Bathinda News - Sach Kahoon Hindi

शिक्षकों ने तोड़े बैरिकेड, पुलिस से धक्का-मुक्की
बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Bathinda News: बठिंडा में अपनी मांगों को लेकर कई शिक्षक संगठनों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस के साथ उनकी धक्कामुक्की हुई। शिक्षक संगठनों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने, महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने और लंबे समय से कम वेतन पर काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की। शिक्षक संगठन के नेता रेशम सिंह ने कहा कि कई शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से अलग-अलग विभागों में कम वेतन पर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक नियमित नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार को चुनाव के दौरान किए गए वादों को जल्द पूरा करना चाहिए। रेशम सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कई बार शिक्षकों को मिलने का समय देने की बात करते हैं, लेकिन बाद में न तो उन्हें बुलाया जाता है और न ही कोई बैठक होती है। उन्होंने कहा कि इस रवैये से शिक्षकों में रोष बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा पीछे धकेले जाने के बावजूद शिक्षक संगठनों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। रेशम सिंह ने कहा कि वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। अगर सरकार ने जल्द मांगें पूरी नहीं कीं तो मुख्यमंत्री भगवंत मान जहां भी जाएंगे, शिक्षक संगठन काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे।

Bathinda News: शिक्षकों ने तोड़े बैरिकेड, पुलिस से धक्का-मुक्की

School Van News: बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन में स्पार्किंग से लगी आग, जानी नुकसान से बचाव
बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर वापस लौट रही सिल्वर ओक्स स्कूल की वैन में स्पार्किंग के कारण अचानक बीबीवाला रोड पर आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ के चलते किसी भी तरह के जानी नुकसान से बचाव हो गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए डेरा श्रद्धालु पाली इन्सां ने बताया कि वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। अचानक उन्होंने देखा कि स्कूल वैन से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तुरंत ड्राइवर की मदद करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में सहयोग किया। मौके पर बस में रखे तथा स्थानीय रेस्टोरेंट से अग्निशमन यंत्र लाकर आग पर काबू पाया गया। राहगीरों और अन्य दुकानदारों की मदद से वैन के शीशे तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड, पीसीआर और सहारा जन सेवा के स्वयंसेवक भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों ने बताया कि वैन में अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और फिर तेजी से बढ़ गया। बच्चे घबराकर बस के पिछले हिस्से में चले गए। इस मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने मदद करने वालों का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसी भी बच्चे को खरोंच तक नहीं आई और सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। बस ड्राइवर नंद लाल ने बताया कि आमतौर पर वैन में 42 बच्चे होते हैं, लेकिन आज 35 बच्चे थे। सभी बच्चे बिल्कुल ठीक हैं। इस अवसर पर समाजसेवी अश्वनी बंटी ने भी डेरा श्रद्धालु और स्थानीय लोगों का मदद करने के लिए धन्यवाद किया। स्कूल की प्रिंसिपल नीलम वर्मा ने भी मदद करने वाले सभी लोगों का तहेदिल से धन्यवाद किया।

Bathinda News: सेवादार पाली इन्सां आग बुझाने संबंधी जानकारी देते हुए।

तरणजोत वैल्फेयर सोसायटी बल्लो ‘स्टेट अवार्ड’ से सम्मानित
बठिंडा/रामपुरा फूल (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Rampura Phul News: समाज कल्याण और अभिनव विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली प्रसिद्ध संस्था ‘तरणजोत वैल्फेयर सोसायटी बल्लो’ को स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रतिष्ठित ‘स्टेट अवार्ड’ से सम्मानित किया है। यह गाँव बल्लो के लिए बेहद गर्व की बात है कि बहुआयामी विकास कार्यों और गुणवत्तापूर्ण समाज सेवा के लिए पिछले 4 वर्षों के दौरान गांव को चौथा राज्य स्तरीय अवॉर्ड प्राप्त करने का ऐतिहासिक गौरव हासिल हुआ है। स्टेट अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद गाँव पहुंचने पर सोसायटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मान (टोफी) का ग्राम पंचायत और नगरवासियों द्वारा फूलों की वर्षा एवं हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया तथा लड्डू बांटे गए।

इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष अवतार सिंह और प्रवक्ता भूपेन्द्र सिंह जटाणा ने बताया कि यह उपलब्धि पूरे ग्रामीणों व सोसायटी के अथक सदस्यों की मेहनत तथा अटूट सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय सम्मान से संस्था की जिम्मेदारी और बढ़ गई है तथा गाँव की बेहतरी के लिए चल रहे विकास एवं कल्याण कार्यों की रफ्तार अब और तेज होगी, जो कभी रुकेगी नहीं। सोसायटी के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गुग्गू ने गाँव की पिछली उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे पहले पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा ‘शहीद भगत सिंह पर्यावरण अवॉर्ड’, बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए ग्राम सेवक परमजीत सिंह भुल्लर को स्टेट अवॉर्ड, पंचायत प्रगति सूचकांक रैंकिंग में पंजाब में पहला स्थान हासिल करने पर सरपंच अमरजीत कौर को स्टेट अवॉर्ड और अब अभिनव समाज कल्याण कार्यों के लिए तरणजोत वेलफेयर सोसायटी को स्टेट अवॉर्ड मिला है।

