Srinagar News - Sach Kahoon Hindi
Srinagar Cement Factory Fire: श्रीनगर की सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, चिमनी में आग से कई मजदूर झुलसे
Srinagar Cement Factory Fire: श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके खोनमोह स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार देर रात चिमनी में आग लगने से सात मजदूर झुलस गए। घायलों में एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य छह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। Jammu & Kashmir News
मिली जानकारी के अनुसार, खोनमोह स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री परिसर में श्रमिक नियमित कार्य में लगे हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री की चिमनी में अचानक आग लग गई, जिससे वहां मौजूद श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। आग और उससे निकली तेज गर्मी की चपेट में आने से सात मजदूर झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन और राहत दल ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों को मौके से निकालकर विशेष उपचार के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन ने घायलों को आपातकालीन और बर्न केयर यूनिट में भर्ती किया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल हुए सभी सात मजदूरों का इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि बाकी छह मजदूरों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। Jammu & Kashmir News
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल मजदूर को विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं अन्य घायलों का भी आवश्यक उपचार किया जा रहा है। परिजनों को अस्पताल प्रशासन द्वारा नियमित रूप से मरीजों की स्थिति की जानकारी दी जा रही है। इस बीच, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।
जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि फैक्ट्री में निर्धारित सुरक्षा मानकों और अनिवार्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था या नहीं। प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आया है, उसके बाद कार्रवाई की जा रही है। Jammu & Kashmir News
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, श्रीनगर पुलिस ने दो तस्करों की संपत्ति कुर्क की
श्रीनगर (एजेंसी)। Srinagar News: जम्मू-कश्मीर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित ड्रग तस्करों की करीब चार करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ड्रग तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत संगम पुलिस स्टेशन ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत दर्ज एफआईआर संख्या 14/2026 की जांच के दौरान गुलाम अहमद डार की संपत्तियों को जब्त किया। जब्त की गई संपत्तियों का अनुमानित मूल्य लगभग तीन करोड़ रुपये बताया गया है।
इन संपत्तियों में एक रिहायशी मकान, भूमि का एक हिस्सा और कई व्यावसायिक दुकानें शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि इन संपत्तियों को नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध आय के माध्यम से हासिल किया गया था। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए संपत्तियों को जब्त कर लिया गया।
एक अन्य मामले में पुलिस स्टेशन नवाहट्टा ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 09/2018 के संबंध में मोहम्मद शफी शेख की लगभग एक करोड़ रुपए मूल्य की रिहायशी संपत्ति को जब्त किया। मोहम्मद शफी शेख, स्वर्गीय मोहम्मद सुभान शेख के पुत्र हैं। पुलिस जांच में इस संपत्ति को भी मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति के रूप में चिन्हित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि इन जब्ती कार्रवाइयों का उद्देश्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को छिपाने, बेचने या किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित करने से रोकना है। एनडीपीएस एक्ट के तहत ऐसे मामलों में अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने का प्रावधान है, ताकि ड्रग तस्करी के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर किया जा सके।
श्रीनगर पुलिस ने कहा कि वह केवल ड्रग तस्करों के खिलाफ ही नहीं बल्कि उनके द्वारा अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस का मानना है कि आर्थिक स्रोतों पर चोट पहुंचाकर नशीले पदार्थों के नेटवर्क को प्रभावी ढंग से समाप्त किया जा सकता है।
Srinagar Bulldozer Action: श्रीनगर में ड्रग तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की अवैध तीन मंजिला इमारत ढहाई
श्रीनगर (एजेंसी)। Srinagar News: जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत श्रीनगर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजस्व विभाग के सहयोग से ड्रग तस्करी के आरोपी की करीब 2 करोड़ रुपए की अवैध तीन मंजिला इमारत को ढहा दिया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई रैनावारी इलाके के मुमखान मोहल्ला निवासी शेख तसद्दुक के खिलाफ की गई। शेख तसद्दुक पर नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मामलों में शामिल होने का आरोप है। उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी शेख मरूफा का नाम भी एक अन्य एनडीपीएस मामले में सामने आया है।
