Baraut News - Sach Kahoon Hindi
Double Murder: बड़ौत में दिनदहाड़े दोहरा हत्याकांड, टेंट व्यापारी और बेटे को गोलियों से भूना
बड़ौत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार)। Baraut Double Murder: बड़ौत शहर में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। दिल्ली बस अड्डा क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा, जब बदमाशों ने टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में सोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विकास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं फायरिंग के दौरान कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी भी घायल हो गया। भीड़ ने मौके से एक हमलावर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों तथा मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही शहर में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया।
10 साल पुरानी रंजिश ने ली दो और जानें
जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में सोहनलाल और वरुण लुहारी पक्ष के बीच हुए खूनी संघर्ष में वरुण लुहारी के भाई की गोली लगने से मौत हो गई थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच गहरी रंजिश चली आ रही थी। मंगलवार शाम सोहनलाल अपने बेटे विकास के साथ बस अड्डे के निकट स्थित दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे कई बदमाशों ने पिस्टल और तमंचों से अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
अचानक हुई फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यापारी पक्ष की ओर से भी जवाबी फायरिंग हुई। गोलियों की गूंज से आसपास के दुकानदार और राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमले में सोहनलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके बेटे विकास को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी भी घायल हो गया। वहीं पट्टी चौधरान निवासी राहगीर रोहित उर्फ राहुल को भी गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान लोगों ने साहस दिखाते हुए एक हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
हाईवे पर जाम, व्यापारियों और परिजनों का फूटा गुस्सा
दोहरे हत्याकांड से गुस्साए व्यापारियों और परिजनों ने बड़ौत बाजार बंद करा दिया और दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना के बाद लोगों ने हमलावरों का पीछा किया। इस दौरान छीना-झपटी में कुछ बदमाश अपने हथियार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बरामद पिस्टल और तमंचे लोगों ने पुलिस को सौंप दिए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुए इस दोहरे हत्याकांड से पूरे बड़ौत क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतकों के घर पर मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
भीषण गर्मी में बेजुबान परिंदों के लिए प्रेरणा बनी डॉ. प्रदीप जैन की मानवीय पहल
बड़ौत (डॉ संदीप कुमार)। तपती धूप, झुलसाती हवाएं और आसमान से बरसती आग के बीच जहां इंसान अपने लिए ठंडक और पानी का इंतजाम कर लेता है, वहीं बेजुबान पक्षियों के सामने जीवन का संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे समय में अक्षय नर्सिंग होम के प्रबंध निदेशक एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रदीप जैन ने एक छोटी लेकिन प्रेरणादायी पहल कर समाज को बड़ा संदेश दिया है। डॉ. प्रदीप जैन प्रतिदिन अपने आवास पर पक्षियों के लिए सकोरों में स्वच्छ पानी भरकर उनकी प्यास बुझाने का प्रयास कर रहे है।
उनका यह कार्य केवल पानी भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवों के प्रति संवेदना, करुणा और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। डॉ. प्रदीप जैन ने कहा कि गर्मी के मौसम में जलस्रोतों के सूखने से पक्षियों को पानी की तलाश में दूर-दूर तक भटकना पड़ता है। कई बार पानी न मिलने के कारण उनकी जान तक चली जाती है। ऐसे में यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, दुकान, विद्यालय या प्रतिष्ठान पर एक सकोरा पानी का रख दे, तो अनगिनत परिंदों को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मानवता केवल मनुष्यों की सेवा तक सीमित नहीं है। हमारे आसपास रहने वाले पक्षी और अन्य जीव भी प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी रक्षा और देखभाल करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। छोटी-छोटी संवेदनाएं ही समाज को बेहतर और अधिक मानवीय बनाती हैं।
