allegations - Sach Kahoon Hindi

सरकार की आंतरिक कलह का खामियाजा भुगत रही जनता
आरोप: प्रेस वार्ता में बोले पूर्व मंत्री व प्रतिपक्ष उपनेता राजेन्द्र राठौड़

कोरोना जांच के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व मंत्री व प्रतिपक्ष उपनेता राजेन्द्र राठौड़ का कहना है कि राज्य की गहलोत सरकार 20 माह की हो गई है। यह पहला मौका है जब सत्तापक्ष इतना डर रहा है। 34 दिन तक डर के मारे सरकार होटलों में कैद रही। इससे जनता परेशान हो गई। इस पॉलिटिकल ड्रामे का मुख्य किरदार सीएम खुद थे। जबकि इसका आरोप उन्होंने भाजपा के माथे मढ दिया। अपने गृहनहर हनुमानगढ़ आए पूर्व मंत्री राठौड़ ने यह बात मंगलवार को जंक्शन के सर्किट हाऊस में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कही।

राठौड़ ने कहा कि कोरोना काल में राज्य सरकार पूरी तरह विफल रही। जनसंख्या से अधिक सैम्पलिंग कर ली। जो इस बात का सबूत है कि सरकार खानापूर्ति करने में लगी है। सरकार के सभी मंत्री बयानवीर बने हुए हैं। सरकार लगातार किसानों पर टैक्स लगाकर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर बनाने का काम कर रही है। स्टाम्प ड्यूटी शुल्क का प्रयोग गोसेवा की बजाय अन्य मदों पर किया जा रहा है। बिजली बिलों व पेट्रोल-डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। इससे जनता की कमर टूट रही है। हालांकि केन्द्र सरकार लगातार आर्थिक सहयोग दे रही है लेकिन राज्य सरकार की आर्थिक नीति सही नहीं लग रही। इसके कारण विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सरकार की आंतरिक कलह का खामियाजा जनता भुगत रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मी टू : जेनपैक्ट के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ने खुदकुशी की, यौन उत्पीड़न के आरोप में सस्पेंड हुए थे
स्वरूप राज पर दो महिला सहकर्मियों ने आरोप लगाए थे, कंपनी जांच कर रही थी

नोएडा। आईटी कंपनी जेनपैक्ट के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (एवीपी) स्वरूप राज (35) ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। (Mee: Genpact’s Assistant Allegations Of Sexual Harassment) पुलिस के मुताबिक स्वरूप को यौन शोषण के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था। कंपनी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही थी। मी टू कैम्पेन शुरू होने के बाद स्वरूप पर दो महिला सहकर्मियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। स्वरूप ने सुसाइड नोट में लिखा कि मुझ पर लगे आरोप झूठे हैं। कंपनी प्रबंधन ने मेरा साथ नहीं दिया। निर्दोष साबित हुआ तो भी लोग शक की निगाह से देखेंगे। मैं इसे सहन नहीं कर पाऊंगा।

सुसाइड नोट में स्वरूप ने लिखा- आरोप गलत, निर्दोष साबित हुआ तो भी लोग शक की निगाह से देखेंगे

लिंक्ड-इन प्रोफाइल के (Mee: Genpact’s Assistant Allegations Of Sexual Harassment) मुताबिक स्वरूप ने 2007 में प्रोसेस डेवलपर के पद पर जेनपैक्ट में नौकरी की शुरुआत की थी। इस साल सितंबर में ही वे असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट बने थे। मूल रूप से गुरुग्राम के रहने वाले स्वरूप राज फिलहाल नोएडा के सेक्टर-137 में पैरामाउंट फ्लोर विले सोसाइटी में रह रहे थे। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। स्वरूप की पत्नी भी निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। मंगलवार रात 11.30 बजे जब वे घर पहुंचीं तो पति को पंखे से लटका पाया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

चुनाव में आरोप-प्रत्यारोपों व घोटाले की चर्चा
हमारा देश आरोपों, जांचों, लटकते मामलों व घोटालों का देश बन गया है।

