Panchkula News - Sach Kahoon Hindi

Cancer Cases: पंजाब-हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा कैंसर, आंकड़े देखकर आप भी हो जाओगे हैरान
पंचकूला (सच कहूँ न्यूज)। Cancer Cases: उत्तर भारत में कैंसर का बोझ लगातार बढ़ रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कैंसर के नए मामलों में लगातार वृद्धि का अनुमान है। केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया है कि वर्ष 2025 तक देश में कैंसर के नए मरीजों की अनुमानित संख्या बढ़कर 15.70 लाख के करीब पहुंच जाएगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम (एनसीआरपी) के अनुसार वर्ष 2021 में देश में कैंसर के 14,26,447 नए मामलों का अनुमान था, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 15,69,793 हो जाएगा। यानी पांच वर्षों में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। उत्तर भारत में पंजाब सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां कैंसर के नए मामलों की संख्या वर्ष 2021 के 39,521 से बढ़कर वर्ष 2025 में 43,196 होने का अनुमान है।

हरियाणा में इसी अवधि के दौरान कैंसर के मामलों की अनुमानित संख्या 30,015 से बढ़कर 33,395 हो जाएगी। दिल्ली में यह आंकड़ा 25,969 से बढ़कर 29,238, जबकि जम्मू-कश्मीर में 13,060 से बढ़कर 14,493 होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में भी कैंसर के मामलों की संख्या 8,978 से बढ़कर 9,761 तक पहुंच सकती है।

केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि पहले संचालित रीजनल कैंसर सेंटर (आरसीसी) योजना अब लागू नहीं है। इसकी जगह अब राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम (एनपी-एनसीडी) के तहत 'स्ट्रेंथनिंग आॅफ टर्शियरी केयर कैंसर फैसिलिटीज' योजना लागू की जा रही है। इसके तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (एससीआई) और टर्शियरी केयर कैंसर सेंटर (टीसीसीसी) स्थापित करने के लिए सहायता दी जा रही है।

सरकार ने बताया कि अब तक देशभर में 39 संस्थानों को मंजूरी दी जा चुकी है, जिनमें 19 स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट और 20 टर्शियरी केयर कैंसर सेंटर शामिल हैं।

उत्तर भारत में हरियाणा के अंबाला छावनी स्थित सिविल अस्पताल में टर्शियरी केयर कैंसर सेंटर कार्यरत है। पंजाब में सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर को स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट तथा सिविल अस्पताल, फाजिल्का को टर्शियरी केयर कैंसर सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में टर्शियरी केयर कैंसर सेंटर है। हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला और श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, मंडी में टर्शियरी केयर कैंसर सेंटर स्थापित हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज, श्रीनगर तथा सरकारी मेडिकल कॉलेज, जम्मू को स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के रूप में मंजूरी दी गई है।

सरकार ने यह भी बताया कि देशभर में जिला स्तर पर कैंसर उपचार की सुविधा मजबूत करने के लिए 524 डे-केयर कैंसर सेंटर (डीसीसीसी) संचालित किए जा रहे हैं। इनमें तेलंगाना में 34 केंद्र कार्यरत हैं।

International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणाएं
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में योग को जन-आंदोलन के रूप में विकसित करने तथा विद्यार्थियों एवं युवाओं में स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 9वीं तक सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में योग शिक्षा को लागू किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में योग तथा योग शिक्षा को नियमित रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सभी पीटीआई, डीपीईडी, पीजीटी तथा चिह्नित पीआरटी शिक्षकों को योगासनों का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों को नियमित रूप से योगाभ्यास करवाया जा सके। इसके अलावा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में योग से संबंधित कुछ प्रश्नों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा नीति में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि मोरनी में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में एक राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना की जाएगी, जहां प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग से संबंधित स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्थापित किए जा रहे पांच सेंटर आॅफ एक्सीलेंस में योग को भी एक प्रमुख घटक के रूप में शामिल किया जाएगा। सैनी ने कहा कि योग पाठ्यक्रम में आयुर्वेद के पाठ्यक्रम के कुछ अंशों को शामिल किया जायेगा। साथ ही, पूर्व में स्वीकृत आयुष योग कोच/ प्रशिक्षक के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएंगी।

