Jhajjar News - Sach Kahoon Hindi

डीसी वर्षा खांगवाल ने लिया शहर की सफाई और सौंदर्यकरण व्यवस्था का जायजा
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Jhajjar News: डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार की सुबह शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौकों का दौरा कर सफाई व्यवस्था, जल निकासी और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छारा चुंगी, बहादुरगढ़ मार्ग सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने शहर में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने, सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

शहर में कहीं भी ना हो अनाधिकृत रूप से कूड़ा डंप डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को कचरा  संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर में कहीं भी अनाधिकृत रूप से कूड़ा डंप न होने दिया जाए। उन्होंने कूड़ा डंपिंग स्थलों के वैज्ञानिक प्रबंधन, नियमित निगरानी और समयबद्ध उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

झज्जर शहर के सौंदर्यीकरण में हो प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी

उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि इसमें नागरिकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। नागरिकों को भी सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। इसके अलावा नालों की सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयावधि में उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए।

Jhajjar News: सोमवार की सुबह झज्जर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेती हुई डीसी वर्षा खांगवाल।

जमीनी विवाद में गवाही देने गए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। Jhajjar Crime News: झज्जर जिले के दुजाना गांव के खेतों में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते 65 वर्षीय विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने बेटे सुनील के साथ खेत में पानी देने आया था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गांव दुजाना निवासी 65 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि विजय कुमार अपने बेटे अनिल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह था। निल की करीब तीन वर्ष पहले बेरी में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले की गवाही को लेकर पहले से ही परिवार को खतरा बताया जा रहा था, जिसके चलते जिला पुलिस की ओर से परिवार को सुरक्षा भी उपलब्ध करवाई गई थी। हत्या के पीछे बिरधाना गांव निवासी संजय पर शक जताया जा रहा है। संजय वही व्यक्ति है जिस पर फाग के दिन अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है और वह अपनी पत्नी की हत्या किए जाने के बाद से ही फरार चल रहा है।

पुलिस फिलहाल किसी भी आरोपी का नाम लेने से बच रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से करीब आधा दर्जन गोलियों के खोल भी बरामद हुए है।

पहले बेटे की हत्या और अब पिता की हत्या, टूट गया पूरा परिवार

प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। वहीं इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पहले बेटे की हत्या और अब पिता की हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से कई बार सम्पर्क किए जाने का प्रयास किया गया,लेकिन पुलिस के अधिकारी एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ते नजर आए। घटनास्थल का मौका मुआयना किए जाने और जरूरी कार्यवाहीं पूरी किए जाने के बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है।

Jhajjar News: घटना स्थल पर मौजूद लोग व पुलिस टीम।

शक्ति मेडिकोज पर फायरिंग मामले में एक नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। Jhajjar News: झज्जर पुलिस ने पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में शक्ति मेडिकोज फायरिंग मामले का सफल खुलासा करते हुए नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 5 मई 2026 को झज्जर शहर थाना क्षेत्र में स्थित मेडिकोज पर दो बाइक सवार युवकों द्वारा जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग की गई थी।

फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। डीसीपी क्राइम ने बताया कि मामले में हरीश कुमार पुत्र न्यादर सिंह निवासी प्रिया कॉलोनी झज्जर की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।  गिरफ्तार दूसरे आरोपी की पहचान मोहित उर्फ चंद पुत्र सतवीर निवासी गांव सिसाना जिला सोनीपत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहित के खिलाफ पूर्व में भी 2 से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल,एक अवैध हथियार तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि आरोपी मोहित उर्फ चंद को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में शामिल तीसरे मुख्य आरोपी की पहचान भी पुलिस द्वारा कर ली गई है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

झज्जर में एनएच 334 बी पर चलती कार में लगी आग
झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। Jhajjar News: एनएच 352डी पर स्थित झज्जर के समीपवर्ती गांव रामपुरा के पास एक चलती कार में आग लग गई। गनीमत यह रही कि जब तक कार में लगी आग ने उग्र रूप लिया तब तक उसमें सवार दोनों युवक निकल कर बाहर आ चुके थे। कार में धुआं निकलने के बाद एकाएक लपटें उठने लगी और देखते ही देखते सब स्वाहा हो गया।  राहगीरों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से फायर ब्रिगेड को दी। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

