Hisar News - Sach Kahoon Hindi

Blood Donation: महा परोपकार महोत्सव की खुशी में हिसार के सेवादारों ने किया मानवता भलाई का ये कार्य
हिसार, (सच कहूँ न्यूज)। पावन महा परोपकार महोत्सव की खुशी में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इमरजेंसी में उपचाराधीन मरीजों के लिए अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ गई। काफी प्रयासों के बाद भी रक्त उपलब्ध नहीं होने पर मरीज के परिजनों ने सेवादारों से संपर्क किया। सूचना मिलते ही सतीश इन्सां व सूरज इन्सां ने तुरंत अलग-अलग ब्लॅड बैंकों में पहुंचकर रक्तदान किया।

दोनों सेवादारों के रक्तदान से उपचाराधीन मरीजों के इलाज में सहायता मिली। मरीजों के परिजनों और चिकित्सकों ने समय पर रक्त उपलब्ध करवाने पर डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरुजी तथा सेवादारों का आभार जताया। सेवादारों ने कहा कि पावन महा परोपकार महोत्सव की खुशी जरूरतमंदों की सेवा करके मनाना उनके लिए गर्व की बात है। रक्तदान जैसे पुण्य कार्य से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में योगदान मिलता है।

नशा तस्करों पर आरपीएफ का प्रहार: "ऑपरेशन नार्कोस" के तहत 3.74 लाख रुपए का डोडा चूरा पोस्ट जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार
हिसार (सच कहूँ न्यूज़)। Operation NARCOS: उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा कानून और व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ-साथ सेवा ही संकल्प के अंतर्गत आईजी-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ज्योति कुमार सतीजा के कुशल नेतृत्व में निरंतर अग्रसर रहकर रेलवे परिसर, रेल यात्रियों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने में समर्पण और दक्षता का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है जिसके तहत विभिन्न अभियानों में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल यात्रियों में भिन्न-भिन्न तरीकों से सेवा प्रदान कर रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा ट्रेनों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत 8 सितंबर 2026 को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

रेलवे सुरक्षा बल (यात्री सामान चोरी) टीम हिसार के प्रभारी उप निरीक्षक सतपाल सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल दीपक सोलंकी तथा जीआरपी हिसार एनडीपीएस टीम द्वारा ट्रेन संख्या 19813 कोटा- सिरसा एक्सप्रेस में अपराध रोकथाम हेतु संयुक्त चेकिंग की जा रही थी। हिसार- मंडी आदमपुर स्टेशनों के मध्य जनरल कोच में चेकिंग के दौरान सीट के नीचे तीन लावारिस बैग मिले। संदिग्ध स्थिति में एक यात्री टीम को देखकर जाने लगा जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने तीनों बैग अपने बताए।

मादक पदार्थ होने की संभावना पर आरपीएफ व जीआरपी टीम ने बैग एवं यात्री को मंडी आदमपुर स्टेशन पर उतारा और ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री अंशुमन ठुकराल को मौके पर बुलाया । मजिस्ट्रेट की स्थिति में बैग की चेकिंग करते समय 24.935 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ जिसके अनुमानित कीमत 374,225/-( तीन लाख चौहत्तर हजार दो सौ पच्चीस) रुपए है।

बरामद माल को सर्वसील मोहर कर जीआरपी द्वारा जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध राजकीय रेलवे पुलिस थाना हिसार में एफआईआर संख्या 94/2026 धारा 15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है वर्ष 2026 में उत्तर पश्चिम रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन नार्कोस के तहत कुल 53 मामलों में 5 क्विंटल 18 किलोग्राम अफीम गांजा डोडा चूरा डोडा पोस्त कीमत (एक करोड़ 18 लाख 61 हजार 170 रुपए) के साथ 35 तस्करों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेलवे पुलिस सिविल पुलिस नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सुपुर्द किया।

उत्तर पश्चिम रेलवे में इतिहास में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मादक पदार्थ के खिलाफ की गई यह अब तक की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धियां में से एक है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यह सफलता ट्रेनों में नियमित गश्त, सीसीटीवी निगरानी और संदिग्धों की गहन तलाश का परिणाम है। मानक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो राजकीय रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस के साथ निरंतर  समन्वय में कर कार्य कर रही है।

