summer - Sach Kahoon Hindi

Summer Tips : मानवीय त्वचा में है सूरज की तपिश से बचने की क्षमता
– Summer Tips –

गुरप्रीत संगरूर। पंजाब, हरियाणा, एवं दिल्ली में राजनैतिक गर्मी के साथ साथ मौसम में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, आम जनता की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। सभी गर्मी से बेहाल हैं। गर्मी (Summer Tips) से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। यूँ तो मानव त्वचा में स्वाभाविक रूप से सूरज से बचने की क्षमता होती है। त्वचा में उपस्थित मिलेनिन सूर्य की किरणों के प्रभाव को कम करने के लिए कोशिकाओं के चारों ओर एक सुरक्षात्मक कवच बनाता है जिससे पराबैंगनी किरणे शरीर में प्रवेश नहीं कर पाती और सूरज का प्रभाव कम हो जाता है। गोरे लोगों में मिलेनिन की मात्रा कम होने के कारण उनकी त्वचा सूरज की किरणों से सुरक्षित नहीं होती जिससे उन्हें जलन या दुष्प्रभाव हो सकते हैं। यहाँ तक कि सूरज की पराबैंगनी किरणें उनमें त्वचा के कैंसर का कारण भी बन सकती है। सूरज की तेज धूप से बचने के लिए केवल सनस्क्रीन का प्रयोग काफी नहीं।

तेज गर्मी से होने वाली बीमारिया :

1. हीट सिनकोप:

उन लोगों को होती है जिनमें पहले से पानी की कमी है या जो लोग तेज धूप के अभ्यस्त नहीं है। बहुत देर तक धूप में खड़े रहने पर चक्कर आना या सर में हल्का पन हो सकता है।

2. हीट  क्रेम्प्स:

जो लोग बहुत तेज धूप में कठिन परिश्रम करते हैं, उन्हें अधिक पसीना आने के कारण शरीर से पानी और नमक की कमी हो जाती है। पानी और नमक की कमी होने से मांसपेशियों, हाथ पैरों में दर्द या पेट में दर्द हो जाता है।

3. हीट  रेश (घमौरियां):

त्वचा पर इरिटेशन होना जो अत्यधिक पसीना आने से होता है तेज गर्मी और आर्द्र वातावरण में काम करने पर अत्यधिक पसीना आने से लाल रंग के दाने (घमौरियाँ) माथे, चेहरे छाती और पीठ के ऊपरी भाग में, कमर या कोहनी के अंदर वाले भाग में आ सकती हैं। इनके कारण जलन, चुभन या दर्द हो सकता है।

4. हीट एग्जाशन:

बहुत तेज तापमान में अधिक देर तक काम करने से शरीर से   बहुत अधिक पसीना आने के कारण पानी और नमक की अत्यधिक कमी हो जाती है। इसमें सिरदर्द, उल्टी आना, चक्कर आना, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी, चिड़चिड़ापन अधिक प्यास लगना, बहुत ज्यादा पसीना जाये। आना, शरीर के तापमान का बढ़ जाना या पेशाब कम होना है।

5. हीट स्ट्रोक (लू लगना):

गर्म वातावरण में देर तक काम करने से शरीर अपने तापमान को नियंत्रित करने में असमर्थ हो  जाता है पसीना आने की प्रक्रिया अनियंत्रित  हो जाने के कारण 10 से 15 मिनट के अंदर शरीर का तापमान 106 डिग्री फारेनहाइट या उससे ज्यादा हो जाता है। शरीर में पसीना आना बंद हो सकता है, मानसिक स्थिति बदल जाती है, बेहोशी छाने लगती है, मरोज कोमा में जा सकता है, जुबां लड़खड़ा जाती है, त्वचा सूखी गर्म हो जाती है। इसके अलावा इसमें दौरा आने का भी खतरा होता है। यह सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति है क्योंकि उचित समय पर उपचार न मिल पाने पर स्थाई रूप से अक्षमता या मृत्यु भी हो सकती है।

क्या करें उपचार || Summer Tips

सबसे पहले मरीज को धूप या गर्म वातावरण से निकाल कर किसी ठंडी जगह में ले जाया जाए पंखा, कूलर, ए.सी. से ठंडक दी जाए।  तरल पदार्थ जैसे पानी, नींबू की शिकंजी, नारियल का पानी, ओआरएस का घोल दिया जाए ताकि शरीर में पानी और नमक की कमी को पूरा किया जा सके।

