Loharu News - Sach Kahoon Hindi

रेलवे स्टेशन के बाहर अवैध वाहनों का कब्जा
लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

लोहारू (सच कहूँ/सांवरमल वर्मा)। Loharu News: लोहारू में इन दिनों यूं तो पूरे शहर की सड़कों पर प्रशासन की उदासीनता के चलते अतिक्रमण हो रहे हैं तथा सड़कों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोहारू में रेलवे स्टेशन के मैन गेट से लेकर अपनी गाड़ियां खड़ी करके स्टेशन के अंदर सवारियां लेने के लिए चले जाते हैं। जिससे आम यात्री को परेशान किया जा रहा है। हर रोज वाहन चालकों के साथ आम यात्रियों की कहासुनी होती है, परंतु पुलिस व रेलवे प्रशासन इस मामले में मामले में पंगु बना हुआ है। लोहारू में रेलवे स्टेशन पर हर रोज करीबन दो ढाई हजार यात्रियों का आना-जाना होता है। रेलवे विभाग की लंबी चौड़ी जगह रेलवे स्टेशन के बाहर है। परंतु रेलवे प्रशासन की उदासीनता के कारण स्टेशन के बाहर निकास द्वार से पहले अवैध वाहनों ने दादागिरी की नीयत से गाड़ियां खड़ी करके अंदर चले जाते हैं। Loharu News

जीआरपी पुलिस की माने तो बार-बार अनुरोध पर भी इनका अवरोध नहीं हटाया जा रहा है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि लोग गाड़ियां खड़ी करके स्टेशन के अंदर चले जाते हैं। जिससे आमजन को परेशानी झेलनी पड़ती हैं, जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि स्टेशन से बाहर मैन गेट के बीच में खड़ी गाड़ियों को हम खदेड़ते हैं तो गाड़ियां वालों का जवाब मिलता है कि यह जगह आपकी हद नहीं है यह नगर पालिका की हद है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि यह समस्या राम भरोसे ही है। Loharu News

यह भी पढ़ें:– Uttarakhand Budget: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण विधानसभा में बजट 2026-27 पेश किया

Loharu Railway Station: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लोहारू स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य पूर्णता की ओर
हेरिटेज लुक के साथ यात्रियों को जल्द मिलेंगी सुविधाएँ, स्थानीय कला एवं संस्कृति का हुआ समावेश

लोहारू (सच कहूँ न्यूज)। Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के लोहारू स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। स्टेशन भवन के समरूप में बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सकुर्लेटिंग एरिया में सौंदर्यकरण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग आॅफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य उन्नति पर है और लगभग 30 प्रतिशत कार्य हो चुका है। लगभग 16.15 करोड़ की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों में उपरोक्त कार्यो के अलावा सौंदर्यवर्धन के लिए एलइडी लाइटिंग तथा दीवारों पर आर्टवर्क भी किया जाएगा। Loharu News

सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया जाएगा। इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया जाएगा। लोहारू स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा जिसकी अनुमानित लागत लगभग 6.44 करोड़ रुपए है।इस फुट ओवरब्रिज का भी 10 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी,आवागमन सुगम होगा एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा। स्टेशन के पुनर्विकास से स्थानीय कारीगर एवं मजदूरों को रोजगार मिलेगा जिससे उनकी आय बढ़ेगी।

स्टेशन के पुनर्विकसित होने से पर्यटन,स्थानीय हस्तशिल्प कला आदि को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी एवं साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस प्रकार स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा। उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल पर 22 स्टेशनों का पुनर्विकास एवं बीकानेर स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन हो रहा है।

यह भी पढ़ें:– BPL Families: बीपीएल परिवारों को राशन के लिए तीन-तीन बार काटने पड़ रहे डिपो के चक्कर

सब्जी की दुकान में पेट्रोल छिड़ककर युवक ने लगाई आग
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत

लोहारू (सच कहूँ न्यूज)। Loharu News: बीती देर सांय एक युवक ने शहर के सब्जी मंडी गली में पोस्ट आफिस के पास एक सब्जी की दुकान में पैट्रोल छिडकर आग लगा दी। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहां से गुजर रहे दो युवकों ने शोर मचाया और आस पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर लोहारू पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पीड़ित दुकानदार राजबीर ने पुलिस थाने में शिकायत देकर मोहल्ले के ही एक युवक पर आगजनी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बीती देर सांय करीब 10 बजे एक युवक ने पोस्ट आफिस के साथ लगती सब्जी की दुकान में पैट्रोल छिडकर कथित रूप से उसे आग के हवाले कर दिया। वहां से गुजर रहे दो युवकों ने आग को देखकर शोर मचाया और आस-पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग के कारण दुकान में रखा सामान, करेट आदि जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि पास में कपड़े की दुकान भी थी। जब तक आग कपड़े की दुकान तक फैलती लोगों ने आग पर पहले ही काबू पा लिया। घटना की सूचना पर लोहारू पुलिस और दुकान का मालिक राजबीर भी मौके पर पहुंच गया। Loharu News

बताया जाता है कि दुकान मालिक राजबीर का दो दिन पहले ही पड़ोस के एक परिवार से कहासुनी हो गई थी और एक युवक ने धमकी भी दी थी। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक तेल छिड़ककर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित दुकानदार राजबीर ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पार्षद संतलाल सहित अनेक लोगों ने इस मामले में पीड़ित के लिए इंसाफ की मांग की है।

यह भी पढ़ें:– Stock Market: अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों में नरमी के बाद शेयर बाजार में तेजी

डीएपी खाद की काला बाजारी जारी, भिवानी के लोहारू अनाज मंडी में कृषि विभाग के गोदाम में स्टाक से ज्यादा मिले खाद के कट्टे
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी जिला के कस्बा लोहारू अनाज मंडी में स्थित कृषि विभाग के गोदाम में स्टाक से ज्यादा खाद के कट्टे मिले। रिकार्ड में 50 बैग दर्ज थे, लेकिन जब उपमंडल अधिकारी की उपस्थिति में पड़ताल करवाई गई तो गोदाम में 197 बैग खाद पाई गई। जानकारी के अनुसार लोहारू में अनिश्चितकालीन महापड़ाव पर बैठे किसानों को गत रात सूचना मिली कि गुपचुप तरीके से गोदाम से खाद ब्लेक में बेचने की तैयारियां चल रही है तो किसान मोर्चे के साथियों ने रात भर गोदाम पर पहरा लगाया और सुबह की जांच में सारा मामला सामने आया।

उन्होंने कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी कर्मचारी ऐसा न करे। वही दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा उपमंडल कार्यालय लोहारू में संचालित महापड़ाव के 96 वें दिन की संयुक्त अध्यक्षता मेवा सिंह आर्य और राम सिंह शेखावत ने की। मंच संचालन विजय गुरावा और दलबीर सिंह चहड़ कलां ने किया। धरने को मास्टर जगरोशन, अशोक आर्य, आजाद भूंगला, सुरेश फरटिया, सुमेर सिंह गिगनाऊ, राम पाल सिंघानी, राजे राम पूर्व सरपंच अहमदवास खेड़ा, सूरज भान गिगनाऊ, अमर सिंह फरटिया भीमा ने संबोधित किया। Bhiwani News

उपस्थित किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार क्षेमा कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और भिवानी तथा दादरी जिलों के कपास बीमा क्लेम राशि 350 करोड़ रुपए तुरंत प्रभाव से किसानों के खातों में जमा करवाने का काम करें। वर्ना किसान बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें:– Peter Wilson: भारत के ट्रैप शूटिंग कोच पीटर विल्सन ने वादे के अनुसार अपना सिर मुंडवाया

Suicide: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खेत में की खुदकुशी
पुलिस व एफएसएल टीम जांच शुरू की

