Pakistan News - Sach Kahoon Hindi

Pakistan Heavy Rain: पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान, घर की छत गिरने से पिता-पुत्री की मौत
Pakistan Heavy Rain: स्वाबी (एजेंसी)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लगातार हो रही तेज बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। स्वाबी जिले में भारी वर्षा के बीच एक मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना टोपि तहसील के आजादखेल इलाके में हुई। बताया गया कि हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। देर रात अचानक मकान की छत ढह गई और चार लोग मलबे के नीचे दब गए। Pakistan News

तेज आवाज सुनते ही आसपास रहने वाले लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही मलबे में फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू 1122 की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। हादसे में 50 वर्षीय मोहम्मद फरीक और उनकी 28 वर्षीय बेटी की जान चली गई। वहीं उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए तहसील मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को भी अस्पताल भेज दिया गया।

कई इलाकों में नुकसान, बैंक भवन भी गिरा

लगातार मूसलाधार बारिश के कारण स्वाबी जिले में अन्य स्थानों पर भी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। एक बैंक की इमारत भी बारिश के कारण ढह गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बारिश के बाद कई क्षेत्रों में अचानक बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति बन गई। राहत टीमों ने जरांदू नहर क्षेत्र से दो लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। Pakistan News

इसके अलावा आजमाबाद चौकी इलाके में फंसे पांच लोगों को भी बचाया गया। 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला रेस्क्यू एजेंसियों ने बताया कि तेज बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में लगातार राहत अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने खैबर पख्तूनख्वा के कई जिलों में भारी और कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। दिर, चित्राल, स्वात, कोहिस्तान, मलाकंद, नौशेरा, चारसद्दा, स्वाबी, शांगला, बट्टाग्राम, बुनेर, कोहाट, हंगू, कुर्रम, बाजौर, खैबर, मानसेहरा, एबटाबाद, हरिपुर, पेशावर और मर्दान समेत कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है। स्वाबी के निचले इलाकों में शहरी बाढ़ और जलभराव का खतरा भी बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की है। लगातार बारिश के चलते प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। Pakistan News

Karachi Attack: गैंगस्टर उजैर बलूच के भाई पर कराची में हमला, जुबैर के सीने और पेट में लगी कई गोलियां
इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के कराची के ल्यारी इलाके में गैंगस्टर उजैर बलूच के भाई जुबैर बलूच पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमले में गैंगस्टर जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया।  ल्यारी में चाकीवारा रोड पर हुए इस हमले में दो राहगीर भी घायल हो गए। पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, जुबैर बलूच को सीने और पेट में कई गोलियां लगीं। Pakistan News

साउथ के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) सैयद असद रजा ने कहा कि जुबैर बलूच सिंगू लेन में अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। रजा ने कहा कि पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या गोलीबारी गैंग की दुश्मनी या राजनीतिक दुश्मनी से जुड़ी थी। उन्होंने कहा कि ज़ुबैर बलूच को 2012 में सात क्रिमिनल केस में गिरफ्तार किया गया था और 2025 में रिहा किया गया था।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में एक एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) ने पुलिस एनकाउंटर, हत्या और विस्फोटक रखने से जुड़े सात मामलों में उजैर बलूच की बेल एप्लीकेशन खारिज कर दी थी। स्थानीय मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार मई की शुरुआत में, सिटीजन्स-पुलिस लाइजन कमेटी (सीपीएलसी) के जारी डेटा से पता चला कि कराची में स्ट्रीट क्राइम में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें लोगों से सैकड़ों गाड़ियां और मोबाइल फोन लूटे गए। इसके साथ ही इस साल जनवरी-अप्रैल के दौरान हत्या और जबरन वसूली के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है।Pakistan News

