Jakhal News - Sach Kahoon Hindi

90 हजार पशुओं को बीमारी से बचाने का लक्ष्य, 15 दिन में 35 हजार से अधिक का हुआ टीकाकरण
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: पशुधन को खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा बड़े स्तर पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने इस बार पूरे उपमंडल में करीब 90 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान की शुरुआत 11 मई से की गई थी और अब तक 25 मई तक 35 हजार 187 पशुओं को टीके लगाए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का लगभग 39 प्रतिशत है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि तय समय सीमा से पहले ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

उप निदेशक डॉ. सुखविंद्र सिंह और उपमंडल अधिकारी राजेश मलिक के दिशा-निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों की टीमें लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर पशुपालकों को जागरूक भी कर रही हैं।

पशु चिकित्सकों के अनुसार मुंह-खुर और गलघोटू बीमारी पशुओं के लिए बेहद घातक मानी जाती है। इन बीमारियों की चपेट में आने से पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है और कई बार जान का खतरा भी बन जाता है। विभाग ने बताया कि पहले मुंह-खुर और गलघोटू के टीके अलग-अलग लगाए जाते थे, लेकिन अब आधुनिक तकनीक के तहत दोनों बीमारियों से बचाव के लिए एक ही संयुक्त टीका लगाया जा रहा है, जिससे पशुपालकों को भी काफी सुविधा मिल रही है।

मंगलवार को गांव उदयपुर में डॉ. सतीश कुमार पशु चिकित्सक जमालपुर शेखां की अगुवाई में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। अभियान में वीएलडीए प्रताप सिंह, चांदीराम, मनजीत सिंह सहित पशु परिचर राजेश कुमार, आत्मप्रकाश और चिरंजी लाल ने अहम भूमिका निभाई। विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाकर उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखें।

ट्रेन हादसे में दोनों टांगें गंवाने वाले बेजुबान के दर्द को इन लोगों ने किया दूर
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। रेलवे स्टेशन पर मानवता और जीव-दया की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में एक स्ट्रीट डॉग ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दोनों टांगें कट गईं। गंभीर रूप से घायल वह बेजुबान दर्द से तड़प रहा था और मौके पर मौजूद लोग यह मंजर देखकर भावुक हो उठे। इस कठिन समय में इंसानियत का परिचय देते हुए डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. सजीव शर्मा, विशाल अरोड़ा और डॉ. संजय गर्ग अपने साथियों सहित तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने बिना देर किए घायल डॉग को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। घावों को साफ कर ब्लीडिंग रोकी गई तथा पूरी सावधानी के साथ पट्टियां की गईं।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान के तहत गांव-गांव में निकाली रैली
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख पहल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत शुक्रवार को जाखल सीएचसी के अंतर्गत आने वाले सभी पीएचसी और 27 उप स्वास्थ्य केदो के अंतर्गत एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान के तहत गांव-गांव स्तर पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैलियां निकालकर बेटा बेटी एक समान का संदेश दिया गया।

शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल के प्रभारी एसएमओ डॉ राजेश क्रांति ने हरी झंडी दिखाकर रैली को जाखल शहर से शुरुआत की। वहीं अवतार सिंह, शारदा रानी, (एमपीएचडब्लयू), परमिंदर कौर (एलएचवी) भी साथ रहे। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत निकाली जाने वाली जागरूकता रैलियों का मुख्य उद्देश्य समाज में कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है। ये रैलियां आम जनता को बेटियों के अधिकारों और उनके महत्व के प्रति जागरूक करती हैं। आज समाज में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है।  बेटियां बेटों की तरह कंधे से कंधा मिलाकर के समाज को आगे ले जाने का कार्य करती हैं।

डॉ. राजेश क्रांति ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की और से फतेहाबाद के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के आदेश अनुसार जाखल के 4 पी एच सी सहित 27 उप स्वास्थ्य केंद्रों में सभी स्वास्थ्य कर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं सहित स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और गांव गांव में हर गली मोहल्ले में पहुंच कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को बुलंद किया। वहीं चांदपुरा में एएनएम चरणजीत कौर, आशा वर्कर पुष्पा रानी, संदीप कौर, आंगनवाड़ी वर्कर सुलोचना, बलजीत कौर व गीता रानी ने सामूहिक रूप से रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ", "बेटी है तो कल है", और "बेटी बिना जग सूना" जैसे नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर जन जागरण को बेटियों के प्रति अच्छी सोच रखने का आह्वान किया।