जानकारी अनुसार पानीपत जिले के शाहपुर निवासी संदीप अपने के मित्र के साथ झज्जर स्थित एक दुकान से अपने घर के लिए मार्बल पत्थर खरीदने के लिए आ रहे थे। झज्जर सांपला रोड पर रामपुरा गांव के पास अचानक उनकी कार से धुआं निकलने लगा। उन्होंने तुरंत गाड़ी को रोककर धुएं का कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। बदलते मौसम में तेज हवा के कारण चंद ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को राख कर दिया। दुजाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ करते हुए आवश्यक कार्रवाई की।

Jhajjar News: झज्जर में बीच सड़क चलती कार बनी आग का गोला।

Safai Karamchari Strike: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, जगह जगह लगे कूड़े के ढेर
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Sanitation Workers Strike: नगर निगम सफाई कर्मचारियों की अपनी मांगों को लेकर हड़ताल वीरवार को छठे दिन भी लगातार जारी है, जिसके चलते शहर में सफाई नहीं होने के कारण जगह जगह पर कूडे के ढेर लग गए है। साफ सफाई नहीं होने से आमजन काफी परेशान है और बीमारियां फैलने की अंदेशा भी बना हुआ है, लेकिन सरकार इसको लेकर कतई गंभीर नहीं है। सफाई कर्मचारियों का साफ कहना है जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

वहीं प्राइवेट ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई करने को लेकर निगम कर्मचारियों का भी विवाद बढ़ता जा रहा है। नगर निगम में लगे सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए इस संबंध में सिटी थाना पुलिस में भी शिकायत दी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला ईकाई प्रधान शुंभ ने बताया कि एक मई से निगम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है, लेकिन सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के हित में फैसला दिया है, लेकिन सरकार इस फैसले को भी लागू नहीं कर रही है। साथ ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सम्मान काम समान वेतन, ठेकेदारी प्रथा को बंद करना प्रमुख मांगे है, लेकिन अभी तक एक भी मांग को सरकार ने पूरा नहीं किया है।

सरकार हाईकोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना कर रही है, जिसके चलते मजबूरन कर्मचारी हड़ताल करने पर मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों के साथ सौलेता व्यवहार कर रही है। चुनाव में सरकार ने वायदा किया था कि कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा किया जाएगा, लेकिन अब सरकार अपने वायदे से मुकर रही है और कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ले रही है। उन्होंने चेताया कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक कर्मचारी आंदोलन जारी रहेगा। नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह जगह कूडे के डेर लग गए है, जिससे आमजन काफी परेशान है।

4 दिनों के लिए फिर बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, 10 मई तक का अल्टीमेटम

झज्जर।सफाई कर्मचारियों की हड़ताल एक बार फिर चार दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। सफाई कर्मचारी संगठनों ने प्रदेश सरकार को 10 मई तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल आगे भी जारी रह सकती है। झज्जर में चल रहे धरने के दौरान संगठन के प्रधान नरेश शास्त्री कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उनके पहुंचते ही धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष देखने को मिला।

धरने को संबोधित करते हुए नरेश शास्त्री ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले 13 वर्षों के अपने कार्यकाल में यह बताए कि क्या एक भी सफाई कर्मचारी को स्थायी किया गया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 मई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो सफाई कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटेंगे और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Jhajjar Road Accident: झज्जर–रेवाड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसे: बाइक सवार की मौत, अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में बाइक सवार की मौत

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Jhajjar Road Accident: झज्जर-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। मृतक की पहचान झज्जर के ही गांव खखाणा निवासी सतीश के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी की माने तो अपनी बाइक पर सवार होकर सतीश झज्जर में कुछ सामान लेने आया था। सामान लिए जाने के बाद जब वह बाइक पर ही गांव वापिस लौट रहा था तो उसी दौरान ही गांव सिलाना के पास तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन की चपेट में सतीश बाइक सहित आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि गंभीर चोटों के चलते सतीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। Jhajjar Road Accident

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसा स्थल की छानबीन की। लेकिन तब तक आरोपी अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मृतक सतीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। जांच अधिकारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत | Jhajjar Road Accident

पत्नी के साथ पैदल सब्जी मंडी सामान लेने गया था पति

झज्जर में एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीत पुत्र अर्जुन निवासी सिलानीगेट के तौर पर हुई है। पुलिस के जांच अधिकारी के अनुसार अजीत अपनी पत्नी के साथ पैदल ही घर से सब्जी मंडी से सामान लाने के लिए निकला था। बीच रास्ते सड़क पर लगे एक ठेले से उसकी पत्नी गोलगप्पे खाने के लिए चली गई और छावनी जाने वाले रास्ते पर अजीत अपनी पत्नी के आने का इंतजार करने लगा। उसी दौरान ही तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर खड़े अजीत को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अजीत बुरी तरह से घायल हो गया।