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-अप्रैल के दौरान, कराची में लोगों से 611 कारें और 13,346 मोटरसाइकिलें लूट ली गईं, जिनकी कुल कीमत लाखों रुपये थी। यह शहर में गाड़ियों से जुड़े अपराध के पैमाने को दिखाता है। इसी दौरान, सड़क पर अपराध की घटनाओं के दौरान नागरिकों से 5,567 मोबाइल फोन चोरी हो गए। कराची में हिंसा से जुड़ी घटनाएं भी सामने आईं, जिसमें हत्या की अलग-अलग घटनाओं में 176 लोग मारे गए। इसके अलावा, इस दौरान जबरदस्ती वसूली के 61 मामले सामने आए।

डेटा के अनुसार, सिर्फ अप्रैल में 22 कारें छीनी गईं और 111 चोरी हो गईं, जबकि 469 मोटरसाइकिलें छीनी गईं और 2,723 चोरी हो गईं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी 30 दिन के दौरान, लोगों से 1,624 मोबाइल फोन छीने गए जबकि अलग-अलग घटनाओं में 42 लोग मारे गए। इस बीच, पुलिस महिला और बाल सुरक्षा सेल ने बताया है कि इस साल जनवरी से अप्रैल तक कराची में कम से कम 388 बड़ों और 10 नाबालिगों को घरेलू हिंसा, परेशानी, गलत व्यवहार और उससे जुड़े अपराधों का सामना करना पड़ा। Pakistan News

Shan Masood: पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद को लगी भयानक चोट
पोर्ट ऑफ स्पेन (एजेंसी)। Cricket News: पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर के कारण रविवार से पोर्ट आॅफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को टीम के मेडिकल पैनल द्वारा स्कैन और चिकित्सीय जांच के बाद शान मसूद के दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होने की पुष्टि की। मसूद को यह चोट तारौबा में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान लगी थी।

पहली पारी में जेडेन सील्स की गेंद खेलते समय शान मसूद की तर्जनी में चोट लगी थी। इसके बावजूद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक बनाया था, हालांकि पाकिस्तान को ब्रायन लारा क्रिकेट ऐकेडमी में खेले गए मुकाबले में 90 रन से हार का सामना करना पड़ा था।चोट के कारण वह चौथे दिन सुबह मैदान पर क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे थे। दूसरी पारी में 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का स्कोर 53/6 था, तब मसूद आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। वह सिर्फ़ 3 रन बनाकर प्वाइंट पर कैच आउट हो गए। बल्लेबाजी के दौरान वह लगभग एक हाथ से खेलते नजर आए थे, क्योंकि बाएं हाथ पर ज्यादा दबाव डालना उनके लिए संभव नहीं था। मसूद की वापसी को लेकर कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की गई है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि 19 अगस्त से लीड्स में शुरू होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उनकी उपलब्धता उनकी रिकवरी और मेडिकल प्रगति पर निर्भर करेगी। हालांकि वह वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ बने रहेंगे और इसके बाद इंग्लैंड भी टीम के साथ ही रवाना होंगे।

दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान के पास शान मसूद की जगह तीन विकल्प मौजूद हैं। टीम ने बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए अब्दुल्लाह शफीक और सऊद शकील को स्क्वाड में शामिल किया है। इन दोनों को अब्दुल्लाह फजल के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने के बाद टीम में जगह मिली थी। फजल पहले टेस्ट से ठीक पहले कमर के निचले हिस्से में चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। इन दोनों के अलावा पाकिस्तान के पास अवैस जफर का भी विकल्प है। दाएं हाथ के इस मध्यमक्रम के बल्लेबाज ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है।

Cricket News: पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद को लगी भयानक चोट।

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के बाद तनाव, नागरिक की मौत पर जांच की मांग तेज
Pakistani Army firing: क्वेटा (एजेंसी)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में गोलीबारी की एक घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग पर धरना दिया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

रिपोर्टों के मुताबिक, यह घटना खुजदार जिले के वाध क्षेत्र के ड्राखाला-गैसलाती इलाके में हुई। प्रदर्शनकारियों ने मृतक की पहचान अब्दुल कादिर के रूप में बताते हुए आरोप लगाया कि गोलीबारी आबादी वाले क्षेत्र में हुई। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जिम्मेदार पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई और पारदर्शी जांच की मांग की।

