Bhawanigarh News - Sach Kahoon Hindi

भवानीगढ़-संगरूर हाईवे पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 से अधिक हिरासत में
संगरूर (एजेंसी)। Bhawanigarh News: पंजाब के भवानीगढ़ इलाके में शनिवार शाम कुछ शरारती तत्वों ने कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत सख्त रुख अपनाते हुए 10 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया। वहीं, अन्य को पकड़ने के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर रेड कर रही है। Sangrur News

दरअसल भवानीगढ़-संगरूर बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर ट्रक ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया था। एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने आम जनता और पुलिस पर पथराव किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस पूरे मामले को बेहद गंभीर मानते हुए तुरंत थाना भवानीगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं।

आरोपियों पर राष्ट्रीय राजमार्ग एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी तरह की गुंडागर्दी या कानून तोड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Sangrur News

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कई टीमों का गठन किया और अलग-अलग जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी। 10 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस लगातार यह कोशिश कर रही है कि इस घटना में शामिल हर व्यक्ति की पहचान हो और उन्हें जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाया जाए।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार एक्टिव हैं और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी तरह की अफवाह या गलत गतिविधि को रोकने के लिए भी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने साफ कहा कि जो भी लोग इस तरह की हरकतों में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा।

संगरूर पुलिस का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता की सुरक्षा है और वे 24×7 पूरी तरह मुस्तैद हैं। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। Sangrur News

फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है ताकि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके और पूरे मामले का पूरी तरह से खुलासा हो सके।

संगरूर के तीन गांवों में विकास कार्यों की शुरुआत
आप सरकार संगरूर को आदर्श बनाने के लिए प्रतिबद्ध: भराज

भवानीगढ़ (सच कहूँ/विजय सिंगला)। Bhawanigarh News: संगरूर हलके की विधायिका नरिंदर कौर भराज ने बुधवार को हलके के तीन गांवों चन्नों, बालद खुर्द और राजपुरा में लगभग 12 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार संगरूर हलके को आदर्श बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। विधायिका ने बताया कि गांव चन्नो में 5 लाख रुपये की लागत से एस.सी. समुदाय की धर्मशाला का नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं गांव बालद खुर्द में तीन कार्य शुरू किए गए हैं- चौक के लिए 2 लाख रुपये, श्री रविदास धर्मशाला के नवीनीकरण के लिए 3 लाख रुपये और वाल्मीकि धर्मशाला के नवीनीकरण के लिए 3 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। Bhawanigarh News

गांव राजपुरा में 4 लाख रुपये की लागत से एस.सी. धर्मशाला के विस्तार और नवीनीकरण का कार्य शुरू किया गया। विधायिका ने कहा कि इन कार्यों से गांवों में सामाजिक ढांचे को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। विधायिका ने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग, विशेषकर अनुसूचित जातियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने विधायिका का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से गांवों में सुविधाओं में वृद्धि होगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा। Bhawanigarh News

यह भी पढ़ें:– चंडीगढ़ में गैंगस्टर, पुलिस के बीच मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

विधायक नरिंदर भराज ने दो पार्कों का किया उद्घाटन
गांव बालद कलां में 20 लाख की लागत से हुए तैयार

भवानीगढ़ (सच कहूँ/विजय सिंगला)। क्षेत्रीय विधायक नरिंदर कौर भराज (Narinder Kaur Bharaj) ने गांव बालद कलां में विकास कार्यों को और मजबूती देते हुए लगभग 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए दो सुंदर पार्कों का उद्घाटन कर उन्हें आम जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ मनोरंजन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि ये पार्क ग्रामीणों के लिए सुबह-शाम की सैर, व्यायाम और बच्चों के खेलने के लिए उपयुक्त स्थान साबित होंगे। Bhawanigarh News

विधायक भराज ने आगे कहा कि गांवों के आधुनिक विकास और सुंदरता बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट बेहद जरूरी हैं। इससे न केवल पर्यावरण सुधरेगा बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन पार्कों की देखभाल अपनी जिम्मेदारी समझें और इन्हें साफ-सुथरा व सुरक्षित बनाए रखने में योगदान दें। विधायक ने बताया कि हलके के अन्य गांवों में भी इसी तरह के विकास कार्य लगातार जारी हैं और आने वाले समय में नए प्रोजेक्ट लागू किए जाएंगे। इस मौके पर पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। Bhawanigarh News

