Delhi News - Sach Kahoon Hindi
दिल्ली दुष्कर्म मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी आसिफ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Kalkaji Temple Rape Case: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद एक आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्तरी दिल्ली के जॉइंट पुलिस कमिश्नर विजय कुमार ने यह जानकारी दी।
जॉइंट पुलिस कमिश्नर विजय कुमार ने पत्रकारों को बताया, "कल शाम हमें एक पीसीआर कॉल मिली कि फरीदाबाद की एक 17 साल की लड़की दोस्त के साथ यहां आई थी। वे पहले एक मंदिर गए और फिर आस्था कुंज पार्क पहुंचे, जहां उन्हें तीन लोग मिले। इन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और पुलिस अफसरों व वकीलों जैसी भाषा में बात की। उन्होंने लड़के को पकड़ लिया और आरोप है कि लड़की के साथ एक-एक कर दुष्कर्म किया।"
जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया, "हमें लड़की से यह शिकायत मिली है। उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है। आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी, आसिफ को पकड़ा गया। दो और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनका नाम हेमंत है। हेमंत और उसके भाई से पूछताछ जारी है। हमारी ओर से पारदर्शी तरीके से जांच की जा रही है। तीनों एक दूसरे को जानते हैं। ये लोग एक दूसरे को कैसे जानते हैं यह जांच का विषय है।"
एडवोकेट जे.आर. धनखड़ नाम के एक शख्स ने दावा किया, "श्रीनिवासपुरी में मेरे दो बेटे रहते हैं। आज सुबह 7-8 बजे के बीच पुलिस उनके पास पहुंची और बोली कि हमारे साथ चलो। एक बच्चे ने मेरे को फोन किया कि पुलिस मुझे ले जा रही है। पुलिस की ओर से उनके साथ मारपीट की गई है। उनसे जबरदस्ती बयान लिए जा रहे हैं, यह किसी की कोई बड़ी साजिश है। इन लोगों ने दुष्कर्म किया है। मेरे बड़े बेटे का नाम एडवोकेट हेमंत सिंह है और छोटे का नाम मुकेश सिंह है।" एडवोकेट जे.आर. धनखड़ ने कहा, "हमारे बच्चों का करियर खराब करने के लिए किसी ने साजिश रची है। मुझे उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, बतौर वकील तो मिल सकता हूं। हमारा आरोपी आसिफ से कोई ताल्लुक नहीं है।
म्यूल बैंक खातों से साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
Mule Bank Account Fraud: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर पुलिस ने म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनी, जैद और घनी खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक मारुति सुजुकी ब्रेजा कार बरामद की है।
फर्जी रिफंड के नाम पर हुई थी ठगी:
मामले की शुरूआत मैनपुरी, उत्तर प्रदेश निवासी गोपाल कृष्ण से 47,971 रुपये की साइबर ठगी की शिकायत से हुई। उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर ड्राई फ्रूट्स का ऑनलाइन ऑर्डर किया था। बाद में ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर ऑर्डर डिलीवर न होने की बात कहते हुए रिफंड का झांसा दिया। उनके बताए निदेर्शों का पालन करने पर खाते से रकम निकल गई। Delhi News
बैंक ट्रेल से आरोपियों तक पहुंची पुलिस:
जांच में ठगी की रकम त्रिलोकपुरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते में पहुंचने का पता चला, जो आरोपी सनी के नाम पर था। पुलिस ने बैंक रिकॉर्ड, एटीएम निकासी, मोबाइल डाटा और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर सनी को गिरफ्तार किया। आगे की जांच में जैद और घनी खान की भूमिका सामने आई। दोनों दिल्ली से बैंक खाता खोलने की किट, एटीएम कार्ड और अन्य सामग्री एकत्र कर नेटवर्क तक पहुंचाने में कथित रूप से शामिल थे।
निजामुद्दीन से दबोचे गए दो आरोपी :
जैद और घनी खान को निजामुद्दीन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल ब्रेजा कार से दोनों दिल्ली आकर बैंक खाता खोलने संबंधी किट और अन्य सामग्री एकत्र करते थे। सभी तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब ठगी की पूरी रकम का ट्रेल खंगालने के साथ नेटवर्क से जुड़े अन्य म्यूल खातों और आरोपियों की पहचान में जुटी है। Delhi News
अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़ तीन ठिकानों पर छापेमारी में 23 गिरफ्तार
