Ashwin - Sach Kahoon Hindi

भारतीय गेंदबाज अश्विन ने बनाया नया रिकॉर्ड
एंडरसन को पछाड़कर अश्विन बने टेस्ट मैच में नंबर एक गेंदबाज

दुबई (एजेंसी)। भारत के दिग्गज आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ नायाब गेंदबाजी की बदौलत नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गये हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार अश्विन 864 रेटिंग पॉइंट के साथ टेस्ट गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गये, जबकि पिछले हफ्ते शीर्ष पर पहुंचे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (859) दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। अश्विन ने शीर्ष टेस्ट गेंदबाज बनने की उपलब्धि सबसे पहली बार 2015 में हासिल की थी और उसके बाद से वह कई बार नंबर एक पर पहुंच चुके हैं।

अश्विन ने पिछले हफ्ते आॅस्ट्रेलिया के विरुद्ध दिल्ली में खेले गये दूसरे टेस्ट में कुल छह विकेट हासिल किये थे। उन्होंने पहली पारी में मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को चलता करने के बाद एलेक्स कैरी का विकेट लिया। दूसरी पारी में उन्होंने स्मिथ और मैट रेनशॉ को आउट करने के अलावा ट्रैविस हेड का बहुमूल्य विकेट लिया था। अश्विन ने जहां दिल्ली टेस्ट में भारत की जीत के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के हाथों इंग्लैंड की एक रन की हार के बाद एंडरसन दूसरे पायदान पर खिसक गये। एंडरसन ने वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में तीन विकेट लिये थे हालांकि दूसरी पारी में वह एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके।

विराट कोहली इस सूची में 17वें स्थान पर

इसी बीच, अश्विन के साथी हरफनमौल रवींद्र जडेजा ने दिल्ली टेस्ट में मैच-जिताऊ प्रदर्शन के दम पर गेंदबाजों की सूची में एक पायदान चढ़कर आठवें स्थान पर आ गये हैं। जडेजा (763 रेटिंग) ने दिल्ली टेस्ट में कुल 10 विकेट चटकाये और विशेषकर दूसरी पारी में सात विकेट लेकर आॅस्ट्रेलियाई टीम को 114 रन के स्कोर पर धराशाई किया। जडेजा अपने निरंतर प्रदर्शन की बदौलत टेस्ट मैच में हरफनमौलाओं की सूची में 460 रेटिंग के साथ नंबर एक पर बरकरार हैं, जबकि अश्विन 375 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दिल्ली टेस्ट में औसत प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों की सूची में दो पायदान फिसलकर नौंवे स्थान पर आ गये हैं, जबकि विराट कोहली इस सूची में 17वें स्थान पर हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भारतीय गेंदबाज अश्विन ने रचा इतिहास
टेस्ट में 450 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय बने अश्विन

नागपुर (एजेंसी)। दिग्गज स्पिनर एवं आॅलराउंडर रविचंद्रन अश्विन गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गये। अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दिन आॅस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी को आउट करके यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

अश्विन ने अपने 89वें टेस्ट में यह कीर्तिमान रचा, जबकि उनसे पहले अनिल कुंबले ने 93 टेस्ट मैचों में 450 विकेट पूरे किये थे। वह इसके साथ टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट चटकाने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज भी बन गये। श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन (80 टेस्ट) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा करने वाले सबसे तेज गेंदबाज हैं। अश्विन ने पहली पारी में 42 रन देकर कुल तीन विकेट लिये, जबकि आॅस्ट्रेलियाई टीम 177 रन के मामूली स्कोर पर सिमट गयी। इसके अलावा अश्विन 113 एकदिवसीय मैचों में 151 विकेट और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 72 विकेट चटका चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।