Shikohabad - Sach Kahoon Hindi

सब्जी मंण्डी में हुए अग्निकांड पीड़ितों से मिले पूर्व पर्यटन मंत्री, दिया भरोसा
शिकोहाबाद । नगर के कटरा बाजार स्थित सब्जी मण्डी में कुछ दिनों पहले हुए भीषण अग्निकांड के बाद राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों का पीड़ित दुकानदारों से मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार में रहे पूर्व पर्यटन मंत्री अशोक यादव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात की और उनके दुःख दर्द को गंभीरता से सुना। पूर्व पर्यटन व राजस्व मंत्री अशोक यादव ने आग से प्रभावित दुकानदारों की दुकानों को भी मौके पर जाकर देखा, जहां अभी भी नुकसान के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। पीड़ितों ने उन्हें बताया कि आग की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय लोकदल के नेता अशोक यादव ने पीड़ितों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह इस मामले को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाएंगे और हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदा की घड़ी में पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था होती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। पीड़ित दुकानदारों ने जल्द से जल्द आर्थिक सहायता की मांग की।

नगर पालिका परिषद द्वारा कराया महिला सशक्तिकरण सम्मेलन
शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद । पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति समारोह – 2025 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद द्वारा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि विजय शिवहरे एमएलसी व अध्यक्षता विष्णु सक्सेना महानगर उपाध्यक्ष ने की । कार्यक्रम को मुख्य अतिथि विजय शिवहरे ने संबोधित करते हुए अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । राजमाता ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सतीप्रथा जैसी कुरीतियों को रोका। विधवाओं के पुनर्विवाह की शुरुआत की, राजमहल में महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप करके उनको सशक्त बनाने का प्रयास किया। इसके साथ-साथ कई हजार मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, प्याऊ, गौशालाएं, महिला शिक्षा के लिए विद्यालय, नदी किनारे घाटों के साथ-साथ पहली बार डाक व्यवस्था एवं गोपनीय तथा गुप्तचर व्यवस्था प्रारंभ की। जिससे प्रेरित होकर वर्तमान की भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार कार्य कर रही है विरासत के साथ विकास भी के स्लोगन पर कार्य करते हुए भारत माता के वैभव को पुनः स्थापित करने में पीएम मोदी एवं सीएम योगी निरंतर प्रयत्नशील है ।

सम्मेलन को कार्यक्रम संयोजक पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता , समाजसेवी राजीव गुप्ता, बीडीएम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादुवेंद्र, जिला उपाध्यक्ष विष्णु सक्सेना, बीजेपी नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित, सह संयोजक नीता धनकर, कार्यक्रम संचालिका मोनिका सिंह ने संबोधित किया । इस मौके पर विष्णू सक्सेना, मीरा शर्मा, अल्पना चौहान, आशा भट्ट, कुमुद वाला, माधुरी भारद्वाज, पालिका के कार्यालय अधीक्षक हृदयराम यादव , विनीता भारद्वाज, मिनी बंसल, सुनीता बंसल, सोनम गिहार, सभासद मोहित बंसल, अशोक दिवाकर, सनी दिवाकर , अरविंद गुप्ता, संदीप, राजकुमार जैन, कप्तान सिंह, गगन कठेरिया, सुशील जैन , निर्देश यादव, आशीष कठेरिया , धर्मेंद्र राजपूत, राघवेंद्र, दिलीप प्रजापति सहित स्वयं सहायता समूह एवं अन्य समाजसेवी संगठनों के सदस्य आदि थे ।

