Railway Station - Sach Kahoon Hindi

मुंबई पुलिस को मिली रेलवे स्टेशनों पर हमले की धमकी
मुंबई (एजेंसी)। Mumbai Railway Police: मुंबई पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की धमकी भरे संदेश मिलने के बाद प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फोन करने के लिए इस्तेमाल किया गया नंबर पाकिस्तान का है। रेलवे पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर सुबह लगभग तीन बजे एक कॉल आया।

कॉल करने वाले ने अपना नाम इरफान बताया और कथित तौर पर रेलवे स्टेशनों और एक कार्यालय पर हमले की धमकी देते हुए नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद रेलवे पुलिस ने तुरंत सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि कॉल करने वाले ने ‘रेलवे स्टेशनों’ का जिक्र किया था, इसलिए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड को महत्वपूर्ण स्थानों पर भेजा गया।

Jakhal Railway Station: जाखल स्टेशन पर बठिंडा के यात्री का बैग उठाकर चलती ट्रेन से कूदा चोर
20 हजार का सामान चोरी

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal Railway Station: पठानकोट एक्सप्रेस में सफर कर रहे परिवार के बैग पर अज्ञात युवक ने हाथ साफ कर दिया। घटना फतेहाबाद जिले की जाखल रेलवे स्टेशन पर सुबह उस समय हुई, जब ट्रेन चलने लगी थी। युवक सीट के पास से बैग उठाकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। हिसार रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी के अनुसार शिकायत पंजाब के बठिंडा के नंदलाल ने दी है। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को वह परिवार के साथ ट्रेन नंबर 20423 में यात्रा कर रहे थे। सुबह करीब 7:50 से 8 बजे के बीच जाखल स्टेशन पर ट्रेन चलने लगी तो एक अज्ञात युवक उनकी बहन मीरा देवी की सीट के पास पहुंचा और बैग उठाकर भाग गया।

बैग में मोबाइल, नकदी व जेवरात | Jakhal News

शिकायत के मुताबिक बैग में करीब 15 हजार रुपए के आर्टिफिशियल जेवर, एक हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड थे। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 20 हजार 100 रुपए बताई गई है।

सीसीटीवी खंगाल रही रेलवे पुलिस

पीड़ित ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। जीआरपी हिसार ने बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संजू कुमारी को सौंपी गई है। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– Gas Cylinder News: गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ते ही एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, लोगों में किल्लत की आशंका

Bikaner Railway Station: उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेलवे स्टेशन पर संरक्षा संवाद सेमिनार का आयोजन
“कर्मचारी सत्यनिष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें” अपर महाप्रबंधक (उत्तर पश्चिम रेलवे), अशोक माहेश्वरी

बीकानेर (सच कहूँ न्यूज़)। North Western Railway: उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल पर पर रेल संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म न.06 पर संरक्षा संवाद सेमिनार का आयोजन किया गया। Bikaner News

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी जी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को बीकानेर पहुंचे, जहां उनका मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

सेमिनार में सेफ्टी से जुड़े लगभग 150 रेल कर्मचारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर, ट्रेन मैनेजर, सिग्नल एवं दूरसंचार (एसएंडटी), लोको, परिचालन, इंजीनियरिंग, वाणिज्य, यांत्रिक, विद्युत, सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल थे।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे का प्रत्येक विभाग संरक्षा श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए सेफ्टी के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी चूक भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। भारतीय रेल में प्रत्येक कार्य के लिए नियम बनाए गए हैं, जिनका सतर्कता एवं ईमानदारी से पालन करना आवश्यक है।

उन्होंने कर्मचारियों से मानसिक व शारीरिक रूप से सजग रहते हुए आलस्य से दूर रहने, कार्य को टालने की प्रवृत्ति से बचने तथा अपनी प्रथम प्राथमिकता सदैव रेल संरक्षा को देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण, सेमिनार एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सेफ्टी जागरूकता को निरंतर मजबूत किया जाएगा।