यह भी पढ़ें:– New PRTC Bus: पीआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 100 नई बसें

गांव राजपुरा के लोगों की कई वर्षों से चली आ रही मांग हुई पूरी, हेल्थ व वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य शुरु
हलका विधायक नरेन्द्र कौर भराज ने करवाई शुरुआत

भवानीगढ़ (सच कहूँ/विजय सिंगला)। Bhawanigarh News: हलका विधायक नरेन्द्र कौर भराज ने गांव राजपुरा में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हेल्थ व वेलनेस सेंटर के कार्य का शुभारंभ करवाया। उद्घाटन समारोह के दौरान गांववासियों व क्षेत्रवासियों की बड़ी उपस्थिति ने इस बात का प्रमाण दिया कि यह स्वास्थ्य केंद्र गांव के लिए कितना महत्वपूर्ण और लंबे समय से आवश्यक था। भराज ने कहा कि पंजाब सरकार बिना किसी भेदभाव के जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राजपुरा जैसे गांवों में नए हेल्थ व वेलनेस सेंटर खुलने से लोगों को छोटे-मोटे इलाज, बीमारियों की जांच और दवाइयों के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रोजेक्ट समय-समय पर चलने वाली सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं जैसे टीकाकरण, एनीमिया रोकथाम, माता-शिशु स्वास्थ्य और बुजुर्र्गों की स्वास्थ्य देखभाल में भी अहम भूमिका निभाएगा। हलका विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और वे क्षेत्र के अन्य गांवों में भी इसी तरह की सुविधाएं मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर, ईमानदारी से और मधुर व्यवहार के साथ उपचार उपलब्ध करवाया जाए।वहीं गांववासियों ने कहा कि इस स्वास्थ्य सुविधा के बनने से गांव की कई वर्षों से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य केन्द्र गांव के बुजुर्गांे, महिलाओं और बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गांववासी, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद थे। Bhawanigarh News

यह भी पढ़ें:– Hydrogen Train News: जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में

घनी आबादी वाले क्षेत्र में तीन घरों पर गिरा मोबाईल टावर, लाखों का नुक्सान
भवानीगढ़ (सच कहूँ/विजय सिंगला)। Bhawanigarh News: बीती देर शाम तेज तूफान के रूप में आई आंधी से भवानीगढ़ में घनी आबादी वाले क्षेत्र में 3 घरों पर एक मोबाईल टावर गिर जाने से भारी नुक्सान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराने बस स्टैंड के नजदीक जैन कॉलोनी में लगा मोबाईल कम्पनी का टावर 3 घरों जिनमें सतीश कुमार, सतपाल गर्ग व मुकेश सिंगला के घर पर गिर गया, जिस कारण तीनों घरों को भारी नुक्सान पहुंचा। मुकेश सिंगला ने बताया कि उनके घर के लैंटर में दरारें आ गई हैं और घर के आगे खड़ी कार के बोनट व कार का आगे का शीशा बुरी तरह टूट गया, जिस कारण उनका लाखों के करीब का नुक्सान हो गया। Sangrur News

इसी तरह आज के तूफान में स्थानीय बल्याल रोड पर राज कुमार कांसल की आॅयल फैक्ट्री नजदीक एफसीआई के गोदामों में लगे सफैदे गिर जाने से उसके एसी का आऊटडोर, पानी वाली टंकी व शैड टूट जाने से भारी नुक्सान हो गया। इसके अलावा बाजार में एक दुकान का शीशे का बोर्ड टूट जाने से हजारों का नुक्सान हो गया व गांव संगतपुरा में लगाया एक निजी कंपनी का बोर्ड कशमीर सिंह के घर पर गिरने से काफी नुक्सान हो गया। वहीं इस तेज तूफान से जहां बिजली बोर्ड के खंभे व तारें टूट गई वहीं दुकानदारों व आमजन का भी भारी नुक्सान हुआ है। Sangrur News