प्लॉट में सो रहे दंपत्ति का हमला, रिटायर्ड सरकारी कर्मी की मौत
फ़िरोज़ाबाद । शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में लुटेरों ने एक बुज़ुर्ग दंपति पर देर रात हमला कर दिया । इस हमले में पति पत्नी दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा महिला से स्वर्णाभूषण भी लूट लिए गए। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई । इधर जानकारी मिलते ही दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद परिजन मुन्नालाल को आगरा के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रिटायर्ड सरकारी कर्मी की मौत हो गई। वहीं महिला का इलाज आगरा में किया जा रहा है । इधर जानकारी मिलते ही एसपी देहात समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी हासिल की। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया, जिसमे कुछ सुराग हाथ लगा है। इधर बुजुर्ग की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मुन्नालाल पुत्र स्व. चंपालाल निवासी मोहल्ला वंशीनगर बुढ़रई रोड शिकोहाबाद सरकारी चालक के पद से एक साल पहले ही रिटायर्ड हुए हैं तथा मूल रूप से ग्राम कछवाई के रहने वाले थे । वो डीपीआरओ के यहां ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की रात वो अपनी पत्नी मिथलेश 55 बर्ष के साथ मकान के बगल में खाली प्लाट में पशुओं के निकट ही चारपाई पर सो रहे थे । सुबह जब उनके यहां दूध लेने वाले लोग पहुंचे, तो वह चारपाई पर ही लेटे दिखाई दिए । दंपत्ति के सिर तथा गले से खून बह रहा था। इधर जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई तो वहां पर भीड़ जमा हो गई । घटना की जानकारी थाना शिकोहाबाद पुलिस को दी गई तो थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंच गए तथा जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं उन्होंने बुजुर्ग दंपति के साथ हुई घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दे दी। इधर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो उनको पौने दो बजे एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से वहां पर नजर आया है।

घटना पर क्या बोले एसपी ग्रामीण

वहीं एसपी ( ग्रामीण ) अखिलेश भदौरिया ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति को सुबह के वक्त घायल अवस्था में लोगों ने प्लॉट में देखा था। इलाज के दौरान मुन्नालाल की मृत्यु हो गई है तथा वहीं गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला का इलाज आगरा में चल रहा है । जानकारी में यह भी आया कि मृतक के दो बेटे एक हत्या के मामले में साल 2022 में जेल भी गए थे ।

नगर में लगे मेला से बोर्ड परीक्षार्थी हुए परेशान, फैल रहा है ध्वनि प्रदूषण
शिकोहाबाद । यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलने वाली है। वहीं बोर्ड द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा 23 जनवरी से लेकर 8 फरवरी तक दो चरणों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जा रही है। इसको लेकर नगर के छात्र छात्राएं भी अपनी तैयारी में जुट गये है। इधर शिकोहाबाद नगर में इस समय मेले का आयोजन किया जा रहा है जो नारायण महाविद्यालय के खेल के मैदान में लगाया गया है। यह मेला अभी 20 जनवरी तक संचालित होने के बात सामने आ रही है। पिछले कई दिनों से मेले के प्रचार प्रसार के लिए लगाए गए ये लाउडस्पीकर शहर में विभिन्न पोलो पर लगाए गए हैं जो दिन भर बजते दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर छात्र छात्राओं में भी काफी परेशानी का माहौल देखा जा रहा है । वहीं कॉलेज के निकट इन ध्वनि विस्तारको के बजने से पढ़ाई में भी काफी व्यवधान पैदा हो रहा है।

इधर तेज आवाज में फिल्मी गानों पर यह लाउड स्पीकर जगह-जगह बजते हुए दिख रहे हैं। इधर देर रात तक काफी तेज आवाज में लाउडस्पीकरों को बजने से अपनी पढ़ाई करने वाले बोर्ड परीक्षार्थियों के साथ ही अन्य छात्र छात्राओं को भी व्यवधान हो रहा है। लेकिन इस तरफ किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान ना होने के चलते मेला संचालक धड़ल्ले से लाउडस्पीकरों को बजवाने में लगा हुआ है। इधर बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र छात्राओं से बात की गई तो उनका कहना था कि इस समय मेले का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि बोर्ड परीक्षा में सिर पर है।

बैनामा को लेकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हुआ हंगामा, पहुंची पुलिस
शिकोहाबाद । पिछले कई दिनों से चल रही वकीलों की हड़ताल के बाद दो दिन पहले से बैनामा शुरू हो गए है । इधर आज शुक्रवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भारी संख्या में बैनामा कराने वाले लोग पहुंच गए। इसके चलते हॉट टॉक की स्थिति पैदा हो गई । वहीं वकीलों द्वारा सबसे पहले अपने क्लाइंट का बैनामा कराने को लेकर आपस में काफी हंगामा शुरू हो गया। हंगामा शुरू होने की जानकारी मिलते ही जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए तथा आपस में बात करके बैनामा कराने की बात। इधर बार के अध्यक्ष तथा महासचिव को सब रजिस्टर से बात करने के लिए उनके पास भेजा गया ।

