Sri Ganganagar News - Sach Kahoon Hindi

Sri Ganganagar Election Results: निकाय चुनाव के आ रहे हैं नतीजे भाजपा को अब तक इतनी सीटें
Sri Ganganagar Election Results: श्रीगंगानगर (सच कहूँ ब्यूरो)। नगर परिषद के 65 वार्डों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। नगर परिषद में कुल 332 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। शुरुआती नतीजों में भाजपा ने खाता खोलते हुए वार्ड 2 से संगीता देवी और वार्ड 5 से संजय शर्मा ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड 1 से कांग्रेस के अनूप सिंह बाजवा, वार्ड 4 से कांग्रेस की करमजीत कौर ने 4 वोट से जीत दर्ज की है। अब तक सामने आए वार्डवार नतीजों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है।

वार्ड 1. अनूप बाजवा कांग्रेस

2. संगीता बीजेपी 2वोट से

3. महेंद्र जांगिड़ बीजेपी

4. कर्मजीत कांग्रेस  4वोट से

5. संजय शर्मा बीजेपी

6. सुशील कांग्रेस

7 रामादेवी प्रेम नायक कांग्रेस

8 नमिता सेठी निर्दलीय

9. निर्वेंदर बराड़ बीजेपी

10. अमनप्रीत ढिल्लों बीजेपी

11. सायरा दिलीप लावा निर्दलीय

12. बंटी बाल्मीकि बीजेपी

13 राजविंदर कोर बीजेपी

14 जगदीश घोड़ेला निर्दलीय

15 कृष्ण श्याग कांग्रेस

16 शांति मिड्ढा निर्दलीय

17. भगवान सहाय महेंद्र बीजेपी

18 रेणु मेडिया बीजेपी

19सावित्री बगड़ी निर्दलीय

20. शीला ओमी बीजेपी

21. भारत मेयर बीजेपी

22. हरविंदर पांडे बीजेपी

23. सन्नी नागपाल बीजेपी

24. सुशील वर्मा निर्दलीय

25. अमन प्रदीप निन्नी निर्दलीय

26. कमला चराया बीजेपी

27. रवीना नारंग बीजेपी

28. रोहिताश वर्मा कांग्रेस

29. रितु धवन निर्दलीय

30. जोबनप्रीत बीजेपी

31. मोनू बजाज निर्दलीय

32. सरोज बिश्नोई बीजेपी

33. सचिन आडवाणी कांग्रेस

34. सुमन लिम्बा निर्दलीय

35. राकेश पेशियाँ बीजेपी

36. हेमराज निर्दलीय

37. सुमन गेदर निर्दलीय

38. परमजीत कोर निर्दलीय

2 साल से लापता अमित को डेरा अनुयायियों ने अपनों से मिलवाया
संगरिया, (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। कहते हैं कि अगर इरादे नेक और हौसले बुलंद हों, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने एक बार फिर मानवता की ऐसी ही एक मिसाल कायम की है। सेवादारों ने कानपुर (उत्तर प्रदेश) से पिछले दो वर्षों से लापता 28 वर्षीय मानसिक रूप से परेशान युवक अमित को संगरिया उपखंड अधिकारी जय कौशिक की मौजूदगी में उसके परिजनों को सौंप दिया। 7 अगस्त 2026 को जब नगराना टोल नाके के पास एक होटल संचालक धर्मवीर भारती की नजर एक बेसहारा और मानसिक रूप से परेशान युवक पर पड़ी।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार सुरेन्द्र जग्गा को दी। सेवादार भाई ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और उस बेबस युवक को सहारा देकर संगरिया स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र लेकर आए। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाने को भी दी गई। सेवादारों ने युवक को खाना खिलाया, नहला व साफ सुथरे कपड़े पहनाएं। युवक की हालत में सुधार होने के बाद उसने अपना नाम अमित और घर उत्तर प्रदेश बताया। इसके बाद सेवादार रामफल इन्सां और अन्य भाइयों ने दिन-रात एक करके अमित के बताए सुरागों का पीछा किया।