अगर आपके पास पानी की सुविधा है तो ठंडे पानी से तापमान को कम करने का प्रयास करें। कपड़ों को ठंडे पानी से गीला कर दें। ठंडे पानी से सिर के ऊपर, बगल और जांधों में ठंडे पानी के टावल रखें। अगर किसी को चक्कर आए हैं तो आप उसको लिटा सकते हैं। यदि किसी को लू लगी है और उसका तापमान बहुत ज्यादा है, बेहोश है, आयु 4 साल से कम उम्र या 65 साल से अधिक है, साथ में अन्य बीमारियाँ है, पीड़ित को तुरंत अस्पताल में लेकर जाएं ताकि उसको समय पर उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सके।

बचाव के उपाय:

छायादार ठंडे स्थान में रहें।

ढोले, सुती, सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें।

सिर और आँखों को बचाने के लिए टोपी, छाता, धूप का चश्मा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यदि आप ऐनक पहनते हैं तो अल्ट्रावॉयलेट किरणों से संरक्षण वाले मॉडल का इस्तेमाल करें

चिलचिलाती धूप से बचने के लिए अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें। पानी की कमी वाली स्थिति से बचे। इसके लिए आप पानी, नारियल पानी, नींबू की शिकंजी, अनार, तरबूज, मौसमी, संतरे का जूस, बेल का शरबत, नारियाल पानी इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बहुत ज्यादा तेज और देर तक धूप में काम करने की हालत में उपरोक्त के  अतिरिक्त ओ आर एस, आम का पन्ना और सत्तू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पानी वाले फल और सब्जियों जैसे खीरा, लौकी, , ककड़ी तरबूज, खरबूजा, टमाटर, कीवी, अनन्नास आदि का भरपूर उपयोग करें।

इनसे परहेज करें:

शराब, सोडा, कॉफी, चाय का सेवन

अगर जरूरत ना हो तो धूप में ना जाएँ

सीधे धूप में कभी ना जाए। बहुत धूप में बहुत ज्यादा शारीरिक थकान वाले काम न करें

बहुत टाइट या गहरे रंग के कपड़े का इस्तेमाल ना करें।

Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, झमाझम बारिश के लिए हो जाओ तैयार, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Weather Update: उत्तर भारत में आज से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। जल्द ही उत्तर भारत में लोगों को उमस से राहत मिलेगी और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज पंजाब के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने पंजाब के लिए भविष्यवाणी की है कि लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर में गरज के साथ मध्यम बारिश और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। वहीं हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। WEATHER UPDATE

Holidays: सितंबर महीने में इतने दिन रहेगी छुट्टी, देंखे लिस्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर में बारिश होने की संभावना है। वहीं अमृतसर और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पंजाब में रुक-रुक कर बारिश होगी। इस बारिश से जहां तापमान में गिरावट आएगी, वहीं नमी में भी कमी आएगी। WEATHER UPDATE

शिमला में अब तक 32 लोगों की मौत, 50 घरों को खाली करवाया

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मानसून सीजन के दौरान 32 लोगों की मौत हो गई जबकि अब तक 800 से ज्यादा पेड़ ढह चुके हैं। इनसे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। चिंता की बात यह है कि वन विभाग के पास 500 से ज्यादा खतरनाक पेड़ों को काटने के आवेदन और आ चुके हैं। पेड़ ढहने और भूस्खलन के चलते शिमला शहर में 50 से ज्यादा मकानों को खाली करवाया जा चुका है। करीब एक दर्जन मकान ढह चुके हैं।

इसमें कृष्णानगर, अनाडेल, समिट्री, फागली, नाभा, समरहिल, पंथाघाटी और विकासनगर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। शहर में 80 से ज्यादा गाड़ियां चकनाचूर हो चुकी हैं। सर्कुलर रोड समेत नगर निगम की ज्यादातर संपर्क सड़कें टूट गई हैं। कई जगह लंबी-लंबी दरारें पड़ने से इनके ढहने का खतरा पैदा हो गया है। अकेले नगर निगम को ही शहर में 50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। इस मानसून सीजन में राजधानी में अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। बीते दो माह के दौरान मानसून सीजन में वर्षा से जुड़े हादसों में 376 लोगों की जान गई है और 40 लापता हैं। 349 लोग घायल हुए हैं। भूस्खलन व बाढ़ की चपेट में आने से 141 लोग मारे गए हैं, जबकि अन्य वर्षा जनित हादसों में 235 लोगों की मौत हुई। इस मानसून सीजन में 2445 मकान, 306 दुकानें और 5384 पशुशालाएं पूरी तरह धराशायी हूई, जबकि 10504 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। बीते दो महीने में राज्य के 156 स्थानों पर भूस्खलन हुआ और 66 स्थानों पर बाढ़ आई है। मानसून सीजन में प्रदेश के सरकारी विभागों को 8604 करोड़ का नुकसान आंका गया है।