जांच के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग ने आरोपी की संपत्तियों का सत्यापन किया। जांच में सामने आया कि तीन मंजिला कंक्रीट की यह इमारत सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई थी। अधिकारियों का यह भी दावा है कि इस भवन के निर्माण में कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन का इस्तेमाल किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, विस्तृत जांच में यह पाया गया कि यह संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों की श्रेणी में आती है। साथ ही यह सरकारी जमीन पर किया गया एक अनधिकृत निर्माण भी था। इस कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपए मूल्य की सरकारी जमीन को भी अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद और संबंधित राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में इमारत को गिराया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
श्रीनगर पुलिस ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को कमजोर करने और अपराध से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से कमाए गए धन को किसी भी रूप में सुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा।
पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि समाज को नशे की समस्या से मुक्त करने के लिए जनता और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग बेहद जरूरी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।
अनंतनाग में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है, 166 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए गए सबसे बड़े अभियानों में से एक के तहत अनंतनाग पुलिस ने पूरे जिले में की गई समन्वित कार्रवाई के दौरान 166 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ (जिनमें गांजा और चरस शामिल हैं) जब्त किए और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने बताया कि मिली विशेष सूचनाओं के आधार पर और नियमित जांच के दौरान पुलिस की कई टीमों ने अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाया। इसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई और कई मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
शलगम क्रॉसिंग पर, पुलिस स्टेशन श्रीगुफवारा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक कार (जेके01 डब्ल्यू-7328) को रोका। तलाशी लेने पर लगभग 110 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया और एक आरोपी, जिसकी पहचान शलगम की गुर्जर बस्ती के नजीर अहमद खटाना के रूप में हुई, को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
एक अन्य ऑपरेशन में पुलिस पोस्ट डायलगाम ने अदालत से वारंट प्राप्त करने के बाद वात्रिगाम में मोहम्मद रफीक इटू के घर पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान लगभग 51 किलोग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद किया गया। इसके बाद एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
इसके अलावा, सखरास क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने वुल्लरहामा के रईस अहमद शाह को पकड़ा और उसके कब्जे से लगभग 5 किलोग्राम चरस पाउडर बरामद किया।
दूदनाद वाघामा में एक अलग कार्रवाई के दौरान, बिजबेहारा पुलिस स्टेशन ने एक और तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 170 ग्राम चरस के साथ 18,700 रुपए नकद बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे के कार्यभार संभालने के बाद अनंतनाग में नशा-विरोधी अभियान को काफी मजबूती मिली है। सघन अभियानों के चलते हाल के हफ्तों में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं और कई गिरफ्तारियां भी की गई हैं।
पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल बड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए सभी मामलों की जांच जारी है।
इस बीच, अनंतनाग पुलिस ने नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और जनता से अपील की कि वे नशीले पदार्थों से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करें, ताकि इस कार्रवाई में मदद मिल सके।
School Holidays: श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर सरकार ने ईरानी नेता अयातुल्ला खामनेई की कथित हत्या के विरोध में घाटी में दो दिनों के लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने की घोषणा की है। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न हालात और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है।
शनिवार को कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किए। कई स्थानों पर लोगों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाले, वहीं कुछ इलाकों में तनाव की स्थिति भी बनी रही।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। धार्मिक और सामाजिक समूहों ने आगामी दिन के लिए बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने आम जनता से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। School Holidays
सरकार ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का फैसला पूरी तरह एहतियाती है और स्थिति सामान्य होने पर आगे की सूचना जारी की जाएगी।
Naugam Blast: जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुआ आकस्मिक विस्फोट, 9 की मौत, अनेक घायल
Naugam Blast Latest Update: श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के नौगाम थाना क्षेत्र में हुए आकस्मिक विस्फोट (Naugam Police Station Blast) में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है, जबकि 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शनिवार को प्राप्त जानकारी में कहा गया कि इस दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों की पहचान विस्तृत पुष्टि के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी। मृतकों में एक नायब तहसीलदार (कार्यकारी दंडाधिकारी) और एक स्थानीय दर्जी के शामिल होने की संभावना जताई गई है। कई शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिसके कारण पहचान की प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। Naugam Blast
