Bijnor News - Sach Kahoon Hindi
बिजनौर प्रशासन किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करे: भाकियू
चेतावनी: समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे किसान
भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) टिकैत की मासिक पंचायतों में किसानों ने उठाई गंभीर समस्याएं, गुलदार आतंक व गन्ना मूल्य की मांग मुखर
बिजनौर (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Bijnor News: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने बिजनौर  जनपद की पांचों तहसीलों, बिजनौर, चांदपुर, धामपुर, नगीना व नजीबाबाद  में मासिक पंचायतों का आयोजन कर किसानों की मूलभूत चिंताओं को सामने रखा। तहसील अध्यक्ष कोमल सिंह (बिजनौर), हरिराज सिंह (चांदपुर), कविराज सिंह (धामपुर), धर्मवीर सिंह (नगीना) एवं देवव्रत शर्मा (नजीबाबाद) के नेतृत्व में हुई इन पंचायतों में किसानों ने गन्ना भुगतान, बिजली बिल ,पानी, आवारा पशुओं और गुलदार के आतंक आदि  समस्याएं रखीं, भाकियू ने भूमिहीन एवं छोटे किसानों पर बढ़ते दबाव, आवारा पशुओं एवं गुलदार के हमलों जैसे मुद्दों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। Bijnor News
बिजनौर में भाकियू की मासिक पंचायतों में उभरी मुख्य मांगें व समस्याएं
1- गन्ने का मूल्य व भुगतान किसानों ने मिलों को गन्ने का भुगतान समय पर करने की मांग की। साथ ही, गन्ने के भाव को प्रति क्विंटल कम से कम 550 रुपये करने की मांग ज़ोर से उठाई गई है, क्योंकि मौजूदा दरें उत्पादन लागत तक नहीं पहुंच पा रही हैं। Bijnor News
2- गुलदार आतंक जनपद के खेतों में गुलदारों द्वारा हमले   का सिलसिला जारी है, जिसमें किसानों को जान का जोखिम महसूस हो रहा है। वन विभाग द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि प्रभावित किसान प्रशासन को मूकदर्शक बनने का आरोप लगा रहे हैं।
3- बिजली व पानी के बिलों में गड़बड़ी किसानों ने बिजली के गलत बिल और पेय व सिंचाई पानी की असंगत आपूर्ति को एक गंभीर समस्या बताया। मीटर सम्बन्धी शिकायतें भी सामने आईं।
4- आवारा पशु व फसलों का भारी नुकसान    किसानों के खेतों में  में आवारा पशुओं द्वारा फसलों को भारी क्षति पहुँच रही है, विशेषकर उन खेतों में जहाँ गौशालाएँ या पशुपालन अपेक्षित नियंत्रण में नहीं हैं।
5- मृत्यु की घटनाएँ जनपद में गुलदार के हमलों की वजह से कई किसानों की मृत्यु हो चुकी है। किसानों व भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो धरने व अन्य विरोध-प्रदर्शनों का रास्ता अपनाया जाएगा।
जनपद के किसानों का आग्रह व संभावित कार्रवाई की अपील | Bijnor News
भाकियू के सभी पांचों तहसील अध्यक्षों ने जिला प्रशासन से इसे गंभीर समस्या मानने एवं तुरंत कदम उठाने का आह्वान किया है। देवव्रत शर्मा के अनुसार, यदि गुलदारों पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो किसान यहाँ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। गाँव स्तर पर ग्राम व ब्लॉक अध्यक्षों सहित सैकड़ों किसान इन पंचायतों में उपस्थित थे।
भाकियू के जरिए प्रस्तावित समाधान एवं सुझाव
भाकियू  ने कहा कि  जिला प्रशासन गुलदारों की सक्रिय निगरानी एवं जल्द से जल्द सक्रिय कदम,जैसे कि ट्रैप लगाने, जंगलों से ज़्यादा दूरी पर खेतों को विकसित करने, और जंगल विभाग द्वारा विशेष सेंसिटिव इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की गई है। और गन्ना मिलों को दायित्वपूर्ण बनाते हुए, गत पेराई सत्र के बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए और भाव निर्धारण में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बिजली व मीटरिंग की पारदर्शिता बढ़ाई जाए, अव्यवस्थाएँ सुधारने के लिए एक स्वतंत्र समन्वय समिति गठित हो। इसके अलावा पशुओं के   कारण किसान की फसल का  नुकसान न हो ,फसल संरक्षण के लिए नीति-निर्माता, पशुपालन विभाग व स्थानीय प्रशासन मिलकर काम करें।
समाधान नहीं हुआ तो किसान करेंगे धरना-प्रदर्शन:गजेंद्र सिंह (टिकैत)
भाकियू के धामपुर  तहसील निवासी पदाधिकारी गंजेन्द्र सिंह  ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं  को  गंभीरता से ले,  भाकियू की ये मासिक पंचायतें किसानों की विफल होती उम्मीदों की पुकार हैं। यदि  बिजनौर जिला प्रशासन समय रहते ठोस उपाय नहीं करता, तो सामाजिक अशांति की सम्भावना है।किसान धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजनौर जिला प्रशासन की होगी। वहीं किसानों ने सत्ता पक्ष से लिया वादा पूरा करने तथा सुरक्षा, न्याय व आर्थिक स्थिरता की गारंटी देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:– मंडी समिति सचिव पर फायरिंग की घटना से अधिकारी-कर्मचारी भयभीत