यूपी में आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। फिलहाल कुछ जगहों पर हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

नौतपा ने कराया सर्दी का अहसास, तपिश ने बढ़ाया शीतल पेय पदार्थों का विश्वास
बर्फ की खरीद में भी हुआ 25 फीसदी इजाफा | (Soft drinks)

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। मौसम के मिजाज की अठखेलियों से कहीं खुशी कहीं गम का माहौल दिखाई दे रहा है। जहां धान, गवार व नरमा उत्पादक किसानों के चेहरों पर रौनक है वहीं अब तक कूलर, एसी आदि बेचने के दुकानदारों के चेहरे से रौनक गायब देती आई है। हालांकि देर से ही सही, गर्मी अब अपने चरम पर है। मौसम विभाग के अनुसार जून माह में इस बार लू नहीं चलेगी। पहली बार नौतपा ने भी सर्दी का अहसास दिलाया। Soft drinks

पिछले 17 वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ कि जून माह में लू न चली हो। लू न चलने के कारण इस बार आम, तरबूज, खरबूजे व लीची में वो मिठास नहीं है जो अपेक्षाकृत पिछले सालों में रहती थी। इस वर्ष के सीजन की इस समय प्रचंड गर्मी है तथा तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है, इसलिए एकाएक जूस, गन्ने का रस व कुल्फी की रेहड़ी आदि पर गुजर बसर करने वाले छोटे दुकानदार जो अब अपनी गुजर बसर के लिए अन्य व्यवसाओं की ओर आकर्षित हो चुके थे वे एक बार फिर अपने मूल व्यवसाय पर लौट आए हैं।

बर्फ की बिक्री में भी पिछले दो दिनों से 25 प्रतिशत तक उछाल देखा गया है। कूलर व्यापारी जो कि मायूस होकर अपने कूलरों को अन्य प्रदेशों में कम दाम पर बेचने को विवश थे, के चेहरों पर भी रौनक लौटने लगी है। बढ़ी गर्मी से बदले मिजाज में अब लोग शाम को कुल्फी, जूस व गन्ने के रस की रेहड़ियों पर जुटने लगे हैं। पार्कों में शाम को लोगों की बढ़ी चहल पहल से पार्कों के आस पास पेय पदार्थों की रेहड़ियों की भी भरमार दिखने लगी है।

पिछले 17 वर्षों में पहली बार किसान गर्मी में दिखे खुश:

सरसा व आसपास का पूरा क्षेत्र कृषि पर निर्भर है। यहां नरमा, कपास, धान, गवार आदि की फसल बहुतायत में होती है। इस सीजन में किसान अक्सर बिजली कम मिलने की शिकायत करता था। उसे हर बार बरसात पर आश्रित होना पड़ता था। किसानों के अनुसार इस बार समय पर हुई अच्छी बरसात से उनके दिन फिर सकते हैं। धान की बिजाई समय पर व सस्ते में हो रही है तथा सरकार द्वारा एमएसपी में बढोतरी से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले 17 वर्षों में इस प्रकार का उनके अनुकूल सीजन नहीं आया।

व्यवसायी घाटे में, कूलर बेचने को मजबूर

सरसा में सामान्य तौर पर इस समय अधिकतम तापमान लगभग 46 डिग्री सेल्सियस रहता है लेकिन पिछले तीन दिनों को यदि अपवाद मानें तो सरसा का तापमार लगभग 10 डिग्री कम रहा। बर्फ के व्यवसाय करने वाले लोगों की जहां एक दिन में 900 सिल्ली बर्फ की लागत थी वह घटकर 400 सिल्ली रह गई थी। यही हाल कूलर व्यवसासियों के लिए रहा। आज भी गोदामों में कूलरों का स्टाक कायम है तथा कूलर व्यापारी अपने प्रोडक्ट को बिहार, झारखंड आदि प्रदेशों में कम दाम पर बेचने को विवश हैं। कुछ कूलर व्यवसायियों का अभी भी प्रकृति पर विश्वास है वह उन्हें लगता है कि इस बार जुलाई में लू चल सकती है। इसलिए उन्होंने अपने कूलरों के स्टाक को बचाकर रखा है।