16 देशों के युवाओं ने बढ़ाया राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का गौरव

चंडीगढ़। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 के अवसर पर आज पंचकूला योगमय नजर आया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में हजारों नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह को विशेष अंतरराष्ट्रीय स्वरूप तब मिला, जब हरियाणा में अध्ययनरत एवं कार्यरत 16 मित्र देशों के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भागीदारी की। इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी उपस्थित रहीं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने हरित योग अभियान को और गति देते हुए परेड ग्राउंड परिसर में पौधारोपण किया। इसके उपरांत उन्होंने हरियाणा योग आयोग, पतंजलि योग संस्थान, भारतीय योग संस्थान और एनर्जेटिक योग संस्थान द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि योग को एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखें, बल्कि योग को जीवन का हिस्सा बनाएं और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

जापान में योग दिवस पर लोगों ने किया योग

जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जापानी नागरिकों, भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। योगाभ्यास, ध्यान एवं भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं के माध्यम से भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरे विश्व को स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का मार्ग दिखाया है। उन्होंने जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की सराहना करते हुए आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई दी।

लोक भवन में उत्साह पूर्वक मनाया गया 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

हरियाणा लोक भवन में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। हरियाणा योग आयोग तथा आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर प्रदेश की प्रथम महिला मित्रा घोष भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल प्रो. असीम  कुमार घोष ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है, जो मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन तथा उत्तम स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि मानसिक शांति से शरीर और मन दोनों का सर्वांगीण विकास संभव होता है।

सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किए योगासन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा सिविल सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्थानीय हरियाणा निवास में आयोजित योग उत्सव में भाग लिया और योगासन किए। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और योगाभ्यास किया। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने अधिकारियों व कर्मचारियों को योग प्रोटोकॉल से जुडे विभिन्न योग करवाएं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोलकाता में योग दिवस से जुड़े लाइव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को भी देखा गया। इस मौके पर सचिवालय स्थापना शाखा के स्पेशल सेक्रेटरी डॉ. मुनीष नागपाल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव का स्वागत किया।

पंजाब के 5 आरोपी काबू, विदेशी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस बरामद
पंचकूला (सच कहूँ/मैनपाल)। Panchkula News: कालका थाना टीम ने हथियारों से लैस पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी डकैती को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध विदेशी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, गंडासी और सुआ जैसे हथियार बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल होने वाली बिना नंबर प्लेट की होंडा सिटी कार को भी जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए सभी आरोपी मूल रूप से पंजाब के मलोट के रहने वाले हैं और वहां एक गैंगवार में फायरिंग करने के बाद से फरार चल रहे थे।

एसीपी कालका आशीष कुमार के अनुसार, 17 जून को कालका थाना प्रभारी प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की रेस्ट हाउस और गौशाला के नजदीक एक सुनसान जगह पर होंडा सिटी कार में कुछ लड़के हथियारों के साथ बैठे हैं और वे कालका क्षेत्र में लूटपाट या डकैती की बड़ी योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो कार के पास खड़े तीन लड़के पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और मौके से कुल पांच आरोपियों को दबोच लिया।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार आरोपी बबलू निवासी मलोट, पंजाब की तलाशी लेने पर एक अवैध विदेशी पिस्टल और मैगजीन में लोड 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए अन्य आरोपियों की पहचान ऋतिक उर्फ मंगू, नवीश कुमार उर्फ ननु, दीपक कुमार और खुशदीप सिंह उर्फ निर्मल के रूप में हुई है, जो सभी मलोट, जिला मुक्तसर, पंजाब के रूप में हुई हैं। पुलिस को इन आरोपियों के कब्जे से कई लोहे की रॉड और सुआ जैसे जानलेवा हथियार मिले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि मलोट में उनकी कुछ लड़कों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते 13 जून 2026 को उनका आपस में झगड़ा हुआ था और बबलू ने वहां सरेआम फायरिंग की थी। इस संबंध में पंजाब के थाना सदर मलोट में इनके खिलाफ हत्या के व आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी रितिक उर्फ मंगू एक आदतन और शातिर अपराधी है, जिस पर पंजाब में पहले से ही नशा तस्करी, चोरी और लड़ाई-झगड़े के कई संगीन मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी दीपक और खुशदीप को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी बबलू, रितिक और नवीश का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

