Aam Aadmi Clinics - Sach Kahoon Hindi

Punjab Government News: आम आदमी क्लीनिकों का नया कीर्तिमान, पिछले 2 सालों में 2 करोड़ लोगों ने करवाया मुफ्त इलाज
सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध | Punjab Government News

आम आदमी क्लीनिक में रोजाना 58 हजार से अधिक मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाएं, लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं के खर्चे में 1030 करोड़ की कटौती आई: डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Aam Aadmi Clinics: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में प्रारंभिक स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए शुरू किए गए ‘आम आदमी क्लीनिक’ प्रॉजैक्ट ने एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है, क्योंकि महज दो सालों में आऊटपेशैंट विभाग (ओपीडी) में मरीजों की आवक अब दो करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। Punjab Government News

आज इस अहम उपलब्धि को सांझा करते पंजाब के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने खुलासा किया कि 15 अगस्त, 2022 से अब तक राज्य में 2 करोड़ से अधिक मरीजों ने 842 आम आदमी क्लीनिकों से मुफ्त इलाज प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में मौजूद कुल 842 आम आदमी क्लीनिक में से 312 शहरी क्षेत्रों में व 530 ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यशील हैं, जहां मुफ्त इलाज के अलावा 80 किस्मोंं की मुफ्त दवाईयों की उपलब्धता व 38 किस्मों की मुफ्त जांच (डायग्नोस्टिक टैस्ट) की सुविधा दी जाती है।

ओपीडी सेवाएं लेने वालों में महिलाओं की 55 फीसद आमद, लिंग-निष्पक्ष स्वास्थ्य सुविधाओं का संकेत: स्वास्थ्य मंत्री

आम आदमी क्लीनिकों में लोगों की आवक संबंधी जानकारी देते हुए, डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यह क्लीनिक रोजाना लगभग 58,900 मरीजों को सेवाएं प्रदान करते हैं, जिसका मतलब है कि औसतन, हर एक क्लीनिक में रोजाना 70 मरीज आते हैं। यह आंकड़ा बड़ा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मरीजों को उच्च स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए क्लीनिकों की कुशलता व समूह प्रबंधन को दर्शाता है। Punjab Government News

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि क्लीनिकों में आने वाले 2 करोड़ लोगों में, 90 लाख की आवक नई है, जो क्लीनिकों की व्यापक पहुंच को दर्शाती है, जबकि 1.10 करोड़ लोगों ने रीविजट (दोबारा पहुंच) की है, जो मरीजों के विश्वास व संतुष्टि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों से राज्य के लोगों के आर्थिक पहुँच से बाहर स्वास्थ्य खर्च को 1030 करोड़ रुपये की बड़ी राशि तक घटाने में सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि ओपीडी रीविजट (दोबारा पहुंच) में 55 फीसद संख्या महिलाओं की है, जो कि लिंग-निष्पक्ष स्वास्थ्य संभाल की तरफ एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है। यह क्लीनिक बड़ी सर्कियता से सभी के लिए बराबर पहुंच को यकीनी बना रहे हैं।

इसके अलावा 11.20 फीसद रीविजट (दोबारा पहुंच) बच्चों व किशोरों (0-12 आयु वर्ग) के वर्ग की है, जबकि महत्वपूर्ण 68.86 फीसद रीविजट (दोबारा पहुंच) बालिगों (13-60 आयु वर्ग) की है। इसके अलावा, 19.94 फीसद रीविजट (दोबारा पहुंच) स्वास्थ्य संबंधी वरिष्ठ नागरिकों (60 से अधिक) द्वारा की जाती है। यह हर आयु की आबादी की स्वास्थ्य संभाल जरूरतों को पूरा करने के लिए आम आदमी क्लीनिक के समर्पण व कुशलता को दर्शाती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हर क्लीनिक आईटी बुनियादी ढांचे से परिपूर्ण है, जिससे रजिस्ट्रेशन, डॉक्टरी सलाह, जांच व डॉक्टरी तजवीज (प्रिसक्रिपशन) के मुकम्मल तौर पर डिजीटाईज करने को यकीनी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:– IPL News: आईपीएल की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को होगी सऊदी अरब में