खत्म हो चुकी थी टावर की मियाद: मौहल्लावासी

मौके पर मौजूद मौहल्लावासियों ने बताया कि इस मोबाईल टावर की मियाद खत्म हो चुकी थी व इस मोबाईल टावर को लगे भी 22 से 24 साल हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस टावर लगाने वाली कम्पनी को जुर्माना लगाकर मकान मालिको के हुए नुक्सान की भरपाई की जाए व इस इस टावर को यहां से बदलकर किसी खुली जगह पर लगाया जाए ताकि आगामी समय में ऐसी कोई दुर्घटना न हो।

यह भी पढ़ें:– तेज आंधी-तूफान से संगरूर में करोड़ों रुपयों का नुक्सान, दो लोगों की मौत

शहीद कांस्टेबल के परिवार को एक करोड़ की सहायता: सीएम
भवानीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Bhawanigarh News: पंजाब पुलिस के कांस्टेबल हर्षवीर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांस्टेबल हर्षवीर सिंह सड़क सुरक्षा बल में अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है, जबकि एचडीएफसी बैंक द्वारा एक करोड़ रुपए का बीमा कवर का भुगतान किया गया है। Sangrur News

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पहल राज्य में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए इस धरती पुत्र के अपार योगदान को मान्यता प्रदान करती है। इस बीच, सीएम मान ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीद हर्षवीर सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करना राज्य सरकार की सैनिकों (सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस) तथा उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के अनुरुप है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य की यह विनम्र पहल एक ओर जहां पीड़ित परिवार की मदद करेगी, वहीं दूसरी ओर उनका भविष्य भी सुरक्षित करेगी। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– Bribe: विजीलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में हवलदार दबोचा

Diwali 2024: समाना व भवानीगढ़ की साध-संगत ने जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई ‘दिवाली’
सराहनीय। डेरा श्रद्धालुओं ने ईंट भट्ठे पर काम करते मजदूरों व उनके बच्चों को वितरित की मिठाईयां | Patiala News

इन परिवारों को मिठाई बांटकर जो खुशी मिली है, उसे लिख-बोल कर नहीं बताया जा सकता: कोमल इन्सां

समाना (सच कहूँ/सुनील चावला)। Samana News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक समाना के जोन 4 के सेवादारों द्वारा र्इंट के भट्ठे पर काम करते मजदूरों को दिवाली के इस शुभ अवसर पर मिठाई, बिस्कुट, कपड़े व अन्य सामान बांटकर खुशी सांझी की गई। कोमल इन्सां व बबली इन्सां ने बताया कि दिवाली का त्यौहार पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है और एक-दूसरे को मिठाई व अन्य सामान देकर खुशी सांझी की जाती है। Patiala News

इसी कड़ी के तहत बुधवार को डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा र्इंट के भट्ठे पर काम करते मजदूरों को मिठाई, बिस्कुट, कपड़े व अन्य सामान देकर खुशी सांझी की गई। उन्होंने कहा कि दीवाली के इस शुभ अवसर पर इन मजदूरोंं को मिठाई बांटकर जो खुशी मिली है, उसे लिख-बोलकर ब्यान नहीं किया जा सकता। इस मौके भट्ठे पर काम करते मजदूरों व उनके बच्चों ने मिठाईयां प्राप्त कर खुशी मनाई। इस मौके कविता इन्सां, राज इन्सां, रंगीली इन्सां, शुष्मा इन्सां, राज रानी इन्सां, सोनिया इन्सां, बलविन्दर धमू इन्सां, राधे श्याम इन्सां सहित अन्य सेवादार उपस्थित थे।

यूथ वीरांगनाओं ने झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले लोगों के साथ मनाई दिवाली

समाना। Samana News: यूथ वीरांगना संस्था ब्लॉक इकाई समाना की यूथ वीरांगनाओं द्वारा दिवाली के शुभ अवसर पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहते लोगों व बच्चों के साथ मिठाई व अन्य सामान बांटकर खुशी मनाई। इस मौके गीता रानी व रीटा रानी ने बताया कि भारत देश का सबसे बड़Þा त्यौहार दिवाली जोकि हर वर्ष दीप जलाकर व मिठाई बांटकर मनाया जाता है, लेकिन कुछ ऐसे भी परिवार हैं, जो दिवाली के शुभ अवसर पर मिठाईयां व अन्य वस्तुएं लेने में असमर्थ होते हैं, उनके लिए बुधवार को यूथ वीरांगनाओं द्वारा मिठाई के अलावा अन्य खाने की वस्तुएं देकर खुशी सांझी की गई। उन्होंने कहा कि लोगों में मिठाईयां हासिल कर खुशी मनाई।