अपर महाप्रबंधक अशोक महेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि संरक्षा से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर एवं आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यालय द्वारा उच्च स्तरीय कार्यवाही की जवरही है। उन्होंने कर्मचारियों से सत्यनिष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया, जिससे सुरक्षित एवं सुचारू रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में सेफ्टी से संबंधित आने वाली समस्याओं से अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी जी को अवगत कराया । साथ ही और अधिक सुरक्षित रेल संरक्षा को लेकर संवाद किया, जिस पर अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सेफ्टी सेमिनार में अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अंकुर कुमार झिंगोंनियाँ, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) ऋतुराज सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विद्युत (सामान्य)आदित्य लेघा , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (यांत्रिक पॉवर) विजेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर यांत्रिकक (C&W), वरिष्ठ , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, सहायक सुरक्षा आयुक्त कैलाश चन्द्र ढिल्लौर, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर संकेत एवं दूरसंचार रण सिंह गोदारा, मंडल वाणिज्य प्रबन्धक वीरेन्द्र जोशी, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Bikaner News

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर

यह भी पढ़ें:– Operation Prahar: ऑपरेशन प्रहार 2.0 सोमवार से शुरु करेगी पुलिस

Ghaziabad Railway Station: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक पैनल रूम में लगी आग, समय रहते काबू पाया
आपात स्थिति से निपटने को प्लेटफार्मों पर सुरक्षा मानक और निगरानी बढ़ाई जाएगी: सुदेश कुमार गुप्ता

कोई जनहानि या बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ :चेतन प्रकाश

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: गाजियाबाद  रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से टल गया।  रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच स्थित इलेक्ट्रिक पैनल रूम में शनिवार देर रात  अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप लेने लगी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मिनटों में आग पर काबू पा लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर चेतन प्रकाश ने बताया कि आग पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया और कोई जनहानि या बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है। Ghaziabad News

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। स्टेशन पर यात्री सुचारू रूप से सफर कर रहे हैं और किसी प्रकार की कोई हड़बड़ी या रुकावट नहीं हुई। डीएसपी सुदेश कुमार गुप्ता ने कहा  कि इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए प्लेटफार्मों पर सुरक्षा मानक और निगरानी बढ़ाई जाएगी। Ghaziabad News

Loharu Railway Station: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लोहारू स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य पूर्णता की ओर
हेरिटेज लुक के साथ यात्रियों को जल्द मिलेंगी सुविधाएँ, स्थानीय कला एवं संस्कृति का हुआ समावेश

लोहारू (सच कहूँ न्यूज)। Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के लोहारू स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। स्टेशन भवन के समरूप में बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सकुर्लेटिंग एरिया में सौंदर्यकरण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग आॅफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य उन्नति पर है और लगभग 30 प्रतिशत कार्य हो चुका है। लगभग 16.15 करोड़ की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों में उपरोक्त कार्यो के अलावा सौंदर्यवर्धन के लिए एलइडी लाइटिंग तथा दीवारों पर आर्टवर्क भी किया जाएगा। Loharu News

सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया जाएगा। इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया जाएगा। लोहारू स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा जिसकी अनुमानित लागत लगभग 6.44 करोड़ रुपए है।इस फुट ओवरब्रिज का भी 10 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी,आवागमन सुगम होगा एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा। स्टेशन के पुनर्विकास से स्थानीय कारीगर एवं मजदूरों को रोजगार मिलेगा जिससे उनकी आय बढ़ेगी।

स्टेशन के पुनर्विकसित होने से पर्यटन,स्थानीय हस्तशिल्प कला आदि को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी एवं साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस प्रकार स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा। उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल पर 22 स्टेशनों का पुनर्विकास एवं बीकानेर स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन हो रहा है।

यह भी पढ़ें:– BPL Families: बीपीएल परिवारों को राशन के लिए तीन-तीन बार काटने पड़ रहे डिपो के चक्कर

Batala Railway Station: बटाला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा में गंभीर चूक
मानवाधिकार आयोग ने डीसी और इंजीनियर से मांगी रिपोर्ट

अगली सुनवाई 15 दिसंबर को, पटरियों से गुजरने को मजबूर यात्री

बटाला (सच कहूँ न्यूज)। Batala Railway Station: पंजाब के बटाला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां पैदल यात्री क्रॉसिंग के अभाव में हजारों यात्रियों को रेल पटरियों को पार कर ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। इस खतरनाक स्थिति पर संज्ञान लेते हुए पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने वन स्टेप सोसाइटी के अध्यक्ष कमल कुमार की शिकायत पर उत्तरी रेलवे के सहायक डिवीजनल इंजीनियर (प्रथम) और गुरदासपुर के उपायुक्त से रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने इस मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर, 2025 को निर्धारित की है।

