Thief Arrested - Sach Kahoon Hindi

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे भैंस चोर गिरोह के तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचे
जींद (सच कहूँ/जसविंद्र)। Jind News: जींद पुलिस और अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह के बीच शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को जवाबी कार्रवाई के बाद दबोचा गया। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने के प्रयास में गिरकर घायल हो गया। तीनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि चोरी की पिकअप में सवार तीन बदमाश जींद क्षेत्र में भैंस चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिशनपुरा बस अड्डे के पास नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने वाहन नहीं रोका, बल्कि सरकारी गाड़ी को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। पीछा करने पर किशनपुरा रोड स्थित विश्वविद्यालय के पास बदमाश वाहन छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन लगातार गोलीबारी जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।

आरोपियों के खिलाफ पहले से ही दर्ज हैं आपराधिक मामले

कार्रवाई के दौरान फुरकान उर्फ मिर्ची और कामिल के पैरों में गोली लगी, जबकि सोहेल भागते समय गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुरकान उर्फ मिर्ची निवासी अकबरपुर सुनहेटी, कामिल निवासी बढ़ेड़ और सोहेल निवासी कैराना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और चोरी की पिकअप बरामद की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी कुख्यात भैंस चोर गिरोह के सदस्य हैं और उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में इनके खिलाफ चोरी, लूट और अन्य संगीन अपराधों के तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की गहन जांच कर रही है।

Jind News: एनकाउंटर में घायल भैंस चोर गिरोह के तीनों आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन

झपटमारी और वाहन चोरी में शामिल सगे दो भाई गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले की शालीमार बाग पुलिस ने झपटमारी और वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी की वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और दो चोरी की स्कूटी बरामद की हैं। इस कार्रवाई से झपटमारी के एक मामले सहित कुल तीन आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय दिलीप और 25 वर्षीय कार्तिक के रूप में हुई है। दोनों हैदरपुर इलाके के रहने वाले हैं और सगे भाई हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने जल्दी और आसानी से पैसा कमाने के लालच में अपराध की राह चुनी। आरोपियों में दिलीप का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जो पहले आर्म्स एक्ट के एक मामले में शामिल रह चुका है, जबकि कार्तिक का यह पहला आपराधिक मामला बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 4 जून को 22 वर्षीय तमन्ना ने शालीमार बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 2 जून की शाम वह जेल रोड से रोहिणी कोर्ट की ओर ई-रिक्शा में जा रही थीं। इसी दौरान कैस्पिया होटल के पास इनर रिंग रोड स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया और मधुबन चौक की ओर फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर शालीमार बाग थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई वेद प्रकाश, हेड कांस्टेबल कुलदीप, साधुराम और कांस्टेबल सुभाष की विशेष टीम गठित की गई। यह टीम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल और एसीपी मुकेश वालिया की निगरानी में काम कर रही थी।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने झपटमारी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की, जो आरोपी दिलीप के नाम पर पंजीकृत पाई गई। इसके अलावा दो चोरी की स्कूटी भी बरामद की गईं, जिनके संबंध में केशव पुरम और रानी बाग थानों में वाहन चोरी के मामले दर्ज थे।

पुलिस अब झपटा हुआ मोबाइल फोन बरामद करने और आरोपियों की अन्य आपराधिक मामलों में संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

सांकेतिक फोटो

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
निशानदेही पर 10 मोटरसाइकिल बरामद, कई वारदातें कबूली

सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। Bike Thief Arrested: सरसा पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 10 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोगिंदर उर्फ बब्बू (निवासी साबूआना, हनुमानगढ़), आमिर खान (निवासी गुड़िया, हनुमानगढ़) और गोविंद उर्फ गोल्डी (निवासी चौटाला, सरसा) के रूप में हुई है। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि एबीवीटी स्टाफ सरसा व थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान अहम सुराग जुटाकर इस गिरोह तक पहुंच बनाई। Sirsa News

गौशाला मोहल्ला खाजा खेड़ा रोड निवासी मनदीप कुमार ने शिकायत दी थी कि 10 सितंबर 2025 को वह अपनी बाइक संजीवनी हॉस्पिटल के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। लौटने पर बाइक गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई और अब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने थाना सदर सरसा, रानियां और राजस्थान के हनुमानगढ़ क्षेत्र में बाइक चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– School News: जिले के 22 स्कूल एचसीएस अधिकारियों को सौंपे, 6 को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, देखें स्कूलों की सूची