उसी समय वहां पर अफरा-तफरी के बीच लोगों व राहगिरों ने अजीत को घायलावस्था में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पहुंचते ही अजीत ने गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी वाहन चालक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा में राशन डिपो के लिए नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जल्द पढ़ें…

झज्जर के अग्रसैन कॉलेज के दिक्षांत समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्रीे विपुल गोयल
झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। Jhajjar News: हरियाणा के निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को झज्जर के अग्रेसन महिला महाविद्यालय के दिक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंंचे। इससे पूर्व गोयल ने झज्जर गोशाला के प्रधान प्रमोद बंसल और नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग के यहां भी पहुंचे। यहां उनका बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने विपक्ष द्वारा महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमलावर होने के सवाल का जवाब देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के लोगों से आंकड़ों की बात करते है तो उस समय वह सामने आने की बजाय फुस्स हो जाते है। विपक्ष के पास जनहित की बात करने का कोई मुद्दा हीं नहीं बचा है। Jhajjar News

इसीलिए वह केवल आरोपों की राजनीति ही करते है। लेकिन फिर भी भाजपा सरकार विपक्ष से सदन के अंदर और बाहर दोनों स्थानों पर डिबेट करने को तैयार है। झज्जर अग्रसैन महिला महाविद्यालय के दिक्षांत समारोह में शिरकत करते हुए कहा कि बेटियां हमारे देश और समाज का गौरव है,एक बेटी के शिक्षित होने से दो परिवारों का भला होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत विजन में हमारी बेटियां ध्वजावाहक बनेंगी। उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।इस बीच कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए कालेज की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुरुष अकेला पढ़ता है, लेकिन जब एक महिला शिक्षित होती है तो वह पूरे परिवार को शिक्षित करती है।

बेटियों को चाहिए कि वे डिग्री प्राप्त कर अपने जीवन के सपनों को साकार करें और समाज में अपनी पहचान स्थापित करें। उन्होंने बेटियों से आह्वान किया कि वो इस वातावरण में देश व समाज के उत्थान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। इस अवसर डीएमसी अभिनव सिवाच आईएएस, तहसीलदार शेखर नरवाल,दीपक अग्रवाल,महाराजा अग्रसेन कालेज प्रबंधन समिति के उप प्रधान प्रवीण गोयल, सचिव गौरव गोयल, तरुण सिंघल,कार्यकारिणी सदस्य शीतल कुच्छल,मनीष बसंल,झज्जर गौशाला प्रधान प्रमोद बंसल,केशव सिंघल,प्रकाश चंद गर्ग, प्रदीप ऐरन, अंशुल गर्ग,गोपाल गोयल,दिनेश गोयल,सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– Fire: संदिग्ध परिस्थितियों में साधु की झोपड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे

झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत कल
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Jhajjar News: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कल 17 मार्च मंगलवार को बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बिजली अदालत तथा उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। Jhajjar News

यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी। Jhajjar News

यह भी पढ़ें:– Railway Jobs: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन हजारों पदों के लिए जल्द करें आवेदन

आईटीआई खुड्डन में ट्रेनिंग के साथ छात्रों ने चलाया बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Jhajjar News: ओलम्पिक विजेता बजरंग पूनिया के गांव खुड्डन के आईटीआई के छात्रों ने अपने दोहरे संकल्प को प्राथमिकता दी है। यह छात्र अब व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ बाल विवाह के विरूद्ध भी संघर्ष करेंगे। इसके लिए बकायदा छात्रों द्वारा एक अभियान की भी शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत यह छात्र सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को बाल विवाह के बुरे परिणाम के बारे जानकारी देते हुए आमजन को जागरूक कर रहे है। यह जानकारी संस्थान के फिटर अनुदेशक प्रदीप मलिक ने यहां दी।

उन्होंने बताया कि यह छात्र अपने व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ बाल विवाह जागरूकता अभियान अपनाकर छात्र नई सोच के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार आईटीआई खुडडन के फिटर व्यवसाय के छात्रों को ओजीटी कार्यक्रम के तहत एक सौ पचास घंटे का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है ’ उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण छात्रों के कौशल को विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम है, जिससे छात्रों को औद्योगिक इकाइयों में प्रयोग होने वाली नई-नई मशीनों नई-नई तकनीक, कार्य