समाजसेवी कमल कुमार ने अपनी याचिका में बताया कि जब ट्रेन सेंट्रल ट्रैक पर रुकती है, तो यात्रियों को प्लेटफॉर्म से पटरियों पर छलांग लगाकर ट्रेन तक पहुंचना पड़ता है। उन्होंने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह हजारों लोगों के जीने के अधिकार को प्रभावित करता है। विशेषकर ठंड के मौसम में, जब दृश्यता शून्य हो जाती है, यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।

कमल कुमार ने आयोग को यह भी बताया कि उन्होंने पहले भी इस समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। दो जुलाई, 2024 को रेलवे अधिकारियों ने जवाब दिया था कि फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का प्रस्ताव डिवीजन को भेजा गया है। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई। इसके विपरीत, 22 जुलाई, 2025 को रेलवे के एक पत्र में एफओबी को व्यवहारिक रूप से अनुपयुक्त बताया गया। इस विरोधाभासी स्थिति ने यात्रियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

रेल मंत्री को भेजा आग्रह | Batala News

वन स्टेप सोसाइटी ने रेलवे बोर्ड से अपील की है कि इस समस्या को केवल एक स्टेशन तक सीमित न समझा जाए, बल्कि इसे जीवन रक्षक बुनियादी ढांचे के रूप में देखा जाए। संस्था ने एफओबी के तत्काल निर्माण की मांग की है और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से भी इस मामले पर विचार करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें:– चलती थार गाड़ी की खिड़की से पेशाब करने वाला व गाड़ी चालक काबू

आश्चर्यजनक: दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, देखने में महल जैसा
Railway Station: रेलवे स्टेशन का नाम लेते ही भीड़भाड़ और लंबी कतारों की छवि सामने आती है, लेकिन चीन के चोंगकिंग शहर ने इस धारणा को बिल्कुल नया आयाम दिया है। यहाँ 65 हजार करोड़ की लागत से बना चोंगकिंग ईस्ट रेलवे स्टेशन आज दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कहलाता है। लगभग 12.20 लाख वर्ग मीटर में फैला यह स्टेशन आकार में 170 फुटबॉल मैदानों जितना है और न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल से करीब पाँच गुना बड़ा है।

यहाँ रोजाना लगभग 3.84 लाख यात्री सफर करते हैं। इस स्टेशन की खूबी सिर्फ इसका विशाल आकार नहीं, बल्कि इसका अनूठा वास्तुशिल्प भी है। डिजाइन में स्थानीय संस्कृति को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है। इसके विशाल स्तंभ हुआंगजुए पेड़ की तरह बनाए गए हैं, जो चोंगकिंग की पहचान हैं। एयर कंडीशनिंग यूनिट्स का आकार कैमेलिया फूल जैसा है, जिससे यह आकर्षक होने के साथ पर्यावरण के अनुकूल भी है। छत पर लगे बड़े ग्लास पैनल प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा को भीतर लाकर परिसर को हवादार और रोशन बनाए रखते हैं। तीन मंजिला इस स्टेशन में 15 प्लेटफॉर्म और 29 ट्रैक बने हैं। भीड़ के बावजूद यात्रियों को सहज और आरामदायक अनुभव मिलता है। यहां हर घंटे लगभग 16,000 यात्रियों को आसानी से संभालने की क्षमता है। Railway Station

सुविधाओं की बात करें तो यह किसी आधुनिक हवाई अड्डे से कम नहीं है—हाई-स्पीड वाई-फाई, डिजिटल बोर्ड, बहुभाषी हेल्प सिस्टम, आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, लॉकर और व्हीलचेयर तक हर सुविधा मौजूद है। खाने-पीने के लिए अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ स्थानीय व्यंजन भी उपलब्ध हैं। सुरक्षा के लिए गार्ड्स के साथ बायोमेट्रिक स्कैनिंग तकनीक का उपयोग किया गया है। चोंगकिंग ईस्ट चीन की हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का अहम केंद्र है। यहां से बीजिंग, शंघाई, शेनझेन और गुआंगझोउ जैसी बड़ी जगहों तक ट्रेनें सिर्फ 6-8 घंटे में पहुंचा देती हैं। हाल ही में शुरू हुई चोंगकिंग-झांगजियाजी सेवा ने यात्रा समय में ढाई घंटे की कमी कर दी है। स्टेशन का सीधा मेट्रो से जुड़ाव इसे और भी सुलभ बनाता है। Railway Station