International Call Center Scam: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमी दिल्ली में साइबर पुलिस और स्पेशल स्टाफ ने संगठित साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मीनाक्षी गार्डन, अजय एन्क्लेव और कीर्ति नगर में एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने कथित अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटरों से जुड़े 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें संचालक, मैनेजर, कथित बैंकर और टेली-कॉलर शामिल हैं।
एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारी बनकर करते थे ठगी:
डीसीपी पश्चिम हर्षवर्धन वी. स्वामी, आईपीएस के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी अमेरिका, कनाडा और यूरोप के नागरिकों को एप्पल/आईओएस और माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी सहायता टीम का कर्मचारी बनकर कथित तौर पर ठगी का शिकार बनाते थे।
27 लैपटॉप समेत बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद:
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 27 लैपटॉप, 28 मोबाइल फोन, 11 राउटर, 36 हेडफोन, 25 एडॉप्टर और 79,200 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा थार और ग्रैंड विटारा कारें भी जब्त की गईं। डिजिटल उपकरणों में गूगल वॉयस, एक्स-लाइट, आई-बीम, माइक्रोसिप और अल्ट्राव्यूअर जैसे एप्लीकेशन, विदेशी नंबरों की कॉल हिस्ट्री, भुगतान संबंधी स्क्रीनशॉट और व्हाट्सऐप चैट मिले।
फर्जी पॉप-अप से शुरू होती थी ठगी:
जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी पॉप-अप और संदेशों के जरिए विदेशी नागरिकों को अनधिकृत खरीद, सदस्यता या सुरक्षा संबंधी समस्या का झांसा देते थे। इसके बाद टोल-फ्री नंबर के जरिए संपर्क कर खुद को तकनीकी सहायता कर्मचारी बताते और कथित समस्या दूर करने के नाम पर 149, 249 या 499 अमेरिकी डॉलर तक भुगतान मांगते थे।
डिजिटल साक्ष्यों से खुलेगा नेटवर्क का पूरा राज:
पुलिस के अनुसार भुगतान के लिए एप्पल गिफ्ट कार्ड अथवा जेडेल जैसे माध्यमों का इस्तेमाल कराया जाता था। बरामद डिजिटल उपकरणों की जांच जारी है। पुलिस नेटवर्क की पूरी संरचना और प्रत्येक आरोपी की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।
नंद नगरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 मामलों में वांछित आरोपी बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। दिल्ली के नंद नगरी क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम पहले से कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या के प्रयास, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे पांच मामलों में संलिप्त रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे और निशानदेही पर दो अवैध हथियार तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, नंद नगरी थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली थी कि 4 सितंबर को सी-ब्लॉक स्थित एक पार्क के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति पिस्तौल में कारतूस डालते हुए दिखाई दिया था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली।
सीसीटीवी फुटेज में हल्के नीले रंग की टी-शर्ट और काली टोपी पहने एक व्यक्ति हथियार लोड करता नजर आया। फुटेज में उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी दिखाई दिया। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटानी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संदिग्ध के भाई की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। उससे पूछताछ करने पर उसने फुटेज में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान अपने बड़े भाई रोहित उर्फ पॉली के तौर पर की। उसने पुलिस को यह भी बताया कि रोहित नशे का आदी है और परिवार ने 5 सितंबर को उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।
इसके बाद पुलिस टीम नशा मुक्ति केंद्र पहुंची। पूछताछ में रोहित ने सीसीटीवी फुटेज में हथियार लोड करते दिखाई देने वाले व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान स्वीकार की। उसने फुटेज में मौजूद दूसरे व्यक्ति के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो अवैध हथियार और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने जब आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला तो उसके खिलाफ पहले से पांच मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई। इनमें हत्या के प्रयास, लूटपाट और अवैध हथियार से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को अवैध हथियार कहां से मिले और सीसीटीवी फुटेज में उसके साथ नजर आ रहे दूसरे व्यक्ति की इस पूरे मामले में क्या भूमिका है। मामले की जांच जारी है।