सूत्रों ने बताया कि घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु बादामी बाग स्थित सेना के बेस अस्पताल सहित निकटवर्ती चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट में प्रयुक्त सामग्री फरीदाबाद में एक छापेमारी के दौरान बरामद की गई थी, जब एक छद्म आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ था। घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, आईजीपी तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचकर स्थिति का निरीक्षण किया।
कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज
विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के भवनों की खिड़कियों के शीशे चटक गए और इसकी आवाज नौगाम क्षेत्र से कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाके से पुलिस थाने में खड़े कई वाहन आग की चपेट में आ गए, जिन्हें बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को त्वरित रूप से तैनात किया गया।
इस हृदयविदारक घटना पर राजनीतिक दलों ने भी शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स मंच पर लिखा, “नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले तथा पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य प्राप्त हो। कांग्रेस परिवार की संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।” Naugam Blast
Srinagar BSF jawan missing: श्रीनगर में बटालियन मुख्यालय से बीएसएफ जवान लापता, तलाशी अभियान जारी
Srinagar BSF jawan missing:श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जनपद से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान लापता हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, बीएसएफ की 60वीं बटालियन में तैनात जवान सुगम चौधरी गुरुवार देर शाम से अपने बटालियन मुख्यालय, पंथाचौक से गायब है। Srinagar BSF News
सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन जवान का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। क्षेत्र में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है, और सभी संभावित स्थानों की छानबीन की जा रही है। प्रशासन ने जवान की गुमशुदगी की आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच जारी है। जवान की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ और ‘महादेव’ से आतंकियों पर शिकंजा
जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी गतिविधियों में तेजी के मद्देनज़र सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसारन क्षेत्र में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े आतंकियों ने 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” की शुरुआत की गई। BSF News
इसी कड़ी में 28 जुलाई को श्रीनगर जिले के हरवान क्षेत्र में स्थित दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के महादेव पर्वतीय क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन महादेव” में लश्कर के तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया। इनमें शामिल थे:
एलईटी कमांडर सुलेमान शाह,
उसका सहयोगी अबू हमजा,
और जिबरान भाई।
इन अभियानों के जरिए सुरक्षा बल अब केवल आतंकियों को नहीं, बल्कि पूरे आतंकी नेटवर्क को समाप्त करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने में हवाला नेटवर्क और नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए अब अभियान का दायरा बढ़ाकर ड्रग पेडलर, हवाला एजेंट्स और आतंकियों के स्थानीय सहयोगियों (ओवरग्राउंड वर्कर्स) को भी निशाना बनाया जा रहा है। Srinagar BSF News
UPI New Rules: आज 1 अगस्त से UPI के नए नियम लागू, नियमों में ये हुए बदलाव
कश्मीर के मुख्य धार्मिक नेता मीरवाइज उमर फारूक नजरबंद
श्रीनगर (एजेंसी)। Srinagar News: हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष एवं कश्मीर के मुख्य धार्मिक नेता मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को कहा कि ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में उन्हें जुमे की नमाज अदा करने से रोकने के लिए फिर से नजरबंद कर दिया गया है। मीर वाइज ने अपनी नजरबंदी को 13 जुलाई को मनाए जाने वाले ‘शहीद दिवस’ से जोड़ा है। गौरतलब है कि ‘शहीद दिवस’ 13 जुलाई-1931 को श्रीनगर केंद्रीय जेल के बाहर सुरक्षाकर्मियों के हाथों 22 कश्मीरियों को मारे जाने की घटना की याद में मनाया जाता है, जहां वे निरंकुश शासन का विरोध करने के लिए एकत्र हुए थे।
वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने से पहले जम्मू कश्मीर में इस दिन आधिकारिक अवकाश होता था। मीरवाइज ने अधिकारियों से प्रतिबंध हटाने और लोगों को 13 जुलाई के ‘शहीदों’ को शांतिपूर्वक श्रद्धांजलि देने की अनुमति देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अनुमति दी जाती है तो वे अपनी परंपरा के अनुसार शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रवक्ता एवं विधायक तनवीर सादिक ने मीरवाइज की नजरबंदी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीरवाइज उमर फारूक को एक बार फिर घर में नजरबंद कर दिया गया है और उन्हें अपने धार्मिक कर्तव्यों को पूरा करने से रोका गया है। Srinagar News
यह भी पढ़ें:– कई एकड़ जमीन सिंचाई विभाग व एजेंसी की लापरवाही की वजह से नदी के बहाव में बह गई…
बारामूला में आपत्तिजनक सामग्री रखने के मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार
श्रीनगर (एजेंसी)। Srinagar News: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने रविवार को एक तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। Srinagar News
पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर बारामूला के सरिवारपोरा पट्टन इलाके के न्यू कॉलोनी में मोहम्मद मकबूल डार उर्फ जावेद डार के घर छापेमारी की। यह कार्रवाई 2024 में दर्ज गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं से जुड़ी प्राथमिकी के तहत हुयी। तलाशी के दौरान, प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर नेशनल फ्रंट के पोस्टर और एके-47 के 20 कारतूस बरामद किये गये। Srinagar News
