Faridabad News - Sach Kahoon Hindi

ई-रिक्शा के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत
फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: सेक्टर-31 में रविवार शाम गली में साइकिल चला रहे 7 वर्षीय सक्षम की ई-रिक्शा के नीचे दबने से मौत हो गई। पानी की बोतलों से लदा ई-रिक्शा बच्चे की साइकिल से टकराने के बाद उसे बचाने के प्रयास में सड़क के रैंप पर चढ़ा और पलट गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को पकड़कर पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

बदला लेने के लिए बनाया गैंग, हथियारों सहित तीन धरे
फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: भाई पर हुए हमले का बदला लेने के लिए गैंग बनाने और अवैध हथियार जुटाने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल, एक कट्टा, चार मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। क्राइम एसीपी अमन यादव के अनुसार, 8 अगस्त की रात क्राइम ब्रांच की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन युवक ब्रेजा कार में अवैध हथियार लेकर सेंट्रल थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।

पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को रोककर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बसंत, आकाश और योगेश के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2020 में बसंत के भाई विमल पर देवेंद्र और योगी नामक युवकों ने फायरिंग की थी, जिसमें वह घायल हो गया था। इसी घटना का बदला लेने के लिए बसंत ने दोस्तों के साथ गैंग बनाई और हथियार जुटाए। जांच में हथियार दूसरे राज्यों से खरीदने की बात सामने आई है।

स्कूल परिसर के बाहर शिक्षिका की हत्या से हड़कंप, वारदात CCTV में रिकॉर्ड
फरीदाबाद (एजेंसी)। Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर शख्स ने 29 वर्षीय शिक्षिका की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यह शख्स पिछले कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था। आरोपी ने अपने सिर, चेहरे और कंधे को पूरी तरह से ढक रखा था, ताकि उसे कोई पहचान नहीं सके। हालांकि, इस घटना के कुछ ही घंटों के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमित के रूप में हुई है।

दरअसल संध्या सिक्रोना गांव में स्थित एक निजी स्कूल में बतौर शिक्षिका कार्यरत थी। स्कूल के पास एक पुलिस स्टेशन भी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी बुधवार को स्कूल पहुंचा था और शिक्षिका से बात करने का आग्रह किया था।

वहीं, संध्या को जैसे ही बताया गया कि उससे कोई मिलने पहुंचा है, तो वो बाहर आई। इसके बाद आरोपी ने शिक्षिका पर चाकू से ताबड़तोड़ कई हमले किए। यह हमले उसके चेहरे, गर्दन और छाती पर किए गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिख रहा है कि कैसे आरोपी स्कूल परिसर में दाखिल होकर संध्या का इंतजार करता है। आरोपी ने किसी सफेद कपड़े से अपना सिर, चेहरा और कंधा पूरी तरह से ढक रखा है। आरोपी को जैसे ही संध्या दिखती है, तो वो उसे बाहर आने का इशारा करता है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी संध्या पर चाकू से हमला करने से पहले उसे बाहर की ओर खींचता है। यहां तक संध्या जमीन पर गिर पड़ती है। इसके बावजूद भी आरोपी उस पर लगातार हमला करता रहता है।

एनडीटीवी के मुताबिक, शोर सुनकर स्कूल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हमलावर को रोकने की कोशिश की, लेकिन, हमलावर ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। इससे पहले मौके पर मौजूद कोई उसे रोक पाता कि आरोपी संध्या पर लगातार हमला करता रहा।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से भाग निकला।

स्कूल प्रशासन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि तकरीबन 9:30 बजे मदद की गुहार लगाती हुई कोई आवाज सुनाई दी। जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि संध्या घायल अवस्था में पड़ी हुई है, जबकि हमलावर लगातार उस पर हमला कर रहा है।

इस घटना के बाद संध्या को तुरंत अल फलाह अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। आरोपी कोट गांव का रहने वाला है। उसे वारदात के महज दो घंटे के बाद ही गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने इस वारदात में खुद के शामिल होने की बात कबूल कर ली है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अमित पीड़िता को पिछले दो साल से जानता था और वो उससे कई मौकों पर संपर्क करने की कोशिश कर चुका था लेकिन, संध्या को उससे बात करने में कोई रुचि नहीं थी। इसके बावजूद आरोपी उससे संपर्क करने की कोशिश करता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि शिक्षिका ने हाल ही में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का भी केस दर्ज कराया था। सूत्रों ने बताया कि इस शिकायत के बाद अमित ने सार्वजनिक रूप से उससे माफी भी मांगी थी। पुलिस को शक है कि आरोपी ने प्रतिशोध की भावना में आकर इस घटना को अंजाम दिया।