लोहारू (सच कहूँ न्यूज)। Loharu News: गांव चैहड़ खुर्द में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक व्यक्ति ने जमीनी विवाद से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार लगभग 39 वर्षीय अनिल ने अपने खेत में बने कमरे में कहां से लगाकर आत्महत्या कर ली घटना का पता तब चला, जब अनिल के पड़ोसी ने खेत की ओर जाकर देखा तो कमरे के अंदर अनिल फंदे से झूल रहा था। Loharu News

पड़ोसी ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद चैहड़ पुलिस चौकी इचार्ज प्रदीप अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज प्रदीप ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक अनिल पिछले कई दिनों से जमीनी विवाद को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रही थे। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल फारेसिंक साइंस लेबोरेट्री की टीम को भी बुलाया गया, जिसे मौके से आवश्यक नमूने एकत्रित किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने कमरे को सील कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। मृतक अनिल अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र ओर एक पुत्री को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। पुलिस ने मृत के पत्नी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टस करें लिए नागरिक अस्पताल लोहारू भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। चौकी इंचार्ज प्रदीप ने बताया कि इस मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जाएगी। Loharu News

यह भी पढ़ें:– Haryana New Bypass: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बायपास, किसानों को कर देगा मालामाल

घर से सोना और चांदी के आभूषण चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
लोहारू (सच कहूँ/सांवरमल वर्मा)। Loharu News: लोहारू थाना पुलिस ने घर से सोना और चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रणधीर सिंह निवासी गांव ढाणी ढोला ने थाना लोहारू पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को चोर उनके घर में घुसकर सोना-चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना लोहारू में मामला दर्ज किया था।

थाना लोहारू के उप निरीक्षक रोहतास सिंह ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान नीरज निवासी महेंद्रगढ़ व संदीप निवासी अहमदवास खेड़ा जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी संदीप से एक सोने का कड़ा, तीन सोने की चूड़ियां, दो सोने के कंगन, एक जोड़ी सोने के कानों के टॉपस, एक जोड़ी सोने के कानों के झुमके, पांच सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक जोड़ी पाजेब चांदी की, व एक बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। Loharu News

यह भी पढ़ें:–  पत्रकारों ने निकाला जुलूस, एडीएम को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन

एसडीएम ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण, डाक्टर समेत चार कर्मचारी मिले ड्यूटी से नदारद
लोहारू (सच कहूँ/सांवरमल वर्मा)। Loharu News: ढिगावा मंडी में एसडीएम मनोज दलाल ने ढिगावा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत भवन में चल रहे उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में घोर लापरवाही सामने आई, जब डॉक्टर सहित चार कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए। एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि डॉक्टर रीता, डॉ राजेंद्र सिंह, पिंकी कुमारी और मनीष केंद्र पर मौजूद नहीं थे। खास बात यह रही कि डॉक्टर रीता ने बिना उपस्थित हुए ही अगले दिन की हाजरी रजिस्टर में दर्ज कर दी थी, जो अनुशासनहीनता का गंभीर मामला है। Bhiwani

एसडीएम मनोज दलाल ने सख्त रूख अपनाते हुए सभी गैर हाजिरी कर्मचारियों का एक दिन वेतन रोकने के आदेश दिए है। साथ ही विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कर्मचारियों को चेताया कि वे समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंचे और आम जनता को सरकार की जल कल्याण योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ व्यवहार भी शालीन रखें। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। Bhiwani

यह भी पढ़ें:– राजकीय महाविद्यालय बी.बी. नगर में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Loharu Road Accident: स्कॉर्पियो डिवाइडर कूदकर दूसरी साइड में आ रही कार से टकराई, 6 घायल
लोहारू ( सच कहूँ/सांवरमल वर्मा)। Loharu News: चिड़ावा मार्ग पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदकर दूसरी साइड में आ रही कार से टकरा गई। हादसे में सेना के एक मेजर सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को झुंझुनू रेफर किया गया है। उनमें से ज्यादा गंभीर को जयपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जिसमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार, राजेंद्र, श्याम सुंदर, मनोज कुमार, दिनेश कुमार व एक अन्य युवक खाटू श्यामजी दर्शन कर स्कॉर्पियो से वापस अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान सीकर लोहारू स्टेट हाईवे पर चिड़ावा सूरजगढ़ के बीच सयालू बस स्टैंड के पास उनकी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाईडर खुद कर दूसरी साइड में आ रही कार से टकरा गई। Bhiwani News