भिवानी में काबू वाहन चोर हत्यारा निकला, फतेहाबाद में की थी महिला की हत्या
14 केस हैं दर्ज, नशे के लिए की वारदातें

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने वाहन चोरी केमामले को सुलझाते हुए एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने न केवल चोरी बल्कि हत्या जैसे संगीन अपराध से भी पर्दा उठा दिया है। पकड़े गए आरोपी ने फतेहाबाद में हुई एक महिला की हत्या (ब्लाइंड मर्डर) की बात कबूल कर पुलिस प्रशासन को बड़ी कामयाबी दिलाई है। कार्रवाई करते हुए उप-निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने आरोपी महेंद्र निवासी आजाद नगर, फतेहाबाद को गांव सिंघानी से गिरफ्तार किया। Bhiwani News

आरोपी के पास से बवानीखेड़ा निवासी सौरभ के घर के गैराज से चोरी हुई टाटा एस गोल्ड गाड़ी बरामद की गई है। जब पुलिस ने महेंद्र से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने एक के बाद एक कई वारदातों की परतें खोल दी। आरोपी ने स्वीकार किया कि 22 जनवरी 2026 को उसने फतेहाबाद में एक महिला की गला घोंटकर हत्या की थी। इस मामले में थाना शहर फतेहाबाद में मामला तो दर्ज था, लेकिन कातिल का सुराग नहीं मिल पा रहा था। आरोपी ने 27 जनवरी की रात सिरसा के गांव डींग से दो भैंसें चोरी करने की बात भी मानी। जुलाई 2025 में बवानीखेड़ा क्षेत्र से एक बोलेरो पिकअप चोरी करने की वारदात भी स्वीकार की।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महेंद्र नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही इन वारदातों को अंजाम देता था। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। आरोपी के खिलाफ फतेहाबाद, भटू कलां, बवानीखेड़ा और राजस्थान के अलवर में हत्या, स्नैचिंग, शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) और चोरी के कुल 14 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और चोरी किए गए अन्य सामान की बरामदगी के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– 100 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट स्कैम का पर्दाफाश, दो लोग गिरफ्तार

चोरी करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार, 12 लाख की संपत्ति बरामद
नोएडा (सच कहूँ न्यूज़)। Noida News: नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की घटनाओं में लिप्त एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से इस गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 15 चोरी के लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना फेस-3 पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 31 जनवरी 2026 को की गई। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला एक गैंग टीपीनगर चौराहे के पास मौजूद है। Noida News

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आमिर खान उर्फ कालू, अभिषेक कुमार, योगेन्द्र चौहान उर्फ लंका और अर्जुन के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में लैपटॉप, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल की चोरी करते थे। चोरी के बाद इन सामानों को सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था और प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया जाता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त आमिर खान और योगेन्द्र चौहान के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमे शामिल हैं। वहीं अभिषेक कुमार और अर्जुन भी पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि यह गैंग लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। बरामद की गई दो मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस यह जांच कर रही है कि ये वाहन किन मामलों से जुड़े हैं।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। थाना फेस-3 पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित साथियों और चोरी के मामलों की भी गहन जांच कर रही है। Noida News

यह भी पढ़ें:– SIR: हरियाणा कांग्रेस ने एसआईआर की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय कार्य एवं निगरानी समिति गठित की

पुलिस ने की लोगों की जेब काटकर चोरी करने वाली 7 अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरफ्तार
गिरफ्तार शातिर महिलाओं से 60 हजार 500 रुपए बरामद

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Woman Thief Arrested: थाना उत्तर पुलिस ने लोगों की जेब काटकर रुपये चोरी करने वाली 7 शातिर अंतर्राज्यीय महिला चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चोरों के बारे में जानकारी मिली थी , इसी आधार पर थाना उत्तर के प्रभारी निरीक्षक संजुल पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस प्रेमशंकर पाण्डेय अपने सहयोगियों उ0नि0 अनुज कुमार तिवारी, उ0नि0 जसवन्त, उ0नि0 रितिक शर्मा, महिला उ0नि0 नीतू, पूजा, वन्दना, राखी के साथ नगला पान सहाय के समीप दबिश दी। पुलिस ने वहां से सात महिलाओं को गिरफ्तार किया। सभी अंतर्राज्यीय चोर गिरोह की सदस्य बताई गईं है। Firozabad News