देश के विकास पर चर्चा होती नहीं दिख रही, क्योंकि (Discussion of allegations and scams in elections) हमारा देश आरोपों, जांचों, लटकते मामलों व घोटालों का देश बन गया है। देश की राजनैतिक पार्टियां इन मुद्दों पर बुरी तरह उलझी हुई हैं, अब आम जनता का ध्यान विकास की तरफ से हटकर इन पार्टियों में से कौन ठीक व कौन गलत है, की माथापच्ची करने में लग गया है। सभी नेता एक दूसरी पार्टी पर कीचड़ उछालकर एक-दूसरे को नीचा दिखाने में मस्त हैं। महानगरों के आलीशान घरों से लेकर गांवों की झुग्गियों तक पार्टियों के एक-दूसरे पर आरोपों की चर्चा हो रही है।

पहले भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ बोफोर्स मुद्दे की तोप चलाई

पहले भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ बोफोर्स मुद्दे की तोप चलाई। एक दशक से अधिक चले इस मामले की जांच पर खर्च, घोटाले की राशि से भी अधिक हो गया। बोफोर्स सौदा 130 करोड़ का था लेकिन जांच पर 250 करोड़ रुपए खर्च किए गए फिर भाजपा रक्षा सौदों के आरोपों में घिर गई। कांग्रेस ने राफेल का मुद्दा उठाकर भाजपा को घेर लिया और भाजपा ने कांग्रेस को फंसाने के लिए अगस्ता वेस्टलैंड का मुद्दा उठा लिया। कोयला घोटाले मामले में मंत्री बरी हो गए, अधिकारी फंस गए। संसद की हजारों करोड़ों रुपए से चलने वाली कार्रवाई केवल आरोप लगाने तक सिमटकर रह जाती है।

देश में कौन ईमानदार व कौन बेईमान है, इस असमंजस में पड़ी जनता

देश में कौन ईमानदार व कौन बेईमान है, इस असमंजस में पड़ी जनता किसानों की मांगें, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दे भूल गई है। राजनेता समय, पैसा व ऊर्जा इन्हीं पैंतरो में बर्बाद कर रहे हैं। यह बात बेहद दुखद है कि देश में धरने-प्रदर्शन के नाम पर दंगे हो रहे हैं। फिर भी वरिष्ठ नेता धरने के नाम पर भड़काऊ भाषण देने से परहेज नहीं करते। राजनीति केवल चुनाव का नाम बनकर रह गई है जहां आम आदमी की भावनाओं को नजरअंदाज कर उसे मशीनी वोटर मान लिया गया है।इस दौर में सबसे बुरा यह हो रहा कि राजनीति के बाद देश को बदलने की ताकत न्यायपालिका व मीडिया के पास है परन्तु उक्त दोनों संस्थाओं में एक मामलों के बोझ से दबकर रह गई है दूसरी संस्था मीडिया का हाल नेताओं से भी गया गुजरा हो गया है।

उसे महज टीआरपी, सरकारी विज्ञापनों के जुगाड़ से ही फुर्सत नहीं है।

देश व आवाम ऐसे चौराहे पर अटक गया महसूस कर रहे हैं

यहां चारों ओर अंधेरा पसरा हुआ है और सही रास्ता नजर नहीं आ रहा।

फिर भी देशवासियों को हार नहीं माननी चाहिए।

चुनावों में नए चेहरों व नई पार्टियों पर दांव लगाने की शुरूआत करनी होगी।

दिल्ली में देश यह करके देख चुका है।

अन्य राज्यों में भी बदलाव के लिए नए चेहरे खोजे जाएं जो देश ही नहीं पूरी व्यवस्था को ठीक करें ताकि भविष्य में देश फिर ऐसे लाचार न हो।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

Discussion, Allegations, Scams, Elections

मुंबई :आलोक नाथ पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, राइटर-प्रोड्यूसर ने लगाए थे आरोप
आरोप लगाने वाली महिला विन्ता नंदा नब्बे के दशक के टीवी सीरियल ‘तारा’ की राइटर-प्रोड्यूसर थीं