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार से लापता तीन लड़कियों को ढूंढ निकाला
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi Police:  दिल्ली पुलिस ने बुधवार को हरिद्वार के गंग नहर इलाके से लापता हुई तीन लड़कियों को राजधानी के पहाड़गंज इलाके के एक होटल से ढूंढ निकाला और सुरक्षित बरामद कर लिया। इनमें 17 और 13 साल की दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं।
तीन लड़कियों के गायब होने की शिकायत के बाद, 8 सितंबर को हरिद्वार के गंग नहर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(3) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
इसके बाद यह जानकारी दिल्ली के नबी करीम पुलिस स्टेशन के एसएचओ के साथ साझा की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, लड़कियों का पता लगाने के लिए एक खास टीम बनाई गई।
इस खास टीम में एसआई नीरज राठी, हेड कांस्टेबल जगसोरन, कॉन्स्टेबल अमित और महिला कॉन्स्टेबल सुप्रिया शामिल थे।
रुड़की पुलिस से मिली लोकेशन की जानकारी और अन्य विवरणों के आधार पर टीम ने आरक्षण रोड और पहाड़गंज इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। स्थानीय लोगों और होटल के कर्मचारियों को लड़कियों की तस्वीरें दिखाई गईं और इलाके के कई होटलों की तलाशी ली गई।
पुलिस ने लड़कियों की संभावित लोकेशन का पता लगाने के लिए मोबाइल टावर लोकेशन और आईपी-आधारित जानकारी का भी विश्लेषण किया। इसके बाद तकनीकी निगरानी से टीम को तलाशी का सही इलाका तय करने में मदद मिली।
अभियान के दौरान, तीनों लड़कियां पहाड़गंज में आरक्षण रोड पर स्थित होटल केएम इंटरनेशनल में मिली और उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
लड़कियों से शुरुआती बातचीत के अनुसार, वे कथित तौर पर शादी के लिए परिवार के दबाव के कारण घर छोड़कर दिल्ली आई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे शादी से बचना चाहती थी, दिल्ली में नौकरी के मौके तलाशना चाहती थी और खुद पैसे कमाना चाहती थी। दिल्ली पहुंचने के बाद, वे पहाड़गंज इलाके के एक होटल में रुकी थी।
जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए तीनों को गंग नहर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को सौंप दिया गया। उत्तराखंड पुलिस के संबंधित अधिकारियों द्वारा आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार से लापता तीन लड़कियों को ढूंढ निकाला
Satya Niketan Building Collapse Update: सत्य निकेतन इमारत हादसा: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Satya Niketan Building Collapse Update: नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने पीजी संचालक सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस घटना के कारणों और इमारत में चल रहे निर्माण व मरम्मत कार्य की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक के बेटे महेश बंसल से पूछताछ के दौरान इमारत को लेकर अहम जानकारी सामने आई। महेश ने बताया कि अगस्त 2025 से यह भवन उसके दो कारोबारी साझेदारों शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज पर दिया गया था।
‘हॉस्टल डेज’ के नाम से चल रहा था पीजी
जांच में सामने आया है कि शुभम त्यागी और सुधांशु लीज पर ली गई इमारत में ‘हॉस्टल डेज’ नाम से लड़कों के लिए पीजी सुविधा संचालित कर रहे थे। हादसे के समय भवन में कई छात्र मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के परिवार की ओर से इमारत के रखरखाव की जिम्मेदारी महेश देखता था। महेश को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था और उसकी पुलिस हिरासत की अवधि बुधवार को समाप्त हो रही है। उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किए जाने की बात कही गई है।