मामले की जांच जारी है, ताकि पूरी घटना से जुड़ी कड़ियों को आपस में जोड़ा जा सके। पुलिस इस घटना से जुड़े सबूतों की भी तलाश कर रही है।

शादी से इनकार करने पर युवक की हत्या, महिला गिरफ्तार
फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: गांव अनंगपुर में शादी से इनकार करने पर एक महिला ने अपने साथी की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपिता कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गई थी। अपराध शाखा डीएलएफ ने उसे मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सतना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपिता को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को सूरजकुंड थाना पुलिस को डोमका मोहल्ला स्थित एक मकान में शव मिलने की सूचना मिली थी।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी 36 वर्षीय सदाकत के रूप में हुई। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा डीएलएफ को सौंपी गई। पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को उसने सदाकत को कमरे पर बुलाकर नशा करवाया और उसके सो जाने पर चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद वह कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गई।

Faridabad News: शादी से इनकार पर युवक की हत्या, महिला गिरफ्तार

रिटायर्ड बिजली कर्मी ने की आत्महत्या, परिजन बोले- घंटों थाने में बैठाकर मानसिक दबाव बनाया
फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: फरीदाबाद में पुलिस प्रताड़ना के आरोपों के बीच एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वर्ष 2017 के एक पुराने मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस ने उन्हें घंटों थाने में बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और गिरफ्तारी की धमकी दी थी। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ।

मृतक की पहचान जनकपुर गांव निवासी सतीश कुमार (60) के रूप में हुई है। वह पावर ग्रिड कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे और अक्टूबर में करीब दो महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। वर्ष 2017 में खेड़ी थाना क्षेत्र में हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस मामले में कंपनी के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज हुआ था। कंपनी की ओर से अदालत और पुलिस से जुड़े सभी कानूनी मामलों की जिम्मेदारी सतीश कुमार संभाल रहे थे।

परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से सतीश कुमार को लगातार नोटिस भेजकर खेड़ी पुल थाने बुलाया जा रहा था। शनिवार को भी उन्हें सुबह करीब 10 बजे थाने बुलाया गया और शाम छह बजे तक वहीं बैठाए रखा गया। बेटे विवेक का आरोप है कि इस दौरान उनके पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बार-बार पूछताछ कर दबाव बनाया गया और सोमवार को गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। उनका यह भी आरोप है कि उन्हें न तो ठीक से पानी पीने दिया गया और न ही बाथरूम जाने की अनुमति दी गई।

गिरफ्तारी की धमकी का आरोप

परिजनों के अनुसार शनिवार रात घर लौटने पर सतीश कुमार बेहद तनाव में थे। उन्होंने परिवार को बताया कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है और गिरफ्तारी की चेतावनी दी है। इसी मानसिक दबाव से आहत होकर रविवार सुबह उन्होंने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन शव को बादशाह खान सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उनकी मांग थी कि खेड़ी पुल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

इस दौरान अस्पताल परिसर में पुलिस और परिजनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। परिजन शव को पुलिस आयुक्त कार्यालय ले जाने की बात पर अड़ गए। बाद में पुलिस अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन मान गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जनकपुर गांव निवासी सतीश कुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर खेड़ी पुल थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-एसीपी मुजेसर पंकज कुमार

प्रधानमंत्री विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद के तीन युवाओं से करेंगे संवाद
फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad News: विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम में देशभर के 245 जिलों के 403 युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए माई युवा भारत  विभाग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. पल्लवी जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि हरियाणा के आठ जिलों से इस कार्यक्रम के लिए युवाओं का चयन किया गया है।

इनमें फरीदाबाद जिले के तीन युवा प्रतिभागी भी शामिल हैं, जिनका चयन मेरिट के आधार पर हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री देशभर के चयनित युवाओं से संवाद कर उनके अनुभव जानेंगे तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे। डॉ. पल्लवी जैन ने बताया कि इन युवाओं का चयन वर्ष 2026 में आयोजित आॅनलाइन क्विज प्रतियोगिता के आधार पर किया गया था। चयनित प्रतिभागियों को लद्दाख, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों का सात दिवसीय शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान युवाओं ने सीमावर्ती गांवों के जनजीवन, स्थानीय संस्कृति, विकास कार्यों तथा वहां की भौगोलिक एवं सामरिक परिस्थितियों को निकट से समझा। साथ ही उन्होंने स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों से संवाद किया तथा डीआरडीओ , आईटीबीपी  सहित विभिन्न संस्थानों और सुरक्षा एजेंसियों के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामरिक महत्व से अवगत कराना, उनमें राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्र निर्माण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त आयुष सिन्हा ने लघु सचिवालय सेक्टर-12 स्थित सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 26 जुलाई को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के वर्चुअल संवाद के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं।  डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा व्यवस्थागत कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली, इंटरनेट कनेक्टिविटी, आॅडियो-वीडियो उपकरण, विद्युत आपूर्ति तथा वैकल्पिक बिजली व्यवस्था की पूर्व जांच कर ली जाए।  उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले तीनों युवा प्रतिभागियों का अनुभव जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम का संचालन गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंनेनिर्देश दिए कि कार्यक्रम से पूर्व सभी तैयारियों का रिहर्सल कर लिया जाए ताकि आयोजन के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और देश के विकास में सहभागिता की भावना को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूर्ण करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, सीटीएम अंकित कुमार, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