मुंबई।

अभिनेता आलोक नाथ पर बुधवार को दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। लेखिका विन्ता नंदा ने मी टू कैम्पेन के तहत आरोप लगाया था कि एक संस्कारी अभिनेता ने उनके साथ दो बार दुष्कर्म किया और उनका उत्पीड़न करते रहे। बाद में उन्होंने मीडिया को बताया था कि ये संस्कारी अभिनेता आलोक नाथ ही हैं। आरोपों के बाद आलोक ने विन्ता से लिखित में माफी मांगने और एक रुपया हर्जाना देने की मांग की। विन्ता ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘‘इस अभिनेता ने एक बार मुझे अपने घर पार्टी में बुलाया था। हम ग्रुप के साथ पार्टी करते थे, इसलिए ये कुछ अलग नहीं था। पार्टी में मैंने जो पीया, उसमें कुछ मिलाया गया था। रात 2 बजे मुझे अजीब-सा महसूस हुआ और मैं वहां से निकल गई। किसी ने मुझे घर तक छोड़ने की बात नहीं कही। मैं पैदल ही घर के लिए निकल पड़ी। रास्ते में मुझे वो मिला। वो अपनी कार में था और उसने मुझसे कार में बैठने को कहा।उसने कहा कि वो मुझे घर छोड़ देगा। मैंने उस पर भरोसा किया और कार में बैठ गई। इसके बाद मुझे ठीक से याद नहीं है। मुझे याद है कि उसने मेरे मुंह में जबर्दस्ती शराब डाली और जब मुझे होश आया तो मुझे बहुत दर्द हो रहा था। मेरे ही घर में मेरा रेप किया गया था।’’

आलोक नाथ ने कहा था- मुझे भी बेगुनाह मानिए: विन्ता ने लिखा था- दुष्कर्म करने वाला यह ‘शिकारी’ आज बड़ा अभिनेता है और उसे फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का सबसे ‘संस्कारी’ व्यक्ति कहा जाता है। विन्ता के आरोपों पर आलोक नाथ ने कहा था- अगर किसी के लिखने भर से कोई मुझे दोषी माना जा रहा है तो मेरे कहने से मुझे बेगुनाह भी मानें। आप सिर्फ हमसे पूछ रहे हैं। उनसे भी पूछिए, जिन्होंने आरोप लगाया है। विन्ता नब्बे के दशक के टीवी सीरियल ‘तारा’ की राइटर-प्रोड्यूसर थीं। विन्ता के आरोपों के बाद आलोक नाथ के खिलाफ कुछ और महिलाएं सामने आईं। अभिनेत्री संध्या मृदुल ने भी आरोप लगाया कि आलोक एक बार शूटिंग के दौरान होटल के कमरे में जबर्दस्ती घुस आए और उन्हें जकड़ लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

शरीफ, उनकी बेटी और दामाद पर भ्रष्टाचार के आरोप तय
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की भ्रष्टाचार विरोधी अदालत ने गुरुवार को पूर्व पीएम नवाज शरीफ, उनकी बेटी और उनके दामाद पर आरोप तय कर दिए। इसके बाद अब इन्हें जेल भेजा जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई को शरीफ को पीएम पद के अयोग्य घोषित करार दिया था। इसके बाद नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने 8 सितंबर को इस्लामाबाद की अकाउंटबिलिटी कोर्ट में शरीफ, उनके परिवार के सदस्यों और फाइनेंस मिनिस्टर इशाक डार के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के 3 केस दर्ज किए थे।

शरीफ की लीगल टीम की 2 अपीलें खारिज

भ्रष्टाचार विरोधी अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान कैप्टन सफदर के वकील अमजद परवेज की वह एप्लिकेशन खारिज कर किया जिसमें आरोप तय करने की कार्यवाही को टालने की अपील की गई थी। शरीफ की लीगल टीम के दूसरे वकील आयशा हामिद ने एक एप्लिकेशन दायर कर आरोपों को तब तक टालने की अपील की, जब तक सुप्रीम कोर्ट NAB द्वारा शरीफ के खिलाफ दायर भ्रष्टाचार के मामले पर शरीफ की पिटीशन पर कोई फैसला नहीं सुना देता। हालांकि भ्रष्टाचार विरोधी अदालत ने यह अपील भी ठुकरा दी है।