Hisar News: ऑपरेशन नार्कोस के तहत 3.74 लाख रुपए का डोडा चूरा पोस्ट जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Fire: कचरे में लगी आग ने कार को लिया चपेट में, मची अफरा-तफरी
हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Hisar News: बस स्टैंड के पास तलाकी गेट क्षेत्र में फुटओवर ब्रिज के नीचे कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। तेज लपटों ने पास खड़ी सफेद रंग की एसयूवी को अपनी चपेट में ले लिया। आग से कार का अगला हिस्सा और एक तरफ की बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार मालिक ने बताया कि वह निजी काम से पंजाब नेशनल बैंक गया था और गाड़ी फुटओवर ब्रिज के नीचे खड़ी कर गया था। लौटकर आया तो कार धधक रही थी।

उसका आरोप है कि किसी की लापरवाही के कारण उसकी गाड़ी आग की चपेट में आई। आग की सूचना पास मौजूद होमगार्ड जवानों ने दमकल विभाग को दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों और दुकानों तक लपटें पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Hisar News: कचरे के ढेर में लगी आग से जलती हुई कार

मंत्री रणबीर गंगवा ने बूस्टिंग स्टेशन, स्कूल भवन व चौपाल का किया लोकार्पण
हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Hisar News: लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को गांव खरकड़ी में करीब 4.63 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई तीन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें 2.75 करोड़ रुपये का बूस्टिंग स्टेशन, 1.80 करोड़ रुपये का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवन और 8 लाख रुपये के चौपाल विकास कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा 2.32 करोड़ रुपये की लागत से न्याना-खरकड़ी सड़क का निर्माण भी जल्द शुरू होगा, जिसका टेंडर हो चुका है। मंत्री ने कहा कि बूस्टिंग स्टेशन से गांव की पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी, जबकि नए स्कूल भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। चौपाल के विकास से ग्रामीणों को सामुदायिक गतिविधियों के लिए सुविधा मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।

मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने पर जोर दे रही सरकार: गंगवा

ग्रामीणों ने सामुदायिक केंद्र, आयुष अस्पताल, बैंक शाखा, महिला चौपाल, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी, बिजली व्यवस्था में सुधार और गऊघाट जैसी मांगें रखीं। मंत्री ने कहा कि इन मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गंगवा ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के पास बनने वाले इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी एवं मेरिट आधारित भर्ती के साथ सड़क, पेयजल, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने पर काम कर रही है।

Hisar News: गांव खरकड़ी में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा।

Cleanliness Campaign: प्रेमपुरा धाम गढ़ी में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने चलाया सफाई अभियान
Cleanliness Campaign: गढ़ी, (सच कहूँ/मुकेश)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचन है कि साफ सफाई से जहां सुन्दरता बढती है वहीं रोगों और बीमारियों को रोकने में भी मदद मिलती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र प्रेमपुरा धाम गढ़ी में रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। हिसार और हांसी के अलग-अलग ब्लॉकों से बड़ी संख्या में सेवादारों ने पहुंचकर सेवा कार्य में हिस्सा लिया। Hisar News

इस दौरान सेवादारों ने दरबार परिसर की साफ-सफाई करने के साथ-साथ दरबार के बाहर पार्किंग की तरफ पड़े कचरे को भी व्यवस्थित किया। सफाई के बाद पूरे क्षेत्र का नजारा देखते ही बन रहा था। अभियान में बरवाला ब्लॉक, भोजराज ब्लॉक, हांसी ब्लॉक और प्रेमपुरा धाम गढ़ी ब्लॉक से बड़ी संख्या में सेवादार पहुंचे। बरवाला ब्लॉक के ब्लॉक प्रेमी सेवक मास्टर ईश्वर सिंह इन्सां, भोजराज ब्लॉक के ब्लॉक प्रेमी सेवक सूबे सिंह इन्सां, 15 मेंबर हरिकिशन इन्सां व तेजभान इन्सां सहित अनेक सेवादारों ने सेवा कार्य में भाग लिया।

इस दौरान सच्चे नम्र सेवादार एडवोकेट जगदीप इन्सां, वीरेंद्र कुलाना इन्सां, अमीर इन्सां, अनिल इन्सां, इंद्र इन्सां और मोहनलाल इन्सां सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे। इस दौरान नाम चर्चा का भी आयोजन किया गया। प्रेमपुरा धाम गढ़ी ब्लॉक के ब्लॉक प्रेमी सेवक बलवान इन्सां ने पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर नाम चर्चा की शुरूआत की। सेवा कार्य के साथ-साथ शब्द वाणी भी चलती रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। Hisar News

