Dehradun News - Sach Kahoon Hindi
अचानक निरीक्षण से मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर पकड़ी लापरवाही
देहरादून (एजेंसी)। सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायत को फाइलों में हल करने के बजाय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने शुक्रवार को खुद मौके पर जाकर जन समस्याओं की पड़ताल की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। Dehradun News
देहरादून के जाखन निवासी विवेक मदान ने राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। मदान ने शिकायत में उल्लेख किया था कि जाखन में पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद में यूपीसीएल ने इस फुटपाथ को खोदकर, अंडरग्राउंड लाइन बिछा डाली, लेकिन इस दौरान मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया गया, जिस कारण फुटपाथ की टाइल्स बैठ गई हैं। इससे फुटपाथ का पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। Dehradun News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुक्रवार को सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करनी थी, लेकिन सीएम ने समीक्षा बैठक से पहले शिकायत की पड़ताल करने सीधे जाखन का रुख किया।
उन्होंने शिकायतकर्ता विवेक मदान को साथ लेकर अपने मोबाइल से ही अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए फुटपाथ की स्थिति दिखाई। मुख्यमंत्री ने स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड होने के बावजूद कई जगह बिजली लाइन ऊपर दिखाई दे रही है, जिस कारण जन सामान्य को खतरा पैदा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी प्लानिंग के साथ काम करें, वरना बार-बार कार्य होने से एक और पब्लिक को परेशानी का सामना करता है, वहीं धन की भी बर्बादी होती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे प्रदेश भर के आगामी दौरों पर इसी तरह नियमित निरीक्षण करेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में यदि कहीं और भी इस तरह की शिकायत आ रही है तो उन्हें दूर किया जाए, इसके लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जाए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत की। Dehradun News
यह भी पढ़ें:– वीडियो कॉल के दौरान युवती ने की आत्महत्या, मंगेतर पर लगे गंभीर आरोप
Toll Tax News: इन टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा पैसा, सरकार ने आदेश जारी
देहरादून (एजेंसी)। Toll Tax News: उत्तराखंड में आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सीमा पर दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन और फिर देहरादून में उनकी जनसभा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन ने दो टोल प्लाजा और बैरियर को टोल मुक्त रखने का शनिवार को आदेश दिया है। देहरादून के जिला अधिकारी सवीना बंसल ने बताया कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण एवं देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में भारी संख्या में जनमानस के प्रतिभाग करने की संभावना को देखते हुए चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों से शहर तथा आसपास जाम की स्थिति न बने इसके लिए लच्छीवाला टोल प्लाजा को 14 अप्रैल को सुबह पांच बजे से शाम आठ बजे तक खुला रखने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान किसी भी निजी, कमर्शियल और अन्य वाहनों का टोल टैक्स नहीं काटा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे से लेकर शाम आठ बजे तक टोल प्लाजा से वाहनों का नि:शुल्क आवागमन रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि में फास्ट टैग से भी किसी प्रकार का कोई टोल नहीं वसूला जाएगा। Toll Tax News
यह भी पढ़ें:– 2200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगा गाजियाबाद का स्वरूप, बनेगा इंटीग्रेटेड अर्बन हब
Kendriya Vidyalaya: टिहरी गढ़वाल में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, मंजूरी पर सीएम धामी ने जताया केंद्र का आभार
देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदन नेगी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। Dehradun News