यह भी पढ़ें:– Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला

Monsoon Update: मॉनसून पर मौसम विभाग की आई बड़ी अपडेट
नई दिल्ली। केरल में मानसून के चार जून को पहुंचने की संभावना है।” दक्षिणी (Monsoon Update) राज्य में मानसून पिछले साल 29 मई, 2021 में 3 जून और 2020 में एक जून को पहुंचा था। भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगे बढ़ना केरल के ऊपर मानसूनके आरंभ से चिन्हित होता है और यह एक गर्म और शुष्क मौसम से बारिश के मौसम में रूपांतरण को निरुपित करने वाला एक महत्वपूर्ण संकेत है। जैसे जैसे मानसून उत्तर दिशा में आगे की ओर बढ़ता है, इन क्षेत्रों को चिलचिलाती गर्मी के तापमान से राहत मिलने लगती है। गौरतलब हैं कि मौसम विभाग ने पिछले महीने कहा था कि देश में अब नीनो की स्थिति के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान सामान्य बारिश हो सकती है।

Punjab Weather Update: तीन दिन बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

अब तक 40 डिग्री पर अटका का दिन का तापमान | Monsoon Update

मंगलवार से चाहे गर्मी से राहत मिलने वाली है। लेकिन सोमवार को भी गर्मी की तपिश उसी रूप में बनी रही। हिसार का तापमान पिछले 4 दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही अटका हुआ है। रविवार रात्रि की रात का तापमान जहां 23.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। वहीं सोमवार को दिन में हिसार का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि का तापमान बढ़ने से लोगों की गर्मी में बेचैनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से राहत जरूर मिलेगी।

19 मई से गर्मी फिर दिखाएंगे अपने तेवर| Monsoon Update

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 दिनों तक बेशक हरियाणा सहित राजस्थान में दिल्ली एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी होगी लेकिन इसके तुरंत बाद 19 मई की सुबह से गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखाएगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 19 मई से मौसम आमतौर पर खुश्क बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में पहले से भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 19 मई के बाद प्रदेश में फिर से लू चलेंगी।

मौसम पूर्वानुमान | Monsoon Update

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 16 मई दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने व धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है तथा 16 मई रात्रि से 18 मई के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा कहीं-कहीं पर हवाएं व गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे राज्य में इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। परंतु 19 मई से फिर से मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा।

दिल की बेपरवाही, बन ना जाए लापरवाही, करें दिल की देखभाल, रखें ऐसे अपने दिल का ख्याल
हैल्थ विशेषज्ञ की मानें तो गर्मी के सीजन हमें ज्यादातर शीतल रहने की जरूरत ज्यादा होती है। (Heart Care) यह हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। स्पेशली तब, जब बात दिल की सेहत की हो। दरअसल, गर्मी बढ़ने के साथ हीट स्ट्रोक से लेकर हाइपरटेंशन तक की समस्या बढ़ने लगती है और यह आगे चलकर हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का भी कारण बन सकता है। यह सच है कि गर्मी का मौसम भी आपके दिल के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए जरूरी है, गर्मी के मौसम में अपने दिल की सेहत कैसे हैल्थी रहे, इसके बारे में जानना।

दिल बनाम गर्मी | Heart Care

एक शोध के अनुसार गर्मी जैसे-जैसे बढ़ती है दिल की बीमारी के मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगता है। सामान्य दिनों की तुलना में यह संख्या दोगुनी या तिगुनी भी बढ़ सकती है। वहीं अमेरिकन स्ट्रोक एसोसिएशन की स्टडी बताती है कि तापमान में बढ़ोत्तरी होने पर हार्ट स्ट्रोक के खतरे बढ़ जाते हैं।

गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने से हमारे शरीर से पानी स्किन के जरिए पसीने के रुप में बाहर निकल जाता है। पसीना निकलने पर हम थोड़ी ठंडक महसूस करते हैं, लेकिन ज्यादा पसीना निकलने से हमारे शरीर के ब्लड में पानी की मात्रा कम हो जाती है। अब इस ब्लड को शरीर में प्रवाहित कराने के लिए हमारे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिसके चलते दिल का स्ट्रेस बढ़ जाता है। और यह स्ट्रेस उसके जोखिम को और बढ़ा देता है।

कैसे रखें दिल की देखभाल | Heart Care

दिल के मरीजों के लिए बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने एहतियात के तौर पर पांच उपाय बताए हैं। चिलचिलाती धूप और बढ़ती उमस में हर किसी को इन उपायों को अपनाने की जरुरत है।

सोच-समझ कर निकलें घर से बाहर

तपती गर्मी में घर से बाहर निकलना यानी खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। इस मौसम में लू लगने के साथ-साथ दिल के लिए भी खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलने से परहेज करें। जरुरी हो तो बाहर निकलने के लिए दोपहर बाद 3 बजे से 4 बजे के बाद का समय ही चुनें।