पंचकूला में राज्य स्तरीय पंचायत समारोह में सीएम सैनी ने दी बड़ी सौगातें, विभिन्न योजनाओं की किस्तें जारी
पंचकूला (सच कहूँ न्यूज)। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि गांवों की शामलात भूमि पर पिछले 20 वर्षों से मकान बनाकर रह रहे पात्र परिवार अब मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए 16 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों से वर्ष 2004 की कलेक्टर दर के डेढ़ गुना के अनुसार भूमि की कीमत जमा करवाई जाएगी। दस्तावेजी कठिनाइयों के कारण कई पात्र परिवार आवेदन नहीं कर पाए थे, इसलिए सरकार ने उन्हें अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक और कचरा संग्रहण कर्मी उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ये ट्रैक्टर विद्युत चालित होंगे तथा सरकार वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजनाओं पर भी कार्य कर रही है।

समारोह में मुख्यमंत्री ने 17 जिलों के 179 गांवों की फिरनियों पर 23 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से स्थापित एलईडी स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया। साथ ही 17 जिलों में 44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 350 अटल लाइब्रेरियों का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं को विकास कार्यों के लिए 1,056 करोड़ 75 लाख रुपये सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों को विकास का भागीदार बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 2,697 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है।

जागृत ग्राम पुरस्कार से सम्मानित हुई पंचायतें

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जागृत ग्राम पुरस्कार के तहत प्रदेश की छह ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया। विकास, स्वच्छता और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को कुल 1 करोड़ 66 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। फतेहाबाद जिले के जांडली कलां को 51 लाख रुपये, चरखी दादरी के झिंझर को 31 लाख रुपये तथा अंबाला के साहा गांव को 21 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं दूसरी श्रेणी में फतेहाबाद के जल्लोपुर को 31 लाख रुपये, गदली को 21 लाख रुपये और करनाल के मर्दानहेड़ी गांव को 11 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।

विभिन्न योजनाओं की किस्तें भी जारी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की मासिक किस्तें भी जारी कीं। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 207 करोड़ 75 लाख रुपये की आठवीं किस्त महिलाओं के खातों में भेजी गई। हर घर-हर गृहिणी योजना के लाभार्थियों को 19 करोड़ 75 लाख रुपये प्रदान किए गए। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के खातों में 1,151 करोड़ 51 लाख रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए। ओबीसी और डीएनटी वर्ग के विद्यार्थियों को 23 करोड़ 17 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई, जबकि दयालु योजना के अंतर्गत 169 करोड़ 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता जारी की गई।