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा मदन नेगी, टिहरी गढ़वाल में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई है। यह विद्यालय सिविल सेक्टर के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से मदन नेगी एवं आसपास के क्षेत्र में नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर शैक्षिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने एवं उनके भविष्य को संवारने के लिए संकल्पित है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहृदय आभार। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से मदननेगी एवं आसपास के क्षेत्रों के नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त हो सकेगी, साथ ही स्थानीय स्तर पर शैक्षिक ढांचे को मजबूती भी मिलेगी।”
नए केंद्रीय विद्यालय का संचालन प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक (प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन) किया जाएगा, जिसे आवश्यकता व स्वीकृति के अनुसार आगामी वर्षों में क्रमिक रूप से विस्तारित किया जाएगा। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पूर्ण होने के 30 दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि यह निर्णय केंद्र सरकार की पूर्व स्वीकृति के क्रम में लिया गया है, जिसके तहत देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने हैं। मदन नेगी, टिहरी गढ़वाल स्थित यह विद्यालय उन्हीं स्वीकृत विद्यालयों में शामिल है। Dehradun News
यह भी पढ़ें:– Israel: इजरायल के तेल अवीव में सुनी गयीं जोरदार धमाकों की आवाजें
काशीपुर के रंगोत्सव में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी
देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने रविवार को प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षोउल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। Dehradun News
सीएम धामी ने कहा कि होली केवल रंगों का ही त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता की जीवंतता तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का भी संदेश देता है। यही नहीं, होली के अवसर पर होने वाले विभिन्न आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के भी सशक्त माध्यम बनते हैं।
मुख्यमंत्री ने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से कामना की कि होली का यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर हम सबके जीवन में और अधिक सुख-शांति के साथ सभी का जीवन सफलता के नये रंगों से रंगायमान हो। Dehradun News
इससे पहले, सीएम धामी ने रविवार को काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) में आयोजित रंगोत्सव (होली मिलन कार्यक्रम) में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर होली मिलन कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सीएम धामी ने लिखा, “काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) में आयोजित रंगोत्सव (होली मिलन कार्यक्रम) में सम्मिलित होकर उपस्थित देवतुल्य जनता को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।”
एक अन्य पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “उत्तराखंड की होली अपने आप में विविधता, समृद्धि और लोकसंस्कृति की अनूठी परंपराओं को समेटे हुए है, जो यहां की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है।”
यह भी पढ़ें:– महिला से दुष्कर्म का वांछित आरोपी दबोचा, जेल रवाना
देहरादून (एजेंसी)। Godaan Movie Tax Free: उत्तराखंड सरकार ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं। टैक्स फ्री होने के बाद दर्शकों के लिए टिकट दरों में कमी आएगी, जिससे अधिक से अधिक लोग फिल्म देख सकेंगे।
विनोद चौधरी की ओर से निर्मित और निर्देशित फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लगभग दो घंटे की इस फिल्म में गाय के धार्मिक, सामाजिक और व्यावहारिक महत्व को दर्शाया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। Godaan Movie
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी।
इससे पहले, उत्तर प्रदेश सरकार ने गो संरक्षण पर आधारित फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया। सरकार का मानना है कि फिल्म के माध्यम से गो संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचेगा और आमजन को इस विषय की गंभीरता से जोड़ने में मदद मिलेगी।
Uttarkashi Fire: उत्तरकाशी के गुराड़ी में आग लगने से तीन घर हुए खाक
देहरादून (एजेंसी)। Dehradun News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में बुधवार तड़के आग लगने से तीन घरों में रखा सारा सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। साथ ही चौदह पशु भी जिन्दा जलकर भस्म हो गए। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार मोरी तहसील के ग्राम प्रधान गुराडी से दूरभाष पर जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र को आज प्रात: लगभग 05:19 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त मिली। जिस पर तत्काल राजस्व विभाग, दमकल सेवा , एसडीआरएफ, पुलिस, पशु चिकित्सा और 108 एम्बुलेंस टीम को घटना स्थल भेजा गया।