उन्होंने कहा कि यह त्यौहारों मुख्य मकसद लोगों के साथ खुशी सांझी करना होता है, जो खुशी किसी की मदद कर मिलती है, उसे लिख-बोलकर बयान नहीं किया जा सकता। इस मौके ईशा रानी, शशी रानी, निष्ठा रानी, रानी, मनीश, बलजीत कौर, सविंकी रानी सहित अन्य मौजूद थे।

भवानीगढ़ की साध-संगत ने जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन व मिठाई के डिब्बे

भवानीगढ़। Bhawanigarh News: स्थानीय शहर के एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, भवानीगढ़ में बुधवार को ब्लॉक भवानीगढ़ व ब्लॉक नदामपुर की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा बहुत ही धूमधाम से आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की साध-संगत ने भारी तादाद में शिरकत की। नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक भवानीगढ़ के प्रेमी सेवक जगदीश चन्द इन्सां द्वारा पवित्र नारा ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की। Patiala News

कविराजों द्वारा शब्दवाणी की गई, जिसे साध-संगत ने पूरी श्रद्धा के श्रवण किया। इस मौके गुरमेल सिंह इन्सां, गांव झनेड़ी (आॅस्ट्रेलिया) ने 8 अति जरूरतमंद परिवारों, अमरजीत कौर इन्सां ने 5 अति जरूरतमंद परिवारों, संजना व पिंकी ने एक परिवार को राशन व दर्शन मित्तल इन्सां व समूह परिवार ने दिवाली के त्यौहार पर 21 अति जरूरतमंद परिवारों को मिठाई के डिब्बे बांटे। इस मौके रामकरन इन्सां, भजन सिंह इन्सां, प्रेम इन्सां सभी 85 मैंबर पंजाब व गांवों-शहरों के जिम्मेवार व साध-संगत उपस्थित थी।

यह भी पढ़ें:– Telangana Weather: तेलंगाना में बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार

खेतों में जाकर किसानों से मिले डीएसपी
पराली प्रबंधन संबंधी जागरुकता अभियान की संभाली कमान

पराली न जलाने की अपील, आधुनिक मशीनों के बारे में दी जानकारी | Sangrur News

संगरुर (सच कहूँ न्यूज)। Bhawanigarh News: संगरुर के एसएसपी सरताज सिंह चहल के निर्देश पर जिले के सभी उप मंडलों में एसपी, डीएसपी, एसएचओ और पुलिस के अन्य अधिकारी पिछले कई दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों को जागरुक कर रहे हैं। पराली प्रबंधन के इस जागरुकता अभियान के तहत डीएसपी भवानीगढ़ राहुल कौशल ने कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के कर्मचारियों के साथ विभिन्न गांवों का दौरा किया और खेतों में काम कर रहे किसानों से पराली ना जलाने की अपील की। Sangrur News

डीएसपी राहुल कौशल ने बताया कि खेतों में कटाई करने वाले कंबाइन मालिकों से भी मुलाकात की गई है। उन्हें शाम 6 बजे से अगली सुबह 10 बजे तक फसल कटाई नहीं करने के सरकार के निदेर्शों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव चन्नो, लक्खेवाल, नूरपुर, माझी, भडो और आसपास के गांवों का दौरा करके किसानों को धान की पराली के प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनरी के बारे में बताया गया है और संबंधित गांवों में उपलब्ध उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी गई है। अन्य आसपास के गांव है उन्होंने कहा कि किसानों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और आश्वासन दिया है कि वे ईमानदारी से पर्यावरण की रक्षा में योगदान देंगे। Sangrur News