वर्तमान जरूरतों के अनुसार विज्ञान, कंप्यूटर और रोबोटिक्स लैब की जा रही स्थापित: सीएम सैनी
हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Hisar News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान समय की मांग अनुसार विज्ञान, कम्प्यूटर और रोबोटिक्स की आधुनिक प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों के लिए प्रयोग, अनुसंधान और नवाचार के नए द्वार खोलेंगी। इसके साथ ही तकनीक से युक्त कक्षाएं सीखने की प्रक्रिया को युवाओं के लिए रुचिकर बनाएंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को हिसार में ओ.पी. जिंदल मॉडर्न स्कूल में नई शिक्षा सुविधाओं के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर में ‘उत्कर्ष’ प्रशासनिक ब्लॉक, ‘उदय’ एसईएन विंग, ‘उद्गम’ स्विमिंग पूल तथा ‘उत्सव’ आॅडिटोरियम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समारोह पूर्व मंत्री, महान उद्योगपति, समाजसेवी और राष्ट्र निर्माता स्वर्गीय ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला की कड़ी में आयोजित किया जा रहा है। उस महान विभूति को श्रद्धापूर्वक नमन एवं वंदन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्कूल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाएं नई पीढ़ी को वर्तमान युग की जरूरतों के अनुसार तैयार करने में उपयोगी साबित होंगी। इस नई शुरूआत के लिए विद्यालय की प्रबंधन समिति और शिक्षक बधाई के पात्र हैं। वर्ष 1997 में शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्कूल का नाम ही ओ.पी. जिंदल विद्यालय रखा गया है। इसमें मॉडर्न तकनीक और मॉडर्न सोच के साथ, मॉडर्न नागरिक तैयार किये जाते हैं।

इसलिए ओपी जिंदल के सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विद्यालय में स्थापित इनोवेशन हब विशेष रूप से सराहनीय पहल है। प्रत्येक बच्चे के भीतर कोई अनोखी क्षमता, कल्पना और विचार छिपा होता है। उसे ऐसे वातावरण की आवश्यकता होती है, जहां वह अपने विचार व्यक्त कर सके, उन्हें मॉडल और प्रोजेक्ट में बदल सके तथा साथियों और शिक्षकों के साथ समस्याओं का समाधान खोज सके। यह केंद्र विद्यार्थियों की सोच, टीमवर्क, नेतृत्व और समस्या के समाधान जैसी योग्यताओं को सशक्त करेगा।

हरियाणा में एआई मिशन की स्थापना नई पहल

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवा आगे बढे हैं। अब तक 10 हजार से अधिक युवाओं ने स्टार्टअप अपनाकर लाभ उठाया है। सरकार ने हरियाणा एआई मिशन की स्थापना कर एक और नई पहल की है। इस एआई मिशन के माध्यम से गुरुग्राम और पंचकूला में एआई हब स्थापित किए जाएंगे। हर ब्लॉक में उत्कृष्ट मॉडल स्कूलों की स्थापना, बच्चों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और डिजिटल कौशल की शिक्षा, कौशल विकास कार्यक्रमों को विद्यालय स्तर से जोड़ना और उच्च शिक्षा में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। 55 हजार से अधिक स्कूलों को वाई-फाई से जोड़ा गया है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को 5 लाख टैबलेट, लगभग 40 हजार कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड तथा 1 हजार 201 आई.सी.टी. लैब स्थापित की हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रदेश में 13 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थे, जो अब बढकर 218 हो गए हैं। सरकार ने पिछले साढे 11 वर्षों में प्रदेश में 1 हजार 420 प्राथमिक राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय खोले हैं।

एलपीजी से भरी मालगाड़ी के टैंकर में रिसाव, घनी आबादी क्षेत्र में मचा हड़कंप
हिसार (सच कहूँ न्यूज़)। Hisar News: हिसार रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब पंजाब के बठिंडा से झज्जर जा रही एलपीजी से भरी मालगाड़ी के एक टैंकर में अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया। घटना सूर्यनगर रेलवे फाटक के पास घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई, जिससे रेलवे प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि अधिकारियों की तत्परता और तकनीकी टीमों की सतर्कता से समय रहते रिसाव पर काबू पा लिया गया और संभावित गंभीर दुर्घटना टल गई।

रेलवे सूत्रों के अनुसार एलपीजी से लदी मालगाड़ी बठिंडा से झज्जर जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे हिसार रेलवे स्टेशन पर गाड़ी की जांच के दौरान कर्मचारियों को एक टैंकर से गैस रिसने का पता चला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने तुरंत संबंधित टैंकर को पूरी रैक से अलग कर दिया और उसे सूर्यनगर फाटक के पास सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने दमकल विभाग, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी, जिला प्रशासन और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) को अलर्ट कर दिया। कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके में लगातार निगरानी रखी गई।