आम आदमी क्लीनिक में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं : सिविल सर्जन
अभी तक जिले के क्लीनिक डेढ़ लाख से ऊपर लोगों ने लिया लाभ | Fazilka News

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। जिले में नए बने आम आदमी क्लीनिक (Aam Aadmi Clinic) लोगों को बढ़िया स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे है और सरकार की उम्मीदों पर आम आदमी क्लीनिक खरे साबित हो रहे है। क्लीनिक पर डॉक्टरी सलाह के साथ टैस्ट आदि फ्री हो रहे है। यह बात सिविल सर्जन डॉक्टर सतीश गोयल ने आम आदमी क्लीनिक द्वारा लोगों को मिल रही सेहत सहुलतों के बारे में कही। Fazilka News

इस दौरान उन्होंने स्टाफ की तरफ से दी जा रही सेवाएं के प्रति संतुष्ट जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से जिस मकसद से आम आदमी क्लीनिक खोले थे उसमें वह कामयाब हुए है। जहां लोगों को दवाइयां और टेस्ट की सुविधा लोगों को मुफ्त मिल रही है और क्लीनिक लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे है। क्लीनिक पर दवाइयों की कोई कमी नहीं है और लोगों को सभी जरुरी दवाइया मुफ्त मिल रही है।

उन्होंने कहा कि अभी जिले में कुल 23 आम आदमी क्लिनिक चल रहे है जिसमे डॉक्टर, फार्मेसी अफसर और क्लीनिकल असिस्टेंट को लगाया गया है। जिसमें अभी शुरुआती समय में ही लोगों का क्लीनिक पर विश्वास बनने लगा और नए खुले क्लीनिक में अभी तक 172353 मरीजों की ओपीडी हुई और 28220 लोगों के खून के टेस्ट किए गए है।

उन्होंने स्टाफ से अपील की है मरीजों के लिए दवाइया और जरुरी सामान की कोई कमीं नही आने पाए और हर अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करे ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का जोर लोगो को बढ़िया स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर है ताकि लोगों को छोटी मोटी तकलीफ के लिए सिविल अस्पताल या प्राइवेट हस्पताल न जाना पड़े बल्कि क्लिनिक पर ही डॉक्टरी जांच टेस्ट और दवाइया मिल सके जिसके तहत लोगों के लिए आम आदमी क्लीनिक वरदान साबित हो रहे है। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– स्वच्छता कायम रखने के लिए करें हर संभव प्रयास, लोगों को सहयोग के लिए करें जागरूक: उपायुक्त

सीएम मान ने 76 और आम आदमी क्लीनिक किए शुरू
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पहल के लिए भगवंत मान और पंजाब के लोगों को दी बधाई

राज्य में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या हुई 659

धूरी/संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने सोमवार को भारत की आजादी की 76वीं वर्षगाँठ के अवसर पर 76 नए आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी एक ट्वीट जारी कर इस मील का पत्थर साबित होने वाले कदम के लिए मुख्यमंत्री और पंजाब के लोगों को मुबारकबाद दी और कहा कि लोगों के कल्याण के लिए यह ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की को अब कोई नहीं रोक सकेगा, क्योंकि राज्य के लोगों ने अपने बेहतर भविष्य के लिए भगवंत मान सरकार को चुना है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की को अब कोई नहीं रोक सकेगा, क्योंकि राज्य के लोगों ने अपने बेहतर भविष्य के लिए भगवंत मान सरकार को चुना है।यहां आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित करने के बाद में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि लोगों को मानक स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर में ही मुहैया करवाने के लिए यह स्वास्थ्य क्रांति के नए युग की शुरूआत है। उन्होंने कहा कि लोगों को मुफ़्त दवाएं मुहैया करने के साथ-साथ यह क्लीनिक 41 तरह के टैस्ट मुफ़्त करने की सेवा भी दे रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि तंदुरुस्त स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ-साथ इस कदम से लोगों का जीवन लम्बा करने में मदद मिलेगी।

