम पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में हरसंभव काम कर रहे हैं। पंजाब में नशा और अवैध हथियारों को प्रचारित करने की दिशा में जितने भी नेटवर्क जुड़े हुए हैं, उन सभी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस नेवटर्क से जुड़े किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा एकमात्र मकसद सिर्फ पंजाब को नशामुक्त बनाना है।
बता दें कि पंजाब पुलिस की ओर से लगातार इस तरह की कार्रवाई की जा रही है, जिसके सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है।
इससे पहले, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों और नशा तस्करी से जुड़े तीन अलग-अलग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से नौ अवैध पिस्तौल और 6.311 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।
अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियार और नशा तस्करी के 3 नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, 5 गिरफ्तार
चंडीगढ़ (एजेंसी)। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों और नशा तस्करी से जुड़े तीन अलग-अलग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी कथित तौर पर विदेशों में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। इन हैंडलरों के निर्देश पर आरोपियों को अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप उपलब्ध कराई जाती थी, जिसके बाद आगे सप्लाई किया जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई है।
इस संबंध में अमृतसर के थाना कैंट और थाना छेहरटा में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच का मुख्य उद्देश्य इस नेटवर्क से जुड़े सभी लिंक का पता लगाना है। इसके साथ ही उन अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जो हथियारों और नशे की तस्करी के इस अवैध कारोबार में किसी भी रूप में शामिल हो सकते हैं।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद की गई हेरोइन और हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। जांच एजेंसियां विदेशी हैंडलरों और स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेटवर्क के बीच संबंधों की भी जांच कर रही हैं।
पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया है कि राज्य में सीमा पार से होने वाली ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है, ताकि नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस मामले में जांच अभी जारी है और आने वाले समय में नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा और बरामदगी होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि पंजाब को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए अवैध हथियारों और ड्रग तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
सांकेतिक फोटो
Cricket News: अमृतसर सूरमाज की कप्तानी को लेकर अभिषेक शर्मा का आया बड़ा बयान!
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज़)। भारतीय टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शेर ए पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमाज की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अपने गृहनगर की टीम की कप्तानी करना बेहद खास है। मैं अमृतसर सूरमाज की कप्तानी करने और पंजाब की अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित हूं।
अभिषेक शर्मा ने कहा, "इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है और साथ ही एक भावनात्मक जिम्मेदारी भी है। पंजाब ने मेरे क्रिकेट सफर में मुझे सब कुछ दिया है। अब सिर्फ खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि अपने गृह राज्य की टी20 लीग में एक फ्रेंचाइजी की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व का पल है।"
उन्होंने कहा, "मेरी व्यक्तिगत सोच हमेशा पहली गेंद से ही विपक्ष पर दबाव बनाने की रही है और मैं चाहता हूं कि यही मानसिकता पूरी प्लेइंग इलेवन में दिखाई दे। बल्लेबाजी, गेंदबाजी या फील्डिंग—किसी भी विभाग में हमें असफलता के डर के साथ नहीं खेलना चाहिए।" अभिषेक इस लीग को पंजाब के उभरते क्रिकेटरों के लिए एक बड़ा अवसर भी मानते हैं, क्योंकि इससे उन्हें प्रतिस्पर्धी, टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले क्रिकेट और पेशेवर फ्रेंचाइजी माहौल का अनुभव मिलेगा।
उन्होंने कहा, "यह पंजाब क्रिकेट के लिए गेम-चेंजर है। राज्य के अलग-अलग जिलों में अपार युवा प्रतिभाएं है, जिसे राष्ट्रीय घरेलू टूर्नामेंटों में हमेशा तुरंत पहचान नहीं मिल पाती। एक टेलीविजन पर प्रसारित होने वाली प्रतिस्पर्धी लीग इस दूरी को खत्म करती है।" अभिषेक युवा खिलाड़ियों को आत्मविश्वास, मैच की समझ और दबाव की परिस्थितियों में सही फैसले लेने का महत्व सिखाना चाहते हैं।
बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, "ट्रॉफी जीतना निश्चित रूप से खास होगा, लेकिन असली सफलता तब होगी जब हमारी टीम के तीन या चार युवा खिलाड़ी इतना आत्मविश्वास और पहचान हासिल करें कि उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और राज्य टीम में मौका मिले। अगर मैं अमृतसर की अगली पीढ़ी को प्रेरित करते हुए टीम के साथ जीत हासिल कर सकूं, तो वही मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होगा।"
अमृतसर पुलिस ने चौकी हमला केस में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमृतसर (एजेंसी)। Amritsar News: पंजाब पुलिस की "वार अगेंस्ट गैंगस्टर्स" मुहिम के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अजनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमियारी पुलिस चौकी पर हुए हमले के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान समर्थित आईएसआई हैंडलर के संपर्क में थे और उन्हें इस हमले को अंजाम देने के लिए आर्थिक मदद भी प्राप्त हुई थी।
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने चमियारी पुलिस चौकी पर ज्वलनशील पदार्थ (इंसेंडियरी ऑब्जेक्ट) फेंककर हमला किया था। घटना के बाद थाना अजनाला में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों का संपर्क सोशल मीडिया के जरिए एक पाकिस्तान समर्थित आईएसआई हैंडलर से हुआ था। उसी के निर्देश पर उन्हें हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई थी।