ऊपरी हिस्से के ढक्कन से हो रहा था रिसाव

जांच के दौरान पता चला कि एलपीजी टैंकर के ऊपरी हिस्से पर लगे ढक्कन (हैच) से गैस बाहर निकल रही थी। इसके बाद जींद और बठिंडा से रेलवे की विशेष तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब ढाई से तीन घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद गैस रिसाव को पूरी तरह नियंत्रित किया गया। बताया गया कि संबंधित टैंकर में करीब 37 टन एलपीजी गैस भरी हुई थी। इतनी बड़ी मात्रा में गैस होने के कारण थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी।

कारणों की जांच शुरू

घटना के बाद रेलवे ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि गैस रिसाव तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसमें किसी प्रकार की मानवीय लापरवाही रही। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदमों की भी समीक्षा की जाएगी। रेलवे अधिकारी जांच पूरी होने तक मामले में विस्तृत जानकारी देने से बच रहे हैं। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही रेलवे ने तत्काल आपात कार्रवाई शुरू कर दी थी। तकनीकी टीमों की मदद से रिसाव को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है और वर्तमान में स्थिति सुरक्षित है।

Agricultural News: एचएयू का फ्रूट फ्लाई ट्रैप: फल व सब्जियों को कीटों से बचाने की असरदार तकनीक
हिसार, (सच कहूँ/मुकेश)। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) द्वारा विकसित फ्रूट फ्लाई ट्रैप फलदार फसलों और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचाने वाली फल मक्खी के नियंत्रण में किसानों के लिए प्रभावी तकनीक साबित हो रहा है। वर्षा ऋतु में इस कीट का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है, जिससे अमरूद, किन्नू, नाशपाती, आड़ू, आलूबुखारा और आम जैसी फलदार फसलों के साथ-साथ घीया, तोरी, खीरा, करेला, तरबूज, खरबूजा और कद्दू वर्गीय सब्जियों में 70 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका रहती है। Agricultural News

एचएयू के कीट विज्ञान विभाग के अनुसार मादा फल मक्खी फलों की ऊपरी सतह के नीचे अंडे देती है। इन अंडों से निकलने वाले सफेद लार्वा फल के भीतर ही विकसित होकर उसे अंदर से सड़ा देते हैं। चूंकि कीट फल के अंदर रहता है, इसलिए सामान्य कीटनाशकों का प्रभाव सीमित रहता है। ऐसे में फ्रूट फ्लाई ट्रैप नर फल मक्खियों को आकर्षित कर उन्हें फंसा लेता है, जिससे उनका प्रजनन चक्र टूटता है और कीट की संख्या नियंत्रित रहती है।

संक्रमित फलों का करें सुरक्षित निस्तारण | Agricultural News

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. कम्बोज तथा अ­नुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने किसानों को सलाह दी है कि संक्रमित फलों को प्रतिदिन अथवा एक दिन छोड़कर एकत्रित करें और उन्हें कम से कम दो फीट गहरे गड्ढे में दबा दें। उन्होंने बताया कि गर्मियों में खेत की गहरी जुताई करने से कीट की प्यूपा अवस्था नष्ट हो जाती है, जिससे अगले मौसम में इसका प्रकोप काफी कम हो जाता है। उन्होंने किसानों से फल बनने की अवस्था से पहले ट्रैप लगाने और उन्हें पेड़ की ऐसी शाखा पर टांगने की सलाह दी, जहां सीधी धूप कम पड़ती हो।

प्रति एकड़ 12 से 14 ट्रैप लगाने की सिफारिश

कीट विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ. सुनीता यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित फ्रूट फ्लाई ट्रैप की कीमत 130 रुपये प्रति ट्रैप निर्धारित की गई है। किसानों को प्रति एकड़ 12 से 14 ट्रैप लगाने की सिफारिश की गई है। ट्रैप में प्रयुक्त आकर्षक पदार्थ लगभग 30 दिन तक प्रभावी रहता है, इसलिए 30 से 35 दिन बाद इसे दोबारा चार्ज करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि किसान यह ट्रैप चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कीट विज्ञान विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान विश्वविद्यालय के टोल फ्री नंबर 1800-180-3001, दूरभाष 01662-255289 तथा मोबाइल 9729300525 पर संपर्क कर सकते हैं। Agricultural News

Bomb Threat: हिसार के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही पुलिस अलर्ट
हिसार (सच कहूँ/मांगे लाल)। Hisar News: हिसार के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर जांच और तलाशी अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि यह मेल शुक्रवार को आई थी जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया था। हिसार पुलिस के अनुसार धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद संबंधित स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और पूरे परिसर की जांच की गई। साथ ही ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम ई-मेल आईडी और उसके स्रोत की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल घबराने या अफवाह फैलाने की जरूरत नहीं है। प्रथम दृष्टया यह लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश प्रतीत होती है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि ई-मेल भेजने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Hisar News: धमकी भरा मेल मिलने के बाद स्कूल में जांच करते हुए टीम।