पुलिस ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के कासगंज से उस लेबर कॉन्ट्रैक्टर को भी गिरफ्तार किया था, जो इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम संभाल रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में कॉन्ट्रैक्टर से पुलिस को पता चला कि हादसे वाले दिन बेसमेंट के फर्श पर काम चल रहा था। बताया गया कि बारिश के दौरान पिछले कई दिनों से वहां कचरा जमा हो रहा था, जिसके चलते फर्श की मरम्मत की जा रही थी। इसके साथ ही इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर भी काम किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि क्या अतिरिक्त व्यावसायिक जगह तैयार करने के लिए किए जा रहे बदलावों का इमारत की संरचना पर कोई असर पड़ा था।
हादसे में सात लोगों की हुई थी मौत
पुलिस के मुताबिक, ‘हॉस्टल डेज’ नाम से संचालित यह पांच मंजिला इमारत रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे ढह गई थी। घटना के वक्त भवन में कई छात्र मौजूद थे। हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक के परिवार, पीजी संचालन और मरम्मत कार्य से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच शुरू की। अब सुधांशु की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इमारत को पीजी के रूप में संचालित करने, रखरखाव और मरम्मत से जुड़े फैसलों में किस-किस की भूमिका थी।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इमारत में किस प्रकार के निर्माण या बदलाव किए गए थे और क्या इसके लिए जरूरी अनुमति ली गई थी। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई के साथ अन्य संभावित जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में 11 से 14 सितंबर तक बारिश को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Delhi NCR Weather: नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। मानसून की सक्रियता के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अगले कुछ दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 सितंबर से राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ तापमान में भी कमी आ सकती है। मौसम के लिहाज से 11 से 14 सितंबर का समय खास रहने वाला है। इस अवधि में दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश के कारण दिन के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है।
9 सितंबर को दिल्ली में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला रह सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 10 सितंबर को भी मौसम में बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
11 सितंबर से बारिश की शुरुआत
मौसम का रुख 11 सितंबर से बदल सकता है। इस दिन दिल्ली में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान गिरकर करीब 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री रहने की संभावना है। 12 सितंबर को बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दिन बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।13 सितंबर को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वहीं, 14 सितंबर को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की उम्मीद है। बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है।
चार दिनों में 5 डिग्री तक नीचे आएगा अधिकतम तापमान
पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 9 सितंबर को 35 डिग्री के आसपास रहने वाला अधिकतम तापमान 14 सितंबर तक करीब 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानी बारिश और बादलों के प्रभाव से दिन के तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण बारिश के दौरान तापमान कम होने के बावजूद उमस महसूस हो सकती है।
दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बने रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों को अगले कुछ दिनों में बदलते मौसम के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
दिल्ली में जर्जर इमारतों का कहर: कब तक जान गंवाते रहेंगे लोग? हर हादसे के बाद उठता है वही सवाल
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में देशभर से हजारों छात्र अपने सपनों को पूरा करने आते हैं। कोई इंजीनियर बनने का सपना लेकर घर से निकलता है तो कोई डॉक्टर, अधिकारी, शिक्षक या किसी बड़े संस्थान में नौकरी करने का। माता-पिता अपने बच्चों को घर से दूर भेजते वक्त सिर्फ एक उम्मीद रखते हैं कि उनका बच्चा सुरक्षित रहे और पढ़ाई पूरी करके एक दिन कामयाबी के साथ घर लौटे।