शिकोहाबाद नगर के तहसील के सामने स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आज शुक्रवार सुबह 10 बजे हंगामा की स्थिति पैदा हो गई । भारी संख्या में बैनामा कराने वाले लोगों तथा वकीलों की भीड़ के चलते सब रजिस्टर ऑफिस में हंगामा शुरू हो गया। वकीलों का कहना था कि सब रजिस्ट्रार गौरव वर्मा द्वारा बैनामों में काफी समय लिया जाता है तथा बीच में वह काफी समय लंच का ले लेते हैं। जिससे लगी हुई फाइलें पूरी नहीं हो पाती है । बैनामा की पूरी फाइलें ना होने दूसरे दिन के लिए आगे बढ़ा दी जाती है इसके चलते हर रोज बैनामा कराने वालों की भीड़ बढ़ती जाती है । इधर वकीलों तथा अन्य लोगों के भारी हंगामा किए जाने की सूचना पर वहां पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा हंगामा काट रहे लोगों का वकीलों को समझाया। इसके बाद भी काफी देर से हंगामा जारी है। हर वकील पहले अपने क्लाइंट का बैनामा कराने की जिद्द करते नजर आ रहे थे।

शिकोहाबाद पुलिस की पटाखा ब्लास्ट के मुख्य आरोपी से हुईं मुठभेड़ , गिरफ्तार
शिकोहाबाद / फिरोजाबाद । आधी रात ग्राम नौशहरा में पटाखा गोदाम में हुए ब्लास्ट के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस ब्लास्ट में पांच लोगों की मौत हुई थी तथा करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं तहरीर के आधार पर भूरा उर्फ नवी अब्दुल्ला तथा उसके दो पुत्रों ताज तथा राजा पुत्रगण नवी अब्दुल्ला के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । एसएसपी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को देर शाम करीब 9 बजे मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि अभियुक्त भूरा उर्फ नवी अब्दुल्ला भूड़ा पुल से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली नहर की पटरी के किनारे जा रहा है ।

जो कि कहीं भागने की फिराक में हैं । उक्त सूचना का संज्ञान लेकर थाना शिकोहाबाद पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की गयी तो सामने से आता हुआ एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसको रुकने का इशारा करने पर वो भागने का प्रयास करने लगा तथा भागते हुए पुलिस टीम पर अवैध असलहा से फायर किया । पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया । घायल की पहचान भूरा उर्फ नवी अब्दुल्ला पुत्र मुख्त्यार नवी निवासी नौशहरा थाना शिकोहाबाद के रुप में हुयी है । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को हिरासत में लेकर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि अभियुक्त भूरा उर्फ नवी अब्दुल्ला आतिशबाजी का काम करता हैं जिसके लिये अभियुक्त द्वारा आतिशबाजी के निर्माण हेतु आबादी क्षेत्र से दूर लाइसेंस प्राप्त किया गया था । लेकिन अपने पुत्रों ताज व राजा के साथ मिलकर षड्यन्त्र के तहत आबादी क्षेत्र में किराये का मकान लेकर लाइसेंस की शर्तों के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ का भण्डारण किया, जिससे विस्फोटक पदार्थ में आग लगने से विस्फोट हो गया था ।

शिकोहाबाद पालिकाध्यक्ष पद पर रानी गुप्ता की हुईं बंपर जीत
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद की चैयरमैन सीट (Shikohabad News) पर भारतीय जनता पार्टी ने इस बार बाजी मारी है । भाजपा प्रत्याशी रानी गुप्ता ने सपा प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन मुमताज बेगम से ही बढ़त बनाये रखी तथा सातवें राउंड तक बढ़त जारी रही । इधर भाजपा की जीत के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम विवेक मिश्रा ने रानी गुप्ता को जीत का प्रमाण पत्र दिया वही उनके समर्थकों में जीत की जानकारी मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई तथा मिष्ठान वितरण कर पार्टी कार्यालय पर खुशियां मनाई।

सबसे आखिरी चक्र यानी सातवें राउंड में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रानी गुप्ता को 19126 मत, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को 14067 मत, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को 4059 मत, कांग्रेस प्रत्याशी को 1232 मत, एआईएमआईएम की प्रत्याशी शब्बो को 370 मत, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी को 488 मत, निर्दलीय आसमा बेगम को 808, निर्दलीय साधना को 61 मत प्राप्त हुए ।

इसके अलावा 112 मत नोटा में प्रयोग किए गए । वहीं वार्ड नंबर 1 से रमन कुमार , वार्ड नंबर 2 से भाजपा की सुधा देवी 150 वोटो से, वार्ड नंबर 3 से अखिलेश , वार्ड 5 से अनीता देवी बीजेपी, वार्ड सांख्य 4 से रीना गिहार बीजेपी, वार्ड संख्या 20 से सिंटू राठौड़, वार्ड संख्या 23 से माधुरी भारद्वाज बीजेपी, वार्ड संख्या 22 से आशुतोष वर्मा बीजेपी विजई रही । मतगणना के दौरान पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था थी।

