Assault - Sach Kahoon Hindi

‘गुंडे भेजकर बिठाओ तुम, उठाएं दूसरे’
कुमार विश्वास का केजरीवाल पर हमला, कहा (Kumar vishvas)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) को लेकर शाहीनबाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक दलों के बीच तो एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर सोमवार को तेज हो और अब आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निकटतम सहयोगी रहे कुमार विश्वास (Kumar vishvas) ने उन पर (केजरीवाल) पलटवार करते हुए कहा है कि अपने ‘अमानती-गुंडे को भेजकर बिठाओ तुम और उठाएं दूसरे? भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्ढा और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आप पर शाहीनबाग को लेकर आज निशाना साधा था और इसके जबाव में केजरीवाल ने भाजपा पर गंदी राजनीति का आरोप लगाया था।

कुमार विश्वास ने केजरीवाल के आरोप पर निशाना साधते हुए कहा ।

‘अपने अमानती-गुंडे को भेजकर बिठाओ तुम और उठाएं दूसरे?।

तुम्हारा निवीर्य नायब शाहीन बाग के साथ खड़ा हूं, तुम कह रहे हो हटाओ।

अपनी हर गैर-मुनासिब सी जहालत के लिए, बारहा तू जो ये बातों के सिफर तानता है।

छल-फरेबों में ढके सच के मसीहा मेरे, हमसे बेहतर तो तुझे, तू भी नहीं जानता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आतंकियों की निराशा और कायरता भरे हमले
इसे आतंकवादियों की निराशा व कायरता ही कहा जा सकता है कि अब छुट्टी पर घर आए सुरक्षा कर्मियों को उनके घरों में ही निशाना बनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में छुट्टी पर आए बीएसएफ के एक जवान की उसके घर में ही हत्या कर दी गई। इससे पूर्व लैफ्टिनैंट उमर फ्याज को तब निशाना बनाया गया था जब वह छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।आतंकवादियों के मंसूबे स्पष्ट हैं वह एक धर्म विशेष से संबंधित सुरक्षा जवानों पर हमले कर रहे हैं। आतंकवादी कश्मीर को धर्म का मुद्दा बनाना चाहते है। ऐसी वारदातें पाकिस्तान के शासकों व कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के इन दावों की फूंक निकाल देती हैं कि वह कश्मीरियों की आजादी चाहते हैं। आतंकवाद की कोई विचारधारा नहीं होती।

संघर्ष व आतंकवाद का कोई संबंध नहीं। विचारधारा वाले लोग निर्दोष व निहत्थे लोगों पर हमला नहीं करते बल्कि बराबर की ताकत से मैदान में लड़ते हैं। लेकिन यहां तो आतंकवादी महिलाओं, बच्चों, वृद्धों को भी नहीं छोड़ रहे। यह भी सच्चाई है कि आतंकवादी भारतीय सुरक्षा बलों के आगे टिक भी नहीं पा रहे। बौखलाहट में आए आतंकवादी मोर्चों की बजाय घरों में बैठे जवानों व उनके पारिवारिक सदस्यों पर हमले कर दहशत पैदा करने की कोशिश में है। दरअसल आतंकवादियों का उद्देश्य कश्मीरी नौजवानों को सुरक्षा बलों में भर्ती होने से रोकना है। आतंकवादियों को नहीं भूलना चाहिए कि ऐसी कार्रवाईयों से स्थानीय लोग आतंकवाद के खिलाफ ही खड़े हो रहे हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों पर हमलावर रूख अपनाया हुआ है। सेना प्रमुख बिपन रावत का यह बयान ही आतंकवादियों में भगदड़ डाल रहा है कि हम पाक में बैठे आतंकवादियों को ‘रिसीव’ करने के लिए तैयार हैं। कश्मीर ही नहीं म्यांमार की सीमा पर भारत आतंकवाद को करारा जवाब दे रहा है। इन हालातों में आतंकवादियों और पाक को यह बात समझ लेनी चाहिए कि भारत आतंकवाद का केवल सामना ही नहीं कर रहा बल्कि उनका पीछा करने व घेरकर मारने के लिए तैयार है। किसी ओर सर्जिकल स्ट्राईक के लिए भी भारत पीछे नहीं हटेगा। पाक का साथी चीन भी डोकलाम व अन्य विवादों में बैकफुट पर आकर दोस्ती की बातें कर रहा है। पाक को भी सोच लेना चाहिए कि अमन-शान्ति का कोई और विकल्प नहीं हैं। पाक का आतंकवादी पैंतरा बुरी तरह सबके सामने आ चुका है। अमन व दोस्ताना संबंध ही आज सबकी तरक्की की बुनियाद हैं।

जेल कर्मचारियों पर लगाए मारपीट के आरोप
मानसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला जेल में बंद एक हवालाती ने जेल मुलाजिमों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल हवालाती को इलाज के लिए बुधवार को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।

हवालाती के शरीर पर मारपीट के निशान साफ तौर दिखाई दे रहे हैं। उसकी एक बाजू भी टूट गई है। जेल प्रबंधन ने जेल कर्मियों पर लगे मारपीट के आरोपों को नकार दिया है। जेल प्रबंधन का कहना है कि जेल के भीतर दो पक्षों में आपस में लड़ाई हुई है। सिविल अस्पताल में भर्ती हवालाती गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह हत्या के केस में जेल में बंद है।

मुश्किल जगह पर बंद करने की अक्सर धमकी के आरोप

उससे कुछ जेल कर्मचारी पैसे की मांग करते हैं व उसे रुपये न देने की सूरत में मुश्किल जगह पर बंद करने की अक्सर धमकी भी देते हैं। बीते मंगलवार को चार पुलिस कर्मियों ने उसके साथ इसी बात को लेकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हवालाती ने अपने शरीर पर मारपीट के निशान भी दिखाए। गुरप्रीत का इलाज कर रहे डॉ. मानव जिंदल का कहना है कि उसके शरीर पर मारपीट के निशान हैं व उसकी एक बाजू भी टूटी है। इस संबंधी एमएलआर काट दी गई है।

गुरप्रीत ने जेल प्रबंधन से गुहार लगाई थी कि उसका इलाज करवा दिया जाए, लेकिन उसे जल्दी से अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। उसकी मांग है कि उसके साि मारपीट करने वाले पुलिस मुलाजिमों पर कार्रवाई की जाए। जेल अधिकारी आरएस रंधावा ने गुरप्रीत सिंह के तरफ से लगाए गए आरोपों को झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि जेल में दो गुटों के बीच लगाई हुई है। जेल के भीतर उसके साथ किसी ने भी मारपीट नहीं की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।