यह भी पढ़ें:– Haryana News: दिवाली से पहले सीएम सैनी ने हरियाणा के लोगों को दी बड़ी खुशखबरी, लोगों को मिलेगा फायदा

Railway Station: रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, दो घायल
फरीदाबाद (सच कहूँ/ सागर दहिया)। Faridabad News” ओल्ड रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की साइट पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से दो महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब मजदूर धूप से बचने के लिए काम के दौरान थोड़ी देर आराम कर रहे थे। Faridabad News

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक भारी मात्रा में मिट्टी धंस गई और पास में बैठी चार महिला मजदूर उसमें दब गईं। आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने तुरंत मलबा हटाने की कोशिश की। मौके पर जेसीबी मशीन भी मंगाई गई, लेकिन एंबुलेंस की अनुपलब्धता के चलते घायलों को निजी वाहनों से सिविल अस्पताल, फरीदाबाद पहुंचाया गया। Faridabad News

हादसे में जान गंवाने वाली महिला मजदूरों की पहचान नवीता (निवासी बिहार) और नमिता (निवासी पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। घायल मजदूरों में एक महिला काजल ने बताया, ‘हम सभी काम कर रहे थे। लेकिन तेज धूप के कारण कुछ देर के लिए एक किनारे बैठ गए थे। तभी अचानक मिट्टी का बड़ा ढेर हम पर आ गिरा।’ Faridabad News

मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी थाना ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्रभारी राजपाल ने बताया कि सभी मजदूर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मजदूरों के पास कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं था। ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की गई है। राजपाल ने बताया कि ह्लठेकेदार की लापरवाही से यह गंभीर हादसा हुआ है। मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Faridabad News

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा सरकार ने इन कर्मचारियों की अनुबंध अवधि 30 जून तक बढ़ाई

Deoband: जीआरपी की अनदेखी से देवबंद रेलवे स्टेशन के बाहर ई रिक्शा चालक कर रहे मनमानी
यात्रियों व नगर वासियों को उठानी पड़ रही भारी परेशानी

सड़क जाम कर हर समय खड़ी रहती है दर्जनों ई रिक्शा

देवबंद (सच कहूँ न्यूज़)। Deoband Railway Station: जीआरपी पुलिस की अनदेखी के चलते रेलवे स्टेशन के बाहर रेलवे रोड़ पर लगे रहने वाला ई रिक्शाओं का जमावड़ा यात्रियों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। सड़क पर खड़े ई रिक्शाओं के कारण कई मीटर की सड़क ने संकरी गली का रूप ले लिया है इसे लेकर आए दिन रिक्शा चालकों व राहगीरों में नोक झोंक होती है जिससे किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। Deoband News

रेलवे स्टेशन के बाहर नगर की ओर आने वाले मार्ग पर रोजना सुबह से रात तक दर्जनों ई रिक्शा चालक सड़क जाम कर खड़े रहते है। जिससे स्टेशन से आने वाले यात्रियों, यात्रियो को लाने ले जाने वाले उनके परिचितों के वाहनों को वहां से निकलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। संत नगर कालोनी, गणेशपुरम कालोनी के निवासियों व श्री राम कृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज के हजारों छात्र छात्राएं भी इसी मार्ग से नगर की ओर आते है। सड़क से गुजरने की जगह न मिलने से वे भी रोजाना इस समस्या से जूझते है। Deoband News

दिन में कई बार ई रिक्शा साइड में करवाने को लेकर लोगों की रिक्शा चालकों से नोक झोंक होती रहती है। जीआरपी चौकी बराबर में होने के बावजूद पुलिस रिक्शा चालकों को मार्ग से नही हटाती जिससे राहगीरों व नगर वासियों में रोष व्याप्त है। जीआरपी चौकी प्रभारी तारिक वसीम ने बताया कि ई रिक्शाओं के कारण राहगीरों को परेशानी नही होने दी जाएगी। ई रिक्शा चालकों को हटवाया जाएगा यदि उन्होंने सड़क जाम किया तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Kairana Road Accident: नेशनल हाईवे पर पलटा गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक, जाम

Jakhal Railway Station: जाखल रेलवे जंक्शन पर सुविधाओं का अभाव..
स्टेशन पर न एटीएम, न इंक्वारी, न कोच डिस्पले, न टिकट बुकिंग, न यात्रियों के बैठने को उचित सुविधा