स्थानीय मीडिया और मानवाधिकार समूहों के अनुसार, बलूच नेशनल मूवमेंट (BNM) के अध्यक्ष नसीम बलूच ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, स्वतंत्र मीडिया और मानवाधिकार संगठनों को क्षेत्र की स्थिति का आकलन करने की अनुमति दिए जाने की मांग भी उठाई।

कर्फ्यू और प्रतिबंधों पर भी उठे सवाल

मानवाधिकार संगठन बलोच वॉयस फॉर जस्टिस (BVJ) ने बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में लागू कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध और आवाजाही में लगाए गए नियंत्रणों पर भी चिंता व्यक्त की है। संगठन का कहना है कि इन प्रतिबंधों का असर आम नागरिकों के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। संगठन के अनुसार, लंबे समय तक प्रतिबंध लागू रहने से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मानवाधिकार संगठनों ने घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना किसी भी राज्य की मूल जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही या कानून का उल्लंघन हुआ है, तो जांच के बाद जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

Khyber Pakhtunkhwa Bus Accident: यात्रियों से भरी बस 80 फीट नीचे खाई में गिरी, 40 की मौत, 8 घायल
Khyber Pakhtunkhwa Bus Accident: क्वेटा। खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी कि बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके से निकलकर प्रांतीय सीमा पार कर खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में घुसते ही पेशावर जा रही एक यात्री बस खाई में गिर गई। Pakistan Accident News

पाकिस्तान की मीडिया डॉन के अनुसार, इस भयानक घटना में 40 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के मीडिया और राजनीतिक मामलों के सहायक, शाहिद रिंद ने सबसे पहले मरने वालों की संख्या बताई। हालांकि, बाद में केपी रेस्क्यू 1122 ने भी इसकी पुष्टि की।

रिंद के बयान में कहा गया कि बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के निर्देश पर दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे। शुक्रवार सुबह बयान में कहा गया, “दोनों प्रांतों के जिला प्रशासन, बचाव और दूसरे संबंधित विभाग प्रभावित लोगों को मदद दे रहे हैं। सच सामने लाने के लिए घटना की जांच की जाएगी।” केपी रेस्क्यू 1122 के एक बयान में कहा गया कि झोब इमरजेंसी सर्विस और रेस्क्यू 1122 की टीमें दुर्घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचीं और बचाव का काम शुरू किया। Pakistan Accident News

आठ घायलों को इलाज के लिए झोब के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल (डीएचक्यू) ले जाया गया। इसके अलावा शवों को पहले पास के एक ग्रामीण हेल्थ सेंटर भेजा गया और फिर बाद में शवों को झोब डीएचक्यू ले जाया गया। इसमें यह भी बताया गया कि जब बस खाई में गिरी तो उसमें 48 यात्री सवार थे।

डॉन के अनुसार, जोब में इमरजेंसी सेंटर के प्रमुक सनाउल्लाह शेरानी ने बताया कि बस लगभग 70 से 80 फीट नीचे खाई में गिर गई और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाका होने की वजह से बचाव टीमों को ऑपरेशन के शुरुआती दौर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी दुख जताया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। राष्ट्रपति के मुताबिक, उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की और संबंधित विभागों को घायलों को सबसे अच्छी मेडिकल सुविधाएं देने का निर्देश दिया।

बलूचिस्तान के सीएम बुगती ने भी घटना पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने संबंधित विभागों को बचाव के काम में तेजी लाने, घायलों को सबसे अच्छी मेडिकल सुविधाएं देने और प्रभावित परिवारों को हर मुमकिन मदद देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, “बलूचिस्तान सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।” Pakistan Accident News