पुलिस ने पकड़ी गई शातिर महिला अभियुक्तों के नाम सुनीता पत्नी ओमप्रकाश निवासी गांव कढ़िया थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ (मध्य प्रदेश), रामबाई पत्नी हरगोविन्द सिसोदिया, राधिका पुत्री स्व० प्रहलाद सिसोदिया, रोमा पत्नी वीरेन्द्र सिसोदिया, सोनम पत्नी रोहित सिसोदिया, दुर्गा पुत्री कप्तान सिहं तथा कविता पत्नी सुदामा सिसोदिया निवासीगण गांव कढ़िया थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ , मध्य प्रदेश बताए हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी के 60 हजार 5 सौ रुपये बरामद किए हैं।

प्रभारी निरीक्षक संजुल पांडे ने बताया कि 14 नवंबर को इन्होंने एक युवक का बैग काटकर एक लाख रुपया चोरी कर लिया था। पुलिस उनके बारे में अन्य जानकारियां कर रही है। वहीं गिरफ्तार महिलाओ ने पुलिस को बताया वह सभी बैंकों, रेलवे स्टेशन, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों से लोगों की जेब, बैग, पर्स आदि काटकर रुपयों सामानों की चोरी करते हैं। हम सभी अपना-अपना हिस्सा आपस में बांट लेते हैं । स्टेट बैंक फिरोजाबाद से एक व्यक्ति का बैग काटकर 100000 रुपये चोरी किये थे । हम लोगों ने उसमें से कुछ रुपये खर्च कर लिये थे तथा बाकी बचे 60,500 रुपयों को आपस में बांट लिया था। गिरफ्तार अभियुक्ता राधिका पर 9 मामले, अभियुक्ता रोमा पर तीन, सोनम पर दो, अभियुक्ता रामबाई पर तीन मामले दर्ज हैं। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– गैंगस्टर के दो आरोपियों को आठ-आठ वर्ष का साधारण कारावास

झज्जर पुलिस की गिरफ्त में आने से हुआ 15 लाख की चोरी का पर्दाफाश
बेटी के दहेज के लिए दम्पत्ति ने चुराए थे ज्वैलर्स की दुकान से जेवरात

पुलिस कमीश्नर डॉ.राजश्री ने प्रैसवार्ता के दौरान किया ज्वलर्स के यहां हुई चोरी का खुलासा

झज्जर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से बनाया चोरी की वारदात का रोड़मैप, मेरठ से हुआ आरोपी दम्पित गिरफ्तार

झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। Jhajjar Police: झज्जर में आठ रोज पूर्व एक ज्वैलर्स की दुकान से हुई लाखों रूपए की चोरी की वारदात का खुलासा हो गया है। इस वारदात को अंजाम मेरठ के रहने वाले एक दम्पत्ति ने अपनी बेटी के दहेज के लिए दिया था। आरोपी की पहचान कन्हैया लाल व उसकी धर्मपत्नी राधा निवासी मेरठ के तौर पर हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी दम्पत्ति से चोरी किए हुए सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए है। चोरी की इस वारदात का खुलासा जिला पुलिस कमीश्नर डॉ. राजश्री ने अपने कार्यालय में बुलाई गई प्रैसवार्ता के दौरान किया।

पुलिस कमीश्नर डॉ. राजश्री ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी दम्पत्ति ने चोरी की करीब आधा दर्जन वारदातों का भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि चोरी की इस वारदात से पूर्व आरोपी दम्पत्ति ने इसी दुकान से चोरी कुछ जेवरात भी कई दिन पहले चोरी किए थे। आरोपी दम्पत्ति ने झज्जर, पानीपत जिले सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस कमीश्नर के अनुसार झज्जर में राधेश्याम ज्वैलर्स के यहां से करीब 15 लाख रूपए के सोने के जेवरात चोरी हुए थे। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के लिंक से लिंक जोड़ते हुए बकायदा एक रोड़मैप तैयार किया और साईबर टीम की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दम्पित्त तक जा पहुंची। Jhajjar News

उन्होंने बताया कि आरोपी दम्पत्ति को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया और चोरी की हुई ज्वैलरी बरामद की गई। दरअसल इस ज्वैलरी को बेटी के दहेज के लिए चोरी किया गया था। इसी के चलते इन्होंने इस ज्वैलरी को कही पर नहीं बेचा और अपनी बेटी के दहेज के लिए संभाल कर रख दिया। पुलिस कमीश्नर ने यह भी बताया चोरी की इस वारदात के साथ-साथ पुलिस ने बहादुरगढ़ में एक मंदिर से हुई चांदी के आभूषणों की चोरी का भी खुलासा किया है। चोरी की इस वारदात के आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। उन्होंने चोरी की इस वारदात को सुलझाने में अपनी पुलिस टीम की पीठ भी थपथपाई है।