मात्र दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद सेवादारों ने उसके असली घर माधव नगर, सरसौल, जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) का पता लगा लिया और उसके परिजनों से संपर्क साधा। इस पुनीत कार्य में ब्लॉक प्रेमी सेवक लवली गर्ग इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार लालचंद इन्सां, महेश इन्सां, अमराराम इन्सां, सुखदेव इन्सां, बबलू गर्ग इन्सां, रविंदर खोसा इन्सां, पवन इन्सां जंडवाला, महेश गोयल इन्सां व रविंद्र खोसा इन्सां का सहयोग रहा।

प्रशासन व समाज ने की सराहना

उपखंड अधिकारी जय कौशिक की मौजूदगी में सभी कानूनी और कागजी औपचारिकताएं पूरी कर अमित को उसके परिवार को सौंप दिया गया। एसडीएम जय कौशिक ने सेवादारों की पीठ थपथपाते हुए कहा, "आप लोग इसी तरह समाज सेवा के कार्यों में जुटे रहें और प्रशासन का सहयोग करते रहें।" समाजसेवी अशोक जैन ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है।

आपकी वजह से आज हमारा भाई हमें वापस मिल गया: अकरम

अमित के जिंदा और सुरक्षित होने की खबर मिलते ही उसका भाई अकरम, माता नाजों और ताई सुमित्रा संगरिया के लिए रवाना हो गए। जब मां ने दो साल बाद अपने बेटे को सही-सलामत देखा, तो उसकी आंखों से आंसु बहने लगे। अमित के भाई अकरम ने रूंधे गले से कहा, "दो साल पहले अमित मानसिक परेशानी के कारण घर से कहीं चला गया था। इतने लंबे समय में हमने उसे हर जगह ढूंढा, उम्मीदें पूरी तरह टूट चुकी थीं। लेकिन आपकी वजह से आज हमारा भाई हमें वापस मिल गया। इस परोपकार का कर्ज हम जिंदगी भर नहीं उतार पाएंगे।" वहीं, अमित की माता ने सेवादारों से कहा, ‘आप लोग हमारे लिए खुदा के फरिश्ते हो।’

BSF-पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पाकिस्तान सीमा पार से आई करीब 100 करोड़ से अधिक मूल्य की हेरोइन की खेप बरामद
फाजिल्का/श्रीगंगानगर। पंजाब में सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 30 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने दो संदिग्ध तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। Sri Ganganagar News

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से सीमा पार कर पंजाब में भेजी गई मादक पदार्थों की इस खेप को ठिकाने लगाने की तैयारी थी। संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के शतिरवाला के आसपास तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो लोगों को पकड़ लिया गया और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई।

50 से अधिक पैकेट में मिली हेरोइन

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार बरामद हेरोइन को 50 से अधिक पैकेटों में पैक किया गया था। कुल वजन 30 किलो से अधिक बताया जा रहा है। बरामद खेप की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद मादक पदार्थ और गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी खेप किसके इशारे पर पंजाब लाई गई थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था। Sri Ganganagar News

यह कार्रवाई भौगोलिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फाजिल्का जिला राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से सटा हुआ है। जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर हेरोइन की खेप बरामद हुई, वह श्रीगंगानगर जिले की सीमा से करीब 20 किलोमीटर अंदर पंजाब की ओर स्थित है। सीमा क्षेत्र से सटे इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती रहा है। ऐसे में BSF और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को तस्करी नेटवर्क के खिलाफ अहम सफलता माना जा रहा है।

तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी एजेंसियां

दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद हेरोइन पाकिस्तान से किस माध्यम से भेजी गई, पंजाब में इसे किसने रिसीव किया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ उनके संपर्कों और संभावित तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है। BSF और पंजाब पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और तलाशी अभियान को और मजबूत किए जाने की उम्मीद है। Sri Ganganagar News

Ganganagar Accident: भीषण सड़क हादसे में श्रीकरनपुर के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, मृतकों में पुत्र-पुत्र वधू और मां शामिल
श्रीगंगानगर। Sri Ganganagar Accident: बीकानेर जिले में लूणकरणसर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 62 पर बीते दिन शाम को एक भीषण सड़क दुर्घटना में  श्रीकरनपुर शहर के एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित चार व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह परिवार कार द्वारा आज दोपहर को ही श्रीकरनपुर से बीकानेर के लिए रवाना हुआ था। लूणकरणसर में विश्वकर्मा मार्केट के पास हाईवे के किनारे खड़े डंफर में पीछे से कर बड़ी तेज गति से टकराई।हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर में सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल तथा उनकी टीम के सदस्य राजू कायल और राकेश मूंड़ संस्था की एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तथा अन्य व्यक्तियों ने कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

