Gurdaspur News - Sach Kahoon Hindi

Attack on BJP Leader: पंजाब के गुरदासपुर में भाजपा नेता पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई से नाकाम हुआ हमला, पुलिस जांच में जुटी
Attack on BJP Leader: गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में गुरुवार को एक भाजपा नेता पर हुए हमले ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी। भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता विजय कुमार सोनी को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। हालांकि उनकी सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण हमलावर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। Gurdaspur News

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब विजय कुमार सोनी अपने पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमले को देखते हुए सोनी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग की, जिससे हमलावर घबरा गए और वहां से भाग निकले।

घटना से पहले रंगदारी मांगने का दावा | Gurdaspur News

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले से पहले भाजपा नेता से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियां इस दावे की सत्यता और हमले से उसके संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि यह हमला पूर्व नियोजित हो सकता है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड होने की जानकारी मिली है। फुटेज में दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता से वीडियो का विश्लेषण कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने शुरू की बहुआयामी जांच

गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास के क्षेत्रों में जांच शुरू कर दी। पुलिस हमले के पीछे के कारणों, संभावित आपराधिक नेटवर्क और कथित रंगदारी कनेक्शन सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। Gurdaspur News

मुख्य बिंदु

गुरदासपुर के भगवानपुर स्थित पेट्रोल पंप पर भाजपा नेता विजय कुमार सोनी पर हमला।

मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने की फायरिंग।

जवाबी कार्रवाई के बाद आरोपी मौके से फरार।

घटना से पहले दो करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने की बात सामने आई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच जारी।

किसी के घायल होने की सूचना नहीं।

Gas Agency Raid: कैबिनेट मंत्री ने गैस एजेंसी पर मारा छापा
लाल चंद कटारूचक्क ने खुद गोदाम खुलवाकर गैस सिलेंडरों की सप्लाई करवाई शुरू

लोगों की परेशानी देख एजेंसी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

कहा, लोगों की परेशानी बर्दाश्त नहीं करेंगे

गुरदासपुर (सच कहूँ/सरबजीत सागर)। Gas Agency Raided: रसोई गैस की कमी से भारी परेशानियों का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत बनकर पहुंचे संबंधित विभाग के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने वीरवार सुबह गांव तंगोशाह स्थित ‘दीनानगर गैस सर्विस एजेंसी’ पर छापा मारा और लोगों को परेशान कर रहे एजेंसी मालिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए। Gurdaspur News

वीरवार सुबह करीब 8:30 बजे जब मंत्री कटारूचक्क एचपी गैस एजेंसी के मुख्य गोदाम में पहुंचे तो वहाँ सैकड़ों की संख्या में लाइन में खड़ी महिलाएं, युवतियां और बुजुर्गों को देखकर वे चिंतित हो गए। उन्होंने तुरंत जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को फोन कर संबंधित एजेंसी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि लोगों को इस तरह परेशान करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने खुद स्टोरकीपर से गोदाम की चाबी लेकर उसे खुलवाया और अंदर रखे गैस सिलेंडरों की जांच करते हुए एजेंसी मालिकों से पूछा कि ये सिलेंडर लोगों में क्यों नहीं वितरित किए जा रहे। मंत्री ने एजेंसी मालिकों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त से बाहर है।

उन्होंने कहा कि भले ही एजेंसी का मालिकाना हक दीनानगर क्षेत्र का हो, लेकिन यह काम भोआ हलके के गांव तंगोशाह में कर रही है और यहाँ लाइन में खड़े 99 प्रतिशत लोग उनके हलके से संबंधित हैं, जिनकी परेशानी उन्हें मंजूर नहीं। हालांकि इस दौरान एजेंसी प्रबंधन होम डिलीवरी शुरू करने जैसे कई बहाने बनाकर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन मंत्री ने स्पष्ट कहा कि लोगों की परेशानी को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से रसोई गैस की कमी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग के बावजूद कई दिनों तक गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। तंगोशाह के अलावा दीनानगर में एचपी गैस एजेंसी और पनियाड़ में इंडियन राहुल गैस एजेंसी पर भी लोगों को सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी प्रबंधन गैस सिलेंडर की कमी का बहाना बनाकर इसकी कालाबाजारी कर रहा है और दोगुने दामों पर बेच रहा है।

महिलाओं और युवतियों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर देने के निर्देश | Gurdaspur News