सोसायटी द्वारा हर क्षेत्र में किया जा रहा बेहतर कार्य: मान

सोसायटी के संरक्षक एवं प्रसिद्ध कारोबारी गुरमीत सिंह मान ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार ने हमेशा मेरिट के आधार पर ही गाँव बल्लो के विकास मॉडल का चयन किया है। उन्होंने कहा कि सोसायटी द्वारा मुख्यमंत्री के नक्शेकदम पर चलते हुए पर्यावरण संरक्षण, नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा में सुधार के लिए निरंतर और निर्बाध रूप से कार्य किया जा रहा है।

तरणजोत वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मान को सम्मानित करते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व ग्रामीणों के साथ खुशी साझा करते अवतार सिंह मान

डीपीएस बठिंडा के छात्रों ने चलाया फीडिंग द् कम्युनिटी अभियान
बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। Bathinda News: दिल्ली पब्लिक स्कूल बठिंडा के छात्रों ने इंटरनेशनल अवार्ड फॉर यंग पीपल के अंतर्गत सोमवार, 21 जुलाई को फीडिंग द् कम्युनिटी नामक सामुदायिक सेवा अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत छात्रों ने एआईआईएमएस बठिंडा स्थित लंगर समिति को मरीजों और उनके परिजनों के लिए राशन सामग्री भेंट की। स्कूल के 20 छात्र स्वयंसेवकों और 2 शिक्षकों की टीम ने कई दिनों तक सूखा राशन, अनाज, दाल, चावल और दैनिक उपयोग की सामग्री एकत्रित की।

एकत्रित सामग्री को स्कूल में ही कार्टन और बोरियों में पैक कर एआईआईएमएस बठिंडा ले जाया गया। वहाँ पहुंचकर छात्रों ने लंगर समिति के सदस्यों से मुलाकात की और स्वयं सामग्री उतारकर सामुदायिक रसोई तक पहुंचाई। आईएवाईपी प्रोग्राम के अवार्ड लीडर प्रमोद कुमार बारिक ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों में करुणा, टीमवर्क और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। उन्होंने कहा कि जब बच्चे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं तो उनमें मानवीय मूल्यों का विकास होता है।

Bathinda News: डीपीएस बठिंडा के छात्रों ने चलाया फीडिंग द् कम्युनिटी अभियान।

Rain: आधे बठिंडा में हुई बारिश, आधा शहर बारिश को तरसा
बठिंडा (सच कहूँँ/सुखजीत मान)। Bathinda News: बठिंडा शहर के सभी निवासी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सोमवार फिर केवल आधे शहर में ही बारिश हुई, जबकि आधे शहर के लोग बारिश के लिए तरसते रहे। इससे पहले 15 जुलाई को भी शहर में ऐसी ही स्थिति बनी थी, जब हनुमान चौक और फौजी चौक की ओर अच्छी बारिश हुई थी, जबकि बस स्टैंड क्षेत्र सूखा रहा था। जानकारी के अनुसार, आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और बारिश की पूरी संभावना बनी हुई थी। दोपहर के समय शहर की आधी आबादी की बारिश को लेकर उम्मीद पूरी हुई, जबकि आधे से अधिक क्षेत्र में बारिश नहीं हुई।

आज बीबी वाला रोड स्थित भारत नगर क्षेत्र में काफी बारिश हुई, जबकि शहर का अधिकतर इलाका बारिश से वंचित रहा। भारत नगर में बारिश के कारण सड़कों पर काफी पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। इस समय भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर कृषि क्षेत्र पर पड़ रहा है। गर्मी के कारण बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह सुचारु नहीं मिल पा रही, जिसके चलते खरीफ फसलों—धान, नरमा, सब्जियों और हरे चारे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है।

Bathinda News: बठिंडा में बारिश के कारण भारत नगर के पास सड़क पर जमा पानी से गुजरते वाहन।

Body Donation: लेकर कहाँ कुछ वापिस जाना, ये शरीर भी दान है...
बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। Bathinda News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत लगातार मानवता भलाई के 176 कार्य कर रही है। इसी कड़ी के तहत मंगलवार को ब्लॉक बठिंडा के एरिया परस राम नगर-ए में ‘अमर सेवा अभियान’ के तहत डेरा श्रद्धालु के मरणोपरांत उसका शरीरदान किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा विराजीं ब्लॉक बठिंडा के एरिया परस राम नगर-ए की सेवादार सीता देवी इन्सां (70 वर्ष) पत्नी काहन चंद इन्सां, निवासी गली नंबर 10/5, परस राम नगर, बठिंडा ने ब्लॉक बठिंडा की 132वीं शरीरदानी बनने का गौरव प्राप्त किया।