उनको तुरंत ही लूणकरणसर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।हासिल जानकारी के अनुसार इस हादसे में श्रीकरनपुर निवासी संदीप शारदा (25),उसकी मां जीवन आशा (65), चाची सुषमा शारदा (62) की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि संदीप शारदा की पत्नी श्रुतिका (24) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार में यह चार व्यक्ति की सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर गणेश बिश्नोई दलबल सहित मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवारजन लूणकरणसर पहुंच गए हैं और दुर्घटना का मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही आज होगी। इस बीच श्रीकरणपुर से हासिल जानकारी के मुताबिक संदीप और श्रुतिका की 7 महीने पहले हुई थी। संदीप श्रीकरनपुर में सरकारी आईटीआई कॉलेज में कॉन्ट्रैक्ट इंस्ट्रक्टर और श्रुतिका श्रीगंगानगर के नजदीक गांव नेतेवाला के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्यापिका थी। जीवनआशा और सुषमा शारदा सेवानिवृत्ति सरकारी अध्यापिकाएं थीं।

पुलिस-बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़, भागते हुए 5 बदमाश पुल से गिरे
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर थाना क्षेत्र में आज शाम पंजाब सीमा से सटे इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच तीव्र मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान भागते हुए 5 बदमाश धींगतानिया गांव के नजदीक नहर के पुल से गिर गए। सभी घायल बदमाशों को सादुलशहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की सूचना के अनुसार कुछ दिन पहले सादुलशहर थाना क्षेत्र में खेरूवाला और छापांवाली इलाके में फायरिंग करने वाले बदमाश एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

पंजाब बॉर्डर के निकट धींगतानिया पुल के आसपास बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की श्रीगंगानगर में चौकी के प्रभारी रामविलास बिश्नोई और सादुलशहर थाना प्रभारी मलकीयतसिंह की टीम ने तुरंत कार्रवाई की।एएसपी दीपक शर्मा के सुपरविजन में चलाए गए इस अभियान के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। भागने की कोशिश में 5 बदमाश पुल से नीचे गिर गए।मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 3 पिस्टल, एक दर्जन कारतूस और एक कार बरामद की है। बदमाशों पर पहले से ही हत्या, हत्या का प्रयास और डकैती के मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस इन बदमाशों से जुड़े अन्य संगठित अपराधों की भी जांच कर रही है। इन बदमाशों की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है।घायल बदमाशों का इलाज सादुलशहर अस्पताल में चल रहा है। उनकी स्थिति की जानकारी अभी तक आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है। पुलिस ने सभी घायलों की पहचान कर ली है और आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।एएसपी दीपक शर्मा ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Rajasthan Road Accident: कार, ट्रक और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शुक्रवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव नेतेवाला स्थित गणेश मंदिर के पास कार, ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर, पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सोनी तथा सदर थाना प्रभारी सुभाष ढिल्लो पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। Rajasthan Road Accident

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में दो युवक बिंझवायला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरा युवक 48 एलएनपी (48 LNP) क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर यह आमने-सामने की भीषण टक्कर का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Rajasthan Road Accident

Sri Ganganagar News: फेक न्यूज पर प्रहार, पारदर्शी चुनावी संवाद को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा संदेश
श्रीगंगानगर/बीकानेर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मीडिया एवं संचार तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मीडिया एवं संचार अधिकारियों का तीसरा एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलनबुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान मेंआयोजित किया गया। सम्मेलन में देश के 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 200 मीडिया नोडल अधिकारी, सोशल मीडिया नोडल अधिकारी, जिला मीडिया नोडल अधिकारी, जिला जनसम्पर्क अधिकारी तथा राज्य जनसम्पर्क विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।उदयपुर से उपनिदेशक जनसंपर्क गौरीकान्त शर्मा ने भी सम्मेलन में सहभागिता निभाई। Sri Ganganagar News

मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया स्पष्ट संदेश

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग की प्रत्येक कार्रवाई संविधान, चुनावी कानूनों और आयोग के लिखित निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जाती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी और भ्रामक सूचनाओं के प्रति अधिकारियों को सतर्क रहने और उनके प्रभावी खंडन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारतीय मतदाताओं के लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया पर गहरे विश्वास का प्रमाण है। Sri Ganganagar News

डिजिटल चुनौतियों पर विशेष फोकस

चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने कहा कि डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डीपफेक और भ्रामक सामग्री लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को प्रभावित करने की चुनौती बनकर उभर रही है। उन्होंने अधिकारियों से आयोग के नियमों, दिशा-निर्देशों और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुरूप इन चुनौतियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने का आह्वान किया।उन्होंने एआई और डीपफेक से उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तृतचर्चा करते हुए भ्रामक एवं दुर्भावनापूर्ण सामग्री से निपटने की रणनीतिसाझा की। साथ ही आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप त्वरित और तथ्यात्मक संवाद पर बल दिया।

इन विषयों पर भी दिया प्रशिक्षण

सम्मेलन में चुनाव चक्र के विभिन्न चरणों, मतदाता सूची तैयार करने से लेकर मतदान एवं मतगणना तक की संचार रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिभागियों को ईसीआईएनईटी, संवैधानिक प्रावधानों, मीडिया संबंधी कानूनों, प्रेस नोट तैयार करने, मीडिया एवं सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, मिथकों एवं फेक न्यूज के खंडन तथा निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को समूहों में विभाजित कर मतदाता सूची निर्माण, मतदान और मतगणना प्रक्रिया का प्रदर्शन कराया गया। इसके बाद प्रदर्शनी एवं मीडिया कॉर्नर का भ्रमण कराया गया तथा आयोग के अधिकारियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधानकिया गया। Sri Ganganagar News

कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को किया घायल
हनुमानगढ़। एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीलीबंगा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चक 6 एचएलएम निवासी हजारीराम (62) पुत्र मनफूलराम जाट ने रिपोर्ट दी कि 25 मई को सुबह करीब 9 बजे उसका भतीजा वेदप्रकाश (35) पुत्र सत्यनारायण दूधवाल अपनी ढाणी से गांव की ओर आ रहा था। Hanumangarh News

रिपोर्ट के अनुसार जब वेदप्रकाश जेडब्ल्यूडी नहर पुलिया के पास पहुंचा तो आरोपी पुरखाराम पुत्र मोहनलाल नायक निवासी चक 6 एचएलएम हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और कथित रूप से जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में वेदप्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गया।

घटना के दौरान मौके पर पहुंचे हेतराम पुत्र मनफूलराम एवं भजनलाल पुत्र महेंद्र ने घायल को संभाला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वेदप्रकाश के पिता सत्यनारायण उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पीलीबंगा लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे पहले हनुमानगढ़ टाउन रेफर किया गया और बाद में श्रीगंगानगर के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक वीरचंद को सौंपी है। Hanumangarh News

वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान के तहत शिवपुर हैड पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान (Vande Ganga' Water Conservation Campaign) के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम सोमवार को शिवपुर हैड पर आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों को राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण से संबंधित करवाये जा रहे विभिन्न कार्यों व गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जल संरक्षण कार्यों का अवलोकन करवाया गया। कार्यक्रम में पीपल पूजन, कलश यात्रा, पौधारोपण के साथ-साथ जल संरक्षण और जल संग्रहण का संकल्प भी लिया गया।

‘‘वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान‘‘ के तहत शिवपुर हैड पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव द्वारा राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि इन कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात सिंचाई सुविधा में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि किसानों को सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी मिल सके, इसके लिये सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों को जल के महत्व से अवगत करवाते हुए उपलब्ध सिंचाई जल के कुशलतम उपयोग के साथ-साथ डिग्गी निर्माण के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके।

जल संसाधन विभाग के एसई श्री धीरज चावला ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गंगनहर, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, भाखड़ा नहर से सिंचित होने वाले क्षेत्र के किसानों की बेहतरी के लिये निरन्तर कार्य किये जा रहे हैं। इन कार्यों से जल संरक्षण के प्रति किसानों और आमजन में जागरूकता बढ़ी है, जिनके महत्वपूर्ण परिणाम भविष्य में आयेंगे। इन गतिविधियों से जिले में जल की उपयोगिता बढ़ी है और कम पानी में ज्यादा खेती की तकनीक से किसानों का लाभ भी बढ़ा है।