यह भी पढ़ें:– चिकित्सक पर हमला करने के आरोपी दर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी के सदर थाना पुलिस ने गांव अजीतपुर से स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव अजीतपुर निवासी श्याम लाल ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 अक्तूबर की रात को उन्होंने अपनी स्कूटी को घर के बाहर खड़ा किया हुआ था। सुबह देखने पर पाया तो चोर घर के सामने से स्कूटी को चोरी करके ले गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। Bhiwani News

इस मामले में मुख्य सिपाही पवन कुमार ने एक आरोपी को निनान बाईपास भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव अजीतपुर निवासी अनिल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई स्कूटी को भी बरामद किया। आरोपी ने स्कूटी चोरी करने के बाद स्कूटी की पहचान छुपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट तोड़ दी थी। वहीं आरोपी ने चोरी की गई स्कूटी के ऊपर काले रंग का पेंट करवा दिया था, जिससे स्कूटी की पहचान को छुपाया जा सके। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– भिवानी में राष्ट्रीय एकता शिविर का चौथा दिन, युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी सिखाने का माध्यम है एनएसएस: आनंद कुमार

वाहन चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता इरफान उर्फ फान्ना निवासी ग्राम तिसंग थाना झिंझाना बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद बाइकों में विगत गुरुवार को कचहरी गेट के सामने से चोरी हुई युवक संदीप रोहेला निवासी गढ़ीपुख्ता की बाइक भी शामिल है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Education Department: हरियाणा शिक्षा विभाग में बड़े फेरबदल

चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी के पैसों से खरीदी गई मोटरसाइकिल भी बरामद
जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Jind News: जींद पुलिस अपराधियों की धरपकड़ व अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में थाना सदर सफीदो ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तरार किया गया है। थाना सदर सफीदों के निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि जोगिन्द्र उर्फ सोनू वासी सिंघाना ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में उनके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने, नकदी एवं सामान चोरी कर लिया गया जिसकी शिकायत पर थाना सदर सफीदों में मामला दर्ज किया गया था। Jind News

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील उर्फ छोटा वासी सिंघाना जिला जींद को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि चोरी की रकम से एक मोटरसाइकिल खरीदी थी जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। Jind News

यह भी पढ़ें:– Kisan News: सरकार ने किसानों को दी राहत, धान पर बढ़ाई एमएसपी, इस दिन से शुरू होगी धान की खरीद

गूंगे, बहरे होने का बहाना बना मकानों में पहले करते थे रेकी, फिर चोरी
मकानों में घुसकर चोरी किये लैपटॉप व मोबाइल

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम (संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: गूंगा, बहरा होने का बहाना बनाकर मकान में घुसे और लैपटॉप व मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरोपी दिन में गूंगे-बहरे बनकर घरों में दाखिल होते थे। मकान की रेकी करके मौका पाते हीचोरी करने की वारदातों को अंजाम देते थे। घरों से चोरी चोरी करने के बाद चोरी किए गए सामान को बेचने के लिए कोरियर व अपने अन्य साथी आरोपियों के माध्यम से चेन्नई भेज देते थे। Gurugram News

पुलिस के अनुसार नौ सितंबर 2025 को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना डीएलएफ फेज-3 गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक शिकायत देकर कहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यू-ब्लॉक डीलएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में स्थित इसके मकान के अंदर घुसकर व मकान के अंदर रखे उसके दो लैपटॉप व एक मोबाइल फोन चोरी करके ले जाने के संबंध में दी गई। इस शिकायत पर पुलिस थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया है।

अपराध शाखा सेक्टर-43 निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एएसआई सुन्दर लाल, हेड कांस्टेबल प्रदीप, सिपाही अजीत, सिपाही प्रियंक, सिपाही रोहित व सिपाही योगेन्द्र ने कार्रवाई करते हुए चोरी करने के दो आरोपियों को कालका गढ़ी दिल्ली से काबू किया। आरोपियों की पहचान सी. बाबू व प्रभु के रूप में हुइ्र है। दोनों आरोपी गांव बोड़ीगुटापल्ले जिला चितौर आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।