माता सीता देवी इन्सां के मरणोपरांत उनके पति काहन चंद इन्सां, पुत्र जसकरण राम इन्सां, सेवादार सच्ची मिस्त्री समिति, एल.डी. शर्मा, पुत्री जसवीर इन्सां, पुत्रवधूएँ अमनप्रीत इन्सां (सच्ची प्रेमी समिति सेवादार), बिन्द्र पाल शर्मा तथा अन्य परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए अंतिम संस्कार करने के बजाय उनका पार्थिव शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान कर दिया। जसकरण राम इन्सां ने बताया कि उनकी माता सीता देवी इन्सां ने वर्ष 1971 में पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम की अनमोल दात प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि माता जी ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मरणोपरांत चिकित्सा अनुसंधान के लिए देहदान करने का संकल्प लिया था। उनके इस संकल्प को पूरा करते हुए आज परिवार ने अंतिम संस्कार करने के बजाय उनका पार्थिव शरीर श्री सिद्धि विनायक मेडिकल कॉलेज, संभल (उत्तर प्रदेश) को चिकित्सा अनुसंधान हेतु दान कर दिया, जहाँ मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी मानव शरीर पर अध्ययन एवं शोध करेंगे।

मृतका के निवास स्थान से बड़ी संख्या में रिश्तेदारों, साध-संगत तथा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्यों ने ‘माता सीता देवी इन्सां अमर रहें’ तथा ‘देहदान महादान’ के नारों के बीच पुष्पों से सुसज्जित एम्बूलैंस के माध्यम से काफिले के रूप में उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पूर्व डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही ‘बेटा-बेटी एक समान’ की परंपरा निभाते हुए माता सीता देवी इन्सां की पुत्री जसवीर इन्सां व पुत्रवधुओं अमनप्रीत इन्सां व बिन्द्रपाल शर्मा ने भी अर्थी को कंधा दिया। इस मौके सच्चे नम्र सेवादार गुरमेल सिंह इन्सां, इंजीनियर बारा सिंह इन्सां, मेघ राज इन्सां, एरिया प्रेमी सेवक रेशम सिंह इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार गुरचरण सिंह इन्सां, प्रह्लाद इन्सां, हरीकृष्ण इन्सां, लविश इन्सां, प्रेमी सेवक कमलेश इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति की बहनें रमा इन्सां, कमलेश इन्सां, रजनी इन्सां, सिमरन इन्सां सहित बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही।

Bathinda News: पार्थिव शरीर को लेकर जा रही एंबुलेंस को रवाना करते हुए परिजन, जिम्मेवार सेवादार तथा बड़ी संख्या में उपस्थित साध-संगत व माता सीता देवी इन्सां की फाईल फोटो। छाया सुखनाम

मानवता भलाई के कार्य कर मनाई महां शहीद जसविन्द्र इन्सां, महां शहीद शाम सुंदर इन्सां व भगत शहीद दीपक इन्सां की बरसी
बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। Bathinda News: डेरा सच्चा सौदा के महां शहीद जसविन्द्र इन्सां (चक अतर सिंह वाला), महां शहीद शाम सुंदर इन्सां (बठिंडा) की 19वीं तथा भगत शहीद दीपक इन्सां (बठिंडा) की 16वीं बरसी के अवसर पर ब्लॉक बठिंडा व चुघ्घे कलां की साध-संगत ने एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, मलोट रोड, बठिंडा में नाम चर्चा आयोजित कर श्रद्धापूर्वक शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।  नामचर्चा के उपरांत शहीदों के पारिवारिक सदस्यों ने 11 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया व पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पौधे भी लगाए।

इस दौरान बड़ी संख्या में पहुँची साध-संगत ने कविराजों द्वारा प्रस्तुत शब्दवाणी को श्रद्धापूर्वक सुना तथा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अनमोल वचनों की रिकॉर्डिड वीडियो भी दिखाई गई, जिसे साध-संगत ने एकाग्रचित्त होकर सुना। इस अवसर पर महां शहीद जसविन्द्र इन्सां, महां शहीद शाम सुंदर इन्सां, भगत शहीद दीपक इन्सां तथा भगत शहीद गुरजीत इन्सां के पारिवारिक सदस्य, सच्चे नम्र सेवादार गुरमेल सिंह इन्सां, मेघ राज इन्सां, बलराज इन्सां, गुरप्रीत इन्सां, सेवक सिंह इन्सां, स्टेट सदस्य एमएसजी आईटी विंग ईशांत इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक चुघ्घे कलां अंग्रेज सिंह इन्सां, वरिष्ठ अधिवक्ता केवल बराड़ इन्सां, ब्लॉक बठिंडा एवं चुघ्घे कलां सहित जिला बठिंडा के विभिन्न ब्लॉकों, गाँवों व क्षेत्रों की सच्ची सीनियर प्रेमी समिति, सच्ची प्रेमी समिति, विभिन्न समितियों के जिम्मेदार सदस्य, सेवादार तथा बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही।

