Civil Hospital Gurugram - Sach Kahoon Hindi

गुरुग्राम नागरिक अस्पताल में भारी लापरवाही उजागर
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों के इलाज और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर गंभीर खामियां सामने आई हैं। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा (डीजीएचएस) और एमडीएनएचएम की टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण करने पर पता चला कि डॉक्टर मरीजों की फाइलों में इलाज संबंधी जरूरी विवरण सही ढंग से दर्ज नहीं कर रहे। कई प्रिस्क्रिप्शन में दवाइयों और उनकी मात्रा स्पष्ट रूप से लिखने के बजाय केवल मुहर लगाई गई थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आयुष्मान योजना के लाभार्थियों सहित कई मरीजों को पर्याप्त उपचार और जानकारी दिए बिना ही रेफर किया जा रहा है। अस्पताल की रेफरल दर भी असामान्य रूप से अधिक पाई गई। निरीक्षण टीम ने देखा कि आपातकालीन विभाग के बाहर वाहन खड़े थे और मरीजों को सीधे रेफर करने की प्रक्रिया जारी थी। अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मरीजों के ओपीडी कार्ड पत्थरों से दबाकर कतार में रखे जा रहे थे। टीम ने इसे बेहद खराब और अस्वीकार्य प्रबंधन बताया तथा तत्काल उचित कतार प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा राउंड रजिस्टरों की जांच में पाया गया कि डॉक्टरों और पर्यवेक्षक अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षणों का रिकॉर्ड नियमित रूप से दर्ज नहीं किया जा रहा। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सभी व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Gurugram News:

Gurugram News: नागरिक अस्पताल गुरूग्राम।

सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल।

नौकरी पेशा और कंपनियों में सुबह की शिफ्ट में काम करने वालों को मिलेगी राहत
गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में अब शाम के समय भी ओपीडी

रोस्टर बनाकर डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ की ड्यूटी निर्धारित

शाम 4 बजे से 6 बजे तक रहेगा ओपीडी का समय

गुरुग्राम। (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा) समय को लेकर कोई भी व्यक्ति सरकारी अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं लेने से वंचित ना रहे। इसके लिए गुरुग्राम जिला स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि अब शाम के समय भी अस्पताल में ओपीडी लगाई जाएगी। ऐसा इसलिए कि कंपनियों में काम करने वाले या किसी अन्य मजबूरी में सुबह की पारी में अस्पताल आ पाने में असमर्थ लोग शाम के समय अपना उपचार करा सकें। बुधवार एक फरवरी 2023 से नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में सांध्यकालीन ओपीडी शुरू हो जाएंगी। ओपीडी का समय शाम 4 से 6 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें:– कोहरे का कहर; छह वाहन आपस में टकराए

प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) कार्यालय की ओर से सांध्यकालीन ओपीडी का रोस्टर तैयार करके संबंधित स्टाफ को प्रेषित कर दिया गया है। सांध्य ओपीडी में सप्ताह के छह दिन (सोमवार से शनिवार तक) अलग-अलग विभागों के स्पेशियलिस्ट डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई। ईएनटी विभाग में हर सोमवार को डॉ. असरूद्दीन, जनरल सर्जरी में डॉ. अमनदीप, डॉ. विवेक, गायनीकोलॉजी में डॉ. रितु नांदल, डॉ. रश्मि, डॉ. सुषमा, डॉ. सुमन, मेडिसिन ओपीडी में डॉ. नवीन, डॉ. भारती, डॉ. रेखा व डॉ. प्रियंका सांगवान, प्रत्येक मंगलवार को नेत्र ओपीडी में सप्ताह के पहले मंगलवार को डॉ. शीबा, दूसरे को डॉ. मनीषा, तीसरे को डॉ. माधा व चौथे मंगलवार को डॉ. नूपुर की ड्यूटी रहेगी। मंगलवार को डेंटल ओपीडी में डॉ. साक्षी, डॉ. विक्रम, डॉ. मोनिका, डॉ. कीर्ति क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे मंगलवार को ड्यूटी देंगी।

बुधवार के दिन नेत्र ओपीडी में डॉ. मनीषा, डॉ. अंजू कटियार, डॉ. माधा व डॉ. नूपुर ड्यूटी देंगी। इसी दिन बच्चों की ओपीडी में डॉ. सुनील कुमार ड्यूटी देंगे। मेडिसिन में डॉ. काजल, डॉ. नजमा, डॉ. सहिस्ता, डॉ. सोनिया ओपीडी लेंगी। शुक्रवार के दिन डेंटल ओपीडी में डॉ. मोनिका, डॉ. साक्षी, डॉ. विक्रम, डॉ. कीर्ति, गायनी में डॉ. अपूर्वा, डॉ. सरिता, डॉ. सुनीता, डॉ. मीनाक्षी, आॅर्थो में डॉ. विक्रम डागर की ड्यूटी रहेगी। शनिवार को बच्चों की ओपीडी में डॉ. बीना सिंह, मेडिसिन में डॉ. संदीप गोयल, डॉ. प्रशांत, डॉ. नीतू, की ड्यूटी रहेगी। इनके अलावा ई-संजीवनी स्पेशियलिस्ट की भी ड्य्टियां तय की गई है। सभी डॉक्टर्स के महीने में अलग-अलग ड्यूटी के दिन तय किए गए हैं। डॉक्टर्स के अलावा पंजीकरण काउंटर, डिस्पेंसरी, रेडियोग्राफर (एक्सरे), रेडियोलॉजिस्ट (अल्ट्रासाउंड), लैब तकनीशियन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भी ड्यूटी निर्धारित की गई हैं।

कारगर साबित होगी स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था

इस तरह से पूरी तैयारियों के साथ अब सांध्यकालीन ओपीडी की शुरूआत पहली फरवरी से की जा रही है। गुरुग्राम से पहले यह प्रयोग पंचकूला में सफलतापूर्वक किया जा रहा है। सायं की ओपीडी का सबसे बड़ा फायदा यह भी होगा कि सुबह के समय होने वाली भीड़ भी कम होगी। जो लोग मजबूरी में अपने काम-धंधे छोड़कर ओपीडी के तय समय पर सुबह पहुंचते हैं, अब वे शाम के समय भी उपचार करा सकेंगे। गुरुग्राम महानगर का जिस तरह से विस्तार हुआ है, उस हिसाब से स्वास्थ्य विभाग की यह व्यवस्था यहां के लिए कारगर साबित होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।