दिल्ली से आकर गुरुग्राम व फरीदाबाद में करते थे चोरी | Gurugram News

आरोपी अपने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दिल्ली से आकर गुरुग्राम व फरीदाबाद में चोरी करने की वारदातों को अंजाम देते है। चोरी करने के इरादे से ये घरों में घुसने के लिए गूंगे व बहरे होने का ढोंग करते और अपने हाथ में डायरी व पर्ची रखते है। दिन में ये गूंगे व बहरे होने का ढोंग करके घरों व पी.जी. में जाते थे। इसी दौरान घरों/मकानों की रेकी कर लेते है। उसके बाद ये मुंह पर मास्क लगाकर व साफ-सुथरे कपड़े पहनकर सुबह तीन से चार बजे रेकी किए हुए घरों में चोरी करते थे।

सामान चोरी करने के बाद चोरी किए सामान को ये चेन्नई में बेचने के लिए कोरियर के माध्यम से व इनके अन्य साथी ट्रेन के माध्यम से चेन्नई ले जाते है। चोरी के आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में जिला गुरुग्राम में चोरी करने की 19 वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है। पिछले पांच साल से इस तरह से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर उपमण्डल स्तरीय बैठक का आयोजन

करनाल पुलिस ने लुटेरी महिलाओं को पकड़ा
घरौंडा मे रिटायर्ड कृषि अधिकारी के पीएनबी बैंक में मे चुराए थे 80 हजार चोरी करने वाली दोनों शातिर महिलाएं पुलिस ने पकड़ी, 15 हजार रुपए किए बरामद

पुलिस ने दोनों को कोर्ट में किया पेश, दोनों को भेजा जेल

करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Karnal News: घरौंडा के रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रिटायर्ड कृषि अधिकारी के बैग से 80 हजार रुपए की चोरी करने वाली दोनों शातिर महिलाओं को सीआईए-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों से गहनता से पूछताछ की और पूछताछ के दौरान दोनों से 15 हजार रुपए की भी रिकवरी की। आज पुलिस ने दोनों को करनाल कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Karnal News

कृषि विभाग से रिटायर्ड डॉ. राजेंद्र सिंह बीती 24 जुलाई को करीब 80 हजार रुपए निकालने के लिए रेलवे रोड स्थित पीएनबी बैंक पहुंचे थे। उन्होंने कैश निकाला और उसे अपने कंधे पर लटके बैग में रख लिया। उसी समय कैशियर ने उन्हें जानकारी दी कि उनके लॉकर में 1300 रुपए पेंडिंग हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि वे यहीं से ही वह रकम भी जमा कर देंगे और फॉर्म भरकर लाइन में लग गए। जब डॉ. सिंह कैश काउंटर के पास खड़े थे, तभी दो महिलाएं जो पहले से बैंक में मौजूद थीं, उनके पास आ गईं।

एक महिला पीले कपड़े पहने हुए थी, जो उनके बाईं ओर खड़ी हो गई और दूसरी नीले कपड़ों में पीछे खड़ी हो गई। डॉ. सिंह का बैग कंधे पर टंगा हुआ था। पीछे खड़ी महिला ने बड़ी सफाई से बैग में किसी तेजधार चीज से कट मारा और उसमें रखे 80 हजार रुपए निकाल लिए। दोनों महिलाएं इसके बाद तेजी से बैंक से निकल गईं। जब डॉ. सिंह कैश काउंटर से हटे तो उन्होंने आदतन बैग को चेक किया और देखा कि बैग में साइड से कट लगा हुआ है और पैसे गायब हैं। उन्हें तुरंत समझ आ गया कि उनके साथ चोरी हो गई है। उन्होंने तुरंत बैंक मैनेजर को इसकी सूचना दी और मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखीं महिलाएं, पुलिस की टीमें जांच में जुटीं | Karnal News

डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दोनों महिलाएं साफ तौर पर वारदात को अंजाम देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने खुद को सामान्य ग्राहक के रूप में पेश किया और मौके का फायदा उठाया। दोनों महिलाएं वारदात के बाद जीटी रोड की ओर जाती हुई दिखीं। घरौंडा पुलिस ने जांच शुरू की तो आसपास के सीसीटीवी कैमरों में दोनों महिलाएं भीष्म मार्ग से जाती हुई दिखाई दी थी। जिसको लेकर सीआईए की टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई थी।

जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को करनाल पुलिस की क्राइम यूनिट सीआईए-3 की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में गुड़गांव के शीतला माता मंदिर राजीव नगर से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान ललिता सिसोदिया पत्नी साका सिसोदिया निवासी गांव गुलखेड़ी जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश व रिहाना पत्नी ईश्वर सिंह निवासी कड़ियां सांसी जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश के रूप में हुई। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Karnal News

यह भी पढ़ें:– घर से सोना और चांदी के आभूषण चोरी के मामले में दो गिरफ्तार