मंत्री ने मौके पर ही महिलाओं और युवतियों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लाइन में खड़े लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं और भरोसा दिलाया कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अन्य एजेंसी भी लोगों को इस तरह परेशान करती पाई गई तो उसके खिलाफ भी सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: भादरा में चिट्टा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर

Gurdaspur Theft News: गुरदासपुर में सुनार के घर 7 करोड़ की लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
1 किलो सोना और 32 लाख नकदी बरामद, मुख्य आरोपी फरार

सभी आरोपी बटाला के रहने वाले

वारदात को अंजाम देने के लिए धारण किया था विशेष भेष

गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। Gurdaspur News: गुरदासपुर में 5 मार्च को सुनार वरुण महाजन के घर पर कोई विशेष वेश धारण करके आए पांच व्यक्तियों ने परिवार को बंधक बनाकर 7 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया। जाते समय आरोपी सुनार की गाड़ी भी अपने साथ ले गए थे। गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 किलो सोने के गहने, 32 लाख रुपये नकद और एक हैरियर गाड़ी बरामद की गई है। बरामद सामान की कुल कीमत 1 करोड़ 85 लाख रुपये है। गिरफ्तार किए गए आरोपी असल में विशेष वेशभूषा से संंबंधित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए कोई विशेष भेष धारण किया था। सभी आरोपी बटाला के रहने वाले हैं। इनकी पहचान राजबीर सिंह उर्फ राजा, बलविंदर सिंह उर्फ बूटा, सिमरनजीत सिंह सीमा और कुलबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और आगे की पूछताछ करेगी। इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। Gurdaspur News

यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: बठिंडा प्रशासन ने गैरकानूनी निर्माण पर चला बुलडोजर, आरोपी पर दर्ज हैं गंभीर मामले

Gurdaspur Police Murder Case: एक आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक गिरफ्तार
भारत-पाक सीमा के पास हुई मुठभेड़, रणजीत की मौत, इंद्रजीत गिरफ्तार

दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी थी पुलिस

गुरदासपुर (सच कहूँ/सरबजीत सागर)। Gurdaspur Police Murder Case: पंजाब के गुरदासपुर में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी रणजीत सिंह मारा गया, जबकि उसका साथी इंद्रजीत गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ शहर के पुराना शाला इलाके के पास हुई। मुठभेड़ के दौरान एसएचओ दोरांगला की गाड़ी पलट गई और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह की बांह पर गोली लगी। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को एक चेक पोस्ट पर सहायक उप-निरीक्षक गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना तब सामने आई जब अधियान गांव के सरपंच कमलजीत सिंह चेक पोस्ट पर पहुंचे और दोनों पुलिसकर्मियों को मृत पाया। Gurdaspur News

जिस इलाके में शव मिले, वह क्षेत्र हेरोइन तस्करी और सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार गिराए जाने के लिए संवेदनशील माना जाता है। गुरदासपुर पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर आलिनंगल निवासी दिलावर सिंह और उसके साथी को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि कत्ल में रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह शामिल थे। दोनों आदियां गांव के रहने वाले हैं। पुलिस जब इन्हें पकड़ने पहुंची तो रणजीत ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रणजीत घायल हुआ और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के नेटवर्क की गहनता से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई से पुलिस हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। Gurdaspur News

यह भी पढ़ें:– Bribe: विजीलेंस ने एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चेक पोस्ट पर दो पुलिस कर्मियों की गोली लगने से मौत
आपसी विवाद में गोली मारने की आशंका

तकनीकी और फोरेंसिक टीमें जांच में जुटीं

गुरदासपुर (सच कहूँ/सरबजीत सागर)। Gurdaspur News: पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर में ब्लॉक दोरांगला अंतर्गत पुलिस चेक पोस्ट पर रविवार तड़के सुबह दो पुलिस कर्मियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Gurdaspur News

जानकारी के अनुसार गांव आदिया स्थित चेक पोस्ट पर दोनों कर्मी तैनात थे। आशंका जताई जा रही है कि बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते उन्होंने एक-दूसरे को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसपी गुरदासपुर ने बताया कि तकनीकी और फोरेंसिक टीमें मामले की गहन जांच कर रही हैं और हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। एसएसपी गुरदासपुर अदित्या ने आपसी झगड़े की पुष्टि नहीं की और कहा कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि यह चेक पोस्ट भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित है। इसी कारण पुलिस इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। फिलहाल मीडिया को भी विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार यह एक बड़ी घटना है और क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि जांच में आपसी विवाद की पुष्टि नहीं होती, तो इसे बाहरी हमला माना जाएगा, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो सकती है।