हल्के रंग व वजन वाले कपड़े करें प्रयोग

गर्मी के सीजन में ऐसे कपड़ों को पहने जिनका रंग और वजन हल्का हो, जैसे सूती कपड़े। उन कपड़ों को पहनें जो शरीर से पसीने को दूर करने में बाधित न करें। आंखों की सुरक्षा के लिए धूप के चश्मे, चेहरे सहित शरीर के बाकी हिस्सों के बचाव के लिए सिर पर टोपी पहनें।

पानी ज्यादा पीएं

घर से बाहर निकलने से पहले पर्याप्त पानी पीकर निकलें। साथ ही पानी की बोतल अपने साथ लेकर जाएं। ऐसा एक्सरसाइज करने से पहले और बाद में भी करें। कैफीन युक्त या एल्कोहॉल युक्त पेय लेने से परहेज करें।

चलते वक्त थोड़ा रुकें

इस मौसम में जब भी घर से बाहर निकलें निश्चित अंतराल के बाद बीच-बीच में छायादार जगहों पर रुकें, आराम करें और पानी भी लें।

दिल से लापरवाही पड़ सकती है भारी

अगर आपको लगता है कि आपको गर्मी के कारण हृदय गति बढ़ने या कम होने की समस्या हो रही है, तो तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लें। दिल के स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह की लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।

2022 से 2026 की अवधि में रिकॉर्ड सबसे गर्म वर्ष होगा: रिपोर्ट
आगामी पांच वर्षों में विश्व में 1.5 डिग्री से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना

लंदन (एजेंसी)। ग्लोबल वार्मिंग के खतरों के बीच अगले पांच वर्षों में विश्व भर में 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने यह भविष्यवाणी की है। बीबीसी ने विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तापमान में वृद्धि भले ही अस्थायी हो सकती है , लेकिन इसका बढ़ता जाना चिंताजनक है।

शोधकतार्ओं के मुताबिक 2022 से 2026 की अवधि में रिकॉर्ड सबसे गर्म वर्ष होगा। इससे पहले पिछले सात सालों में वैश्विक तापमान 2016 और 2020 में सबसे गर्म वर्षों के साथ एक डिग्री सेल्सियस अथवा उसके आसपास रहा। वहीं 2015 में वैश्विक नेताओं ने पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किये थे, जो वैश्विक तापमान में वृद्धि को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे लाने और उसे 1.5 डिग्री सेल्सियस के नीचे रखने के प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्धता जतायी गयी थी।

आज गौर नहीं किया बहुत जल्द धरती का तापमान टिप्पिंग पॉइंट पर पहुंच जाएग

डब्ल्यूएमओ के महासचिव पेटेरी तालास ने इस बारे में कहा है कि यह आंकड़ों से बढ़कर हैं। बढ़ते तापमान का मतलब है, कहीं अधिक मात्रा में बर्फ का पिघलना, समुद्र के जल स्तर का बढ़ना, हीटवेव का बढ़ना, साथ ही मौसम की चरम घटनाओं का और विनाशकारी होना हैे जिसका असर खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सतत विकास पर पड़ेगा। उनके अनुसार यह यह एक बार फिर हमें आगाह करती है कि दुनिया को बढ़ते उत्सर्जन में कमी लाने की तुरंत जरुरत है।

यदि इन सब पर गौर करें तो तापमान में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा तेजी से बदलाव आ रहा है जिसका खामियाजा हमें ही भुगतना पड़ रहा है यदि हमने इन सब चेतावनियों पर आज गौर नहीं किया बहुत जल्द धरती का तापमान टिप्पिंग पॉइंट पर पहुंच जाएगा, तब हमारे पास इससे निपटने का कोई मौका भी नहीं बचेगा।

लू का प्रकोप: अगर आप घर से बाहर निकल रहे हो तो मौसम विभाग की यह चेतावनी जरूर पढ़ें

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लम्बी व घातक हो रही गर्मियां चिंताजनक
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण वीरवार को कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री के पार चला गया। गुरुग्राम ने 28 अप्रैल को 1979 के 44.8 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 45.6 डिग्री सेल्सियस का अब तक का उच्चतम तापमान दर्ज किया। इससे पहले 2010 में राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के लिए अगले चार दिनों के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात के विभिन्न क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित होंगे। हीटवेव के बीच, भारत की पीक बिजली की मांग पूरी हुई या एक दिन में सबसे अधिक आपूर्ति वीरवार को 204.65 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गई।