इसके अलावा एडीसी अमित बैंबी के साथ एसडीएम भवानीगढ़ रविंदर बांसल और डीएसपी राहुल कौशल सहित अन्य अधिकारियों ने सकरौदी और खेड़ी गिललां में आयोजित किसान जागरुकता शिविरों के दौरान किसानों से पर्यावरण संरक्षक बनने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पराली को बिना जलाए कृषि उपकरणों से जमीन में जोतने से जहां पर्यावरण की रक्षा होती है, वहीं मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है और आसपास के पेड़-पौधे व मित्र कीट भी सड़ने से बच जाते हैं। बैंबी ने किसानों से पराली जलाने से रोकने के अभियान में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की और उन्हें फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनरी का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इन-सीटू और एक्स-सीटू प्रबंधन के माध्यम से फसल अवशेषों के प्रभावी प्रबंधन के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा पुलिस के सहयोग से गांवों में व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अनुकूल परिणाम मिलेंगे। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– Rao Narbir Singh: सरपंच से शुरू हुआ राव नरबीर का सफर, अब चौथी बार बने मंत्री

Bus Accident: चंडीगढ़ से बठिंडा जा रही पीआरटीसी बस खेतों में पलटी, दो यात्रियों की मौत
बीती रात गांव बालद कलां के नजदीक हुआ हादसा | Patiala News

21 यात्रियों को लगी गंभीर चोटें

सड़क सुरक्षा फोर्स व स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

भवानीगढ़ (सच कहूँ/विजय सिंगला)। Bhawanigarh News: स्थानीय शहर के चंडीगढ़-बठिंडा नेशनल हाईवे पर ते बीती रात गांव बालद कलां के नजदीक पीआरटीसी बठिंडा डिपू की एसी बस खतानों में पलट जाने से 21 यात्री गंभीर रूप में घायल हो गए, जिन्हें राजेन्द्रा अस्पताल, पटियाला में भर्ती करवाया गया, जहां दो गंभीर घायलों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 9:00 बजे के लगभग चंडीगढ़ से आ रही पीआरटीसी बठिंडा डिपू की एसी बस गांव बालद कलां के नजदीक अनियंत्रित होकर खतानों में पलट गई। Patiala News

सड़क हादसे के बाद एसी बस होने के चलते उसकी खिड़की न खुलने से बस में बन्द घायल यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इसी दौरान सड़क सुरक्षा फोर्स व लोगों के सहयोग से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को सड़क सुरक्षा फोर्स के वाहनों द्वारा सिविल अस्पताल भवानीगढ़ में दाखिल करवाया गया, परंतु गंभीर घायलों को राजेन्द्रा अस्पताल पटियाला में रैफर कर दिया गया। घायलों में तरनजीत सिंह संगरूर, सतीश कुमार हैदराबाद, राजेन्द्र कुमार बालद कलां, जस्सी बडरुक्खां, गुरप्रीत कौर तुंगवाली, गुरलाल सिंह लौंगोवाल, मनीश संगरूर, पवन कुमार

संगरूर, रोहत संगरूर, सुनीता नालागड़, सुखराज सिंह चंडीगढ़, बलविन्दर सिंह बठिंडा, गुरनीलम कुमार बरनाला, सुखप्रीत कौर दूलोवाल, ज्योति रानी रामपुरा फूल, यादविन्दर सिंह लहरा मुहब्बत, लखविन्दर सिंह बखोपीर, सांवाज संगरूर, शिवम श्री मुक्तसर साहिब, सुमित गोयल बरनाला व रिशी कुमार बठिंडा शामिल हैं। भवानीगढ़ के थाना प्रमुख इंस्पैक्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि घायलों में राजेन्द्र कुमार, निवासी बालद कलां व गुरप्रीत कौर, निवासी तुंगवाली (बठिंडा) की राजेन्द्रा अस्पताल में मौत हो गई है। Patiala News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल

Fire: कीटनाशक की दुकान में लगी आग, करोड़ों का नुक्सान
एसी, फर्नीचल जलकर राख, शार्ट सर्किट से लगी आग

दुकान में गैस बनने के बाद हुआ धमाका, कांच का दरवाजा टूटा | Bhawanigarh News

भवानीगढ़ (सच कहूँ/विजय सिंगला)। Bhawanigarh News: संगरूर जिले के भवानीगढ़ में संगरूर रोड पर स्थित दो मंजिला कीटनाशक की दुकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में करोड़ों रुपए का सामान जलने की सूचना मिली है। जानकारी देते हुए दुकान के मालिक जुझार सिंह, लखवीर सिंह, राज सिंह ने बताया कि उनकी कीटनाशक की दुकान संगरूर रोड पर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर स्थित भंगू कृषि सेवा केंद्र में देर रात अचानक आग लग गई।