यह भी पढ़ें:– Punjab Police: पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल गैंग के दो सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया

Bomb Threat: गुरदासपुर में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी से मचा हड़कंप
गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। Gurdaspur News: पंजाब के गुरदासपुर में शुक्रवार को एक बार फिर तीन चार निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। हाल ही में उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी, जो पुलिस जांच के बाद फर्जी साबित हुई थी। अब एक बार फिर गुरदासपुर के कलानौर रोड स्थित जीया लाल मित्तल डी.ए.वी. स्कूल, गुरदासपुर पब्लिक स्कूल तथा ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों के अनुसार ई-मेल में लिखा गया है कि अपराह्न एक बजे तक इन तीनों स्कूलों को बम से उड़ा दिया जाएगा। Gurdaspur News

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है। बाद में स्कूल प्रबंधन ने भी बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल की छुट्टी कर दी और सभी छात्रों को सुरक्षित रूप से उनके घरों में भेजा गया। बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस द्वारा हर पहलू से मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बतायी जा रही है, जबकि पुलिस धमकी भरी ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके मकसद का पता लगाने में जुटी हुई है। Gurdaspur News

लोग न हों भयभीत: आदित्य

वहीं गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि ई-मेल संबंधी जांच की जा रही है तथा ई-मेल करने वाले तक पंहुचने की पुलिस कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की जान माल की सुरक्षा में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की मेल पहले भी आती रही हैं, लेकिन हम किसी तरह का खतरा लेने को तैयार नहीं है, जिस कारण स्कूलों को खाली करवाया गया। लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें:– युवक के गले में चाईना डोर फंसने से गंभीर चोट, लगे 15 टांके, किया रेफर

Batala Railway Station: बटाला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा में गंभीर चूक
मानवाधिकार आयोग ने डीसी और इंजीनियर से मांगी रिपोर्ट

अगली सुनवाई 15 दिसंबर को, पटरियों से गुजरने को मजबूर यात्री

बटाला (सच कहूँ न्यूज)। Batala Railway Station: पंजाब के बटाला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां पैदल यात्री क्रॉसिंग के अभाव में हजारों यात्रियों को रेल पटरियों को पार कर ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। इस खतरनाक स्थिति पर संज्ञान लेते हुए पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने वन स्टेप सोसाइटी के अध्यक्ष कमल कुमार की शिकायत पर उत्तरी रेलवे के सहायक डिवीजनल इंजीनियर (प्रथम) और गुरदासपुर के उपायुक्त से रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने इस मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर, 2025 को निर्धारित की है।

समाजसेवी कमल कुमार ने अपनी याचिका में बताया कि जब ट्रेन सेंट्रल ट्रैक पर रुकती है, तो यात्रियों को प्लेटफॉर्म से पटरियों पर छलांग लगाकर ट्रेन तक पहुंचना पड़ता है। उन्होंने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह हजारों लोगों के जीने के अधिकार को प्रभावित करता है। विशेषकर ठंड के मौसम में, जब दृश्यता शून्य हो जाती है, यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।

कमल कुमार ने आयोग को यह भी बताया कि उन्होंने पहले भी इस समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। दो जुलाई, 2024 को रेलवे अधिकारियों ने जवाब दिया था कि फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का प्रस्ताव डिवीजन को भेजा गया है। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई। इसके विपरीत, 22 जुलाई, 2025 को रेलवे के एक पत्र में एफओबी को व्यवहारिक रूप से अनुपयुक्त बताया गया। इस विरोधाभासी स्थिति ने यात्रियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

रेल मंत्री को भेजा आग्रह | Batala News

वन स्टेप सोसाइटी ने रेलवे बोर्ड से अपील की है कि इस समस्या को केवल एक स्टेशन तक सीमित न समझा जाए, बल्कि इसे जीवन रक्षक बुनियादी ढांचे के रूप में देखा जाए। संस्था ने एफओबी के तत्काल निर्माण की मांग की है और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से भी इस मामले पर विचार करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें:– चलती थार गाड़ी की खिड़की से पेशाब करने वाला व गाड़ी चालक काबू

Gurdaspur Road Acciden: कलानौर रोड पर अड्डा नड़ांवाली के पास हुआ हादसा, मंत्री सुरक्षित
मंत्री ईटीओ की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चार सुरक्षा कर्मी घायल