भारत के बड़े हिस्से में मार्च के अंतिम सप्ताह से सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है, मौसम विशेषज्ञों ने इसे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण वर्ष के इस समय के लिए विशिष्ट रूप से समय-समय पर हल्की वर्षा और गरज के साथ बौछार की अनुपस्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है। यदि मानसून आने में कुछ देरी होती है, तो गर्मी के मौसम की अवधि बढ़ भी सकती है। धरती के तापमान में लगातार बढ़ोतरी और इसके कारण हो रहे जलवायु परिवर्तन से सबसे प्रभावित देशों में भारत भी है। समूची दुनिया के हाल के कुछ वर्ष सर्वाधिक गर्म रहे हैं। इस वजह से भारत समेत कई देशों में बाढ़, सूखे, लू और शीतलहर जैसी आपदाओं की आवृत्ति बढ़ती जा रही है। बेमौसम की बरसात या अचानक अत्यधिक बारिश की कई घटनाएं हम पिछले साल देख चुके हैं। देश के अनेक हिस्सों में मानसून भी अव्यवस्थित होता जा रहा है। सामान्य मानसून का अनुमान बड़े राहत की खबर है, पर उसके समय पर आने के बारे निश्चिंत नहीं हुआ जा सकता है।

लू से बचाव के साथ पानी के ठीक बंदोबस्त पर भी ध्यान रहना चाहिए। चूंकि मौसम का बदलाव सच के तौर पर हमारे सामने आ चुका है, तो हमें उसी हिसाब से जीने की आदत भी डाल लेनी चाहिए और धरती के तापमान को भी रोकने की कोशिश करनी चाहिए। महाराष्ट्र और पश्चिमी राजस्थान के विदर्भ में पिछले दो महीनों से लगातार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। भारत ने अपना सबसे गर्म मार्च देखा क्योंकि आईएमडी ने 122 साल पहले 71 प्रतिशत बारिश की कमी के बीच रिकॉर्ड रखना शुरू किया था। इससे पहले तीन लम्बी अवधि के बाद लू दर्ज करने के बाद, यह देश के इतिहास में सबसे गर्म अप्रैल में से एक हो सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

उमस व तपिश से लोग हुए बेहाल
सड़कों व गली-मोहल्लों में पसरा रहा सन्नाटा

(Summer Season)

पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज)। उमस व तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। क्षेत्र में बरसात नहीं होने के चलते लोगों का भीषण गर्मी में जीना दूभर हो रहा है। लोग इन्द्रदेवता से बरसात की कामना कर रहे है। उमस के चलते पंखों व कूलर की हवा बेअसर रही। लोगों ने उमस से राहत पाने के लिए प्रतिष्ठानों व घरों में एसी को उपयोग में लिया। वातावरण में उमस के होने से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। रविवार को दिन भर गर्मी में लोग बेहाल रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में भी दोपहर को चहल पहल नहीं रही।

ग्राहकी कम होने के चलते दुकानदार ठाले बैठे रहे। रविवार को 40 डिग्री से अधिक तापतान ने लोगों को बेहाल कर दिया। बरसात नहीं होने से किसानों की फसलें भी प्रभावित हो रही है। भारतीय किसान संघ जिला कोषाध्यक्ष प्रगटसिंह बराड़, तहसील अध्यक्ष हरीश पचार, किसान खेत मजदूर कांग्रेस तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र डेलू ने बताया कि किसानों को उनकी नरमा व ग्वार की फसलों के बचाव के लिए अच्छी बरसात की जरूरत है। उन्होंने बताया कि यदि बरसात नहीं हुई तो फसलें नष्ट होने के कागार पर हो जाएगी। किसानों ने इन्द्रदेवता से फसलों के बचाव के लिए करीब 17 से 20 अंगुल बरसात की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि नरमे के पौधे का कद फिलहाल करीब दो से ढाई फीट है ऐसे में बरसात होने से नरमा व ग्वार की फसलों के अच्छे उत्पादन की संभावना बन जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गर्मियों में ऐसे रहें तरोताजा
ग्रीष्म ऋतु में अधिक गर्मी होने के कारण, पसीने की दुर्गन्ध के कारण शरीर को आवश्यकता पड़ती है विशेष सफाई और उचित देखभाल की। यदि आप उचित देखभाल करेंगे तो स्वयं को इस मौसम में भी तरोताजा महसूस करेंगे। ध्यान दें कुछ जरूरी बातों पर।

गर्मियों में स्वयं को तरोताजा रखने के लिए सूती साफ सुथरे वस्त्र पहनें।

तरोताजा रहने के लिए दिन में दो बार स्नान करें।

अधिक साबुन का प्रयोग न करें। पानी में कुछ बूूंदें नींबू के रस की या डिटोल की कुछ बूंदें या सिरके की कुछ बूंदें या गुलाब की पत्तियां पानी में भिगोकर स्नान कर लें। इस तरह के स्नान के बाद शरीर ताजगी महसूस करता है। चाहें तो नीम की पत्तियां भी तीन चार घंटे बाल्टी में डालकर उससे नहा सकते हैं।