डॉ. प्रदीप जैन की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार वह वर्षों से मरीजों की सेवा कर लोगों को स्वस्थ जीवन देने का कार्य कर रहे हैं, उसी प्रकार अब बेजुबान परिंदों की चिंता कर उन्होंने सामाजिक संवेदनशीलता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। भीषण गर्मी के इस दौर में उनकी यह पहल लोगों को प्रेरित कर रही है कि वे भी अपने घरों के बाहर पानी से भरे सकोरे रखें, ताकि प्यासे परिंदों को राहत मिल सके और जीवों के प्रति हमारी करुणा केवल शब्दों तक सीमित न रहकर व्यवहार में भी दिखाई दे।
World No-Tobacco Day: कैंसर से बचना है तो तंबाकू को कहें अलविदा: डॉ. तरुण तोमर
बड़ौत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार)। Baraut News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस केवल एक दिन मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी समझने का संदेश है। आज भी बड़ी संख्या में लोग धूम्रपान, गुटखा, खैनी, जर्दा और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन कर रहे हैं, जबकि यह आदत धीरे-धीरे शरीर को गंभीर बीमारियों की ओर धकेलती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि तंबाकू के कारण होने वाले नुकसान का एहसास अक्सर तब होता है, जब बीमारी गंभीर रूप ले चुकी होती है।
मेडिसिटी हॉस्पिटल कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण तोमर ने कहा कि तंबाकू दुनिया भर में कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है। यह केवल फेफड़ों को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि मुंह, गला, जीभ, भोजन नली, स्वरयंत्र और शरीर के कई अन्य अंगों में कैंसर का खतरा बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर यह सोचकर तंबाकू का सेवन करते रहते हैं कि इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन यह भ्रम स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है।
डॉ. तोमर ने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी अचानक नहीं होती। शरीर पहले कई संकेत देता है, लेकिन लोग उन्हें सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यदि मुंह में कोई छाला लंबे समय तक ठीक न हो, लगातार खांसी बनी रहे, निगलने में परेशानी हो, आवाज में बदलाव आए, शरीर में गांठ महसूस हो या बिना कारण वजन कम होने लगे, तो तुरंत चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। समय पर पहचान होने पर कैंसर का उपचार अधिक प्रभावी और सफल हो सकता है।
उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में युवाओं के बीच भी तंबाकू का चलन बढ़ रहा है। मित्रों के दबाव, दिखावे या तनाव के कारण शुरू हुई यह आदत धीरे-धीरे लत बन जाती है। यह केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि उसके परिवार की खुशियों और आर्थिक स्थिति पर भी असर डालती है। डॉ. तरुण तोमर का कहना है कि तंबाकू छोड़ने के लिए किसी विशेष दिन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। जिस दिन व्यक्ति यह निर्णय ले लेता है कि उसे अपने स्वास्थ्य और परिवार की चिंता है, उसी दिन से तंबाकू छोड़ने की शुरुआत हो सकती है। तंबाकू छोड़ने के कुछ ही समय बाद शरीर में सकारात्मक बदलाव शुरू हो जाते हैं और भविष्य में गंभीर बीमारियों का खतरा कम होने लगता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं तंबाकू से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। एक व्यक्ति का सही निर्णय पूरे परिवार को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन दे सकता है। डॉ. तोमर ने कहा कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई अस्पतालों में नहीं, बल्कि जागरूकता से शुरू होती है। यदि लोग तंबाकू से दूरी बनाएं, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं, तो कैंसर के अनेक मामलों को रोका जा सकता है। स्वस्थ जीवन का सबसे सरल मंत्र यही है—तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं।