पुलिस ने बताया कि बरामद सामग्री को मौके पर जब्त कर कानूनी प्रक्रिया के तहत सबूत के तौर पर लिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर जांच जारी है। पुलिस ने कहा, ‘बरामदगी की प्रकृति को देखते हुए मामले में अतिरिक्त प्रावधान यूएपीए की धारा और शस्त्र अधिनियम की धारा भी लगायी गयी है। Srinagar News
यह भी पढ़ें:– Punjab Jobs: पंजाब में जेल विभाग में 500 नई भर्तियों को मंजूरी
पर्यटकों पर हमले के विरोध में कश्मीर रहा बंद
श्रीनगर (एजेंसी)। Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में हाल के वर्षों में नागरिकों पर हुए सबसे घातक आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को पूरे कश्मीर में पूर्ण बंद रखा गया है। यह हमला अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के पास एक घास के मैदान में हुआ, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई। हुर्रियत नेता और मुताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) के प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक ने भीषण हत्याओं के विरोध में बंद का आह्वान किया था। प्रमुख व्यापार निकायों, परिवहन संघों और नागरिक समाज समूहों ने भी हड़ताल का आह्वान किया था। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित मुख्यधारा के राजनीतिक दलों ने बंद को अपना समर्थन दिया। Srinagar News
अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में सभी दुकानें, स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि सार्वजनिक परिवहन सड़कों से काफी हद तक नदारद रहा। घाटी के प्रमुख शहरों में भी लगभग पूरी तरह से बंद की खबर है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती देखी गई। अधिकारियों ने कहा कि व्यापक बंद के बावजूद घाटी के किसी भी हिस्से से हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। पिछले कई वर्षों में कश्मीर में यह पहला ऐसा पूर्ण बंद है। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से पहले बंद एक सामान्य घटना थी, जिसे अक्सर अलगाववादी समूह कहते थे। Srinagar News
पर्यटकों की हत्या के बाद कश्मीर में मातम छा गया है। इस बीच हमले वाले स्थान पहलगाम के पास बैसरन घास के मैदान के घने जंगलों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है। सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और पैरा कमांडो की संयुक्त टीमें आतंकवादियों की तलाश में इलाके की तलाशी ले रही हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि घातक हमले की शुरूआती जांच से पता चला है कि छद्म वर्दी पहने कम से कम चार आतंकवादी बैसरन में घुसे और ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने लक्ष्य पर गोली चलाने से पहले उनकी धार्मिक पहचान भी पूछी। मंगलवार शाम को श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। Srinagar News
यह भी पढ़ें:– Mumbai: आतंकवादियों के खिलाफ राज ठाकरे की बड़ी ललकार!
Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में जारी है शीतलहर का प्रकोप
पहलगाम में पारा@ -8.4 डिग्री से.
श्रीनगर (एजेंसी)। Jammu-Kashmir Cold Wave: कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है और रात के तापमान में मामूली गिरावट आने के साथ ही तापमान हिमांक बिन्दू से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान केन्द्र श्रीनगर ने कहा कि अगले कुछ दिनों के दौरान घाटी के कई क्षेत्रों में शीतलहर जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। Jammu Kashmir Weather
गौरतलब है कश्मीर घाटी में 40 दिनों तक चलने वाली सर्दियों की सबसे कठोर अवधि ‘चिलई-ए-कलां’ 21 दिसंबर को शुरू होगी। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में रात के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और यह शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इस अवधि के दौरान शहर के लिए यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है।
पर्यटन स्थल पहलगाम एक दिन पहले शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां रविवार को शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में भी रात के तापमान में सुधार हुआ और एक दिन पहले के शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले की मैदानी घाटी में तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। Jammu Kashmir Weather
यह भी पढ़ें:– Atul Subhash Suicide Case: गुरुग्राम में छिपी थी बेंगलुरु में आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी
Grenade Attack: श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड हमला, कई लोग घायल
श्रीनगर (एजेंसी)। Grenade Attack: जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को संडे मार्केट स्थित टीआरसी के पास आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया जिसमें कई लोग घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हमले में 12 से अधिक नागरिक घायल हुए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है कि शनिवार को श्रीनगर के खानयार इलाके में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच आज मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने और आतंकियों की तलाशी के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों को मौके पर भेजा गया है। विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई और दुकानदारों को छिपने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। Srinagar News
यह भी पढ़ें:– Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर गिरकर 684.8 अरब डॉलर पर