कर में हिमाचल के रहने वाले अभिलाष शर्मा सवार थे। वे दिल्ली में ट्रेनिंग कर बीकानेर ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों में सभी छह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण श्रवण भालोठिया, पार्थ चौधरी, योगेश लमोरिया आदि ने मौके पर पहुंचकर निजी वाहनों से घायलों को उप जिला अस्पताल चिड़ावा पहुंचाया। डा. संदीप जांगिड़ व अन्य चिकित्सा कर्मियों ने घायलों का प्रथमिक उपचार कर सभी को झुंझुनू रेफर कर दिया गया। ज्यादा गंभीर होने के कारण जयपुर रैफर कर दिया जिसमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– जेई पर लगाया 3 हजार रुपए जुर्माना

अनाज मंडी में शौचालय के गेट के सामने कट्टों में भरकर रखा जा रहा अनाज
अनाज मंडी में सुविधाओं के अभाव में गंदगी व बदबू के बीच अनाज बेचने को मजबूर किसान

लोहारू (सच कहूँ/सांवरमल वर्मा)। Loharu News: भले ही प्रदेश सरकार द्वारा खरीद प्रक्रिया के दौरान अनाज मंडियों में साफ-सफाई व्यवस्था कायम करवाने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं, परंतु लोहारू अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था ढाक के तीन पात के बराबर है। अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था के अभाव में मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए आ रहे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर किसानों का आरोप है कि अनाज मंडी में खुले फर्श के ऊपर अनाज डाला जा रहा है, जिस कारण अनाज में मिट्टी व कंकर भी मिक्स हो रहे है तथा उन्हें कट्टों में भरा जा रहा है। Bhiwani News

लोहारू अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया के दौरान सफाई व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अनाज मंडी में किसानों व अन्य लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए शौचालय के मुख्य गेट के सामने ही अनाज को कट्टों में भरा जा रहा है, जबकि इस शौचालय से भयंकर बदबू उत्पन्न हो रही है। शौचालय की स्थिति को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कितने दिन पहले सफाई करवाई गई होगी। ऐसे में शौचालय के मुख्य गेट के सामने अनाज के कट्टे भरकर रखवाए जा रहे हैं जिससे अनाज के भी दूषित होने की संभावना बन रही है। Bhiwani News

किसान उमेद सिंह, मोहन फरटिया, कमलेश भोड़ुका, डा. सुरेश, संजय बंसल, सुमेर सिंह, बलवान प्रजापत, संजू, श्यामलाल, मदनलाल, रविंद्र कस्वां, मनीष काजला, राजेश श्योराण, राहुल शर्मा आदि का कहना है कि गत दिनों लोहारू एसडीएम मनोज दलाल अनाज मंडी के औचक निरीक्षण के दौरान किसानों की मांग पर अनाज मंडी में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा किसानों की सहूलियत के अनुसार सभी व्यवस्थाएं व प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए थे, परंतु इसके बावजूद खरीद अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। Bhiwani News