नाम चर्चा की कार्यवाही ब्लॉक प्रेमी सेवक इंजीनियर गुरतेज सिंह इन्सां ने चलाई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में कुछ असामाजिक तत्वों ने डेरा सच्चा सौदा के विरुद्ध दुष्प्रचार शुरू कर दिया था। साध-संगत पर हो रहे इन अत्याचारों को सहन न करते हुए जसविन्द्र सिंह इन्सां व शाम सुंदर इन्सां ने अपने प्राण न्योछावर कर मानवता के लिए बलिदान दिया। वहीं, सदैव सेवा कार्यों में अग्रणी रहने वाले शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्य भगत शहीद दीपक इन्सां जुलाई 2010 में सेवा कार्यों के दौरान इस संसार से सदा के लिए विदा हो गए।

Bathinda News: नामचर्चा में उपस्थित साध-संगत व पौधारोपण करते महां शहीद जसविन्द्र इन्सां के पारिवारिक सदस्य और जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करते महां शहीद जसविन्द्र इन्सां, महां शहीद शाम सुंदर इन्सां व भगत शहीद दीपक इन्सां के पारिवारिक सदस्य। छाया सुखनाम

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए
बठिंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Bathinda News: पंजाब में चल रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज डिप्टी कमिश्नरों, पुलिस कमिश्नरों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि जब तक पंजाब नशे की बुराई से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाता, तब तक इस अभियान को और अधिक तेज किया जाए।

विलेज डिफेंस कमेटियों के कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान ने नशों की सप्लाई लाइन तोड़ने और बड़े तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता हासिल की है, जिससे नशे के अभिशाप की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जानी चाहिए तथा जमीनी स्तर पर अधिक सशक्त कार्रवाई, अधिक जनभागीदारी और गांवों में विश्वास बहाली के प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि इस गति को बनाए रखते हुए नशों के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल की जा सके।

बैठक के कुछ अंश साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा, “आज बठिंडा के लेक व्यू गेस्ट हाउस से मैंने ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत सभी डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। सभी अधिकारियों को नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। हमारी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पंजाब की युवा पीढ़ी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आइए, हम सभी मिलकर पंजाब को नशामुक्त बनाएं और राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।”

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “नशों की सप्लाई लाइन पहले ही तोड़ी जा चुकी है और इस घिनौने अपराध में शामिल बड़े तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। इस अभियान की गति को बनाए रखना होगा और समय की मांग है कि इसे तब तक और तेज किया जाए, जब तक पंजाब पूरी तरह नशामुक्त नहीं हो जाता।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रहे हैं और उन्होंने पिछले तीन महीनों में ही नशा तस्करों के खिलाफ 13,000 से अधिक शिकायतें दर्ज करवाई हैं। उन्होंने कहा, “जिन जिलों में विलेज डिफेंस कमेटियां अपेक्षाकृत कम सक्रिय हैं, उन्हें इस जनहित के मिशन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। प्रत्येक जिले में हर महीने विलेज डिफेंस कमेटियों की बैठकें आयोजित की जानी चाहिए और मैं स्वयं मासिक राज्य स्तरीय बैठकों में उनके कार्यों की समीक्षा करूंगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की समस्या एक वैश्विक चुनौती है, लेकिन दुनिया में कहीं भी इसके खिलाफ इतनी दृढ़ और व्यापक मुहिम नहीं चलाई गई है। उन्होंने कहा, “पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए विलेज डिफेंस कमेटियों के 1.50 लाख सदस्यों की एक मजबूत शक्ति तैयार की गई है। जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है क्योंकि नशों के खिलाफ इस लड़ाई को जन आंदोलन का रूप देना होगा। नशा एक सामाजिक समस्या है और इस अभियान की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए लोगों की भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को निर्देश दिए कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग प्राप्त करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके क्षेत्रों में कहीं भी नशे की बिक्री न हो और प्रत्येक नशा पीड़ित व्यक्ति को इस दलदल से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने कहा, “लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए पुलिस टीमों को नियमित रूप से गांवों का दौरा करना चाहिए और जमीनी हकीकत जानने के लिए स्थानीय लोगों से संवाद करना चाहिए। नशा तस्करों के बारे में सूचना देने वाले विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों अथवा किसी भी नागरिक की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जानी चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजकर नशों की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे नशा तस्करों पर शिकंजा कसा गया, नशों की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में नशे के शिकार लोग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों तक पहुंचने लगे। इसलिए सरकार ने पीड़ितों को नशामुक्त कर उन्हें सम्मान और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने योग्य बनाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का व्यापक नेटवर्क स्थापित किया है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि 'युद्ध नशों विरुद्ध' मुहिम के अंतर्गत वर्तमान नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा, “कई नए केंद्र स्थापित किए गए हैं तथा मौजूदा केंद्रों में सेवाओं की गुणवत्ता और समग्र वातावरण में व्यापक सुधार किया गया है, जिसमें एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों में बिस्तरों की संख्या 1,500 से बढ़ाकर 5,000 कर दी गई है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओट केंद्रों को भी उन्नत किया गया है तथा आवश्यक दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा, “जहां भी आवश्यकता महसूस हुई, वहां नए ओट केंद्र स्थापित किए गए, जिससे उनकी कुल संख्या 529 से बढ़कर 565 हो गई है। अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ओट केंद्रों एवं नशा मुक्ति केंद्रों में दवाइयों, आवश्यक सामग्री तथा बिस्तरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।”