इस अवसर पर पूजा अर्चना के बाद अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद उपस्थितजनों द्वारा जल संरक्षण और जल संग्रहण का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में कलश यात्रा के बाद पीपल पूजन का आयोजन किया गया। स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं द्वारा उत्साहपूर्वक कलश यात्रा निकालते हुए पीपल पूजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं द्वारा मंगल गीत गाये गये। शिवपुर हैड पहुंचकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘‘वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान‘‘ की सराहना करते हुए कहा कि इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसके पश्चात पौधारोपण भी किया गया।

Farmers News: किसानों ने कलेक्ट्रेट पर डाला गेहूं बारदाना, की सही वितरण व गेहूं खरीद की मांग
Farmers News: श्रीगंगानगर। गेहूं की सरकारी खरीद को सुचारू बनाने व सरकार द्वारा भेजे गए एक लाख बारदाने के सही वितरण की मांग को लेकर किसानों ने आज जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष गेहूं के ढेर लगा दिए हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है किसानों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती और गेहूं नहीं बिकता तब तक वह यही टिके रहेंगे। Sri Ganganagar News

गेहूं कलेक्ट्रेट पर डालने से किसानों को कांग्रेस का समर्थन भी मिला है। सांसद कुलदीप बिंद्रा ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से समर्थन मूल्य खरीद बढ़ाने बारदाने के सही वितरण की मांग की है।भारतीय किसान  यूनियन एकता के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संदीप ने कहा है कि वह अपनी मांगों को लेकर चार रोज पूर्व जिला कलेक्टर से मिले थे लेकिन उन्होंने हमारी बात को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते हमने कलेक्टर पर गेहूं के ढेर लगा दिए है और मांग पूरी होने तक यही टिके रहेंगे। Sri Ganganagar News

Bribery News: सहायक उप निरीक्षक को 20000 रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी बीकानेर द्वारा सोमवार को कार्यवाही करते हुये आरोपी रामेश्वरलाल उप निरीक्षक, पुलिस थाना नई मंडी घड़साना, जिला श्रीगंगानगर को 20000 रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। Sri Ganganagar News

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी बीकानेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के मुकदमें में एफआर लगाने की एवज में आरोपी रामेश्वरलाल उप निरीक्षक द्वारा 50000 रुपए रिश्वत की मांग की गई और परिवादी द्वारा कम करने का निवेदन करने पर 20000 रुपए लेने के लिए सहमत हुआ। जिस पर एसीबी नारायण टोगस, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सुपरवीजन में एसीबी चौकी बीकानेर के विनोद कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी रामेश्वरलाल हाल उप निरीक्षक, पुलिस थाना नई मंडी घड़साना, जिला श्रीगंगानगर को 20000 रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

रिश्वत राशि 20000 रुपए आरोपी के कब्जे से बरामद की गई। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। Sri Ganganagar News

गुरु की प्रेरणा से प्रारंभ किया जल सेवा केंद्र
श्रीगंगानगर। राजस्थान के सबसे गर्म शहरों में जाना जाने वाले हमारे शहर के राहगीरों का पथ सुगम होने जा रहा है। भीषण तापमान में राहगीरों को पीने का ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने सुखाडिया सर्कल पर जल सेवा के रूप में प्याऊ का शुभारंभ किया है। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यो में शामिल जल सेवा मुहिम के तहत राहगीरों के लिए हर समय शीतल जल उपलब्ध रहेगा। Sri Ganganagar News

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने यह पुनित कार्य शुरू किया है। सच्चे नम्र सेवादार गोकुल इन्सां ने बताया कि मुझे गुरु जी की प्रेरणा से यह शीतल जल सेवा शुरू की गई है यहां पर हर समय पेयजल उपलब्ध रहेगी साथ ही भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतलता प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि लाल बत्ती पर रुकने वाले राहगीर जल सेवा का लाभ उठा सकते हैं साथ ही आवागमन करने वाले व पैदल रहागीर भी शीतल जल सेवा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह जल सेवा केन्द्र सुखाडिया सर्कल के गेट के आगे ही स्थित है Sri Ganganagar News