लेकिन जब घर से निकला बेटा या बेटी कभी वापस ही न लौटे, तो उस परिवार पर क्या गुजरती होगी, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। दिल्ली में सामने आ रहे इमारत गिरने के लगातार हादसे अब सिर्फ हादसे नहीं रह गए हैं। ये राजधानी की व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और निर्माण नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सत्य निकेतन हादसे ने फिर डराया
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पीजी के लिए इस्तेमाल की जा रही एक इमारत के अचानक ढहने की घटना ने लोगों को झकझोर दिया। इस इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र किराये के कमरे और पीजी में रहते हैं।
घटना के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लंबे समय तक राहत और बचाव अभियान चलाया गया। कई लोगों की मौत की खबर सामने आई, जबकि कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका बनी रही। यह सवाल भी महत्वपूर्ण है कि अगर इमारत पुरानी और जर्जर थी तो उसमें लोगों के रहने की अनुमति कैसे बनी रही? क्या समय-समय पर इसकी जांच की गई थी? और अगर इमारत में नियमों के खिलाफ निर्माण हुआ था तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
पुरानी इमारतें बनती जा रही हैं बड़ा खतरा
दिल्ली में जमीन की बढ़ती कीमत और लगातार बढ़ती आबादी के बीच पुरानी इमारतों पर अतिरिक्त निर्माण का चलन बढ़ा है। कई जगहों पर एक-दो मंजिल की इमारतें समय के साथ कई मंजिलों तक पहुंच जाती हैं।
ऐसे निर्माण में अगर संरचनात्मक सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जाए तो छोटी सी कमजोरी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। समस्या सिर्फ एक इमारत तक सीमित नहीं है। कई पुराने इलाकों में एक-दूसरे से सटी इमारतें और बेहद संकरी गलियां राहत एवं बचाव कार्य को भी मुश्किल बना देती हैं।
रोहिणी में तीन मजदूरों की गई जान
जुलाई 2026 में रोहिणी इलाके में चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई थी। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ था। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। इमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुकी थी। आशंका थी कि निर्माण कार्य में लगे मजदूर मलबे में दबे हो सकते हैं। काफी कोशिशों के बावजूद तीन मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकी। सवाल फिर वही था—निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की निगरानी कौन कर रहा था?
सैदुलाजाब में 6 लोगों की मौत
30 मई को साकेत-महरौली के पास सैदुलाजाब इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना भी सामने आई थी। बताया गया कि यह इमारत अवैध थी और गिरने के बाद इसका मलबा बगल में स्थित कैंटीन पर जा गिरा। कैंटीन में उस समय कई लोग मौजूद थे। हादसे में छह लोगों की मौत की खबर सामने आई, जबकि कई लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। यह घटना इस बात की गंभीर चेतावनी थी कि अवैध निर्माण केवल नियमों का उल्लंघन नहीं होता, बल्कि किसी दिन लोगों की जान पर भी भारी पड़ सकता है।
वेलकम में जर्जर इमारत बनी मौत का कारण
जुलाई 2025 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला जर्जर इमारत ढह गई थी। इमारत पुरानी और कमजोर बताई गई थी और उसमें कई लोग रहते थे। इमारत के अचानक गिरने से कई परिवारों की जिंदगी बदल गई। घटना के बाद फिर सवाल उठा कि अगर किसी इमारत की हालत खतरनाक थी तो उसे पहले ही खाली क्यों नहीं कराया गया?
पहाड़गंज में तीन मजदूरों की मौत
17 मई 2025 को पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमारत का बेसमेंट ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। तेज आंधी और बारिश के बाद निर्माण स्थल की दीवार कमजोर हुई और हादसा हो गया। इन मजदूरों के परिवारों के लिए यह सिर्फ एक खबर नहीं थी। किसी के बच्चे ने अपना पिता खोया, किसी पत्नी ने अपना जीवनसाथी और किसी परिवार ने अपने घर का कमाने वाला सदस्य।
मुस्तफाबाद हादसे में गई 11 लोगों की जान
18 अप्रैल 2025 को मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन को लेकर सवाल उठे और कार्रवाई का भरोसा दिया गया। लेकिन सवाल यह है कि अगर किसी इलाके में अवैध निर्माण हो रहा था तो प्रशासन को इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं हुई?