Health News: उम्र बढ़ने के साथ पेशाब संबंधी समस्याओं को हल्के में न लें: डॉ. प्रदीप जैन
बड़ौत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार दहिया)। Health News: नगर के अक्षय नर्सिंग होम के प्रबंध निदेशक एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रदीप जैन ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में होने वाली पेशाब संबंधी समस्याओं को सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बार-बार पेशाब आना, पेशाब शुरू करने में दिक्कत होना, पेशाब की धार कमजोर पड़ना या रात में कई बार टॉयलेट जाना प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने के संकेत हो सकते हैं। डॉ. प्रदीप जैन ने बताया कि 50 वर्ष की उम्र के बाद पुरुषों में बेनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (बीपीएच) की समस्या काफी सामान्य हो जाती है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी और झिझक के कारण अधिकांश लोग समय पर चिकित्सकीय सलाह नहीं लेते, जिससे बाद में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रोस्टेट पुरुषों में मूत्राशय के नीचे स्थित एक छोटी ग्रंथि होती है, जिसका आकार उम्र बढ़ने के साथ बढ़ सकता है। इसके कारण पेशाब की नली पर दबाव पड़ता है और मूत्र का सामान्य प्रवाह प्रभावित होने लगता है। ऐसे में मरीज को बार-बार पेशाब आना, अचानक तेज पेशाब लगना, पेशाब करते समय जोर लगाना, मूत्राशय पूरी तरह खाली न होने का एहसास तथा पेशाब रुक-रुक कर आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
डॉ. जैन ने बताया कि यदि समय रहते उपचार न कराया जाए तो स्थिति गंभीर होकर पेशाब पूरी तरह बंद होने, बार-बार संक्रमण होने, मूत्राशय संबंधी रोग तथा किडनी पर दबाव जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। हालांकि शुरुआती अवस्था में दवाओं और उचित परामर्श से कई मरीजों को बिना सर्जरी के भी राहत मिल जाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में प्रोस्टेट बढ़ने के इलाज के लिए कई आधुनिक और कम जोखिम वाली उपचार तकनीकें उपलब्ध हैं। इनमें रिज़म तकनीक के माध्यम से भाप चिकित्सा द्वारा बढ़े हुए प्रोस्टेट ऊतक को छोटा किया जाता है। वहीं यूरोलिफ्ट प्रक्रिया में प्रोस्टेट ऊतक को इस प्रकार व्यवस्थित किया जाता है कि पेशाब की नली पर दबाव कम हो सके। इसके अलावा आईटिंड तकनीक के माध्यम से बिना बड़ी सर्जरी के यूरिन फ्लो को बेहतर बनाया जाता है। डॉ. प्रदीप जैन ने पुरुषों से अपील की कि पेशाब संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर झिझक छोड़कर तुरंत चिकित्सकीय जांच कराएं, ताकि समय रहते उचित उपचार लेकर स्वस्थ जीवन जिया जा सके।
सपनों को लक्ष्य बनाओ, मेहनत को आदत—सफलता स्वयं कदम चूमेगी: सिस्टर मारिया
बड़ौत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार दहिया)। Baraut News: आईसीएसई (कक्षा 10) एवं आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परिणाम घोषित होते ही क्रिस्टी ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कक्षा 12 में छात्रा वृत्ति  ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके साथ ही आकाश तोमर ने 94.75 प्रतिशत और पारी गुप्ता ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वहीं कक्षा 10 में सारांश गर्ग ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छवि आर्या ने 97 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पूर्व तोमर और यशस्वी तोमर ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 में कुल 150 विद्यार्थियों में से 26 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर मारिया ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं फूल-मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने अत्यंत प्रेरक वक्तव्य में उन्होंने कहा कि “सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते। जब विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर मेहनत करते हैं, तो सफलता उन्हें अवश्य प्राप्त होती है। अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच जीवन की सबसे बड़ी ताकत हैं। असफलता केवल एक सीख है, जो हमें और मजबूत बनाती है। जो छात्र अपने समय का सही उपयोग करते हैं और लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहते हैं, वही जीवन में नई ऊंचाइयों को छूते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में असीम संभावनाएं छिपी होती हैं, जरूरत है उन्हें पहचानने और सही दिशा में प्रयास करने की। “आप जितना बड़ा सोचेंगे, उतनी ही बड़ी सफलता हासिल करेंगे। इसलिए हमेशा ऊंचा लक्ष्य रखें और उसे पाने के लिए पूरी लगन से जुट जाएं।” सभी सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक स्कूल प्रबंधन और माता-पिता को दिया।
भीषण गर्मी में ‘लू’ का कहर, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी - डॉ. प्रदीप जैन
बड़ौत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार दहिया)। Baraut News: क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के बीच लू (हीट स्ट्रोक) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। अक्षय नर्सिंग होम के प्रबंध निदेशक और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रदीप जैन ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि लू को सामान्य बीमारी समझना बड़ी भूल हो सकती है। समय पर ध्यान न देने पर यह गंभीर और जानलेवा स्थिति बन सकती है। डॉ. प्रदीप जैन ने बताया कि लू लगना शरीर के तापमान नियंत्रण तंत्र के असंतुलित होने का परिणाम है। जब तेज धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में शरीर लंबे समय तक रहता है, तो वह खुद को ठंडा नहीं रख पाता और तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है।
लक्षण और कारण को नजरअंदाज करना खतरनाक
उन्होंने बताया कि लू लगने के शुरुआती संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है। तेज बुखार, सिर में भारीपन, चक्कर आना, उल्टी, अत्यधिक कमजोरी, त्वचा का लाल और सूखा होना, तेज धड़कन, भ्रम की स्थिति और बेहोशी इसके प्रमुख लक्षण हैं। कई मामलों में पसीना आना बंद हो जाता है, जो स्थिति के गंभीर होने का संकेत है।
लू लगने के पीछे मुख्य कारणों में तेज धूप में अधिक समय तक रहना, शरीर में पानी और लवण की कमी, धूप में भारी काम करना, तंग और गहरे रंग के कपड़े पहनना तथा खाली पेट बाहर निकलना शामिल हैं। बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार व्यक्ति सबसे अधिक जोखिम में रहते हैं।
सावधानी ही सुरक्षा, अपनाएं ये आसान उपाय
डॉ. प्रदीप जैन ने बताया कि लू से बचाव पूरी तरह संभव है, यदि समय रहते सावधानी बरती जाए। उन्होंने सलाह दी कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को कपड़े या टोपी से ढकें और आंखों को भी सुरक्षित रखें।
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर को निर्जलित न होने दें। नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी और मौसमी फलों का सेवन शरीर को ठंडा बनाए रखने में सहायक होता है। हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनना भी जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि धूप से घर लौटने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से बचें और शरीर को सामान्य तापमान में आने दें। यदि किसी व्यक्ति में लू के लक्षण दिखाई दें, तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर ले जाकर आराम दें, शरीर को ठंडा करें और बिना देरी चिकित्सकीय सहायता लें।
डॉ. जैन ने अंत में कहा कि “लू से बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है।” थोड़ी सी जागरूकता और सतर्कता से इस गंभीर समस्या से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है।
समय पर पहचान ही बचाव का सबसे बड़ा हथियार: डॉ. तरुण तोमर
ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज न करें, जागरूकता और नियमित जांच से बचाव संभव
बड़ौत  (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार दहिया)। Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर आज महिलाओं में तेजी से बढ़ती एक गंभीर बीमारी बनती जा रही है, लेकिन समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो इससे बचाव और उपचार पूरी तरह संभव है। मेडिसिटी हॉस्पिटल के एमबीबीएस, डीएम मेडिकल ऑन्कोलॉजी और कैंसर विशेषज्ञ ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि डरने की नहीं, बल्कि समय पर समझदारी दिखाने की जरूरत है।
शुरुआती संकेतों को समझें, अनदेखी न करें
डॉ. तरुण तोमर ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य लगते हैं, जिन्हें महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। जैसे स्तन में गांठ महसूस होना, आकार या बनावट में बदलाव, त्वचा का सिकुड़ना या लाल पड़ना, निप्पल से किसी प्रकार का स्राव होना या दर्द महसूस होना—ये सभी संभावित संकेत हैं। उन्होंने सलाह दी कि ऐसे किसी aभी बदलाव को हल्के में न लें और तुरंत जांच कराएं।
रोकथाम और बचाव के आसान उपाय | Breast Cancer
उन्होंने बताया कि नियमित जांच और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। 30 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को समय-समय पर चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। इसके साथ ही संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना, वजन नियंत्रित रखना और नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है। हर महिला को महीने में एक बार स्वयं जांच करने की आदत डालनी चाहिए, जिससे किसी भी बदलाव का जल्दी पता चल सके।
समय पर इलाज से बढ़ती है ठीक होने की संभावना
डॉ. तरुण तोमर ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर का इलाज उसकी अवस्था पर निर्भर करता है। शुरुआती चरण में सर्जरी के माध्यम से गांठ को हटाया जाता है, जिससे बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। इसके अलावा दवाओं द्वारा उपचार, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी जैसे तरीके अपनाए जाते हैं। कुछ मामलों में हार्मोन आधारित उपचार भी प्रभावी होता है।
डॉ तरुण तोमर ने बताया कि यदि कैंसर का पता शुरुआती अवस्था में चल जाए तो इलाज के सफल होने की संभावना बहुत अधिक होती है और मरीज सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि डरने की नहीं, जागरूक रहने की जरूरत है। समय पर पहचान, सही इलाज और सकारात्मक सोच के साथ ब्रेस्ट कैंसर को हराया जा सकता है। Breast Cancer
अक्षय नर्सिंग होम बड़ौत के एमडी डॉ प्रदीप जैन ने बताया जीवनशैली में सुधार और योग ही सबसे बड़ा बचाव
बड़ौत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार दहिया)। Baraut News: वर्तमान समय में शुगर (डायबिटीज) के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जो अब एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। पहले जहां यह बीमारी अधिक उम्र के लोगों तक सीमित मानी जाती थी, वहीं अब युवा वर्ग और किशोर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बड़ौत के अक्षय नर्सिंग होम के एमड़ी और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रदीप जैन में बताया की चिंता की बात यह है कि 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को यह पता ही नहीं होता कि उन्हें शुगर है, जिससे बीमारी बढ़कर गंभीर रूप ले लेती है।
देश में करोड़ों लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं और बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जिन्हें यह तक पता नहीं कि वे शुगर के शिकार हैं। उन्होंने बताया कि गलत खानपान, तनाव, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अनियमित दिनचर्या इस बढ़ती समस्या के प्रमुख कारण हैं। शुगर एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित करती है और यदि समय रहते इसका नियंत्रण न किया जाए तो यह हृदय, आंख, किडनी और नसों से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है। उन्होंने बताया कि बार-बार पेशाब आना, अत्यधिक प्यास लगना, जल्दी थकान महसूस होना, वजन का अचानक कम होना और घाव का देर से भरना इसके प्रमुख लक्षण हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। Baraut News
स्वस्थ जीवन शैली और रौजाना योग के अभ्यास से पा सकते है शुगर से निजात