उक्त टीम ने मौके पर पहुँच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से समय लगभग प्रात: 07:35 बजे आग पर काबू पा लिया। इस अग्निकांड में 03 परिवारों के भवन जलकर पूर्ण रूप से नष्ट हो गए हैं। इसके साथ ही तीनों प्रभावितों रामचन्द्र की दो गाय, एक बैल, भरत मणि की 05 बकरी, 01 गाय और ममलेश के दो भेड़, एक गाय, दो बकरी सहित कुल चौदह पशु भी जिन्दा जल गए। तहसीलदार, मोरी ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया हैं। Dehradun News
यह भी पढ़ें:– खुशखबरी, हरियाणा के इस जिले की बदल जाएगी तकदीर, विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने दी ये जानकारी
धामी ने ‘पैंली-पैंली बार’ उत्तराखंडी गीत का किया विमोचन
देहरादून (एजेंसी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने आवास पर उत्तराखंड की स्थानीय भाषा में प्रस्तुत गीत ‘पैंली-पैंली बार’ का विमोचन किया और सभी लोक गायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गीत जन-जन तक सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को पहुंचाएगा। धामी ने कहा कि इन गीतों के माध्यम से समाज में जागरूकता आएगी एवं उत्तराखंड में पहली बार हुए कार्यों से बड़ी संख्या में लोग अवगत हो सकेंगे। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं। उन्होंने लोक कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की लोक संस्कृति, भाषा और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। Dehradun News
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राज्य, विकास के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐतिहासिक फैसलों और योजनाओं के माध्यम से आम जन को सहूलियत पहुंचाई जा रही है। विभिन्न चुनौतियों के बाद भी राज्य ‘ईज आॅफ डूइंग बिजनेस’, स्टार्टअप, कृषि, रिवर्स पलायन , बागवानी, हर क्षेत्र में नया इतिहास रच रहा है। उल्लेखनीय है कि ‘पैली-पैली बार’गीत में उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार हुये विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है। गीत में नकल विरोधी कानून, वृहद स्तर पर सरकारी जमीनों पर हुये अतिक्रमण को हटाने, धर्मान्तरण और यूसीसी , शीतकालीन यात्रा, पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा, आदि कैलाश यात्रा, रिवर्स पलायन, राजस्व वृद्धि, किसानों को प्रदान की जा सुविधाओं, सरकारी सेवाओं में हुई नियुक्तियों जैसे महत्वपूर्ण और विकासपरक योजनाओं का उल्लेख किया गया है। इस गीत के बोल उत्तराखण्ड के विकास कार्यों को प्रमुखता से उजागर करते हैं और कैसे राज्य का समग्र विकास किया जा रहा है, को भी परिभाषित करते हैं।
साथ ही, सरकार द्वारा वर्तमान मे चलाए जा रहे अभियान “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस गीत में उत्तराखंड के प्रमुख लोक गायक सौरभ मैठाणी, गोविन्द दिगारी, राकेश खनवाल, ललित गित्यार, भूपेन्द्र बसेडा, मनोज सामन्त, चन्द्रप्रकाश एवं लोक गायिका खुशी जोशी और सोनम ने सम्मिलित रूप से स्वर प्रदान किया गया है। साथ ही इसकी धुन व गीत श्री भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा एवं संगीत ललित गित्यार द्वारा तैयार किया गया है। विभिन्न गायकों/गायिकाओं द्वारा रचित यह उत्तराखण्डी लोकधुन पर आधारित गीत सुनने में अत्यधिक कर्णप्रिय लग रहा है और सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, विकास कार्यों के प्रति समझ को बढ़ाने तथा जन-जन को विकास योजनाओं के बारे में सुगमता से जानकारी प्रदान करने का भरसक प्रयास किया गया है। Dehradun News
इस अवसर पर दायित्वधारी कैलाश पंत, लोक गायक सौरभ मैठाणी, गोविन्द दिगारी (वर्चुअल), खुशी जोशी दिगारी (वर्चुअल), भूपेन्द्र बसेडा, ललित गित्यार, राकेश खनवाल, चन्द्रप्रकाश, सोनम, कुंदन कोरंगा, बसंत तिवारी, नवीन जोशी, पूरन नगरकोटी, भागीरथी नगरकोटी, मीनाक्षी जोशी, मोहित जोशी, संगीतकार सुरेन्द्र बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– Scholarship Scheme: स्कॉलरशिप योजना के तहत 4.77 करोड़ रुपये जारी
DDU-GKY: ये खबर उत्तराखंड के नौजवानों के लिए, सरकार देने जा रही ये नौकरी