UP: बिजनौर में बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 लोग थे सवार
दो लोगों की मृत्यु, कई घायल | Bijnor News
Bijnor Tractor-Trolley Accident: बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुहावर चौराहे के निकट एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि अनेक अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक तेज़ गति से आ रहे ट्रक ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को ज़ोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 30 लोग सवार थे, जो एक वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली में बैठे कई लोग सड़क पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में लगभग 20 व्यक्तियों को चोटें आईं। Bijnor News
इस हादसे में एक चार वर्षीय बालिका तथा 21 वर्षीय युवती की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। शेष घायलों को तुरंत उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। इनमें से चार व्यक्तियों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल, बिजनौर में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी लोग थाना शिवाला कला क्षेत्र के रतनगढ़ निवासी नरेश कुमार के भांजे की शादी में भाग लेने के लिए मुरादाबाद जनपद के दिलायत नगर (थाना कांठ क्षेत्र) जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और राहत कार्य प्रारंभ किया। पुलिस अधीक्षक (देहात) विनय कुमार ने अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही, संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। Bijnor News
Ghaziabad Four Encounters: गाजियाबाद में एक ही रात में चार मुठभेड़ से थर्राया गाजियाबाद
“बिजनौर महोत्सव” बिजनौर के पौराणिक धरोहर को बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान: सूचि चौधरी
विधायक ने शांति के दूत सफेद कबूतर, गुब्बारे उड़ाकर की बिजनौर महोत्सव की शुरुआत
महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकगीतों, नृत्यों और कला प्रदर्शन के माध्यम से बिजनौर की धरोहर को संजोने का  महत्वपूर्ण प्रयास है: डीएम
महोत्सव का पूरा आनंद लें और इसे सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें: अंकित कुमार अग्रवाल
बिजनौर (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Bijnor News: ऐतहासिक जनपद बिजनौर के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बिजनौर को देश में एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए “बिजनौर महोत्सव” का आयोजन किया गया है। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि विधायक सूचि चौधरी ने नुमाइश ग्राउंड में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर कर विधि-विधान से फीता काट कर महोत्स्व का शुभारंभ किया।
महोत्स्व का शांति के दूत सफेद कबूतर एवं गुब्बारे उड़ा कर बिजनौर महोत्सव का आगाज हुआ। जिलाधिकारी एवं विधायक महोत्सव के अन्तर्गत बिजनौर एक्सपो एवं हमारा बिजनौर प्रदर्शनी और पुण्य धरा-बिजनौर चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। Bijnor News
यह महोत्सव क्षेत्र की कला, संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित करने का बड़ा मंच: विधायक | Bijnor News
सदर विधायक सूचि चौधरी ने कहा कि बिजनौर जिला अपने आप में ऐतिहासिक, पौराणिक और प्राकृतिक सभी धरोहर को समेटे हुए है। जिला प्रशासन द्वारा जन सामान्य को जिले की ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण धरोहरों से बिजनौर महोत्सव के माध्यम से परिचित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे समस्त देश प्रदेश के लोग बिजनौर की विशेषता से परिचित हो सकें।
उन्होंने कहा कि बिजनौर के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित “बिजनौर महोत्सव” बिजनौर के पौराणिक धरोहर को बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि बिजनौर महोत्सव इस क्षेत्र की कला, संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित करने का एक बहुत बड़ा मंच है साथ ही यह महोत्सव स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान कर रहा है।
बिजनौर राजा दुष्यंत  के पुत्र राजा भरत की जन्मस्थली: डीएम