पाकिस्तान में उम्र कैद की सजा पाई बलूच एक्टिविस्ट, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट
क्वेटा। हाल ही में पाकिस्तानी अदालत ने बलूच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्र कैद की सजा सुनाई। पूरी दुनिया में इस ज्यादती के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है। इस कार्यकर्ता को दूसरी बार प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। मानवाधिकार संगठन बलूच यकजेहती कमेटी (बीवाईसी) ने इसकी घोषणा की। यह घोषणा शुक्रवार देर रात ऐसे समय में की गई, जब कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधी अदालत ने फ्रंटियर कॉर्प्स के एक अधिकारी की हत्या से जुड़े मामले में महरंग बलोच सहित चार कार्यकर्ताओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस फैसले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक आलोचना हुई थी। Balochistan News

बीवाईसी ने एक बयान में कहा, "यह नामांकन जनवरी 2026 में हुआ था, लेकिन संगठन की नीति के तहत इसे उस समय सार्वजनिक नहीं किया गया। आज इस तथ्य को सार्वजनिक करना इसलिए आवश्यक है, क्योंकि जिस व्यक्ति को पाकिस्तान सरकार ने आतंकवाद के झूठे और निराधार आरोपों के जरिए दंडित करने की कोशिश की, उसी व्यक्ति को दुनिया अब शांति, न्याय और मानवाधिकारों के संघर्ष के प्रतीक के रूप में पहचान रही है।"

संगठन ने कहा कि महरंग बलोच का दूसरी बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित होना इस बात का प्रमाण है कि बीवाईसी का संघर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और मानवाधिकारों के सिद्धांतों पर आधारित है। वहीं, संगठन के नेताओं के खिलाफ राज्य की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध और दमन को दर्शाती है। Balochistan News

बीवाईसी ने आरोप लगाया कि बलूचिस्तान में जबरन गुमशुदगी, न्यायेतर हत्याओं और सैन्य अभियानों के खिलाफ आवाज उठाने वाले कई बलूच नेताओं के खिलाफ मनगढ़ंत एफआईआर, बेबुनियाद आरोप और अपारदर्शी न्यायिक प्रक्रिया के तहत मुकदमे चलाए जा रहे हैं। संगठन का दावा है कि महरंग बलोच और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के बाद बलूचिस्तान में जबरन गुमशुदगी, न्यायेतर हत्याओं और सैन्य अभियानों में और तेजी आई है, जिसका असर आम बलूच नागरिकों के जीवन पर पड़ रहा है। बीवाईसी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, मानवाधिकार संगठनों और लोकतांत्रिक ताकतों से बलूचिस्तान की स्थिति पर प्रभावी आवाज उठाने तथा महरंग बलोच सहित अन्य बलूच नेताओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

वहीं, एक अन्य मानवाधिकार संगठन बलूच वॉयस फॉर जस्टिस (बीवीजे) ने कहा कि महरंग बलोच का दूसरी बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। बीवीजे ने कहा, "जब पाकिस्तान सरकार राजनीतिक रूप से प्रेरित मुकदमों के जरिए उन्हें आजीवन कारावास की सजा दे रही है, तब अंतरराष्ट्रीय समुदाय उनके मानवाधिकारों और न्याय के प्रति शांतिपूर्ण समर्पण को मान्यता दे रहा है।"

संगठन ने कहा कि यह नामांकन बलूचिस्तान की मानवाधिकार स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सक्रिय हस्तक्षेप को प्रोत्साहित करना चाहिए। साथ ही मानवाधिकार रक्षकों की सुरक्षा, शांतिपूर्ण गतिविधियों के कारण जेल में बंद लोगों की रिहाई और दंडमुक्ति की संस्कृति को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। Balochistan News

Quetta Blast Update: बलूचिस्तान में शटल ट्रेन में शक्तिशाली विस्फोट, 24 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
Quetta Blast Update: इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में रविवार को एक यात्री शटल ट्रेन के पास हुए भीषण विस्फोट ने भारी जनहानि मचा दी। इस हादसे में कम से कम 24 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 82 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। Balochistan Blast