रात करीब तीन बजे लगी आग इतनी भयानक थी कि दुकान के अंदर रखा कीटनाशक सामान, एसी, फर्नीचर जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग में जले कीटनाशकों से दुकान के अंदर गैस बन गई और फिर जोरदार धमाका हुआ, जिससे दुकान का शटर उड़ गया और दुकान के अंदर लगा कांच का दरवाजा टूट गया और इस दरवाजे का कांच बिखर कर राजमार्ग के दूसरी ओर चला गया। Bhawanigarh News

उन्होंने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और उन्होंने दुकान की दूसरी मंजिल से ऊंची लपटें और धुआं उठता देख आग लगने की घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस की सूचना के आधार पर सुनाम और संगरूर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फायर ब्रिगेड स्टेशन भी स्थापित हो | Bhawanigarh News

जुझार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण उनकी दुकान में आग लग गई और आग की इस घटना में उन्हें करोड़ोंं रुपए का नुकसान हुआ है। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित शहर वासियों ने सरकार से मांग की कि उक्त दुकानदार को अधिकतम आर्थिक सहायता प्रदान की जाये तथा शहर में एक फायर ब्रिगेड स्टेशन भी स्थापित किया जाए।

यह भी पढ़ें:– बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने की मांग

पत्रकार विजय सिंगला के पिता के बाद अब माता का भी हुआ शरीरदान
माता कौशल्या देवी इन्सां बनी भवानीगढ़ की 35वीं शरीरदानी | Body Donation

भवानीगढ़ (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Bhawanigarh News: रोजाना सच कहूँ के सीनियर पत्रकार विजय सिंगला व डेरा सच्चा सौदा के 85 मैंबर प्रेम सिंगला इन्सां के माता कौशल्या देवी इन्सां (74) पौत्र-पौत्रियों से भरे पूरे परिवार को छोड़कर कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा बिराजे हैं, शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए सरस्वती इंस्टीच्यूट आॅफ मेडिकल सार्इंस आवरपुर, पिलखूवा हापुड़ (यूपी) को दान किया गया। उल्लेखनीय है कि आज से 9 साल पहले 5 अक्तूबर 2015 को पत्रकार विजय सिंगला के पिता हंस राज इन्सां का पार्थिव शरीर भी मेडिकल रिसर्च कार्यों के लिए दान किया गया था। एक ही परिवार में से हुए दो शरीरदान को लेकर आज भवानीगढ़ में लोगों में काफी चर्चा रही। कौशल्या देवी इन्सां भवानीगढ़ ब्लॉक की 35वें शरीरदानी बनी हैं। Body Donation

शुक्रवार को भवानीगढ़ के बड़ी संख्या में गणमान्यजन, साध-संगत, पत्रकार व समाज सेवियों की उपस्थिति में कौशल्या देवी इन्सां को अंतिम विदाई दी गई। एक काफिले के रूप में माता जी की पार्थिव देह वाली एम्बूलैंस को बाजार में लेजाया गया और ‘शरीरदानी कौशल्या देवी इन्सां अमर रहे’ के नारे लगाए गए। इस उपरांत पार्थिव देह वाली गाड़ी को विदाई एसएचओ गुरनाम सिंह ने दी। इससे पहले कौशल्या देवी इन्सां की अर्थी को कंधा उनकी दोनों पुत्रवधुओं डिम्पल रानी इन्सां व नेहा रानी इन्सां, बेटी शिमला रानी व पौत्री हिमांशी ने निभाई। इस मौके माता के पौत्र नूर-ए-मीत इन्सां, लवमीत इन्सां व जीवेश मौजूद रहे।

इस मौके रामकरन इन्सां, हरिन्दर इन्सां मंगवाल, बलदेव कृष्ण कुलारां, भोला इन्सां, गुरदयाल इन्सां, जगदेव सिंह (सभी 85 मैंबर), भवानीगढ़ का पूरा पत्रकार समाज, सच कहूँ के जिला पटियाला के इंचार्ज खुशवीर सिंह तूर, संगरूर से नरेश कुमार, भवानीगढ़ के ब्लॉक प्रेमी सेवक जगदीश इन्सां के अलावा बड़ी संख्या में परिजन, डेरा श्रद्धालु, रिश्तेदार व शहरवासी मौजूद थे।