देहरादून (एजेंसी)। Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana: दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के अंतर्गत उत्तराखंड के देहरादून में एल्युमनी मीट-2025 आयोजित की गई। इसका उद्घाटन सोमवार को राज्य के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि योजना के तहत राज्य को वर्ष 2019 से 2024 तक 26,800 युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया था। अब तक 26,000 से अधिक अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 21,000 से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत 19 सेक्टरों के 90 ट्रेड स्वीकृत हैं और वर्तमान में 1,119 अभ्यर्थी प्रशिक्षणरत हैं। Dehradun News
उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के क्रियान्वयन में उत्तराखंड विगत पाँच वर्षों से देश के 30 राज्यों में प्रथम स्थान पर रहा है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों और टीम की सराहना की। जोशी ने कहा कि एल्यूमनी मीट योजना का एक अभिन्न घटक है, जो न केवल प्रशिक्षित युवाओं को अपने अनुभव साझा करने का अवसर देता है बल्कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कई एल्युमनी ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे नए प्रशिक्षु युवाओं को दिशा, आत्मविश्वास और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि डीडीयू-जीकेवाई योजना के तहत उत्तराखंड की कार्यप्रणाली और प्रदर्शन को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाता रहा है।
कार्यक्रम के दौरान श्री जोशी में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में योजना के अंतर्गत पूर्व में प्रशिक्षित एवं वर्तमान में रोजगाररत 150 से अधिक एल्यूमनी ने प्रतिभाग किया। एलुमनी मीट एक ऐसा आयोजन है जहाँ किसी स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मिलते हैं। इसका उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक-दूसरे से फिर से जुड़ने, अपने अनुभव साझा करने, नेटवर्किंग करने और संस्थान के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का अवसर देना है। इस अवसर पर आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल, एके राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Dehradun News
यह भी पढ़ें:– Winter Cold: बढ़ती ठंड में सर्दी-जुकाम से हैं परेशान तो झट से राहत देगी यह औषधि
उत्तराखंड ने कर्मचारियों और शिक्षकों को दिया दीपावली गिफ्ट, डीए में वृद्धि और बोनस भी दिया
देहरादून (एजेंसी)। Dehradun News: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और शिक्षकों को दीपावली की सौगात दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इसके साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों को बोनस देने का भी फैसला लिया गया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के ढाई लाख से अधिक कर्मचारी और शिक्षक लाभान्वित होंगे।
अब राज्य कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर 2025 तक के बढ़े हुए भत्ते का भुगतान किया जाएगा। सरकार ने घोषणा की है कि 4,800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को दीपावली बोनस मिलेगा। बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपए तय की गई है। वहीं, दैनिक वेतन भोगी और कैजुअल श्रेणी के कर्मचारियों को कुछ शर्तों के साथ 1,200 रुपए तक का बोनस दिया जाएगा। Dehradun News
यह भी पढ़ें:– Haryana: दीपावली से पहले हरियाणा के बेरोजगारों के लिए सीएम सैनी ने कर दिया बड़ा ऐलान, जल्द निकलेगी…
असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन के अलावा तीन और सस्पेंड
देहरादून (सच कहूँ न्यूज़)। Dehradun News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े रुख के बाद अब लापरवाही के लिए जिम्मेदार और इस कांड में संलिप्त कार्मिकों पर गाज गिरने लगी है। इस मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन समेत चार आरोपियों को निलंबित किया गया है। Dehradun News
पेपर के सवाल हल कर उसे मुख्य आरोपी खालिद मलिक की बहन साबिया को भेजने के मामले में आरोपी इतिहास विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन (अगरोड़ा महाविद्यालय टिहरी) को शासन ने निलंबित कर दिया है। वहीं, हरिद्वार के जिस परीक्षा केंद्र से पेपर बाहर आया, वहां सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक केएन तिवारी को भी निलंबित कर दिया गया। साथ ही एसएसपी हरिद्वार ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले एक दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