'सूरमा' पहल पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह एक अनूठा कार्यक्रम है, जिसके तहत उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने नशे पर विजय प्राप्त की है और दो वर्षों से अधिक समय से नशे से दूर हैं। उन्होंने कहा, “ये ‘सूरमा’ अब अन्य लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे तथा पंजाब को पूर्णतः नशामुक्त बनाने के लिए ‘नशा मुक्ति के दूत’ के रूप में सरकार के साथ मिलकर कार्य करेंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल नशों को जड़ से समाप्त करने के प्रति राज्य सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “ये व्यक्ति ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम की वास्तविक भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका संघर्ष और दृढ़ संकल्प रंगले पंजाब की राह प्रशस्त करता है। वे हमारी आशा के दूत हैं और सरकार नशा मुक्ति केंद्रों, कौशल विकास तथा नशे से जुड़े सामाजिक कलंक को समाप्त करने के प्रयासों में निरंतर निवेश करती रहेगी, ताकि प्रत्येक नशामुक्त हो रहा व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सके और बेहतर आजीविका के अवसर प्राप्त कर सके।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाते हुए इस अभिशाप के विरुद्ध निर्णायक अभियान छेड़ा है। उन्होंने कहा, “पंजाब पुलिस का कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से सफलतापूर्वक निपटने का गौरवशाली इतिहास रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह बल अपनी इस गौरवपूर्ण परंपरा को आगे भी कायम रखेगा और जनता के सक्रिय सहयोग से पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त बनाएगा। आने वाली पीढ़ियों को नशों की इस भयावह समस्या से बचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशों के विरुद्ध यह लड़ाई केवल सूक्ष्म स्तर पर सुव्यवस्थित योजना और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से ही जीती जा सकती है, जिसके लिए प्रत्येक अधिकारी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार पंजाब की युवा शक्ति की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए सामूहिक प्रयास कर रही है। यह एक असाधारण लड़ाई है और इसके लिए सरकार के साथ-साथ इस मिशन से जुड़े प्रत्येक अधिकारी को नवीन सोच अपनाते हुए परंपरागत तरीकों से हटकर प्रभावी पहल करनी होगी।”

भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Bathinda News: बठिंडा में भाजपा नेता डॉ. तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में बठिंडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को यह कामयाबी सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी जाँच के आधार पर आरोपियों की पहचान होने के बाद मिली। तीन आरोपियों में से एक अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। वीरवार को यहाँ आयोजित प्रेस वार्ता में डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह तथा एसएसपी बठिंडा डॉ. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि एसपी सिटी नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ-2 बठिंडा और काउंटर इंटेलिजेंस विंग की टीमों ने 22 जून की रात बठिंडा में डॉ. तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शिकायतकर्ता डॉ. तरसेम गर्ग की पत्नी के बयान के आधार पर पहले से दर्ज मामले में सहजाद भट्टी को आरोपी नामजद करते हुए मामला दर्ज किया। जाँच टीमों ने विभिन्न तकनीकी और अन्य पहलुओं के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की। पहचान होने के बाद सीआईए स्टाफ-2 और काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा की संयुक्त कार्रवाई में नाखुल कुमार राजपूत पुत्र देवी लाल तथा गुरविन्द्र सिंह उर्फ उल्ली पुत्र अमरीक सिंह, निवासी गांव खुईयां सरवर, जिला फाजिल्का को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार कर लेकर आ रही थी, तब उन्होंने पेशाब करने का बहाना बनाकर वाहन रुकवाया और बठिंडा-श्री मुक्तसर साहिब हाईवे पर बने पुल से छलांग लगाकर भागने की कोशिश की। इस दौरान गुरविन्द्र सिंह की टांग तथा नाखुल राजपूत की बाजू टूट गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को दोबारा काबू कर सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती करवाया। वहीं तीसरे आरोपी संदीप सिंह निवासी फाजिल्का की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

तीन-तीन हजार रुपये के लालच में दिया घटना को अंजाम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि गुरविन्द्र सिंह और नाखुल राजपूत को इस पेट्रोल बम हमले को अंजाम देने के बदले तीन-तीन हजार रुपये देने का लालच दिया गया था। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जाँच की जा रही है।

Bathinda News: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह, एसएसपी बठिंडा डॉ. ज्योति यादव बैंस तथा अन्य पुलिस अधिकारी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे
बठिंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Bathinda News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकारी नौकरियों के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है। यहां तक कि विदेश गए युवा भी अब सरकार की पारदर्शी और योग्यता-आधारित भर्ती नीति के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने के लिए राज्य में वापस लौट रहे हैं। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में नवभर्ती 665 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने मात्र साढ़े चार वर्षों में 68268 सरकारी नौकरियां प्रदान करके रिकॉर्ड बनाया है, जिससे रिश्वत या सिफारिशों से नौकरियां लेने के युग का पूरी तरह से अंत हो गया है।