वहीं सीएम (Bhagwant Mann) ने कहा कि आने वाले दिनों में जिलों में खाली पड़े अधिकारियों के पद भरे जाएंगे और हैड्डक्वार्टरों से अधिकारियों की तैनाती फील्ड में की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को जिलों में काम अलॉट किया जाएगा, जिससे लोगों का कल्याण सुनिश्चित बने। मान ने कहा कि उन्होंने पहले ही ऐसे अधिकारियों की डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरीटेंडैंट आॅफ पुलिस के तौर पर तैनाती की है, जो लोगों के कल्याण के लिए काम करने के लिए जाने जाते हैं।

सीएम मान  (Bhagwant Mann) ने कहा कि राज्य सरकार की पुरजोर कोशिशों से पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नए युग की शुरूआत हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब कैंसर का मानक इलाज उपलब्ध है, जिस कारण अब इलाज के लिए लोगों को अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य से पहले बीकानेर कैंसर अस्पताल के लिए खचाखच भरकर चलने वाली कैंसर ऐक्सप्रैस रेलगाड़ी अब खाली जाती है, क्योंकि लोगों को अब पंजाब में ही इलाज की सुविधा मिल रही है।

सीएम मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि राज्य में सड़क हादसों पर रोक लगाने और सड़कों पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पंजाब सरकार ने ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि अपनी तरह की यह पहली विशेष फोर्स पंजाब में रोजाना के घटने वाले सड़क हादसों में जाने वाली कीमती जानें बचाने के लिए अहम भूमिका निभाएगी। मान ने कहा कि इस फोर्स को सड़क हादसों पर रोक लगाने के साथ-साथ गलत ड्राईविंग और सड़कों पर वाहनों की गतिविधि को सुचारू करने का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि इससे थानों में तैनात मुलाजिमों से काम का बोझ घटेगा।

यह भी पढ़ें:– नूंह हिंसा भडक़ाने में यूट्यूबर की रही भूमिका, 80 हिरासत में

लुधियाना को कल मिलेंगे 24 और आम आदमी क्लीनिक
सीएम मान लाईव स्ट्रीमिंग के जरिए करेंगे उद्घाटन | Ludhiana News

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। औद्योगिक शहर लुधियाना को चौथे राऊंउ में 24 और आम आदमी क्लीनिकों का तोहफा मिलने जा रहा है। इससे लुधियाना में आम आदमी क्लीनिकों (Aam Aadmi Clinics) की संख्या बढ़कर 75 हो जाएगी, क्योंकि यहां पहले ही 51 क्लीनिक लोगों को समर्पित किए जा चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 नये आम आदमी क्लीनिकोंं का सीएम भगवंत मान लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये 14 अगस्त को उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद इनको लोगों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। Ludhiana News

सीएम मान ने उद्घाटन किए जाते समय हलका विधायक अपने-अपने क्षेत्र के मौहल्ला क्लीनिकों में मौजूद रहेंगे। जहां एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से लाईव होकर लोगों को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब में खोले जा रहे मौहल्ला क्लीनिकों में 100 से अधिक टैस्टों की सुविधा भी मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा इन क्लीनिकों में हर तरह का इलाज भी मुफ्त किया जा रहा है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– नूंह में फिर ब्रजमंडल यात्रा की तैयारी या दोबारा हिंसा की बारी?

सीएम मान 76वें स्वतंत्रता दिवस पर 76 और आम आदमी क्लीनिक लोगों को करेंगे समर्पित: डॉ. सिंह
एक साल में 583 आम आदमी क्लीनिकों में 44 लाख से अधिक लोगों ने करवाया इलाज, 20 लाख से अधिक हुए मुफ्त टेस्ट | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा पंजाब को सेहतमंद और बीमारियों से मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरु किए गए आम आदमी क्लीनिकों का लगभग एक साल पूरा हो गया है और एक साल से भी कम समय में इन क्लीनिकों से 44 लाख से अधिक मरीज लाभ ले चुके हैं और 20 लाख से अधिक मरीजों के मुफ़्त टैस्ट किए गए हैं। यह जानकारी आज यहाँ पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी। Chandigarh News

जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले साल 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 75 आम आदमी क्लीनिक राज्य के लोगों को समर्पित किए थे, जिसके साथ अब राज्य में 583 आम आदमी क्लीनिक हो गए हैं। इन 583 आम आदमी क्लीनिकों में से 180 आम आदमी क्लीनिक शहरी क्षेत्रों में जबकि 403 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। आज यहाँ पंजाब भवन में प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के विनम्र प्रयास को राज्य के लोगों द्वारा भरपूर स्वीकृति मिली है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी क्लीनिकों की सफलता के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 अगस्त, 2023 को 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को और 76 आम आदमी क्लीनिक समर्पित करेंगे, जिसके साथ इनकी कुल संख्या 659 हो जाएगी। Chandigarh News

उन्होंने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों के लिए 80 प्रकार की दवाएँ और 38 तरह के टैस्ट मुफ़्त किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के दौरान मरीजों को 20 लाख से अधिक मुफ़्त टैस्ट और दवाएँ मुहैया करवाई गई हैं, जिनकी कीतम लगभग 30.25 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि हरेक क्लीनिक में एक मेडिकल अफसर, फार्मासिस्ट, क्लीनिक असिस्टेंट और दर्जा-4/ हैल्पर मौजूद होता है। सभी क्लीनिक आई.टी. आधारित हैं और हरेक क्लीनिक में मेडिकल अफसर, फार्मासिस्ट और क्लीनिक असिस्टेंट के लिए 1-1 टैबलेट की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मरीजों की रजिस्ट्रेशन, दवा लिखनी और दवाओं का वितरण इन टैबलेट्स के द्वारा ही की जा रही है।

‘सीएम की योगशाला’ सरकार की शानदार पहल | Chandigarh News

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में ‘सीएम की योगशाला’ शुरु करके पंजाब सरकार ने एक शानदार पहल की शुरुआत की है, जो बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राज्य में रोजाना लगाए जा रहे 281 योग कैंपों में 7000 से अधिक लोग ‘सीएम की योगशाला’ का लाभ ले रहे हैं और अब इन कैंपों की संख्या बढ़ाकर 1000 कर दी जाएगी, जिससे 25000 से अधिक लोग इसका लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरु की ‘हर शुक्रवार, डेंगू ते वार’ मुहिम को भी लोगों द्वारा भरपूर स्वीकृति मिल रही है।

यह भी पढ़ें:– घेवर खाने से महिला समेत 10 बच्चे बीमार

उपायुक्त ने शहर में चल रहे आम आदमी क्लीनिकों का औचक निरीक्षण
शहर में पशुओं की समस्या शीघ्र हल होगी : डीसी | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मोहल्ला क्लीनिकों का आज जिला उपायुक्त ने औचक निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया और जरुरी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।

जानकारी के अनुसारी डीसी डॉ. सेनू दुग्गल ने गली नंबर छह पटेल पार्क में बने आम आदमी क्लीनिक का दौरा करते हुए वहां का हाजिरी रजिस्टर चैक किया तो वहां पर दो कर्मचारी कैजुअल लीव पर थे जबकि डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ मौजूद था और सभी प्रकार की दवाएं पूरी थी। उन्होंंने बताया कि क्लीनिक में लगा आर ओ सिस्टम सही रुप से काम नहीं कर रहा था जिस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिस पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कोयहां पर आर ओ सिस्टम सही करवाने के निर्देश दिए। Abohar News

इसके अलावा उन्होंने नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे आभा स्क्वेयर सिटी, लाईब्रेरी, बस स्टेंड के निर्माण कार्य का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के निर्माण का कार्य करीब 2 माह में पूरा हो जाएगा। इधर शहर में बेसहारा पशुआें की समस्या पर डीसी ने बताया कि जिला फाजिल्का के स्लेमशाह में 10 एकड़ में सरकारी गौशाला बनी हुई है जहां पर करीब 700 पशुआें का रख रखाव किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही इस गौशाला के लिए अबोहर नगर निगम ने 25 लाख और फाजिल्का नगर परिषद् की ओर से 25 लाख रुपए जारी किए गए हैं। अबोहर शहर में पशुआें की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। अंत में उन्होंने सभी शहरवासियों से शहर को साफ सुथरा रखने की अपील की। Abohar News

यह भी पढ़ें:– Home Remedy For High BP: हाई ब्लड प्रेशर को बिना दवा के कंट्रोल करें