जाखल में एचपीवी वैक्सीन जागरूकता अभियानः छात्राओं को किया जागरूक, 'सजग बेटी, सुरक्षित कल' का संदेश
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करना और एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी देना था।

स्वास्थ्य विभाग की और से एसएमओ डॉक्टर राजेश क्रांति और व अवतार ने टीम सहित छात्राओं और शिक्षिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की उपयोगिता, टीकाकरण की समय-सारणी और इसके सुरक्षा पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता प्रदर्शित की।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं से टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। वही स्वास्थ्य विभाग ने विद्यालय प्रशासन, शिक्षिकाओं और छात्राओं के सहयोग की सराहना की।

विभाग ने कहा कि "सजग बेटी, सुरक्षित कल" अभियान के तहत जनपद की प्रत्येक लक्षित बालिका तक जीवन रक्षक टीका पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल राम मेहर, विद्यालय समिति प्रधान जयपाल,  प्रवक्ता किरणलता, रविन्द्र कुमार, सुरेन्द्र पाल, ज्योत्सना, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सुमित कुमार, वंदना, किरण बाला, जयदीप, नीलम, अमरीक, प्रीति, सिमरन, लक्ष्मी, हरविंदर, ईशा, रिशू, मुक्ता, सोनिया, प्रियंका, सुनीता, संदीप व जितेंद्र कलकल भी उपस्थित थे।

जाखल के बैंकों में कैश की कमी से किसान और व्यापारी परेशान
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: जाखल क्षेत्र में सरकारी और निजी बैंकों में पिछले कई दिनों से कैश का गंभीर संकट बना हुआ है। इसके कारण किसान, व्यापारी, मजदूर और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बैंक शाखाओं में कैश की कमी के चलते लोग अपनी आवश्यकतानुसार राशि नहीं निकाल पा रहे हैं। इससे उनकी रोजमर्रा की लेनदेन और व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। किसान नेता जग्गी महल ने बताया कि मंगलवार को वे जाखल स्थित भारतीय स्टेट बैंक से अपनी एक लाख रुपए की लिमिट निकलवाने गए थे।

पर्याप्त कैश न मिलने से किसान परेशान

बैंक द्वारा उन्हें केवल 20 हजार रुपए ही दिए गए। महल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी कम राशि से किसान अपने खर्च कैसे पूरे करेंगे। किसानों को फसल के भुगतान से जुड़े लेनदेन निपटाने हैं, लेकिन पर्याप्त कैश न मिलने से वे परेशान हैं। उन्हें खेती से जुड़े भुगतान, मजदूरी, खाद-बीज और परिवहन जैसे जरूरी खर्चों के लिए कैश की आवश्यकता है।

बैंक में कैश की कमी चल रही- मैनेजर

इस संबंध में जाखल भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर सरबजीत सिंह ने बताया कि बैंक में कैश की कमी चल रही है। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को लगातार स्थिति से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक पर्याप्त कैश उपलब्ध नहीं हो पाया है। मैनेजर सिंह के अनुसार, सीमित कैश आने के कारण सभी ग्राहकों को पूरी राशि देना संभव नहीं हो पा रहा है।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छोटी राशि निकालने वाले किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं आने दी जा रही है। क्षेत्र के किसान और व्यापारी सरकार और बैंक प्रशासन से जल्द से जल्द बैंकों में पर्याप्त कैश उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि आर्थिक गतिविधियां सुचारु रूप से चल सकें।

Jakhal News: जाखल बैंक में कैश न मिलने पर अपनी समस्या बताते हुए किसान नेता जग्गी महल

62 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए आगे आए रक्तदाता, भारत विकास परिषद ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: समाजसेवा को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में भारत विकास परिषद शाखा जाखल मंडी की ओर से मंगलवार को कर्नल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया। विशेष रूप से 62 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे मानव सेवा संगम चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक टोहाना के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में वार्ड नंबर-13 के पार्षद एवं समाजसेवी यशपाल गर्ग उर्फ पाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा जाखल मंडी की संचालिका बहन कमलेश रानी तथा संगीता रानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और यह किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम बनता है।

शिविर में मानव सेवा संगम चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक टोहाना की टीम ने रक्त एकत्रीकरण किया। ब्लड बैंक प्रभारी एवं संगम अस्पताल के प्रधान सतपाल ननेड़ी ने बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित अंतराल में रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए जा रहे रक्तदान शिविर बच्चों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहे हैं। भारत विकास परिषद शाखा जाखल मंडी के अध्यक्ष प्रमोद गर्ग ने बताया कि परिषद लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कुछ दिन पूर्व शहर में नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई थी और अब रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज को मानव सेवा का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में परिषद की ओर से पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।