किसानों का कहना है कि उनके द्वारा बेचे गए गेहूं के कट्टों में भरकर रखा गया है तथा शौचालय की गंदगी से उत्पन्न बदबू व उसमें पनप रहे मक्खी, मच्छरों द्वारा अनाज के कट्टों पर बैठकर उसे दूषित किया जा रहा है तथा प्रशासन जानबूझकर अनजान बना हुआ है। ध्यान रहे बाद में इसी अनाज को सरकारी डिपो में पात्र लोगों को वितरित किया जाएगा, जो कहीं ना कहीं बीमारियों को आमंत्रण देने वाला है। किसानों की मांग की है कि अनाज मंडी में बने शौचालय की तुरंत प्रभाव से साफ सफाई सुनिश्चित करवाई जाए तथा पीने के पानी की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्था भी पूरी की जाए। शौचालय के गेट के सामने व आसपास लगाई जा रही गेहूं की ढेरी व अनाज के कट्टों को हटाया जाए ताकि किसानों को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। Bhiwani News

इस बारे में मार्केट कमेटी सचिव अनिल कुमार ने बताया कि लोहारू में गेहूं की आवक 12.5 हजार खरीद 7443 क्विंटल हो चुकी है। ढिगावा में गेहूं की आवक 6328 क्विंटल आवक में से 3 हजार की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मंडी में स्थित शौचालय के पास अनाज को नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं यदि फिर भी कोई व्यापारी यहां पर गेहूं के कट्टे लगाता है तो एक बार चेतावनी दी जाएगी नहीं मानने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Bahraich: मासूम को उठा ले गया भेड़िया, एक किमी. दूर घायल मिला

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित चार आरोपी गिरफ्तार
लोहारू (सच कहूँ/सांवरमल वर्मा)। Loharu News: थाना चिड़ावा और एजीटीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने पिचानवा गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार आरोपियों को नागौर जिले से गिरफ्तार किया है। झुंझुनूं जिला के विभिन्न इलाकों और हरियाणा में हुई करीब दो दर्जन चोरियों में इस गिरोह के शामिल होने की पुष्टि हुई है। Bhiwani News

गिरोह को पकड़ने के लिए 18 सदस्यों की चार टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने लगभग 280 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 760 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपियों को नागौर जिले के जोरावरपुरा और टाकला गांव के बीच स्थित हरियाणा होटल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में लोहारू निवासी रामकुमार, नवाब खां उर्फ गंजिया, सुनिल उर्फ मोगली, रवि है। आरोपियों से पूछताछ में चिड़ावा, पिलानी, सूरजगढ़, सिंघाना, खेतड़ी और हरियाणा के सतनाली क्षेत्र में कई चोरी की वारदातों में उनकी संलिप्तता उजागर हुई है। Bhiwani News

इस सफल कारवाई के लिए उप महानिरीक्षक झुंझुनूं ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए 20 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। बता दे कि यह गिरोह दिन में घरों की रेकी करते हैं और रात में ताले तोडकर नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले जाते हैं। वारदात के तुरंत बाद ये अलग-अलग राज्यों में फरार हो जाते थे। जिससे पुलिस के लिए उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता था। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– जन कल्याण समिति प्रताप नगर ने 7 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया

Mustard Crop: बालू रेत के टीलों पर बिखरा किसानों का सोना लहलहा रही सरसों
लोहारू (सच कहूँ/ सांवरमल वर्मा)। Loharu News:  राजस्थान सीमा के साथ लगता हरियाणा का भिवानी जिला के ढिगावा बहल लोहारू इलाके में इन सरसों की फसल के पीले फूलों ने बालू रेत के टीलों पर सोने सी रौनक बिखेर दी हैं। गौरतलब होगा कि भिवानी जिला में करीब तीन लाख हैक्टेयर में इन दिनों सरसों की फसल लहलहा रही है। सरसों के पीले फूलों को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों इन दिनों बालू रेत के टीलों ने पीली चादर ओढ़ ली हो। इन दिनों हर ओर से पीले सोने सी चमक दिख रही है। सरसों की फसल के अनुरूप मौसम होने के चलते बहल ढिगावा और लोहारू के किसान राजेश, छत्रपाल, बिनोद, शीशराम, प्रमोद, सोमबीर, सोनू ने बताया की क्षेत्र में इस बार पीला सोना यानी सरसों की फसल अच्छी होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। Bhiwani News