Heavy Rain: मोहाली, चंडीगढ़ सहित पंचकूला में तूफान व बारिश ने मचाई भारी तबाही
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh Panchkula News: ट्राईसिटी में शामिल मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला में रविवार को सुबह ही तूफान और तेज बारिश ने जमकर तबाही मचाई और करोड़ों रुपये का नुकसान किया। सबसे ज्यादा नुकसान हरियाणा और पंजाब के बिजली निगम को हुआ है, जहाँ बड़ी बिजली की लाइनों के गिरने के कारण 12 घंटे से ज्यादा बिजली प्रभावित रही। यहांँ चंडीगढ़ में पेड़ गिरने के कारण बिजली के तार टूटने की खबर है, लेकिन बिजली निगम का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। चंडीगढ़ में आम लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, क्योंकि जो पेड़ टूटकर गिरे हैं, उनमें से ज्यादातर ने गाड़ियों को अपना शिकार बनाते हुए उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग द्वारा एक दिन पहले ही अलर्ट जारी किया गया था कि चंडीगढ़ और पंचकुला सहित मोहाली में भारी मौसम खराब हो सकता है और तेज हवाओं से भी नुकसान हो सकता है, जबकि पंजाब के कुछ जिलों में बारिश होने की जानकारी दी गई थी। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद भी मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकुला में इतनी ज्यादा तबाही होगी, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। यहाँ के लोगों द्वारा इसे आम अलर्ट की तरह लिया गया था, जिसके कारण सबसे ज्यादा नुकसान गाड़ियों का हुआ।

रविवार को सुबह लगभग 7 बजे मौसम खराब हुआ था और 7:30 बजे बारिश और तेज हवाओं से तबाही मचानी शुरू कर दी गई थी। सुबह के समय ऐसा लग रहा था जैसे रात हो गई हो। अंधेरे के कारण आम लोगों को बाहर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और तेज झोकों के कारण पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे बिजली भी बंद हो गई। लगभग डेढ़ घंटे तक मौसम के खराब रहने के बाद कुछ हालात में सुधार आया, लेकिन बिजली के खंभों और पेड़ों को ठीक करने में प्रशासन को पूरा दिन लग गया, जिसके कारण ट्राईसिटी के ज्यादातर इलाकों में देर शाम तक ही बिजली बहाल हो पाई।

Haryana Roadways: विद्यार्थियों के लिए रोडवेज की विशेष बस सेवा शुरू, अब बिना किसी चिंता के दे सकेंगे परीक्षाएँ
पंचकूला(सच कहूँ/मैनपाल)। पहाड़ी क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोरनी क्षेत्र से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विशेष रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। इस पहल से छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और वे बिना किसी चिंता के अपनी परीक्षाएँ दे सकेंगे। कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने और वापस घर लौटने में हो रही दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए रोडवेज विभाग को विशेष बस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। Haryana Roadways

विभाग ने भी निदेर्शों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से यह सुविधा शुरू कर दी, जिससे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।  विभाग द्वारा विशेष समय-सारणी भी तय की गई है। इसके अनुसार बस सुबह 7:45 बजे मोरनी बस स्टैंड पर पहुँचेगी, जिसके बाद ठीक 8 बजे अमरावती स्थित परीक्षा केंद्र के लिए रवाना होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर 1:30 बजे बस अमरावती स्कूल के बाहर पहुँचेगी और 1:45 बजे मोरनी के लिए प्रस्थान करेगी, ताकि सभी विद्यार्थी सुरक्षित और समय पर अपने घर लौट सकें। Haryana Roadways

Punjab Weather: पंजाब के लोगों हो जाओ सावधान, ये दो दिन होगी भारी बारिश, कहीं बाहर जा रहे हो तो ये खबर जरूर पढ़ें
पंचकुला (सच कहूँ/एम के शायना)। Punjab Weather: तापमान में लगातार गिरावट के मद्देनजर पंजाब में ठंड बढ़ने और 20 से 22 दिसंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही घना कोहरा छाये रहने के भी आसार जताये गये हैं। मौसम वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिक ठंड देखने को मिलेगी। उन्होंने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने खासकर राजमार्ग पर यात्रा करने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को अपनी गाड़ी की हेडलाइट जलाकर रखने और फॉग लाइट अथवा चारों इंडिकेटर चालू रखने की अपील की गयी है।

ऐसा करने से दृश्यता कम होने के कारण होने वाले हादसों से बचा जा सकेगा। सुबह और शाम के समय कोहरे का असर अधिक रहने का अनुमान है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी होना किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे फसलों को आवश्यक नमी मिलेगी और फसलों को लाभ होगा। हिमाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के आसार जताये गये हैं। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम अपडेट पर नजर रखने और सतर्क रहने की अपील की है। Punjab Weather