मुख्यमंत्री ने विदेशों में काम करने वाले पंजाबियों से अपनी मातृभूमि वापस लौटने की अपील की और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें नियमित रोजगार के अवसर दिए जाएंगे और उन्हें पंजाब की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपनाई गई पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने युवाओं का व्यवस्था में विश्वास बहाल किया है और विदेशों में गए युवा अब देश लौटने लगे हैं।

इस बारे में एक्स पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा, "बठिंडा में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में, पंजाब की प्रगति और इसके युवाओं के लिए एक उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से कई बड़े फैसले साझा किए गए। पिछली सरकारों द्वारा अपनाए गए रिश्वतखोरी और सिफारिशों के भ्रष्ट आचरणों को पूरी तरह से समाप्त करके आपकी सरकार ने अब तक योग्यता के आधार पर युवाओं को 68268 सरकारी नौकरियां दी हैं। इस पारदर्शी भर्ती नीति के कारण, वे युवा भी जो विदेश चले गए थे, अब पंजाब वापस आ रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधारों के कारण पंजाब आज स्कूल शिक्षा में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। सरकारी कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों की भलाई के उद्देश्य से एक और बड़े फैसले की घोषणा की गई कि उनके परिवीक्षा काल की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें उनके घरों के 40 किलोमीटर के दायरे में तैनात किया जाएगा ताकि वे पारिवारिक और कार्यकारी जीवन में संतुलन बनाकर रख सकें।"

पोस्ट के अंत में उन्होंने कहा, "कड़ी मेहनत, ईमानदारी और जनसेवा हमारी सरकार के मूल सिद्धांत हैं। प्रत्येक योग्य युवा को समान अवसर प्रदान करके हम एक जीवंत और समृद्ध रंगला पंजाब की सृजना की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।"

युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान पक्षपातपूर्ण प्रणाली के कारण बहुत से युवा पंजाब छोड़कर विदेशों में बस गए थे, लेकिन अब इस रुझान में बदलाव आने लगा है और युवा वापस पंजाब आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "अब चीजें बदल गई हैं। इस बदलाव का प्रमाण इस तथ्य से देखा जा सकता है कि आज यहां मौजूद एक लड़की को तीन नौकरियां मिली हैं और वह नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली सफल उम्मीदवारों में से एक है। यह एक नया युग है। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे विदेशों में रहने वाले अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को पंजाब वापस बुलाएं, उन्हें नौकरियां हम देंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि राज्य सरकार ने पंजाब के युवाओं को लगभग 68268 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा, "पंजाब में रिश्वत और भाई-भतीजावाद का युग समाप्त हो गया है। अब पंजाब के युवा सिर्फ मेरिट और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं और राज्य सरकार द्वारा अपनाई गई पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के कारण एक भी नियुक्ति को अदालत में चुनौती नहीं दी गई है।"

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नव-नियुक्त युवा अपने पदों का उपयोग समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों की सेवा के लिए करेंगे। उन्होंने कहा, "नवभर्ती युवाओं को लोगों की अधिकतम भलाई सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके। ये भर्तियां पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से की गई हैं और युवाओं ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में परीक्षाएं पास करने के बाद नौकरियां हासिल की हैं।"

नव-नियुक्त अधिकारियों के जीवन में सफल होने की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें बड़े सपने देखने और उन सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहने की अपील की। उन्होंने कहा, "आपको सिर्फ इसलिए गर्व नहीं करना चाहिए कि आपने ये नौकरियां प्राप्त कर ली हैं। नम्र रहें और जीवन में बड़ी सफलता के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। इन पदों को प्राप्त करने के बाद भी हमेशा जमीन से जुड़े रहें और कड़ी मेहनत करते रहें क्योंकि यही सफलता की कुंजी है। आपको इस मंच का उपयोग जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए करना चाहिए और साथ ही अच्छे इंसान बनना चाहिए।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है और लोगों के जीवन को बदलने के लिए इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की हैं। उन्होंने आगे कहा, “कोई भी ‘मुफ्त’ मिली चीज़ या रियायत कार्ड राज्य से गरीबी अथवा अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त नहीं कर सकता। शिक्षा ही वह कुंजी है, जो लोगों के जीवन स्तर को सुधारकर उन्हें इस दुष्चक्र से बाहर निकाल सकती है। इसलिए हमारी सरकार शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा आम लोगों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के सख्त प्रयासों के कारण पंजाब ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है।

उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा को उन्नत किया, व्यवस्था को मजबूत बनाया, स्मार्ट कक्षाएं शुरू कीं और शिक्षकों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पंजाब स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। भारत सरकार के प्रमुख संस्थानों में से एक (नेशनल इंस्टीच्यूशन फार ट्रांसफारमिंग इंडिया) आयोग द्वारा जारी आंकड़े दर्शाते हैं कि पंजाब ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों से राज्य सरकार ने शिक्षक प्रशिक्षण, आधुनिक शिक्षा पद्धतियों और स्मार्ट कक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने आगे कहा,  “पहले केरल पहले स्थान पर था, लेकिन अब पंजाब ने बड़े अंतर से पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। भविष्य में भी ऐसे और प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा वह प्रकाश है, जो अंधकार को दूर कर पूरे संसार को रोशन करता है और इसी कारण राज्य सरकार इस पर विशेष जोर दे रही है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का दृढ़ विश्वास है कि आर्थिक रूप से कमजोर हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच का अधिकार है। उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। हमारी पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सामान्य परिवारों के बच्चों को भी अन्य बच्चों के समान उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर मिलें। शिक्षा आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाने और समृद्ध पंजाब के निर्माण का सबसे मजबूत साधन है तथा हमारी सरकार इसे मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों के कारण पंजाब बुनियादी शिक्षा, डिजिटल बुनियादी ढांचे और स्कूल सुविधाओं में देश का नेतृत्व कर रहा है। राज्य ने राज भाषा और गणित के क्षेत्र में केरल से भी अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा, “पंजाब के 99.9 प्रतिशत स्कूलों में बिजली की सुविधा उपलब्ध है, जबकि 99 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर उपलब्ध हैं। जब मैंने पदभार संभाला था, उस समय स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब 27वें स्थान पर था,  लेकिन आज पंजाब पहले स्थान पर पहुंच गया है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों के टैक्स का पैसा राज्य का है और सरकार इसे जनता की भलाई के लिए समझदारी से खर्च कर रही है। उन्होंने आगे कहा, “जनता का पैसा विकास कार्यों, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों के पास वापस पहुंच रहा है। राज्य सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। हमने 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली प्रदान की है, सड़कों को बेहतर बनाया है, टोल प्लाज़ा बंद किए हैं जिससे प्रतिदिन 70 लाख रुपये की बचत हो रही है और लगातार बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब वर्तमान सरकार ने पदभार संभाला था, तब सिंचाई के लिए केवल 22 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन आज यह आंकड़ा 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार ने पंजाब के हर कोने तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए किसानों की सुविधा हेतु पूरे राज्य में 14,000 किलोमीटर पाइपलाइनें और खालें बनाई हैं। उन्होंने आगे कहा, “नहरों और नदियों में रिचार्ज प्वाइंट बनाए गए हैं ताकि भूजल स्तर को बढ़ाया जा सके। इसके परिणामस्वरूप जल स्तर दो से चार मीटर तक बढ़ा है। यह फैसला आने वाली पीढ़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है क्योंकि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और पानी के बिना राज्य का कोई अस्तित्व नहीं है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की गई है, जिसके तहत पंजाब के सभी 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, “इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का हकदार है और 30 लाख से अधिक लाभार्थी पहले ही स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त कर चुके हैं। इस योजना के तहत लाखों लोगों ने मुफ्त इलाज का लाभ उठाया है और मैं लोगों से इन स्वास्थ्य कार्डों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करता हूं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य के इतिहास में पहली बार धान के सीजन के दौरान कृषि ट्यूबवेलों को आठ घंटे से अधिक निर्बाध बिजली आपूर्ति दी गई है। किसानों को अब पहली बार सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली मिल रही है, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।”

“मांवां -धीयां सत्कार योजना” के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 1 जुलाई से इस योजना को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आगे कहा, “इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये तथा अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन उनमें से किसी ने भी जनता की भलाई की परवाह नहीं की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन पार्टियों ने आपस में मिलकर शासन किया और राज्य के भोले-भाले लोगों को लूटा। पंजाब के लोगों ने ‘झाड़ू’ (आप का चुनाव चिन्ह) को वोट दिया और इसके परिणामस्वरूप स्कूलों, अस्पतालों और अन्य क्षेत्रों में बदलाव आया।”

इससे पहले सफल उम्मीदवारों जिया गर्ग, अमनदीप सिंह पन्नू, लाभदीप सिंह, रबिंदर सिंह टक्कर, कीर्ति, पुष्पिंदर, अकालजोत सिंह, हर्ष, सुमनप्रीत सिंह, जतिंदर सिंह, जुगराज सिंह, हनी, नितीश और अन्य ने योग्यता के आधार पर नौकरियां प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। उन्होंने इस नेक कार्य के माध्यम से उनकी किस्मत बदलने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया।