किसानों को भी सरसों की फसल से अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी सरसों की फसल को लेकर किसानों को आगामी बीमारियों को लेकर कुछ सलाह दी है। बहल ढिगावा लोहारू क्षेत्र के किसान इन दिनों खेतों में लहलहाती सरसों को देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। खेतों में लहलहाता पीला सोना देख किसानो को इस साल सरसों की अच्छी फसल होने की आशा है। हल्की फुल्की बारिश होने के कारण जिलेभर में पीले सोने का अच्छा उत्पादन होने की उम्मीद लगाई जा रही है। किसान इस कड़ाके की ठंड में भी दिन-रात अपने खेतों में काम करते नजर आ रहे हैं। इस समय किसान काफी मेहनत भी कर रहे हैं। Bhiwani News

कृषि अधिकारी डॉक्टर चंद्रभान श्योराण के अनुसार खेतों में छाई हरियाली और पीले फूलों के मनमोहक खुशबू का यह मनोरम दृश्य देखकर किसानों सहित बाहर से आ रहे लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा रही है। भिवानी जिले में करीब 34 हजार एकड़ सरसों की बिजाई हुई है। मौसम अनुकूल है फिर भी किसानो को फसलों पर विशेष ध्यान रखना होगा। अगर फसल में किसी प्रकार की बीमारी का प्रकोप दिखाई दे तो वे कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। यदि मौसम आगे भी ठीक-ठाक रहा और फसलों पर अच्छी प्रकार की बीमारी का प्रकोप नहीं लगा तो सरसों की अच्छी पैदावार होने की सम संभावना जताई जा सकती है। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Haryana Metro News: हरियाणा के इस शहर तक होगा मेट्रो का विस्तार, मिलेंगे ढेरों फायदे, जानें कहां-कहां बनेंगे नए स्टेशन!

Welfare Work: अलवर से आए एक मंदबुद्धि की संभाल कर परिजनों तक पहुंचाया
लोहारू (सच कहूँ न्यूज़)। Loharu News: डेरा सच्चा सौदा द्वारा स्थापित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स जहां अपने पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं का अनुसरण करते हुए मानवता भलाई क्षेत्र में 134 मानवता भलाई कार्यों को अंजाम दे रही है वही क्षेत्र में घूम रहे मंदबुद्धि लोगों का जहां इलाज करवाती है और उनकी सार संभाल कर रही है वहीं पर उनको बुद्धि आने पर उनके परिजनों तक पहुंचाने का कार्य भी बखूबी करती है। Bhiwani News

जानकारी देते हुए जाखल ब्लॉक के 15 मेंबर राजेश कुमार 85 मेंबर मनु इन्सां ने बताया कि 1 महीने पहले एक मंदबुद्धि भाई विशेष रुप की हरकतें करता हुआ दिखाई दिया। जिसका पता लगते ही राजेश इन्सां, शमशेर इन्सां, मीर सिंह ने उसको नहलाया व उसका इलाज करवाकर उसको लोहारू डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र में रखा और उसकी सेवा संभाल की। Bhiwani News

उन्होंने बताया कि डेरा प्रेमियों ने मंदबुद्धि द्वारा दिए गए अपने नाम पते को लेकर उनके परिजनों से संपर्क किया और कालू उर्फ असरू मेव निवासी ग्राम सैंथली तहसील अलवर सही पाया गया, तत्पश्चात उस व्यक्ति के परिजनो का पता लगवाकर प्रेमी राजेश इंसा 15 मेंबर व डेरा जिम्मेदार जयप्रकाश अलवर लेकर पहुंचे, अलवर से प्रेमी गुरु दयाल, प्रेमी मुंशीलाल अजीजपुर एवं प्रेमी निहाल सिंह 85 मेंबर व बहनों की उपस्थिति में उनके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया। परिवार वालों ने संगत एवं सतगुरु का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Crime News: ओडिशा में महाराष्ट्र के खानाबदोश समूह के पांच सदस्यों की हत्या