डीएम  अंकित कुमार  ने कहा कि बिजनौर वासियों के लिए यह महोत्सव बहुत खास है, क्योंकि यह उनकी कर्म स्थली पर हो रहा है। उन्होंने बताया कि बिजनौर राजा दुष्यंत (कण्व आश्रम) के पुत्र राजा भरत की जन्मस्थली भी रही है, जिनके नाम से भारत का नाम भारत पड़ा। उन्होंने कहा कि महात्मा विदुर की धरती कहलाई जाने वाली बिजनौर में विदुर कुटी का भी ऐतिहासिक महत्व बहुत अधिक है तथा बिजनौर जिले में कई प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल मौजूद हैं उन्होंने आगे कहा कि महोत्सव में स्थानीय संस्कृति और कला के विविध पहलुओं को पेश किया जा रहा है।
यह महोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकगीतों, नृत्यों और कला प्रदर्शन के माध्यम से बिजनौर की धरोहर को संजोने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस महोत्सव के माध्यम से न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभाओं को प्रस्तुत करने का एक मंच प्राप्त हुआ है, बल्कि यह पूरे जिले और राज्य के सांस्कृतिक रंगों को भी दर्शाता है। उन्होंने समस्त जनपद वासियों से अनुरोध करते हुए आह्वान किया कि वे इस महोत्सव का पूरा आनंद लें और इसे सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।
‘बिजनौर महोत्सव” में ये  गणमान्य लोग रहे मौजूद | Bijnor News
महोत्सव के उद्घाटन समारोह में  पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, सीडीओ  पूर्ण बोरा, नगर पालिका अध्यक्ष इन्दिरा सिंह, एसडीएम  सदर अवनीश कुमार आदि अधिकारी, शहर के गणमान्यों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद  रहे।
यह भी पढ़ें:– Petrol and Diesel Prices: अपडेट हो गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिये…
जिले के हुक्मरान होश में आएं, किसानों को परेशान न करें: चौ. राकेश टिकैत
बिजनोर के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित भाकियू की महापंचायत में गरजे किसान नेता चौ. राकेश टिकैत | Bijnor News
सरकार का ईवीएम से गहरा नाता, सरकार की मौसी है ईवीएम
भाकियू जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब
बिजनौर (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Bijnor News: बिजनौर स्थित नुमाइश ग्राउंड में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने महापंचयत का आयोजन किया। जिसमें जनपद और आसपास के किसानों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बिजनौर जिला अध्यक्ष सोनू सत्यवीर चौधरी के नेतृत्व में इस महापंचायत का आयोजन हुआ।महापंचायत  की अध्यक्षता चौधरी महेंद्र सिंह एवं संचालन जिला मुख्य महासचिव विजय पहलवान ने किया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मण्डल अध्यक्ष बाबूराम तोमर के साथ सबसे पहले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उसके बाद भाकियू  संगठन के पदाधिकारियों ने  भाकियू प्रवक्ता  राकेश टिकैत को गदा देकर एवं शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। Bijnor News
]राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार और ईवीएम का बड़ा गहरा नाता है। ईवीएम सरकार की मौसी है। और जिले के हुक्मरान होश में आएं और  किसानों को परेशान न करें। आए दिन किसानों के साथ जनपद में कही ना कहीं कोई न कोई घटना होती रहती है, कभी किसान के बिजली के बिल को लेकर, तो कभी जमीनी विवाद के परेशान किया जाता है। तो कहीं जंगली जानवरों द्वारा किसने की फसलों को नष्ट कर दिया जाता है और किसान को मुआवजा तक नहीं दिया जाता है। अधिकारियों के ऑफिस  में किसानों के कागज पड़े धूल फांक रहे हैं।किसान को परेशान करना बंद करें। कहा कि  जिले में खूंखार गुलदार की बड़ी समस्या है। इससे अब तक कई जाने जा चुकी है, लेकिन सरकार और सरकार के अधिकारियों के जरिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
सिलसिला यहीं रहा तो मरने वाले का अंतिम संस्कार डीएम,एसपी कार्यालय में किया जाएगा: टिकैत
राकेश टिकैत  ने जिले के हुक्मरानों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगे भी सिलसिला यहीं रहा तो मरने वाले का अंतिम संस्कार अब डीएम और एसपी कार्यालय मेंकिया जाएगा। कहा कि  सरकार और सरकारी अधिकारी का नारा है पर्यावरण बचाओ परंतुइनके अधिकारी अगर एक भी पेड़ लगाते हैं, तो एक पेड़ को लगाने के लिए कई कई अधिकारी फोटो खिंचवाते हैं। पर्यावरण बचाओ मात्र एक जुमला रह गया है।
गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराएं: बाबूराम तोमर
भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि किसानों और मजदूरों को बेवजह परेशान न करे, अन्यथा किसान यूनियन  अधिकारियों का इलाज करना आता है। गन्ने का बकाया भुगतान जिला प्रशासन जल्द से जल्द कराएं । ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि जनपद में जंगली जानवरों की वजह से अब तकदर्जनों  जाने जा चुकी है, शासन-प्रशासन मौन है, नींद से जाग जाए। अगर जिले के किसान जाग गए तो फिर बड़ा आंदोलन होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन -प्रशासन की होगी।