कार्यक्रम में समाजसेवी आदित्य बंसल ने भी विशेष रूप से भाग लिया। परिषद के संरक्षक कृष्ण गर्ग, सदस्य संजीव गोयल, संजीव गर्ग, गगनदीप जैन और विकास कंसल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर कर्नल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेश राठी ने परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था जिस समर्पण भावना से समाजहित में कार्य कर रही है, वह अन्य संगठनों के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल हरजीत कौर, बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल पूजा राठी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

शिविर के अंत में सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं को परिषद की ओर से सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक समर्पण की भावना देखने को मिली।

रात को चोर काटकर ले गए वाटर वर्कर्स के ट्यूबवेल की केबल
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: जाखल नगरपालिका क्षेत्र की बाजीगर बस्ती नायक बस्ती के 800 घरों को पीने का पानी सप्लाई देने वाले सरकारी मोटर पंप की केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया।  स्वास्थ्य केंद्र में लगे सरकारी ट्यूबवेल से गुरुवार रात चोर बिजली की मेन तार चुरा ले गए। इस कारण नायक बस्ती और दुर्गा कॉलोनी में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। जिससे शुक्रवार सुबह लगभग 800 परिवारों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया। लोग पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारियों से बार-बार फोन कर सप्लाई छोड़ने के बारे में पूछते रहे। इसके बाद कर्मचारियों ने तार चोरी होने के कारण सप्लाई बाधित होने की जानकारी दी।

स्थानीय निवासियों गोल्डी, गुरमीत राम, सतपाल, राजेंद्र, मिठू, गोपी राम, जगमेल सिंह, गुरमेल सिंह और विक्की आदि ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब पानी नहीं आया, तो उन्होंने ट्यूबवेल परिसर जाकर देखा। वहां मोटर को बिजली आपूर्ति करने वाली मुख्य तार कटी हुई और गायब मिली। पानी की आपूर्ति बाधित होने से इलाके में परेशानी खड़ी हो गई। लोगों ने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है जिससे न केवल सरकारी संपत्ति का नुकसान होता है, बल्कि आम जनता को पानी की भारी किल्लत का सामना भी करना पड़ता है। ट्यूबवेल से तार चोरी होने की घटनाएं अक्सर रात के अंधेरे में होती हैं, जब बिजली कटी होती है।

दिनचर्या हुई प्रभावित, लोगों की परेशानी बढ़ी

लोगों को नहाने, कपड़े धोने से लेकर घरेलू कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई परिवार पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हो गए जबकि छोटे बच्चों वाले परिवारों की परेशानी गर्मी के मौसम में और बढ़ गई है।

मोटर को जल्द शुरू करवा रहे हैं: जेई मुख्तयार सिंह

इस मामले में जन स्वास्थ्य विभाग के जेई मुख्तयार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिल गई है। कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया और मोटर को शुरू करवाने का काम करवा रहे हैं। जल्द ही लोगों को पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Jakhal Gaushala Fire: जाखल में शाह सतनाम जी ग्रीन एस के सेवादार बने गोशाला में लगी आग में मसीहा
Jakhal Gaushala Fire: जाखल/फतेहाबाद (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। फतेहाबाद के जाखल मंडी की श्री कृष्ण गौशाला में मंगलवार सुबह चारा शेड में आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रूप में बदल गई। गौशाला कमेटी के एक संदेश पर जाखल शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने फायर ब्रिगेड के साथ 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद मिलकर काबू पाया। आग लगते ही गौशाला के कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।

सूचना मिलते ही कमेटी ने तुरंत फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। जाखल, मूनक और धारसूल से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। जाखल के रहने वाले गोशाला प्रधान अशोक कुमार, उपप्रधान आशु गर्ग, कान्त जैन, ऋषभ जैन, समाजसेवी आदित्य बंसल इत्यादि ने संयुक्त रूप से बताया कि आग बुझाने में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने तूड़ी भंडारण का शेड ऊपर से तोड़कर आग को बुझाने का काम शुरू किया। इसके लिए सभी सेवादारों को साधुवाद जो ऐसी महान सेवा कार्य में अग्रणी रहते हैं।