पंजाब पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है। जांच एजेंसियां इस साजिश के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक, पूरे मॉड्यूल, विदेशी संपर्कों और फंडिंग नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसके तार किन अन्य संगठनों या व्यक्तियों से जुड़े हुए हैं।
डीजीपी पंजाब ने कहा कि राज्य पुलिस राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
पंजाब पुलिस ने यह भी दोहराया कि राज्य में अमन-शांति बनाए रखने के लिए आतंकवाद, गैंगस्टर नेटवर्क और विदेशी हैंडलरों के गठजोड़ के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से आगे बढ़ाई जा रही है तथा जल्द ही इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
अमृतसर में हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: पंजाब पुलिस के अमृतसर कमिश्नरेट ने सीमा पार संचालित अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्तौल, 2.015 किलोग्राम हेरोइन और पांच लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिट्टू कुमार भैया, साहिब सिंह, संजीव नन्नू और संदीप सैनी के रुप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बिट्टू कुमार भैया के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पंजाब महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार से अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रुप से शामिल थे। बरामद हथियार और हेरोइन को पंजाब में विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने की साजिश रची जा रही थी। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।
आरोपियों के आगे और पीछे के नेटवर्क (फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक) की पड़ताल की जा रही है, ताकि पूरे तस्करी गिरोह का पदार्फाश किया जा सके और इससे जुड़े सभी सहयोगियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी है। पंजाब को सुरक्षित, नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Amritsar News: अमृतसर में हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद का व्यापक असर
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: प्रदेश के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों के आह्वान पर सोमवार को पंजाब बंद का व्यापक असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिला। जालंधर, कपूरथला, फगवाड़ा, नकोदर और फिल्लौर सहित कई शहरों में अधिकांश बाजार बंद रहे, जबकि विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन, रैलियां और धरने आयोजित किए गए। बंद के मद्देनजर जालंधर के कई निजी स्कूलों ने एहतियातन अवकाश घोषित कर छात्रों के लिए आॅनलाइन कक्षाएं संचालित कीं।
कई शिक्षण संस्थानों ने अभिभावकों को पहले ही स्कूल बंद रहने की सूचना भेज दी थी। कपूरथला जिले में बंद को व्यापक समर्थन मिला। अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। मेडिकल स्टोर और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रुप से संचालित होती रहीं ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। भगवान वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा और अन्य वाल्मीकि संगठनों के सदस्यों ने, अध्यक्ष रोशन सभरवाल के नेतृत्व में, बरनाला की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे सफाई कर्मचारियों की गरिमा पर हमला बताया। प्रदर्शनकारियों ने कथित लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि 22 जुलाई को बरनाला में पक्की नौकरी, वेतन वृद्धि और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। पंजाब एवं हरियाणा न्यायालय के निर्देशों के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा पुलिस सुरक्षा में कूड़ा उठाने का अभियान चलाए जाने के दौरान कथित लाठीचार्ज हुआ था। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब सरकार ने तत्कालीन डीएसपी को निलंबित कर दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारी संगठन इसे अपर्याप्त बताते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हथियार और ड्रग तस्करी नेटवर्क के दो आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर (एजेंसी)। Amritsar News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से होने वाली अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है। इस मामले में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छह आधुनिक पिस्तौल, एक किलो हेरोइन, एक किलो अफीम और ड्रग्स की बिक्री से मिले 10 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।
पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कार्रवाई अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की एक बड़ी सफलता है।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे। यह हैंडलर अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी को अंजाम देने में मदद कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क के जरिए अवैध हथियार और ड्रग्स पंजाब में पहुंचाए जाते थे, जिन्हें आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाने की योजना थी। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
इस मामले में अमृतसर के छेहरटा और कैंटोनमेंट पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी है। जांच के दौरान विदेश में बैठे हैंडलर और उसके स्थानीय सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए सीमापार से होने वाली तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
अमृतसर में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हैंड ग्रेनेड और पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार
अमृतसर (एजेंसी)। Amritsar News: अमृतसर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से रची जा रही आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई पंजाब में शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश को समय रहते विफल करने की दिशा में बड़ी सफलता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलरों के संपर्क में था।
जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी को पुलिस प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाकर प्रदेश में दहशत फैलाने तथा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के निर्देश दिए जा रहे थे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे आतंकी नेटवर्क, उसके स्थानीय संपर्कों और सीमा पार बैठे हैंडलरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सके।
इस संबंध में थाना कैंट, अमृतसर में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तथा उनके सहयोगियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकी मॉड्यूल और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने कहा कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और आम लोगों की जान-माल की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आतंकी या राष्ट्र विरोधी गतिविधि को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
फिलहाल जांच एजेंसियां आरोपी के डिजिटल उपकरणों, सोशल मीडिया संपर्कों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही हैं, ताकि इस साजिश से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पंजाब पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब को सुरक्षा, विकास, सुशासन की नयी दिशा चाहिए, मान सरकार हर मोर्चे पर विफल: तरुण चुघ
अमृतसर (एजेंसी)। Amritsar News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा है कि पंजाब को सुरक्षा, विकास और सुशासन की नयी दिशा की आवश्यकता है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा सहित हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
पार्टी की यहां शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार नयी दिल्ली में पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रो. सरचांद सिंह ख्याला और आलमबीर सिंह संधू ने श्री चुघ से मुलाकात की। बैठक में पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और संगठन मंत्री निवसुलु के नेतृत्व में प्रदेश में संगठन को मजबूत करने, पंजाब के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमावर्ती राज्य की चुनौतियों, किसानों की समस्याओं, युवाओं के भविष्य, बढ़ते नशे और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान चुघ ने कहा कि पंजाब देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण सीमावर्ती राज्य है। इसकी शांति, स्थिरता और समृद्धि भारत की एकता एवं अखंडता से सीधे जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में पारदर्शी प्रशासन, सकारात्मक बदलाव और विकास केंद्रित राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार कानून-व्यवस्था बनाये रखने में असफल रही है। राज्य में गैंगस्टर गतिविधियां, फिरौती, जेलों में हिंसा, पुलिसकर्मियों पर हमले और आम लोगों में बढ़ती असुरक्षा की भावना सरकार की नाकामी को दशार्ती है। उन्होंने कहा कि पंजाब को ह्यजंगलराजह्ण की ओर नहीं जाने दिया जा सकता।
चुघ ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि रेत खनन सहित कई मामलों में सरकार की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के संसाधनों का उपयोग राज्य के हितों के बजाय दिल्ली के राजनीतिक हितों के लिए किया जा रहा है तथा प्रदेश सरकार रिमोट कंट्रोल से चलायी जा रही है। नशे के मुद्दे पर चिंता जताते हुए श्री चुघ ने कहा कि बड़े-बड़े दावों के बावजूद राज्य सरकार नशे पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल रही है, जिससे पंजाब के युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार, बेहतर शिक्षा और नशामुक्त समाज चाहता है, लेकिन सरकार उसकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी।
धार्मिक और सामाजिक मुद्दों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों की पावन धरती पंजाब की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करना प्रत्येक सरकार की संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है। धार्मिक भावनाओं और सिख संस्थाओं की मयार्दा से जुड़े मामलों को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभाला जाना चाहिए।
चुघ ने कहा कि पंजाब के बेहतर भविष्य, सामाजिक सौहार्द, शांति और सर्वांगीण विकास के लिए दूरदर्शी सोच, जवाबदेह राजनीति और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी किसानों, युवाओं, व्यापारियों, मजदूरों और समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा पंजाब को विकास, सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के नये दौर की ओर ले जाने के लिए संकल्पित है।
अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छह हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद किए गए हैं।
पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कार्रवाई राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हथियार तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि विदेश में मौजूद इस तस्कर को कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेश में सक्रिय प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े लोगों का समर्थन प्राप्त था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इन हथियारों और विस्फोटकों को पंजाब में अशांति फैलाने के उद्देश्य से भेजा गया था।
इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और हथियारों की सप्लाई का पूरा नेटवर्क किस तरह संचालित किया जा रहा था।
पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। पुलिस ने यह भी कहा कि सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकी और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और ऐसे तत्वों को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।