आखिर हादसे के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम?
दिल्ली में इमारत गिरने की घटनाओं की यह लंबी सूची एक बेहद गंभीर सवाल खड़ा करती है। आखिर प्रशासन की नजर अवैध या जर्जर इमारतों पर तब क्यों जाती है, जब कोई हादसा हो जाता है? हर घटना के बाद जांच के आदेश, मुआवजे और कार्रवाई की बातें होती हैं। लेकिन किसी परिवार ने अगर अपना सदस्य खो दिया तो उसके लिए मुआवजा उस नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता।
जरूरत इस बात की है कि जर्जर और अवैध इमारतों की पहचान हादसे से पहले हो। नियमित निरीक्षण हो, खतरनाक इमारतों को समय रहते खाली कराया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निर्माण के शुरुआती चरण में ही कार्रवाई हो।
सवाल सिर्फ इमारतों का नहीं, लोगों की जिंदगी का है
दिल्ली देश की राजधानी है। यहां देशभर से छात्र पढ़ने आते हैं, मजदूर रोजी-रोटी कमाने आते हैं और लाखों परिवार बेहतर जिंदगी की तलाश में रहते हैं। इन लोगों की सुरक्षा किसी भी विकास परियोजना से कम महत्वपूर्ण नहीं हो सकती। इमारतें दोबारा बनाई जा सकती हैं, सड़कें फिर बन सकती हैं, कारोबार दोबारा खड़ा हो सकता है, लेकिन किसी इंसान की जिंदगी वापस नहीं लाई जा सकती। इसलिए अब जरूरत हादसे के बाद मलबा हटाने की नहीं, बल्कि हादसा होने से पहले खतरा हटाने की है। यही प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी है और दिल्ली के लोगों का सबसे बड़ा सवाल भी।
Delhi Building Collapse Update: दिल्ली इमारत हादसे के बाद MCD का बड़ा फैसला, बगल की 'खतरनाक' इमारत गिराने का आदेश जारी
Delhi Building Collapse Update: नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत ढहने की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने उससे सटे एक अन्य मकान को गिराने का आदेश जारी किया है। निगम ने मकान नंबर-13 को खतरनाक और जर्जर स्थिति में पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की है।
एमसीडी के नोटिस के अनुसार, दिल्ली नगर निगम अधिनियम की धारा 348 के तहत जारी आदेश में संपत्ति मालिक को तीन दिन के भीतर भवन हटाने का निर्देश दिया गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन नहीं होने पर वह स्वयं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकती है। ऐसी स्थिति में खर्च की वसूली संपत्ति कर के बकाये के रूप में की जाएगी। नोटिस में कहा गया है कि मकान में लोग रह रहे थे और उसकी स्थिति वहां रहने वालों, राहगीरों तथा आसपास के लोगों के लिए खतरा बन सकती थी। निगम के कार्यकारी अभियंता ने संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है।
मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी
सत्य निकेतन में रविवार दोपहर बहुमंजिला इमारत गिरने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर अभियान चला रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों की तलाश, घायलों को सहायता और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Delhi Crime News: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, दहशत का माहौल
नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक इन्वेंटर बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री में 19 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को रविवार रात करीब 10:15 बजे जेपीसी अस्पताल से सूचना मिली थी कि चाकू लगने से घायल एक युवक को अस्पताल लाया गया है। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, साहिल चौहान बांगर की गली नंबर 4 स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और वहीं रहता था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में काम करने वाले एक साथी कर्मचारी ने कथित तौर पर साहिल पर चाकू से हमला किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। जाफराबाद थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने संदिग्ध की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं। हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
मयूर विहार फेस-3 में युवक की पीट-पीटकर हत्या
पूर्वी दिल्ली। न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के मयूर विहार फेस-3 इलाके में रविवार सुबह एक युवक की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, करीब पांच बजे कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत पाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पहचान स्थापित करने के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से जानकारी का मिलान किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आपसी रंजिश, लूटपाट या किसी अन्य विवाद की आशंका समेत कई पहलुओं पर काम कर रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने जताई चिंता; बचाव अभियान जारी