सेवादारों की अगुवाई में राहत कार्य

जानकारी देते हुए नम्र सेवादार राजीव मेहता, सच्ची समिति के सेवादार अरतिस कुमार, सतनारायण, शिव कुमार, पवन कुमार रीटा, राजेंद्र गर्ग, देवेंद्र कक्कड़ इत्यादि ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार, पूज्य गुरु संत डॉ. एमएसजी की पावन प्रेरणा से देश में कहीं भी किसी भी तरह की आपदा के समय शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन के सेवादार तुरंत राहत कार्यों में जुट जाते हैं। सेवादार हमेशा लोगों और जीवों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैैं। मंगलवार को भी जाखल में गोशाला में लगी आग को बुझाने में सहयोग रहा। इस राहत कार्य में डेरा सच्चा सौदा दर्जनभर सेवादार पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।

पंजाब से भी पहुंची फायर ब्रिगेड

घटना की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के संगरूर जिले के मूनक शहर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के कार्य में सहयोग किया। घटना की जानकारी मिलते ही जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जाखल पुलिस का बड़ा खुलासा: गुमशुदगी का मामला निकला हत्या
पत्नी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

जाखल (सच कहूँ न्यूज)। Jakhal News: फतेहाबाद पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना जाखल पुलिस ने गांव साधनवास निवासी नसीब कुमार की गुमशुदगी के मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसकी हत्या का पदार्फाश किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार पुत्र भोला यादव (निवासी साधनवास, हाल निवासी व्यास कॉलोनी, जाखल) और पूजा पत्नी नसीब कुमार (निवासी साधनवास) के रूप में हुई है। डीएसपी टोहाना जयभगवान ने बताया कि 5 मार्च 2026 को रघुनाथ कुमार ने थाना जाखल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका छोटा भाई नसीब कुमार 2 मार्च की सुबह से लापता है। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(6) के तहत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान गठित विशेष टीम ने जब मामले की गहराई से जांच की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए, तो मामला गुमशुदगी का न होकर हत्या का निकला। इसके बाद केस में धारा 103(1), 3(5) और 238(ए) जोड़ दी गईं। Jakhal News

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी पूजा ने अपने साथी श्रवण कुमार के साथ मिलकर नसीब कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पत्थरों से बांधकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि हत्या में प्रयुक्त सामान और अन्य महत्वपूर्ण सबूतों की बरामदगी की जा सके। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें:– नाबालिग से दुराचार करने के मामले में आरोपी को सुनाई 10 वर्ष की करावास की सजा, लगाया 25 हजार का जुमार्ना

तलवाड़ा की आईटीआई कॉलेज में बाल विवाह व घरेलु हिंसा, दहेज़ के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा इसे रोकने के लिए जागरूकता शिविर
बाल विवाह में भागीदार लोगों पर होगी कानूनी कार्रवाई: रेखा अग्रवाल

पंडितों, पाठियों और गुरुद्वारा प्रबंधकों रहे सतर्क: रेखा अग्रवाल

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: जाखल खंड में स्थित तलवाड़ा की आईटीआई कॉलेज और गांव साधनवास में में दो अलग अलग जगह महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बाल विवाह, घरेलु हिंसा व दहेज़ प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकुमार, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर कीर्ति गिल, आईटीआई स्टॉफ, बच्चे और गांव की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह व घरेलु हिंसा और दहेज़ के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा इसे रोकने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। Jakhal News

उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह समाज के विकास में भी एक बड़ी बाधा है। इस कुप्रथा के कारण लड़कियों का शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास प्रभावित होता है। अक्षय तृतीय के अवसर पर विशेष रूप से सजग रहने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार के बाल विवाह की सूचना समय रहते संबंधित विभाग तक पहुंचाई जा सके। साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर्स को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने और संदिग्ध मामलों पर नजर रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक एवं कानूनी अपराध है: रेखा अग्रवाल

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर अपराध है, जिसे रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि कहीं भी नाबालिग बच्चों की शादी की जानकारी मिलती है तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बाल विवाह में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून के तहत दो साल और एक लाख रूपये तक सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव में जागरूकता की सबसे मजबूत कड़ी हैं। आप सभी अपने क्षेत्र में लोगों को समझाएं कि बाल विवाह से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। Jakhal News

हमें मिलकर इस कुरीति को खत्म करना है और समाज को एक नई दिशा देनी है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया और बाल विवाह को रोकने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करने का संकल्प लिया।कॉलेज में बाल विवाह क़ो रोकने के लिए सभी ने शपथ ग्रहण की।विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि समाज को पूरी तरह बाल विवाह मुक्त बनाया जा सके।अक्षय तृतीया के मद्देनजर बाल विवाह रोकने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके विरुद्ध प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा बाल विवाह से संबंधित प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाती है तथा इस बुराई को रोकने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