प्रणाली, मशीन आॅपरेशन तथा स्वयं को औद्योगिक इकाइयों के वातावरण में डालने का अवसर प्राप्त होता है। इस प्रकार की ट्रेनिंग से छात्रों को उद्योगों में तत्काल रोजगार व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की क्षमता बढ़ती है व छात्रों को ड्रिलिंग, वेल्डिंग और प्रोजेक्ट कार्य में निपुणता आती है। मलिक ने यह भी बताया कि ट्रेनिंग के साथ-साथ छात्रों द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया गया है। Jhajjar News

यह भी पढ़ें:– नोटिस निस्तारण के लिए मदरसे में कैंप आयोजित, एसडीएम ने की सुनवाई

गांव कबलाना फायरिंग मामला: हथियार व गाड़ी बरामद, आरोपी को भेजा जेल
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Jhajjar News: गांव कबलाना में हुई फायरिंग की वारदात में थाना सदर झज्जर पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश के चलते आरोपी जगमेंदर वासी कबलाना ने गांव निवासी जगजीत पर जानलेवा हमला किया था। 11 जनवरी 2026 की शाम जगजीत जब अपने प्लांट से घर लौट रहा था, तभी आरोपी तेज रफ्तार गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचा और उस पर गोली चला दी।

गोली जगजीत की कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की शिकायत पर थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई बंदूक व गाड़ी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया है। Jhajjar News

यह भी पढ़ें:– Haryana HCS Exam 2026: हरियाणा के नौजवानों के लिए खुशखबरी, एचसीएस भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस तारीख से होगी मुख्य परीक्षा

झज्जर में पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग, मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी फरार
थानेदार को लगी गोली, पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी फुटेज

बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने बनाई टीमें, पुलिस मामले की जांच में जुटी

झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। Jhajjar Police: झज्जर में बीती देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस व बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई। इस फायरिंग के दौरान पुलिस का प्रवीण नामक एक थानेदार घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उसी समय झज्जर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए थानेदार प्रवीण की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। बताया जाता है कि बदमाशों और पुलिस के बीच एक बार नहीं बल्कि दो बार ही बीती देर रात मुठभेड़ हुई। Jhajjar News

इस दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले तीन बमदाश तो पुलिस की गिरफ्त में आ गए,लेकिन तीन बदमाश पुलिस को गच्चा देकर भागने में कामयाब हो गए। उधर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस के कर्मचारी प्रवीण को गोली लगने की सूचना जैसे ही जिला पुलिस कमीश्नर को मिली तो पुलिस कमीश्नर व पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल पुलिस थानेदार प्रवीण का हालचाल जाना। फिलहाल प्रवीण की हालत खतरे से बाहर होने की पुलिस द्वारा बात बताई गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि एएसआई प्रवीण पर गोली चलाने वाला आरोपी पंकज ही था। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ से पहले आरोपियों ने झज्जर के गैलेक्सी होटल में भी झगड़ा किया था।

होटल की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के पास अवैध हथियार साफ दिखाई दे रहा है। पकड़े गए आरोपियों पर पहले से ही दिल्ली और हरियाणा के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। रात में ही झज्जर शहर थाना और बेरी थाना में मुठभेड़ से संबंधित एफआईआर दर्ज कर ली गई है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। Jhajjar News

यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: नगर योजनाकार विभाग ने मौजा बड़वा कॉलोनी में अवैध निर्माण को तोड़ा

खाद्य आपूर्ति विभाग ने 12 प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर दो दर्जन सिलेंडर किए बरामद
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Jhajjar News: खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 12 प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर करीब दो दर्जन घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर रंजन यादव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। छापेमारी के दौरान पाया गया कि कई प्रतिष्ठानों पर घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित सिलेंडरों का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। Jhajjar News

टीम ने मौके पर सिलेंडरों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रंजन यादव ने आमजन से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि नियमों का उल्लंघन रोका जा सके और गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखा जा सके। उधर खादय आपूर्ति विभाग द्वारा झज्जर शहर में की गई छापेमारी के दौरान हडकंप मच गया। Jhajjar News

यह भी पढ़ें:– एसडीएम ने की एसआईआर कार्य की समीक्षा, नोटिस जारी करने के निर्देश