आम आदमी क्लीनिकों पर पांच साल तक के बच्चों की आधार नामांकन करने के निर्देश
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने बुधवार को निर्देश जारी कर आम आदमी क्लीनिकों में पाँच साल तक के बच्चों की आधार कार्ड दर्ज करने के लिए कहा है। Chandigarh News

जंजूआ ने आज यहाँ आधार कार्ड प्रोजेक्ट के अधीन अलग-अलग गतिविधियों की प्रगति का जायजा लेने के लिए बुलाई यू.आई.डी. कार्यान्वयन कमेटी की बैठक में कहा कि पंजाब आधार कवरेज में देश में पाँचवें स्थान पर है। अब ध्यान बच्चों के आधार बनाने पर केंद्रित है जहाँ कवरेज केवल 44 फीसदी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्य निवासियों को बेहतर सेहत सहूलियत देने के लिए 580 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं जिनमें बड़ी संख्या लोग अपना इलाज करवा रहे हैं। क्लीनिक आने वाले मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुए अब बच्चों की आधार नामांकन बढ़ाने के लिए यहाँ भी आधार दर्ज करवाने की सुविधा देने का फैसला किया है। Chandigarh News

मुख्य सचिव ने स्कूल शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग को भी निर्देश दिए कि आंगणवाड़ी और स्कूलों में आ रहे बच्चों के आधार बनाने के काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरुक किया जाए कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, घर का पता आदि अपडेट किया जाए।

खाद्य एवं नागिरक आपूर्ति विभाग के सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह ने कमेटी को विस्तार में आधार प्रोजेक्ट की वकालत दी। उन्होंने बताया कि केवल 5-7 और 15-17 साल के बच्चों के लाजिमी बायोमैट्रिक अपडेट की सुविधा मुफ़्त है। इसलिए रजिस्ट्रार यू.आई.डी. पंजाब की तरफ से इस उम्र के बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट शत-प्रतिशत करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यू.आई.डी.ए.आई. क्षेत्रीय दफ़्तर चंडीगढ़ की उप महानिदेशक भावना गर्ग ने बताया कि व्यस्क आबादी पहले ही आधार में कवर की हो चुकी है। मुख्य ध्यान बच्चों पर केंद्रित करने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि 14 सितम्बर, 2023 तक कोई भी नागरिक, जिसने पिछले दस साल के दौरान अपना आधार कभी अपडेट नहीं करवाया, वह आधार में आॅनलाइन डाक्यूमेंट अद्यतन मुफ़्त में कर सकता है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– 3डी सरकार पर अमित शाह को पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र हुड्डा का जवाब

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी
मान, केजरीवाल शुक्रवार 80 नये आम आदमी क्लीनिक लोगों को करेंगे समर्पित

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं दिल्ली के (Aam Aadmi Clinic) मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कल (शुक्रवार) लुधियाना में 80 आम आदमी क्लीनिक राज्य निवासियों को समर्पित करेंगे। एक आधिकरिक प्रवक्ता ने बताया कि इससे राज्य में तकरीबन 580 आम आदमी क्लीनिक लोगों को मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कार्यशील हो जाएंगे।

गौरतलब है कि पहले पड़ाव में 100 क्लीनिक, दूसरे पड़ाव (Aam Aadmi Clinic) में 404 और अब 80 क्लीनिक राज्य की सेवा में समर्पित किये जाएंगे। आम आदमी क्लीनिक मुख्यमंत्री की स्वप्नमयी योजना हैं, जो लोगों की भलाई के साथ उनकी सबसे प्रमुख प्राथमिकता है और यह क्लीनिक पहले ही लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में कारगर सिद्ध हो रहे हैं। अब तक राज्य भर में 25.63 लाख मरीज इन आम आदमी क्लीनिकों में जाकर इलाज करा चुके हैं।