बठिंडा-मानसा में जगह-जगह टूट रहे रजबाहे-नहरें, खेतों में बाढ़ जैसे हालात
बठिंडा/मानसा (सच कहूूँ/सुखजीत मान)। Mansa News: नहरी बंदी के बाद नहरों में छोड़ा गया पानी अब अचानक तेजी से बढ़ने लगा है। पानी छोड़े जाने से पहले नहरों और रजबाहों की पूरी सफाई नहीं होने और कई जगह नीचे पाइप आदि डालने के काम के चलते दरारें पड़ गई हैं। इसके कारण जिले में कई स्थानों पर खेतों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। किसानों की खड़ी फसलें भी डूब गई हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बची हुई फसलों की बुआई में देरी होने से नुकसान और बढ़ने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, बीते दिन बठिंडा जिले में महिमा सरकारी, महिमा भगवान और लहरा मोहब्बत के पास रजबाहों में दरार आ गई थी। किसान अभी खेतों में भरे पानी और गाद को निकालने में लगे ही थे कि शनिवार को तलवंडी साबो के पास भी रजबाहा टूट गया। इससे आसपास स्थित पटवारी कॉलोनी में भी पानी भर गया। हालांकि देर शाम तक भी प्रशासन ने टूटे हिस्से की मरम्मत की जिम्मेदारी नहीं ली, जिससे स्थिति जस की तस बनी रही। इसके अलावा कोट बख्तू के पास से गुजर रही कोटला ब्रांच नहर में पेड़ों की टहनियां आदि गिरने से नहर ओवरफ्लो होकर बह रही है और इसके टूटने का खतरा भी बना हुआ है।

बठिंडा के साथ-साथ मानसा जिले में भी भीखी के पास नहर में दरार आने से 50 एकड़ से अधिक खेतों में पानी भर गया है। पानी खेतों से होते हुए बुढलाडा रोड तक पहुंच गया। इससे किसानों की धान की पनीरी भी डूब गई, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही खेतों में अधिक पानी भरने से धान की रोपाई में भी देरी होने की संभावना है। किसानों का कहना है कि नहर के नीचे सीवरेज पाइपलाइन डालने का काम चल रहा था, जिसके कारण यह दरार पड़ी। वहीं कुछ किसानों का यह भी कहना है कि पहले से ही इस स्थान पर नहर की हालत ठीक नहीं थी। मौके पर अधिकारियों के न पहुंचने से किसानों में रोष भी देखा जा रहा है।

तूफान ने मचाई भारी तबाही, तीन जगहों पर टूटे रजबाहे, हजारों एकड़ जमीन में भरा पानी
बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Bathinda News: बीती रात आए तेज तूफान से काफी नुकसान हुआ है। अनेक स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए और सड़कों और रजबाहों के किनारे लगे पेड़ टूट गए। नहरों में पेड़ गिरने के कारण पहले से कमजोर बठिंडा जिले में दो रजबाहे व फरीदकोट जिले में एक जगह पर रजबाहा टूट गया। अब जब धान की रोपाई का काम चरम पर है, तो किसानों की खेतों में तैयार पैदावार और मक्का की फसल को भारी नुकसान हुआ। रजबाहों के टूटने से किसानों में नहरी विभाग के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पंजाब भर में बीती रात बारिश के साथ तेज तूफान आया, जिससे पेड़ टूटकर नहरों में गिर गए। इससे तीन विभिन्न जगहों पर रजबाहे टूट गए। बठिंडा के गांव महिमा सरकारी से महिमा भगवाना संपर्क सड़क के पास दो रजबाहे टूट गए। करीब 25-25 फुट आई दरार से आसपास के खेतों में लगभग 500 एकड़ से अधिक जमीन में पानी भर गया। इस पानी से किसानों की धान की पनीरी डूब गई, जिससे रोपाई के काम में देरी और कठिनाई आई। हालांकि, ग्रामीणों ने रजबाहों के टूटने का पता चलते ही मौके पर जाकर रजबाहों को बांधने का काम शुरू कर दिया, लेकिन पानी की तेज धारा के कारण देरी हो गई और तब तक काफी नुकसान हो गया।

किसानों ने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि नहरी विभाग के अधिकारी मौके पर तत्काल मदद नहीं करते। रजबाहे टूटने से किसान हविन्द्र पाल, राजा सिंह, पाला सिंह, शेरा सिंह, लीलू सिंह, हरपाल सिंह, रेशम सिंह, गुरजीत सिंह, निंदर शर्मा, मेशी शर्मा और अन्य किसानों की लगभग 500 एकड़ जमीन पानी में डूब गई। किसानों की धान की पनीरी ही नहीं डूबी, बल्कि अब खेतों में पहुंची गार को निकालने में भी काफी समय लगेगा। जब तक खेतों से गार निकलेगी, तब तक धान की रोपाई का समय भी निकल जाएगा और पैदावार नहीं मिलेगी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

वहीं जिला फरीदकोट में गांव रामेआणा में कोटली रोड पर स्थित जैतो रजबाहे में लगभग 100 फुट दरार आ गई। इससे गांव रामेआणा, कोटली और कोठे बरड़े वाले की लगभग 700 एकड़ से अधिक जमीन में पानी भर गया, जिससे किसानों की धान की पनीरी, मक्का और हरा चारा डूब गया। इसके अलावा नजदीकी नर्सरी में भी पानी भरने से काफी नुकसान हुआ। किसानों ने नुकसान का मुआवजा देने और रजबाहे की तुरंत मरम्मत करने की मांग की।

Bathinda News: गांव लहरा मुहब्बत के पास रजबाहा टूटने से खेतों में भरा पानी।