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रेन सुरक्षा बलों के जवानों और उनके परिजनों को लेकर जा रही थी। घटना उस समय हुई, जब ट्रेन क्वेटा के निकट कैंटोनमेंट क्षेत्र से लंबी दूरी की रेल सेवा से जुड़ने के लिए आगे बढ़ रही थी। अचानक हुए शक्तिशाली विस्फोट से इंजन सहित कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कुछ डिब्बे पलट गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट का असर इतना व्यापक था कि आसपास खड़े वाहन, नजदीकी इमारतें और अन्य ढांचे भी इसकी चपेट में आ गए।

धमाके के बाद क्षेत्र में धुएं का घना गुबार फैल गया और चारों ओर मलबा बिखर गया। राहत एवं बचाव दलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मृतकों में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ कुछ आम नागरिक भी शामिल हैं। आसपास रहने वाले लोगों के भी इस विस्फोट से प्रभावित होने की सूचना सामने आई है। अस्पतालों में आपातकाल जैसी स्थिति बन गई, जिसके चलते चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी पर लगाया गया।

प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। संगठन की ओर से जारी बयान में इसे आत्मघाती हमला बताया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अमानवीय कृत्य बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। Balochistan Blast

Pakistan Attack: पाकिस्तान में सीमा चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, विस्फोट व गोलीबारी में 18 सैनिकों की मौत
Pakistan Attack: पेशावर। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया, जिसमें कम से कम 18 सैनिकों की मृत्यु हो गई तथा अनेक अन्य जवान घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने विस्फोटकों से भरे वाहन का उपयोग कर चौकी में भीषण धमाका किया, जिसके बाद अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी गई। Pakistan News

बताया गया है कि यह हमला गुरुवार देर रात अफगानिस्तान सीमा से सटे बाजौर जिले में हुआ। यह इलाका लंबे समय से सुरक्षा चुनौतियों और सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों के कारण संवेदनशील माना जाता रहा है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि सुरक्षा चौकी का बड़ा हिस्सा मलबे में बदल गया और आसपास के कई हिस्सों को भी भारी क्षति पहुंची।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हमले की शुरुआत ड्रोन जैसे क्वाडकॉप्टर के माध्यम से चौकी को निशाना बनाकर की गई। इसके तुरंत बाद विस्फोटकों से लदी गाड़ी चौकी के मुख्य हिस्से से टकराई, जिससे जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद हथियारबंद आतंकवादी परिसर में घुस गए और गोलीबारी शुरू कर दी। Pakistan News

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों का दावा है कि मुठभेड़ के दौरान हमले में शामिल सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया। हालांकि पाकिस्तान की सेना की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हाल के दिनों में पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में तेजी देखने को मिली है। बीते कुछ दिनों में हुए विभिन्न हमलों में लगभग 30 लोगों की जान जा चुकी है।

इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान लगातार आरोप लगाता रहा है कि सीमा पार आतंकवादी संगठनों को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार इन आरोपों से इंकार करती रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्र में बढ़ती हिंसा और अस्थिरता से सीमा सुरक्षा और आंतरिक शांति के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। Pakistan News

Peshawar Protest: पाकिस्तान के पेशावर में स्मार्ट लॉकडाउन, व्यापारियों में गुस्सा, महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे
Pakistan Smart Lockdown: इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर शहर में व्यापारियों और दुकानदारों ने सरकार द्वारा लागू किए गए स्मार्ट लॉकडाउन के विरोध में व्यापक प्रदर्शन किया। खैबर-पख्तूनख्वा के व्यापारिक संगठनों के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में कारोबारी शामिल हुए और सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। Peshawar Protest

प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट लॉकडाउन को तत्काल समाप्त करने, पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों (Pakistan Fuel Price Hike) में कमी लाने तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि बाजारों को रात आठ बजे तक बंद करने का निर्णय उनके कारोबार को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है, क्योंकि गर्म मौसम के कारण अधिकांश ग्राहक शाम के समय ही खरीदारी के लिए बाहर निकलते हैं।