इसी तरह इन क्लीनिकों पर कुल 41 किस्म के टेस्ट मुफ़्त किये (Aam Aadmi Clinic) जा रहे हैं और 30 अप्रैल तक 1.78 लाख मरीज यह टेस्ट करा चुके हैं। इसके इलावा इन क्लीनिकों ने राज्य में अलग-अलग बीमारियों की जांच करने और उनका प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए डाटाबेस तैयार करने में सरकार की मदद की है। इनक्लीनिकों में मरीजों को कुल 80 दवाएं मुफ़्त दी जा रही हैं। प्रवक्ता ने बताया कि दवाओं का ज्यादा प्रयोग बी. पी., शुगर, चमड़ी की बीमारियों, अलग-अलग मौसम के दौरान फैलती बीमारियों जैसे वायरल बुखार और अन्य के लिए होता है।

पंजाब में जल्द खुलेंगे 142 नए आम आदमी क्लीनिक
भगवंत मान सरकार का जनता के लिए एक और बड़ा कदम

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया ऐलान

होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार आमजन के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है। आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव आया है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए अब सब डिविजन व जिला अस्पतालों में और अधिक सुविधाएं देकर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में जल्द ही 142 और नए आम आदमी क्लीनिक खोले जाएंगे। उक्त विचार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मेडिकल शिक्षा व अनुसंधान और चुनाव मामलों के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह रविवार को गढ़शंकर के नजदीकी गाँव रुडकी खास में व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें:– शिक्षा क्रांति सेमिनार का आयोजन

सरकार ने लोक हितैषी बजट पेश किया

स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने लोक हितैषी बजट पेश किया है, जिसका हर वर्ग को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंजाब में अब तक 504 आम आदमी क्लीनिक स्थापित कर दिए गए हैं और मार्च के अंत तक 142 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। आम आदमी क्लीनिक खुलने से लोगों को काफी लाभ पहुंचा है, क्योंकि यहां प्राथमिक जांच के अलावा लैब टैस्ट फ्री किए जाते हैं। इसके अलावा दवाईयां भी नि:शुल्क दी जा रही है।

फरिश्ता स्कीम पंजाब में होगी लागू

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फरिश्ता स्कीम पंजाब में लागू होने जा रही है। जिसके अंतर्गत पंजाब का या पंजाब के बाहर का कोई भी व्यक्ति अगर सड़क दुर्घटना में घायल होता है, तो घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाने वाले व्यक्ति को पंजाब सरकार फरिश्ता मानते हुए उसे 2000 रुपए सम्मान राशि देगी और उससे किसी भी तरह की कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। इसके अलावा घायल का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा चाहे उसे प्राइवेट अस्पताल में ही क्यों न दाखिल करवाया गया है, सारा इलाज का खर्चा पंजाब सरकार वहन करेगी। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए सीएम की योगशाला शुरू की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सीएम मान, केजरीवाल ने 400 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार हरेक क्षेत्र का व्यापक विकास करके सेहतमंद और रंगला पंजाब बनाने के लिए निरंतर अग्रसर है। सीएम मान ने शनिवार को यहाँ एक कार्यक्रम के दौरान 400 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किया। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस नेक कार्य के लिए पुख़्ता व्यवस्था करनी शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, जिनके जल्द ही सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें:– देश में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या में हुई वृद्धि

उन्होंने कहा कि लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए 100 आम आदमी क्लीनिक 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को समर्पित किए गए थे। ये क्लीनिक लोगों को लगभग 100 क्लीनिकल टेस्टों के साथ 41 हेल्थ पैकेज दे रहे हैं। अगस्त महीने से राज्य में चल रहे 100 आम आदमी क्लीनिकों से अब तक 10.26 लाख लोगों ने मुफ़्त इलाज करवाया। इन क्लीनिकों में 1.24 लाख मरीजों के मुफ़्त टेस्ट किए गए। अब राज्य में कुल 500 मोहल्ला क्लीनिक हो गए हैं।

आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल का पवित्र धरती पर स्वागत करते हुए मान ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व से पंजाब ने यह लोक हितैषी प्रयास किया है। दिल्ली सरकार ने इस लोक-हितैषी पहल के लिए दिशा प्रदान की थी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को बहुत लाभ हुआ था। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सुधार के लिए अब अन्य राज्य भी इस मॉडल को अपना रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए ऐतिहासिक लोक हितैषी फैसले लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हक में बड़ा फतवा देकर पंजाब के लोगों ने इतिहास सृजन किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।