महापंचायत में ये भाकियू पदाधिकारी और किसान रहे मौजूद | Bijnor News
महापंचायत में पश्चिमी यूपी अध्यक्ष पवन खटाना, धर्मवीर सिंह धनकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह, जिला अध्यक्ष अमरोहा डॉ चंद्रपाल सिंह, पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष अशोक, ऋषिपाल सिंह,पंकज चौधरी, जितेंद्र पहलवान, जिला उपाध्यक्ष चौधरी मुनेन्द्र सिंह, चौधरी महेंद्र सिंह, प्रमोद अहलावत, फराज खान, सौरभ काकरान, दिनेश कुमार, सत्यपाल सिंह, रामावतार चौहान, होशियार सिंह, गौरव काकरान, बेली भाटी, मनोज बालियान आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– दुनिया भर में गहराता जा रहा है जल संकट चिंता का विषय: रजनी
बिजनौर में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम, मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
बेटियां देश की शक्ति और शान : उमेश मिश्रा
बिजनौर (सच कहूँ /सरफराज अहमद)।  उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस धूम धाम  के साथ जनपद बिजनौर के  विकास भवन में मेधावी  बेटियों  को सम्मानित  कर मनाया गया। कार्यक्रम में डीएम उमेश मिश्रा, एसपी दिनेश सिंह और ज़िला पंचायत अध्यक्ष सोकेन्द्र प्रताप सिंह सहित जिले के  अफसर शामिल हुए। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर ,महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की मेधावी छात्राओं  को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर  डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि  शिक्षा एवं खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का प्रर्दशन करने वाली सभी मेधावी छात्राओं  को सम्मानित किए जाने पर बधाई।कहा कि बेटियां देश की शक्ति और शान है। उज्जवल भविष्य के साथ आगे बढ़े और लक्ष्य को प्राप्त करें। हाई स्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान पाने वाली  छात्राओं को दस- दस हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया । शिक्षा व खेलकूद क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को ट्रैक सूट टी-शर्ट, बैग और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
मेधावियों छत्राओं को दी बधाई,बढ़ाया हौसला
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने मेधावी बालिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें बहुत आगे जाना है और अपने माता-पिता एवं देश का नाम रोशन करना है।  कहा कि उनके साथ जिला प्रशासन ही नहीं बल्कि पूरी सरकार उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए तत्पर है।  प्रदेश सरकार मिशन शक्ति के तहत प्रदेश की बालिकाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए व्यावहारिक रूप से प्रयासरत है और उनकी सुरक्षा एवं उनको  आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रमों को संचालित कर रही है।
-महिलाओं की  सुरक्षा  पहली प्राथमिकता:दिनेश सिंह
एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि बेटियां देश की शक्ति और उसका सम्मान हैं।  प्रदेश सरकार ने इस बात को महसूस किया और महिला शक्ति कार्यक्रम के तहत उनको हर प्रकार से सुरक्षा उपलब्ध कराने और विकास की धारा से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया है।जोकि पूरा हो रहा है।  महिलाओं की सुरक्षा देना हमारी पहली प्राथमिकता है।  इसके सुखद परिणाम भी प्रत्यक्ष रूप से सामने आने लगे हैं।
-इन बालिकाओं को किया गया पुरस्कृत   बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिऐट की राज्य बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। अलीना परवीन व  कुमारी अक्षरा कौशिक को 10-10 हजार रुपए और  सबसे अधिक  अंक पाने  वाली छात्राओं को 5-5 हजार की पुरस्कार धनराशि और  सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया । इसी योजना के तहत शिक्षा एवं खेलकूद क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 20 बालिकाओं को ट्रैक सूट, टी शर्ट, डिक्शनरी, एक बैग एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
ये अधिकारी कार्यक्रम में रहे मौजूद इस मौके पर सीडीओ पूर्ण बोरा, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी एस कृष्णा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय यादव, डीसी एनआरएलएम ज्ञान सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेन्द्र मिश्र आदि  अधिकारी मौजूद थे।