रेखा अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर, विशेषकर 19 अप्रैल को, “अबूझ साया” होने की मान्यता के कारण विवाहों की संख्या बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में जिले के सभी पंडितों, पाठियों और गुरुद्वारा प्रबंधकों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने अपील की कि कोई भी विवाह संपन्न कराने से पहले दोनों पक्षों की आयु की जांच अवश्य करें। यदि लड़की की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक और लड़के की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक हो, तभी विवाह संपन्न कराया जाए; अन्यथा तुरंत बाल विवाह निषेध अधिकारी को सूचना दी जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड मान्य दस्तावेज नहीं है। जन्म प्रमाण पत्र अथवा दसवीं कक्षा का स्कूल सर्टिफिकेट ही वैध दस्तावेज माने जाएंगे। साथ ही, बाल विवाह की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की सूचना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, सीडीपीओ, निकटतम थाना या चौकी, 1098 अथवा 112 पर दी जा सकती है। Jakhal News

कार्यक्रम में घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 तथा दहेज निषेध कानून के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ को समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने, समय पर सूचना देने तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में सहयोग करने का आह्वान किया गया। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में कहीं भी बाल विवाह न हो, इसके लिए जागरूकता और निगरानी दोनों स्तरों पर प्रभावी प्रयास जारी रहेंगे। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता,कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्टाफ सदस्यों साहित प्रधानाचार्या मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– सूर्यवंशी का एक और कहर, राजस्थान रॉयल्स का जीता चौका

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गांवों में बदल रही तस्वीर: सांसद सुभाष बराला
टोहाना क्षेत्र में सांसद सुभाष बराला ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला (Subhash Barala) ने शुक्रवार को टोहाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन कर ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान की। इस दौरान उन्होंने गांव ढाणी डूलट में शहीद कृष्ण कुमार सेवदा पुस्तकालय तथा गांव मार्थला में सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित पुल का लोकार्पण किया। सांसद ने गांव सिधानी में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का भी लोकार्पण किया। Jakhal

सांसद का गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब अंतिम पंक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने शहीद कृष्ण कुमार सेवदा के नाम पर बने पुस्तकालय को युवाओं के लिए प्रेरणास्थल बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलेगी और वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकेंगे। साथ ही उन्होंने मेरिट के आधार पर युवाओं को मिल रही नौकरियों का जिक्र करते हुए पारदर्शी भर्ती प्रणाली को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। Jakhal

सांसद ने किसानों और ग्रामीणों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– बाल संरक्षण अधिकारी व सुपरवाइजर ने महिलाओं और बच्चों को किया जागरूक, सुरक्षा संबंधी दी अहम जानकारियां

बाल संरक्षण अधिकारी व सुपरवाइजर ने महिलाओं और बच्चों को किया जागरूक, सुरक्षा संबंधी दी अहम जानकारियां
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal: जाखल खंड के गांव चांदपुरा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी वर्कर्स को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा इसे रोकने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल तथा सुपरवाइजर कीर्ति गिल विशेष रूप से मौजूद रहीं। Jakhal

उन्होंने उपस्थित महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह समाज के विकास में भी एक बड़ी बाधा है। इस कुप्रथा के कारण लड़कियों का शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास प्रभावित होता है। इस अवसर पर सभी महिलाओं को आने वाले समय में विशेष रूप से सजग रहने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार के बाल विवाह की सूचना समय रहते संबंधित विभाग तक पहुंचाई जा सके। साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर्स को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने और संदिग्ध मामलों पर नजर रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक अपराध है: रेखा अग्रवाल

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक अपराध है, जिसे रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि कहीं भी नाबालिग बच्चों की शादी की जानकारी मिलती है तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बाल विवाह में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून के तहत सख्त सजा का प्रावधान है। Jakhal

हमें मिलकर इस कुरीति को खत्म करना है: कीर्ति गिल

सुपरवाइजर कीर्ति गिल ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव में जागरूकता की सबसे मजबूत कड़ी हैं। आप सभी अपने क्षेत्र में लोगों को समझाएं कि बाल विवाह से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। हमें मिलकर इस कुरीति को खत्म करना है और समाज को एक नई दिशा देनी है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया और बाल विवाह को रोकने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करने का संकल्प लिया। विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि समाज को पूरी तरह बाल विवाह मुक्त बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें:– Kangra Accident News: कांगड़ा में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी