Agnipath Yojana - Sach Kahoon Hindi

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीर के रूप में अपना सेवाकाल पूरा करने वाले युवाओं के पुनर्वास के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए पंजाब सरकार ने अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति तैयार करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिविल एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है, जो सरकारी सेवाओं में अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ देने के लिए रूपरेखा तैयार करेगी।

आज यहां एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि इस नीति को निर्धारित समय सीमा के भीतर अंतिम रूप दिया जाना चाहिए ताकि प्रशिक्षित एवं अनुशासित युवा पंजाब के सामाजिक और आर्थिक विकास का अभिन्न हिस्सा बन सकें।

इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आरक्षण नीति की रूपरेखा को व्यापक दृष्टिकोण से तैयार करने की आवश्यकता है, ताकि देश की सेवा करने के बाद लौटने वाले अग्निवीरों का उचित पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके और उनके कौशल का उपयोग पंजाब की प्रगति के लिए किया जा सके।”

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में अग्निवीरों के आरक्षण और भर्ती संबंधी सिफारिशें तैयार करने तथा रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों विकास प्रताप, भावना गर्ग, सुमेर सिंह गुर्जर और एस.एस. श्रीवास्तव पर आधारित समिति का गठन किया है।

अग्निवीरों की क्षमता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सेवाओं का उपयोग पंजाब पुलिस, वन रक्षक, अग्निशमन सेवाओं, जेल विभाग, होमगार्ड, पेस्को तथा सरकार के कई अन्य विभागों में प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “अग्निवीरों के आरक्षण और चयन से संबंधित मानदंडों को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाना चाहिए ताकि इन कुशल एवं अनुशासित युवाओं की सेवाओं का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब ने हमेशा देश की एकता और अखंडता की रक्षा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, “यह अत्यंत गर्व और संतोष की बात है कि देश का अन्नदाता होने के साथ-साथ पंजाब को देश की तलवार भुजा के रूप में भी जाना जाता है। पंजाब के लोगों को दुनिया भर में उनकी बहादुरी, मेहनत और उद्यमशीलता के लिए सम्मान प्राप्त है।”

सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस तथा अग्निवीरों द्वारा देश की रक्षा में दिए गए अतुलनीय योगदान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार पहले से ही ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह पहल सैनिकों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कदम अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने तथा देश सेवा के बाद उनके परिवारों को सहारा प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सांकेतिक फोटो

अग्निपथ स्कीम: 359 युवाओं ने मेरिट में बनाई जगह
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। अग्निपथ स्कीम (Agnipath Scheme) के तहत सेना द्वारा जुलाई में एआरओ, हिसार में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयोजित की गई। भर्ती रैली के परिणाम को घोषित कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय, हिसार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रैली में शामिल हुए हजारों युवाओं में से करीब 359 युवाओं ने मेरिट में अपनी जगह बनाई है। भर्ती कार्यालय ने रैली का परिणाम वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वाईनइंडियनआर्मी डॉट कॉम पर अपलोड कर दिया गया है, जहां अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को अब अक्टूबर माह में निर्धारित प्रशिक्षण केंद्रों पर भेजने से पहले उनके दस्तावेजीकरण और सत्यापन के लिए सेना भर्ती कार्यालय, हिसार में बुलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हिसार कैंट में जुलाई माह में छह दिन अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया चली थी। इस प्रक्रिया में युवाओं की दौड़ के अलावा अन्य फिजिकल एक्टिविटी से गुजरना पड़ा था। इसके बाद मेडिकल की प्रक्रिया हुई थी। इन सारी प्रक्रियाओं में जो अभ्यर्थी सफल हुए उनका परिणाम जारी कर दिया गया है। अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी के परिणाम अलग से घोषित किए जाएंगे। Agnipath Scheme

यह भी पढ़ें:– प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

अग्निपथ योजना 2023-24: ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया शुरू: कर्नल आनंद साकले
पहला ऑनलाईन परीक्षा 12 अप्रैल को होगी आयोजित

ऑनलाईन परीक्षा के लिए आदेवन 10 फरवरी से 11 मार्च तक

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। अग्निपथ योजना के तहत 2023-24 के तहत आॅनलाईन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाईन परीक्षा के लिए आदेवन 10 फरवरी से 11 मार्च तक किए जाएंगे। आवेदन शुल्क 250 रुपये है। ये जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में आॅनलाईन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाईन सीईई) होगी तथा दूसरे चरण में भर्ती रैली होगी। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को अपना नाम वेबसाईट डब्लूडब्लूडॉटज्वाईनआर्मीडॉटएनआईसीडॉटइन रजिस्ट्रर करवाना अनिवार्य है। आॅनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च 2023 के बाद बंद कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:– मान ने गुरु रविदास जी के दिखाए रास्ते पर चलने का लोगों से किया आह्वान

कर्नल आनंद साकले ने बताया कि भिवानी, चरखी-दादरी, महेन्द्रगढ़ व रिवाड़ी जिला के जिन युवाओं का जन्म 01 अक्टूबर 2002 से 01अप्रैल 2006 के बीच हुआ है और उन्होंने दसवीं या 12 वीं की कक्षा उत्तीर्ण की है और जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों। उन्होंने विभिन्न पदों की जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमैन दसवीं पास व अग्निवीर टैÑडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्मफोर्स के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है, वे इस योजना के तहत अपने आवेदन आॅनलाईन कर सकते हैं।

अच्छी तरह से करें आवेदन, अफवाहों पर न दें ध्यान

कर्नल साकले ने बताया कि आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना निजी मोबाईल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन आवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना आॅनलाईन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं।

ऑनलाईन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना बारे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने कहा कि अग्रिवीर आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है तथा इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुडऩे की आवश्यकता नहीं है। सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधित अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाईट पर संपर्क कर सकते है तथा चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।