गर्मियों में अनावश्यक बालों की समय-समय पर सफाई करते रहें क्योंकि पसीना बालों पर चिपक जाता है। इससे शरीर में गदंगी बढ़ती है।

डियोडरेंट्स और एंटी पर्सपिरेंट्स का इस्तेमाल करें ताकि पसीने की दुर्गन्ध से बचा जा सके। डियोडोरेंट्स की खुशबू की ओर ध्यान न दें। वही डियोडोरेंट्स प्रयोग में लाएं जिनसे ताजगी मिलती हो।

शरीर के ढके हुए भागों में बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं अत: वहां की सफाई पर विशेष ध्यान दें। सूखे नर्म तौलिए से नहाने के बाद पानी अच्छी तरह सुखाएं ताकि बैक्टीरिया न पनप पायें।

हाथों, पैरों की सफाई पर भी पूरा ध्यान दें क्योंकि शरीर के ये अंग बिल्कुल खुले रहते हैं और धूप, धूल, मिट्टी का प्रभाव इन पर अधिक पड़ता है। नहाते समय इन्हें रगड़ कर साफ करें।

सुबह जल्दी उठ कर सैर पर अवश्य जाएं ताकि दिन भर शरीर चुस्त बना रह सकें।

गर्मियों में अपने खानपान पर भी ध्यान रखें। अधिक गरिष्ठ भोजन और मसालेदार भोजन न खाएं। हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन लें।

मौसमी फल ककड़ी, खीरा, खरबूजा और तरबूज का सेवन अधिक करें ताकि शरीर को पानी मिलता रहे।

दिन में लस्सी, नींबू पानी का सेवन करते रहें ताकि शरीर में स्फूर्ति बनी रह सके।

गर्मी में हाथों-पैरों की जलन दूर करने के लिए मेंहदी लगायें या घीये को काट कर हाथों-पैरों पर रगड़ें। जलन दूर होगी, राहत मिलेगी और ठंडक का अहसास होगा।

दिन भर में स्वयं को तरोताजा रखने के लिए 12 से 15 गिलास पानी पिएं।

गर्मियों में आंखों की ताजगी बनाए रखने के लिए दिन में दो चार बार ठंडे पानी से धोएं और रात को सोने से पहले गुलाब जल की एक-दो बूंदें आंखों में डालें। आंखों की थकान और दूर होगी और ठंडक महसूस होगी।

-सुनीता गाबा

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गर्मी में तरो ताजगी देते हैं ये शीतल पेय
नीबू की शिकंजी

गर्मी के दिनों में सबसे आसान और सस्ते शीतल पेय की बात हो तो नीबू की शिकंजी का नाम सबसे पहले आता है। ठंडे पानी में एक नीबू निचोड़कर उसमें स्वाद के अनुसार शक्कर और जरा-सा काला नमक मिलाएं तो लाजवाब पेय तैयार हो जाता है। शहद के साथ नीबू की शिकंजी बनाई जाए तो और भी फायदेमंद हो जाती है। यह आसान-सा पेय शरीर को शीतलता प्रदान करने के अलावा ऊर्जा देता है और पेट की बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। विटामिन-सी का भी यह बढ़िया स्रोत है।

आम का पना

सदियों से आम का पना गर्मियों के लिए अमृत जैसा माना जाता रहा है। आग में भुना या उबाला हुआ कच्चा आम, पुदीना, काला नमक, शक्कर, भुना पिसा जीरा आदि मिलाकर बनाया हुआ पना स्वाद में तो अद्भूत होता ही है, शरीर को लू से बचाने में भी अहम् भूमिका निभाता है। जिन्हें वसा और कोलेस्ट्रॉल की परेशानी हो, उनके लिए तो यह और भी बढ़िया पेय है। पना कई तरह के स्वाद में तैयार किया जा सकता है। यह नमकीन और खट्टा हो सकता है और खट्टेपन के साथ मीठा भी।

जलजीरा

जलजीरे का स्वाद भला कौन भूल सकता है। यह पारंपरिक शीतल पेय है और शरीर के लिए काफी लाभप्रद है। यह आपको लू लगने से बचाता है और पाचनशक्ति को चुस्त-दुरुस्त रखता है। बाजार में जलजीरे का बना-बनाया पाउडर मिलता है। पुदीना पत्ती, नीबू, हरा धनिया, भुना जीरा, काला नमक, अदरक, हींग, काली मिर्च, बूंदी आदि मिलाकर इसे घरों में भी लोग आसानी से बना लेते हैं।