व्यापारिक नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की मौजूदा नीतियां न तो ऊर्जा संकट कम कर पा रही हैं और न ही आम नागरिकों को राहत दे रही हैं। उनका कहना था कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों की क्रय क्षमता को कमजोर कर दिया है, जिससे दैनिक आवश्यक वस्तुएं भी आम जनता की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों का असर सीधे परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहा है। Peshawar Protest

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इससे पूर्व खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भी ईंधन मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। परिवहन संचालकों का कहना था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से किरायों में बार-बार बढ़ोतरी करनी पड़ रही है, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

प्रदर्शनकारी नेताओं ने यह भी कहा कि सीएनजी की अनुपलब्धता और महंगे ईंधन के कारण परिवहन क्षेत्र गंभीर संकट का सामना कर रहा है। उनका मानना है कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई, तो व्यापार और यातायात व्यवस्था दोनों पर नकारात्मक प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है। Peshawar Protest

Khyber Pakhtunkhwa Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुसाइड बॉम्बर का धमाका, दो पुलिसकर्मियों सहित 7 की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इन दिनों पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर हमला करने के मामले में तेजी देखने को मिल रही है। स्थानीय मीडिया ने लोकल पुलिस से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि मंगलवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले की सेराई नौरंग तहसील में हुए एक धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम सात लोग मारे गए। Khyber Pakhtunkhwa Blast

पाकिस्तानी मीडिया डॉन ने लक्की मरवत जिले के पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया कि इस घटना में 23 और लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह साफ नहीं है कि इलाके में विस्फोटक ले जा रहा रिक्शा खड़ा था या किसी सुसाइड बॉम्बर ने उसे उड़ा दिया। बम डिस्पोजल स्क्वॉड के एक्सपर्ट ब्लास्ट की वजह का पता लगाने में लगे हुए हैं, जबकि मृतकों के शव को तहसील हेडक्वार्टर हॉस्पिटल ले जाया गया है, जबकि कुछ घायलों को बन्नू के हॉस्पिटल में ले जाया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए वीडियो में ब्लास्ट में कई दुकानें और तीन पहिए वाली गाड़ी क्षतिग्रस्त दिखे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की जगह पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने इलाके को घेर लिया और सबूत इकट्ठा किए। यह घटना रविवार सुबह बन्नू में एक चेकपॉइंट पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 15 पुलिसवालों के मारे जाने के बाद हुई। इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान (आईएमपी) नाम के एक उग्रवादी समूह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उस बम धमाके की जिम्मेदारी ली।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार और रविवार की रात के बीच, हथियारबंद ग्रुप ने बन्नू में फतेह खेल पुलिस चेकपॉइंट में विस्फोटक से लदी गाड़ी घुसा दी, जिससे जबरदस्त धमाके के बाद स्ट्रक्चर मलबे में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, धमाके के बाद मिलिटेंट ने कई तरफ से अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे घंटों भारी गोलीबारी हुई और धमाके हुए। Khyber Pakhtunkhwa Blast

इस धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बन्नू रीजनल पुलिस ऑफिसर (आरपीओ) सज्जाद खान ने कहा कि हमले के दौरान चेकपॉइंट पर कुल 18 पुलिसवाले तैनात थे। पाकिस्तानी डेली एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, "उनमें से 15 मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।" धमाके से आस-पास की रिहायशी इमारतों और दूसरी चीजों को भी बहुत नुकसान हुआ।

Pakistan Petrol-Diesel Price Hike: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल महंगा, ट्रांसपोर्टर बोले- 'ये जिंदा दफनाने जैसा'
Pakistan Petrol-Diesel Price Hike: इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि ने आम नागरिकों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। ईंधन महंगा होने से परिवहन, खाद्य सामग्री तथा दैनिक आवश्यक वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। बढ़ती महंगाई के विरोध में पेशावर तथा खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में परिवहन संचालकों ने सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शनिवार को पेशावर स्थित हाजी कैंप टर्मिनल पर बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एकत्र हुए और पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में कमी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। Pakistan News