पीएम मोदी के जींद दौरे को लेकर हांसी पुलिस अलर्ट, बढ़ाई सुरक्षा
हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Hisar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल प्रस्तावित जींद दौरे को देखते हुए हांसी पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार (आईपीएस) के निर्देश पर संवेदनशील स्थानों और जींद जाने वाले प्रमुख मार्गों पर विशेष पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं, जहां वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक वाहन की सावधानीपूर्वक जांच करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आमजन से सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हांसी पुलिस जिले में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Hisar News हांसी जींद रोड पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश देते डीएसपी रविन्द्र सांगवान।

CM सैनी के कार्यक्रम से जल्दी निकलने पर कुलदीप बिश्नोई ने दी सफाई, बोले- दिल्ली में पहले से तय कार्यक्रम था
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंह सिंहमार)। Haryana: हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम से भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बीच में ही चले जाने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब इस पूरे मामले पर कुलदीप बिश्नोई ने अपनी सफाई देते हुए स्थिति स्पष्ट की है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसके बावजूद उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

दो कार्यक्रमों में रहे शामिल

बिश्नोई ने बताया कि उन्होंने अमृता देवी की प्रतिमा के अनावरण और खेजड़ी के पौधे के रोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहले से तय एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होना था, जहां पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लगता है। इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुमति लेकर कार्यक्रम से विदा ली।

उन्होंने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री से माफी मांगी और उन्हें अपनी मजबूरी बताकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया।"

मुख्य समारोह में नहीं हुए शामिल

विवाद उस समय शुरू हुआ जब शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में पहुंचे। कुलदीप बिश्नोई विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित शुरुआती कार्यक्रमों में मौजूद रहे, लेकिन बाद में मुख्य समारोह से पहले ही वहां से रवाना हो गए।

विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उनके लिए सीट भी आरक्षित की गई थी, लेकिन वह उसमें शामिल नहीं हुए। इसके बाद उनके कार्यक्रम छोड़कर जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

विश्वविद्यालय से जुड़ा है बिश्नोई परिवार का विशेष संबंध

गौरतलब है कि गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) की स्थापना वर्ष 1995 में तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री भजन लाल के कार्यकाल में हुई थी। भजन लाल, कुलदीप बिश्नोई के पिता थे, इसलिए इस विश्वविद्यालय से बिश्नोई परिवार का विशेष जुड़ाव माना जाता है।

हालांकि, अब कुलदीप बिश्नोई की ओर से सफाई आने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम से उनका जल्दी निकलना किसी राजनीतिक कारण से नहीं, बल्कि पहले से तय निजी कार्यक्रम की वजह से था।

सीएम नायब सिंह सैनी गुजविप्रौवि में करेंगे स्मृति शिल्प का लोकार्पण
हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Hisar News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 जुलाई को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि) पहुंचेंगे। वे माता अमृता देवी सर्कल एवं खेजड़ली महा बलिदान स्मृति शिल्प का लोकार्पण करेंगे तथा नर्सिंग ब्लॉक और गर्ल्स हॉस्टल भवन का शिलान्यास करेंगे। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री 363 बिश्नोई वीरों की स्मृति में पौधारोपण भी करेंगे। समारोह में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जोधपुर के खामूराम बिश्नोई और फतेहाबाद के बड़ोपल निवासी विनोद कुमार कड़वासरा को 'मधु भासिन मेमोरियल पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर अशोक राही निर्देशित नाटक 'खेजड़ी की बेटी' का मंचन भी होगा। समारोह में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व सांसद कुलदीप सिंह बिश्नोई सहित कई जनप्रतिनिधि और बिश्नोई समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कुलपति ने विभिन्न समितियों के संयोजकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Hansi News: आयोजित कार्यक्रम में मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि, कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह

सूचना आयुक्त बोले-आरटीआई को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना पहली प्राथमिकता

हांसी। सुभाष ड्रामाटिक क्लब में शनिवार को सैनी समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हरियाणा के नवनियुक्त सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी, हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के अध्यक्ष गुरनाम सैनी तथा हरियाणा वन विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष रवि सैनी को सम्मानित किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने इन नियुक्तियों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सूचना के अधिकार (आरटीआई) को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है तथा किसानों को एमएसपी और भावांतर भरपाई जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। चैनत गांव के धरने को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व मंत्री अत्तर सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।