जाखल रेलवे स्टेशन से होती है हर रोज जना

एक करोड़ से भी ज्यादा आमदन

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal Junction: जाखल जंक्शन उत्तर भारत का एक पुराना जंक्शन है, यहां से दिल्ली, फिरोजपुर, हिसार, लुधियाना रेल मार्ग पर रोहाना 40 से भी ज्यादा यात्री रेलगाड़ियां आवागमन करती है। इस रेलवे स्टेशन पर हर साल रेलवे को एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा की आय होती है, लेकिन इसके बावजूद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। Jakhal News

आलम यह है कि पिछले 5 साल में न कोई भी बड़ा विकास कार्य हुआ है और न ही कोई मूलभूत सुविधा मुहैया करवाई गई है। हालांकि यहां पर लगातार निरीक्षण एवं रेलवे स्टेशन का जायजा लेने आए अधिकारियों को इन समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जाता है। यही नहीं उनके द्वारा जल्द इन समस्याओं को दूर करने का भरोसा भी दिया जाता है, लेकिन इसके बाद भी यत्रियों के लिए बनी समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है। Jakhal News

इसके कारण रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के अलावा शहर वासियों व आसपास के ग्रामीणों में भी रेलवे प्रशासन के प्रति भारी रोष बना हुआ है।

रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग की सुविधा पिछले दो सालों से बंद है, इस खिड़की को भी शुरू नही किया जा रहा। रेलवे स्टेशन पर समय सारणी तक गायब है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां पर बना पूछताछ केंद्र भी हर समय बंद रहता है। रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने के लिए उचित मात्रा में कुर्सियों या बेंच भी उपलब्ध नहीं है जिसके कारण यात्रियों गर्मी हो या सर्दी नीचे ही बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। और ना ही प्राप्त मात्रा में यहां पर शेड बनाए गए हैं।

नगदी भुगतान से ही मिल रही है टिकट | Jakhal News

केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक रेलवे स्टेशन को डिजिटल युक्त किया जा रहा है, यहां तक की रेलवे टिकट भी यूपीआई से दिए जाने की सुविधा उपलब्ध की जा रही है, लेकिन जाखल रेलवे स्टेशन पर डिजिटल सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। यहां पर एटीएम मशीन उपलब्ध करवाए जाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन एटीएम उपलब्ध करवाने में कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही टिकट इत्यादि लेने के लिए भी नकदी का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। जाखल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन होता हुआ।

कोच ढूंढने में ही छूट जाती है ट्रेन | Jakhal News

रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। जिससे कि यह पता चल सके कि जनरल, स्लीपर, अथवा एसी कोच नंबर अनुसार किस जगह पर मिलेंगे। अथवा कोई भी कोच प्लेटफार्म पर किस जगह लगेगा। खासकर रात के समय यात्रियों को संबंधित कोच में जाने के लिए भारी मुश्किल झेलनी पड़ रही है। कई बार तो यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है, जबकि कई बार कोच न मिलने की सूरत में यात्रियों को अन्य कोच में ही सवार होना पड़ता है। रेलवे प्लेटफार्म पर इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल एंक्वायरी बोर्ड भी नहीं है। यात्रियों को ट्रेन किस समय आ रही है कुछ भी पता नहीं चलता है।

समस्याओं की सूची भेजकर अधिकारियों को करवाया जाता है अवगत

जाखल रेलवे स्टेशन पर जो भी समस्याएं हैं या यात्रियों की शिकायतें हैं, उन्हें उच्च अधिकारियों के समक्ष समय-समय पर भेजा जाता है। यात्री अपनी समस्या को लेकर रेलवे प्रशासन को मांग पत्र भी भेज सकते हैं। उनकी मांग को पुन: उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार ही रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। Jakhal News

– चांदराम दहिया, एसएस रेलवे स्टेशन जाखल

यह भी पढ़ें:– Paris Olympics: एक वक्त थम गई थी सांसे….फिर भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने किया कमाल, इस तरह ब्रिटेन को दी मात