प्रदर्शनकारियों ने सरकार की आर्थिक नीतियों को आम जनता के लिए घातक बताया। प्रदर्शन के दौरान ट्रांसपोर्ट नेता जुबैर अहमद कुरैशी ने कहा कि ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सीएनजी की उपलब्धता भी प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों का जीवन अत्यंत कठिन बना दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी ईद पर्व के बावजूद लोग खरीदारी करने में असमर्थ हैं। खाद्य पदार्थों और आटे की कीमतें लगातार बढ़ने से आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। परिवहन संचालकों ने सरकार पर बार-बार किराया बढ़ाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि नए ईंधन समायोजन के बाद एक ही महीने में पांचवीं बार किराए में वृद्धि की गई है।

रिपोर्टों के अनुसार, वातानुकूलित वाहनों के किराए में भारी बढ़ोतरी हुई है, जबकि सामान्य बस सेवाओं का किराया भी लगभग पांच प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। पेशावर से नौशेरा, मर्दन, एबटाबाद, हरिपुर, स्वात और मलकंद जाने वाले यात्रियों को अब पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। वहीं रावलपिंडी और लाहौर की यात्रा करने वालों के खर्च में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। शहर की बस सेवाओं का न्यूनतम किराया भी तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है। पाकिस्तान सरकार ने 30 अप्रैल को उच्च गति डीजल और पेट्रोल की कीमतों में फिर से वृद्धि की घोषणा की थी।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, हाई-स्पीड डीजल के दाम में लगभग 19 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तथा पेट्रोल में 6 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से अधिक की बढ़ोतरी की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि डीजल की कीमत बढ़ने से कृषि और परिवहन क्षेत्र पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। बुआई के मौसम में ईंधन महंगा होने से खेती की लागत बढ़ सकती है, जबकि माल ढुलाई महंगी होने से खाद्य वस्तुओं और उर्वरकों की कीमतों में भी वृद्धि होने की आशंका है। आर्थिक जानकारों के अनुसार, बढ़ती महंगाई और ऊर्जा संकट के कारण पाकिस्तान में आम जनता पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे सरकार के प्रति असंतोष भी तेज हो रहा है। Pakistan News

Pakistan Army News: पाकिस्तानी आर्मी को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट!
तेल अवीव। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव में खुद को बिचौलिए के तौर पर पेश करने की पाकिस्तान की कोशिश जांच के दायरे में आ गई है। ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट में पाकिस्तान का दागदार इतिहास और उसके रणनीतिक विरोधाभासों को उजागर किया गया है। लंबे समय से चले आ रहे जियोपॉलिटिकल पैटर्न का जिक्र करते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की मिलिट्री का चरित्र संदिग्ध रहा है। अक्सर वैश्विक मामलों में दोहरा चेहरा दिख जाता है। Pakistan Army News

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था लंबे समय से वैश्विक भू-राजनीति में दोहरी भूमिका निभाती रही है। पत्रकार हसन मुजतबा ने एक प्रचलित टिप्पणी का हवाला देते हुए लिखा कि “अधिकांश देशों के पास सेना होती है, लेकिन पाकिस्तान में सेना के पास एक देश है”, जिससे यह संकेत मिलता है कि वहां की सैन्य संस्था अक्सर पारंपरिक सीमाओं से परे जाकर काम करती रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान परिदृश्य में पाकिस्तान खुद को संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच संभावित संघर्ष में “मध्यस्थ” के रूप में पेश कर रहा है, लेकिन उसका अतीत इस भूमिका को जटिल बनाता है। इसमें यह आरोप भी शामिल है कि मिर्जा असलम बेग के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान ने तेहरान को परमाणु तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई थी। रिपोर्ट कहती है,” पाकिस्तान एक ओर ईरान के शिया शासन के साथ कामकाजी संबंध बनाए रखता है, वहीं दूसरी ओर उसका प्रभाव सुन्नी समूहों पर भी देखे जाते हैं, खासकर ईरान के बलूचिस्तान क्षेत्र में। ये दोहरा संतुलन पाकिस्तान की रणनीतिक नीति का हिस्सा है।”