एक ही परिवार से दो शरीरदान, समाज के लिए बड़ी जागृति: एसएचओ

आज कौशल्या देवी इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए रवाना करने से पहले भवानीगढ़ के एसएचओ गुरनाम सिंह ने कहा कि कौशल्या देवी इन्सां ने समाज को एक नई दिशा दी है क्योंकि मेडिकल रिसर्च कार्यों के लिए मृतक शरीरों का होना बेहद्द जरूरी है क्योंकि डॉक्टरों द्वारा इनके सहारे ही बड़ी बीमारियों को काबू करने के लिए रिसर्च चल रही हैं। यह एक बेमिसाल समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि इस परिवार में पहले भी एक शरीरदान हुआ है, ऐसा परिवार सचमुच ही धन्य कहने के काबिल है।

कौशल्या देवी इन्सां ने पूरे परिवार को एक साथ जोड़े रखा

स्व. माता कौशल्या देवी भले ही आज हमारे बीच मौजूद नहीं रहे लेकिन माता जी ने हमेशा ही पूरे परिवार को एक कड़ी में परो के रखा। आज के समय में संयुक्त परिवार का होना अपने आप में बेमिसाल है। कौशल्या देवी इन्सां ने अपने बेटों विजय सिंगला व प्रेम सिंगला को हमेशा एकजुट होकर रहने की प्रेरणा दी, जिस कारण आज पूरा सिंगला परिवार संयुक्त तौर पर एकसाथ रह रहा है। कौशल्या देवी इन्सां ने हमेशा ही डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए अपने पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा के साथ जोड़ा।

यह भी पढ़ें:– Indian Railway: आपको ट्रेन टिकट कितने दिन पहले बुक करना चाहिए? जानें पूरी जानकारी!

खेतों से केबल व स्टार्टर चोरी होने पर भड़के किसान
प्रदेश सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | Patiala News

भवानीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Bhawanigarh News: स्थानीय क्षेत्र में सक्रिय चोरों के गिरोह द्वारा बीती रात गांव नारायणगढ़ और काहनगढ़ में लगभग डेढ़ दर्जन किसानों के खेतों से मोटरों की केबलें काट लीं और मोटर स्टार्टरों से कीमती सामान चुरा लेने के विरोध स्वरूप किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन कर पंजाब सरकार और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष किसान जगसीर सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी काहनगढ़ ने बताया कि इलाके में काफी समय से सक्रिय चोर गिरोह द्वारा कल रात उनकी 2 मोटरो से केबलें चोरी कर ली है। Patiala News

इसी तरह अन्य किसान बीरबल सिंह और परगट सिंह पुत्र आला सिंह और बहादुर सिंह गांव काहनगढ़, मेजर सिंह पुत्र मुकंद सिंह, जगतार सिंह पुत्र कैला सिंह, जगसीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, बहादुर सिंह पुत्र जीत सिंह और दर्शन सिंह निवासी नारायणगढ़ ने बताया कि चोरों ने उनके खेतों से मोटर की केबलों से तांबे की तारें निकाल लीं। उन्होंने बताया कि चोरों ने किसानों के मोटर रूम के ताले तोड़ दिए और मोटर स्टार्टर खोलकर उसमें से कीमती सामान निकाल लिया तथा किसानों का अन्य कृषि सामान आदि भी चुराकर ले गए। Patiala News

किसानों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यह गिरोह लंबे समय से किसानों के खेतों को निशाना बना रहा है और पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। किसाना ने बताया कि चोर हर साल दो से तीन बार किसानों की केबल चोरी कर लेते हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। किसानों ने पंजाब के मुख्यमंत्री और जिला पुलिस प्रमुख से मांग की कि इस चोर गिरोह पर जल्द काबू पाने के लिए इलाके में विशेष अभियान चलाया जाए और रात के समय इलाके में पुलिस गश्त तेज की जाए।

यह भी पढ़ें:– केजरीवाल की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय का सीबीआई को नोटिस