डॉ जैन ने बताया कि शुगर से बचाव के लिए सबसे जरूरी है संतुलित जीवनशैली अपनाना। नियमित रूप से व्यायाम करना, रोजाना कम से कम आधा घंटा टहलना, योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करना, संतुलित और पौष्टिक भोजन लेना तथा मीठे और तले-भुने खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना बेहद आवश्यक है। साथ ही समय-समय पर शुगर की जांच कराते रहना भी जरूरी है, ताकि बीमारी की समय रहते पहचान हो सके और उसका नियंत्रण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग देर रात तक जागना, फास्ट फूड का अधिक सेवन करना और घंटों बैठकर काम करना अपनी आदत बना चुके हैं, जो शुगर जैसी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। यदि समय रहते लोग अपनी दिनचर्या में सुधार करें और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, तो इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है। जागरूकता और अनुशासन ही शुगर से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। Baraut News
यह भी पढ़ें:– गांव निनान में रेडीनेस मेले का आयोजन, अभिभावकों को किया गया जागरूक
बच्चों की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी ईदी, डॉ. अभिनव तोमर
नए कपड़ों की खुशबू और अपनेपन के स्पर्श से महकी ईद, बच्चों को गले लगाकर बांटी खुशियां
बड़ौत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार दहिया)। Baraut News: बड़ौत के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव तोमर ने ईद के पावन अवसर पर इंसानियत और सेवा की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर न केवल उन्हें नए कपड़े दिए, बल्कि अपने हाथों से उन्हें भोजन भी कराया। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ही इस आयोजन की सबसे बड़ी खुशी बन गई। इस दौरान बच्चों के साथ उनका अपनापन और स्नेह देखते ही बन रहा था। डॉ. तोमर ने हर बच्चे से बात की, उन्हें प्यार दिया और उनके साथ समय बिताया। ऐसा लगा मानो एक चिकित्सक नहीं, बल्कि परिवार का कोई सदस्य उनके बीच मौजूद हो। Baraut News
डॉ. अभिनव तोमर बच्चों से बेहद प्रेम करने वाले चिकित्सक के रूप में जाने जाते हैं। वे सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं रहते, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य और स्वस्थ जीवन के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं।
लिटिल फीट संस्था के अध्यक्ष के रूप में भी वे लगातार बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे बच्चों और अभिभावकों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हैं। वे समय-समय पर बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी संदेश और सुझाव भी देते रहते हैं। उनका मानना है कि यदि बचपन सुरक्षित और स्वस्थ होगा, तभी देश का भविष्य मजबूत होगा।.ईद के इस खास मौके पर उनका यह मानवीय पहल न केवल बच्चों के लिए यादगार बन गया, बल्कि समाज को भी यह संदेश दे गया कि सच्ची खुशी दूसरों की मुस्कान में ही छिपी होती है। Baraut News
यह भी पढ़ें:– सिविल अस्पताल में जल्द शुरू होगी एमआरआई सेवा, पीपीपी मॉडल को मंजूरी: सुनील सांगवान
Health News: दो मिनट का नाश्ता, बच्चों की सेहत पर पड़ रहा भारी — डॉ अभिनव तोमर
मैगी, नूडल्स, पास्ता और मैक्रोनी से बढ़ रही बच्चों में बीमारियां, बाल रोग विशेषज्ञ ने जताई गंभीर चिंता
बड़ौत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार)। Health News: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह के समय मम्मियों के लिए बच्चों का नाश्ता तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। स्कूल की जल्दी, ऑफिस की भागदौड़ और समय की कमी के चलते अधिकतर घरों में बच्चों को झटपट तैयार होने वाला “दो मिनट का नाश्ता” परोसा जा रहा है। इसमें मैगी, नूडल्स, पास्ता और अन्य इंस्टेंट फूड प्रमुख रूप से शामिल हैं। लेकिन यह सुविधा बच्चों की सेहत के लिए धीरे-धीरे गंभीर खतरा बनती जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अभिनव तोमर के अनुसार, झटपट तैयार होने वाले अनहेल्दी नाश्ते बच्चों के शरीर को आवश्यक पोषण नहीं दे पाते। लगातार इंस्टेंट और प्रोसेस्ड फूड खाने से बच्चों में कई तरह की बीमारियां देखने को मिल रही हैं।
नाश्ते के नाम पर बच्चो की सेहत के साथ खिलवाड़ | Health News
उन्होंने बताया कि ऐसे खाद्य पदार्थों में पोषण बहुत कम और नमक, रिफाइंड आटा, प्रिज़रवेटिव्स व हानिकारक केमिकल्स की मात्रा अधिक होती है और विटामिन, प्रोटीन, आयरन और फाइबर की भारी कमी रहती है।जो बच्चों के शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। डॉ तोमर के अनुसार, रोजाना मैगी, नूडल्स, पास्ता और मैक्रोनी जैसे नाश्ते से बच्चों में पेट दर्द, गैस, कब्ज, एसिडिटी, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसके साथ ही बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, जिससे बार-बार सर्दी, खांसी, बुखार और संक्रमण होने लगता है। लंबे समय तक ऐसे भोजन से मोटापा, एनीमिया, ध्यान की कमी और थकान जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।
उन्होंने बताया कि सुबह का नाश्ता बच्चों के पूरे दिन की ऊर्जा और मानसिक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। यदि नाश्ता पोषण से भरपूर न हो तो बच्चों की पढ़ाई, एकाग्रता और शारीरिक विकास पर सीधा असर पड़ता है। दुर्भाग्यवश, दो मिनट में बनने वाला नाश्ता बच्चों के पेट तो भर देता है, लेकिन शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं दे पाता। डॉ अभिनव तोमर ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की सेहत के साथ समझौता न करें और समय की कमी के बावजूद हेल्दी विकल्प अपनाएं। उन्होंने कहा कि घर पर बना साधारण और ताजा भोजन ही बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित और फायदेमंद है। Health News
बच्चों के लिए हेल्दी नाश्ते और खाने के सुझाव
डॉ तोमर के अनुसार, बच्चों के नाश्ते में दलिया, ओट्स, दूध, फल, उबले अंडे, पराठा-सब्जी, पोहा, उपमा, सैंडविच (घर की बनी सब्जियों के साथ) और दही जैसे विकल्प शामिल किए जा सकते हैं। अंकुरित अनाज, मूंग दाल चीला, इडली या घर पर बने पैनकेक भी पौष्टिक नाश्ते के अच्छे विकल्प हैं। बच्चों को दिनभर पर्याप्त पानी पीने और जंक फूड से दूरी बनाने की आदत डालना भी जरूरी है। डॉ अभिनव तोमर ने कहा कि बच्चों की सेहत की नींव बचपन में ही रखी जाती है। थोड़ी सी योजना और जागरूकता से मम्मियां बच्चों को स्वाद के साथ-साथ सेहतमंद नाश्ता दे सकती हैं। दो मिनट की सुविधा के बजाय बच्चों का स्वस्थ भविष्य चुनना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
यह भी पढ़ें:– Punjab News: पंजाब पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, डीजीपी यादव ने दी बधाई
मासूम के जीवन से समझौता नहीं, घुट्टी के स्थान पर माँ का दूध सबसे जरूरी: डॉ अभिनव तोमर
बड़ौत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार)। Baraut News: ग्रामीण क्षेत्रों में नवजात शिशु के जन्म के साथ ही घुट्टी चटाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। दादी–नानी का मानना है कि घुट्टी देने से बच्चा मजबूत बनता है और उसकी पाचन शक्ति बेहतर होती है। लेकिन आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की गाइडलाइंस इस परंपरा को लेकर गंभीर चेतावनी देती हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अभिनव तोमर ने बताया कि घुट्टी एक घरेलू मिश्रण होती है, जिसमें औषधीय तत्वों के साथ शहद और विभिन्न मसाले मिलाए जाते हैं।
आजकल यह घुट्टी बाजार में तैयार रूप में भी उपलब्ध है। हालांकि WHO और मेडिकल गाइडलाइंस स्पष्ट रूप से कहती हैं कि जन्म से छह महीने तक शिशु को मां के दूध के अलावा कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए, जिसमें घुट्टी भी शामिल है। डॉ अभिनव तोमर के अनुसार, घुट्टी देने से नवजात शिशुओं में कई तरह के संक्रमण देखने को मिले हैं। विशेष रूप से घुट्टी में मौजूद शहद से बोटुलिज़्म जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा रहता है, जो शिशु के लिए जानलेवा भी हो सकती है। इसके अलावा घुट्टी से एलर्जी, उल्टी, दस्त और पेट से जुड़े संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। यह समस्याएं जन्म से छह माह तक के बच्चों में अधिक देखी जाती हैं, क्योंकि इस उम्र में उनका इम्यून सिस्टम पूरी तरह विकसित नहीं होता।