आंतरिक स्तर पर भी विरोधाभासों की ओर इशारा करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में शिया संगठनों, जैसे इमामिया स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन और जैनबियन, का नाम कई बार ईरान से जुड़े यूएस-इजरायल तनाव के जवाब में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों से जुड़ा है। ऐसी अशांति ने कथित तौर पर आम लोगों और सुरक्षा कर्मियों, दोनों पर नकारात्मक असर डाला है। विरोध प्रदर्शनों ने कई बार हालात को तनावपूर्ण बनाया है। इसी संदर्भ में पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को हिंसक प्रतिक्रिया से बचने की चेतावनी दी थी। Pakistan Army News

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान की सेना में शिया समुदाय का प्रतिनिधित्व सीमित रहा है, जिससे असंतोष की स्थिति पैदा होती रही है। इसमें मूसा खान का उल्लेख करते हुए कहा गया कि 1960 के दशक के बाद से इस स्तर पर प्रतिनिधित्व कम देखने को मिला है।

ऐतिहासिक संदर्भों का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में कोरियन युद्ध और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का हवाला दिया गया, जिसमें पाकिस्तान की भूमिका और उससे जुड़े विवादों को रेखांकित किया गया। लेख में 1971 की घटनाओं को “मिनी-होलोकॉस्ट” बताते हुए कहा गया कि पाकिस्तान को अब भी बांग्लादेश से औपचारिक माफी मांगनी चाहिए। इसमें पाकिस्तान के ईरान और मोहम्मद रेजा पहलवी से पुराने रिश्तों का जिक्र किया गया है।

चीन के साथ पाकिस्तान के रिश्तों को भी रिपोर्ट में अहम बताया गया है। चीन के साथ उसके संबंधों को “हिमालय से ऊंचा और समुद्र से गहरा” बताते हुए दोनों देशों के बीच रक्षा और बुनियादी ढांचे सहित कई क्षेत्रों में सहयोग का जिक्र किया गया। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान के दोहरे मापदंड को रेखांकित किया गया है। उस पर अपने सुविधा के अनुसार भू-राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप है। चीन के उइगर मुसलमानों का जिक्र कर चुप्पी पर सवाल उठाए गए हैं। इसमें एक उदाहरण के साथ पाकिस्तान की कलई खोली गई है। दावा किया गया है कि चीनी अधिकारियों ने शिनजियांग में उइगर समूहों से बातचीत करने में मदद के लिए काजी हुसैन अहमद से संपर्क किया था। Pakistan Army News

रिपोर्ट में ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के एबटाबाद में पाए जाने का भी उल्लेख किया गया, जिससे सैन्य प्रतिष्ठान की भूमिका को लेकर सवाल उठे। इसके अलावा परवेज मुशर्रफ के शासनकाल के दौरान “डबल गेम” खेलने के आरोपों और अमेरिका से मिली वित्तीय सहायता का भी जिक्र किया गया।

अंत में रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान की मध्यस्थ बनने की कोशिशें एक रणनीतिक छवि निर्माण का हिस्सा प्रतीत होती हैं और जब तक इस प्रक्रिया में इजरायल और ईरान जैसे प्रमुख पक्ष शामिल नहीं होते, तब तक इसे विश्वसनीय नहीं माना जा सकता। साथ ही चेतावनी दी गई कि ईरान में किसी बड़े भू-राजनीतिक बदलाव का असर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान क्षेत्र पर पड़ सकता है, जहां पहले से ही विद्रोह की स्थिति बनी हुई है। Pakistan Army News