फरीदाबाद में दुकान का छज्जा गिरने से दो युवकों की मौत
फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: बल्लभगढ़ के शहर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बंद दुकान का छज्जा अचानक गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसा चावला कॉलोनी हाईवे स्थित सोहना टी-पॉइंट के पास हुआ। छज्जे के नीचे खड़े दोनों युवक मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, अहिरवाड़ा निवासी राहुल की पेप्सी, चाय और अन्य सामान की दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी।

बुधवार सुबह अमरजीत और संतोष दुकान के बाहर छज्जे के नीचे खड़े थे। इसी दौरान जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया और दोनों उसके मलबे में दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान बिहार निवासी अमरजीत और संतोष के रूप में हुई है। दोनों बल्लभगढ़ के जीवन नगर में किराये पर रहकर काम करते थे। शहर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगातार बारिश और पुराने, जर्जर छज्जे को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पशुपालन विभाग की दुग्ध प्रतियोगिता में हर्ष नागर की मुर्रा भैंसों ने मारी बाजी, मिलेगा 40 हजार रुपये का पुरस्कार
फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: पशुपालन विभाग की मुर्रा विकास योजना के तहत फज्जुपुर नीमका गांव में आयोजित दुग्ध प्रतियोगिता में पशुपालक हर्ष नागर की मुर्रा भैंसों ने सबसे अधिक दूध देकर बाजी मारी। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें 40 हजार रुपये के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। पशुपालन विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. सचिन धनखड़ के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता में हर्ष नागर की एक भैंस ने 21 किलो और दूसरी ने 19 किलो दूध दिया। राजकीय पशु औषधालय के प्रभारी वीएलडीए राजबेल देशवाल ने बताया कि सरकार अच्छी नस्ल की मुर्रा भैंसों को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना चला रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने पशुओं का पंजीकरण कराकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

फरीदाबाद में 'ड्रग्स फ्री हरियाणा' कैंपेन का समापन, 16 दिन चला अभियान ढाई लाख लोगों को किया जागरूक
फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Drug-Free Haryana: मुख्यमंत्री नायब सैनी के 'नशा मुक्त हरियाणा' सपने को साकार करने के लिए फरीदाबाद पुलिस और हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतर्राष्ट्रीय ड्रग निरोधक दिवस के मौके पर एनएचपीसी कॉम्प्लेक्स, सूरजकुंड रोड में संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की प्रेरणा और एडीजीपी संजय कुमार के मार्गदर्शन में 11 जून को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सरसा से यह 16 दिवसीय जागरूकता यात्रा शुरू हुई थी।

सरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, कैथल, झज्जर, सोनीपत और गुरुग्राम होते हुए यात्रा 26 जून को फरीदाबाद पहुंची।  कार्यक्रम का आयोजन एनएचपीसी के सीएमडी भूपेंद्र गुप्ता के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम का आरंभ जीएम आशुतोष मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जीएम राजेश ने दिया। पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर राठी कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम में एसीपी एनआईटी विनोद कुमार, एसीपी बल्लभगढ़ रवि कुमार, डीएसपी जितेंद्र राणा, हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो व फरीदाबाद पुलिस के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम और विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्य, अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

परिवार के सहयोग से छूट सकता है नशा: डीसीपी

मुख्य अतिथि डीसीपी मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस ने पिछले एक साल में 500 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम कर करीब 2.50 लाख लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा, "दृढ़ संकल्प, परिवार के सहयोग और खेलकूद से नशे की आदत छूट सकती है। भारत में संयुक्त परिवार का सिस्टम है, जिससे नशा छोड़ने में आसानी होती है।" उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में 5 लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें, तो यह पुलिस की लड़ाई में बड़ा योगदान होगा।