उन्होंने स्पष्ट किया कि WHO के अनुसार छह महीने बाद भी घुट्टी देना आवश्यक नहीं है। हालांकि यदि परिवार की परंपरा के चलते घुट्टी दी ही जाए, तो कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। घुट्टी घर पर स्वच्छ तरीके से तैयार होनी चाहिए, शहद की मात्रा बहुत कम रखी जाए ताकि बोटुलिज़्म का जोखिम घटे, और अधिक मसालों का प्रयोग बिल्कुल न किया जाए। डॉ तोमर ने बाजार में मिलने वाली घुट्टी को पूरी तरह असुरक्षित बताते हुए कहा कि इनमें मौजूद केमिकल्स और प्रिज़रवेटिव्स बच्चे के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। Baraut News
डॉ अभिनव तोमर ने कहा कि दादी–नानी का प्यार और अनुभव अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन नवजात शिशु की सुरक्षा के लिए विज्ञान और चिकित्सकीय तथ्यों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। सही जानकारी और सावधानी अपनाकर ही बच्चों को बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकता है।उन्होंने कहा कि परंपराओं का सम्मान करते हुए भी नवजात के स्वास्थ्य के मामले में आधुनिक चिकित्सा मार्गदर्शन को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें:– PM Svanidhi Credit Card: पीएम मोदी ने विकास योजनाओं की सौगात दी, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च
पत्रकारिता की कलम को मिला सम्मान, संदीप दहिया बने मानद डॉक्टरेट
इंडियन न्यूज़ मीडिया काउंसिल ने शिक्षा व सामाजिक जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया अलंकृत
बड़ौत (सच कहूँ न्यूज़)। Baraut News: पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार संदीप दहिया को इंडियन न्यूज़ मीडिया काउंसिल द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिल्ली में रविवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया, जहां देशभर से पत्रकारिता, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संदीप दहिया पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं। उन्होंने दैनिक जागरण, रॉयल बुलेटिन, दैनिक शाह टाइम्स, दैनिक आज जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में संवाददाता के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे पिछले 15 वर्षों से ‘दैनिक सच कहूँ’ में प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अपनी लेखनी के माध्यम से उन्होंने समय-समय पर शैक्षिक, सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर समाज को जागरूक करने का कार्य किया है। उनकी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी सम्मान दिलाया है। मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने के बाद संदीप दहिया ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और अधिक मजबूती से निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने इंडियन न्यूज़ मीडिया काउंसिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। सम्मान की घोषणा और उपाधि प्राप्ति के बाद बागपत जनपद से शिक्षाविदों , पत्रकार साथियों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। Baraut News
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. राजीव गुप्ता, ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौहान, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश पंवार, जे.पी. त्यागी, मनोज कलीना, अनिल शर्मा, डिवाइन ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाचार्य के.के. त्यागी, वरिष्ठ समाजसेवी अनुराग जैन, वनस्थली स्कूल के प्रबंधक हर्षित जैन, हिंदी प्रवक्ता डॉ गीता रानी, डॉ इंदु, डॉ मनोज बिश्नोई, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रदीप जैन, डॉ दिनेश बंसल, डॉ मनीष तोमर, डॉ अनिल जैन, समाजसेवी डॉ योगेश जिंदल, भूपेश बब्बर, मुदित जैन, राकेश जैन खट्टा, संदीप गर्ग टीटू प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने संदीप दहिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि यह सम्मान न केवल संदीप दहिया की वर्षों की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि पत्रकारिता को समाज-निर्माण का सशक्त माध्यम बनाने की उनकी सोच का भी सम्मान है। Baraut News
यह भी पढ़ें:– Acting President of Venezuela: ट्रम्प ने कर दिया नया ऐलान, मैं हूं वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति! क्या अमेरिका से इस्तीफा देंगे…