कांग्रेस ने लगाया आरोप- छप रहे 1 नंबर के दो नोट
सदी का सबसे बड़ा स्कैम

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को राज्यसभा में 500 के नोटों की फोटोकॉपी दिखाई अपोजिशन ने आरोप लगाया कि 500 और दो हजार के नोट अलग-अलग तरह से प्रिंट किए जा रहे हैं और ये इस सदी का सबसे बड़ा स्कैम है। कांग्रेस के आरोप का साथ टीएमसी और जेडीयू ने भी दिया। अपोजिशन की नारेबाजी और हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्रवाई स्थगित कर दी गई।

सिब्बल ने सरकार पर आरोप लगाया कि देश में एक बड़ा घोटाला चल रहा है, एक ही नंबर के दो नोट चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया दो तरह के नोट छाप रही है, एक पार्टी के लिए और एक सरकार के लिए। कांग्रेस के ही कपिल सिब्बल ने कहा कि दो तरह के करंसी नोट्स प्रिंट किए जा रहे हैं। एक तो रूलिंग पार्टी के लिए हैं और दूसरे आम लोगों के लिए। हम आज इसकी वजह जानना चाहते हैं कि सरकार ने ऐसा क्यों किया। कांग्रेस के ही गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ये देश के इतिहास का सबसे बड़ा स्कैम है।

जीरो ऑवर का दुरुपयोग

वहीं इसके जवाब में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस बेबुनियाद बयान दे रही है, ये जीरो ऑवर का दुरुपयोग है। जेटली ने कहा कि आप इस तरह राज्यसभा में कागज नहीं लहरा सकते हैं, देश की करेंसी के बारे में इस तरह बयान नहीं दे सकते हैं। जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने पहले नोटा पर हंगामा किया और अब वो नोटों को लेकर सदन की कार्यवाही में दिक्कतें पैदा कर रही है। अरुण जेटली ने कहा कि अपोजिशन बिना नोटिस के जीरो ऑवर में दिक्कतें पैदा कर रहा है।

कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आजाद के आरोपों को गलत बताया। जबकि आजाद इसी बात पर अड़े रहे कि दो तरह के नोट प्रिंट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार को पांच मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जेल कर्मचारियों पर लगाए मारपीट के आरोप
मानसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला जेल में बंद एक हवालाती ने जेल मुलाजिमों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल हवालाती को इलाज के लिए बुधवार को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।

हवालाती के शरीर पर मारपीट के निशान साफ तौर दिखाई दे रहे हैं। उसकी एक बाजू भी टूट गई है। जेल प्रबंधन ने जेल कर्मियों पर लगे मारपीट के आरोपों को नकार दिया है। जेल प्रबंधन का कहना है कि जेल के भीतर दो पक्षों में आपस में लड़ाई हुई है। सिविल अस्पताल में भर्ती हवालाती गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह हत्या के केस में जेल में बंद है।

मुश्किल जगह पर बंद करने की अक्सर धमकी के आरोप

उससे कुछ जेल कर्मचारी पैसे की मांग करते हैं व उसे रुपये न देने की सूरत में मुश्किल जगह पर बंद करने की अक्सर धमकी भी देते हैं। बीते मंगलवार को चार पुलिस कर्मियों ने उसके साथ इसी बात को लेकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हवालाती ने अपने शरीर पर मारपीट के निशान भी दिखाए। गुरप्रीत का इलाज कर रहे डॉ. मानव जिंदल का कहना है कि उसके शरीर पर मारपीट के निशान हैं व उसकी एक बाजू भी टूटी है। इस संबंधी एमएलआर काट दी गई है।

गुरप्रीत ने जेल प्रबंधन से गुहार लगाई थी कि उसका इलाज करवा दिया जाए, लेकिन उसे जल्दी से अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। उसकी मांग है कि उसके साि मारपीट करने वाले पुलिस मुलाजिमों पर कार्रवाई की जाए। जेल अधिकारी आरएस रंधावा ने गुरप्रीत सिंह के तरफ से लगाए गए आरोपों को झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि जेल में दो गुटों के बीच लगाई हुई है। जेल के भीतर उसके साथ किसी ने भी मारपीट नहीं की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।