शिकोहाबाद में सिपाही व सीआरपीएफ जवान पर लगा दुराचार का आरोप
दोनों सरकारी कर्मियों ने चलती कार में महिला से किया दुराचार

दोनों आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

तीनों का कराया जा रहा है मेडीकल टैस्ट

फिरोजाबाद । शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने यूपी पुलिस में हाथरस में तैनात सिपाही तथा सीआरपीएफ के जवान पर उसके साथ चलती स्कॉर्पियो कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर शिकोहाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर एसपी ग्रामीण ने भी थाना पहुंचकर आरोपियों तथा महिला से अलग अलग बात की । साथ ही निष्पक्ष जांच करने की बात कही है। दो सरकारीकर्मियों द्वारा देर रात महिला के साथ रेप किए जाने की घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक मूलत: मैनपुरी जिले की रहने वाली 45 वर्षीय पीड़ित महिला रूपम ( काल्पनिक नाम ) पिछले कई सालों से आगरा में रह रही है। जानकारी के मुताबिक महिला का मायका के साथ ही पहली ससुराल मैनपुरी जिले में ही थी। सन् 1998 में घिरोर क्षेत्र में उसकी शादी होने के बाद 2004 में पति से अनमन के बाद तलाक हो गया था। इसके बाद उक्त महिला ने आगरा के एक व्यक्ति के साथ रहने लगी।

कई सालों से पीड़िता के हैं सीआरपीएफ जवान से मेलजोल

इधर कई सालों से महिला महिला के संबंध महिला की दोस्ती सीआरपीएफ में तैनात अभिषेक से हो गई। जवान से दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम संबंध बढ़ने गए। जवान की पत्नी भी सिपाही है । इधर बुधवार को शाम के वक्त पीड़िता ने अभिषेक को फोन कर मिलने को बुलाया, जिसके बाद रात करीब 8 बजे महिला तथा सीआरपीएफ में तैनात युवक अपने साथियों के साथ शिकोहाबाद में मिले। इस दौरान महिला भी गाड़ी में बैठ गई । पीड़ित महिला का आरोप है कि अभिषेक तथा हाथरस में तैनात सिपाही धर्मेंद्र जो उसकी पहली ससुराल के गांव का है, ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । इसके बाद रात 11 बजे डायल – 112 पर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी । बाद में पुलिस में मैनपुरी रोड पर पहुंचकर महिला को थाने पर लाई। जहां पीड़िता ने अभिषेक निवासी सिकेहरा थाना मटसेना तथा धर्मेंद्र यादव निवासी थाना घिरोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है । थाना प्रभारी हरविंद मिश्रा ने महिला की तहरीर पर दोनों के खिलाफ चलती कार में बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी सीआरपीएफ जवान लाखों खर्च कर चुका है महिला पर –

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सीआरपीएफ में तैनात अभिषेक यादव ने बताया कि उसकी दोस्ती कई वर्षों सजातीय महिला से हुई थी । वह आगरा में किसी काम से गया था तभी उसके मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में फोन नंबरों का आदान प्रदान हुआ। बाद में धीरे-धीरे महिला तथा उसका मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके साथ ही उसने पिछले कई वर्ष के दौरान लगभग 8 लाख से 10 लाख उक्त महिला को दे चुका है । इधर उसकी पत्नी जो सिपाही है, को पता चलने के बाद सिपाही पत्नी के दबाव के बाद वह महिला से दूरियां बनाने लगा , लेकिन महिला उस पर दबाव डालने लगी थी कि शादी करे । अब महिला ने उसके ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है । जबकि इस मामले में कोई भी सच्चाई नहीं है।

निष्पक्षता के साथ होगी मामले की जांच – एसपी ग्रामीण

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि एक महिला ने दो व्यक्तियों जो कि सीआरपीएफ तथा यूपी पुलिस में तैनात है, पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं तीनों व्यक्तियों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही हैं । पूरी तरह से गहराई से जांच की जाएगी तथा जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी । उन्होंने बताया कि महिला ने सीआरपीएफ जवान पर आरोप लगाया है, जांच में उससे पुराना विवाद भी सामने नहीं आ रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।