साथ ही एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ रुड़की नरेंद्र पंत को सौंपी है। माना जा रहा है कि जिन लापरवाही के कारण भर्ती परीक्षा का पेपर बाहर आया, उसके चलते अभी कई अन्य कार्मिक कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। मौजूदा समय में भले ही असिस्टेंट प्रोफेसर सरकारी गवाह के रूप में प्रकरण की पूरी जानकारी देंगी, लेकिन जिस तरह उन्होंने महज 10 मिनट के भीतर परीक्षा केंद्र से आउट हुए पेपर को सॉल्व करके अन्य आरोपियों को दिया, वह संदेह पैदा करता है। ऐसे में उनके बयानों की सत्यता की गहन छानबीन की जाएगी। Dehradun News
असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को निलंबन के साथ ही उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी से अटैच किया गया है। शासन के आदेश में सुमन के विरुद्ध एक गंभीर टिप्पणी यह की गई कि उन्हें गलत नीयत से पेपर सॉल्वर की भूमिका में पाया गया है। यह बेहद गंभीर बात है। वहीं, पीडी डीआरडीए केएन तिवारी को आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय पौड़ी में संबद्ध किया गया है।
यह भी पढ़ें:– Traffic Challan: जाति लिखे वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, काटे चालान
Court News: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर कोर्ट ने दिए निर्देश
देहरादून (एजेंसी)। Court News:  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली से जुड़े मामले में कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को निर्देश दिए हैं कि इस मुद्दे का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और अखबारों में प्रकाशन भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि संबंधित निजी स्कूल अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष रख सकें। पूर्व में हुई सुनवाई में अदालत ने प्रदेश के सभी स्कूल एसोसिएशन को पक्षकार बनाने और राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के आदेश दिए थे। अब इस मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।
देहरादून के अधिवक्ता जसविन्दर सिंह ने यह जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में आरोप लगाया कि देहरादून के कुछ निजी स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा एडमिशन, यूनिफॉर्म, रजिस्ट्रेशन सहित कई तरह के अतिरिक्त शुल्क वसूल रहे हैं। वहीं, सरकार द्वारा वर्ष 2017 में तय किए गए मानकों के अनुसार, स्कूल एक बार प्रवेश के बाद दोबारा एडमिशन शुल्क नहीं ले सकते। कॉशन मनी के नाम पर कोई शुल्क नहीं लिया जा सकता। फीस वृद्धि केवल तीन साल्९ा में एक बार और अधिकतम 10% तक ही की जा सकती है। किसी भी समिति, न्यास, कंपनी या स्कूल को एडमिशन शुल्क या चंदा वसूलने का अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़ें:– Punjab: इस कार्य में पंजाब पूरे देश में आया सबसे आगे, सीएम मान खुश
Dehradun cloudburst: देहरादून में जल का जलजला, भारी तबाही, मचा कोहराम
Dehradun cloudburst: उत्तराखण्ड। राज्य के पर्वतीय अंचलों में लगातार हो रही वर्षा के बीच बीती रात आकस्मिक बादल फटने की घटना सामने आई। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से स्थानीय नदियाँ और गाड़-गदेरे उफान पर आ गए। तेज बहाव के कारण कई कच्चे-पक्के मकानों, दुकानों तथा खेतों को क्षति पहुँची है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के चलते एक छोटा पुल बह गया, जिससे यातायात बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भारी मूसलाधार वर्षा के कारण रातभर भय और अफरातफरी का माहौल बना रहा। Dehradun News
आपदा की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बचाव दलों को सक्रिय किया। एसडीआरएफ और आपातकालीन सेवाओं की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचकर राहत अभियान प्रारम्भ कर दिया है। सुरक्षित स्थानों पर लोगों को पहुँचाने के लिए प्रशासन ने बसों व अन्य वाहनों की व्यवस्था भी की है।
अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं जिनकी खोजबीन की जा रही है। साथ ही, राहत शिविरों में भोजन और चिकित्सा की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपातकालीन स्थिति में तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश और अनियंत्रित निर्माण गतिविधियाँ आपदा की स्थिति को और गंभीर बना देती हैं। प्रशासन ने निवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और आधिकारिक सूचना का ही पालन करें। Dehradun News