बाढ़ प्रभावित किसानों को चेक वितरण के दौरान काफिले में घुसी स्विफ्ट कार से हुई टक्कर

गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। Gurdaspur Road Accident: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की पायलट गाड़ी बुधवार को कलानौर रोड पर अड्डा नड़ांवाली के पास एक स्विफ्ट कार से टकरा गयी। इस टक्कर में मंत्री के चार सुरक्षा कर्मियों सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस 108 के माध्यम से कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कलानौर में भर्ती कराया गया। Gurdaspur News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार कलानौर से गुरदासपुर की ओर जा रही थी, जबकि मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का काफिला डेरा बाबा नानक की ओर बाढ़ प्रभावित किसानों को चेक वितरण के लिए रवाना था। इसी दौरान अचानक स्विफ्ट कार काफिले में घुस गई और पुलिस की पायलट गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं। काफिले में मंत्री के अलावा उपायुक्त दलविंदरजीत सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल थे।

हादसे के बाद कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने स्वयं पुलिस की मदद की और घायल पुलिसकर्मियों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि पायलट गाड़ी में सवार चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मंत्री आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।

सिर, सीने और गर्दन में चोटें, गुरदासपुर रेफर | Gurdaspur News

सिविल अस्पताल कलानौर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अत्री ने बताया कि हादसे में घायल हुए तीन सुरक्षा कर्मियों को सिर पर चोटें आयीं हैं, एक को सीने में और एक को पीठ व गर्दन में चोट लगी है। सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए गुरदासपुर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर अत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें:– मुंबई से बेंगलुरू जा रहा अमेजन कंपनी के माल से भरा कंटेनर लूटा, नूंह से आरोपी गिरफ्तार

विधायक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राशन किटें
टीम सदस्यों ने ने गांवों में की वितरित

गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। Gurdaspur News: पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक अरुणा चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों की श्रृंखला के तहत बुधवार को गांव बालापिंडी, चक्कराजा, ताजपुर और मद्देपुर में बड़ी संख्या में राशन किटें भेजी। विधायिका अरुणा चौधरी ने इन राशन किटों को अलग-अलग गांवों के लिए अपने घर से रवाना किया, जिन्हें आगे उनकी टीम द्वारा प्रभावित गांवों में पहुंचा कर जरूरतमंद लोगों में वितरित किया गया। चौधरी ने कहा कि इस मुश्किल समय में अपने लोगों की मदद करना उनका कर्तव्य है।

प्राकृतिक आपदा आने के बाद से ही वह अपनी टीम के साथ पीड़ितों के पास जाकर उनकी वर्तमान स्थिति और प्रभावित गांवों का जायजा लेती आ रही हैं। कई गांवों में दूसरी बार भी राहत सामग्री भेजी जा चुकी है। उन्होंने भरोसा दिया कि आगे भी मदद जारी रखी जाएगी। जानकारी अनुसार, अरुणा चौधरी के आदेश पर ब्लॉक समिति दिनानगर के पूर्व चेयरमैन हरविंदर सिंह भट्टी की देखरेख में जोन इंचार्ज वरिन्द्र सिंह नौशहिरा और अन्य टीम सदस्यों ने गांव चक्कराजा और ताजपुर में राशन किटें वितरित कीं। वहीं, बालापिंडी व मद्देपुर में बाकी टीम ने जिम्मेदारी निभाई।

भट्टी ने कहा कि यह अरुणा चौधरी की दरियादिली है कि वह पिछले कई दिनों से लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री भेज रही हैं और खुद वहां जाकर लोगों की समस्याओं से अवगत हो रही हैं। इस दौरान गांवों की महिलाओं ने विधायक अरुणा चौधरी और वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी का धन्यवाद किया। इस मौके पर एनआरआई मौंटी घूमण, जगरूप रंधावा, पंकज कुमार, हरपाल सिंह, दीदार सिंह , विक्रमजीत, अंग्रेज सिंह, दलबीर सिंह, अमरजीत, सरपंच कमलेश कुमारी बालापिंडी, गौरव गोरू, सुरेश कुमार बालापिंडी, विजय शर्मा और राम स्वरूप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  Gurdaspur News

यह भी पढ़ें:– खजाने के कागजों में 12 हजार करोड़, केंद्र से आई ‘नकदी’ कहां गई, कोई बताने को तैयार नहीं