छाछ

दही से मक्खन निकालने के बाद पानी मिला हुआ जो तरल पदार्थ बचता है, उसे छाछ या मट्ठा कहते हैं। यह बिना मक्खन निकाले दही से भी बनाई जा सकती है। इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, पुदीना पाउडर, काला नमक, हींग वगैरह मिला देने से यह काफी स्वादिष्ट हो जाती है। छाछ को खाने के साथ-साथ लिया जा सकता है। यह खाने को आसानी से पचाती है। आयुर्वेद की दृष्टि से छाछ को काफी लाभप्रद माना गया है। यह आंतों को संक्रमण से बचाती है और अल्सर जैसी बीमारियां नहीं होने देती। छाछ के बारे में यह जरूर ध्यान में रखना चाहिए कि इसे रात के समय नहीं पीना चाहिए। रात में छाछ पीने से कफ की समस्या हो सकती है।

लस्सी

दही की लस्सी गर्मी से तो बचाती ही है, हमारे पाचन-तंत्र को भी दुरुस्त रखती है। लस्सी बनाने के कई तरीके हैं। श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा की केसरिया लस्सी अपने स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। आसान तरीका यह है कि दही में थोड़ा-सा ठंडा पानी और शक्कर, इलायची मिलाकर कुछ देर तक मथें। अपनी रुचि के हिसाब से गुलाब, केवड़ा आदि का फ्लेवर मिलाकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अभी पड़ रही मई जून वाली गर्मी
लुधियाना (सच कहूँ ब्यूरो)। शहर में फरवरी के बाद मार्च में भी मौसम के तेवर तल्ख है। अभी से ही मई जून वाली गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे पारा 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि अभी पूरा दिन बाकी है। हालांकि बीच बीच में हवा भी चल रही थी। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों पारा और भी चढ़ेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मार्च में गर्मी अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। जैसे फरवरी में हुआ। विभाग के मुताबिक इस साल बारिश नहीं होने के कारण गर्मी का ज्यादा प्रकोप रहेगा।

डाक्टरों ने भी लोगों को तेज धूप में जाने से गुरेज करने की सलाह दी है। मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर सिद्धू का कहना कि 51 साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब फरवरी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वर्ष 1970 से 2020 तक कभी शहर का तापमान 30 डिग्री के पार नहीं गया था। आमतौर पर मार्च के अंत और अप्रैल की शुरूआत में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कहीं जानलेवा न बन जाए इस बार गर्मी
फरवरी माह ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। फरवरी का महीना चल रहा है। अक्सर देखने में आता है कि होली के पर्व तक सर्दी अपना अहसास कराती है। लेकिन इस बार मौसम अलग ही करवट लेता दिख रहा है। गर्मी ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को दिल्ली में फरवरी महीने का 14 सालों का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। सफदरजंग बेस स्टेशन स्टेशन पर सामान्य से सात डिग्री अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। पीतमपुरा और नजफगढ़ में तो पारा 33.3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले साल सितंबर महीना 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ लगभग दो दशकों में सर्वाधिक गर्म रहा था।

अक्टूबर इसके बिल्कुल उल्टा रहा जब 58 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। उस महीने औसत न्यूनतम तापमान केवल 17.2 डिग्री दर्ज हुआ। नवंबर में उससे भी पुराना रिकॉर्ड टूट गया। औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा जो कि 1949 के बाद सबसे कम था। दिसंबर का महीना पिछले 15 साल में सबसे ठंडा साबित हुआ। जनवरी में भी ठंड जारी रही। पिछले महीने शीतलहर वाले 7 दिन दर्ज किए गए जो 2008 के बाद सबसे ज्यादा रहे। फरवरी में फिर मौसम गर्मी में चरम पर पहुंच रहा है।

आईएमडी के वैज्ञानिक और रीजनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर के हेड कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, 14 साल में फरवरी में इतना अधिक गर्म दिन नहीं देखा गया। इससे पहले 2006 में 26 फरवरी को 34.1 डिग्री तापमान के साथ गर्मी का रिकॉर्ड बना था। उस दिन को छोड़ दें, तो 1993 से अब तक का यह फरवरी का तीसरा सबसे गर्म दिन है। 17 फरवरी 1993 को तापमान 33.9 डिग्री तक पहुंच गया था। चिंताजनक पहलू ये है कि पिछले पांच दिनों से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस साल फरवरी में यह तीसरा दिन है, जब तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ है। जबकि 2006 में 11 दिन फरवरी का तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।