वर्दीधारी है तो हम सुरक्षित हैं: डॉ. भट्टाचार्य

एनएचपीसी के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. वत्सल और डॉ. सतरूपा भट्टाचार्य ने भी विचार रखे। डॉ. भट्टाचार्य ने कहा, "वर्दीधारी है तो हम सुरक्षित हैं।" कार्यक्रम का संचालन पुलिस मुख्यालय पंचकूला के प्रभारी आउटरीच राजीव रंजन ने किया। निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग ने शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में चित्र कलाकार फरहीन, किशोर, सफिया, मोनिका व इकरा की नशे के दुष्परिणामों पर पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रहीं।

सौतेले पिता ने 3 साल के मासूम की गला रेतकर की हत्या
फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad News: शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर में गत 21 जून को 3 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि बच्चे का सौतेला पिता सुशांत ही निकला। अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने उसे 23 जून को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 21 जून को शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर स्थित एक मकान में 3 वर्षीय बच्चे का शव गला कटा हुआ मिला था।

मामले में थाना सूरजकुंड में हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जांच के बाद अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुशांत, 23 वर्ष, निवासी एसजीएम नगर को दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि सुशांत करीब 1 से 1.5 साल पहले रैपीडो बाइक चलाता था। बच्चे की मां सुधा ने उसकी रैपीडो बुक की थी, यहीं से दोनों की जान-पहचान हुई।

नंबर शेयर करने के बाद बातचीत शुरू हुई और करीब 1 साल पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली। सुधा के पहले पति से 3 साल का बेटा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुशांत बच्चे को पसंद नहीं करता था। सुधा अक्सर बच्चे से मिलने अपनी मां के घर आती-जाती थी, इसी बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

घटना से एक दिन पहले आरोपी अपनी ससुराल शिव दुर्गा विहार आया था। उसकी पत्नी सुधा पहले ही मायके आई हुई थी। 21 जून की सुबह घर में मौका पाकर सुशांत ने चाकू से बच्चे का गला रेत दिया और फरार हो गया। एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी को 24 जून को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे हत्या की वजह और वारदात में इस्तेमाल चाकू के बारे में पूछताछ की जाएगी।

महेंद्रगढ़ में ट्रक से टकराई वाल्वो बस, दो यात्रियों की मौत, 16 यात्री हुए घायल
महेन्द्रगढ़/नारनौल (सच कहूँ न्यूज)। Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ जिले में नेशनल हाईवे-152डी पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही एक निजी वाल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर का एक पर्यटक दल छुट्टियां मनाने के लिए मनाली गया हुआ था। वापसी के दौरान यह बस एनएच-152डी के रास्ते जयपुर लौट रही थी। यात्रा के दौरान सुबह अचानक बुचावास क्षेत्र के पास बस आगे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एंबुलेंस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

इस दुर्घटना में बहरोड़ (राजस्थान) निवासी 30 वर्षीय सोमबीर और 30 वर्षीय दिलसुख की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुल 16 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हटवाया और यातायात को सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में बस का खड़े ट्रक से टकराना हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

नारनौल: हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन और मृतकों की फाइल फोटो

ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

फरीदाबाद। फरीदाबाद में बड़खल मेट्रो फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय विशाल एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वीरवार देर रात वह अपने साथी अभिषेक और एक महिला के साथ बाइक पर घर लौट रहा था।

तीनों बल्लभगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि विशाल और अभिषेक जाजरू गांव में किराए के मकान में रहते थे और दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे, जबकि महिला उनकी परिचित थी, जिसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसी दौरान बड़खल फ्लाईओवर के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विशाल और महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। ट्रक चालक की पहचान नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है।

हेड कांस्टेबल 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad News: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-7 पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल रणबीर को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एक युवक की बाइक वापस दिलाने के बदले पैसे मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सोमदत्त नामक युवक की बाइक 4 मई को सेक्टर-7 क्षेत्र से लापता हो गई थी। बाइक फाइनेंस पर ली गई थी और उसकी कुछ किस्तें बकाया थीं। बाइक नहीं मिलने पर सोमदत्त ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि बाइक चोरी नहीं हुई थी, बल्कि बकाया किस्तों के कारण फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उसे सीकरी स्थित अपने यार्ड में खड़ा कर दिया था। पुलिस जांच के बाद बाइक को यार्ड से चौकी में लाया गया और इसकी सूचना सोमदत्त को दी गई। आरोप है कि जब वह बाइक लेने पहुंचा तो हेड कांस्टेबल रणबीर ने वाहन लौटाने के एवज में रुपये मांगने शुरू कर दिए। पिछले कई दिनों से लगातार पैसे मांगने से परेशान होकर सोमदत्त ने शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। शनिवार को शिकायतकर्ता को 2,500 रुपये देकर चौकी भेजा गया। जैसे ही हेड कांस्टेबल ने पैसे लेकर अपनी जेब में रखे, पहले से निगरानी कर रही एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ दबोच लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।