गेहूँ खरीद सीजन में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द
मंत्री कटारूचक्क ने माझा क्षेत्र के खरीद प्रबंधों का लिया जायजा

गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। Gurdaspur News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सीजन 2025 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू कर दी है। इस बार सरकार ने किसानों की सुविधा और खरीद में पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए कई अहम प्रबंध किए हैं। पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने शनिवार को गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर और तरनतारन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर माझा क्षेत्र में गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। Gurdaspur News

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि मंडियों में गेहूं की फसल की खरीद के 24 घंटों के अंदर किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने खरीद प्रबंधन में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे बिना किसी ठोस कारण के छुट्टी नहीं करेंगे और सीजन समाप्त होने तक वे मंडियों और अपने स्टेशन पर हाजिर रहेंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब में 124 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है और राज्य सरकार ने पूरे सीजन को सुचारु बनाने के लिए गेहूं की खरीद के लिए 28,894 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट पहले ही प्राप्त कर ली है। Gurdaspur News

उन्होंने कहा कि राज्य भर में 1864 खरीद केंद्र (मंडियाँ) स्थापित करने के अलावा बंपर फसल के मद्देनजर लगभग 600 अस्थायी खरीद केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार के सीजन के दौरान माझा क्षेत्र से संबंधित जिला गुरदासपुर में 6.69 लाख टन, अमृतसर में 7.54 लाख टन, तरनतारन में 7.76 लाख टन और जिला पठानकोट में 0.73 लाख टन गेहूं की फसल मंडियों में आने का अनुमान है। Gurdaspur News

यह भी पढ़ें:– Faridabad: नकली नोट बनाने वाले गिरोह के 6 सदस्य काबू, 7.94 लाख की नकली करेंसी बरामद

Gurdaspur Road Accident: ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, चार गंभीर
गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। Gurdaspur Road Accident: गुरदासपुर में मंगलवार को एक ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में ट्रैक्टर चालक रिटायर्ड प्रिंसिपल जसवंत सिंह और एक मजदूर मंगा मसीह शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक जसवंत सिंह 5 मजदूरों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेतों के लिए खाद लाने जा रहे थे, तभी सक्की ड्रेन पर जमीन नीची होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। Gurdaspur News

किसान आजाद सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह (75) अपने ट्रैक्टर और पांच मजदूरों के साथ गेहूं के खेतों में खाद डालने के लिए सक्की ड्रेन पार करने जा रहे थे। इसमें छह लोग घायल हो गए, जिन्हें डेरा बाबा नानक और फतेहगढ़ चूड़ियां के निजी अस्पतालों में ले जाया गया। जहां पर दो व्यक्तियों जसवंत सिंह निवासी गांव शाहपुर जाजन और मंगा मसीह निवासी गांव रड़ेवाली की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। Gurdaspur News

यह भी पढ़ें:– Amritpal Amba: जालंधर में कुख्यात अपराधी अमृतपाल अंबा गिरफ्तार

सीएम मान ने बटाला चीनी मिल में एनजी प्लांट का किया उद्घाटन
मिल में आज 300 करोड़ की लागत से 3500 टीसीडी का किया उत्पादन

बटाला (सच कहूँ न्यूज)। Batala News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) शुक्रवार को बटाला की सहकारी चीनी मिल में 300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 3500 टी.एस.सी.डी. क्षमता प्लांट, 14 मेगावाट को-जनरेशन प्रोजेक्ट तथा 100 टी.पी.डी. बायो क्षमता के एन.जी. प्लांट का उद्घाटन किया। मान ने कहा कि बटाला की इस चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने और सह-उत्पादन परियोजना से जहां क्षेत्र के किसानों को फायदा होगा, वहीं युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। Gurdaspur News

उन्होंने कहा कि अब किसानों को अपना गन्ना दूर मिलों में नहीं ले जाना पड़ेगा, क्षेत्र में ही गन्ने की खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की खेती को बेगार से निकालकर लाभ का धंधा बनाने के लिए किसानों को अपडेट किया जा रहा है। हम किसान-किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बटाला की सहकारी चीनी मिल में आज 300 करोड़ रुपये की लागत से 3500 टीसीडी का उत्पादन किया गया। Gurdaspur News

यह भी पढ़ें:– कैबिनेट मंत्री मुडियां ने 3 गांवों में जल सप्लाई प्रॉजेक्टों का किया उद्घाटन