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाना पड़ा भारी, भरना पड़ा 50 हजार रुपये जुर्माना!
अजमेर (सच कहूं न्यूज)। अब रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर गंदगी फैलाना भारी पड़ सकता है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्री खाद्य सामग्री और रैपर आदि ट्रेन अथवा प्लेटफॉर्म पर ही फेंक देते हैं। इससे रेलवे स्टेशन पर और ट्रेन के अंदर गंदगी फैलती है, लेकिन अब रेलवे ने इसके खिलाफ सख्ती दिखाई है। इसके लिए रेलवे ने विशेष सफाई अभियान चलाया है। जिसमें गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है और सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। Ajmer News

अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला के आदेश पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोनिका यादव तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक विवेकानंद शर्मा के निर्देशन में डीसीटीआई और स्टेशन सीटीआई के द्वारा आरपीएफ के साथ सयुक्त रूप विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत अजमेर स्टेशन पर गंदगी करने वाले, गुटखा पान की पीक से गंदगी करने वाले एवम बीड़ी सिगरेट (धूम्रपान) का सेवन करने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है। साथ ही ऐसा न करने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है। Ajmer News

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला के अनुसार मई माह में अब तक अजमेर स्टेशन पर गंदगी फैलाने व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने के कारण 445 यात्रियों से लगभग 50000 रुपए जुर्माने के रूप मे वसूल किए गए। यात्रियों में सफाई के प्रति जागरूकता हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। ट्रेन अथवा प्लेटफॉर्म पर कचरा फैलाते पाए जाने पर यात्री से एक सौ से पांच सौ रुपए तक जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त रेल परिसर में धूम्रपान करते पकड़े जाने पर भी जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। Ajmer News

कार्यवाही की प्रति के लिए कलेक्ट्रेट के कर्मचारी कटवा रहे चक्कर!

Railway Station: भयंकर गर्मी में रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए तरस रहे यात्री
Railway Station: रेलवे स्टेशन कालांवाली पर असुविधाओं की भरमार

कालांवाली (सच कहूँ न्यूज)। रेलवे स्टेशन (railway station) कालांवाली पर असुविधाओं की भरमार है। जिसके चलते रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेल यात्रियों को भयंकर गर्मी में भी पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो रहा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर सफाई को लेकर फैली अव्यवस्था, शौचालयों में फैली गंदगी आदि के लिए दिक्कते झेलनी पड़ रही है। यात्रियों के रेल प्रशासन को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। Kalanwali News

रेल यात्रियों बिंदर सिंह, विजय कुमार, हरदीप सिंह, विक्की, राजिंद्र, हन्नी, अजय ने बताया कि भयंकर गर्मी और झुलसा देने वाली लू में भी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुद्ध व ठंडे पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। रेलवे स्टेशन पर हालांकि समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा वाटर कूलर लगाए गए है। लेकिन पिछले 10 दिनों से पेयजल सप्लाई ना होने के कारण रेलवे स्टेशन के प्याऊ में पीने के लिए पानी नहीं है। जिसके चलते रेल यात्रियों को पीने के लिए पानी आस-पास दुकानों से मोल खरीदकर पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।Kalanwali News

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। स्टेशन पर बने पुरूषों व दिव्यांगों के लिए बने सुलभ शौचालयों पर भी हमेशा ताला लगा रहता है। जबकि महिलाओं के लिए खुले शौचालय में गंदगी फैली हुई है और हमेशा दुर्गंध का माहौल बना रहता है। आमजन को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने रेल प्रशासन से स्टेशन पर ठंडे पीने के पानी की व्यवस्था करवाने और शौचालयों की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की है।

गुरु अर्जुन देव सेवा समिति करती है पानी की सेवा

रेलवे स्टेशन पर पिछले 10 सालों से अधिक गुरु अर्जुन देव सेवा समिति पानी पिलाने की सेवा करती है। समिति के द्वारा रोजाना सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया जाता है। लेकिन सुबह 10 बजे से पहले और शाम को 5 बजे के बाद रेलवे स्टेशन पर बिल्कुल भी पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं होता।

पानी का प्रबंध करवा देते है: स्टेशन मास्टर

यदि स्टेशन पर पानी की कोई समस्या है तो वह देखकर पानी की व्यवस्था करवा देते है। साथ में सफाई कर्मचारी को बोलकर सफाई व्यवस्था को सही करवा देते है। Kalanwali News

शमिंद्र कुमार, स्टेशन मास्टर, कालांवाली

Heatwave Alert : तापमान बढ़ा, बढ़ी अस्पतालों में मरीजों की संख्या, बढ़े नींबू के दाम!