World Wetlands Day - Sach Kahoon Hindi
World Wetlands Day: मामौर झील पर धूमधाम से मनाया गया विश्व आर्द्रभूमि दिवस
शामली वन प्रभाग द्वारा आयोजित किया गया पक्षी जागरूकता, आर्द्रभूमि संरक्षण एवं बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। World Wetlands Day: सोमवार को विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर शामली वन प्रभाग द्वारा मामौर झील पर पक्षी जागरूकता, आर्द्रभूमि संरक्षण एवं बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों में आर्द्रभूमियों के संरक्षण, पक्षियों की सुरक्षा, जैव विविधता तथा प्राकृतिक जलस्रोतों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान आयोजित व्याख्यान में वक्ताओं ने बताया कि आर्द्रभूमि प्राकृतिक जल भंडारण, भू-जल पुनर्भरण, बाढ़ नियंत्रण तथा पक्षियों व अन्य वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आवास प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। Kairana News
उन्होंने आर्द्रभूमियों पर हो रहे अतिक्रमण, प्रदूषण एवं जलभराव में कमी जैसी चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही, इनके संरक्षण हेतु सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं नागरिकों को पक्षियों के जीवनचक्र, उनके प्राकृतिक आवास, प्रवासी पक्षियों की भूमिका तथा पर्यावरण संतुलन में उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि स्थानीय पारंपरिक ज्ञान और छोटे स्तर के प्रयास आर्द्रभूमि एवं पक्षी संरक्षण में प्रभावी सिद्ध हो सकते हैं। इसके अलावा, बच्चों को प्रकृति से जुड़ाव रखने, पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनने तथा आर्द्रभूमियों की रक्षा करने का संदेश दिया गया। वहीं, आमजन से अपील की गई कि वह जलस्रोतों में कचरा न डालें, प्लास्टिक का प्रयोग कम करें, आर्द्रभूमि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की सूचना वन विभाग को दें तथा ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के लिए जल एवं दाना उपलब्ध कराएं।
बर्ड वॉचिंग गतिविधि का भी किया गया आयोजन | Kairana News
मामौर झील पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बर्ड वॉचिंग गतिविधि का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को झील क्षेत्र में पाए जाने वाले स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों से परिचित कराया गया। बच्चों ने पक्षियों को नजदीक से देखकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्हें बताया कि आर्द्रभूमि और पक्षियों का संरक्षण एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है।
इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी शामली(डीएफओ) जगदेव सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी ऊन(सीओ) कृष्णकांत, क्षेत्रीय वन अधिकारी कैराना(सीओ) राजेश कुमार, वन दारोगा वंश मलिक, अशोक कुमार, सताक्षी मित्तल, विक्रांत ढाका, रोहित कुमार, वनरक्षक विपिन छिल्लर, संदीप राणा व जोगिंदर कुमार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– दिल्ली हाईकोर्ट ने जामिया के पूर्व कुलपति इकबाल हुसैन का निलंबन रद्द किया
वन विभाग द्वारा मामौर झील पर आयोजित किया गया बर्ड फेस्टीवल व विश्व आद्र भूमि दिवस
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। World Wetlands Day: रविवार को जनपद के वन विभाग द्वारा मामौर झील के किनारे विश्व आद्र भूमि दिवस एवं बर्ड फेस्टीवल का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी जयदेव सिंह मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जामिना एकेडमी कैराना एवं मामौर में स्थित मदरसे के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को आद्रभूमि व पक्षियों के संरक्षण के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, शासन स्तर पर मामौर झील के संरक्षण को लेकर चल रही गतिविधियों को साझा किया। Kairana News
कार्यक्रम में उपस्थित पर्यावरणविद मुस्तकीम मल्लाह ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपने अनुभवों से अवगत कराया। उन्होंने उपस्थित लोगों को मामौर झील के इतिहास एवं आद्रभूमि के महत्व के बारे में बताया तथा झील को साफ-स्वच्छ रखने की अपील की। छात्र अहसान एवं छात्रा रुक्या मुस्तकीम ने गोष्ठी में आद्रभूमि एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। Kairana News
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा दूरबीन से पक्षियों को पहचानने के प्रयास किये गए, जिसमें डबलिंग डक, किंग फिशर, टटीरी, जलमुर्गी, स्वेमफेन, बगुला, गोगई, ब्लैक आइबिस इत्यादि शामिल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय वनाधिकारी कैराना राजेश कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी ऊन कृष्णकांत चक्रवर्ती, वन दारोगा वंश मलिक व अशोक कुमार तथा प्रशिक्षु वन दारोगा कुमारी शताक्षी व रोहित, वन रक्षक विक्रांत ढाका, जोगिंद्र सिंह आदि का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मामौर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि साबिर अली, क्षेत्र पंचायत सदस्य इनाम अली, प्रधानाध्यापक अब्दुल कय्यूम आदि मौजूद रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– Anil Vij: ऊर्जा मंत्री विज ने किया बिजली सेवा केंद्र पर औचक निरीक्षण, हड़कंप
गांव बीरण के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाया वर्ल्ड वेटलैंड डे
‘विलुप्ति की कगार पर पहुंच रहे आद्र क्षेत्रों को बचाना जरूरी’
हम जंगलों की तुलना में तीन गुना तेजी से खो रहे आद्रभूमि: परमजीत
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। विलुप्ति की कगार पर पहुंच रहे आद्र क्षेत्रों के बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस वर्ष जिला भर में गांव बीरण को चुना गया था। इसी कड़ी में वीरवार को जिला के गांव बीरण स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वर्ल्ड वेटलैंड डे मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को इस दिवस की महत्ता पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता इंस्पेक्टर परमजीत, सब इंस्पेक्टर ज्योति, वन दरोगा पवन कुमार, लेक्चरर मेनका एवं गांव के सरपंच सुल्तान सिंह ने शिरकत की।
यह भी पढ़ें:– दो दिवसीय नैटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत पर स्वागत गीत गाने वाले बच्चों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वेटलैंड यानी नमभूमि या आद्रभूमि, जमीन का वह हिस्सा जहां पानी और भूमि आपस में मिलते है, उसे वेटलैंड कहा जाता है। वेललैंड या आर्द्रभूमि की मिट्टी किसी झील, नदी, तालाब के किनारे का वह हिस्सा है, जहां बहुत ज्यादा मात्रा में नमी पाई जाती है। ये कई मायनों में बहुत फायदेमंद होती है। हर वर्ष 2 फरवरी को वर्ल्ड वेटलैंड डे मनाए जाने का उद्देश्य उन आर्द्र क्षेत्रों पर प्रकाश डालना है, जो विलुप्त होने की कगार पर हैं।
उन्होंने कहा कि 1700 के दशक के बाद से दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत आर्द्रभूमि खराब हो गई तथा हम जंगलों की तुलना में तीन गुना तेजी से आर्द्रभूमि खो रहे हैं। ये कई जलीय जीव, जंतुओं का आवास होते हैं। इतना ही नहीं ये प्रवासी पक्षियों के रहने के भी अनुकूल होते हैं। इनके लुप्त होने से पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़ी चीजों को भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए इसका संरक्षण बहुत जरूरी है। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य सुरेश कुमार, पंच कृष्ण सैनी, ओमप्रकाश सैनी, मुकेश यादव, राजू जांगड़ा, संदीप, जगदीप, राजा, बिलु, होशियार सिंह, जगवीर सिंह, रणधीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, मेनका, मोनिका, पिंकी, प्रवीण, अलका जांगड़ा, सुमन मोर, राजेश्वर, सुनील, प्रमोद, राजपाल, देवेंद्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।