यह भी पढ़ें:– लोकसभा में भारी हंगामे के बीच वीबी-जी-राम-जी विधेयक पारित

Honesty: मोबाइल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय
पंचकूला (सच कहूँ ब्यूरो)। Panchkula News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए पंचकूला के केडी धीमान ने रास्ते में मिले मोबाईल को उसके असली मालिक सेक्टर 19 निवासी आशू को देकर ईमानदारी का परिचय दिया है। गुम हुआ मोबाईल पाकर आशू ने पूज्य गुरु जी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुजी की प्रेरणा पर चलकर डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु ईमानदारी का परिचय देते हैं व मानवता भलाई के कार्यों में लीन रहते हैं। Panchkula News

यह भी पढ़ें:– IND vs SA 1st Test Updates: कोलकाता में भारतीय टीम की शर्मनाक हार, मात्र 124 रनों का लक्ष्य नहीं कर सकी पार

स्कूल की लैब में हादसा, तीन छात्र झुलसे
पंचकूला (सच कहूँ/मैनपाल)। Panchkula School Lab Accident: सेक्टर 12ए स्थित सार्थक स्कूल में सोमवार सुबह विज्ञान प्रयोगशाला में अचानक विस्फोट हो गया। प्रयोग के समय अचानक हुए विस्फोट जैसी स्थिति में तीन छात्र झुलस गए। हादसे में घायल छात्रों की पहचान तन्वी खन्ना, आतिश और तनीषा के रूप में हुई है। स्कूल प्रशासन ने तुरंत तीनों छात्रों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद आतिश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। Panchkula News

सूचना मिलते ही अभिभावक और स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लैब में प्रयोग के दौरान किसी रासायनिक प्रतिक्रिया के चलते अचानक आग भड़क उठी, जिससे छात्र झुलस गए। स्कूल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सक लगातार निगरानी रखे हुए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। Panchkula News

यह भी पढ़ें:– सीआईए टोहाना की बड़ी कार्रवाई: पौने तीन करोड़ की हेरोइन सहित कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

Panchkula Sports Mahakumbh: पंचकूला में खेल महाकुंभ शुरू, 3000 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
Panchkula Sports Mahakumbh: पंचकूला। सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बुधवार को खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया। यह महाकुंभ तीन दिनों तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ खेल मंत्री गौरव गौतम और अन्य खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। Panchkula News

खेल महाकुंभ का यह द्वितीय चरण 24 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्य भर के 3,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस चरण में कुश्ती, टेबल टेनिस, जूडो, कराटे, वॉलीबॉल (पुरुष और महिला वर्ग) और पुरुष हॉकी जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।

हरियाणा में खेल महाकुंभ 2025 का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण 2 अगस्त से ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू हुआ था, जिसमें 26 खेलों में 15,410 से अधिक खिलाड़ियों ने 2,100 से ज्यादा पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2036 के ओलंपिक खेलों में भारत को खेल महाशक्ति बनाना है। इस दिशा में हरियाणा राज्य सक्रियता से योगदान दे रहा है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 पदक जीते, जिनमें से 5 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए थे।

हरियाणा राज्य पदक विजेताओं को उच्चतम नकद पुरस्कार प्रदान करने वाला राज्य है। यहाँ राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएँ भी दी जाती हैं। खेल महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य खेल भावना का विकास करना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी, वे शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनेंगे और समाज में समानता व समावेशिता को भी बढ़ावा मिलेगा। हरियाणा को खेलों की नर्सरी माना जाता है और यहाँ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। Panchkula News

पिंजौर में अज्ञात युवकों ने तीन घरों में घुसकर किया जानलेवा हमला, दो गंभीर
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की कार्रवाई | Panchkula News

पिंजौर (सच कहूँ न्यूज)। Pinjore News: सोमवार की देर रात पिंजौर की विश्वकर्मा कॉलोनी में दर्जनभर अज्ञात युवाओं ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए हाथों में तलवार लहराते हुए घरों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद कॉलोनी में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि 11 से 12 लड़कों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और घरों के दरवाजे, खिड़कियां, गमले, बाइक, वॉशिंग मशीन और घर सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दी। पिंजौर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। तोड़फोड़, र्इंटों, पत्थर घरों में बरसाए गए। Panchkula News

इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। जिनमें एक बुजुर्ग भी शामिल है एक का जबड़ा बुरी तरह से डैमेज हो चुका है। दोनों घायलों को पंचकूला सेक्टर 6 सामान्य अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है की घटना के बाद सारे आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस सारे घटनाक्रम की सीसीटीवी कैमरों को खंगालने मे जुटी हुई है। सतविंदर सिंह राणा ने बताया कि रात के वक्त 11 से 12 लड़कों ने हाथों में तलवार लहराते हुए जिनके हाथों में डंडे, पत्थर, खाली कांच की बोतलें थी, आते ही घर के मेन गेट तोड़ दिए, और अंदर घुसकर खिड़की, दरवाजों के शीशे, गमले, वाशिंग मशीन, तीन बाइक की तोडफोड़ कर दी। Panchkula News

सतविंद्र सिंह राणा ने बताया कि उसका इतना काम था कि किसी की लड़ाई-झगड़े को छुड़वाने के लिए बीच में आया था। उनके घर में भी दरवाजे खिड़कियां तोड़ दिए अंदर शराब की खाली बोतल बरसाई गई, और डंडों तलवारों से घर का सामान तोड़ दिया। मामले मे पुलिस ने कई घरों में जाकर फरार आरोपियों की धर पकड़ के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की लेकिन पुलिस के हाथ फिलहाल कुछ नहीं लगा है। पुलिस जांच जारी थी।

यह भी पढ़ें:– Haryana CET News: सीईटी ग्रुप-सी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Panchkula: पंचकूला में कार के अंदर सात शव मिलने से मचा हड़कंप, जानें क्या है मामला?
Panchkula Suicide case: पंचकूला। सेक्टर-27 स्थित एक आवास के बाहर खड़ी एक कार में सात लोगों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच प्रक्रिया आरंभ की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। Panchkula Suicide

छह व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने पर सभी को मृत पाया गया

डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि शुरुआत में जानकारी मिली थी कि छह व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया है, परंतु वहां पहुंचने पर सभी को मृत पाया गया। इसके अतिरिक्त एक अन्य व्यक्ति को सिविल अस्पताल, सेक्टर-6 में भर्ती कराया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम द्वारा कार के भीतर से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, जिनके आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि भीतर क्या घटनाक्रम घटित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में प्रमुख नाम प्रवीण मित्तल (आयु 42 वर्ष) का है, जो उत्तराखंड के देहरादून निवासी थे। वे अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों के साथ पंचकूला में एक धार्मिक कार्यक्रम—हनुमंत कथा—में भाग लेने आए थे। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात देहरादून लौटते समय यह हृदयविदारक घटना घटी। सूत्रों के अनुसार, मित्तल परिवार लंबे समय से आर्थिक संकट व कर्ज के बोझ से ग्रस्त था। पुलिस अब देहरादून जाकर परिजनों व परिचितों से पूछताछ करेगी, ताकि घटना के पीछे के कारणों को स्पष्ट किया जा सके। Panchkula News

स्मृति में बुराड़ी कांड | Panchkula Suicide

यह दुखद घटना वर्ष 2018 में दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में हुई सामूहिक आत्महत्या की त्रासदी की याद दिलाती है, जहाँ एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने कथित रूप से जीवन समाप्त कर लिया था। फिलहाल, पंचकूला पुलिस घटना की हर पहलू से जाँच कर रही है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के उपरांत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Holiday Cancelled: कोविड को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने की सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द