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत गिरने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चिंता जताई है। इसके साथ ही अधिकारी बचाव कार्य पर नजर रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना चिंतनीय है। डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, सीएटीएस और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं। एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।" उन्होंने कहा, "हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "घटना से बहुत दुख हुआ है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। अभी हमारा ध्यान लोगों की जान बचाने और मौके पर हरसंभव मदद पहुंचाने पर है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।"
मंत्री आशीष सूद ने एक्स पर लिखा, "दक्षिण पश्चिम दिल्ली में सत्य निकेतन के पास इमारत गिरने की घटना को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव और राहत कार्य जारी हैं और हमारी टीमें हर जरूरी मदद पहुंचाने के लिए जमीन पर काम कर रही हैं।संबंधित टीमों को निर्देश दिया है कि वे वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं।"
वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इमारत गिरने की हृदयविदारक घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबे में फंसे सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें जल्द से जल्द सकुशल उनके परिवारों के बीच पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
दिल्ली फायर ब्रिगेड ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी रविवार दोपहर 1:30 बजे मिली। दोपहर 1:50 बजे स्टेशन ऑफिसर (एसटीओ) नरेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना दी कि एक इमारत गिर गई है और कुछ लोग उसके नीचे फंसे हुए हैं। इसके बाद, एक एसडब्ल्यूटी, एक बिग फायर टेंडर (बीएफटी), एक ऑफिसर-इन-चार्ज, डीओ मुकेश वर्मा और एसटीओ मनोज को घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।
Delhi Crime News: नरेला में तीन हमलावरों ने की जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में गुरुवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। वारदात करीब सुबह 7 बजे बांकनेर क्षेत्र में एक जिम के बाहर हुई। हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाया और गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। Delhi Crime News
मृतक की पहचान 42 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। वह हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र स्थित नाहरी गांव के रहने वाले थे। प्रमोद कुमार प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े थे और मुकुल प्रॉपर्टी का संचालन करते थे। नाहरी गांव में उनका मुकुल गार्डन नाम से बैंक्वेट हॉल भी बताया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार सुबह जिम के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उन पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। गोली लगने से प्रमोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के सामने फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है।पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या से पहले आरोपियों ने मृतक की गतिविधियों पर नजर रखी थी या नहीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई। Delhi Crime News
रोहिणी में लूट और हत्या के मामले की भी चर्चा
नरेला की इस घटना से एक दिन पहले दिल्ली के रोहिणी इलाके में लूट और हत्या का मामला सामने आया था। इस घटना में करीब 60 वर्षीय राकेश खन्ना की मौत हुई थी। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे तीन आरोपी घर के भीतर दाखिल हुए थे, जबकि उनका एक साथी बाहर निगरानी कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने वारदात से पहले घर की रेकी की थी। कथित तौर पर यह रेकी 30 अगस्त को की गई थी। वारदात के दौरान घर से करीब 1.5 लाख रुपये नकद और सोने के कुछ आभूषण ले जाने की बात सामने आई है।
रोहिणी मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिमरन तनेजा, चिराग और पारस के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय सिमरन तनेजा मृतक की भतीजी है और जांच में उसे कथित तौर पर साजिश की मुख्य आरोपी के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, आरोपियों की भूमिका और वारदात के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। नरेला हत्याकांड में फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारण का पता लगाने में जुटी है। Delhi Crime News